खेत में युवक की लाश मिलने से फैली सनसनी..

कन्नौद: कन्नौद पुलिस थाने से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम चपलासा निवासी हरि कर्मा पिता मनोहर कर्मा की खेत में लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। बताया जा रहा है कि मृतक का एक पैर को जंगली जानवर के खाने की आशंका जताई जा रही है। पूरे मामले की कन्नौद पुलिस विस्तृत जानकारी जुटाकर जांच कर रही है।

चंचल भारतीय✒️

स्थानीय अधिकारियों से लेकर दिल्ली तक दे चुके कई बार आवेदन, लेकिन नही हो रही सुनवाई

कलेक्टर को पुन: जनसुनवाई में शिकायत कर सीबीआई जाँच की मांग की

देवास। क्षिप्रा के निकट ग्राम सुकल्या में रहने वाले एक बुजुर्ग ने अपने रास्ते की समस्या के लिए न्याय की आस में 20 वर्ष बीता दिए। देवास से लेकर दिल्ली, भोपाल तक गुहार लगाते हुए 200 से अधिक बार शिकायते की। बुजुर्ग ने शिकायत में अपनी जमीन, प्लाट सहित करोड़ो रूपए खर्च कर दिए, लेकिन कोई निजात नही मिली।
एक बार पुन: न्याय की आस लिए बुजुर्ग सालगराम बापूजी ने 16 फरवरी, मंगलवार को जनसुनवाई में जिला कलेक्टर को 150 पन्नो का आवेदन सौपते हुए उक्त मामले की सीबीआई जाँच करवाने की मांग की। उन्होंने बताया कि ग्राम क्षिप्रा सुकल्या में उनकी जमीन पर पंचायतकर्मियो द्वारा कब्जा कर लिया गया है। इसका केस भी उनके द्वारा न्यायालय में लगाया गया है। इस कारण अब तक 2 करोड़ रूपए खर्च हो गए है। लेकिन फिर भी सुनवाई नही की जा रही है। सालगराम ने बताया कि उनके प्रकरण की फाईले ऑफिस से गायब कर दी जाती है। मेरे द्वारा इस मामले में कानूनी कार्यवाही करने पर मेरे बेटे के साथ मारपीट भी की। आवेदन में बताया कि मेरी जमीन पर जाने के चार रास्ते है, जिन्हें बंद कर दिया गया है। इसमे से एक रास्ते का केस मैंने पूर्व एसडीएम जीवनसिंह रजक की मदद से लिया जीत लिया था। मेरे केसों की फाईले चारो ऑफिस में है, जिनका रिकार्ड भी मेरे पास है। मेरे 96 नंबर रास्ते का केस इंदौर हाईकोर्ट में चल रहा है। यही केस जीवनसिंह रजक ने मुझे वर्ष 2019 में चार माह में चार बार जीतवा दिया। श्री रजक ने देवास एसडीएम रहते हुए आश्वासन दिया था कि सर्वे नंबर 85 और 87 का पंचायत से केस लडक़र हम आपको दो रास्ते दिलावेंगे या फिर 50 लाख रूपए हर्जाना दिलवायें। मेरे द्वारा 1996 में पंचायत में प्रस्ताव रखकर दो पट्टे सर्वे नंबर 85 व सर्वे नंबर 96 के कटवाए गए थे, लेकिन देवीलाल ने उसका पट्टा बेच दिया व अब मेरे रास्ते पर कब्जा करना चाहता है। इसकी रिपोर्ट भी मेरे द्वारा कई बार की गई। सालगराम ने कलेक्टर से मांग की है कि उनकी जमीन के रास्ते खुलवाए जाए एवं जिन्होंने फाईले खुम की है, उनके विरूद्ध कार्यवाही करते हुए सीबीआई जाँच की जाए। इंदौर हाईकोर्ट में चल रहे केस में मदद की जाए।

