भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और खंडवा से सांसद नंदकुमार सिंह चौहान की हालत चिंताजनक हो गई है। 11 जनवरी को कोरोना संक्रमित होने के बाद से ही उनका भोपाल के चिरायु अस्पताल में इलाज चल रहा है। उनकी कोरोना रिपोर्ट तो अब निगेटिव बताई जाती है, लेकिन संक्रमण के कारण उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। शुक्रवार को दिल्ली से एम्स की एक टीम भी भोपाल पहुंच गई।
हालांकि इससे पहले गुरुवार को दिल्ली से दो डॉक्टर भी भोपाल बुलाए जा चुके हैं। उनकी तबीयत को देखते हुए शुक्रवार दोपहर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी उनसे मिलने पहुंचे। उनकी हालत को देखते हुए उन्हें एयर एंबुलेंस से दिल्ली ले जाने की तैयारी की जा रही है। हालांकि अभी इसकी अधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकती है।
श्री चौहान ने खुद 11 जनवरी को कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने की जानकारी सोशल मीडिया पर दी थी। उसके बाद से उनका चिरायु अस्पताल में इलाज चलने लगा। इलाज के बाद भी उनकी हालत में कोई सुधार नहीं आया और उनकी तबीयत बिगड़ती गई।
देवास । जिले में गंदी राजनीति के चलते समूचा जिला प्रशासन राजनीति से ग्रसित है। जिला स्तर के अधिकारी स्वविवेक की जगह राजनेताओं के विवेक पर काम कर रहे हैं देवास जिले के वन परिक्षेत्र पुंजापुरा में एक 1 कर्मचारी को गोली मार दी गई जिससे उसकी मृत्यु हो गई प्राप्त विस्तृत रिपोर्ट में मदनलाल वर्मा नामक 1 कर्मचारी अपनी ड्यूटी पर तैनात था जंगल में आहट सुनाई दी जिस पर उसने जाकर देखा बघेरा प्यार के होने के कारण अपराधियों ने श्री वर्मा को गोलियों से भून दिया जिनकी घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई देवास जिले में इस तरह की यह पहली घटना है जिसमें वन संपदा को नुकसान पहुंचाने आए अपराधियों ने इस घटना को अंजाम देकर और फरार हो गए एक लंबे समय से छोटे बन कर्म चारी अपनी सुरक्षा के लिए प्रदेश सरकार से हथियार देने की मांग कर रहे हैं लेकिन उनकी मांग को आज तक सरकार ने ध्यान नहीं दिया यही कारण है कि अपराधियों के हौसले बुलंद है और और उन पर क्षेत्र के राजनेताओं का हाथ है जब कभी यह लोग पकड़ा जाते हैं तो राजनेताओं के फोन के कारण इनको तत्काल छोड़ दिया जाता है इसके एक नहीं सैकड़ों उदाहरण है। एक वन विभाग के उच्च अधिकारी का कहना है यह सब हम नौकरी करें या इन अपराधियों को पकड़े पकड़ते हैं तो राजनेताओं के फोन आ जाते हैं नहीं छोड़ो तो बोरिया बिस्तर बंद करने की धमकी मिल जाती है। कैसे वनो की सुरक्षा करें अब नौकरी करना है तो राजनेताओं की गुलामी करना आवश्यक हो गया है इसलिए हमने भी यह तय कर लिया की आंखों पर काली पट्टी बांधकर अपने शेष नौकरी का समय पास करो। इस बात से अंदाजा लगाया जा सकता है कि किस कदर देवास जिले में गंदी राजनीति हावी है इसके चलते जिले में सही मायने में अधिकारी काम नहीं कर रहे हैं जिससे आम लोगों को सही निर्णय नहीं मिल पा रहा है ना ही सही व्यक्ति के पास शासन की जन कल्याणकारी योजनाएं पहुंच रही है योजनाओं में जैसे प्रधानमंत्री आवास योजना जिले में सैकड़ों की संख्या में 1 लोगों को लाभ दिया जा रहा है जिनके पास ऐसो आराम के समुचित साधन उपलब्ध है जैसे कार बाइक एलसीडी बड़ी फ्रिज कूलर इत्यादि संसाधन उनके पास मौजूद है इसके बाद भी प्रधानमंत्री आवास योजना का भरपूर लाभ दिया गया है यह बीमारी जिला या तहसील स्तर पर यह नहीं रुकी बरन देहाती ग्रामों में भी इसी तरह के काम चल रहे हैं। ग्राम पंचायतों में शौचालय योजना, कुटी योजना सामुदायिक भवन सड़कों के निर्माण नाली निर्माण पेयजल योजना जैसी अहम योजनाओं को राजनेताओं ने अपने घर की योजना समझकर भरपूर दोहन किया है मात्र देवास जिले के किसी भी क्षेत्र की सरकार उच्च स्तरीय जांच कराएं तो करोडो रुपए का भ्रष्टाचार उजागर हो सकता है पर क्या करें पूरे प्रदेश की सरकार भ्रष्टाचार से चल रही हो तो इसकी जांच कौन करे?
