पिकअप लोडिंग वाहन पलटा,25 से अधिक लोग हुए घायल, 2 की हालत नाजुक

देवास। देवास जिले के खातेगांव तहसील के हरणगांव थाना क्षेत्र में विक्रमपुर कुमनगांव मार्ग पर शाम को लगभग 5:00 बजे सवारियों से भरा एक पिकअप लोडिंग वाहन पलट गया बताया जा रहा है कि वाहन 30-33 सवारी को बैठाकर जा रहा था जो विक्रमपुर गांव के बाहर पलटी खा गया जिसमें 25 से अधिक लोग घायल बताये जा रहे है जिसमे दो की हालात नाजुक बताई जा रही है जिनको प्राथमिक उपचार के बाद इंदौर रेफर किया जा सकता है फिलहाल डॉक्टर और सिविल चिकित्सालय का स्टाफ घायल मरीजों का इलाज कर रहा है

चंचल भारतीय✒️

नवजात बच्चो को अस्पताल से माँ से अलग कर स्टाफ द्वारा निः संतान दम्पत्तियो को देने के मामले में…

इंदौर STF टीम ने देवास से 4 लोगो को किया गिरफ्तार

देवास। इंदौर पुलिस की STF टीम ने बच्चा चोर गिरोह में शामिल चार आरोपियों को रविवार को गिरफ्तार किया है, जिनमें तीन महिलाएं हैं। एसटीएफ को दो बच्चे भी मिले हैं। पुलिस फिलहाल आरोपियों से पूछताछ कर रही है। STF द्वारा दल गठित कर कार्रवाई करते हुए कुल चार लोगों को पूछताछ के लिए पकड़ा है, इनमें तीन महिलाएं हैं।

एसटीएफ ने देवास के शिरीष इंदूरकर समेत उसकी पत्नी सुधा, पड़ोसी पुष्पा और दाई लीलाबाई को पकड़ा है। जानकारी अनुसार आरोप है की शिरीष व सुधा ने पुष्पा और लीला बाई की मदद से अक्टूबर 2011 में एक निजी अस्पताल की संचालिका डॉक्टर शर्मीला शुक्ला से एक दिन का बच्चा खरीदा था। अब यह बच्चा 10 साल का हो चुका है। पुलिस ने जब लीला से पूछताछ की, तो उसने बताया कि वह मालिश और दाई का काम करती थी। डॉक्टर शर्मीला से उसकी पहचान थी। उसने डॉक्टर को शिरीष और सुधा के बारे में बताया और बच्चा दिलवा दिया। अस्पताल संचालिका डॉ. शर्मीला से पूछताछ की जा रही है।

