कांटाफोड़(बालकृष्ण शर्मा) कोरोना की तीसरी लहर से बचने व लड़ने के लिए कांटाफोड़ सौ प्रतिशत वेक्सीनेट होकर तैयार है। नगरीय प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग की सक्रियता के चलते गुरुवार की रात तक नगर में रहने वाले सभी मतदाता को कोरोना का पहला टीका लगाया जा चुका है। शुक्रवार को अनुविभागीय अधिकारी प्रिया वर्मा के द्वारा 100% टीकाकरण का प्रमाण पत्र मुख्य नगर परिषद अधिकारी सैयद मकसूद अली व सतीष घावरी को सौपा। इस अवसर पर नायब तहसीलदार सुभाष सुनेरे मौजूद रहे।
परिषद अधिकारी ने बताया कि मतदाता सूची में दर्ज 7350 व्यक्तियों में से 6475 व्यक्तियों को कोरोना टीका लगाया जा चुका है शेष व्यक्ति या तो गंभीर बीमार है या नगर से बाहर रहते हैं इस प्रकार नगर कांटाफोड़ में शत-प्रतिशत वैक्सीनेशन हो चुका है। पिछले कुछ दिनों से नगर परिषद में स्वास्थ्य विभाग की टीम के द्वारा घर-घर पहुंचकर वैक्सीन लगाने का कार्य किया गया था इसी का परिणाम है कि अब नगर कांटाफोड़ शत प्रतिशत वैक्सीनेट हो चुका है। इस अवसर पर भाजपा नगर अध्यक्ष सुशील पसारी, प्रमोद गट्टानी, नगर परिषद के चेतन घावरी, लोकेश उपाध्याय, सहित कलमकार द्वारका शर्मा, हरीश जोशी, बालकृष्ण शर्मा, पवन उपाध्याय, गुरमीत भाटिया, अशीष तिवारी सहित परिषद कर्मचारी उपस्थित थे।














