देवास : विश्व विख्यात पूज्यनीय गुरुदेव श्री मदविजय राजेन्द्रसूरीश्वर जी महाराजा के गुरु सप्तमी महापर्व के उपलक्ष्य में देवास की सक्षम जीवजन संस्था द्वारा ज़िले के बिराखेड़ी गांव के शासकीय माध्यमिक विद्यालय में बच्चों को जरकिन, माक्स व स्टेशनरी का समान वितरित किया।
जीवदया प्रेमी रिंकेश जैन द्वारा बताया गया कि गुरु सप्तमी के उपलक्ष्य में देवलोक में विराजमान आचार्य भगवंत गुरुदेव श्री ऋषभचंद्र सूरीश्वर जी म.सा के शुभाशीर्वाद से गुरुदेव श्री पीयूष चन्द्र विजय जी म सा एवं गुरुदेव श्री रजत चंद्र विजय जी म.सा की पवन प्रेरणा से सक्षम जीवजन संस्था देवास ने के भीषण ठंड के प्रकोप को देखते हुए विराखेड़ी शासकीय विद्यालय में आर्थिक कमजोर बच्चो को जरकिन , माक्स , स्टेशनटी का सामान, भेट किया ।
मानव सेवा का कार्य कर रहे रिंकेश जैन कहा कि मानव सेवा से बड़ी कोई सेवा नही है इस कार्य मे सबको जुड़कर आगे आना चाहिए साथ ही कॅरोना को देखकर बच्चो को बेवजह घर से ना निकलने की सलाह दी।
इस अवसर पर संस्था कोषाध्यक्ष रितेष जैन , पूर्व पार्षद राजेश डांगी , विद्यालय प्रमुख अशोक बुनकर ,कीर्तिराज जैन , विकास जैन, अशोक जैन ,वेभव जैन आदि उपस्थित थे।














