मिस्टर एमपी बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता : देवास के प्रदीप ठाकुर बने बेस्ट पोज़र…

देवास। मिस्टर एमपी बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता 2024 मंदसौर जिले में आयोजित की गई, जिसमें देवास के प्रदीप ठाकुर ने बेस्ट पोज़र का पुरस्कार जीतकर जिले का नाम रोशन किया। 26 नवंबर को श्री पशुपतिनाथ मंदिर, कार्तिक मेला ग्राउंड, मंदसौर में यह प्रतियोगिता आयोजित की गई थी, जिसमें पूरे प्रदेश से 250 से अधिक बॉडी बिल्डरों ने भाग लिया।

मंदसौर जिला बॉडी बिल्डिंग एसोसिएशन द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता में विभिन्न आयु और वजन श्रेणियों में बॉडी बिल्डरों ने अपनी मांशपेशियों का प्रदर्शन किया। भोपाल के हाशिम अली को मिस्टर एमपी का खिताब मिला और विजेता ट्रॉफी और नगद पुरस्कार दिया गया।प्रतियोगिता में बेस्ट पोज़र का पुरस्कार देवास के प्रदीप ठाकुर को मिला, ठाकुर को ट्रॉफी और नगद पुरस्कार से सम्मानित किया गया। उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी चेतन राठौड़ ने दी।

Dewas : उप मुख्यमंत्री ने उज्‍जैन रोड औद्योगिक क्षेत्र में 883.62 लाख रूपये के विकास कार्यों का किया भूमि पूजन

देवास। उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल ने देवास में उज्‍जैन रोड औद्योगिक क्षेत्र देवास अन्‍तर्गत 883.62 लाख रूपये के विकास कार्यो, सी.सी.रोड, आर.सी.सी.ड्रेन, हयूम पाईप कल्‍वर्ट एवं रोड डामरीकरण निर्माण कार्यो का भूमिपूजन किया। निर्माण कार्यो से उज्‍जैन रोड देवास औद्योगिक क्षेत्र की कुल 156 इकाईयॉ लाभांवित होंगी।

उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल ने कहा कि देवास में उद्योग को बढ़ाने के लिए लगातार कार्य किया जा रहा है। देवास में औद्योगिक क्षेत्र में आज भूमि पूजन हुआ है। इसका कल से ही काम शुरू करें। कार्य करने की गति और गुणवत्ता का ध्यान रखते हुए समय-सीमा में कार्य करें। कलेक्टर स्वयं कार्य की मॉनिटरिंग करें। देवास औद्योगिक क्षेत्र है, यहां और विस्तार की संभावना है। इन्‍दौर पास होने का पूरा लाभ देवास को मिल रहा है। देवास में इतना होने के बावजूद भी उद्योग क्रांति की आवश्‍यकता है। उद्योग आने से नागरिकों को रोजगार मिलता है।

उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल ने कहा कि तीन प्रकार की क्रांतिया उद्योग क्रांति, पर्यटन की क्रांति, हरित क्रांति जहां हो जाती है, वहां किसी भी प्रकार की बेराजगारी नहीं रहती है। यह सभी विकास के द्वार खोलती है। प्रदेश में 07 लाख हैक्‍टयेर से 50 लाख हैक्‍टेयर में सिचाई का पानी पहुंचा है, अगले पांच साल में एक करोड़ हैक्‍टयर में पानी पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है। किसानों में इतनी क्षमता है कि पानी मिल जाये तो सभी की गरीबी दूर कर सकते हैं। मुख्यमंत्री द्वारा उद्योग को बढ़ावा देने के लिए लगातार कार्य किया जा रहा है। पर्यटन क्रांति से हम आर्थिक स्थिति को मजबूत कर सकते हैं। दूनिया में बहुत से छोटे-छोटे देश है, जहां पर पर्यटन से टॉप टेन इकॉनोमी में आ रहे हैं। पर्यटन से उन्‍होंने इकॉनोमी मजबूत की है। तीसरी है उद्योग क्रांति जिसके लिए प्रदेश सरकार लगातार कार्य कर रही है। मुख्‍यमंत्री डॉ मोहन यादव द्वारा उद्योग क्षेत्र विस्‍तार के लिए कार्य किया जा रहा है। मुख्‍यमंत्री जी द्वारा रिजनल इंडस्‍ट्री कॉन्‍कलेव आयोजित की जा रही है।

देवास विधायक श्रीमती गायत्री राजे पवार ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा देवास को विकास की सौगात दी जा रही है। औद्योगिक क्षेत्र में देवास विकसित शहर है, उद्योग के क्षेत्र में 98 प्रतिशत सक्सेस रेट है। एक समय था जब यहां पानी, बिजली की व्यवस्था नहीं थी आज सभी सुविधाएं हैं। औद्योगिक क्षेत्र उज्जैन रोड देवास में वर्तमान में 156 इकाईयों का संचालन किया जा रहा है। उज्जैन रोड औद्योगिक क्षेत्र देवास अन्तर्गत 883.62 लाख रूपये के विकास कार्यों, सी.सी.रोड, आर.सी.सी. ड्रेन, हयूम पाईप कल्वर्ट एवं रोड डामरीकरण आदि का निर्माण कार्य किया जाना है। उक्त कार्य से औद्योगिक क्षेत्र उज्जैन रोड की इकाईयों को लाभ होगा।

