सरदाना इंटरनेशनल स्कूल, देवास : सत्र 2025–26 के लिए सभी कक्षाओं की सीटें भरी, नए प्रवेश बंद

देवास। एक ओर जहां स्कूल में बच्चों को प्रवेश दिलाने के लिए स्कूल हर संभव प्रयास करने में जुटा हुआ है तो वहीं दूसरी ओर शायद आपने बहुत कम या पहली बार ऐसी बात सुन रहे होंगे जिसमें स्कूल द्वारा कहा जा रहा है कि हमारे स्कूल में सभी कक्षाओं के लिए तय सीमा में प्रवेश हो चुके है जिस कारण हम नए प्रवेश बंद कर रहे है। जी, हां हम बात कर रहे है शहर का प्रख्यात सरदाना इंटरनेशनल स्कूल की। जिन्होंने स्वयं शैक्षणिक सत्र 2025–26 के लिए नए प्रवेश को बंद करने की सूचना जारी की है।

सरदाना इंटरनेशनल स्कूल के डायरेक्टर ललित सरदाना का कहना है कि शैक्षणिक गुणवत्ता, अनुशासन और समग्र विकास के लिए प्रसिद्ध सरदाना इंटरनेशनल स्कूल, देवास में सत्र 2025–26 के लिए सभी कक्षाओं की रिक्त सीटें अब पूरी तरह भर चुकी हैं। अतः अब नए प्रवेश बंद कर दिए गए हैं। यह विद्यालय ना केवल देवास का सबसे बड़ा और सुव्यवस्थित विद्यालय परिसर रखता है, बल्कि यहाँ विद्यार्थियों को आधुनिक सुविधाओं से युक्त एयर-कंडीशन्ड छात्रावास की सुविधा भी उपलब्ध है। यहाँ 16 से अधिक राज्यों से आए छात्र-छात्राएँ शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं, जो विद्यालय की गुणवत्ता, अनुशासन और वातावरण में उनके विश्वास का प्रमाण है।

सरदाना इंटरनेशनल स्कूल में शिक्षण की विशेषताएं : विद्यालय में शिक्षण इस प्रकार से होता है कि बच्चों को अतिरिक्त ट्यूशन या कोचिंग की आवश्यकता नहीं पड़ती। यदि किसी विषय में विशेष तैयारी की जरूरत होती है, तो विद्यालय द्वारा ही मध्यप्रदेश के बाहर से बुलाए गए अनुभवी व समर्पित शिक्षकों द्वारा नि:शुल्क कोचिंग दी जाती है। शिक्षकों में देवास के श्रेष्ठतम शिक्षकों के साथ-साथ अन्य राज्यों से आए अनुभवी, रेजिडेंशियल, पूर्णकालिक शिक्षक शामिल हैं, जो विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास हेतु समर्पित हैं।

सरदाना इंटरनेशनल स्कूल का 2025 के उत्कृष्ट परिणाम : CBSE कक्षा 12वीं परीक्षा में इस वर्ष भी Science (Biology), Humanities (Arts) तथा Commerce तीनों ही स्ट्रीम के जिले के टॉपर्स सरदाना इंटरनेशनल स्कूल से ही रहे हैं।MP Board में भी विद्यालय के विद्यार्थियों ने सफलता का परचम लहराया — जिले की मेरिट लिस्ट में प्रथम और द्वितीय स्थान सरदाना पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने प्राप्त किए।NEET परीक्षा में इस वर्ष विद्यालय के 52 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी, जिनमें से 31 को 500 से अधिक अंक प्राप्त हुए।NEET में सर्वाधिक स्कोर रहा – 588 अंक। NDA परीक्षा में 9 विद्यार्थियों का चयन हुआ।CLAT, JEE, IPMAT जैसी राष्ट्रीय प्रतियोगी परीक्षाओं में भी विद्यार्थियों का प्रदर्शन अत्यंत सराहनीय रहा।क्रिकेट में विद्यालय की टीम ने दो प्रमुख लेदर बॉल टूर्नामेंट्स में विजेता बनकर अपनी श्रेष्ठता सिद्ध की।