पुंजापुरा क्षेत्र बन गया भू माफियाओं की रखैल

देवास/ बागली- पूरे क्षेत्र में सबसे अधिक विवादास्पद भूमि नामांतरण मामले अकेले पूजापुरा ग्राम पंचायत में सामने आए हैं! चंद भूमाफिया लोगों ने मिलकर ऐसा आतंक मचाया की कई शासकीय स्थान पंचायत से मिलकर निजी लोगों को भेज दिए हैं या उस जमीन का स्वयं दादागिरी से उपयोग कर रहे हैं इन गिद्ध लोगों ने शासकीय अस्पताल पशु चिकित्सालय महिला बाल विकास शमशान भूमि रास्ता और मेला स्थल भूमि तक को नहीं छोड़ा! यहां पर तमाम बड़े जमीन घोटाले हुए हैं जो बड़े महानगर में होते हैं! वन विभाग की भूमि हो या राजस्व की या नजूल की सब पर इन्होंने सांठगांठ कर बड़े बड़े निजी आवास और प्रतिष्ठान बना लिए हैं! इनकी हिम्मत इतनी है कि वन विभाग की बनी हुई इमारत में एवं आयुर्वेद चिकित्सा भवन की इमारत में अपनी अवैध कमाई का निर्माण में उपयोग आने वाला सामान रखने लगे हैं! मेला प्रांगण में कभी 20 हेक्टेयर भूमि हुआ करती थी! जहां मेला लगता था और लोग आनंद लेते थे लेकिन उसे इनकी निगाह लगते ही वह जमीन बड़े-बड़े निजी आवास की पनाहगाह बन गया और भूमाफियाओ माफिया की जेब लगातार भर रही है! ऐसे ही मामले में विगत दिनों सहकारी संस्था के लिए जिलाधीश द्वारा आवंटित की गई भूमि प्लाट रखने पर पुंजापुरा के ही भूमाफिया द्वारा फर्जी दस्तावेज के आधार पर पक्का निर्माण कर लिया था ग्रामीण द्वारा शिकायत की गई तो शासन ने कार्यवाही करते हुए जेसीबी मशीन एवं बुलडोजर की सहायता से यह अतिक्रमण हटाया दबी जबान में यहां के लोग बताते हैं कि तकरीबन डेढ़ दर्जन शासकीय भवन एवं स्थान पर इन भूमाफिया द्वारा फर्जी दस्तावेज के आधार पर कब्जा कर लिया है जिस नाके पर सघन चेकिंग होती है उस नाके के आसपास की जमीन तक इन्होंने बेच कर नटवरलाल को भी पीछे कर दिया है! सामाजिक कार्यकर्ता लक्ष्मण परिहार ने बताया कि इसके लिए ग्रामीण सामने आते हैं तो यह लोग गुंडों का सहारा लेते हैं और इनके पाले हुए गुंडे लोगों को डरा धमका कर चुप रहने के लिए बात करते हैं! बागली विधायक ने इस मामले को संज्ञान में लेते हुए ग्रामीणों से कहा है कि वह बगैर डरे इस प्रकार की गतिविधि को चिन्हित कर अवगत कराएं ताकि जिन पर उचित कार्रवाई हो सके इन भू माफियाओं की इतनी बहुत है कि इन्होंने कई मृत व्यक्तियों के नकली हस्ताक्षर कर एवं फर्जी दस्तावेज लगाकर दान पत्र के आधार पर वसीयतनामा के आधार पर कई लोगों की जमीन छीन कर अपने कब्जे में ले ली है! अवैध कॉलोनी में पुंजापुरा क्षेत्र का सबसे बदनाम क्षेत्र बन गया है चंद भूमाफिया लोग शासकीय भूमि पर कब्जा करने के साथ कई गरीब लोगों की भूमि पर भी अपनी दावेदारी जता कर जबरन वसूली कर रहे हैं विगत दिनों हुई अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई में बागली जनपद सीईओ अमित व्यास, पुलिस एसडीओपी राकेश व्यास, बागली अनुविभागीय अधिकारी अरविंद चौहान, उदय नगर तहसीलदार गौरव पोरवाल, के निर्देशन में टीम द्वारा अतिक्रमण हटाने की बड़ी कार्रवाई कर दी! ऐसा हो जाने पर स्थानीय लोगों की हिम्मत बढ़ी है! उन्होंने पुंजापुरा ग्रामीण क्षेत्र कब्जे वाली सभी शासकीय प्रॉपर्टी के विषय में बागली सबडिवीजन के उच्च अधिकारी को पत्र( आवेदन) देकर इस मामले में उचित निर्णय लेने की मांग करते हुए इन भू माफियाओं पर शिकंजा कसने की मांग की है! इस शिकायत पत्र में शासकीय स्कूल भूमि( पुंजापुरा ) पर कब्जा, वेटरनरी अस्पताल( पशु चिकित्सालय) पर कब्जा, महिला बाल विकास के भवन पर कब्जा, वन विभाग भवन पर कब्जा ,और शासकीय अस्पताल भूमि पर कब्जा दर्शाए गए हैं! वर्तमान में जांबाज अधिकारियों की टीम में शामिल तहसीलदार जनपद सीईओ बागली थाना प्रभारी बागली एसडीओपी शामिल है और विधायक की निगाह भी बनी हुई है लोगों को उम्मीद है आतंक का अंत अवश्य होगा