कार्यक्रम में अध्‍यक्ष उद्योगिक संगठन श्री अशोक खण्‍डेलिया ने बताया कि देवास जिले में औद्योगिक क्षेत्र क्रमांक-1, औद्योगिक क्षेत्र क्रमांक-2, औद्योगिक क्षेत्र क्रमांक-3, औद्योगिक क्षेत्र ग्राम सिया, औद्योगिक क्षेत्र उज्जैन रोड देवास, औद्योगिक क्षेत्र ग्राम चापडा एवं औद्योगिक क्षेत्र ग्राम सिरसोदा स्थित है। देवास जिले में सूक्ष्म लघु एवं मध्यम स्तर की कुल 1613 इकाईयों एवं वृहद स्तर की कुल 28 इकाईयों स्थापित होकर कार्यरत है जिसमें लगभग 50 हजार व्यक्तियों को रोजगार प्राप्त होता है। देवास जिले में प्रमुखतः इंजीनियरिंग, ऑटो मोबाइल सेक्टर, फुड सेक्टर, मिल्क प्रोडक्टस एवं पम्प पार्टस से संबंधित इकाईयाँ कार्यरत है। सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम विभाग के आधिपत्य में कुल 253.86 हेक्टेयर अविकसित भूमि उपलब्ध है तथा MPIDC के आधिपत्य में कुल 265 हेक्टेयर अविकसित भूमि उपलब्ध है। मध्यप्रदेश के देवास जिले में औद्योगिक स्थापना हेतु अनुकुल वातावरण उपलब्ध है।

उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि केन्‍द्र और प्रदेश सरकार द्वारा उद्योग को बढ़ावा देने के लिए कार्य किया जा रहा है। स्‍व रोजगार स्‍थापित करने के लिए कई योजनाएं संचालित की जा रही है। स्‍टॉर्टअप और मेक इन इंडिया अभियान चलाया जा रहा है। उद्योग स्‍थापित होने से निर्यात बढेगा, जिससे आर्थिक स्थिति और मजबूत होगी। हमारे पास जमीन की कोई कमी नहीं है। उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल ने कहा कि आज युवा स्‍वयं का उद्योग स्‍थापित कर रोजगार देने वाले बन रहे है।

Dewas 59 आदतन आपराधियो को पुलिस ने भरवाया 54 लाख से ज्यादा का बाउण्ड…

  • अगर अब किया अपराध तो भरो बॉन्ड राशि या जाओ जेल
  • आदतन अपराधियों पर अंकुश लगाने हेतु जारी “ऑपरेशन पवित्र” के तहत की गई कार्यवाही…

देवास। पुलिस अधीक्षक पुनीत गेहलोद द्वारा ज़िले में 360-पुलिसिंग के अंतर्गत “ऑपरेशन पवित्र” की शुरुआत की गई है, जिसके तहत आसामाजिक तत्वों एवं आदतन अपराधियों को शांति कायम रखने हेतु अधिक से अधिक राशि से बीएनएसएस के प्रावधानों के तहत बाउंड ओवर किया जा रहा है एवं बाउंड ओवर अवधि में पुनःशांति भंग करने पर धारा 141 बीएनएसएस के तहत प्रभावी कार्रवाई करते हुए आदतन बदमाशों से बाउण्ड राशि भरवाई जा रही है अथवा राशि ना भरने पर उन्हें जेल भेजा जा रहा है।

थाना कोतवाली द्वारा आपराधिक इतिहास रखने वाले अनावेदकगणों

  • 1. हनीफ पिता शफीक कुरैसी उम्र 41 साल निवासी कंजर मोहल्ला देवास
  • 02.वसीम उर्फ कल्लू पिता रसीद कुरैशी उम्र 39 साल निवासी आनंद नगर देवास
  • 03.अनवर उर्फ अन्नु पिता गामा पहलवान उम्र 40 साल निवासी चुड़ी बाखल देवास
  • 04.प्रवीण पिता रंजीतसिंह चौहान उम्र 23 साल निवासी इंद्रा नगर देवास
  • 05.संजय उर्फ संजू पिता कमल सांसी उम्र 28 साल निवासी अंबेडकर नगर देवास
  • 06.निलेश पिता कैलाश सांसी उम्र 25 साल निवासी अंबेडकर नगर देवास
  • 07.विवेक पिता विनोद शर्मा उम्र 20 साल निवासी 40 ई डब्ल्यू एस जवाहर नगर देवास
  • 08.सिद्धार्थ उर्फ छोटू पिता जगदीश मालवी उम्र 29 साल निवासी 18/04 शांतिपुरा देवास
  • 09.अर्श उर्फ काका पिता लतीफ राणा उम्र 20 साल निवासी भगतसिंह मार्ग गोया देवास को 01 वर्ष की अवधि के लिये 01-01 लाख रुपये की राशि से फाइनल बाउण्ड ओवर करवाया गया ।

थाना नाहर दरवाजा द्वारा आपराधिक इतिहास रखने वाले अनावेदकगणों

  • 01.अफजल उर्फ लाल पिता अब्बास मंसूरी उम्र 49 साल निवासी मोमनटोला देवास
  • 02.राहुल पिता राजेश योगी उम्र 28 साल निवासी आवास नगर सांई मंदिर के पास देवास
  • 03.शाहिद उर्फ गोलू पिता रमजान शेख उम्र 26 साल निवासी रेवाबाग देवास को 06 माह की अवधि के लिये 10-10 हजार रुपये की राशि से फाइनल बाउण्ड ओवर करवाया गया ।