सरदाना इंटरनेशनल स्कूल में अनुशासन, पारदर्शिता और समर्पण : विद्यालय में कोई भी डमी प्रवेश या बोगस अटेंडेंस नहीं दी जाती। सभी विद्यार्थियों को नियमित रूप से विद्यालय आना अनिवार्य होता है।सभी नियमों का कठोरता से पालन सुनिश्चित किया जाता है ताकि विद्यार्थी एक अनुशासित, नैतिक और उन्नत जीवन की दिशा में आगे बढ़ सकें।छात्रावास में रह रहे विद्यार्थी अपने परिजनों द्वारा CCTV के माध्यम से रियल-टाइम में देखे और सुने जा सकते हैं, जिससे पारदर्शिता और सुरक्षा दोनों बनी रहती है।

सरदाना इंटरनेशनल स्कूल के डायरेक्टर के प्रवेश को लेकर शब्द: जिन अभिभावकों को इस बार प्रवेश नहीं मिल पाया, विद्यालय प्रबंधन उनसे विनम्र क्षमा प्रार्थी है।सीटें सीमित थीं, परंतु आपके असीम विश्वास और सहयोग के लिए हम सदा आभारी रहेंगे।सरदाना इंटरनेशनल स्कूल, एक ऐसा संस्थान है जो केवल परीक्षा की तैयारी नहीं कराता, बल्कि चरित्र निर्माण, नेतृत्व विकास और वास्तविक जीवन की तैयारी कराता है।

Dewas शहर के प्रमुख मार्गों से अस्थाई अतिक्रमण हटाने हेतु निगम आयुक्त ने किया टीम का गठन

देवास। सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में शहर के व्यस्ततम प्रमुख मार्गों से अस्थाई अतिक्रमण हटाये जाने के निर्णय अनुसार आयुक्त रजनीश कसेरा के द्वारा दल का गठन किया गया है। गठित दल में निगम स्वास्थ्य अधिकारी जितेन्द्र सिंह सिसौदिया को दल प्रभारी नियुक्त किया गया है साथ ही संबंधित क्षेत्र के थाना प्रभारी, राजस्व अधिकारी एवं निगम लोक निर्माण विभाग के उपयंत्री, समस्त स्वच्छता निरीक्षक सदस्य रहेंगे। गठित दल को 26.06.25 से आगामी 10 दिवसों हेतु अस्थाई अतिक्रमण हटाने हेतु निर्देश जारी किये गये हैं। 

 उक्त टीम इस प्रकार प्रतिदिन कार्य करेगी :  टीम प्रतिदिन प्रात 11 बजे से 1 बजे तक एवं शाम 4 बजे से 6 बजे तक कार्य करेगी।

  • 26 जून को डॉ. अम्बेडकर प्रतिमा से भोपाल चौराहे तक तथा भोपाल चौराहे से डॉ. अम्बेडकर प्रतिमा तक, भोपाल चौराहे से मक्सी बायपास तक तथा मक्सी बायपास से भोपाल चौराहे तक,
  • 27 जून को डॉ.अम्बेडकर प्रतिमा से बावडि़या तक तथा बावडि़या से डॉ. अम्बेडकर प्रतिमा तक, सयाजी गेट से सुभाष चौक तक, सुभाष चौक से पीठा रोड़,
  • 28 जून को उज्जैन तिराहा से इटावा, इटावा से उज्जैन तिराहा, मण्डी धर्मशाला से जवाहर चौक एवं बस स्टेंड तक, बस स्टैंड से भोपाल चौराहा तथा भोपाल चौराहा से नगर निगम,
  • 29 जून को नगर निगम से बालगढ़ तथा बालगढ़ से नगर निगम, कैलादेवी रोड़ एवं कैलादेवी चौराहे से डॉ.अम्बेडकर प्रतिमा तक,
  • 30 जून को स्टेशन रोड़ एवं चन्द्रशेखर आजाद मार्ग, पीठा रोड़,अलंकार मार्केट, नावेल्टी चौराहा,
  • 1 जुलाई को डॉ. अम्बेडकर प्रतिमा से भोपाल चौराहे तक तथा भोपाल चौराहे से डॉ.अम्बेडकर प्रतिमा तक एवं भोपाल चौराहे से मक्सी बायपास तक तथा मक्सी बायपास से भोपाल चौराहे तक,
  • 2 जुलाई को डॉ.अम्बेडकर प्रतिमा से बावडि़या तक तथा बावडि़या से अम्बेडकर प्रतिमा तक,
  • 3 जुलाई को सयाजी गेट से सुभाष चौक तक, सुभाष चौक से पीठा रोड़,
  • 4 जुलाई को उज्जैन तिराहा से इटावा, इटावा से उज्जैन तिराहा, मण्डी धर्मशाला से जवाहर चौक एवं बस स्टेंड तक, बस स्टैंड से भोपाल चौराहा तथा भोपाल चौराहा से नगर निगम,
  • 5 जुलाई को नगर निगम से बालगढ़ तथा बालगढ़ से नगर निगम, कैलादेवी रोड़ एवं कैलादेवी चौराहे से डॉ.अम्बेडकर प्रतिमा तक अस्थाई अतिक्रमण हटाने का कार्य निगम की टीम करेगी। 

