कब्रिस्तान कमेटी और वक्फ बोर्ड ने ईसाई समाज के कब्रिस्तान को अवैधानिक तरीके से वक्फ बोर्ड में दर्ज करवाया : द ग्रेस चर्च सेक्रेटरी
देवास। द ग्रेस चर्च के सेक्रेटरी विजय गुप्ता और ओ.पी भावसार ने संयुक्त रूप से आरोप लगाते हुए बताया कि स्टेशन रोड़, देवास जूनियर सर्वे नं. 85 मुस्लिम समाज का कब्रिस्तान वक्फ बोर्ड में दर्ज है। उक्त कब्रिस्तान के पास में सर्वे नं. 83 ईसाई समाज का कब्रिस्तान होकर राजस्व रिकार्ड में ईसाई कब्रिस्तान के रूप में दर्ज है। कब्रिस्तान कमेटी और वक्फ बोर्ड की मिलीभगत से ईसाई समाज के कब्रिस्तान को अवैधानिक तरीके से वक्फ बोर्ड में दर्ज करवा लिया गया है। क्रिश्चियन कब्रिस्तान को वक्फ बोर्ड से हटवाये जाने के लिए द ग्रेस चर्च द्वारा वक्फ बोर्ड के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को शिकायत की गई।
शिकायतकर्ता के अनुसार कभी भी किसी अन्य समाज के कब्रस्तान को वक्फ बोर्ड में दर्ज नहीं किया जा सकता है लेकिन वक्फ बोर्ड और मुतवल्ली कमेटी ने सांठगांठ से ईसाई कब्रस्तान को दर्ज करवा कर ईसाई समाज और शासन के साथ धोखाधड़ी की है। शिकायतकर्ता ने मांग की है कि क्रिश्चियन कब्रिस्तान को वक्फ बोर्ड से शीघ्र हटाया जाए।
देवास। दहेज को बहु को प्रताड़ित करने का मामला सामने आया है जिसमें औद्योगिक थाना पुलिस ने पीड़िता के पति-सास और ससुर पर प्रकरण दर्ज कर लिया है।
दरअसल शहर के संजय नगर निवासी एक पीड़ित महिला ने औद्योगिक थाने पर शिकायत दर्ज कराई जिसमें पीड़िता ने अपने पति-सास और ससुर पर दहेज के लिए शारीरिक एवं मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। पीड़िता की शिकायत पर औद्योगिक थाना पुलिस ने पीड़िता के पति राजेंद्र चंदेल, सास सुगनबाई चंदेल और ससुर बने सिंह चंदेल पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 85, 296, 115, 351(3), 3/5 के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है। प्रकरण की विवेचना औद्योगिक थाने पर पदस्थ सहायक उप निरीक्षक नूरजहां खान कर रही है।
• मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कुशाभाऊ ठाकरे स्टेडियम में बनने वाले एथलेटिक्स ट्रेक का किया वर्चुअल भूमिपूजन
देवास। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा कि देवास में दो देवियों का वास है। देवास पर माता जी की कृपा है। कुमार गंधर्व ने नक्षत्र की तरह आभा बनाई है और देवास का गौरव बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि देवास-इंदौर-उज्जैन-धार को मिलाकर महानगर बनाने का कार्य किया जा रहा है। जिससे सबसे ज्यादा लाभ देवास को होगा। देवास के विकास के लिए देवास के चारों ओर फोर लाइन सड़के बनाई जा रही है। मुख्यमंत्री ने यह बात देवास में बनने वाले एथलेटिक्स ट्रेक का वर्चुअल भूमिपूजन किया।
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने देवास में कुशाभाऊ ठाकरे स्टेडियम में 9 करोड़ 44 लाख रुपये की लागत से बनने वाले एथलेटिक्स ट्रेक का वर्चुअल भूमिपूजन किया। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा कि देवास के खिलाड़ी अलग-अलग खेलों में उपलब्धि हासिल कर रहे है। देवास के कुशाभाऊ ठाकरे स्टेडियम और तुकोजीराव पवार स्टेडियम है, जिसका देवास के खिलाडियों को लाभ मिल रहा है। खिलाडियों को बेहतर सुविधाएं मिले इसलिए प्रदेश सरकार लगातार कार्य कर रही है।