थाना सिविल लाईन द्वारा आपराधिक इतिहास रखने वाले अनावेदकगणों

  • 01.राहुल सिहं पिता दरबार सिहं राठौर निवासी ग्राम मुंगावदा जिला देवास
  • 02.रितेश धानक पिता राजेश धानक निवासी 20, चन्द्रशेखर आजाद मल्टी देवास
  • 03.दीपक पिता महेश मालाकर उम्र 24 साल निवासी सरकारी स्कूल के पास गोपाल नगर ईटावा देवास
  • 04.राजा चौहान पिता गोपीलाल चौहान निवासी अर्जुन नगर ईटावा देवास
  • 05.राजेश पिता बाबूलाल योगी उम्र 25 साल निवासी अर्जुन नगर ईटावा देवास
  • 06.हिमांशु लोधी पिता महेश लोधी निवासी 15 चन्द्रशेखर आजाद मल्टी देवास
  • 07.राहुल पिता संतोष कुमावत निवासी गोपाल नगर ईटावा देवास को 01 वर्ष की अवधि के लिये 01-01 लाख रुपये की राशि से फाइनल बाउण्ड ओवर करवाया गया ।

थाना बैंक नोट प्रेस द्वारा आपराधिक इतिहास रखने वाले अनावेदकगणों

  • 01.बीरेन्द्र पिता बाबूसिंह चावडा निवासी ग्राम बांगर
  • 02.रमेश पिता नन्दाजी निवासी ग्राम लोहाना को 01 वर्ष की अवधि के लिये 01-01 लाख रुपये की राशि से फाइनल बाउण्ड ओवर करवाया गया ।

थाना औद्योगिक क्षेत्र द्वारा आपराधिक इतिहास रखने वाले अनावेदकगणों

  • 01.अशोक पिता प्रताप राव उम्र 50 साल निवासी पटेल नगर देवास
  • 02.अनिल पिता कन्‍हैयालाल मालवीय उम्र 40 साल निवासी बावडिया देवास
  • 03.राकेश पिता हीरालाल धाकड उम्र 28 साल निवासी शांतिनगर देवास
  • 04.शानू पिता युनुस पठान उम्र 40 साल निवासी सिल्‍वर पार्क कालोनी देवास
  • 05. विशाल पिता अशोक ठाकुर उम्र 24 साल निवासी बालगढ देवास
  • 06. दुर्गेश पिता मनोज शर्मा उम्र 26 साल निवासी बावडिया देवास
  • 07. समीर पिता वहीद खां उम्र 25 साल निवासी सिल्‍वर पार्क कालोनी देवास
  • 08. दाउद पिता सफी मोहम्‍मद उम्र 45 साल निवासी मल्‍हार कालोनी देवास
  • 09. शहिद पिता चांद शेख उम्र 38 साल निवासी नागदा देवास
  • 10. जाहिद पिता जांच शेख उम्र 36 निवासी नागदा देवास
  • 11. चांद पिता इस्‍माईल हाजी उम्र 33 साल निवासी नागदा देवास
  • 12. राजमल पिता ओंकारलाल पटेल निवासी छोटा टिगारिया देवास
  • 13. शुभम पिता अशोक पटेल निवासी छोटा टिगारिया देवास
  • 14. माखन पिता औकारलाल पटेल निवासी छोटा टिगारिया देवास को 03 वर्ष एवं 01 वर्ष की अवधि के लिये 01-01 लाख रुपये की राशि से फाइनल बाउण्ड ओवर करवाया गया ।

थाना बरोठा द्वारा आपराधिक इतिहास रखने वाले अनावेदकगणों

  • 01.चतरबाई पति सेवसिंह उम्र 62 साल निवासी सुल्पाखेडा थाना बरोठा देवास को 01 वर्ष की अवधि के लिये 1,00,000/- रुपये की राशि से एवं अंकित पिता दीपक सिसौदिया ग्राम बरोठा देवास को 03 वर्ष की अवधि के लिये 25,000/- रुपये की राशि से फाइनल बाउण्ड ओवर करवाया गया ।

थाना टोंकखुर्द द्वारा आपराधिक इतिहास रखने वाले अनावेदकगणों

  • 01.अनवर पिता वाहिद खां उम्र 37 साल निवासी टोंकखुर्द
  • 02.नारायण पिता कालुसिंह उम्र 32 साल निवासी टोंकखुर्द
  • 03.अद्दा उर्फ अनिल पिता बुग्गा उम्र 26 साल निवासी खेडा माधोपुर
  • 04.राजकुमार पिता रंजीत मालवीय उम्र 28 साल निवासी सेकली
  • 05.त्रिलोक पिता मोहन सिंह उम्र 35 साल निवासी टोंकखुर्द
  • 06.नरेन्द्र पिता भगवानिया कंजर निवासी देवमुण्डला को 01 वर्ष की अवधि के लिये 01-01 लाख रुपये की राशि से फाइनल बाउण्ड ओवर करवाया गया ।

थाना नेमावर द्वारा आपराधिक इतिहास रखने वाले अनावेदकगणों

  • 01.इमरत पिता भागीरथ मडराई उम्र 42 साल निवासी नवलगांव देवास
  • 02. रामदेव पिता राधेश्‍याम उम्र 26 साल निवासी पिपल्‍यानानकर
  • 03. छगनलाल पिता गुलाब विश्‍नोई उम्र 38 साल निवासी कुंडगांव खुर्द
  • 04.सुरजीत पिता कुवंर सिंह भाटिया उम्र 29 साल निवासी नेमावर
  • 05. बलराम पिता भागीरथ मंडराई उम्र 35 निवासी नवलगांव देवास
  • 06. राजेश पिता वंशीलाल दुबे उम्र 40 साल निवासी मण्‍डलेश्‍वर
  • 07.गुरदीप सिह पिता कुंवरसिह भटिया उम्र 24 साल निवासी नेमावर
  • 08.राजेश पिता अनोखीलाल उम्र 27 साल निवासी निमनपूर
  • 09.लालू उर्फ ललीत पिता जगदीश राठौर उम्र 25 साल निवासी दुलवा
  • 10. संतोष पिता जगन्नाथ मीणा जाति देशवाली उम्र 40 साल निवासी कोलारी
  • 11.गोलू उर्फ राजेष पिता रामचंद राठोर उम्र 37 साल निवासी नेमावर
  • 12.अनवर पिता इमाम खां मुसलमान उम्र 40 साल निवासी पिपलनेरीया
  • 13. गफुर पिता सुलेमान मुसलमान उम्र 45 साल निवासी इकलेरा
  • 14. हेमसिंह उर्फ गौतम पिता कमलसिंह मीणा निवासी पिपल्यानानक को 06 माह की अवधि के लिये 01-01 लाख रुपये की राशि से फाइनल बाउण्ड ओवर करवाया गया ।

