Dewas ऑनलाइन फ्रॉड: शहर के युवक से की 90 हज़ार की ठगी…

देवास। ऑनलाइन फ्रॉड की घटनाएं आजकल आम हो गई है। हर दिन कोई न कोई ऑनलाइन फ्रॉड का शिकार हो जाता है। शहर में घर बैठे टास्क कंप्लीट कर पैसे कमाने के चक्कर में मोती बंगला निवासी युवक ठगी का शिकार हुआ है। पीड़ित ने मामले की कोतवाली थाने में पुलिस से शिकायत की है। शिकायत में पीड़ित लवी शर्मा ने बताया की आरोपी ने टेलीग्राम और व्हाट्सएप पर चैटिंग कर टास्क कंप्लीट कर मुनाफे का लालच देकर ऑनलाइन फ्रॉड किया टास्क के नाम पर मुझसे 90 हज़ार रुपए की ठगी कर ली। मामले में पुलिस ने धोखाधड़ी की धारा लगाते हुए अपराध पंजीबद्ध कर लिया है।

Dewas 77 साल के पड़ोसी व्यक्ति ने किया नाबालिका के साथ दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

देवास। शहर में शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है जिसमे 77 वर्ष के व्यक्ति ने पड़ोस में रहने वाली नाबालिका के साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने प्रकरण में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
दरअसल शहर के औद्योगिक थाना क्षेत्र के पालनगर में रहने वाले बुजुर्ग आरोपी रमेश वर्मा द्वारा पड़ोस में रहने वाली नाबालिका के साथ बीते जनवरी माह में करीब 8 दिन तक बार बार बलात्कार किया और किसी को भी बताने पर जान से मारने की धमकी दी।
पुलिस ने नाबालिक फरियादिया की फरियाद पर धारा 376, 506, पोक्सो एक्ट सहित अन्य धाराओं व एक्ट में अपराध दर्ज कर गुरुवार को कायमी करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Dewas विश्व विख्यात कालीचरण महाराज पहुंचे देवास…

जो हिंदू हित की बात उसे ही हम मतदान करे: कालीचरण महाराज

देवास। विश्व विख्यात, कालीचरण महाराज का, देवास नगर आगमन हुआ। महाराज कॉलोनाइजर नवीन सोलंकी के निवास पहुंचे। जहां पर उन्होंने मीडिया के सामने लोकसभा निर्वाचन को लेकर कहा, कि जो लोग धर्मनिष्ट है सभी हिन्दुओं द्वारा उन्हें राजनीति में बड़े पदों पर भेजना चाहिए जिससे हम भारत को पुनः सोने की चिड़िया जिन राजाओं (विधायक सांसद) के हृदय में धर्म निष्ठा नही होगी वो निश्वय ही सिर्फ अपना घर ही भरेंगे। जिन राजाओं (विधायक सांसद) के हृदय में धर्म निष्ठा होगी वही देश को सोने की चिड़िया, जगत गुरु बना सकते है। इसलिए में आव्हान करना चाहता हु की जातिवाद, वर्णवाद का त्याग करते हुए सिर्फ हिंदू धर्म ध्वजा के लिए एकत्रित होवे। सभी हिन्दुओं को में कहना चाहता हु की जो हिंदू हित की बात करे उसे ही आप मतदान करे। वही माता टेकरी पर बना रहे देवीलोक के बारे में भी उन्होंने कहा कि हिंदू धर्म के लिए बहुत ही खुशी की बात है।

Dewas : पुलिस ने चैन स्नेचिंग करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार, जांच दौरान चेक किए करीब 750 CCTV…

  • आरोपी पर मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश में दर्ज है करीब 31प्रकरण,

देवास। पुलिस ने शहर तथा अनेक राज्यों में चैन स्नेचिंग की घटना को अंजाम देने वाले शातिर चोर को गिरफ्तार कर लिया है। जिसकी जानकारी पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय ने प्रेस वार्ता कर दी।

