Dewas नार्मदीय ब्राह्मण समाज कल्याण समिति द्वारा धूमधाम से मनाया गया नर्मदा जयंती महोत्सव

देवास। नार्मदीय ब्राह्मण समाज कल्याण समिति द्वारा मुखर्जी नगर स्थित माँ नर्मदा चौराहे पर माँ नर्मदा जी की आरती एवं नर्मदाष्टक पाठ का आयोजन कर नर्मदा जयंती महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। समिति के पं. रोहित उपाध्याय ने बताया कि आयोजन में सर्वप्रथम माँ नर्मदा के चित्र की पूजा अर्चना कर आरती की गई। तत्पश्चात संयुक्त रूप से नर्मदाष्टक का पाठ हुआ। नार्मदीय कल्याण समिति के अध्यक्ष प्रदीप चिंचे ने माँ नर्मदा चौराहे के सौंदर्यीकरण की माँग करते हुए विधायक राजे एवं महापौर श्रीमती अग्रवाल को ज्ञापन भी सौंपा। आयोजन में मुख्य अतिथि विधायक गायत्री राजे पवार, महापौर गीता दुर्गेश अग्रवाल, मंडल अध्यक्ष मधु शर्मा, पूर्व सर्व ब्राह्मण समाज अध्यक्ष संजय शुक्ला, पार्षद प्रतिनिधि राहुल पवार, पार्षद प्रतिनिधि संजय ठाकुर, समाजसेवी यशवंत तिवारी सहित नार्मदीय स्वजन बडी संख्या में सम्मिलित हुए। संचालन रितेश चौरे ने किया एवं आभार राजेन्द्र कराहे ने माना।

Dewas जिले के खिलाडि़यो ने अंतर्राष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता में लगाई पदकों की झड़ी

देवास। 1 फरवरी 3 फरवरी 2025 तक विशाखापत्तनम आंध्र प्रदेश में आयोजित आठवीं अंतरराष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता में देवास जिले के खिलाडियो ने भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए पदकों की झड़ी लगा दी। यूनाइटेड शॉटोकान कराते एसोसिएशन मध्य प्रदेश के अध्यक्ष विजेंद्र खरसोदिया एवं सचिव कपिल खरे ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता सात देशों के लगभग 1350 खिलाडियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में भारत प्रथम स्थान पर नेपाल द्वितीय स्थान पर एवं श्रीलंका तृतीय स्थान पर रहा। भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व मध्य प्रदेश के देवास जिलों के खिलाडियों द्वारा किया गया। इन खिलाडियों द्वारा अलग-अलग आयु वर्ग एवं वजन समूह में काता एवं कुमिते इवेंट में भाग लेकर कई पदक प्राप्त किये। प्रतियोगिता में रश्मि कलम, ऋतिक सोलंकी,वेदांत खरसोदिया द्वारा निर्णायक की भूमिका निभाई गई। टीम कोच द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार प्रतियोगिता में जीतने वाले खिलाड़ी इस प्रकार है-

बालिका वर्ग में
निवेदिता खरसोदिया 1 स्वर्ण पदक, आशना शर्मा 1 स्वर्ण एवं 1 कांस्य पदक, उमा पाटीदार 1 रजत 1 कांस्य पदक, श्रद्धा पाटीदार एक रजत एक कास्य पदक, गिरजा पाटीदार एक रजत, अंकिता बंजारे 1 रजत 1 कांस्य पदक, हर्षिता पाटीदार 1 रजत पदक, उर्मिला पाटीदार 1 रजत पदक ,ज्योति पाटीदार 1 रजत पदक, दीक्षा पाटीदार 2 कांस्य पदक प्राप्त किए।

बालक वर्ग में
वेदांत खरसौदिया 1 स्वर्ण पदक, दीपेंद्र सिंह राठौड़ 1 स्वर्ण पदक ,विपिन सोलंकी 1 स्वर्ण पदक, धीरज चौधरी 2 रजत पदक, मयंक सिंह राठौड़ 1 कांस्य पदक, सुदेश सोलंकी 1 कांस्य पदक प्राप्त कर मध्य प्रदेश का नाम रोशन किया।