थाना खातेगांव द्वारा आपराधिक इतिहास रखने वाले अनावेदकगणों

  • 01.राम पिता गुलाब देवड़ा निवासी संदलपुर
  • 02.धीरज पिता श्यामलाल मेहर निवासी धायली
  • 03.सतीश पिता गबुलाल खरे 38 साल निवासी संदलपुर
  • 04.रोहित पिता बोंदर धनगर 25 साल निवासी ग्राम अजनास को 06 माह की अवधि के लिये 75000-75000 हजार रुपये की राशि से फाइनल बाउण्ड ओवर करवाया गया ।

उल्लेखनीय है कि 1 नवम्‍बर 2024 से प्रारंभ “ऑपरेशन पवित्र” के तहत आज दिनांक तक कुल 386 अनावेदकों के विरुद्ध बीएनएसएस प्रावधानों के तहत कार्यवाही की जाकर कुल ₹2,87,30,000 की राशि से फायनल बाउण्ड ओवर किया गया है

पुलिस द्वारा बताया गया कि अनावेदकगणों द्वारा आए दिन आमजन के साथ मारपीट कर लड़ाई-झगड़ा कर अशांति फैलाई जा रही थी जिसके चलते इनके विरूद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही कर बीएनएसएस प्रावधानों के तहत फाइनल बाउण्ड ओवर आदेश कार्यपालक मजिस्ट्रेट न्यायालय से प्राप्त किए गए हैं।

पुलिस अधीक्षक श्री पुनीत गेहलोद ने बताया कि “ऑपरेशन पवित्र” का उद्देश्य जिले में जन सामान्य को आदतन अपराधियों से भय मुक्त रखना है । इसके तहत आपराधिक इतिहास वाले ऐसे बदमाशों को चिन्हित कर शांति क़ायम रखने हेतु बाउण्ड भरवाया जा रहा है जिनके चलते आम जन में भय बना रहता है और जिनके विरुद्ध जनता शिकायत करने से भी परहेज़ करती है । उक्त बदमाशों को चिन्हित कर फाइनल बाउण्ड ओवर करवाते हुवे सीधे राह चलने की सख़्त हिदायत दी जाती है एवं बाउण्ड की शर्तों का उल्लंघन करने पर त्वरित कार्यवाही करते हुवे उनसे बाउण्ड की बड़ी धनराशि वसूली जाती है या उन्हें जेल भेजा दिया जाता है।

पुलिस कप्तान के अनुसार “ऑपरेशन पवित्र” के चलते जहां एक तरफ़ आदतन अपराधियों द्वारा घटित अपराधों की संख्या लगातार घटेगी वहीं दूसरी तरफ़ ज़िले में कुल अपराधों में भी कमी आयेगी और ज़िले में शांति व्यवस्था स्थापित होकर आम जनता को आदतन बदमाशों के भय से मुक्ति मिलेगी।

Dewas नियम विरुद्ध देर रात डीजे बजाने वालों पर पुलिस की कार्यवाही…

देवास। लगातार मिल रही शिकायत के बाद कलेक्टर द्वारा तहसीलदारों को नियम विरुद्ध चल रहे डीजे को जब्त करने एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध, ध्वनि विस्तारक यंत्रों के नियमानुसार प्रयोग एवं रात्रि 11:00 बजे के बाद कोलाहल पर पूर्ण निषेध के संबंध में निर्देश दिये गये थे। नियम विरुद्ध चल रहे डीजे पर कार्यवाही के निर्देश दिए थे। जिसके बाद अब पुलिस की कार्यवाही देखने को मिल रही है।
शहर में पुलिस लगातार कार्यवाही कर रही है। जिसमें पहले प्रकरण में देर रात अपने घर के बाहर समय सीमा के बाद बड़े स्पीकर बजाकर आसपास के लोगों को परेशान करने व म.प्र. कोलाहल अधिनियम एवं श्रीमान जिला दंडाधिकारी के आदेशों का उल्लंघन करने पर कार्यवाही करते हुए आरोपियो के विरूद्ध थाना औद्योगिक क्षेत्र में कोलाहल नियंत्रण अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया। आरोपीगण

  1. रामप्रसाद बामनिया पिता रणजीत निवासी शंकरगढ़ ईंट भट्ठा
  2. सुमित नागर पिता मिश्रालाल नागर निवासी ढांचा भवन देवास

दूसरे प्रकरण में नियम विरूद्ध डीजे बजाने पर आयोजकों और डीजे संचालकों पर कोलाहल अधिनियम 182 A(4), 179(1) मोटर व्हीकल एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया था। पुनः पुलिस ने उक्त आरोपियों को जिला दंडाधिकारी के आदेश का उल्लंघन करते पाया गया जिस पर थाना औद्योगिक क्षेत्र पुलिस ने वाहन क्रमांक MP 04 GB 9605 मय 10 डीजे साउंड बॉक्स,2 जनरेटर एवं 7 हैलोजन लाइट के साथ जप्त किया जाकर अर्थदण्ड से दण्डित करवाने हेतु प्रकरण माननीय न्यायालय में प्रस्तुत करने के लिए तैयार किया। आरोपियों को नोटिस देकर न्यायालय में उपस्थित होने की हिदायत दी गई ।