राजकीय सम्मान के साथ होगा ग्रहनगर में अंतिम संस्कार
देवास | वन मंडल देवास के परिक्षेत्र पुंजापुरा में बीती रात बीट गार्ड की गोली मारकर हत्या कर दी गयी जानकारी अनुसार बीट गार्ड मदनलाल वर्मा उम्र 58 वर्ष की डेड बॉडी 4 एवं 5 फरवरी की मध्यरात्रि को पुंजापुरा वन क्षेत्र में संदेहास्पद परिस्थितियों मिली मृतक मदनलाल का पोस्टमार्टम उदयनगर स्वास्थ केंद्र पर कर जा रहा है बताया जा रहा है कि मृतक को शहीद का दर्जा दिलाया जाना है मृतक मदनलाल का पोस्टमार्टम के पश्चात उनका शव उनके घर वालो को सौप जाएगा उनका अंतिम संस्कार उनके ग्रहनगर उज्जैन में रामघाट पर पूरी राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा मृतक मदनलाल के परिवार को शासन की और से 10 लाख व परिवार के एक सदस्य को अनुकम्पा नियुक्ति जी जाएगी
देवास – शहर के अति व्यस्ततम चौराहे में से एक कहे जाने वाले मिश्रीलाल नगर चौराहे (कैलादेवी चौराहा) पर 4 दिन पूर्व देर रात एक दुर्घटना में घायल हुए वृद्ध श्यामलाल कौशल श्याम उस्ताद जो कि शहर के जाने माने हलवाई थे 4 दिन पूर्व वह अपने काम से सायकल से कैलादेवी चौराहे पर से गुजर रहे थे तभी अचानक एक चार पहिया वाहन द्वारा उन्हें टक्कर मार दी गयी जिससे उन्हें सर पर गंभीर चोट आई थी जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए इंदौर के एम वाय अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती किया गया था 3 दिन इलाज के बाद बीती रात को उनका देहांत हो गया। उनकी शव यात्रा निकाली गयी जिसमे शहर के गणमान्य नागरिक शामिल हुए।
देवास = विगत दिनों ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अनिल गोस्वामी के नेतृत्व में सेंट मैरी कॉन्वेंट स्कूल एवं होली ट्रिनिटी स्कूल के पालक संघ ने शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष मनोज राजानी से स्कूलों में ली जा रही भारी फीस को लेकर अपनी बात रखी ।वहीं उन से अनुरोध किया कि आप स्कूल प्रबंधक से बात करें एवं फीस मैं जो भी छूट हो सके हमें दिलाए इस पर श्री राजानी ने प्रायवेट स्कूल संघ अध्यक्ष श्री चरण जीतसिंह अरोरा से भेंट की एवं उनसे पालक को फीस में आ रही परेशानी के संदर्भ में अपनी बात रखी इस पर होली ट्रिनिटी एवं सैंट मैरी कन्वेंट स्कूल ने अपने यहां के छात्र छात्राओं को लॉकडाउन के दौरान बन रही फीस पर 25% की छूट दी छूट मिलने की खुशी में पालक संघ के सदस्यों ने आज शहर जिला कांग्रेस कार्यालय पर आकर कांग्रेस अध्यक्ष मनोज राजानी आनिल गोस्वामी सहित वरिष्ठ नेताओं का स्वागत किया एवं पुष्प गुच्छ भेंट किया एवं आभार व्यक्त किया इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेसी नेता पंडित जयप्रकाश शास्त्री शौकत हुसैन सुधीर शर्मा इम्तियाज़ शेख़ भल्लू दीपेश कानूनगो रोहित शर्मा सहित कांग्रेस जन उपस्थित थे ।
देवास। दिनांक 21.01.2021 को सूचनाकर्ता शक्ति सिंह पिता यशवन्त सिंह राजपूत निवासी ग्राम अखेपुर द्वारा पुलिस चौकी डबलचौकी पर आकर सूचना दी कि मेरे पिता मुन्ना उर्फ यशवन्त सिंह राजपूत उम्र 52 साल निवासी अखेपुर दिनांक 190121 से घर से गये थे जो अभी तक नही आये है। सूचना पर तत्काल पुलिस द्वारा कार्यवाही कर फरियादी शक्ति सिंह राजपूत व उसके परिवारजनो को साथ लेकर काल डिटेल एवं सीसीटीवी फुटेज खगालने पर पाया गया कि दिनांक 18.01.21 को समीद खों मुसलमान गुमशुदा मुन्ना उर्फ यशवन्त सिंह राजपूत उम्र 52 साल के साथ देखा गया है।