Dewas सतपुड़ा एकेडमी में धूमधाम से मनाया गया बसंतोत्सवमां सरस्वती की हुई आराधना, 11 कुंडीय यज्ञ में दी गई आहूतियां, राष्ट्र की सुख-समृद्धि की कामना की


देवास। 
मक्सी रोड स्थित सतपुड़ा एकेडमी में बसंतोत्सव बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मां सरस्वती का विधिवत पूजन-अर्चन किया गया और विद्यालय परिसर को रंगोली व अन्य साज-सज्जा से आकर्षक रूप से सजाया गया। विद्यार्थियों, शिक्षकों और अतिथियों की उपस्थिति में पूरे विधि-विधान से आयोजन संपन्न हुआ।
बसंत पंचमी के इस पावन अवसर पर 11 यज्ञ कुंड बनाकर हवन किया गया, जिसमें पंडित मयंक द्विवेदी के आचार्यत्व एवं मार्गदर्शन में मंत्रोच्चार के बीच आहूतियां दी गईं। विद्यालय के छात्रों ने भी पूरे श्रद्धाभाव से यज्ञ में आहुति अर्पित की और माता सरस्वती से विद्या, बुद्धि और ज्ञान की कामना की। इस दौरान विद्यालय में भक्तिमय माहौल बना रहा।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में वैभव विहार शिक्षा समिति के अध्यक्ष एवं भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष रायसिंह सेंधव उपस्थित रहे। उन्होंने विद्यार्थियों को मार्गदर्शन देते हुए कहा कि बसंत पंचमी का पर्व ज्ञान, विद्या और संगीत की देवी मां सरस्वती की आराधना का पर्व है। यह न केवल शिक्षा के क्षेत्र में सफलता प्राप्त करने के लिए महत्वपूर्ण है, बल्कि यह हमारी संस्कृति और परंपरा को भी मजबूत करता है। उन्होंने बच्चों को परिश्रम और समर्पण से आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।
विद्यालय के प्रांगण में बनाई गई रंगोलियां विशेष आकर्षण का केंद्र रहीं। हर ओर उल्लास और भक्तिभाव का वातावरण बना रहा। पूजन-अर्चन के साथ महाआरती की गई। मां सरस्वती तथा भारत माता के जयघोष से संपूर्ण वातावरण भक्तिमय हो गया। अंत में सभी विद्यार्थियों, शिक्षकों और उपस्थित अतिथियों को प्रसाद वितरित किया गया। इस आयोजन में संस्था संचालक भानूप्रतापसिंह सेंधव, प्राचार्य वी.एस. जॉब सहित विद्यालय परिवार, शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी दिनेश सांखला ने दी।

Dewas लेखक राजकुमार चन्दन का उपन्यास ‘आइ एम द टाइम’ नोबेल पुरस्कार के लिए नॉमिनेट…

  • रूस-यूक्रेन युद्ध की पृष्ठभूमि पर आधारित अद्वितीय कृति है उपन्यास, लेखक राजकुमार चन्दन की ऐतिहासिक उपलब्धि

देवास। साहित्य जगत के लिए यह एक ऐतिहासिक क्षण है कि विश्व शांति के उद्देश्य से लिखे गए भारतीय उपन्यास ‘आइ एम द टाइम’ (I’m The Time) को वर्ष 2025 के नोबेल साहित्य पुरस्कार के लिए नॉमिनेट किया गया है। इस महत्वपूर्ण कृति के लेखक ‘स्वर्ग की खोज’ जैसे चर्चित उपन्यास के रचयिता राजकुमार चन्दन हैं। यह उपन्यास केवल एक कथा नहीं, बल्कि एक दर्शन है, जो वर्तमान वैश्विक परिस्थितियों को देखते हुए एक स्थायी शांति का मार्ग प्रशस्त करता है। यह उपन्यास रूस-यूक्रेन युद्ध की पृष्ठभूमि पर आधारित है और इसमें लेखक ने विश्व शांति की स्थापना के लिए गहन विचार प्रस्तुत किए हैं। इसमें न केवल युद्ध के कारणों और प्रभावों का विश्लेषण किया गया है, बल्कि उन्होंने ऐसी स्थायी रणनीतियां भी सुझाई हैं, जो संपूर्ण विश्व के लिए उपयोगी साबित हो सकती हैं।