  1. रवि पिता हीरालाल परमार
  2. दिलीप पिता मांगीलाल कहार उम्र 47 साल
  3. दीपक पिता संतोष लोहानिया उम्र 25 साल
  4. मनीष पिता दिलीप कहार उम्र 25 साल निवासीगण ग्राम नागोरा रोड़ सुकलिया क्षिप्रा

Dewas ब्लाइंड मर्डर में मृतक की पुत्री व पत्नी ही निकली मास्टर माइंड…

  • पत्नी, पुत्री सहित 4 आरोपी गिरफ्तार

देवास। जिले के कन्नौद में बीत दिन हुए मर्डर का पुलिस ने 4 दिन में खुलासा कर दिया। व्यक्ति की हत्या करने के पीछे उसकी पत्नी और पुत्री का हाथ था। पिता जाए अपनी पुत्री का विवाह जबरजस्ती वहां करा था था वह रिश्ता पुत्री ओर उसकी माँ को पसंद नहीं था पर पिता जबरजस्ती के साथ वह रिश्ता कराना चाहता था। यही कारण से पुत्री ने अन्य साथियों के साथ पिता की हत्या की साजिश रची और उनकी हत्या करवा दी।

दरअसल पुलिस को दिनांक 22 नवंबर को सुबह शासकीय चिकित्सालय कन्नौद से सूचना प्राप्त हुई कि निसार पिता मुशर्रफ अली उम्र 45 साल निवासी जन्ना मैदान कन्नौद को सतवास रोड़ पर उसके घर के सामने अज्ञात व्यक्तियो द्वारा सीने में गोली मार दी गई है परिजनों के द्वारा निसार अली को अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टरों की पैनल द्वारा उसे मृत घोषित किया गया। उक्त सूचना पर पुलिस शासकीय चिकित्सालय कन्नौद पहुंची। उक्त गंभीर घटना की जानकारी तत्काल वरिष्ठ अधिकारी को दी गई एवं घटनास्थल का सुक्ष्मता से निरीक्षण किया गया । परिजनों की रिपोर्ट पर से थाना कन्नौद में अपराध क्रमांक 830/2024 धारा 130(1) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक देवास पुनीत गेहलोद के द्वारा 2 विशेष टीमों का गठन किया गया । गठित टीम के द्वारा तकनीकी साक्ष्य, भौतिक साक्ष्य एवं मुखबिर तंत्र सक्रिय किये गये। तकनीकी साक्ष्य, भौतिक साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों को पकड़कर प्रारंभिक पूछताछ करने पर उनके द्वारा घटना कारित करना स्वीकार किया है ।

  • जप्‍तशुदा सामग्री घटना मे प्रयुक्‍त 12 बोर कट्टा, 01खाली खोखा एवं मोबाइल फोन जप्त।
  • गिरफ्तार आरोपी के नाम
  1. विशाल उम्र 22 साल निवासी फरीदाबाद हरियाणा हाल मुकाम संजीवनी नगर थाना खजराना जिला इन्दौर ।
  2. दीपक उम्र 19 साल निवासी बाघ टांडा जिला धार हाल मुकाम खजराना थाना खजराना जिला इन्दौर।
  3. रुकसाना बी पति निसार अली उम्र 42 साल निवासी बीएसएनएल ऑफिस सतवास रोड़ कन्नौद।
  4. सिमरन पिता निसार अली उम्र 18 साल निवासी बीएसएनएल ऑफिस सतवास रोड़ कन्नौद ।

Dewas महाराष्ट्र में हुई ऐतिहासिक जीत पर सांसद कार्यालय पर मनाया जश्न

• कार्यकर्ता करते रहे आतिशबाजी, सांसद में मिठाईयां खिलाकर सबका मुंह मीठा कराया

देवास। महाराष्ट्र में हुई भारतीय जनता पार्टी (महायुति) की ऐतिहासिक जीत पर देवास शाजापुर लोकसभा सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी के कार्यालय पर भव्य जश्न मनाया गया। कार्यकर्ताओं द्वारा आतिशबाजी की गई और ढोल की थाप पर नाच गाकर जीत की खुशियां इजहार करते रहे तो वहीं सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी ने अपने हाथों से सभी को मिठाईयां खिलाकर बधाइयां दी।

भाजपा की प्रचंड जीत पर सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी ने कहा कि निश्चित रूप से देश में यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की लहर पूरे देश में विद्यमान है।
श्री मोदी जी स्पष्ट नीति के साथ देश पर शासन करते हुए देश को विकास के रास्ते पर आगे ले जा रहे हैं। 2047 तक भारत को विकसित भारत बनाने के लिए अग्रसर है। इस बात को देश की जनता भली भांति जानती है।
सांसद सोलंकी ने कहा कि महाराष्ट्र चुनाव मैं जनता ने पूर्ण बहुमत से एनडीए की सरकार चुनी है, इससे यह स्पष्ट हो गया है कि नरेंद्र मोदी जी की नीति पर जनता ने पूरा भरोसा किया है। भारतीय जनता पार्टी ने हिंदुत्व के मुद्दे पर चुनाव लड़ा है। यह निश्चित रूप से हिंदुत्व की जीत और हिंदुत्व को मानने वालों की जीत है।

इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता दिलीप सिंह जाधव, अजीत भल्ला, महेश चौहान, दुर्गेश खींची, शंभू अग्रवाल, नीरज चौहान, पंकज सोनी, लक्की मक्कड, अशीष दवे, शुभम चौहान, विकास सांगते, संतोष वर्मा, लाल सिंह दरबार सहित संपूर्ण लोकसभा से पधारे भारतीय जनता पार्टी के सैकड़ो निष्ठावान कार्यकर्तागण मौजूद रहे। उक्त जानकारी भाजपा के देवास शाजापुर लोकसभा मीडिया प्रभारी शेखर कौशल द्वारा दी गई।

