देवास। सीबीएसई स्कूलों द्वारा पालकों से रजिस्ट्रेशन के माध्यम से बकाया शुल्क वसूला जा रहा है, जो कि पालकगण देने में असमर्थ है। सामाजिक कार्यकर्ता गोपाल अग्रवाल ने बताया कि सीबीएसई अशासकीय स्कूल बोर्ड के रजिस्ट्रेशन के माध्यम से स्कूल के बकाया फीस की मांग कर रहे हैं। वर्तमान में जब स्कूल बंद है। ऐसे में सीबीएसई स्कूलों को रजिस्ट्रेशन की समयावधि बढ़ाना चाहिए। वर्तमान कोविड-19 की परिस्थितियां छात्रों के हित में नहीं है। ऐसी स्थिति में कई पालक रजिस्ट्रेशन की राशि जमा कराने में असमर्थ है। वहीं दूसरी विद्यालयों द्वारा पालकों ओर रजिस्ट्रेशन फीस के साथ में ट्यूशन फीस भी मांगी जा रही है जो न्यायोचित नहीं है। श्री अग्रवाल ने आयुक्त लोक शिक्षण संचालनालय मप्र शासन एवं मुख्यमंत्री से मांग की है कि शीघ्र निर्णय लेते हुए जब तक कोरोना की सामान्य स्थिति निर्मित न हो तब तक अशासकीय सीबीएसई स्कूलों के रजिस्ट्रेशन किए जाने की समयावधि आगे बढ़ाई जाए। जिससे छात्रों के अध्ययन पर कोई प्रभाव न पड़ सके।














