महामहिम राष्ट्रपति महोदय जी ने विश्व महापीठ के राष्ट्रीय अधिवेशन को संबोधित किया, राष्ट्रीय अधिवेशन में विश्व महापीठ से बाईस राज्यों के पदाधिकारियों ने भाग लिया
शाजापुर । संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास विश्व महापीठ भारत ईकाई मध्यप्रदेश शाजापुर जिलाध्यक्ष मुकेश परमार ने बताया कि संत परंपरा के महान योगी विश्व वंदनीय परम पारस सत गुरु रविदास जी महाराज के जन्मोत्सव का शुभारंभ देश का दिल दिल्ली से एक अतिविशिष्ट एवं गरिमामयी कार्यक्रम में देश के प्रथम नागरिक महामहिम राष्ट्रपति महोदय श्री रामनाथ कोविंद साहब के मुख्य आतिथ्य में विज्ञान भवन दिल्ली आज 21 फरवरी 2021 को समय 11 बजे संपन्न हुआ जिसमें संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास विश्व महावीठ भारत के अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय श्री दुष्यंत कुमार गौतम, महामहिम राज्यपाल हरियाणा श्री सत्यदेव नारायण आर्य जी एवं उतराखंड के महामहिम राज्यपाल महोदया श्रीमती बेबी रानी मौर्या जी, अंतर्राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री विजय सांपला जी, महापीठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री रविदासा आचार्य श्री सुरेश राठौर जी, पुर्व केंद्रीय मंत्री डा. सत्यनारायण जटिया जी, केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल जी, महापीठ अंतर्राष्ट्रीय आत्माराम परमार जी, राष्ट्रीय महामंत्री सुरेश केरो जी , सहित बाईस राज्यों के सांसद व विधायक तथा महापीठ के प्रदेश अध्यक्ष सहित अलग अलग जिलाध्यक्ष सहित सभी पदाधिकारियों ने राष्ट्रीय अधिवेशन में भाग लिया इस अवसर पर महामहिम राष्ट्रपति महोदय ने अधिवेशन को संबोधित करते हुए कहा कि हमें संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी महाराज के सतमार्ग पर चल कर देश को दुनिया में श्रेष्ठ बनाने का संकल्प लेना है एवं जन जन तक विश्व के कोने कोने में संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी महाराज एवं संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ.बी.आर. अम्बेडकर के समता मुलक समाज के सपनों को साकार कर देश में समता स्वतंत्रता बंधुत्व व न्याय का वातावरण निर्मित करना है राष्ट्रीय अधिवेशन में मध्यप्रदेश अध्यक्ष श्री बारेलाल अहिरवार जी के नेतृत्व में डॉ. मदनलाल चौहान, महापीठ प्रदेश महामंत्री ओमप्रकाश मोहने, ओम राजोरिया, शाजापुर जिले से जिलाध्यक्ष मुकेश परमार, गौकुल सिंह चौहान, अम्बाराम राजोरिया , गोर्धनलाल परमार ।