श्री चन्दन लंबे समय से विश्व शांति के लिए लेखन कर रहे हैं। उन्होंने अपनी लेखनी को एक मिशन के रूप में अपनाया है और उनका संपूर्ण साहित्य मानवता की सेवा के लिए समर्पित है। उनकी इस निष्ठा और लेखन क्षमता के कारण उनके नाम अब तक पाँच विश्व रिकॉर्ड दर्ज हो चुके हैं।
देवास जैसे ऐतिहासिक शहर से संबंध रखने वाले इस लेखक का नोबेल पुरस्कार के लिए नॉमिनेशन केवल देवास या मध्यप्रदेश के लिए ही नहीं, बल्कि संपूर्ण भारत के लिए गर्व का विषय है। संभवत: यह पहली बार है जब शहर के किसी लेखक का ऐसा साहित्यिक कार्य विश्व शांति के संदर्भ में इतनी बड़ी मान्यता के लिए प्रेषित किया गया हो।
युद्ध के अंधकार में शांति का संदेश
आज जब पूरी दुनिया वैश्विक तनाव, तृतीय विश्व युद्ध की आहट और परमाणु युद्ध के खतरों से जूझ रही है, तब यह उपन्यास शांति की एक नई राह दिखाता है। यह केवल युद्ध और उसके प्रभावों का चित्रण नहीं करता, बल्कि विश्व के प्रत्येक नागरिक और राष्ट्र के लिए एक ऐसा मार्ग सुझाता है, जिससे संपूर्ण मानवता सुख, समृद्धि, शांति और सुरक्षा की ओर बढ़ सके। लेखक का यह दृष्टिकोण प्राचीन भारतीय विचारधारा ‘वसुधैव कुटुंबकम’ से प्रेरित है, जिसका अर्थ है – ‘संपूर्ण विश्व एक परिवार है।’ इस दर्शन को आधार बनाकर उपन्यास में यह दिखाया गया है कि यदि सभी राष्ट्र और नागरिक परस्पर सहयोग और समझदारी से काम लें, तो संपूर्ण विश्व एक सशक्त, शांतिपूर्ण और समृद्ध समाज में बदल सकता है।
तीन भाषाओं में प्रकाशित हुई कृति
साधना कुंज पब्लिकेशन, मध्यप्रदेश द्वारा यह उपन्यास हिन्दी में ‘मैं समय हूँ’, अंग्रेजी में ‘आइ एम द टाइम’ और मराठी में ‘मी वेळ आहे’ नाम से तीन भाषाओं में प्रकाशित किया गया है। नोबेल पुरस्कार के लिए विशेष रूप से इसके अंग्रेजी संस्करण को नॉमिनेट किया गया है, जिससे यह विश्वभर में अधिक से अधिक पाठकों तक पहुंच सके। इस उपलब्धि पर साधना कुंज पब्लिकेशन के प्रकाशक ओमप्रकाश नवगोत्री ने लेखक राजकुमार चन्दन को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह केवल एक उपन्यास नहीं, बल्कि एक आंदोलन है, जो मानवता के हित में लिखा गया है। उन्होंने नोबेल पुरस्कार के लिए नॉमिनेशन प्रक्रिया में सहयोग करने वाले सभी व्यक्तियों का आभार व्यक्त किया और आशा जताई कि यह उपन्यास दुनिया भर में शांति का संदेश फैलाने में सफल होगा। यह जानकारी विशाल जलोरे ने दी।
 