अमलतास अस्पताल में अब नेत्र रोगी अपने नेत्र (कार्निया) प्रत्यारोपण भी करवा पाएंगे

देवास। उज्जैन रोड , बांगर स्थित अमलतास अस्पताल में अब नेत्र रोगी अपने नेत्र (कार्निया) प्रत्यारोपण भी करवा पाएंगे। उक्त जानकारी देते हुए अमलतास के पीआरओ संतोष वर्मा ने बताया महात्मा गांधी चिकित्सा महाविद्यालय इंदौर द्वारा अपने आदेश क्रमांक 2593/ओ.एस.टी./2021 दिनांक 19 फरवरी 2021 के द्वारा अमलतास अस्पताल को नेत्र (कार्निया) प्रत्यारोपण की मान्यता प्रदान की गई है। निरीक्षण दल द्वारा पूरी प्रक्रिया का पालन करते हुवे यह मान्यता प्रदान की गई है।इस सम्बंध में प्रमाण पत्र जारी किया गया है जिसके अनुसार दिनांक 19 फरवरी 2021 से अगले पांच वर्ष तक अमलतास अस्पताल को नेत्र (कार्निया) प्रत्यारोपण की मान्यता मिली है। अमलतास अस्पताल के चैयरमेन श्रीमयंक राज सिंह जी भदोरिया ने कहा कि ये उपलब्धि हमारे डॉ, स्टाफ सहित अमलतास अस्पताल से जुड़े उन सभी लोगो के सेवा का परिणाम है जिसके कारण हम अब नेत्र रोगियों को नेत्र (कार्निया) प्रत्यारोपण की सुविधा भी उपलब्ध करवा पाएंगे, जिससे उनके जीवन का अन्धकार समाप्त होगा।

पुंजापूरा मे सरकारी जमीन पर बने बवैध भवन को प्रशासन ने ढहाया


सोसायटी की जमीन का पंचायत से फर्जी प्रमाण पत्र लेकर बनाया था अवैध भवन

देवास/पुंजापुरा। पुंजापुरा मे आदिम जाति सेवा संस्था की जमीन पर बने अवैध भवन को प्रशासन ने जेसीबी की मदद से ढहाया। नगर के कांटाफोड रोड से लगी संस्था की बेश कीमती जमीन का पंचायत से फर्जी प्रमाण पत्र यशवंत पिता जमनालाल मुलेवा ने बनवाया व पुंजापुरा सरपंच पति आशाराम सिंगाड ने उस जमीन पर लगभग बीस फि ट लम्बा व बारह फि ट चोडा भवन आर सी सी का बनाया उसे लगभग साढे चार लाख मे नगर के बडे व्यापारी धनराज पिता हेमराज हनवाल को बेचा जिसकी शिकायत ग्रामीणो ने कलेक्टर एस डी एम व बागली विधायक को करी थी जिस पर प्रशासन ने कार्यवाही करते हुए उस अवैध भवन को शुक्रवार को दल बल के साथ ढहाया जिससे ग्रामीणो मे खुशी की लहर दोड गई।

