Indore : युवाओं के मार्गदर्शक और जरूरतमंदों की मदद के पर्याय बने एडीपीओ इंदौर

इंदौर: इंदौर के जिला एवं सत्र न्यायालय में पदस्थ एडीपीओ श्री त्रिलोक सवनेर अपनी पदस्थापना के समय से ही युवाओं के चहेते बने हुए हैं। वे लगभग 12 वर्षों से न्यायालय में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। अपने काम के प्रति ईमानदार और कर्तव्यनिष्ठ श्री सवनेर अपने छात्र जीवन से ही बहुत सक्रिय कार्यशैली, ओजस्वी वक्तव्य और मुखर व्यक्तित्व वाली प्रकृति के रहे हैं। उनका छात्र जीवन आभावों व आर्थिक परेशानियों वाला रहा है। अधिकांश समय उन्होंने शासन के पोस्ट मेट्रिक हॉस्टल में रहकर अध्ययन किया। वे अपने हॉस्टल मित्रों में टीम भावना से कार्य करने में हमेशा अग्रणी भूमिका निभाया करते थे। कॉलेज और छात्रावास दोनों जगह सवनेर अपने समय को मैनेज करके हर काम समय सीमा में करने के आदी रहे हैं। कालेज व हॉस्टल के हर इवेंट में अपनी मुखर वाणी से सभी युवाओं के चहेते बन जाया करते थे। सहपाठी भी उनके प्रति लगाव और सम्मान की भावना रखते थे। आज भी उनके सहपाठी उनके व्यक्तित्व की प्रशंसा करते रहते हैं।

युवाओं में प्रेरक है उनका व्यक्तित्व
आज भी उनका मिलनसार व्यक्तित्व और कठिन परिश्रम युवाओं की प्रेरणा बन रहा है। वह एक सच्चे मार्गदर्शक की भूमिका निभा रहे हैं। कोई भी युवा अपनी कोई भी शिक्षा या करियर संबंधी समस्या के लिए कभी भी श्री सवनेर से सलाह ले सकते हैं। वे उनकी समस्या का बहुत सटीक और बेहतरीन समाधान बताकर युवाओं के मन में उत्साह-जोश व उमंग भरने का काम करते हैं। इसीलिए वे आज भी युवाओं के चहेते बने हुए हैं।

जरूरतमंदों की मदद को अपना ध्येय मानते हैं
आभाव व मूलभूत आवश्यकताओं के लिए जद्दोजहद कर रहे जरूरतमंदों की हर संभव मदद को तत्पर रहने वाले श्री सवनेर बताते हैं कि मानव की पीड़ा, संवेदना और जरूरतों को समझ कर मदद करना ही सबसे बड़ा पुण्य और धर्म है। उनके साथी रहे सोशल एक्टिविस्ट श्री अखिलेश चौहान बताते हैं कि सवनेर सर हमेशा से ही जरूरतमंदों की मदद में आगे रहते हैं। खासकर शिक्षा से वंचित तबके के युवाओं के लिए करियर सलाह, आर्थिक मदद इत्यादि सेवा कार्य करते रहते हैं। विगत दिनों में भी कालेज छात्रों की एडमिशन फीस और स्कूलों के जरूरतमंद बच्चों के लिए स्वेटर, खेलकूद सामग्री किट, टी-शर्ट, ट्राफी इत्यादि जरूरत की सामग्री उनके द्वारा वितरित की गयी थी। आज भी श्री सवनेर शासकीय छात्रावासों में जाकर अध्ययनरत युवाओं के करियर गाइडेंस के लिए समय निकालते हैं। वे हमेशा से ही छात्रावासों में बच्चों के बीच जाकर उनके उज्जवल भविष्य के लिए प्रेरणादायी मार्गदर्शन करते आ रहे हैं। उनकी सादगी से छात्रावास के सभी बच्चे प्रभावित होकर जीवन में तरक्की के लिए कठिन परिश्रम करने को उत्साहित रहते हैं।

