देवास । मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित देवास ने बताया कि जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक स्टेशन रोड़ देवास के शाखा प्रबंधक श्री सत्यनारायण को जांच दल प्रतिवेदन 18 फरवरी 2021 के आधार पर गबन, धोखाधडी एवं आर्थिक अनियमितताओं के आरोप में प्रथम दृष्टया प्रमाणित पाये जाने पर तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। उन्होंने बताया कि श्री सत्येंद्र व्यास शाखा प्रबधंक शाखा पिपल्या सड़क को शाखा प्रबधंक शाखा स्टेशन रोड देवास एवं सहायक लेखापाल सोनकच्छ श्री पारसमल भण्डारी को शाखा प्रबंधक पिपल्या सड़क के पद पर पदस्थ किया गया है।
Category: देवास
देवास जिले में 2 औषधि विक्रेय लाइसेंस निलंबित
देवास 19 फरवरी 2021/ कलेक्टर श्री चन्द्रमौली शुक्ला निर्देशानुसार तथा अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी के मार्गदर्शन में देवास शहर के विभिन्न मेडिकल स्टोर्स कि जांच की जा रही है। औषधि अनुज्ञापन प्राधिकारी खाद्य एवं औषधि प्रशासन देवास श्री योगेन्द्र यादव ने बताया कि औषधि निरीक्षक देवास के द्वारा शहर स्थित थोक औषधि विक्रेताओं के निरीक्षण किये गए है जिसमे नींद में उपयोग होने वाली दवाओं तथा नशे के रूप में दुरूपयोग होने वाली NRx श्रेणी की दवाओं, एवं कोडीन युक्त सिरप के क्रय-विक्रय की जानकारी एकत्रित की गयी, जिसके आधार पर रिटेल औषधि विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों की जांच की जा रही है।
जांच के दौरान फर्म पर विशेषज्ञ डॉक्टर के पर्चे तथा बिना बिल के नशे के रूप में दुरूपयोग होने वाली दवाओं का विक्रय करने सहित अन्य अनियमितताओं के चलते चन्द्र शेखर मार्ग स्थित फर्म मेसर्स गौरव मेडिकल स्टोर्स के औषधि विक्रय लाइसेंस को 7 दिवस के लिए निलंबित कर फर्म को सील किया गया साथ ही उक्त फर्म को प्रदत्त लाइसेंस से कोडीन युक्त सिरप के क्रय-विक्रय एवं संधारण सम्बन्धी “प्रोडक्ट परमिशन” को निरस्त किया गया है। इसके अतिरिक्त एक और फर्म मेसर्स सिराज मेडिकल स्टोर्स पर औषधि एवं प्रसाधन सामग्री अधिनियम 1940 एवं नियमावली 1945 के प्रावधानों के अंतर्गत अनियमितता पाए जाने पर 5 दिवस के लिए फर्म के लाइसेंस को निलंबित किया गया है।
औषधि निरीक्षक देवास ने बताया कि NRx (नारकोटिक्स दवाएं) श्रेणी की दवाइयों का दुरूपयोग नशे के रूप में किये जाने की आशंका रहती है। लिहाजा नियम है कि कोई भी मेडिकल स्टोर्स इन दवाओं का विक्रय विशेषज्ञ डॉक्टर के पर्चे के आधार पर और विक्रय बिल पर ही करेंगे। लेकिन गौरव मेडिकल स्टोर्स पर इन नियमों का उल्लंघन हो रहा था। ऐसे में दुकान को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था। फर्म के संचालक का जवाब संतोषजनक नहीं होने पर लाइसेंस को निलंबित किया गया एवं कोडीन युक्त सिरप के क्रय-विक्रय एवं संधारण सम्बन्धी “प्रोडक्ट परमिशन” को निरस्त किया गया है। सिराज मेडिकल स्टोर्स पर अधिनियम के प्रावधानों के अंतर्गत अनियमितता पाए जाने पर लाइसेंस को निलंबित किया गया है।
असामाजिक तत्वों ने घरों में खड़ी गाड़ी के काँच फोड़े
देवास। शहर के अलकापुरी क्षेत्र में असामाजिक तत्वों द्वारा घरों में खड़ी गाड़ियों के काँच फोड़ दिए गए पूर्व पार्षद राहुल पंवार से मिली जानकारी अनुसार गुरुवार रात को अलकापुरी क्षेत्र में असमाजिक तत्वों द्वारा घरो में खड़ी 3 गाड़ियों के काँच फोड़ दिए गए जिसकी शिकायत का आवेदन उन्होंने रहवासियो के साथ सिविल लाइन थाने में जा कर दे दिया है पुलिस मौके पर पहुँच कर जाँच कर रही है। क्षेत्र के रहवासी अशोक माहेश्वरी , राधा जोशी व सुरेश पांचाल की चार पहिया वाहनों के काँच फोड़े गए क्षेत्र में हो रही ऐसी घटना से रहवासी मांग है जल्द से जल्द पुलिस द्वारा ऐसे लोगो पर कार्यवाही हो जो यह कार्य मे लिप्त हो जिससे आगे ऐसी घटना ना हो।
स्थानीय निकायों के चुनावों को लेकर कांग्रेस सेवादल के जिला प्रभारी डॉ दिलीप शुक्ला के निर्देशन में रविवार की दोपहर में जिला मुख्यालय पर होगी आवश्यक बैठक..