ग्रामीणो की मांग है इस अवैध भवन की और भी बडी बारीकी से जांच होनी चाहीए जिसने फर्जी प्रमाण पत्र बनवाया व जिसने बनाया उसके खिलाफ भी कठोर कार्यवाही हो व जिसने सरकारी जमीन पर बने अवैध भवन को जानबुझ कर ओने पोने दाम पर खरीदा उसके खिलाफ भी कार्यवाही होनी चाहीए। पुंजापूरा मे सरकारी जमीन व सरकारी भवनो पर अवैध अतिक्रमण करने की होड लगी है। दबंगो ने पुंजापुरा नगर की लगभग चालीस प्रतिशत सरकारी जमीनो पर अवैध अतिक्रमण कर पंचायत से फर्जी प्रमाण पत्र लेकर निर्माण किया व उस भूमी व भवन को बेचने का कारोबार बडे पेमाने पर चल रहा इन्हें कोई रोकने वाला नही है। अगर इन दबंगो के खिलाफ किसी ने आवाज उठाई तो ये गुंडे उस व्यक्ती को डराने धमकाने का काम करते जिस कारण पुंजापूरा की सरकारी भूमी भवन पर अवैध अतिक्रमण कर उसे बेचने का खुला गोरख धंधा चल रहा। पुंजापूरा वन विभाग कार्यालय के आसपास दंबगो ने पहले जमीनो पर अवैध अतिक्रमण किया फिर पंचायत से फर्जी प्रमाण पत्र लिया उसके बाद तीन तीन मंजील के भवन बना लिये । स्थानिय प्रशासन इन दादा पहलवानो के आगे नतमस्तक होकर मुख दर्शक बना रहा। पुंजापूरा पंचायत मे लोगो ने जिन्हे नगर व सरकारी भूमी भवन की रक्षा व सुरक्षा के लिए बैठाया वो रक्षक ही भक्षक बन गए आदिम जाति सेवा संस्था के गोडाउन के आसपास भी दबंगो ने अवैध अतिक्रमण कर पक्के निर्माण कर पंचायत से वहा भी फर्जी पमाण पत्र बनवाकर भवनो को बेच दिया। ग्रामीणो की जिला प्रशासन व क्षेत्रीय विधायक से विशेष मांग है नगर मे पिछाले दस बर्षो के कार्यकाल मे ग्राम पंचायत ने जितने भी प्रमाण पत्र मकान प्लाट के दिए उनकी बडी ही बारीकी से जांच की जाए तो पुंजापूरा पंचायत का बडा भूमी भवन फर्जी प्रमाण पत्र घोटाला सामने आ सकता है पुंजापूरा मे यहा निवासरत दादा पहलवान कानून संविधान व प्रशासन को नही मानते जिस कारण पुंजापूरा मे अवैध अतिक्रमण, अवैध कारोबार, अवैध शराब का गोरख धंधा यहा संचालित हो रहा है। आम आदमी साधारण जीवन जीने वाला परिवार भय व खोफ के वातावरण मे जीवन यापन करने पर मजबुर है। पुंजापूरा नगर मे भय मुक्त वातावरण बनाने की आवश्क्ता है, यहा बाहरी लोगो की बहुत दादागिरी चलती है जिससे स्थानिय लोगो मे आए दिन भय का वातावरण बना रहता है पुंजापूरा मे कोई भी बाहरी गुंडे आकर किसी भी स्थानिय परिवार को डरा धमका कर उनमे भय का वातावरण बनाते है ताकि अवैध कब्जे अवैध कारोबार के खिलाफ कोई स्थानिय व्यक्ति आवाज न उठाए यही विशेषता और यही दुर्भाग्य है पुंजापूरा पंचायत का। अवैध अतिक्रमण टूटने पर आम जनता मे खुशी का माहौल है । क्षेत्रीय विधायक पहाडसिह कन्नोजे का विशेष योगदान रहा जिन्होने नगर के अवैध अतिक्रमण की आवाज को उठाया जिसका परीणाम आम जन को दिख रहा। नगर के ग्रामीणो का कहना जो सरकारी आठ भवन अलग अलग विभाग के सरकार ने आमजनता की सुवीधा के लिए बनवाए उन भवनो पर नगर के दबंगो का कब्जा है उनको भी दादा पहलवानो से मुक्त कराए ताकि आम जनता व स्थानीय प्रशासन के काम आ सके।

शहर की यातायात व्यवस्था हेतु कलेक्टर ने ली बोर्ड की बैठक

देवास। कलेक्टर चन्द्रमोली शुक्ला की अध्यक्षता मे देवास नगर निगम की स्वामित्व वाली परिवहन कंपनी देवास सिटी ट्रांर्स्पोट सर्विसेस की बोर्ड मिटींग सिटी ट्रांर्पोट कार्यालय मे आयोजित की गई। बैठक मे मुख्य रूप से शहरी परिवहन को बढावा देने पर फोकस किया गया। निगम सीमा क्षेत्र के समस्त नागरिको को सहज एवं सुरक्षित परिवहन सुविधा प्राप्त हो सके इस हेतु शहर के बढते यातायात के दबाव को दृष्टिगत रखते हुये कलेक्टर द्वारा डी.एस.पी यातायात को यातायात व्यवस्थित करने हेतु कहा गया।