दरअसल बीते 17 मार्च को शहर के मोतीबंगला क्षेत्र में रहने वाली रिटायर्ड स्कूल टीचर उमा भारती कोतवाली की दोपहर करीबन 2.00 बजे उनके घर के सामने सब्जी के ठेले पर से सब्जी खरीदते समय बिना नंबर की मोटर साईकिल पर सवार एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा उनके गले में पहनी हुई सोने की चैन को झपटा मारकर गले से चैन छीनकर भाग गया था।
कोतवाली थाना प्रभारी दीपक सिंह यादव एवं थाना टीम द्वारा मामले को गंभीरता से लेते हुए शहर देवास से बाहर जाने वाले रास्ते एवं टोल के CCTV चैक किए गये। करीब 750 CCTV फुटेज को चैक करने के बाद पुलिस ने शातिर चैन स्नेचर फिरोज उर्फ लोटीया पिता शफीक खान साल निवासी भोपाल के रुप में आरोपी की पहचान हुई।
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके पास से घटना में प्रयुक्त पल्सर मोटर. सा. चोरी हुई सोने की चैन सहित अन्य सामान जब्त कीया। जब्त समान कुल कीमत करीब 2 लाख रूपये है।
आरोपी ने अन्य चैन की लूट करना भी स्वीकार किया है। उक्त आरोपी पर मध्यप्रदेश तथा उत्तरप्रदेश के अनेक शहरो में करीब 31 आपराधिक प्रकरण लूट व अन्य गंभीर धाराओ के दर्ज है।

Dewas फाग यात्रा : अयोध्या धाम (जवाहर चौक) से मथुरा धाम (सयाजी द्वार) तक निकली रंगारंग यात्रा…

• ब्रज की लठमार होली, श्री राधा कृष्ण की झांकी, पंजाबी भांगड़ा, भगोरिया नृत्य रहा आकर्षण का केंद्र

देवास। शहर की फाग यात्रा अब अपनी एक अनूठी पहचान बना रही है। पिछले 2 दशकों से निकल रही फाग यात्रा में हर वर्ष भव्यता और अनुठापन देखने को मिलता है। परंतु इस वर्ष की फाग यात्रा की भव्यता और अनूठापन की बात ही कुछ और रही है।

प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी सामाजिक समरसता मंच के तत्वाधान में रंगपंचमी के अवसर पर पारंपरिक फाग यात्रा इस बार और भव्यता के साथ निकाली गई। इस वर्ष फाग यात्रा में अनूठा कार्यक्रम तय किया गया जिसमे शहर के जवाहर चौक को अयोध्या धाम और सयाजी द्वारा को मथुरा धाम बनाया गया। फाग यात्रा अयोध्या धाम (जवाहर चौक) से प्रभु श्री राम जी की आरती के साथ प्रारंभ हुई। जिसमें मातृशक्ति द्वारा ब्रज की लठमार होली के साथ रंग गुलाल और पानी के टैंकर द्वारा रंगो की बौछार हुई। श्री राधा कृष्ण जीवंत झांकी, पंजाबी भांगड़ा नृत्य, भगोरिया नृत्य टोली विशेष आकर्षण का केंद्र रही। प्रसिद्ध भजन गायकों द्वारा पूरे यात्रा के समय प्रस्तुति दी गई यात्रा में बड़ी संख्या में मातृशक्ति, बच्चे, जनप्रतिनिधि, बुजुर्ग और युवाओं ने बाद चढ़कर हिस्सा लिया। पूरे यात्रा मार्ग में व्यापारी व सामाजिक संगठनों द्वारा जलपान की व्यवस्था की गई।