क्या है इस उपन्यास में, उपन्यास का संक्षिप्त कथानक :
आइ एम द टाइम साधना कुंज पब्लिकेशन द्वारा तीन भाषाओं (हिन्दी, इंग्लिश, मराठी) में प्रकाशित अद्वितीय कृति है। रूस-यूक्रेन युद्ध पर आधारित यह एक प्रयोगवादी उपन्यास है, जो विश्व शांति एवं वैश्विक परिवार बनाने की एक नई सोच प्रदान करता है।
यूक्रेन में कई देशों के विद्यार्थी पढ़ते हैं, उनमें भारतीय विद्यार्थी भी शामिल हैं। हिमानी नाम की एक भारतीय छात्रा इस उपन्यास की नायिका है। रूस-यूक्रेन के बीच युद्ध प्रारंभ हो जाता है। सभी विद्यार्थी यूक्रेन छोड़ने को मजबूर हो जाते हैं, लेकिन विद्यार्थियों की परेशानी देखकर हिमानी वहां से नहीं जाती। वह गहन सोच-विचार के बाद संकल्प लेती है कि यूक्रेन में रहकर ही वह पीड़ितों का इलाज करेगी, चाहे पीड़ित रूस का हो या यूक्रेन का। साथ ही, वह विश्व शांति का अभियान भी चलाएगी। हिमानी का यह संकल्प अन्य विद्यार्थियों को प्रेरित करता है। परिणामस्वरूप, कई अन्य देशों के विद्यार्थी भी वहीं रुककर उसके अभियान में मदद करते हैं। सभी विद्यार्थी हिमानी के नेतृत्व में “वर्ल्ड पीस फोरम” का गठन कर “नो वार” अभियान चलाते हैं। वे खतरों के बीच रहकर घायलों का इलाज करते हैं और वैश्विक सद्भावना एवं मानवता के लिए कार्य करते हैं। विद्यार्थी युद्ध, अशांति और उन्माद के कारणों को खोजकर उनके समाधान ढूंढते हैं और उन्हें प्रचारित करते हैं। खतरों के बीच रहकर वे युद्ध पीड़ितों की मदद करते हैं। अभियान बहुत तेजी से आगे बढ़ता है और इसका विस्तार होता जाता है। वे अनेक चुनौतियों का सामना करते हुए “नो वार” अभियान को आगे बढ़ाते हैं।
युद्ध के बीच, जब हिमानी युद्ध पीड़ितों की सहायता कर रही होती है, तब अंत में वह एक यूक्रेनी बच्चे और एक रूसी महिला को बचाने के प्रयास में गोलियों का शिकार होकर घायल हो जाती है। यह स्थिति अत्यंत मार्मिक हो जाती है। इस परिस्थिति में दोनों देशों के छिपे हुए सैनिक उसके पास आ जाते हैं। हिमानी अंतिम समय में उन सैनिकों को “नो वार” का संदेश देते हुए अपने प्राण त्याग देती है। हिमानी का यह बलिदान सैनिकों को झकझोर देता है, जिससे भावुक होकर दोनों पक्षों के सैनिक अपने हथियार डाल देते हैं।
यथार्थ और कल्पना के मिश्रण से रचा गया यह उपन्यास वर्तमान वैश्विक ढांचे में सुधार के विकल्प और विश्व शांति के उपायों को वैश्विक पटल पर प्रस्तुत करने का एक सार्थक प्रयास है।

Dewas बसंत पंचमी पर प्रेस क्लब ने किया माँ सरस्वती का मंत्रोच्चारण के साथ विधिपूर्वक पूजन…

देवास विद्या की देवी माँ सरस्वती जी का विधि पूर्वक पूजन कर प्रेस क्लब द्वारा बड़े ही उत्साह के साथ बसंत पंचमी पर्व मनाया गया। संयुक्त सचिव अशोक पटेल ने बताया कि मल्हार स्मृति मंदिर स्थित वरिष्ठ नागरिक संस्था सभागृह में आयोजित कार्यक्रम में प्रेस क्लब के सदस्यों, पत्रकार साथियों व वरिष्ठ नागरिक संस्था के पदाधिकारियों से पं. रोहित उपाध्याय ने विधिपूर्वक मंत्रोच्चारण के साथ माँ सरस्वती का पूजन कराया। तत्पश्चात सरस्वती जी की आरती कर प्रसादी में केसरिया भात का भोग लगाया गया।

इस अवसर पर प्रेस क्लब अध्यक्ष ललित कुमार शर्मा, सचिव शेखर कौशल, उपाध्यक्ष खुमान सिंह बैस, वरिष्ठ पत्रकार विनोद जैन, दिलीप मिश्रा, सुरेश जायसवाल, मुन्ना वारसी, उदय आरस, सत्येन्द्र सिंह राठौड़, राजेन्द्र सिंह पवार, डॉ. मुकेश पांचाल, मोहन वर्मा, राजेश पाठक, योगेश निगम, शैलेन्द्र अडावदिया, रघुनंदन समाधिया, राजेश धनेचा, प्रिंस बैरागी, संगीता राठौड, जितेन्द्र मारू, धीरज सेन, अर्पित साहू, वरिष्ठ नागरिक संस्था अध्यक्ष ओ.पी. पाराशर, डॉ. एम व्ही भाले, गंगा सिंह सोलंकी, श्रवण कुमार कानूनगो, केसी नागर, बीडी चावड़ा, शीलनाथ आरस, एस.के. शाह सहित पत्रकार साथी व वरिष्ठ नागरिक उपस्थित रहे।