पत्रकार संघ ने गुरूजनों का सम्मान कर मनाई सरस्वती जयंती

कांटाफोड़ – बसंत पंचमी के पावन अवसर पर बुद्धि की देवी मा शारदा की जयंती पर पत्रकार संघ कांटाफोड़ ने महर्षि गौतम विद्या मंदिर परिसर मे सरस्वती पूजन का कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम मे सर्वप्रथम मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित कर पूजन किया। सरस्वती पूजन के दौरान संबोधित करते हुए रिटायर्ड ब्लाक शिक्षा अधिकारी आरसी तिवारी कांग्रेस नेता राजेश होलानी ने कहा कि सरस्वती के आशीर्वाद के बिना ज्ञान का संचार नही हो सकता है उन्होंने कहा कि नगर के पत्रकारों के द्वारा आयोजित कार्यक्रम सराहनीय कार्यक्रम है इस तरह के आयोजन होते रहना चाहिए।अतिथियो ने कहा की पत्रकार समाज के आइने के रूप मे कार्य करते है।उन्होंने कहा कि पत्रकार लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है गाडी को चलने के लिए चार पहियो की आवश्यकता होती है उसी प्रकार पत्रकार भी हमारे लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है।

सम्मान समारोह के उपरांत प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य मनोज होलानी ने कहा की हमे नैतिक मूल्यों को सामने रखकर राजनीति करना है। सबको मिलकर नगर मे काम करना है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष राजाराम यादव श्रीनिवास तिवारी संतोष चौबे हमीद खान शिक्षाविद दिनेशचंद्र पंचोली संकुल प्राचार्य राकेश तिवारी शिक्षक आनंद जोशी धर्मेंद्र मालवीया कमल पाराशर मुकेश चौबे अर्पित जायसवाल ने कहा की नगर की सांस्कृतिक विरासत को जिवित रखने के लिए इस तरह के आयोजन होना नितांत आवश्यक है। कार्यक्रम का संचालन करते हुए पत्रकार बालकृष्ण शर्मा ने कहा की विभिन्न कार्यक्रमों मे उपस्थित जनो का नाम प्रकाशन करने की हम हमेशा भरसक कोशिश करते है किंतु कारणवश नाम प्रकाशित नही हो पाते है। हमारा हमेशा यही ध्येय रहता है कि हम सभी को जोडकर रखे। आभार प्रदर्शन करते हुए वरिष्ठ पत्रकार हरिओम तिवारी ने कहा की कलमकारों द्वारा प्रतिवर्ष सरस्वती पूजन का अनूठा आयोजन किया जाता है जिसमें आप सभी की उपस्थिति हमे संबल प्रदान करती है। इस अवसर पर ब्रजमोहन तिवारी रामेश्वर शर्मा कैलाश अमोदिया गणपति शर्मा सुरेश जाट महेश बराया शिव परमार कुंदन अस्के चेतन घावरी गिरीश चौबे चमन राठौर सहित बडी संख्या मे नागरिक उपस्थित थे। कार्यक्रम के दौरान रिटायर्ड ब्लाक शिक्षा अधिकारी आरसी तिवारी का सम्मान पत्रकार संघ अध्यक्ष द्वारका शर्मा संयोजक हरीश जोशी उपाध्यक्ष ओम जायसवाल कलमकार शंकर गोमलाडू शलभ गौरानी संजय जायसवाल मनीष शर्मा ने पुष्पमाला पहनाकर शाल श्रीफल भेंटकर किया

?️बालकृष्ण शर्मा

सतपुड़ा एकेडमी में बसंत पंचमी पर्व धूमधाम से मनाया गया

• नवनिर्मित भवन सतपुड़ा वंडर किड्स मे बच्चों को कराया प्रवेश

देवास। तुलजा विहार स्थित सतपुड़ा एकेडमी में बसंत पंचमी पर्व बड़े हर्षोल्लास एवं धूमधाम से मनाया गया। विद्यालय परिसर को तोरन द्वार, रांगोली से बड़े आकर्षक ढंग से सजाया गया। विद्यालय परिसर में छोटे बच्चों के लिए बने नवनिर्मित भवन सतपुड़ा वंडर किड्स में सभी बच्चों को मंगल तिलक लगाकर प्रवेश कराया। विद्यार्थियों एवं शिक्षक-शिक्षिकाओं ने माँ सरस्वती जी के चित्र का विधिवत पूजन-अर्चन कर आशीर्वाद ग्रहण किया। विद्यालय परिसर में बने विशाल हवन कुण्ड में पंडित सचिन अवस्थी के आचार्यत्व में विद्यालय के नन्हे-मुन्ने बच्चे, विद्यार्थी, शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं समिति पदाधिकारियों ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन में आहूंतियां दी। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने माँ सरस्वती जी के चित्र के समक्ष राष्ट्र रक्षा एवं मानव कल्याण के लिए संकल्प लिया। माँ सरस्वती और भारत माता की जय-जयकार से विद्यालय परिसर गुंज उठा। नन्हे-मुन्ने बच्चे पीले वस्त्र में सजधज कर आए जो आकर्षण का केन्द्र रहे। भजन कीर्तन एवं महाआरती के पश्चात प्रसादी का वितरण किया गया। इस अवसर पर मप्र पाठ्य पुस्तक निगम के पूर्व अध्यक्ष रायसिंह सेंधव, संस्था संचालक भानुप्रताप सिंह सेंधव, प्राचार्य नरेश पंचोली, श्रीमती सोमाली घोस, समिति पदाधिकारी हरिसिंह सेंधव सहित शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं विद्यार्थी बड़ी संख्या में उपस्थित थे। 