फाग यात्रा नयापुरा, तुकोगंज रोड, जनता बैंक चौराहा, सुभाष चौक, नावेल्टी चौराहा एमजी रोड होते हुवे श्री मथुरा धाम (सयाजी द्वार) पर श्री कृष्ण लला की आरती के साथ समाप्त हुई। यात्रा समापन के बाद अपल्हार (आलू बड़े) कि व्यवस्था भी रखी गई थी।

Dewas मोदी परिवार के होली मिलन जमकर उड़ा मस्ती और उल्लास का रंग


• कबीरपंथी निर्गुणी भजनों ने बांधा समॉ, फुलों की पंखुडिय़ों के साथ खुब उड़ाया अबीर गुलाल

देवास। शहर में आयोजित बहुचर्चित मोदी परिवार का होली मिलन समारोह मंगलवार को धूमधाम से मनाया गया। समारोह में सम्पूर्ण देवास शाजापुर लोकसभा क्षेत्र से हजारो की संख्या में मोदी के परिजनोंं ने हिस्सा लिया। भाजपा के सांसद प्रत्याशी महेन्द्र सिंह सोलंकी एवं अन्य वरिष्ठ नेताओं द्वारा राधाकृष्ण के चित्र पर माल्यार्पण एवं गुलाल अर्पित करने से प्रारंभ हुए समारोह में जमकर मस्ती और उल्लास का रंग उड़ा। मंच पर देवास शाजापुर लोकसभा से आए भजन गायकों द्वारा कबीरपंथी निर्गुणी भजनो की कर्णप्रिय प्रस्तुतियॉ फागुन आयो रे, म्हारा सतगुरू जी ने रंग बरसायो रे…। मगन हो गई रे मीरा, राम धुन गाई के…। ऐसा ऐसा लगन लगाया म्हारा गुरूजी ने…। म्हारा सतगुरू आंगन आया, मै वारी जाऊं रे…। म्हारो खुल गयो बाजुबंद रंग मत डारे ले…। इस प्रकार के समधुर कबीरपंथी निर्गुणी भजनो एवं ढोल की थाप पर सांसद प्रत्याशी श्री सोलंकी के साथ मोदी जी के छोटे बड़े सभी परिजन केसरिया रंग गुलाल एवं फुल की पंखुडिय़ा उड़ाते हुए खुब थिरके। कार्यक्रम में मोदी परिवार के कई परिजन उपस्थित रहे।
रंगो से उकेरी मोदी जी की रांगोली

देवास शहर में रांगोली मांडने की प्राचीन परम्परा है, होली उत्सव पर जिसे आज भी निभाया जा रहा है। शहर की परम्परा का निर्वहन करते हुए मोदी परिवार के होली मिलन समारोह में राधाकृष्ण के चित्र एवं मंच के समक्ष कलाकार दिव्यानी जोशी द्वारा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मनमोहक रांगोली सजाई।

गरिमामय इस आयोजन में रंगो की मस्ती और उल्लास से नांच गाने के बीच कार्यकर्ताओं द्वारा फिर एक बार, मोदी सरकार, अबकी बार, 400 पार एवं देवास शाजापुर से अबकी बार, 6 लाख पार के नारों से पूरा क्षेत्र गुंजायमान हो गया। केसरिया रंग में रंगे परिजन, मातृशक्ति हर्षोल्लास से मोदी जी की रांगोली, मुखोटे एवं श्री सोलंकी के साथ पूरे समय सेल्पियॉ लेते रहे। प्रात: साढ़े 11 बजे से प्रारंभ होकर होली मिलन समारोह की मस्ती अपरान्ह 4 बजे तक छाई रही।