कांग्रेस सेवादल के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री लालजी देसाई ,सेवादल प्रदेशाध्यक्ष रजनीश हरबंशसिंह ठाकुर तथा सेवादल के प्रदेश प्रभारी चंद्रप्रकाश वाजपेयी के निर्देशन पर सागर जिले के सेवादल के प्रभारी डॉ दिलीप शुक्ला ने सागर जिला मुख्यालय पर नगरीय निकायों के चुनावो की तैयारियों को लेकर कांग्रेस सेवादल ग्रामीण के जिलाध्यक्ष डॉ राजेन्द्र चौबे सेवादल के सागर शहराध्यक्ष सिंटू कटारे से दूरभाष पर सम्पर्क कर 21/2/21 रविवार में दोपहर 1बजे बैठक आयोजित करने को कहा गया ।
उक्त बैठक के सम्बंध में कांग्रेस सेवादल ग्रामीण के जिला महासचिव मुकेश सिंह राजपूत ने प्रेस को जारी विज्ञप्ति में बताया कि आगामी समय मे होने वाले नगरीय निकायों के चुनावों को लेकर कांग्रेस सेवादल की चारों बिंग सेवादल यूथ बिग्रेड ,महिला सेवादल,सागर शहर सेवादल एवं ग्रामीण सेवादल के सभी जिला,ब्लॉक, नगर पदाधिकारियों सहित सभी ब्लॉक व नगराध्यक्षों को अपनी पूरी टीम के साथ समय पर सेवादल की यूनीफॉर्म में तीन बत्ती स्थित कांग्रेस कार्यालय में उपस्थित होना है ।
विज्ञप्ति में आगे लेख किया गया कि बैठक में ब्लाक अध्यक्ष, नगराध्यक्ष को अनिवार्य रूप से अपनी अपनी सदस्यता पंजी लेकर उपस्थित होना है ।
बैठक जिला कांग्रेस ग्रामीण के कार्यकारी अध्यक्ष सुरेन्द्र सुहाने तथा सागर की कांग्रेस शहराध्यक्ष रेखा चौधरी के मुख्यआतिथ्य में तथा प्रदेश कांग्रेस के समस्त पदाधिकारियों के विशिष्ट आतिथ्य में एवं सेवादल के प्रदेश संयोजक विजय साहू,सेवादल प्रदेश मीडिया प्रभारी डॉ संदीप सबलोक, सेवादल प्रदेश मीडिया सहप्रभारी हेमकुमारी पटेल,सेवादल प्रदेश सचिव राजाराम सरवैया, सेवादल प्रदेश सहसचिव द्वय द्वारका चौधरी,मनोज पवार के विशेष आतिथ्य में तथा महिला सेवादल से प्रदेश सचिव रिचा राजपूत, सेवादल ग्रामीण जिलाध्यक्ष अंकिता किंग,यूथ बिग्रेड जिलाध्यक्ष मनोज सोनवार और उनकी सम्पूर्ण टीम की उपस्थिति में तथा कांग्रेस सेवादल ग्रामीण के जिलाध्यक्ष डॉ राजेन्द्र चौबे व शहराध्यक्ष सिंटू कटारे की संयुक्त अध्यक्षता में आयोजित की जा रही है। विज्ञप्ति के अंत मे कहा गया है कि इस बैठक में आगामी नगरीय निकायों के चुनावो में सेवादल की भूमिका और जिम्मेदारी तय की जावेगी इसलिए सभी सेवादल के साथी बैठक में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहेंगे ।
आयुक्त ने की निगम कर्मचारी की सेवा समाप्त
देवास। गत 1 दिसम्बर 2020 को निगम एनयुएलएम शाखा मे अस्थाई निगम कर्मचारी देवेन्द्र जाधव के गलत आचरण पाये जाने पर इनके विरूद्ध जॉच संधारित की गई थी। नगर निगम आयुक्त विशालसिह चौहान ने जॉच प्रतिवेदन मे कदाचार की दोषसिद्धी होने से दैनिक वेतन भोगी नियम 2013 के नियम 10 के अनुसार सेवा से तत्काल पृथक करने के आदेश जारी किये।
लोहारदा नगर पंचायत के खिलाफ फूटा नागरिकों का गुस्सा, नगर में बंद पड़ी स्ट्रीट लाइट नही मिल रहा शुद्ध पेयजल
नागरिक ने नगर पंचायत अधिकारी को ज्ञापन दिया।
लोहारदा नगर पंचायत का शासकीय विद्युत कनेक्शन बिजली बिल बकाया होने की वजह से कई बार काटा जा चुका है, इसी कड़ी में कुछ दिनों पूर्व भी नगर की स्ट्रीट लाइट एवं जल कनेक्शन विद्युत विभाग द्वारा बिल जमा ना किए जाने के कारण काट दिया था जिसे मुख्य नगरपालिका अधिकारी जगदीश शर्मा ने कलेक्टर से निवेदन कर जल के लिए कनेक्शन शुरू करवा दिया था परंतु नगर की स्ट्रीट लाइट अभी भी बंद है। जिससे पूरे नगर में रात्रि में अंधेरा रहता है जिससे नगर में कभी भी कोई बड़ी दुर्घटना हो सकती है। अंधेरे के कारण लोग परेशान हो रहे हैं वहीं कई बार छोटे-मोटे दुर्घटनाएं भी हो चुकी है। इन सब से परेशान होकर नागरिकों ने