मुख्यमंत्री सामुहिक कन्या विवाह एवं निकाह योजना मे विवाह, निकाह का आयोजन 2 फरवरी को…

  • 17 जनवरी तक कर सकेंगे आवेदन फार्म, जाने क्या क्या लगेंगे दस्तावेज

देवास। राज्य शासन की जनकल्याणकारी योजना मुख्यमंत्री सामुहिक विवाह एवं निकाह योजना के अंतर्गत शहर की कन्याओं का सामुहिक विवाह व निकाह का आयोजन 2 फरवरी 2025 को अयोजित करने के निर्देश विधायक पंवार ने संबंधित अधिकारियों को दिये। आयोजन के लिए एक बैठक आयोजित की गई बैठक मे समिती अध्यक्ष विधायक पवार ने निर्देश जारी किये गये है कि विवाह, निकाह के सफल आयोजन हेतु निगम सीमा के 45 ही वार्डो के पार्षदो का सहयोग लिया जाने हेतु आयोजन मे कन्याओं को दिये जाने वाले आवेदन फार्म उपलब्ध कराये जावेगें। जिसमे पार्षद अपने अपने वार्डो मे निर्धन परिवार की कन्याओं को योजना का लाभ दिला सकें। महापौर गीता अग्रवाल ने बताया कि 17 जनवरी 2025 तक आवेदन फार्म निर्धारित दस्तावेजों के साथ निगम सामाजिक सुरक्षा पेंशन विभाग मे कार्यालयीन समय मे स्वीकार किये जावेगें। उन्होने शहर के निर्धन परिवारों के अभिभावकों से अनूरोध किया है कि वे अपनी कन्याओं का विवाह, निकाह इस अयोजन मे कराकर योजना का लाभ लेवें।

मुख्यमंत्री कन्या विवाह, निकाह योजना मे शामिल कन्याओं को शासन द्वारा निर्धारित राशि रूपये 49 हजार प्रदान की जावेगी। निगम शहरी गरीबी उपशमन प्रकोष्ठ समिती अध्यक्ष शीतल गेहलोत ने बताया कि मुख्यमंत्री कन्या विवाह, निकाह योजना मे विधायक श्रीमंत गायत्री राजे पवार के द्वारा राशि रूपये 2 लाख 51 हजार की राशि प्रदान की जावेगी। जिसे प्रत्येक कन्याओं को समान रूप से वितरित की जावेगी।

  • योजना मे लगने वाले दस्तावेजों मे
  • वर वधु के अभिभावक म.प्र. के मूल निवासी होने का प्रमाण पत्र,
  • वर वधु की समग्र आईडी,
  • वर वधु का आधार कार्ड,
  • वर वधु का आयु का प्रमाण पत्र,
  • आयु हेतु निम्न से कोई एक दस्तावेज,
  • अनिवार्य (टी.सी. अंक सूची, जन्म प्रमाण पत्र, मतदाता सूची,
  • शासकीय चिकित्सक द्वारा जारी आयु प्रमाण पत्र, मनरेगा जाब कार्ड,),
  • वर वधु के पासपोर्ट साईज के 3-3 फोटो,
  • वर वधु के अभिभावक के मोबाईल नम्बर,
  • कल्याणी होने पर पूर्व पति का मृत्यु प्रमाण पत्र,
  • विधुर होने पर पूर्व पत्नि का मृत्यु प्रमाण पत्र, पत्यिक्ता महिला,
  • पुरूष होने की स्थिती मे कानूनी रूप से तलाक होने पर न्यायालयीन आदेश,
  • दिव्यांग होने पर दिव्यांगता प्रमाण पत्र,
  • वर वधु का नोटराईज्ड घोषणा पत्र इस आश्य से लिया जा रहा है कि वह पूर्व से विवाहित नही हो अथवा पूर्व मे इस योजना का लाभ नही लिया गया हो, ऐसे समस्त दस्तावेज मुख्यमंत्री कन्या विवाह, निकाह योजना मे लगाये जाना अनिवार्य होगा।

Dewas 57 आदतन आपराधियो को पुलिस ने भरवाया 36 लाख का बाउण्ड…

  • अगर अब किया अपराध तो भरो बॉन्ड राशि या जाओ जेल
  • आदतन अपराधियों पर अंकुश लगाने हेतु जारी “ऑपरेशन पवित्र” के तहत की गई कार्यवाही…

देवास। पुलिस अधीक्षक देवास पुनीत गेहलोद द्वारा ज़िले में 360-पुलिसिंग के अंतर्गत “ऑपरेशन पवित्र” की शुरुआत की गई है, जिसके तहत आसामाजिक तत्वों एवं आदतन अपराधियों को शांति कायम रखने हेतु अधिक से अधिक राशि से बीएनएसएस के प्रावधानों के तहत बाउंड ओवर किया जा रहा है एवं बाउंड ओवर अवधि में पुनःशांति भंग करने पर धारा 141 बीएनएसएस के तहत प्रभावी कार्रवाई करते हुए आदतन बदमाशों से बाउण्ड राशि भरवाई जा रही है अथवा राशि ना भरने पर उन्हें जेल भेजा जा रहा है ।

