• Latest
  • Trending
  • All
राजस्थान से एमडी ड्रग्स लाकर देवास में सप्लाई करने वाले नेटवर्क के 3 आरोपी गिरफ्तार

राजस्थान से एमडी ड्रग्स लाकर देवास में सप्लाई करने वाले नेटवर्क के 3 आरोपी गिरफ्तार

28, November, 2026
दिव्यांग विद्यार्थियों के लिए बड़ी सुविधा: लैपटॉप और बैटरी चलित मोट्रेट ट्रायसिकल के लिए आवेदन 30 नवंबर तक

दिव्यांग विद्यार्थियों के लिए बड़ी सुविधा: लैपटॉप और बैटरी चलित मोट्रेट ट्रायसिकल के लिए आवेदन 30 नवंबर तक

28, November, 2026
भोपाल के शातिर नकबजन ने देवास में की चोरी, कोतवाली पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

भोपाल के शातिर नकबजन ने देवास में की चोरी, कोतवाली पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

27, November, 2026
अमलतास मेडिकल कॉलेज में मनाया गया संविधान दिवस, सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी ने दिलाई संविधान पालन की शपथ

अमलतास मेडिकल कॉलेज में मनाया गया संविधान दिवस, सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी ने दिलाई संविधान पालन की शपथ

27, November, 2026
“वसुधा का स्वप्न” 32 भाषाओं-बोलियों में एक साथ प्रकाशित/विमोचित होने वाली अनूठी कृति

“वसुधा का स्वप्न” 32 भाषाओं-बोलियों में एक साथ प्रकाशित/विमोचित होने वाली अनूठी कृति

26, November, 2026
पांच साल से अतिक्रमण की समस्या से जूझ रहे आदर्श नगरवासी, कलेक्टर से लगाई न्याय की गुहार

पांच साल से अतिक्रमण की समस्या से जूझ रहे आदर्श नगरवासी, कलेक्टर से लगाई न्याय की गुहार

23, November, 2026
मुख्यमंत्री कृषक जीवन कल्याण योजना: श्री सुमेर के परिवार को मिली ₹4 लाख की आर्थिक सहायता, कृषि कार्य के दौरान हुई थी मृत्यु

मुख्यमंत्री कृषक जीवन कल्याण योजना: श्री सुमेर के परिवार को मिली ₹4 लाख की आर्थिक सहायता, कृषि कार्य के दौरान हुई थी मृत्यु

23, November, 2026
सहजयोग के सामूहिक कुंडलिनी जागरण एवं आत्मसाक्षात्कार कार्यक्रम में उमड़े सैकड़ों साधक

सहजयोग के सामूहिक कुंडलिनी जागरण एवं आत्मसाक्षात्कार कार्यक्रम में उमड़े सैकड़ों साधक

23, November, 2026
पांच साल से अतिक्रमण की समस्या से परेशान आदर्श नगरवासी, रहवासियों ने लगाई न्याय की गुहार

पांच साल से अतिक्रमण की समस्या से परेशान आदर्श नगरवासी, रहवासियों ने लगाई न्याय की गुहार

23, November, 2026
वैदिक जैन आईटीआई के बने सांसद प्रतिनिधि, कम उम्र के वैदिक छात्रों को रोजगार दिलाने का कार्य करेगे

वैदिक जैन आईटीआई के बने सांसद प्रतिनिधि, कम उम्र के वैदिक छात्रों को रोजगार दिलाने का कार्य करेगे

23, November, 2026
देवास में पानी की बर्बादी करने वालों पर निगम सख्त, नल से गाड़ी धोने और पानी बहाने पर लगेगा भारी जुर्माना

देवास में पानी की बर्बादी करने वालों पर निगम सख्त, नल से गाड़ी धोने और पानी बहाने पर लगेगा भारी जुर्माना

17, November, 2026
Dewas अवैध शराब परिवहन पर आबकारी विभाग की कार्रवाई, एक्टिवा सहित 50 पाव देशी शराब जब्त

Dewas अवैध शराब परिवहन पर आबकारी विभाग की कार्रवाई, एक्टिवा सहित 50 पाव देशी शराब जब्त

22, November, 2026
भगत सिंह जयंती पर युवा भगत ब्रिगेड की भव्य वाहन रैली, ‘इंकलाब जिंदाबाद’ के नारों से गूंजा देवास

भगत सिंह जयंती पर युवा भगत ब्रिगेड की भव्य वाहन रैली, ‘इंकलाब जिंदाबाद’ के नारों से गूंजा देवास

29, September, 2026
  • About Us
  • DISCLAIMER
  • Privacy Policy
  • Contact Us
Sunday, November 29, 2026
  • Login
Dewas Express
  • Home
  • देवास
  • मध्य प्रदेश
    • इंदौर
    • उज्जैन
    • देवास
  • देश दुनिया
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
Dewas Express
No Result
View All Result

राजस्थान से एमडी ड्रग्स लाकर देवास में सप्लाई करने वाले नेटवर्क के 3 आरोपी गिरफ्तार

by DEWAS EXPRESS
28, November, 2026
in देवास
राजस्थान से एमडी ड्रग्स लाकर देवास में सप्लाई करने वाले नेटवर्क के 3 आरोपी गिरफ्तार