विधायक श्रीमती पवार ने कहा कि कुशाभाऊ ठाकरे स्टेडियम में 400 मीटर का 08 लेन एथलेटिक्स ट्रेक का 09 करोड़ 44 लाख रुपये की लागत से निर्माण होगा। जिसमें 09 करोड़ 18 लाख रूपये से ट्रेक निर्माण होगा और 26 लाख रूपये के जिम उपकरण शामिल है। देवास विधायक श्रीमती गायत्री राजे पवार ने कहा कि आज देवास के खिलाडियों के लिए बहुत बड़ा दिन है। आज देवास के खिलाडियों को एथलेटिक ट्रैक की सौगात मिल रही है। एथलेटिक ट्रैक की मांग बहुत लंबे समय से की जा रही थी। उन्होंने देवास के सैकड़ो खिलाड़ियों की तरफ से मुख्यमंत्री डॉ यादव को धन्यवाद दिया और विधायक श्रीमती पवार ने एथलेटिक्स ट्रेक के दोनों ओर पवेलियन बनाने की मांग भी की।
मुख्यमंत्री डॉ यादव ने स्वर्गीय तुकोजीराव पवार को याद करते हुए कहा कि उनकी जन्म जयंती पर देवास के खिलाडियों को इतनी बड़ी सौगात मिल रही है। स्वर्गीय तुकोजीराव पवार ने देवास के विकास के लिए बहुत से कार्य किए हैं। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने देवास विधायक श्रीमती गायत्री राजे पवार की एथलेटिक्स ट्रेक के दोनो ओर पवेलियन की मांग पर कलेक्टर को सीएसआर फंड से पवेलियन कार्य करने के लिए कहा। उन्होंने कहा की देवास के विकास के लिए कोई कसर नहीं छोडी जायेगी और भी कुछ आवश्यकता होगी तो प्रदेश सरकार उसको पूर्ण करेगी।
देवास। शहर में पुलिस का दमदार एक्शन देखने को मिल रहा है पुलिस विभिन्न प्रकार के अभियान चलाकर आरोपियों/अपराधियों को सजा दिलाने एवं पीड़ित को जल्द से जल्द न्याय दिलाने का कार्य कर रही है। साथ ही शहर में अपराध के अंकुश लगने पर भी प्रयास किए जा रहे है। परंतु प्रतिदिन इसी घटना सामने आ ही जाती है जिससे प्रतीत होता है कि अभी भी कुछ बदमाशों में पुलिस का खौफ नहीं है।
दरअसल शहर के शालिनी रोड पर अंकित नामक युवक ने फरियादियों का पीछा कर जबरजस्ती शादी करने को कहा ओर शादी नहीं करोगी तो परिवार सहित जान से मारने की धमकी दी।
नाहर दरवाजा पुलिस ने फरियादियों की शिकायत पर आरपी अंकित पर प्रकरण दर्ज कर लिया है। अंकित पर पूर्व में भी कोतवाली थाना और नाहर दरवाजा थाना पर अपराध दर्ज है।
केन्द्र सरकार द्वारा 70 वर्ष से अधिक उम्र के सभी वृद्धजनों को आयुष्मान भारत (Ayushman Bharat) प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (pradhan mantri jan arogya) अन्तर्गत शामिल किया गया है। जिससे अब वापिस आयुष्मान कार्ड (Ayushman Card) बनने में तेज़ी देखने को मिल रही है।
आयुष्मान कार्ड बनाना अब और भी आसान हो गया है। अब लाभार्थी आयुष्मान कार्ड आयुष्मान एप https://play.google.com/store/apps/details?id=com.beneficiaryapp की सहायता से स्वयं बना सकते है। साथ ही गुगल पर https://beneficiary.nha.gov.in/ आयुष्मान पोर्टल में beneficiary ऑप्सन में जाकर भी आयुष्मान कार्ड बना सकते है। साथ ही स्वास्थ्य विभाग द्वारा आशा कार्यकर्ता, सीएचओ और आयुष्मान मित्रों के माध्यम से जिले की स्वास्थ्य संस्थाओं में निरन्तर आयुष्मान कार्ड बनाये जा रहे है। नागरिक अधिक जानकारी कि लिए अपने क्षेत्र के स्वास्थ्य कार्यकर्ता, ग्राम पंचायत के सचिव और ऑगनवाडी कार्यकर्ता से संपर्क कर सकते है।
देवास। नवागत पुलिस अधीक्षक पुनीत गेहलोत के आने के बाद पुलिस की कार्यवाही में तेजी देखने को मिली है।