Dewas भारतीय जैन संगठन द्वारा आयोजित किया गया शैक्षिक एवं कैरियर परामर्श सेमिनार

देवास। जैन समाज का अग्रणी और सामाजिक क्षेत्र में सक्रिय भारतीय जैन संगठन द्वारा शहर के फेथ फाउंडेशन स्कूल में शैक्षिक एवं कैरियर परामर्श सेमिनार आयोजित किया गया।
एजुकेशन एंड कैरियर काउंसिल सेमिनार में मुख्य वक्ता और मार्गदर्शक के रूप में प्रसिद्ध शिक्षाविद्, लेखक, व्यवसायी राकेश जैन ने सेमिनार में उपस्थित बच्चो को स्ट्रीम चुनने के बारे में, करियर पथ के बारे में, प्रवेश परीक्षाओं के बारे में, संस्थानों के चयन के बारे में, विदेश में अवसरों के बारे में मार्गदर्शन दिया। इस अवसर पर भारतीय जैन संगठन के संस्थापक अध्यक्ष प्रमोद जैन, जिला अध्यक्ष संगीता चौधरी, जिला सचिव अरविंद पानोत, देवास शहर अध्यक्ष सुलभ औरा और देवास शहर सचिन रीना जैन उपस्थित थे।

Dewas में एबी रोड सहित सभी प्रमुख मार्गों, नालों एवं नजूल की भूमि से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई करें : कलेक्टर

उज्जैन रोड का चौड़ीकरण कार्य प्रारंभ होने वाला है, उज्जैन रोड से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई अभी से शुरू कर दें : कलेक्टर

प्रमुख चौराहों को चिंहित कर फुट ब्रिज निर्माण का करवाएं

नवीन शिक्षण के दृष्टिगत स्कूल संचालकों की बैठक लें : पुलिस अधीक्षक

जिला सड़क सुरक्षा समिति बैठक में स्टेशन चौराहे पर लगे बैरिकेट्स हटाने का लिया निर्णय

कलेक्टर ऋतुराज सिंह की अध्यशक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक हुई आयोजित

देवास। जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक कलेक्टर ऋतुराज सिंह की अध्यक्षता में कलेक्टर कार्यालय सभाकक्ष में आयोजित हुई। बैठक में जनप्रतिनिधियों के साथ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ट्रैफिक, ट्रैफिक टीआई सहित नगर निगम, आरटीओ, पीडब्ल्यूडी एवं अन्य विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।

बैठक में कलेक्टर ने निर्देश दिए कि नगर निगम शहर में प्रमुख चौराहों को चिंहित कर फुट ब्रिज निर्माण का करवाएं, जिससे नागरिकों को रोड क्रांसिंग में किसी भी प्रकार की समस्या नहीं आएं। उन्होंने निर्देश दिए कि जहां सिग्नल खराब हो रहे हैं, उन्हें शीघ्र दुरूस्त करने का कार्य करें। जिला सड़क सुरक्षा समिति बैठक में निर्णय लिया गया कि स्टेशन चौराहे पर लगे बैरिकेट्स हटाया जाएं, जिससे आमजन को सुविधा हों। निर्णय पर कलेक्टर श्री सिंह ने स्टेशन रोड पर लगे बैरिकेट्स को हटाने के निर्देश दिये।

कलेक्टर ने निर्देश दिए कि शहर के एबी रोड सहित अन्य प्रमुख मार्गों पर से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई करें। उन्होंने निर्देश दिए कि एमआर रोड पर से अतिक्रमण हटाने की भी कार्रवाई करें। उन्होंने निर्देश दिए कि नजूल और नगर‍ निगम समन्वय कर शहर में नजूल की जमीन पर से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई करें।