Dewas बसंत पंचमी पर प्रेस क्लब ने माँ सरस्वती पूजन किया

देवास। विद्या की देवी माँ सरस्वती जी का विधि पूर्वक पूजन कर प्रेस क्लब द्वारा बड़े ही उत्साह के साथ बसंत पंचमी पर्व मनाया गया। संयुक्त सचिव अशोक पटेल ने बताया कि मल्हार स्मृति मंदिर स्थित वरिष्ठ नागरिक संस्था सभागृह में आयोजित कार्यक्रम में प्रेस क्लब के सदस्यों, पत्रकार साथियों व वरिष्ठ नागरिक संस्था के पदाधिकारियों से पं. रोहित उपाध्याय ने विधिपूर्वक मंत्रोच्चारण के साथ माँ सरस्वती का पूजन कराया। तत्पश्चात सरस्वती जी की आरती कर प्रसादी में केसरिया भात का भोग लगाया गया।

इस अवसर पर प्रेस क्लब अध्यक्ष ललित कुमार शर्मा, सचिव शेखर कौशल, उपाध्यक्ष खुमान सिंह बैस, वरिष्ठ पत्रकार विनोद जैन, दिलीप मिश्रा, सुरेश जायसवाल, मुन्ना वारसी, उदय आरस, सत्येन्द्र सिंह राठौड़, राजेन्द्र सिंह पवार, डॉ. मुकेश पांचाल, मोहन वर्मा, राजेश पाठक, योगेश निगम, शैलेन्द्र अडावदिया, रघुनंदन समाधिया, राजेश धनेचा, प्रिंस बैरागी, संगीता राठौड, जितेन्द्र मारू, धीरज सेन, अर्पित साहू, वरिष्ठ नागरिक संस्था अध्यक्ष ओ.पी. पाराशर, डॉ. एम व्ही भाले, गंगा सिंह सोलंकी, श्रवण कुमार कानूनगो, केसी नागर, बीडी चावड़ा, शीलनाथ आरस, एस.के. शाह सहित पत्रकार साथी व वरिष्ठ नागरिक उपस्थित रहे।

Dewas पुलिस परेड ग्राउंड में उपमुख्यमंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री देवड़ा ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर ली सलामी

देवास। जिले में 76वें गणतंत्र दिवस पूरे हर्षोल्लास एवं गरिमा के साथ मनाया गया।

जिला मुख्यालय पर पुलिस परेड ग्राउण्ड पर आयोजित मुख्य समारोह में उपमुख्यमंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री जगदीश देवड़ा ने झण्डा वंदन कर सलामी ली। उपमुख्यमंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री जगदीश देवड़ा ने सुसज्जित वाहन पर सवार होकर परेड का निरीक्षण किया। परेड निरीक्षण वाहन में कलेक्टर ऋषव गुप्ता एवं पुलिस अधीक्षक पुनित गेहलोद भी उपस्थित थे।

परेड निरीक्षण उपरांत उपमुख्यमंत्री देवड़ा ने मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का प्रदेश की जनता के नाम संदेश का वाचन किया। इसके बाद सशस्त्र बलों द्वारा तीन बार हर्ष फायर किए गए। हर्ष फायर उपरांत परेड कमांडर रणजीत ठाकुर के नेतृत्व में आकर्षक मार्च पास्ट किया गया। उन्होंने परेड कमाण्डरों से परिचय प्राप्त किया। मार्च पास्ट के उपरांत रंग-बिरंगे गुब्बारे को खुले आसमान में छोड़े। उपमुख्यमंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री देवड़ा ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों, लोकतंत्र के प्रहरी एवं शहीदों के परिवारजनों का सम्मान भी किया।
सांस्कृतिक कार्यक्रम में किंग जॉर्ज स्कूल देवास ने जीता प्रथम पुरस्कार