जिस समाज से लिया, समय आने पर उसे रिटर्न भी करिए
श्री सवनेर हमेशा अपने संदेश में बताते हैं कि समाज से हम बहुत कुछ सिखतें हैं और बहुत कुछ लेते भी हैं। अब जब समाज से सीखकर अच्छे प्रतिष्ठित पद पर हम पंहुच जातें हैं। तो समाज को क्यों भूल जातें हैं। अपने लक्ष्य पर पहुँचने के बाद मानव कि सबसे पहली नैतिक जिम्मेदारी यही होना चाहिए कि जिस समाजिक परिवेश में भले ही आभावों में वह आगे बढ़ा है, परंतु समाज से उसने बहुत कुछ लिया है। अब उस समाज को उसे रिटर्न भी करना चाहिए। उनकी नज़र में जो व्यक्ति जिस समाज में सिखकर, आगे बढ़कर उस समाज को ही भूल जाता है उसका सम्पूर्ण जीवन स्वार्थी, निरर्थक ओर तुच्छ है।

बेकाबू कोरोना : इंदौर में हुआ कोरोना ब्लास्ट मिले 512 पॉजिटिव केस

मध्यप्रदेश का हॉट स्पॉट बन चुका इंदौर में बुधवार को 512 नए कोरोना मरीज मिले। पिछले तीन दिन में ही शहर में 968 केस सामने आए हैं। एक्टिव मरीजों की संख्या 1270 पर जा पहुंची है। साढ़े सात महीने पहले 27 मई को 527 मरीज मिले थे। स्थिति को देखते हुए राज्य सरकार ने कोरोना प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन कराने के निर्देश दिए हैं 49 दिन बाद फिर विभिन्न पाबंदियां लागू कर दी गई हैं। दोपहर में अफसरों के साथ हुई समीक्षा बैठक में सीएम शिवराजसिंह चौहान ने इंदौर में विशेष सावधानी बरतने के निर्देश दिए हैं।

देवास से बहुत से लोग अपनी नोकरी,व्यवसाय व पढ़ाई करने रोज आना जाना करते है। जिस प्रकार इंदौर में कोरोना की स्थिति दिन प्रतिदिन भयावह होती जा रही है तो वही कही रोज आना जाना करने वाले लोग कोरोना को देवास में लाना का काम तो नही कर रहे है। अब देखना यह होगा कि देवास प्रशासन इससे सावधानी बरतने के लिए क्या एक्शन लेता है, अगर देवास प्रशासन द्वारा सख्ती नही बताई गई तो देवास की स्थिति बिगड़ने में समय नही लगेगा। देवास एक्सप्रेस आप सभी पाठकों को सर्तक कर निवेदन करता है कि आप अपने व अपने परिवार के लिए माक्स व सेनेटाइजर का उपयोग जरूर करे।

कोरोना बेकाबू : इंदौर में हुआ कोरोना ब्लास्ट, मिले 139 पॉजिटिव केस

इंदौर : मंगलवार को आये कोरोना के 319 पॉजिटिव केस ने भयावह स्थिति पैदा कर दी है। इसके पूर्व सोमवार को 137 मरीज आए थे यानी एक दिन में दोगुना से ज्यादा मरीज (182) बढ़े हैं। दूसरे दिन एक मौत भी हुई है। इसके सहित 15 दिनों में चार लोगों की मौत हो चुकी है। एक साथ 319 आने से दूसरी लहर के आंकड़ों जैसे हालात हो गए हैं। कल 8149 सैम्पल टेस्ट किए गए थे जिसमें से 319 पॉजिटिव आए हैं और एक की मौत हुई है। 48 मरीजों को डिस्चार्ज भी किया गया है जबकि एक्टिव मरीजों की संख्या 820 हो गई है।

देवास से बहुत से लोग अपनी नोकरी,व्यवसाय व पढ़ाई करने रोज आना जाना करते है। जिस प्रकार इंदौर में कोरोना की स्थिति दिन प्रतिदिन भयावह होती जा रही है तो वही कही रोज आना जाना करने वाले लोग कोरोना को देवास में लाना का काम तो नही कर रहे है। अब देखना यह होगा कि देवास प्रशासन इससे सावधानी बरतने के लिए क्या एक्शन लेता है, अगर देवास प्रशासन द्वारा सख्ती नही बताई गई तो देवास की स्थिति बिगड़ने में समय नही लगेगा। देवास एक्सप्रेस आप सभी पाठकों को सर्तक कर निवेदन करता है कि आप अपने व अपने परिवार के लिए माक्स व सेनेटाइजर का उपयोग जरूर करे।