पुलिस अधीक्षक पुनीत गेहलोद ने बताया कि “ऑपरेशन पवित्र” का उद्देश्य जिले में जन सामान्य को आदतन अपराधियों से भय मुक्त रखना है । इसके तहत आपराधिक इतिहास वाले ऐसे बदमाशों को चिन्हित कर शांति क़ायम रखने हेतु बाउण्ड भरवाया जा रहा है जिनके चलते आम जन में भय बना रहता है और जिनके विरुद्ध जनता शिकायत करने से भी परहेज़ करती है । उक्त बदमाशों को चिन्हित कर फाइनल बाउण्ड ओवर करवाते हुवे सीधे राह चलने की सख़्त हिदायत दी जाती है एवं बाउण्ड की शर्तों का उल्लंघन करने पर त्वरित कार्यवाही करते हुवे उनसे बाउण्ड की बड़ी धनराशि वसूली जाती है या उन्हें जेल भेजा दिया जाता है ।

पुलिस कप्तान के अनुसार “ऑपरेशन पवित्र” के चलते जहां एक तरफ़ आदतन अपराधियों द्वारा घटित अपराधों की संख्या लगातार घटेगी वहीं दूसरी तरफ़ ज़िले में कुल अपराधों में भी कमी आयेगी और ज़िले में शांति व्यवस्था स्थापित होकर आम जनता को आदतन बदमाशों के भय से मुक्ति मिलेगी।

इसी तारतम्य में थाना खातेगांव द्वारा आपराधिक इतिहास रखने वाले अनावेदकगणों

  1. अंकित पिता राजेन्‍द्र यादव उम्र 24 साल निवासी खातेगांव
  2. जानी पिता इकबाल उम्र 24 साल निवासी खातेगांव
  3. शादीद पिता रोशन उम्र 26 साल निवासी खातेगांव
  4. गणेश पिता शंकरलाल उम्र 24 साल निवासी खातेगांव
  5. दीपक पिता सुन्‍दलाल माली उम्र 25 साल निवासी खातेगांव
  6. संजय पिता कचरूलाल लखेरा उम्र 49 साल निवासी खातेगांव
  7. बबलू पिता चांद खां उम्र 36 साल निवासी खातेगांव
  8. दीपक पिता जगदीश उम्र 34 साल निवासी खातेगांव
  9. रवि पिता शंकरलाल उम्र 36 साल निवासी खातेगांव
  10. अरूण पिता शंकरलाल उम्र 27 साल निवासी खातेगांव
  11. निलेश पिता दुलीचन्‍द्र उम्र 42 साल निवासी खातेगांव
  12. सौरभ पिता सीताराम उम्र 24 साल निवासी खातेगांव
  13. अर्जुन पिता सवाई उम्र 23 साल निवासी खातेगांव
  14. तामिल पिता लतिफ उम्र 26 साल निवासी खातेगांव 06 माह अवधि के लिये 75000 हजार रुपये की राशि से फाइनल बाउण्ड ओवर करवाया गया

थाना विजयागंज मण्डी द्वारा आपराधिक इतिहास रखने वाले अनावेदकगणों

  1. रितेश पिता रामसिंह निवासी ग्राम सोंडा
  2. तेजसिंह पिता विक्रमसिंह राजपुत निवासी मांगरोला
  3. मुकेश पिता अनोखीलाल कुमावत निवासी खजुरिया परमार
  4. विक्कु उर्फ विकेन्द्र पिता सुकलाल निवासी विजयागंज मण्डी
  5. राहुल पिता ब्रजलाल निवासी कवड़ी
  6. किशोर पिता तुलसीराम निवासी आगरोद
  7. अंकित पिता सीताराम निवासी कवड़ी
  8. सीताराम पिता रामेश्वर पांचाल निवासी कवड़ी
  9. बालुसिंह पिता भुवानसिंह निवासी बरखेड़ा मान
  10. धर्मेन्द्र पिता राधेश्याम परमार निवासी कवड़ी को 01 वर्ष की अवधि के लिये 01-01 लाख रुपये की राशि से फाइनल बाउण्ड ओवर करवाया गया है ।

थाना टोकखुर्द द्वारा आपराधिक इतिहास रखने वाले अनावेदकगणों
राहुल पिता रामसिंह सेंधव उम्र 48 निवासी सेकली को 06 माह की अवधि के लिये 01-01 लाख रुपये की राशि से फाइनल बाउण्ड ओवर करवाया गया है ।

थाना नाहर दरवाजा द्वारा आपराधिक इतिहास रखने वाले अनावेदकगणों

  1. फैजान‍ पिता फिरोज
  2. सरफराज पिता गामा
  3. ज़मील पिता असार
  4. दीपक पिता देवी सिंह
  5. समीर पिता आरिफ
  6. फिरोज पिता सादिक
  7. सुनील पिता दिलीप
  8. राजनंदनी पति संजय
  9. सादिक पिता यासीन
  10. राकेश पिता तेजकरण
  11. ओमप्रकाश पिता रमेश
  12. शैलेन्‍द्र पिता राजकुमार
  13. जाहिद पिता अब्‍दुल
  14. अंबाराम पिता दरियाव
  15. शुभम पिता राजू
  16. अमर पिता उमेश
  17. अयूब पिता इस्‍माईल
  18. राजकुमार पिता दयाराम
  19. जहीर पिता शराफत 20 शैलेन्‍द्र पिता राजकुमार को 01 वर्ष की अवधि एवं 06 माह की अवधि के लिये 10000 – 15000 हजार रुपये की राशि से फाइनल बाउण्ड ओवर करवाया गया है ।