आहूत बैठक की चर्चा मे की जाने वाली व्यवस्थाओ पर विशेष ध्यान आकर्षित कर शहरी परिवहन को बढावा देने पर फोकस किया गया, जिसमे यात्रियो की सुविधा का विशेष ध्यान रखा जाना होगा जिसके तहत शहर के प्रमुख चौराहो मे स्टेशन रोड तिराहा, उज्जैन रोड तिराहा, इंदिरा गांधी प्रतिमा चौराहा, एम.जी. हास्पिटल तिराहा, कैलामाता एवं विकास नगर चौराहो पर ट्रेफिक सिग्नल की व्यवस्था सुचारू रूप से हो तथा मार्गो पर रोड मार्किंग, सहज गंतव्यो के लिये साईमेज बोर्ड लगाये जाने, एम.जी. बस स्टेण्ड पर टेक्सी प्रिपेड बूथ एवं ऑटो स्टेण्ड व्यवस्था करना, ट्राफीक दबाव कम हो इसका ध्यान करते हुये शहरी क्षेत्रो एवं ग्रामीण क्षेत्रो की मैजिक वाहनो को उनके परमीट अनुसार ही संचालित कराना, ग्रामीण रूट पर संचालित मैजिक वाहनो का शहर सीमा मे प्रवेश बिन्दु की व्यवस्था हेतु स्टॉप बनाना तथा ग्रामीण क्षेत्रो की मैजिक वाहनो का लाल कलर होगा तथा शहरी क्षेत्र की मैजिक वाहन का कलर हरा होगा।

इसी प्रकार शहरी क्षेत्रो के प्रमुख मार्गो पर पार्किंग व्यवस्था, व्यवसाईक बिल्डींगो के स्थल पर ही हो तथा सुगम पार्किंग व्यवस्था मे सहयोग हेतु नागरिको एवं व्यवसायको को प्रेरित करने हेतु कहा। निगम आयुक्त ने ध्यान आकर्षित करवाते हुये कहा कि शहर की कालोनी एवं अन्य क्षेत्रो से यात्रियो की कनेक्टीविटी को बढावा दिया जाने जैसी व्यवस्था भी सुनिश्चित करना होगी । साथ ही एम.जी. बस स्टेण्ड से चलने वाली लगभग 150 से अधिक प्रायवेट बसे जो दो से तीन फेरे लगाती है तथा शहरी एवं गा्रमीण क्षेत्रो मे चलने वाले 800 से अधिक मैजिक वाहन संचालित है। बस स्टेण्ड से संचालित होने वाली समस्त बसो से शासन द्वारा निर्धारित अनुरक्षण शुल्क 40 रूपये प्रति फेरे से वसुल किये जाने के निर्देश कलेक्टर ने दिये। उक्त सभी व्यवस्थाये निर्धारित एवं सुचारू रूप से हो इस हेतु कलेक्टर ने ट्राफीक डी.एस.पी. एवं नगर निगम आयुक्त को निर्देशित किया। जिसमे मुख्य रूप से बोर्ड के सभी सदस्यो मे पुलिस अधीक्षक डॉ. शिदयाल शर्मा, नगर निगम आयुक्त, प्रबंध संचालक विशालसिह चौहान एस.डी.एम. प्रदीप सोनी, सी.एस.पी. विवेकसिह, डी.एस.पी. यातायात किरण शर्मा, कंपनी के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं डिप्टी कलेक्टर प्रिया वर्मा, निगम सहायक यंत्री सौरभ त्रिपाठी, चीफ आपरेटिंग आफिसर सुर्यप्रकाश तिवारी उपस्थित रहे।