इंदौर की स्मार्ट कृषि मंडी के कार्य में गति लाये : मुख्यमंत्री श्री चौहान

• मुख्यमंत्री से इंदौर के जन-प्रतिनिधियों ने की विकास प्रोजेक्ट पर चर्चा

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि इंदौर में प्रस्तावित कृषि मंडी को एशिया की स्मार्ट मंडी बनाने के हर संभव प्रयास किए जाने चाहिए। उन्होंने निर्देश दिए कि मंडी व्यापारियों से चर्चा कर मंडी का स्थानांतरण एवं निर्माण कार्य जल्दी से जल्दी पूरा किया जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रस्तावित स्मार्ट कृषि मंडी के निर्माण के संबंध में भोपाल में जल्द ही प्रेजेन्टेशन किया जाए।

मुख्यमंत्री श्री चौहान आज इंदौर में अल्प प्रवास के दौरान एयरपोर्ट पर जन-प्रतिनिधियों से चर्चा कर रहे थे। सांसद श्री शंकर लालवानी ने इंदौर जिले में प्रस्तावित एशिया की सर्व सुविधायुक्त स्मार्ट कृषि मंडी के निर्माण के बारे में चर्चा की। उन्होंने बताया कि जिले की छावनी कृषि उपज मंडी को बाइपास के समीप कैलोद गाँव की लगभग 100  एकड़ भूमि में स्थानांतरित करने का एक्शन प्लान बनाया जा रहा है। इस दौरान विधायक श्री आकाश विजयवर्गीय, श्री गौरव रणदिवे, श्री सुदर्शन गुप्ता सहित जन-प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।

सांसद श्री शंकर लालवानी ने मुख्यमंत्री श्री चौहान से ग्राम भागीरथपुरा तहसील मल्हारगंज के पोलो ग्राउंड रोड से लगी हुई 12.875 हेक्टेयर सेना भूमि को जिले के विकास कार्य एवं आमजन के सार्वजनिक उपयोग हेतु आवंटित करने पर भी चर्चा की। उन्होंने बताया कि उक्त भूमि के बदले में मल्हारगंज तहसील के ग्राम रेवती में बीएसएफ शूटिंग रेंज के पीछे की 12.875  हेक्टेयर भूमि जिला प्रशासन द्वारा सेना भूमि के रूप में दिये जाने का प्रस्ताव शासन को भेजा जा चुका है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि वे इस विषय पर केन्द्रीय रक्षा मंत्री से चर्चा करेंगे।

Smart meter indore : इंदौर जिले का महू पूर्णतः स्मार्ट मीटर वाला पहला शहर बना

-मोबाइल पर देख सकेंगे जानकारी, बिजली बचत के टिप्स भी मिलेंगे

इंदौर। मप्र पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी इंदौर द्वारा रेडियो फ्रिक्वैंसी स्मार्ट मीटर परियोजना का सफलतापूर्वक संचालन किया जा रहा है। कंपनी क्षेत्र के महू में रेडियो फ्रिक्वैंसी पद्धति के 14600 स्मार्ट मीटर लगाए गए है। शत प्रतिशत स्मार्ट मीटर वाला महू प्रदेश का पहला शहर बन गया है। यहां उद्योग, घर, दुकान, स्कूल, ट्रांसफार्मर सभी जगह स्मार्ट मीटर है।
मप्रपक्षेविविकं के प्रबंध निदेशक श्री अमित तोमर ने बताया कि महू में जनवरी से स्मार्ट मीटर लगाना प्रारंभ किए थे। मात्र छः माह में यहां स्मार्ट मीटरों का कुशलतापूर्वक स्थापना की गई है। यहां के सभी 14600 उपभोक्ताओं के यहां मीटर निःशुल्क लगाए गए है। इन मीटरों की पांच साल की गारंटी भी है। ये स्मार्ट मीटर राउटर के माध्यम से 1 तारीख को मीटरों की रीडिंग कंट्रोल रूम भेज देते है, इससे मीटर रीडरों की निर्भरता खत्म हो गई है। रेडियो फ्रिक्वैंसी स्मार्ट मीटर की रीडिंग आगे भेजने के लिए लगभग 40 स्थानों पर राउटर लगाकर पूरे शहर की व्यवस्था अत्याधुनिक व मानव रहित तरीके से संचालित की जा रही है। अब इन मीटरों की जानकारी सभी उपभोक्ता मोबाइल बिजली कंपनी के ऊर्जस एप पर भी देख पाएंगे, ऊर्जस पर बिजली बचाने के टिप्स भी दिखाई देंगे। प्रबंध निदेशक श्री तोमर ने बताया कि शासन ने महू के स्मार्ट मीटर पर साढ़े दस करोड़ रूपए व्यय किए है। इससे रीडिंग को लेकर आने वाली परेशानी से मुक्ति, डिजिटलाइजेशन की अत्याधुनिक व्यवस्था और रीडिंग-बिल के विवाद से मुक्ति मिल जाएगी। प्रबंध निदेशक श्री तोमर ने बताया कि महू के स्मार्ट मीटर कार्य के लिए अधीक्षण यंत्री इंदौर ग्रामीण श्री डीएन शर्मा एवं कंट्रोल रूम प्रभारी श्री नवीन गुप्ता को नोडल अधिकारी की जिम्मेदारी दी गई है।