कलेक्टर ने नगर निगम को निर्देश दिए कि नालों की साफ-सफाई करें तथा नालों पर अगर किसी ने अतिक्रमण कर लिया है तो उसे भी हटाने की कार्रवाई करें। फुटपाथ पर दुकानें व अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई करें। उन्होंने निर्देश दिए कि शहर के एबी रोड तथा अन्य मार्गों पर अगर गड्ढे हैं तो उन्हें भरने की कार्रवाई करें। उन्होंने निर्देश दिए कि यातायात के दबाव वाले मार्गों पर स्पीड ब्रेकर लगाए जाएं। उन्होंने देवास-भोपाल रोड में टर्निंग पाइंट सेनथॉम स्कूल एवं डीमार्ट के सामने स्पीड ब्रेकर लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने मक्सी रोड पर स्पीड ब्रेकर और स्टॉपर लगाए। कलेक्टर श्री सिंह ने कहा कि उज्जैन रोड का चौड़ीकरण कार्य प्रारंभ होने वाला है, उज्जैन रोड से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई अभी से शुरू कर दें ताकि बाद में परेशानी न आएं। उन्होंने निर्देश दिए कि जो भी कार्य किए जा रहे हैं, वह गुणवत्ता पूर्ण हो तथा समय सीमा हों। इसका विशेष ध्यान रखें।

बैठक में कलेक्टर ने जिला परिवहन अधिकारी को निर्देश दिए कि शासन की राहगीर योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार करें। योजना के फ्लेक्स बनाकर उन्हें प्रमुख चौराहों लगाकर नागरिकों को योजना की विशेषताओं के बारे में अवगत कराएं।

बैठक में पुलिस अधीक्षक पुनित गेहलोद ने कहा कि नवीन शिक्षण सत्र प्रारंभ हो गया है। ऐसे में यातायात, जिला परिवहन विभाग एवं अन्य संबंधितों के साथ मिलकर जिले के स्कूल संचालकों की बैठक लें। बैठक में गाड़ियों बस संचालकों/ऑपरेटर एवं ड्राइवरों की भी बैठक लें। स्कूल बसों के फिटनेस, बीमा, ड्राइवर के दस्तावेजों की अच्छे से जांच करें। कमी पाए जाने पर कार्रवाई करें। इसके साथ ही लगातार मॉनिटरिंग भी करें।
बैठक्‍ में निर्देश दिए कि सिविल लाइन चौराहा, एमजीएच तिराहा, उज्जैन तिराहा, स्टेशन चौराहा पर लेफ्ट टर्न पर पीडब्ल्यूडी कार्य करें। भोपाल चौराहे से सांची पॉइंट को शिफ्ट करें। कलेक्टर श्री सिंह ने कहा कि सभी सहायक/ग्रामीण मार्ग जो मुख्य सड़क से मिलते हैं, उस पर स्पीड ब्रेकर एवं संकेतक लगायें।

जय बाबा अमरनाथ बर्फानी के दर्शन को पैदल अमरनाथ यात्रा पर रवाना हुए श्री ठाकुर

  • वर्ष 1996 से निरंतर कर रहे अमरनाथ यात्रा, चार बार मोटर सायकल व एक बार सायकल से कर चुके है यात्रा
  • आतंकी हमलों से लेकर कोरोना तक कोई भी नही रोक सका ठाकुर का अमरनाथ यात्रा का सिलसिला

देवास। जय बाबा अमरनाथ बर्फानी भूखे को अन्न प्यासे को पानी का नारा या कहे जयकारा जिससे हर शिव भक्त भली भाती परिचित होगा खासकर बाबा अमरनाथ के भक्त शहर में एक भक्त ऐसा है जो निरंतर हर वर्ष अपनी बाबा अमरनाथ की यात्रा कर अपनी भक्ति का परिचय दे रहा है। हम बात कर रहे है बाबा अमरनाथ जी बर्फानी के परमभक्त मां शिव शक्ति सेवा मंडल के सदस्य, एक सामाजिक, धार्मिक, सांस्कृतिक एवं राष्ट्रवादी कार्यकर्ता के रूप में आपकी अमिट पहचान बनाने वाले शहर के आनंद सिंह ठाकुर की जो वर्ष 1996 से निरंतर बाबा अमरनाथ की यात्रा कर रहे है। श्री ठाकुर हर वर्ष अमरनाथ की यात्रा तो करते ही है साथ में अन्य भक्त जो अमरनाथ जाते है उनकी हर प्रकार से सहायता भी करते है।
श्री ठाकुर चार बार मोटर सायकल व एक बार सायकल से अमरनाथ की यात्रा कर चुके है और इस वर्ष जय बाबा अमरनाथ बर्फानी, बम बम भोले के जयकारों के बीच वह पैदल अमरनाथ यात्रा के लिए निकले है। 21 जून की अल सुबह शुरू हुई यात्रा से लंबा सफर तय कर ठाकुर अगस्त माह के अंतिम दिनों में यात्रा पूर्ण कर पवित्र अमरनाथ गुफा में दर्शन करेंगे।