सांस्कृतिक कार्यक्रम में किंग जॉर्ज स्कूपल देवास को प्रथम, सेंट मेरी कॉन्वेंट स्कूल को द्वितीय तथा सेंटथॉम स्कूमल को तृतीय पुरस्कार प्राप्त हुआ। अमलतास स्पेशल स्कूल को प्रोत्साहन पुरस्कार प्राप्त हुआ।
श्रव्य बाधित विद्यार्थियों की मनमोकह प्रस्तुति देखकर भावुक हुए प्रभारी मंत्री देवड़ा
कार्यक्रम में अमलतास स्कूल के श्रव्य बाधित विद्यार्थियों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की मनमोहक प्रस्तुति दी। उनकी प्रस्तुति देकर भावुक होकर उपमुख्यमंत्री देवड़ा ने बच्चों से मिलने के लिए ग्राउंड पहुंचे तथा उनकी हौंसला अफजाई की। प्रभारी मंत्री देवड़ा ने सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लेने वाले सभी विद्यालयों को 11-11 हजार रुपए की राशि प्रदान करने की घोषणा की। इसके साथ ही पुलिस बैंड को भी 11 हजार रुपए प्रदान करने की घोषणा की।
परेड में सीआईएसफ बीएनपी देवास को मिला प्रथम पुरस्कार
परेड में सीआईएसफ बीएनपी देवास को प्रथम, जिला पुलिस बल पुरूष को द्वितीय, जिला विशेष सत्र बल देवास को तृतीय पुरस्कार मिला। शस्त्र रहित परेड में एनसीसी केपी कॉलेज को प्रथम, उत्कृष्ट विद्यालय को दूसरा स्थान, महारानी चिमनाबाई स्कूील को तृतीय स्थान मिला।
झांकियों में शिक्षा विभाग को मिला प्रथम स्थान
मुख्य समारोह में विभिन्न शासकीय विभागों द्वारा झांकियां बनाई गई। झांकियों में शिक्षा विभाग की झांकी को प्रथम, जिला पंचायत देवास की झांकी को द्वितीय, उद्यानिकी विभाग को झांकी तृतीय पुरस्कार मिला।
उत्कृष्ट कार्य करने वाले हुए सम्मानित
मुख्य समारोह में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों/कर्मचारियों को पुरस्कृत किया गया।
गणतंत्र दिवस पर जिले में विकासखण्ड, तहसील, नगर परिषद तथा ग्राम पंचायत स्तर पर भी कार्यक्रम आयोजित हुए। जिसमें जनप्रतिनिधियों और नागरिकों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया।

Dewas बस की टक्कर से 17 भेड़ों की मौत, बस चालक पर हुई एफआईआर…

देवास। उज्जैन रोड स्थित सिंगावदा में हाई सेकेंडरी स्कूल के पास शुक्रवार शाम करीब साढ़े 6 बजे एक बस की टक्कर से करीब 17-18 भेड़ों की मौत हो गई जिसमें पुलिस ने भेड़ मालिक की शिकायत पर बस चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
दरअसल जानकारी अनुसार सिद्धि विनायक बस (MP10P1226) अपना नियमित फेरा लगा रही थी तभी बीच रोड पर भेड़ मालिक तकरीबन 300 भेड़ लेकर रोड पर चल रहा था। जो कि अपनी भेड़ों को रोड पार कर रहा था। रोड के एक तरफ भेड़ मालिकों का डेरा था तो दूसरी तरफ भेड़ चर रही थी। भेड़ मालिक भेड़ों को वापिस अपने डेरे पर लाने के लिए भेड़ों को रोड पार करा रहा था। बस ने रोड पार कर रही भेड़ों को टक्कर मार दी जिसमें तकरीबन 17 से 18 भेड़ों की मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर आस पास के ग्रामीण और भेड़ मालिक ने बस के कांच फोड़ बस में तोड़ फोड़ करी। हंगामे से डरकर बस चालक और कंडक्टर मौके से भाग गए। बीएनपी थाना पुलिस ने मौके पर पहुंच कर भीड़ को शांत कराया। भेड़ मालिक दलाराम पिता विझाराम रेवाड़ी जाती मारवाड़ी उम्र 60 वर्ष निवासी ग्राम बाडिया जिला पाली राजस्थान की शिकायत पर बीएनपी थाना पुलिस ने बस चालक पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 281 और 325 के तहत प्रकरण दर्ज दिया है।