नगर पंचायत कार्यालय के सामने भारत माता चौक पर एकत्रित होकर सीएमओ जगदीश शर्मा को आवेदन देते हुए जल्द स्ट्रीट लाइट एवं शुद्ध पेयजल की व्यवस्था करवाने की मांग की है। नागरिकों ने पिछली परिषदो के नेताओं अधिकारीयों पर भी कई प्रकार के भ्रष्टाचार के आरोप लगाए जिसमें मुख्य रुप से हयडी रोड, शौचालय, प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना, नल-जल योजना, बिजली उपकरण खरीदी आदि की राशि मे गबन का आरोप लगाया हैं। जगदीश शर्मा द्वारा बताया गया कि अभी नगर पंचायत की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है, जिस वजह से परेशानी आ रही है अधिकारियों को इस बात से अवगत कराया जा रहा है जल्द ही नगर पंचायत की व्यवस्थाएं पुनः सुचारु रुप से चलेंगी आवास योजना की राशि पर सीएमओ द्वारा बताया गया कि पूर्व सीएमओ द्वारा आवास योजना की राशि को किसी दूसरे मद में खर्च किया गया था इस वजह से आवास योजना की राशि हितग्राही के खाते में नहीं डल पाई जिसकी जानकारी शासन को दे दी गई है जैसे ही शासन द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना की राशि हमें दी जाएगी वैसे ही हितग्राहियों के खाते में राशि डाल दी जाएगी।
मुख्य नगरपालिका अधिकारी जगदीश शर्मा एवं कांटाफोड़ थाना प्रभारी सीएल कटारे एवं विद्युत विभाग से जेई धनंजय परिहार द्वारा समझाइश देकर नागरिकों का आक्रोश शांत किया गया तथा नगर की स्ट्रीट लाइट शाम तक शुरू करवाने का आश्वासन दिया गया।
?️बालकृष्ण शर्मा
आज से प्रदेश भर में होगी यात्री वाहनो की जाँच
मध्यप्रदेश- प्रदेश में गुरुवार से एक सप्ताह तक यात्री वाहनों की जांच का अभियान शुरु किया है जिसके तहत यात्री वाहनों का फिटनेस, सुरक्षा के लिए लगवाए गए दोनों दरवाजे और स्पीड गवर्नर की जांच की जाएगी। यदि बस में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी या लापरवाही पाई जाती है, तो बस संचालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।परिवहन विभाग के अपर मुख्य सचिव एसएन मिश्रा ने बुधवार देर शाम इस संबंध में सभी जिलों के आरटीओ को निर्देश जारी कर दिए है
परिवहन मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने कहा है की सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन का पालन न करने वाले बस संचालकों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। जांच अभियान में लापरवाही न बरती जाए। चाहे कोई रसूखदार हो, राजपूत ने अफसरों से कहा कि किसी का फोन आए, तो भी कार्रवाई न रोकी जाए।
कांग्रेस में महापौर पद के लिए 19 नाम आये सामने
देवास। आगामी नगर निकाय चुनाव के लिए भाजपा व कांग्रेस दोनों ही पार्टी अपने महापौर पद के प्रत्याशी के नाम को फाइनल करने में लगी हुई है अभी तो फिलहाल दोनों पार्टियों में महापौर पद के लिए अनेक नामो की चर्चाये है वही बुधवार को नगरीय निकाय चुनाव को लेकर कांग्रेस के पर्यवेक्षक इंदौर रोड स्थित दिव्य साईं पैलेस गार्डन, देवास पहुंचे जहाँ महापौर एवं पार्षद पद के संभावित उम्मीदवारों के आवेदन लिए । इस दाैरान महापाैर पद के लिए 19 लाेगाें ने टिकट मांगी है। अब इन लोगो मे से जो नाम योग्य होगा उसे फाइनल किया जावेगा पर्यवेक्षक ने कहा यह प्रारंभिक प्रक्रिया है इसके बाद भी आवेदन के रास्ते खुले है जिसे आवेदन देना है वह दे सकता है।
