आलौकिक श्रृंगार, अखण्ड ज्योत के साथ लगेगा छप्पन भोग
देवास। उज्जैन रोड पर स्थित मरी माता मंदिर पर संस्था श्री श्याम शरणम परिवार द्वारा कल दिनांक 07 मार्च को सायं 7 बजे से बाबा श्याम के भव्य फागुन महोत्सव का आयोजन रखा गया। कार्यक्रम में बाबा श्याम का आलौकिक श्रृंगार किया जावेगा जिसके साथ ही अखण्ड ज्योत प्रज्वलित करने के साथ बाबा को छप्पन भोग लगाया जाएगा। बाबा श्याम के कीर्तन में भजन प्रवाहक सूफी अक्षय सोलंकी, भजन गायक हिमांशु विजयवर्गीय एवं आदित्य वर्मा द्वारा अपने सु-मधुर भजनों की प्रस्तुति बाबा का कीर्तन किया जावेगा। संस्था ने सभी भक्तजन से कार्यक्रम में उपस्तिथ होने की अपील की है।