कांगे्रस ने संत कबीर के अनुयायियों का 70 साल तक किया शोषण
होली उत्सव पर अधिकतर फाग गीत, भजन एवं कविताओं की प्रस्तुतियों से जुड़े कार्यक्रम होते है, लेकिन सबका साथ सबका विकास नारे को सार्थक करते हुए मोदी परिवार के होली मिलन समारोह में कबीर पंथी निर्गुणी भजनो का गायन किया गया। इस विषय में लोकसभा क्षेत्र की प्रचार टोली के पदाधिकारी महेश चौहान, हरिसिंह धनगर ने बताया कि संत कबीरदास जी 15 वीं सदी के भारतीय रहस्यवादी कवि एवं संत थे। भक्तिकाल की निर्गुण शाखा की ज्ञानमार्गी उपशाखा के महानतम कवि थे। मान्यता है कि संत कबीर का सशरीर अवतरण ही तालाब में कमल पर हुआ था। देश में संत कबीर के करोड़ो अनुयायी है। कांग्रेस ने दलित, शोषित एवं गरीबो के उत्थान का ढोंग रचते हुए 70 वर्षो तक संत कबीरदास जी के अनुयानियों का शोषण किया। कांग्रेस ने झुठे वादे कर करके कबीर के अनुयायियों के वोट तो लिये, लेकिन उनके जीवन स्तर को उंचा उठाने के लिये कभी भी अच्छे मन से ठोस प्रयास नहीं किये। केन्द्र में जब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार बनी, तब अपने पहले कार्यकाल में ही मोदी जी ने बनारस के साथ कबीर के निर्वाणधाम मगहर पंहुचकर वहां के विकास का मार्ग प्रशस्त किया और उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मगहर मे करोड़ों के विकास कार्यो को करवा रहे है।

Dewas संस्था देववासिनी के प्रयास से सार्थक हो रही शहरवासियो की माता रानी की आरती करने की कामना…

  • प्रति शनिवार – रविवार हो रही माता की निरंजनी आरती मे उमड रहा श्रद्धालुओं का हुजूम

देवास। शहर का आम व्यक्ति हो या शहर के आम व्यक्ति के यहां आया हुआ मेहमान सभी माता टेकरी पर जाकर माता के दर्शन करने के लिए आतुर रहते है।
श्रद्धालुओं द्वारा माता टेकरी पर जाकर दर्शन तो किया जाता है पर माता रानी की आरती करने की कामना कभी पूर्ण नही हो पाती थी। यही कामना को पूर्ण करने का बीड़ा सांसद महेन्द्रसिंह सोलंकी के संरक्षण, प्रसिद्ध समाजसेवी एवं उद्योगपति अशोक खंडेलिया की अध्यक्षता एवं सचिव महेश चौहान के नेतृत्व में गठित देववासिनी संस्था देववासिनी ने उठाया और बीते वर्ष 6 दिसंबर (शौर्य दिवस) से प्रति शनिवार और रविवार को माता रानी की निरंजनी आरती के धार्मिक आयोजन करने का फैसला लिया।

संस्था देववासिनी द्वारा 6 दिसंबर 2023 से माता टेकरी पर माता तुलजा भवानी, चामुण्डा माता की महाआरती, महाप्रसादी वितरण का पवित्र सिलसिला प्रारंभ किया गया। इस धार्मिक आयोजन से हिन्दू समाज में भक्ति, धर्म, संस्कृति, परम्परा, सनातन का भाव जागृत हो रहा है।
संस्था देववासिनी द्वारा जब से प्रति सप्ताह महाआरती की श्रृंखला प्रारंभ की है तब से यहां की भव्यता भी बढ़ती जा रही है। इतना ही नहीं पहले तो यदा कदा ही यहां स्थापित दीप स्तंभ प्रज्वलित होता दिखाई देता थे। लेकिन अब संस्था द्वारा प्रति सप्ताह इसे प्रज्वलित कराया जा रहा है। माता के मंदिरों को सुंदर फुल बंगले सा सजाया जा रहा है। रास्ते में कई स्थानों पर सुंदर रांगोलिया बनवाई जा रही है।
महाप्रसादी का भंडारा निरंतर संचालित कराया जा रहा है जिसमें हजारों श्रद्धालु भोजन प्रसादी ग्रहण कर रहे हैं जिससे यहां की भव्यता और अधिक बढ़ती जा रही है।