महाविद्यालय के छात्र छात्राओं ने विभिन्न मांगों को लेकर दिया ज्ञापन..

कन्नौद:एन एस यू आई संगठन कन्नौद के द्वारा शासकीय महाविद्यालय कन्नौद में समस्त छात्र- छात्राओं की ओपन बुक परीक्षा प्रणाली द्वारा परीक्षा करवाने हेतु प्राचार्य बी.एस पटेल को दिया गया। जिसमे विधानसभा अध्यक्ष अर्जुन मीणा उपाध्यक्ष आकाश चौबे शुभम जाट,आशीष वर्मा,रवि परमार, अख्तर पटेल,दुर्गेश आदि छात्र-छात्रा मौजूद थे।

चंचल भारतीय✒️

दिवंगत श्रीमती पंडा को सादर श्रद्धा सुमन अर्पित करने पहुंचे पूर्व मंत्री सुखदेव पांसे

कन्नौद:पूर्व केबिनेट मंत्री मध्यप्रदेश शासन व वर्तमान विधायक श्री सुखदेव पांसे जी श्री गोपाल पंडा अवर सचिव विधानसभा व श्री गोविंद पंडा सेक्सन ऑफिसर विधानसभा, नगर कांग्रेस अध्यक्ष संतोष पंडा की परम पूजनीय माता जी श्रीमती सुमन बाई पंडा के देहावसान हो जाने पर कन्नौद उनके घर पहुचकर शोकाकुल परिवार से मुलाकात की व सांत्वना प्रदान की इस अवसर पर साथ ही ओम पटेल जनपद पंचायत अध्यक्ष कन्नौद, फारुख भाई केले वाले, अकरम खान, जितेंद्र जाट, चैतन्य कुंडल, शैलेश कुंडल, ओम कुंडल, राजेश टुआनी, चंचल भारतीय आदि ने चित्रपट पर सादर श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

चंचल भारतीय✒️

आद्योगिक क्षेत्र की केमिकल फैक्ट्री में लगी भीषण आग

दमकलकर्मियों द्वारा लगभग 3 घंटे की कड़ी मेहनत के बाद पाया काबु

देवास। देवास के इंदाैर राेड स्थित औद्याेगिक क्षेत्र में राॅयल इंटरप्राइजेस केमिकल नाम के प्लांट में साेमवार रात करीब 8.15 बजे अचानक आग लग गई। फैक्टरी आग के साथ हाे रहे धमाकाें की आवाज सुनकर लोग घराें काे छाेड़कर सड़क पर आ गए। बताया जा रहा है जब आग लगी उस समय प्लांट में काेई भी नहीं था ।

इस प्लांट में केमिकल से भरी हुई सैकड़ाें टंकियां खुले में रखी थी, जाे एक के बाद एक आग की चपेट में आते ही धमाके के साथ फूट रही थीं। आग काे बढ़ता देख आसपास की बस्ती बिंजाना, सर्वाेदय नगर, अमाेना व संजय नगर के लाेगाें काे घर खाली करने का कहा गया। कुछ ही देर में लाेग घर खाली करके बाहर चले गए। आग लगने की जानकारी नगर निगम और जिला प्रशासन काे दी गई। करीब 3 घंटे में फायर ब्रिगेड के अमले ने आग पर काबू पा लिया। जानकारी अनुसार राॅयल इंटरप्राइजेस में सालवेंट एक्सटेंशन प्लांट है, जिसका उपयाेग केमिकल तैयार करने में किया जाता है। आग किस तरह लगी है, इसकी जांच की जाएगी। इधर इस फैक्ट्री में मात्र पांच लाेग काम करते हैं, जिसमें से एक चाैकीदार भी है। रात के समय अंदर काेई भी नहीं है। आग कैसे लगी इसकी जानकारी नहीं है। रात करीब 10.30 बजे आग पर काबू पा लिया गया। सूचना मिलते ही मौके पर एसपी डाॅ शिवदायलसिंह, आईए टीआई अनिल शर्मा, काेतवाली टीआई याेगेंद्रसिंह यादव बल के साथ माैके पर पहुंच गए थे।