1996 से निरंतर कर रहे अमरनाथ यात्रा : शहर के ठाकुर वर्ष 1996 से निरंतर अमरनाथ यात्रा कर रहे है। बीच में कुछ वर्ष ऐसे भी आए जिनमे यात्रा की परिस्थिति अच्छी नही थी परंतु ठाकुर के दृढ़ संकल्प के सामने वह कुछ भी नही थी कठिन से कठिन परिस्थितियों, प्राकृतिक एवं मानवीय आपदा काल भी आपकी अमरनाथ धाम की अनवरत पवित्र यात्रा को रोक नहीं पाया। अमरनाथ यात्रा को कई बार आतंकियों ने निशाना बनाया एक बार तो जब आतंकी हमला हुआ था उस समय ठाकुर उनके अन्य साथी वही मौजूद थे। आतंकियों एवं सेना में मुठभेड़ चली गोलीबारी भी हुई जिसके बाद सेना ने आतंकियों को मार गिराया था जिसके बाद शुरू हुई यात्रा में ठाकुर ने उनके साथियों के साथ बाबा अमरनाथ के दर्शन किए। अमरनाथ पर आतंकी हमले हुए लेकिन ठाकुर के अमरनाथ यात्रा पर जाने का सिलसिला नहीं रुका। वही वर्ष 2020 व 2021 जब वैश्विक संकट कोरोना काल था तब भी वह नही रुके और अमरनाथ यात्रा पर जाने का फैसला किया। वर्ष 2020 में वह पठानकोट तो वर्ष 2021 में वह यात्रा के दौरान बालटाल तक ही जा सके थे। वर्ष 2022 से फिर वह यात्रा पर निकले और यात्रा पूरी की। श्री ठाकुर बताते है जब तक उनकी सांसे चलती रहेगी और शरीर साथ देगा तब तक वह बाबा अमरनाथ जी की पवित्र यात्रा करते रहेंगे।

पूरी यात्रा करते है पैदल : कठिन यात्राओं में से एक यात्रा में अमरनाथ गुफा तक पहुंचने के लिए दो मार्ग निर्धारित है एक पहलगाम से दुसरा बालटाल से पहलगाम से पवित्र अमरनाथ गुफा की दूरी 48 किलोमीटर वही बालटाल वाले मार्ग से पवित्र अमरनाथ गुफा की दूरी 14 किलोमीटर यात्रा के दौरान अनेक साधन एवं संसाधन वहा उपलब्ध रहते है परंतु परिस्थिति कैसी भी हो वह उनका उपयोग न करते हुए की पूरी यात्रा पैदल ही करते है।

प्लेन से लेकर पैदल तक : श्री ठाकुर वर्ष 1996 से निरंतर करने वाली अमरनाथ यात्रा के लिए अलग अलग माध्यम से यात्रा संपन्न की है जिसमे ठाकुर ने हवाई जहाज, ट्रेन, चार पहिया वाहन के साथ चार बार मोटर सायकल के साथ यात्रा संपन्न करने के बाद ठाकुर इस वर्ष पैदल अमरनाथ यात्रा पर निकलें है।