संस्था के संवरक्षक सांसद महेन्द्रसिंह सोलंकी ने संस्था देववासिनी की बैठक में बताया था कि संस्था देववासिनी द्वारा महाआरती, महाप्रसादी वितरण का उद्वेश्य हैं कि समाजजनों में शहर की प्रतिष्ठित धार्मिक धरोहर माता टेकरी के प्रति जागरूकता पैदा हो, दर्शनार्थियों की नियमित संख्या बड़े और टेकरी का विकास हो।

संस्था के सचिव महेश चौहान ने बताया कि महाआरतियों में नगर के विविध वार्डो से हजारों की संख्या में भक्त टेकरी पर उमड़ रहे हैं।
संस्था द्वारा कार्यक्रम के शुरू से ही प्रत्येक शनिवार – रविवार को वार्डवार वार्डो में रहने वाले हिंदू बंधु, माताएं बहनें अपने अपने वार्ड के क्रमनुसार महाआरती में शामिल हो रहे है। श्रद्धालु अपने हाथों से माता रानी की आरती कर तद उपरांत महाप्रसादी ग्रहण कर रहे है। संस्था द्वारा वृद्ध जनों को टेकरी पर ले जाने, लाने की व्यवस्था संस्था द्वारा की जा रही है। संस्था के सदस्यों/कार्यकर्ताओं द्वारा वार्ड के क्रम अनुसार वार्ड में समाजजनो को घर घर जाकर पीले चावल देकर टेकरी पर महाआरती के लिए आमंत्रित किया जा रहा है।

Dewas अवैध शराब कारोबार : शहर में 10 दिनों पुलिस ने दर्ज किए 71 प्रकरण

• जिला बदर आरोपी भी कच्ची हाथ भट्टी की शराब का परिवहन करते धराया

देवास। वैसे तो पूरे ज़िले में अवैध शराब के बिक्री-परिवहन की खबर देखने को मिलती है परंतु शहर में अवैध शराब का कारोबार जम कर हो रहा है। पुलिस और आबकारी विभाग द्वारा अनेको बार कार्रवाई की खबर मिलती है परंतु यह कार्रवाई अवैध शराब के कारोबार पर अंकुश लगाने में नाकाम नज़र आ रही है। प्रतिदिन शहर में अलग अलग थाना क्षेत्र में अवैध शराब के कारोबार पर कार्रवाई कर प्रकरण दर्ज हो रहे है।

दरअसल विगत 10 दिनों में शहर में पुलिस ने लगभग 73 आरोपियों पर 71 प्रकरण दर्ज किए है। जिले की बात करे तो यह आंकड़ा कई गुना हो सकता है। इन प्रकरणों में पुलिस ने लगभग पौने 3 लाख रुपए कीमत की 4,229 क्वार्टर शराब, 34 बियर बॉटल, 208 लीटर खुली शराब जब्त की है। प्रकरण में दर्ज एक आरोपित तो जिलाबदर होने के बावजूद अनाधिकृत रूप से जिले में प्रवेश कर अवैध रूप से कच्ची हाथ भट्टी की शराब का कारोबार कर रहा था। जिसे नाहर दरवाजा थाना पुलिस ने बीती बाइक से अवैध शराब का परिवहन करते हुए बीती 20 तारीख की रात को पकड़ा है।

पिछले 10 दिनों में पुलिस थानो द्वारा की गई कार्रवाई का विवरण

  • कोतवाली थाना पुलिस : 13 आरोपियों पर 13 प्रकरण दर्ज
  • औद्योगिक थाना पुलिस : 21 आरोपियों पर 20 प्रकरण दर्ज
  • नाहर दरवाजा थाना पुलिस : 10 आरोपियों पर 10 प्रकरण दर्ज
  • सिविल लाइन थाना पुलिस : 13 आरोपियों पर 12 प्रकरण दर्ज
  • बीएनपी थाना पुलिस : 16 आरोपियों पर 16 प्रकरण दर्ज