पूर्व में गिरफ्तार आरोपी के साथ मिलकर राजस्थान से लाते थे मादक पदार्थ, देवास में करते थे सप्लाई; आरोपी खुद भी करते थे नशा

देवास। शहर में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कोतवाली पुलिस ने एमडी ड्रग्स सप्लाई करने वाले नेटवर्क के तीन और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी पूर्व में गिरफ्तार किए गए आरोपी के साथ राजस्थान जाकर एमडी ड्रग्स लाते थे और देवास में इसकी सप्लाई करते थे। इतना ही नहीं, आरोपी स्वयं भी मादक पदार्थों का सेवन करते थे।

पुलिस के अनुसार, 4 अक्टूबर 2026 को थाना कोतवाली पुलिस ने अंबेडकर नगर रेलवे क्रॉसिंग के पास कार्रवाई करते हुए राजस्थान के तस्करों से एमडी ड्रग्स की सौदेबाजी और दलाली करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया था। उनके कब्जे से 34.78 ग्राम एमडी ड्रग्स बरामद की गई थी, जिसकी अनुमानित कीमत 69,560 रुपये बताई गई थी। इस मामले में अपराध क्रमांक 695/2026 के तहत धारा 8/22 एवं 29 एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू की गई थी।

पूछताछ में सामने आए तीन और नाम

प्रकरण की विवेचना के दौरान पूर्व में गिरफ्तार आरोपी रेहान उर्फ अली से पूछताछ की गई। इसमें ड्रग्स नेटवर्क से जुड़े तीन अन्य आरोपियों की जानकारी सामने आई। जांच में पता चला कि ये आरोपी राजस्थान से अवैध एमडी ड्रग्स लाकर देवास में इसकी सप्लाई करते थे और खुद भी नशा करते थे। इसके बाद पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपियों के नाम

  1. फैजल उर्फ फेशल उर्फ गोलू पिता फरीद कसेरा, उम्र 28 वर्ष, निवासी मोमनटोला, देवास।
  2. रिहान पिता इरफान खान, उम्र 21 वर्ष, निवासी मकान नंबर 13, मुक्ति मार्ग, मोमनटोला, देवास।
  3. अयान उर्फ सिफान पिता आबिद खान, निवासी मोमनटोला, देवास।

फैजल पर 11 और रिहान पर 2 आपराधिक मामले दर्ज

पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी फैजल उर्फ गोलू के विरुद्ध थाना नाहर दरवाजा, कोतवाली एवं औद्योगिक क्षेत्र में लूट, अवैध शराब तस्करी, आर्म्स एक्ट, मारपीट सहित अन्य धाराओं में कुल 11 आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं। वहीं, आरोपी रिहान के विरुद्ध थाना नाहर दरवाजा एवं कोतवाली में मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी से संबंधित दो आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं।

पुलिस टीम की रही सराहनीय भूमिका

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक शशिकांत चौरसिया, उपनिरीक्षक दीपक मालवीय, प्रधान आरक्षक मनोज मालवीय, आरक्षक उदय प्रताप, सत्येंद्र सोलंकी एवं पंकज की सराहनीय भूमिका रही।

देवास पुलिस की आमजन से अपील

देवास पुलिस ने आमजन से अपील की है कि मादक पदार्थों के सेवन, खरीद-फरोख्त और तस्करी से जुड़ी किसी भी गतिविधि की जानकारी पुलिस को दें। ऐसी गतिविधियों की सूचना डायल-112 अथवा देवास पुलिस कंट्रोल रूम के नंबर 7049125083 पर दी जा सकती है। पुलिस ने सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान गोपनीय रखने का आश्वासन दिया है।

RelatedPosts

दिव्यांग विद्यार्थियों के लिए बड़ी सुविधा: लैपटॉप और बैटरी चलित मोट्रेट ट्रायसिकल के लिए आवेदन 30 नवंबर तक
देवास

दिव्यांग विद्यार्थियों के लिए बड़ी सुविधा: लैपटॉप और बैटरी चलित मोट्रेट ट्रायसिकल के लिए आवेदन 30 नवंबर तक

by DEWAS EXPRESS
28, November, 2026
भोपाल के शातिर नकबजन ने देवास में की चोरी, कोतवाली पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार
देवास

भोपाल के शातिर नकबजन ने देवास में की चोरी, कोतवाली पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

by DEWAS EXPRESS
27, November, 2026
अमलतास मेडिकल कॉलेज में मनाया गया संविधान दिवस, सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी ने दिलाई संविधान पालन की शपथ
देवास

अमलतास मेडिकल कॉलेज में मनाया गया संविधान दिवस, सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी ने दिलाई संविधान पालन की शपथ

by DEWAS EXPRESS
27, November, 2026
Load More

RSS feed: MP JANSAMPARK MP JANSAMPARK

ADVERTISEMENT
Dewas Express

Copyright © 2025 dewasexpress

Navigate Site

  • About Us
  • DISCLAIMER
  • Privacy Policy
  • Contact Us

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • Home
  • देवास
  • मध्य प्रदेश
    • इंदौर
    • उज्जैन
    • देवास
  • देश दुनिया
  • मनोरंजन

Copyright © 2025 dewasexpress