देवी अहिल्या बाई अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट में सुविधाओं का विस्तार जरूरी

मंत्री श्री सिलावट ने नागरिक उड्डयन मंत्री श्री सिंधिया को पत्र लिखा

देवी अहिल्याबाई होल्कर अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट इन्दौर में सुविधाओं के विस्तार के लिये जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट ने केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को पत्र लिखा है। मंत्री श्री सिलावट ने बताया कि देवी अहिल्या बाई होल्कर अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट में यात्रियों की सुविधाओं और भविष्य की आवश्यकता की पूर्ति किया जाना आवश्यक है।
मंत्री श्री सिलावट ने अनुरोध किया है कि बोईंग बी-777 एवं बोईंग बी-747 आदि बड़े एयर क्राफ्ट के लिए चार हजार मीटर तक के रनवे की लम्बाई को विस्तारित किया जाना है। यह सुविधा इन्दौर एयरपोर्ट पर उपलब्ध होने से इन्दौर में विदेशी यात्रियों का आवागमन/संचालन किया जा सकेगा। इन्दौर मध्यप्रदेश का पहला अधिसूचित विमान तल है, जिसके भविष्य के विकास के लिए यह कार्य किये जाने आवश्यक है। एयरस्ट्रिप को चार हजार मीटर तक बढ़ाने के लिए भूमि आवंटन / अधिग्रहण की कार्यवाही प्रशासन द्वारा शुरू कर दी गयी है।

नवीन टर्मिनल भवन की मांग
नवीन टर्मिनल भवन, कन्ट्रोल टॉवर एवं नवीन फायर स्टेशन का निर्माण किया जाना है। नवीन टर्मिनल भवन, वर्तमान कार्यरत टर्मिनल भवन से लगकर पार्किंग स्थल पर जल्दी बनाया जाना आवश्यक है क्योंकि वर्तमान टर्मिनल भवन वर्ष में 40 लाख यात्रियों की क्षमता का है। इस कार्य हेतु इंदौर में 32 लाख यात्री का ट्रैफिक एक वर्ष में हो चुका है। इस हेतु पास की 20. 48 एकड़ भूमि राज्य शासन द्वारा आवंटित की जा चुकी है।

मल्टीलेवल कार पार्किंग का हो निर्माण
मंत्री श्री सिलावट ने मेट्रो स्टेशन के साथ 20.48 एकड़ भूमि के विकास में मल्टीलेवल कार पार्किंग एवं दो प्रवेश एवं दो निकासी द्वार के निर्माण को आवश्यक बताया है। पुराने टर्मिनल भवन में एक व्ही.आई. पी. टर्मिनल बनाने का अनुरोध राज्य शासन की ओर से एयरपोर्ट अथॉरिटी में लम्बित है। इससे इंदौर एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री एवं अन्य व्ही.आई.पी. के आने-जाने की व्यवस्था मुख्य टर्मिनल से पृथक से सुव्यवस्थित हो सकेगी। इसी पुराने टर्मिनल के आधे भाग पर कार्गो टर्मिनल को बढ़ाये जाने पर भी कार्य किया जाना है।

अंतर्राष्ट्रीय लॉजिस्टिक हब बने
एयरपोर्ट से 25 किलोमीटर दूर धार रोड पर राज्य औद्योगिक विकास निगम ने लगभग 150 एकड़ भूमि अंतर्राष्ट्रीय लॉजिस्टिक हब के लिए रिजर्व की है, जहाँ ये विकसित होना है। इसके विकास के लिए सड़क परिवहन मंत्रालय भारत सरकार से आवश्यक सहयोग लिया जाना है। पीथमपुर के पास होने से अगर ये विकसित होता है तो एयर कार्गों के माध्यम से मालवा क्षेत्र में उत्पादों की मार्केटिंग में नया आयाम स्थापित होगा।