उपरोक्त आंकड़े पुलिस द्वारा जारी दैनिक अपराधिक प्रतिवेदन के अनुसार है

Dewas कांग्रेस के लिए भस्मासुर की तरह है सज्जन वर्मा : भाजपा नेता

  • भाजपा नेताओं ने वर्मा को झूठे, अशोभनीय, असभ्य बयान पर लिया आड़े हाथ

देवास। विगत दिनों से कांग्रेस नेता सज्जन सिंह वर्मा का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमे वो देवास शाजापुर लोकसभा प्रत्याशी महेंद्र सिंह सोलंकी पर आरोप लगाते हुए दिख रहे थे जिस पर अब भाजपाइयों की प्रतिक्रिया सामने आई है।

https://dewasexpress.com/wp-content/uploads/2024/03/VID-20240320-WA0014.mp4
कांग्रेस नेता सज्जन सिंह वर्मा का देवास – शाजापुर लोकसभा प्रत्याशी महेंद्र सिंह सोलंकी पर आरोप लगाते हुए वीडियो वायरल

भाजपाइयों ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा की धीरे धीरे काल के गर्त में, नेपथ्य में समा रही कांग्रेस के लिए वंशवाद, परिवारवाद, मुस्लिम वोट बैंक, तुष्टिकरण एवं सनातन हिंदू धर्म से विरोध, नफरत की राजनीति तो जिम्मेदार है ही, उससे भी अधिक सज्जन सिंह वर्मा जैसे बड़बोले असभ्य नेता भी कांग्रेस की बुरी गत के लिए भस्मासुर साबित हुए हैं। कांग्रेस नेता सज्जन सिंह वर्मा का देवास – शाजापुर लोकसभा प्रत्याशी महेंद्र सिंह सोलंकी पर आरोप लगाते हुए वीडियो वायरल

देवास विकास प्राधिकरण के पूर्व अध्यक्ष राजेश यादव ने सज्जन वर्मा द्वारा सोनकच्छ में गिने चुने कांग्रेसियों के बीच भाजपा के लोकप्रिय सांसद प्रत्याशी महेन्द्र सिंह सोलंकी जी को लेकर दिए गए असभ्य, विवादित, अनर्गल एवं झूठे बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है कि सज्जन वर्मा हर चुनाव में सुर्खियों में बने रहने के लिए गैर जिम्मेदाराना बयान देते रहते है । प्राधिकरण के पूर्व अध्यक्ष एवं संघर्षशील युवा भाजपा नेता श्री यादव ने कहा कि सज्जन वर्मा के पूर्व के बयानों को देखते हुए उन्हें दुर्जन कहा जाए तो अतिशयोक्ति नहीं होगी । वे कभी सनातन धर्म के भव्य प्रतीक भगवा को लांछित करते है । कभी सोनकच्छ के ग्राम चौबारा धीरा में भागवत कथा के मंच से हिंदू धर्म के प्रसिद्ध राष्ट्रीय संत पंडित प्रदीप मिश्रा, बाबा बागेश्वर धाम के संत के विरुद्ध अपशब्द कहते नजर आते है । सज्जन वर्मा के राष्ट्रीय संतो के विरुद्ध अशोभनीय बयान से कुपित, निराश भागवत कथाचार्य भरे मन से सोनकच्छ तहसील में कथा के लिए नही आने की घोषणा तक कर देते है। राजपूत समाज को गाली देने वाला निंदाजनक बयान भी पिछले विधानसभा चुनाव में देवास खूब वायरल हुआ था। भस्मासुर के समान सडक़छाप कांग्रेसी नेता सज्जन वर्मा अपने शासनकाल में बीते वर्षों में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ताओं को भी पटक पटक कर मारने की धमकी दे चुके है, लेकिन संघ कार्यकर्ताओं ने जब उनकी धमकी को स्वीकार किया तो पीछे हट गए। सज्जन वर्मा के झूठे आरोपों पर भाजपा के लोकसभा संयोजक बहादुर मुकाती ने कहा है कि सज्जन जैसे नेता कांग्रेस की लुटिया पूरी तरह से डूबा कर ही दम लेंगे। वर्मा के बयान की भाषाशैली को सुनकर ही समझा जा सकता है कि वे कितने अनपढ़, गंवार, निर्लज्ज व्यक्ति है।