मुख़र्जी नगर में महिला ने की फांसी लगाकर आत्महत्या

देवास। शहर के मुखर्जी नगर क्षेत्र में रहने वाली महिला ने अज्ञात कारणों के चलते घर में छत पंखे से फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया जानकारी अनुसार बताया जा रहा है कि महिला का पति स्पोर्ट्स शिक्षक का था जब उसने सुबह 5 बजे पत्नी को फाँसी पर जुलता देखा तो पुलिस और परिजन को सूचना दी। पुलिस द्वारा शव को जिला अस्पताल पहुँचाया गया जहाँ उसे मृत घोषित कर दिया गया व शव को पोस्टमार्टम के लिए पहुँचा दिया गया

जानकारी अनुसार महिला का नाम शशि प्रभा उम्र 38 पति जयकुमार दोहरे निवासी मुखर्जी नगर है पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। जांच के बाद ही आत्महत्या के असल कारणाें का पता चल सकेगा। बताया जा रहा है कि महिला ने पहले भी एक बार आत्महत्या करने की कोशिश की थी परंतु जब उससे परिजन द्वारा बचा लिया गया था

खातेगांव में पूर्व कैबिनेट मंत्री पासे का ऐतिहासिक स्वागत

मध्य प्रदेश शासन के पूर्व कैबिनेट मंत्री सुखदेव पांसे हरदा से इंदौर जाते समय कुछ समय के लिए तीन बत्ती चौराहे पर रुके जहां कांग्रेस परिवार के सदस्यों द्वारा उनका ऐतिहासिक स्वागत किया गया!

ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मोहन विलोदा एवं पीसीसी सदस्य सुनील यादव ने बताया कि मध्य प्रदेश शासन के पूर्व कैबिनेट मंत्री सुखदेव पांसे अपने एक दिवसीय निजी प्रयास पर हरदा से इंदौर जाते समय कांग्रेस नेता रफीक शेख के प्रतिष्ठान पर रूखे जहां कांग्रेससियो ने स्वागत किया उपस्थित कन्नौद जनपद अध्यक्ष डॉक्टर ओम पटेल,पूर्व मंडी अध्यक्ष पालकराम भादू,अजनास ब्लॉक अध्यक्ष राजेश विश्नोई,किसान कांग्रेस अध्यक्ष चिमना बांता,ओम पटेल हरदा,विजय गोड़ सतवास, नितिन विश्नोई,विनोद चावड़ा,अनिल उपाध्याय,शिवनारायण माल्या,बालू विश्नोई,ओपी,रमजान खान,आबिद खान,इरशाद पटेल आदि थे

?️ बालकृष्ण शर्मा

पुलवामा हमले में वीरगति को प्राप्त हुए सैनिकों को दी श्रद्धांजलि

काँटाफोड़-अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद काँटाफोड़ द्वारा पुलवामा हमले की दूसरी बरसी पर वीरगति को प्राप्त हुए भारतीय सैनिकों को याद किया गया। कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों द्वारा मोमबत्ती जलाकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। उपस्थित सभा को संबंधित करते हुए एबीवीपी नगर अध्यक्ष अंकित जायसवाल ने कहा कि आज से दो वर्ष पूर्व पाकिस्तान ने पुलवामा में कायराना हमला किया था जिसमें हमारे कई सैनिक वीरगति को प्राप्त हो गए थे। देशहित के लिए उनका योगदान सदैव हमारी स्मृति में रहेगा। इस अवसर पर नगर प्रमुख गौरव पाटीदार, अमन विश्वकर्मा, शिवांश सिराम, रवि उइके, नीरज मालवीय, अरविंद राठौर, शिवम जायसवाल, हिमांशु जगताप, ललित जोशी, मयंक बिंजवा, तुषार तंवर तथा पूनम महुड़िया उपस्थित थे।

?️बालकृष्ण शर्मा