ऐसी ही तेजी शहर के एक एक प्रकरण में जिसमें बीते 10 नवंबर को पुष्पकुंज कॉलोनी इटावा देवास की रहने वाली महिला ने थाना शहर जावरा जिला रतलाम में प्रारंभिक सूचना रिपोर्ट दर्ज जिस पर से घटना स्थल पुष्पकुंज कॉलोनी इटावा देवास होने के कारण थाना सिविल लाइन देवास भेजा गया। थाना सिविल लाइन देवास जिसकी रिपोर्ट पर थाना सिविल लाईन देवास में अपराध पंजीबद्व कर विवेचना में लिया गया। आरोपी आकाश दांगी उम्र 27 वर्ष निवासी झारेवालों की गली पुष्पकुंज कॉलोनी, इटावा देवास ने फरियादिया को धमकाकर उसकी इच्छा के विरुद्ध शारीरिक संबंध बनाए और उसे एवं उसके पति को जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी आकाश दांगी को दिनांक 11 नवंबर को विधिवत गिरफ्तार किया गया।
• स्वदेशी स्वावलंबन दिवस के रूप में मनाई दत्तोपंत ठेंगड़ी की जयंती
देवास। स्वदेशी जागरण मंच एवं स्वावलंबी भारत अभियान के तत्वावधान में राष्ट्रऋषि दत्तोपंत ठेंगडी जी की जन्म जयंती को पूरे देश में स्वदेशी स्वावलंबन दिवस के रूप में मनाई जा रही है। इसी के अंतर्गत देवास में जन्म जयंती स्वदेशी स्वावलंबन दिवस के रूप में मनाई गई। शासकीय कन्या महाविद्यालय इटावा में आयोजित कार्यक्रम में नगर के प्रतिष्ठित गणमान्य जनों ने बडी संख्या में हिस्सा लिया। अध्यक्षता ग्राम विकास प्रांत टोली सदस्य अशोक जाधव ने की। मुख्य अतिथि श्री दत्तोपंत दत्तोपंत ठेंगड़ी श्रमिक शिक्षा विकास बोर्ड के सदस्य लक्ष्मीनारायण मारू थे।
मुख्य वक्ता के रूप में भारतीय मजदूर संघ विभाग प्रमुख अजय उपाध्याय थे। इनके अतिरिक्त मंच पर स्वदेश जागरण मंच मालवा प्रांत देवास विभाग संयोजक देवकरण शर्मा, सह विभाग संयोजक राहुल विश्वकर्मा उपस्थित थे। श्री विश्वकर्मा ने कार्यक्रम की प्रस्तावना रखते हुए राष्ट्र ऋषि दत्तोपंत ठेंगड़ी जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला। मुख्य वक्ता श्री उपाध्याय ने अपने उद्बोधन में कहा कि हमें आर्थिक, सामाजिक, सांस्कृतिक स्वावलंबन की आवश्यकता है। हमारी श्रेष्ठ परम्पराएं विश्व का मार्गदर्शन करती हैं। हमें अपनी संस्कृति पर स्वाभिमान होना चाहिए। यह देश ऋषि, कृषि का देश है। यहां सभी के कल्याण की कामना की जाती है। हमें अपने मूल को पहचान कर स्वावलंबी बनना है। देश के अलग-अलग स्थानों की अपनी विशेषता है। हमें स्थानीय उत्पादों को बढावा देना है। सरकार ने भी इस दिशा में कुछ ठोस कदम उठाए हैं। स्वदेशी जागरण मंच ने इस क्षेत्र में बहुत काम किया है। हमें स्वदेशी आंदोलन को और तीव्र करना चाहिए। हमारी अधिक जनसंख्या हमारे लिए बोझ नहीं बल्कि हमारे लिए एक ताकत है। स्वदेशी के अतिरिक्त हमारा दूसरा विचार है विकेंद्रीकरण। अध्यक्षता कर रहे श्री जाधव ने दत्तोपंत ठेंगडी जी के जन्म दिवस की सभी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ठेंगड़ी जी एक बहुआयामी व्यक्तित्व व अजातशत्रु थे। सबको साथ लेकर चलने का उनका व्यवहार रहा। अनेकों विरोधी विचार के लोग भी उनका पूरा सम्मान करते थे। स्वर्गीय जगजीवन राम ने दत्तोपंत जी के बारे मे कहा ठेंगड़ी जी के द्वारा कही बात की सत्यता को जानने की आवश्यकता नहीं है। सनातन का विचार बढ़ता गया, वामपंथी विचार मरता गया। कार्यक्रम का संचालन शेखर कौशल ने किया एवं आभार दिनेश श्रीवास ने माना। उक्त जानकारी स्वदेशी जागरण मंच देवास के खिलेश शिंदे ने दी।
देवास। शहर में पिछले दिनों एक अपहृत बालिका के प्रकरण में पुलिस ने एक गिरोह को पकड़ा था जिसमें देवास ओर इंदौर के कुछ आरोपियों को गिरफ्तार किया था जबकि अन्य आरोपी फरार थे। पुलिस ने अब 3 और आरोपियों को गिरफ्तार किया है जिसमें एक आरोपी इंदौर व दो आरोपी देवास के है। एक अन्य आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस मंदसौर रवाना हो गई है।