दरअसल तो सज्जन वर्मा भाजपा के योग्य प्रत्याशी महेन्द्र सिंह सोलंकी के विरुद्ध भडक़ाने वाले बयान देकर कांग्रेस प्रत्याशी की चुनाव से पूर्व ही पराजय सुनिश्चित करना चाहते है, क्योंकि वे नहीं चाहते कि उनके अलावा कोई ओर चेहरा देवास शाजापुर क्षेत्र में पांव जमा सके ।

लोकसभा संयोजक बहादुर मुकाती ने कहा कि हमने तो सज्जन वर्मा को कांग्रेस के प्रत्याशी की घोषणा से पहले ही चुनौती दी थी कि वे आए, जोर आजमाइश कर ले, लेकिन कांग्रेस नेतृत्व ने जब उन्हें प्रत्याशी बनाने का साफा बांधना चाहा तो सज्जन वर्मा ने चुनाव में हार एवं अपनी राजनीति खत्म होने के डर से साफा बांधने से इंकार करते हुए अपना माथा फेर लिया।

मुकाती ने यह भी कहा कि देश के साथ देवास शाजापुर क्षेत्र में प्रधानमंत्री के नेतृत्व में किए गए जनहितैषी कार्य एवं श्री मोदी के मार्गदर्शन में श्री सोलंकी द्वारा किए गए विकास कार्यों का सज्जन वर्मा के पास कोई जवाब नही है। न ही इनके पास जनहित एवं विकास का कोई विजन है। श्री सोलंकी पांच वर्षों तक जनता से सीधे जुड़े रहे है। जीवट सक्रियता से अपनी सनातनी, राष्ट्रवादी एवं जनसेवक की लोकप्रिय छवि स्थापित की है। इसलिए मिथ्या प्रलाप कर रहे है। श्री सोलंकी पर व्यक्तिगत आरोप लगाकर अपनी राजनीतिक दुकानदारी चलाने का कुत्सित प्रयास कर रहे है। जिसका जवाब चुनाव में जनता खुद देगी।

Dewas राष्ट्रीय हिन्दू महासंघ की बैठक सम्पन्न, बगानिया जिलाध्यक्ष एवं पारस शहर अध्यक्ष नियुक्त

देवास। राष्ट्रीय हिन्दू महासंघ की बैठक शनिवार को बीमा रोड स्थित कार्यालय पर प्रदेशाध्यक्ष प्रेम बालोदिया के नेतृत्व में सम्पन्न हुई। बैठक में प्रदेश सहित जिले में संगठन विस्तार पर चर्चा की जाकर आगामी कार्यक्रमों पर विचार विमर्श किया गया। बैठक के दौरान प्रदेशाध्यक्ष श्री बालोदिया ने करण सिंह बगानिया को जिलाध्यक्ष मनोनीत किया। तत्पश्चात जिलाध्यक्ष श्री बगानिया ने प्रदेशाध्यक्ष की अनुशंसा पर अशोक पारस को शहर अध्यक्ष नियुक्त किया। बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने गौमाता की रक्षा के संकल्प के साथ अधिक से अधिक गौशालाएं खोलने पर विचार विमर्श किया। इस अवसर पर बडी संख्या में संगठन पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।