Dewas पार्टी का बोल पार्टी नहीं करने पर एक मजदूर ने की दूसरे मजदूर की हत्या…

Dewas पार्टी का बोल पार्टी नहीं करने पर एक मजदूर ने की दूसरे मजदूर की हत्या…

देवास। शहर के मुख्य रोड अब रोड पर भोपाल चौराहा स्थित नाकोड़ा स्टोर्स राधागंज के सामनेदो मजदूरों में पार्टी को लेकर कहासुनी होने पर एक मजदूर ने दूसरे मजदूर की दिनदहाड़े करीब 11.30 बजे चाकू घोंप कर हत्या कर दी।दरअसल आकाश चौहान निवासी काली बस्ती देवास और मिथुन मोंगिया निवासी जिला राजगढ़ हाल मुकाम आनंद नगर देवास साथ में मजदूरी करते थे। मंगलवार को भी साथ में मजदूरी करने मजदूर चौराहा पहुंचे जानकारी अनुसार आरोपित मिथुन ने आकाश को कहा कि आज तुझे मजदूरी भी दिलवा दूंगा और फिर पार्टी करेंगे। मजदूरी नही मिलने पर पार्टी का बोल पार्टी नहीं करने पर दोनो में कहा सुनी हुई जिसके बाद मिथुन ने आकाश के सीने में चाकू से हमला कर दिया जिसे आकाश घायल हो गया जिसमे बाद आकाश को गंभीर हालत में जिला अस्पताल लाया गया जहा से प्राथमिक उपचार के बाद आकाश को एमवाय अस्पताल इंदौर ले जाया गया जहा आकाश की मौत हो गई। कोतवाली पुलिस ने फरियादी नितिन राठौर निवासी काली बस्ती की शिकायत पर आरोपी मिथुन मोंगिया पर विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर लिया है।

Dewas जिला व शहर कांग्रेस अध्यक्ष पद को लेकर मंथन तेज, सुनील यादव का नाम भी चर्चा में…

देवास। कांग्रेस संगठन में जिला और शहर अध्यक्ष पद को लेकर मंथन अब निर्णायक मोड़ पर पहुंच गया है। इन पदों को लेकर कांग्रेस में तेज खींचतान जारी है और कई दिग्गज नेताओं के नाम सामने आ रहे हैं। इस बीच एक नया और युवा चेहरा भी चर्चा में है – सुनील यादव, जिनका नाम देवास जिला या शहर कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए गंभीरता से लिया जा रहा है। सुनील यादव वर्ष 2008 से कांग्रेस पार्टी से सक्रिय रूप से जुड़े हुए हैं। उन्होंने संगठनात्मक स्तर पर कई अहम जिम्मेदारियां निभाई हैं। यादव पूर्व में सोनकच्छ विधानसभा अध्यक्ष, राजीव विकास केंद्र के जिलाध्यक्ष और हाटपीपल्या विधानसभा के प्रभारी रह चुके हैं। उनका अनुभव केवल संगठन तक सीमित नहीं रहा, बल्कि उन्होंने जमीनी स्तर पर पार्टी को मजबूत करने में भी अहम योगदान दिया है। इसके अलावा वे कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश सचिव के रूप में अपनी भूमिका निभा चुके हैं। साथ ही वे अखिल भारतीय चंद्रवंशीय बागरी समाज के प्रदेश महासचिव भी रह चुके हैं, जिससे उनकी सामाजिक पकड़ और कार्यक्षमता का भी अंदाजा लगाया जा सकता है। पार्टी सूत्रों की मानें तो इस बार संगठन में युवा और सक्रिय कार्यकर्ताओं को प्राथमिकता दिए जाने की चर्चा जोरों पर है। ऐसे में सुनील यादव का नाम जिला या शहर अध्यक्ष के रूप में सामने आना महत्वपूर्ण माना जा रहा है। यादव की संगठन के प्रति निष्ठा, कार्यकर्ताओं से जुड़ाव और जनसरोकारों में सक्रियता उनकी ताकत मानी जा रही है।अब देखना यह है कि कांग्रेस हाईकमान और प्रदेश नेतृत्व किसे यह जिम्मेदारी सौंपता है। क्या संगठन सुनील यादव जैसे युवा और जमीनी नेता को अवसर देगा, या फिर यह पद किसी अनुभवी नेता के हिस्से में जाएगा – इसका फैसला आने वाले दिनों में स्पष्ट होगा।

Dewas जमीन विवाद में चली गोली मामले में आरोपी जिलाबदर…

देवास। जिले के टोंक कला गांव में जमीन नपती और कब्जे के विवाद में गोली चलने की बात को लेकर पत्र में सनसनी फैल रही थी मामले में पुलिस ने 10 से 15 आरोपितो के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया था।
बताया जा रहा है जिस जमीन की नपती और कब्जे के विवाद में गोली चली थी उसमें दो भाइयों का आपसी विवाद है ऐसी जमीन को नपती एवं सीमांकन करने पहुंची राजस्व की टीम और पटवारी के सामने विवाद हुआ।

