देवास। मंगलवार को देवास के इको सेंटर पर तेंदूपत्ता क्रेता क्रेता प्रतिनिधि पालक अधिकारी नोडल अधिकारी तथा प्रबंधकों की बैठक आयोजित की गई इस बैठक में जिला अध्यक्ष लघु वनोपज संघ नारायण गुर्जर उप वन मंडल अधिकारी एसके शुक्ला एसडीओ एस एल यादव दिलीप बोरा तथा डीएस चौहान की विशेष उपस्थिति में तेंदूपत्ता संग्रहण सीजन वर्ष 2021 के लिए साख कतरन की बैठक संपन्न हुई बैठक में सर्वसम्मति से साख कर्तन की तिथि 15 से 25 मार्च निर्धारित की गई साथ ही साख कर्तन का कार्य फावड़े की तेज धार तथा कुल्हाड़ी से करने के निर्देश दिए गए साथ ही पालक अधिकारियों को सभी समितियों में शासन से निर्धारित की गई की राशि भी नोट कराई गई साथ व्हाट्सएप ग्रुप में फोटो भेजने का निर्देश भी दिए गए बैठक में क्रेता मनोज कुमार जैन घनश्याम दास चंदानी क्रेता प्रतिनिधि रमेश यादव वन परीक्षेत्र अधिकारी कांटा फोड़ रितु चौधरी उदय नगर वंदना ठाकुर डीएस चौहान बीएल सिकरवार दिनेश निगम सहित सभी पालक अधिकारी व समिति प्रबंधक बैठक में आयोजित थे
?️ पवन उपाध्याय