प्रारंभ हो एयर कार्गों
मंत्री श्री सिलावट ने कहा है कि इन्दौर एयरपोर्ट में एयर कार्गो टर्मिनल प्रारंभ हो चुका है किन्तु एयरकार्गो फ्लाइट्स न होने से लाभ प्राप्त नहीं हो पा रहा है। जल्द से जल्द एयर कार्गो फ्लाइट्स प्रारंभ किये जाने की जरूरत है। दुबई की अंतर्राष्ट्रीय फ्लाइट भी जल्दी पुनः प्रारंभ करनी है जो पिछले वर्ष कोविड के कारण बंद कर दी गयी थी। यह फ्लाइट शुरू करने की मांग इन्दौरवासियों द्वारा की जा रही है।

श्री सिलावट ने पत्र में लिखा है कि इंदौर शहर के आसपास 50-60 किलोमीटर की परिधि में एक नया अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट एवं कार्गो सेंटर विकसित करने की प्रक्रिया प्रारंभ करना जरूरी है। इस एयरपोर्ट में एक से अधिक एयरस्ट्रिप रहेंगी ताकि हर प्रकार के अंतर्राष्ट्रीय प्लेन वहाँ लैंड हो सकें।

मॉडल एयरपोर्ट में चयनित था इंदौर एयरपोर्ट
श्री सिलावट ने कहा है कि जब स्व.श्री माधवराव सिंधिया भारत सरकार में नागरिक उड्डयन एवं विमानन मंत्री थे, तब उन्होंने देश के 11 मॉडल एयरपोर्ट को विकसित करने का निर्णय लिया था, जिसमें मध्यप्रदेश का एकमात्र इन्दौर एयरपोर्ट भी सम्मिलित था। उनके इस सपने को साकार करने के लिए देश के मॉडल एयरपोर्ट में सम्मिलित करने के लिए इन्दौर को उपरोक्त सुविधाएँ दी जाना स्मरणीय होगा।

मंत्री श्री सिलावट ने केंद्रीय मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से उपरोक्तानुसार इन्दौर को अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के रूप में विकसित किये जाने और यात्रियों की सुविधाओं के लिए सुविधाएँ स्वीकृत किये जाने का अनुरोध किया है।

Corona : इंदौर में बढ़ते कोरोना पॉजिटिव केस पर CM शिवराज ने जताई चिंता

नागरिकों से की सावधानी रखने की अपील

इंदौर में फिर कोरोना पॉजिटिव केस बढ़ने पर CM शिवराज में चिंता जताते हुए कहा कि जरा सी असावधानी रखी तो हालात बदलने में देर नहीं लगेगी । कुछ दिन पहले तक जीराे की ओर अग्रसर होता इंदाैर जुलाई माह के बीते 28 दिनों में 128 केस सामने आए वही गुरुवार रात 7 नए संक्रमित आने के बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर चिंता जताई।

https://twitter.com/ChouhanShivraj/status/1420615304120397829?s=19

सीएम शिवराज ने इंदौर के नागरिकों से ट्वीट के माध्यम से अपील कर के कहा कि अगर हमने जरा सी भी असावधानी रखी, तो परिस्थितियां बदलने में देर नहीं लगेगी, इसलिए सजग रहें और गाइडलाइंस का पालन करते रहें। साथ ही स्वास्थ विभाग से भी एक मुद्दे पर चर्चा कर टेस्टिंग बढ़ाई है । हालांकि 128 मरीज़ों में से एक कि भी मृत्यु नही हुई है

https://twitter.com/ChouhanShivraj/status/1420589786750881793?s=19

Indore Metro : 15 अगस्त के बाद इंदौर मेट्रो के काम तीव्र गति से शुरू होंगे – मंत्री श्री सिलावट

• नगरी प्रशासन मंत्री श्री भूपेंद्र सिंह से मंत्री श्री सिलावट ने भेंट कर मेट्रो प्रोजेक्ट पर काम जल्दी शुरू करने पर बात की