मामले में लोकेंद्र सिंह खींची निवासी ग्राम टोंककला ने पुलिस में शिकायत की थी जिस पर पुलिस ने आरोपित राहुल पंवार निवासी ग्राम रालामंडल देवास के साथ अन्य 10 से 15 साथियों पर प्रकरण पंजीबद्ध किया था।
अब कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ऋतुराज सिंह ने अपराधिक गतिविधियों में शामिल आरोपी राहुल पंवार पिता गजराजसिंह उम्र 26 साल निवासी रालामण्‍डल पर राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम के तहत कार्रवाई की है। कलेक्टर सिंह ने आपराधिक गतिविधियों में लिप्त होने के कारण लोक व्यवस्था के अनुरक्षण के प्रतिकूल किसी भी रीति से कार्य करने से रोकने के अभिप्राय से राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम, 1980 की धारा 3 की उप धारा (2) में प्रदत्त शक्तियों अन्तर्गत आरोपी राहुल पंवार के विरुद्ध निरुद्ध आदेश जारी किया है।

आरोपी राहुल पंवार को तीन माह तक की अवधि के लिए निरुद्ध कर केन्द्रीय जेल भेरूगढ़ उज्जैन में रखा जाएगा। आरोपी राहुल पंवार पर आये दिन आम जनता के साथ अभद्र व्‍यवहार करना, हत्‍या, अवैध शस्‍त्र से हत्‍या का प्रयास करना, अवैध वसूली करना, शासकीय कर्मचारी का अपहरण कर उसके साथ मारपीट करना, अपने साथ साथियों के साथ हथियार लेकर घुमना, गुंडागर्दी कर आम जनता में दहशत पैदा करने संबंधी गंभीर अपराध पुलिस थाने में पंजीबद्ध है।

Dewas सड़े फलों की बदबू से दमघोंटू हुआ माहौल, रहवासी परेशान, पार्षद दरोगा को सौंपा शिकायत पत्र

खुले प्लाटो एवं बैक लेन में फ्रूट विक्रेता व्यापारी फेंक रहे सड़े गले फल…

देवास। शहर में शुक्रवारिया हाट के नाम से प्रख्यात फल/सब्जी मार्केट के आस पास क्षेत्र में बड़ी संख्या में फ्रूट गोदाम खुल गए है।क्षेत्र के फ्रूट विक्रेता द्वारा खुले प्लाटो एवं बैक लेन में भारी मात्रा में सड़े गले फल फेंके जा रहे है जिससे पूरे क्षेत्र में दुर्गंध फेल गई है। सड़े गले फलों से क्षेत्र में मच्छरों की संख्या में भी काफी इजाफा देखने को मिल रहा है। जो स्वास्थ के लिए हानिकारक हो रहा है। प्लाटो में फेंके गए सड़े फलों की मात्रा को देखने से ही पता चलता है की यह फल कोई फूटकर फल विक्रेता द्वारा नही बल्कि फ्रूट का भारी मात्रा में व्यवसाय करने वाला अर्थात फ्रूट गोदाम संचालित करने वाले ही फेंक रहे है।

क्षेत्र में संचालित फ्रूट गोदाम वैध है या अवैध इसको लेकर भी बड़ी चर्चा है। कहा जा रहा है शहर के बीचोबीच संचालित फ्रूट गोदाम अवैध रूप से संचालित किए जा रहे है अगर ऐसा है तो प्रशासन इन पर कार्यवाही क्यों नही करता है।

फ्रूट गोदामों द्वारा सड़को पर जाम करना व अभद्र व्यवहार करने को शिकायत कई बार रहवासी पुलिस प्रशासन, नगर निगम प्रशासन एवं कलेक्टर से भी कर चुके है परंतु आज दिनांक तक कोई उचित कार्यवाही नही हुई है। कार्यवाही न होने का कारण तो स्पष्ट नही है परंतु इसका स्पष्ट उत्तर तो सिर्फ कार्यवाही न करने वाला ही दे सकता है। जैन समाज के मंदिर की समिति एवं रहवासियों द्वारा जब महापौर को अवैध फ्रूट गोदाम हटाने के लिए आवेदन दिया था तब उन्होंने कहा था कि वो भी हमारे लोग है उनको कैसे हटाएं..