• इन्होंने दिए आवेदन
पूर्व महापौर रेखा वर्मा ने खुद के लिए , पूर्व पार्षद दीपक चौधरी की पत्नी मनीषा चौधरी ने खुद के लिए, कांग्रेस सेवा दल जिलाध्यक्ष ज्ञान सिंह दरबार ने पत्नी कृष्णादेवी के लिए , पार्षद रह चुकी शबाना सुहेल ने खुद के लिए ,महिला मोर्चा की अल्का शर्मा ने खुद के लिए , कांग्रेस नेता वर्षा निगम ने खुद के लिए , ब्लॉक कार्यकारिणी अध्यक्ष जितेंद्र सिंह मोंट ने पत्नी पूजा सिंह के लिए , पूर्व पार्षद रह चुके राजेश राठौर ने पत्नी अनिता सिंह के लिए , परवेज शेख ने देवस की प्रथम महिला महापौर शकील शेख के लिए , उमेश प्रताप गौड़ ने पत्नी रीता सिंह के लिए , पूर्व पार्षद वंदना पांडे ने खुद के लिए , वसीम हुसैन ने वरिष्ठ नेता शौकत हुसैन की बहू अंजुम हुसैबक लिए , साधना प्रजापति ने खुद के लिए , प्रदेश कांग्रेस कमिटी के सचिव रमेश व्यास के पत्नी विनोदनी रमेश व्यास ने खुद के लिए , कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जय प्रकाश शास्त्री ने पत्नी रेखा शास्त्री के लिए और पूर्व पार्षद संजय कहार ने पत्नी नीलिमा के लिए वही दो नाम शहर कांग्रेस अध्यक्ष मनोज राजानी व पूर्व महापौर जय सिंह ठाकुर के परिवार में किसी को महापौर पद का टिकट मिल सकता है।
निगम आयुक्त ने प्रभारी स्वास्थ्य अधिकारी केलकर को जारी किया कारण बताओ नोटिस
देवास। नगर निगम प्रभारी स्वास्थ्य अधिकारी आर एस केलकर द्वारा मंगलवार को नगर निगम में अपना जन्मदिन तलवार से केक काटकर मनाया था जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ। जिसके बाद आर एस केलकर की यह वीडियो चर्चा का विषय बनी रही । नगर निगम पीआरओ उमेश चतुर्वेदी से मिली जानकारी अनुसार स्वास्थ्य अधिकारी के इस कार्य पर निगम आयुक्त विशाल सिंह चौहान ने प्रभारी स्वास्थ्य अधिकारी केलकर को कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया है और आयुक्त द्वारा स्वास्थ अधिकारी से एक दिन में स्पष्टीकरण मांगा है। वरिष्ठ अधिकारी द्वारा किया गया ये कृत्य आशोभनीय है। उक्त क्रम प्रतिबंधित व गैर कानूनी है। शासकीय कार्यालय में प्रभारी स्वास्थ्य अधिकारी आरएस केलकर द्वारा जन्मदिवस पर तलवार से केक काटना बहुत अशोभनीय था।
मंगलवार को स्वास्थ अधिकारी ने इस प्रकार तलवार से केक काटकर मनाया था अपना जन्मदिन
देवास नगर निगम में सही ढंग से साफ सफाई नही करने पर निगम उपायुक्त द्वारा 25000 रुपए का जुर्माना लगाया गया
देवास। नगर पालिक निगम देवास के प्रशासनिक भवन में संस्था को साफ सफाई के कार्य हेतु कार्य आदेश प्रदान किया गया था। परंतु प्रायः देखने में आ रहा है, कि संस्था द्वारा कार्य का संचालन ठीक ढंग से नही करवाया गया निरीक्षण करने के उपरांत पाया गया कि आपकी संस्था के कर्मचारियो के द्वारा ठीक ढंग से सफाई का कार्य नही किया एवं जगह-जगह पर भवन में धुल, गंदगी जाले एवं शौचालय/ मूत्रालय की भी ठीक ढंग से सफाई नहीं होती है। इससे कार्य के प्रति कोई रूचि नही ली जा रही है, एवं निरंतर लापरवाही बरती जा रही है जिससे की निगम की छवि आम जनता में धुमील हो रही है।अतः संस्था का कार्य संतोषजनक नही पाया जाने के कारण संस्था को राशि रू. 25000/- का अर्थदण्ड का जुर्माना नगर निगम द्वारा संस्था पर लगाया गया