Dewas रेल्वे स्टेशन जाने के लिए उज्जैन रोड औद्योगिक क्षेत्र की ओर प्रवेश द्वार बनाए जाने की मांग…

• पश्चिमी रेलवे चर्च गेट मुंबई रेलवे महाप्रबंधक को सौंपा मांग पत्र

देवास। रेलवे स्टेशन जाने हेतु उज्जैन रोड औद्योगिक क्षेत्र की ओर (सेकंड इंट्री) प्रवेश द्वार बनाए जाने की मांग को लेकर पार्षद एवं नेता प्रतिपक्ष प्रतिनिधि नगर निगम राहुल पंवार ने पश्चिमी रेलवे चर्च गेट मुंबई रेलवे महाप्रबंधक को पत्र सौंपकर मांग की है। पत्र में पवार ने बताया कि देवास शहर का आधा हिस्सा रेलवे के इस पार आता है, जिसमें लगभग दस वार्ड आते है। साथ ही इस ओर ग्रामीण का बड़ा हिस्सा भी आता है। जहाँ लाखो की संख्या में आमजन निवास करते है। जिन्हे रेलवे स्टेशन जाने में ब्रिज होकर लगभग तीन से चार किलोमीटर घूमकर जाना पड़ता है। जहाँ लोगों को रोड जाम होने के साथ अन्य समस्याओं का सामना करना पडता है। बड़ी संख्या में डेली अपडाउनर्स सफऱ करते है, उन्हें प्रतिदिन असुविधा होती है। वर्ष 2028 में उज्जैन में सिंहस्थ लगने वाला है। आवागमन में यात्री परेशान ना हो। उपरोक्त सभी समस्याओं को ध्यान में रखते हुए उज्जैन रोड इंडस्ट्री एरिया की तरफ़ से सेकंड इंट्री स्टेशन का दूसरा रास्ता बनाया जाए, जिससे यात्रियों को सुविधा हो सके।

इस अवसर पर रितेश विजयवर्गीय, दुष्यंत पांचाल, मुकेश झारेवाले, लोकेश गोस्वामी, प्रथमेश ताम्बेकर, बंटी बना ठाकुर अन्य उपस्थित थे।

Dewas पुलिस ने रोका पेरी कंपनी अन्तर्गत चोरी करने वाले 6 आरोपियो को किया गिरफ्तार

• कंपनी का गार्ड करवाता था कंपनी के भंगार चोरी

देवास। रोका पेरी कंपनी में गार्ड कंपनी का भंगार सामान चोरी कराता था जिसपर पुलिस ने कार्यवाही करते हुए चोरी कर रहे 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।दरअसल पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि रोका पेरी कंपनी की दीवार के बाहरी किनारे पर नाले के पास कुछ व्यक्ति लोहे का सामान एक लोडिंग रिक्शा में भर रहे हैं । सूचना पर से तत्काल कार्यवाही करते हुए पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर 6 व्यक्तियों को रंगे हाथ पकड़ा। आरोपियों से पूछताछ करने पर उनके द्वारा बताया गया कि 20-21 जनवरी 2025 की रात में रोका पेरी कंपनी के गार्ड बुरखीलाल के साथ मिलकर कंपनी की दीवार से लोहे और बीड़ का सामान बाहर फेंका था, जिसे बाद में लोडिंग रिक्शा में भरकर ले जाया जा रहा था। उक्त आरोपियों के विरूद्ध थाना औद्योगिक क्षेत्र में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। पुलिस टीम ने कुल 13 नग लोहे के पाइप, एंगल, फ्रेम, मोटरनुमा वस्तुएं, नट-बोल्ट एवं अन्य सामान बरामद किया है, जिसकी कुल कीमत लगभग 10,000/- रुपये है। साथ ही एक चोरी सामान को ले जाने में प्रयुक्त लोडिंग रिक्शा वाहन क्रमांक MP09LR9796 का जप्त कर विवेचना में लिया गया।