जैन मंदिर समिति एवं रहवासियों द्वारा महापौर, सभापति, निगम आयुक्त, पुलिस अधीक्षक, पुलिस थाना कोतवाली को आवेदन देने के बाद भी कार्यवाही न होना प्रशासन पर बड़े सवाल खड़े करता है, कहा जा रहा है की इन अवैध फ्रूट गोदाम को संचालित करने वालो पर महापौर, आयुक्त निगम प्रशासन की कृपा है

रहवासी ने शिकायत पत्र में पार्षद और दरोगा से मांग की है की सुतार बाखल में जैन मंदिर के सामने वाले प्लाट में से सड़े फलों को हटाकर प्लाट की एवं बैक लेन की सफाई कराई जावे क्षेत्र में संचालित फ्रूट गोदामों पर सख्त कार्यवाही की जाए जिसे वह पुनः क्षेत्र में गंदगी न फैलाए अगर उचित कार्यवाही नही होती है तो आगे सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत करने का सहारा लेना पड़ेगा।

Dewas राजा हत्याकांड में अब देवास के जितेंद्र रघुवंशी का नाम सामने आया…

देवास। इंदौर के बहुचर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड में देवास के जितेंद्र रघुवंशी का नाम सामने आया है। राज कुशवाह के चार बैंक अकाउंट में लाखों रुपये का ट्रांजेक्शन मिला है, जो जितेंद्र रघुवंशी के नाम पर हैं । पुलिस अब जितेंद्र रघुवंशी को तलाश रही है और उससे पूछताछ कर सकती है। आशंका है कि सोनम ने राज कुशवाह के जरिए हवाला के जरिए रुपये भिजवाए हों । सोनम रघुवंशी का प्रेमी राज कुशवाह हवाला का काम भी करता था। उसके द्वारा चार बैंक अकाउंट में लाखों रुपये का ट्रांजेक्शन मिला है। यह चारों अकाउंट जितेंद्र रघुवंशी के नाम पर है।

सोनम के भाई की एक वीडियो भी सामने आई है जिसमे वह कह रहा है की जितेंद्र मेरी मौसी का लड़का है वह हमारे यहा काम भी करता है। हम हमारे कुछ छोटे मोटे लेनदेन उसके खाते से कर लेते है। हवाला जैसा कांड में उसका कोई लेना देना नही है।

पुलिस अब जितेंद्र रघुवंशी को तलाश रही है। राज कुशवाह ही सोनम रघुवंशी के बिजनेस से संबंधित हर काम देखता था। वो ही रुपयों का लेन-देन भी करता था। इसी को लेकर सोनम और राज के बीच लगातार बात होती रहती थी। आशंका है कि इसी में से 50 हजार रुपये राज कुशवाह ने अपने साथियों को दिए थे, जिसके बाद वो ट्रेन से शिलांग पहुंचे थे। इसमें सोनम के द्वारा रुपये दिलाने की भी आशंका जताई जा रही है।

अब जितेंद्र रघुवंशी से पूछताछ पर होगा खुलासा

पुलिस ने जितेंद्र रघुवंशी की तलाश शुरू कर दी है। देवास में पुलिस जल्द ही उसे ढूंढकर पूछताछ कर सकती है। वह यह बता सकता है कि उसका राज कुशवाह और सोनम के साथ क्या रिश्ता है। आशंका है कि सोनम ने ही राज कुशवाह के जरिए लाखों रुपये हवाला के जरिए कही और भिजवाए हो । राजा के भाई ने कहा- सोनम के परिवार के पास इतना धन कहां से आया । राजा रघुवंशी के भाई सचिन रघुवंशी से जब मीडिया ने हवाला और जितेंद्र रघुवंशी को लेकर सवाल किया तो उन्होंने कहा कि हो सकता है कि सोनम और उसका परिवार हवाला कारोबार में लिप्त हो। आखिर सोनम के परिवार के पास इतना धन कहां से आया। इस बात की जांच होना चाहिए।
देवास के जितेंद्र रघुवंशी को लेकर जब मीडिया ने राजा रघुवंशी की मां से सवाल किया तो उन्होंने कहा कि सोनम का कोई रिश्तेदार देवास में रहता है। खुद की शादी से पहले वह देवास में अपने रिश्तेदार के यहां शादी में गई थी। उसने राजा से भी साथ चलने के लिए कहा था। तब राजा ने वहां जाने से इन्कार कर दिया था कि जब हमें निमंत्रण नहीं मिला तो कैसे जाएं। हो सकता है कि वो जितेंद्र रघुवंशी ही हो ।