दरअसल पुलिस अधीक्षक पुनीत गहलोत के निर्देश पर नाबालिग बालक/बालिकाओं की तस्करी रोकने के लिए एक विशेष अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत थाना कोतवाली पुलिस ने सितंबर माह में दर्ज एक प्रकरण में नाबालिग बालिका को दस्तयाब कर, विवेचना के आधार पर विभिन्न धाराओं सहित मध्य प्रदेश धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया। प्रारंभिक गिरफ्तारी में आरोपी फरीन पति जफर खान निवासी नुसरत नगर देवास, जफर पिता रूबाब खान निवासी नुसरत नगर, एवं अकील पिता बशीर खान निवासी पत्थर मुंडला, इंदौर को दिनांक 07/11/24 को गिरफ्तार किया गया था।
गिरोह के अन्य फरार आरोपी जिन्हें पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
बंदूक में लगा सिक्का गले में फंसा, 15 वर्षीय युवक की मौत
देवास। जिले के उदयनगर थाना क्षेत्र के सीवनपानी गांव में ऑनलाइन वीडियो देख कर बंदूक बनाने और चलाने के दौरान हादसे में एक 15 वर्षीय बच्चे की दुखद मौत हो गई।
प्राप्त जानकारी अनुसार मृतक विजय डावर ने ऑनलाइन बंदूक बनाने की वीडियो देखकर बंदूक बनाने का प्रयास कर रहा था जिसमें उसने बांस की लकड़ी में एल्युमिनियम की नली लगाकर अपने घर से कुछ दूरी पर तालाब के समीप पटाखों में से बारूद निकालकर नली के अंदर डाला। नली के पीछे की ओर उसने एक सिक्का लगा लिया। इसके बाद आगे के हिस्से की ओर से नली में आग लगाई, इससे जोरदार धमाका हुआ और सिक्का प्रेशर से पीछे की और आया और विजय के गले में घुस गया। इसमें विजय गंभीर रूप से घायल हो गया। स्वजन व ग्रामीण उसे लेकर बागली के सरकारी अस्पताल पहुंचे, तब तक उसकी सांसें टूट चुकी थीं। एक्सरे करने पर सिक्का गले के अंदर फंसा नजर आया, उसे बाहर निकाला गया तो 10 रुपये का सिक्का निकला। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम किया गया है।
आज के समय में बच्चे ऑनलाइन वीडियो देखकर नए नए आविष्कार करने के लिए उत्साहित रहते है परंतु अगर यह आविष्कार गलत चीजों के बनाने या किसी बड़े की देखरेख में ना हो तो किसी दुखद अंजाम का कारण भी बन सकते है। इसीलिए विशेषज्ञ कहते है बच्चे पर हमेशा ध्यान रखे। अगर ऐसा कुछ लगता है कि वह गलत कर रहा है तो तुरंत उसे वह काम करने से रोके।
देवास। डायल 100 पर सूचना मिली कि अज्ञात बदमाश ने रात में सोते समय कॉलर की जेब से रुपये निकाल लिए हैं। सूचना पर थाना औद्योगिक क्षेत्र के प्रभारी निरीक्षक शशिकांत चौरसिया ने पुलिस टीम को तुरंत मौके पर भेजा। घटनास्थल पर जांच करने पर पता चला कि आशिफ रजा पिता जमील रजा (27 वर्ष, निवासी ग्राम भोगनीपुर, कानपुर), मोहित कुमार पिता राजबहादुर (24 वर्ष, निवासी ग्राम सुल्तानपुर, कानपुर) और मोहम्मद शाहिद पिता मोहम्मद नफीस (28 वर्ष, निवासी भोगनीपुर, कानपुर) ने मालिक द्वारा दिए गए रुपये से रात में खाना-पीना किया, रुपये जुए में हार दिए, और जब होश आया तो डायल 100 पर झूठी सूचना दे दी। समझाइश देने के बावजूद तीनों आपस में झगड़ा करने लगे, जिससे सार्वजनिक शांति भंग हुई और आस-पास के लोग भयभीत हो गए। तत्काल पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीनों पर प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की और उन्हें जेल भेज दिया।