थाना औद्योगिक क्षेत्र द्वारा आपराधिक इतिहास रखने वाले अनावेदकगणों

  1. शहजाद पिता शब्‍बीर निवासी इन्दानगर बीरोखैडी
  2. सुईद पिता गुलमोहम्‍मद निवासी पालनगर
  3. अशोक पिता राजाराम निवासी सर्वोदय नगर
  4. शुभम पिता बालसिंह निवासी जयप्रकाश नगर
  5. रितेश पिता राजु कदम निवासी चूना खदान
  6. गुलाब पिता सुदामा प्रसाद शर्मा निवासी पटेल नगर
  7. इन्‍दर पिता देवीसिंह निवासी राजीव नगर अनवटपुर
  8. प्रकाश पिता आत्‍मराम निवासी दशहरा मैदान
  9. राजेश उर्फ गटटू पिता नारायण कुमावत निवासी अमोना
  10. फारूण पिता रहमत हुसैन निवासी रसूलपुर
  11. गंगाराम पिता रतनलाल जोशी निवासी रसुलपुर
  12. छीतू उर्फ सीताराम पिता दिनेश निवासी जयसिंह नगर को 06 माह की अवधि के लिये 01-01 लाख रुपये की राशि से फाइनल बाउण्ड ओवर करवाया गया है ।

थाना प्रभारी औद्योगिक क्षेत्र श्री शशिकांत चौरसिया, टोकखुर्द श्री आलोक सोनी, विजयागंज मण्डी श्रीमती अनिता सिंह, खातेगांव श्री विक्रांत झझोट, नाहर दरवाजा श्री राहुल पाटीदार के द्वारा बताया गया कि अनावेदकगणों द्वारा आए दिन आमजन के साथ मारपीट कर लड़ाई-झगड़ा कर अशांति फैलाई जा रही थी जिसके चलते इनके विरूद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही कर बीएनएसएस प्रावधानों के तहत फाइनल बाउण्ड ओवर आदेश कार्यपालक मजिस्ट्रेट न्यायालय से प्राप्त किए गए हैं।

Dewas बहन बनाकर बलात्कार कर रिश्तों को तार-तार करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार…

• आरोपी महिला के परिवार को जान से मारने की धमकी देकर एक साल से कर रहा था दुष्कर्म

देवास। शहर के औद्योगिक थाने पर एक ऐसा प्रकरण सामने आया जिसमें एक आरोपी ने पीड़ित महिला को अपनी बहन बनाकर उसके और उसके परिवार से नज़दीकिया बढ़ाई और महिला के साथ एक साल से दुष्कर्म करता रहा। पीड़ित महिला की शिकायत पर औद्योगिक थाना पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी अनुसार सोमवार (18 सितंबर) को 32 वर्षीय पीड़िता ने औद्योगिक थाने में एक शिकायत दर्ज कराई थी जिसमें पीड़िता ने बताया था कि 30 वर्षीय आरोपी विरेंद्र सोलंकी निवासी ग्राम मुरावर तहसील जावर जिला सीहोर ने उसे बहन बनाकर विश्वास में लिया। इसके बाद उसने मेरे परिवार से नजदीकी बढ़ाई और मुझे शारीरिक, मानसिक और सामाजिक रूप से प्रताड़ित किया। आरोपी ने मेरे बच्चों को जान से मारने की धमकी देकर पिछले एक वर्ष से मेरा शोषण किया। शिकायत दर्ज होते ही औद्योगिक थाना पुलिस ने अपराध क्रमांक 1207/2024 के तहत धारा 376(2)(एन), 506(2) भादवि का अपराध पंजीबद्ध किया गया। प्रकरण में एक पुलिस टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम ने त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया।

Dewas पूर्व पार्षद इरफान अली साथी के साथ गैंगरेप प्रकरण में गिरफ्तार..

देवास। शहर के वार्ड क्रमांक 17 के पूर्व पार्षद व वर्तमान पार्षद पति/प्रतिनिधि इरफान अली के खिलाफ इंदौर के कनाडिया थाने पर गैंग रैप प्रकरण में कनाडिया थाना पुलिस ने उन्हें प्रकरण के एक और साथी के साथ गिरफ्तार कर लिया है। दोनों प्रकरण में फरार थे प्रकरण में अभी भी तीन आरोपी फरार चल रहे है।

दरअसल इंदौर में कनाडिया थाने पर 34 वर्षीय पीड़िता ने आरोप लगाया था कि आरोपियों ने उसे अश्लील फिल्म दिखाई, बिना कपड़ों के नचाया, पीड़िता तीन माह तक एफआईआर के लिए भटकती रही अंत में 2 सितंबर 2024 को इंदौर में कनाड़िया पुलिस ने पीड़ित महिला की शिकायत पर पांच लोगों
(शहजाद मडावरा, सलीम बारी निवासी श्रीनगर कांकड, सलीम तेली पुत्र ईद मोहम्मद निवासी खजराना, इरफान अली निवासी रसलपुर देवास और नजर पठान) पर गैंग रेप का अपराध क्रमांक 400/24 धारा-376,376 (2) एन. 376 डी भादवि का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

विवेचना दौरान फरार आरोपीगणो की तलाश इंदौर देवास उज्जैन में उनके संभावित ठिकानों पर की गई लेकिन कॉई पता नहीं चला फरार आरोपीगणो के विरुध 10,000 का ईनाम भी घोषित किया गया।

महिला संबधी गम्भीर अपराध घटित कर फरार असमाजिक तत्वो की धरपकड हेतु थाना प्रभारी कनाडिया योगेन्द्र सिंह सिसौदिया के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई। टीम को दिनाक 17/11/2024 को सुचना प्राप्त हुई की गैंगरेप के फरार आरोपी सलीम तेली व इरफान राजस्थान झालावाड की तरफ से इंदौर तरफ आ रहे है उक्त सुचना पर टीम द्वारा थाना सुसनेर जिला-आगर मालवा की टीम के साथ फरार आरोपी सलीम तेली निवासी-खजराना इंदौर एवं इरफान अली निवासी देवास को अभिरक्षा में लेकर थाना कनाडिया लाकर पुछताछ कर गिरफ्तार कर गया। आरोपीगणो से शेष अन्य फरार आरोपीयो व घटना में प्रयुक्त थार जीप के संबंध में पुछताछ की जा रही है।