कमला देवी परसाई ने की दंडवत यात्रा

कांटाफोड – नर्मदा जयंती के पावन अवसर पर कमला देवी श्यामलाल परसाई ने उनके निवास से मा नर्मदा मंदिर तक दंडवत करते हुए मंदिर परिसर मे पहुंचकर पूजा अर्चना कर नर्मदा जी की आरती कर मा को चुनरी ओढाई । दंडवत यात्रा के दौरान विभिन्न स्थानो पर स्वागत किया गया। यात्रा मे हेमा मीणा योगिता तिवारी संजना परसाई शारदा माली मीना माली राज मीणा हेमराज मीणा आदि उपस्थित थे। यात्रा के दौरान मार्ग मे कांग्रेस नेता पीसीसी सदस्य मनोज होलानी ने पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान ब्रजमोहन तिवारी कैलाश अमोदिया महेश बराया रमेश वर्मा मनोज तिवारी ने भी स्वागत कर आशीर्वाद लिया।

?️बालकृष्ण शर्मा

अलकापुरी में घरों में खड़ी गाड़ी के काँच फोड़ने वाले बदमाशों की हुई पहचान , 1 आरोपी गिरफ्तार

देवास। गुरुवार रात को अलकापुरी क्षेत्र में कुछ अज्ञात बदमाशों ने घरों में खड़ी चार पहिया वाहनों के काँच फोड़ दिए थे, जिसके बाद थाना सिविल लाइन में फरियादी अशोक माहेश्वरी निवासी अलकापुरी , विजय नगर की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी गणों के विरुद्ध अपराध क्रमांक99/22 धारा 457 427 भादवी का पंजीबद्ध किया गया था , जिसकी जाँच के दौरान 5 आरोपी के नाम सामने आए है जिनमे आरोपी बंटी उर्फ धनंजय पिता नवीन साल्वे उम्र 20 वर्ष निवासी अलकापुरी एवम उसके चार अन्य साथी जो कि नाबालिग है सभी पांचों आरोपी गणों में से एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। शेष आरोपी गणों के घरों पर एवं संभावित स्थानों पर दबिश दी गई है किंतु अभी आरोपी गण नहीं मिले है। सभी आरोपी गणों का पूर्व में कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है सभी आरोपी गण कैटरिंग का काम करते हैं एवं बताया जा रहा है शराब के नशे में मौज मस्ती के लिए गाड़ियों के कांच फोड़े।

कल आधे दिन का देवास बंद , कांग्रेस जन निकले सड़कों पर व्यापारियों से बंद में सहयोग की अपील।