इंदौर। जल संसाधन मछुआ कल्याण और मत्स्य विकास मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट ने भोपाल में नगरीय प्रशासन मंत्री श्री भूपेंद्र सिंह से भेंट कर इंदौर मेट्रो परियोजना के संबंध में चर्चा की। मंत्री श्री भूपेंद्र सिंह ने बताया कि सभी आवश्यक कामों के टेंडर कर दिए गए हैं और 15 अगस्त के बाद सभी काम शुरू किए जाएंगे। स्टेशन, अंडरग्राउंड स्टेशन, एलिवेटेड स्टेशन, डिपो, विद्युत लाइन ट्रांसमिशन, और कनेक्टिविटी स्टेशन की ड्राइंग और निर्माण के लिए टेंडर कर अनुबंध किया जा रहा है।
जल संसाधन मंत्री श्री सिलावट ने कहा कि इंदौर में मेट्रो प्रोजेक्ट में काम लंबित है। सभी कामों की समय सीमा निर्धारित की जाए। नगरीय प्रशासन मंत्री श्री सिंह ने बताया कि गांधीनगर से मुमताज बाग येलो लाइन का काम शुरू होकर दिसंबर 2023 तक पूर्ण किया जाएगा। मुमताज बाग से रेलवे स्टेशन का काम अप्रैल 2024 तक पूरा किया जाने के निर्देश दिए गए हैं इसके साथ ही गांधीनगर से रेलवे स्टेशन का मेट्रो के काम मई 2025 तक पूर्ण किया जाएगा।
मंत्री श्री सिलावट ने कहा कि इंदौर मेट्रो परियोजना में मेट्रो के प्रथम चरण में 31 किलोमीटर लंबाई की मेट्रो ट्रैक निर्माणाधीन है । जिसमें 24 किलोमीटर से अधिक लंबाई में एलिवेटेड मेट्रो ट्रैक और 7.48 किलोमीटर लंबाई का अंडरग्राउंड रेलवे मेट्रो ट्रैक बनाया जाना है जिसकी लागत 7500 करोड़ की है । जिसमें केंद्र सरकार और राज्य सरकार के 50: 50 के अनुपात में वित्तीय भार आना है। लगभग 440 करोड़ के काम पीपीपी मोड पर किए जाना प्रस्तावित है। मेट्रो स्टेशन के लिए 30 स्थानों को चिन्हित किया गया है।
प्रथम चरण में येलो लाइन का 31 .54 किलोमीटर लंबाई का मेट्रो ट्रैक बनना है जिसमें गांधीनगर से सुपर कॉरिडोर ,भोरासला चौराहा, रेडिसन चौराहा, मुमताज बाग कॉलोनी से रेलवे स्टेशन और स्टेशन से गांधीनगर तक मेट्रो ट्रेन का काम तीव्र गति शुरू होगा। गांधीनगर में मेट्रो के डिपो के लिए जगह आरक्षित है जिसका काम भी जल्दी ही शुरू कर दिया जाएगा।
नगरी प्रशासन मंत्री श्री भूपेंद्र सिंह ने कहा कि स्टॉक डिपो के लिए डिजाइन के अनुबंध किए जा चुके हैं विद्युत रिसीविंग और फूड डिसट्रीब्यूशन वितरण के डिजाइन कंसलटेंसी सेवा के लिए 5.99 करोड़ की लागत के अनुबंध हो चुके हैं। मेट्रो के अंडरग्राउंड स्टेशन, टनल्स , डिपो के लिए जिओ टेक्निकल इन्वेस्टिंग स्टडी के लिए भी अनुबंध हो चुके हैं विद्युत लाइन संशोधन और विस्थापन के लिए भी 50 करोड़ की लागत से कार्य किया जा रहा है।
मंत्री श्री सिंह ने बताया कि इंदौर मेट्रो की येलो लाइन को शीघ्र पूरा करने के लिए तीव्र गति से काम शुरू कराया जा रहा है। 421 करोड़ की लागत से सात एलिवेटेड मेट्रो रेल स्टेशन का डिजाइन निर्माण के लिए फरवरी 20 में ही टेंडर किए जा चुके हैं। इसी प्रकार इंटरफेयर लोकेशन और डिपो कनेक्टिविटी और 9 एलिवेटेड स्टेशन की डिजाइन के लिए 1000 करोड़ की निविदा मार्च में जारी की जा चुकी है। अनुबंध की प्रक्रिया जारी है। 15 अगस्त के बाद सभी कार्य स्थलों पर तीव्र गति से काम शुरू कर दिए जाएंगे।