• दूध दवाई सब्जियों को रहेगी बंद से छूट

देवास – पेट्रोल डीजल व गैस की बढ़ती कीमतों को लेकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने 20 शनिवार फरवरी को आधे दिन का बंद रखने का निर्णय लिया है। उसी को लेकर आज शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष मनोज राजानी के नेतृत्व में कांग्रेस जनों ने जवाहर चौक से जनता बैंक चौराहा शालिनी रोड सुभाष चौक नावेल्टी चौराहा, तहसील चौराहा होते हुए कलेक्टर कार्यालय तक पैदल निकल कर व्यापारियों से हाथ जोड़ कर अपील की के वे पेट्रोल डीजल एवं गैस की बढ़ती कीमतों से परेशान है । यह हम सब की समस्या है केंद्र की मोदी सरकार लगातार पेट्रोल डीजल गैस के दाम बढ़ाती जा रही है दाम कम करने को लेकर कांग्रेस ने देवास शहर में आधे दिन का बंद करने का का आव्हान किया है आप सब से अनुरोध है कि आप अपना कारोबार आधे दिन तक सुबह से लेकर दोपहर 1:00 बजे तक बंद रखें एवं बढ़ती महंगाई के विरोध में अपना समर्थन व्यक्त करें। कांग्रेस प्रवक्ता सुधीर शर्मा ने बताया कि शहर जिला कांग्रेस कार्यालय में बंद को लेकर बैठक आयोजित की गई जिसमें निर्णय लिया गया कि बंद से आवश्यक सेवा दूध ,दवाई एवं सब्जियों की दुकानों को बंद से छूट दी गई है वे अपना व्यापार कर सकेंगे। 20 फरवरी को सुबह से फिर कांग्रेस जन मोटरसाइकिल से शहर में निकलेंगे एवं व्यापारियों से बंद को सफल बनाने की अपील करेगे । निर्णय लिया गया कि बंद शांति पूर्वक एवं अनुशासन के साथ हो शहर की शांति एकता भाईचारे की परम्परा बनी रहे इसका ध्यान रखते हुए शहर बंद किया जाएगा । बंद करने की अपील करने निकले प्रमुख कांग्रेस जनों में पण्डित जयप्रकाश शास्त्री शौकत हुसैन दिनेश बैरागी भगवान सिंह चावड़ा नरेंद्र यादव शिवा चौधरी नजर शेख विक्रम पटेल प्रदीप चौधरी संतोष मोदी जाकिर उल्ला शेख महिला नेता श्रीमती शबाना सुहेल रीना ठाकुर अलका शर्मा वर्षा निगम रश्मि शुक्ला वंदना पांडे ब्लॉक अध्यक्ष इम्तियाज शेख भल्लू आनिल गोस्वामी दीपेश कानूनगो रोहित शर्मा दिग्विजय सिंह झाला संजय कहार राधाकिशन सोलंकी ईशान राणा अकील हुसैन कालू बॉस प्यारे मियां पठान अजीत भल्ला श्री राम कुमावत हिम्मत सिंह चावड़ा आदित्य दुबे प्रमोद सुमन शकील शेख दिलीप जाधव मोहिनी बैरागी साधना प्रजापति पॉप सिंह परिहार कुद्दुस शेख दीपेस हरोडे सहित बड़ी संख्या में कांग्रेश जन उपस्थित थे

थाना सिविल लाईन पुलिस द्वारा वाहन चैकिंग के दौरान चोरी की मोटर सायकल सहित शातिर वाहन चोर गिरफ्तार किया गया

देवास। पुलिस अधीक्षक डा. श्री शिवदयाल सिंह के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री जगदीश डाबर तथा नगर पुलिस अधीक्षक महोदय श्री विवेक सिहं चौहान के मार्गदर्शन एंव थाना प्रभारी सिविल लाईन संजयसिंह के नेतृत्व में आज दिनांक 19.02.2021 को थाना सिविल लाईन देवास क्षेत्रान्तर्गत अलकापुरी विजय नगर में वाहन चैकिंग के दौरान आरोपी राजेन्द्रसिंह पिता नारायण सिंह सिसोदिया जाति राजपूत उम्र 28 साल निवासी ग्राम सारोला थाना बी एन.पी. देवास के कब्जे से चोरी की सी बी साईन मोटर सायकल

रजि.नंबर MP.41.MQ.9849 ईजन नम्बर JC36E73169757 चेचिस नम्बर ME4JC36JMD7716626 किमती 62,000/हजार रुपये की जप्त की जाकर आरोपी को गिरफ्तार किया गया उक्त वाहन दिनांक 17.2.2021 को ईलाहाबाद बैक के सामने राम नगर चौराहा ए बी रोड़ से चोरी गया था। जिस पर थाना सिविल लाईन देवास पर अपराध क्रमांक 97/21 धारा 379 भा.द.वि का कायम है। वाहन चोर राजेन्द्रसिंह सिसोदिया से अन्य चोरी की मोटर सायकलो के सबंध में पूछताछ की जा रही है।

उक्त कार्यवाही उ.नि एस आर कनारे प्र आर 44 विमल व्यास, प्र आर 39 3 सन्तोष आर 14 विनय आर 460 राजेश,आर 349 नवीन देथलिया ,आर 804 1 धर्मवीरसिंह , आर 352 रवि पटेल की भूमिका एवं योगदान सराहनीय रहा।