सूचनाकर्ता शक्ति सिंह राजपूत ने बताया कि मेरे पिता मुन्ना उर्फ यशवन्त सिंह ने एक करोड बासठ लाख रूपये की जमीन का सौदा किया था दि0 18.01.21 को 33 लाख रूपये नगद बैक में जमा करने के लिये लेकर गये थे जो बैंक में नहीं जमा किये। इन सब बातो को ध्यान में रखते हुये समीद पिता इब्राहीम जाति मेवाती उम्र 47 साल निवासी पुरानी मस्जिद अतवास हा0मु0 आरटीओ आफिस के पास पत्थरमुण्डला इन्दौर पर शंका जाहिर करते हुये समीद खों से गहराई से पूछताछ करते दि0 25.01.21 को बताया कि मुन्ना उर्फ यशवन्त राजपूत की लाश हत्यारी खो में है इस सूचना पर गुमशुदा मुन्ना उर्फ यशवन्त सिंह राजपूत की लाश को हत्यारी खो से निकालकर पोस्टमार्टम कराया गया एवं अपराध क0 56/26,01.2021 धारा 302, 420, 201. 34 भादवि का पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया विवेचना के दौरान श्रीमान डॉ० श्री शिवदयाल सिंह पुलिस अधीक्षक महोदय देवास के निर्देशन में, श्री सूर्यकान्त शर्मा अतिoपुअ० ग्रामीण कन्नौद के नेतृत्व में एवं श्री राकेश व्यास एसडीओपी बागली के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी शैलेन्द्र सिंह मुकाती एवं नेतृत्व टीमे के उनि0 पतिराम डाबरे, उनि० कपिल नरवले. उनि० दीपक मालवीय, उनि0 नीलम राठौर, सउनि० एन०एल० चौरडिया, प्र0आर0 436 धर्मेन्द्र, प्र0आर0 692 कमल, प्रआर सुधीर पाठक, प्रआर 423 राधेश्याम गोयल, आर 06 सुनिल, आर० 742 आशीष सिंह राठौर आर० 47 रविन्द्र, आर० 74 अनिल कुमार, आर0 08 सुरेश, आर0 832 निर्दोष, आर0 830 कमल, आर० 525 मनोज, आर 529 दिलीप, आर 97 राहुल, आर 757 स्वयंवर, सै0 184 शेखर, सै0 75 संजीव के द्वारा आरोपी समीद खों से पूछताछ के दौरान दूसरे साथी का नाम जगदीश पिता आत्माराम मालवीय उम्र 40 साल निवासी छतरपुरा थाना बागली हा०मु० पत्थर मुण्डला इन्दौर का होना बताया गया जो पूछताछ करते आरोपियो द्वारा जुर्म कबूल कर 14 लाख 13 हजार रूपये नगद बरामद किये गये है आरोपीगण समीद खों व जगदीश मालवीय को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया ।
मृतक यशवंत राजपूत
पुलिस रिमांड लेकर आरोपियो से शेष राशी बरामद करने का प्रयास किया जावेगा। आरोपी समीद खों ने बताया कि धन दुगना करने के लालच में मृतक यशवन्त राजपूत कोहत्यारी खो पर ले जाकर मंत्र पढवाये और आखे बंद करके उसी समय ” मैने व जगदीश ने हत्यारी खो में धक्का दे दिया। ..
उक्त टीम के द्वारा तत्परता से कार्यवाही कर गुमशुदा मुन्ना उर्फ यशवन्त सिंह का शय बरामद किया एवं आरोपीयान की गिरफ्तारी कर अन्धे कत्ल की गुत्थी सुलझाने मे सफलता हासिल की। श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय देवास द्वारा टीम को ईनाम देने की घोषणा की गयी।
वदेवास/ देवास शहर को स्वच्छ व सुन्दर बनाये रखने ए स्वच्छता सर्वेक्षण 2021 की दौड मे शहर को अन्य शहरो से आगे रखने हेतु शहर मे निरंतर रात एवं दिन मे सफाई कार्य निगम स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा किया जा रहा है। किये जा रहे सफाई कार्यो का प्रात:कालीन निरीक्षण आयुक्त विशालसिह चौहान ने शहरी क्षेत्रो मे किया। आयुक्त ने निगम स्वास्थ्य अधिकारी एवं झोनल प्रभारियो व वार्ड दरोगाओ को शहर मे स्वच्छता के साथ-साथ अमानक पॉलिथीन मुक्त देवास शहर किये जाने हेतु प्रतिदिन प्रमुख स्थानो सहित व्यवसायिक क्षेत्रो मे पॉलिथीन पर रोक लगाये जाने हेतु पॉलिथीन मे सामग्री विक्रेता के खिलाफ चालानी कार्यवाही निरंतर किये जाने के निर्देश दिये। साथ ही सार्वजनिक स्थानो पर गंदगी फैलाने एवं रेस्टोरेंट, पान दुकानो के सामने गंदगी पाये जाने पर एवं डस्टबीन नही रखे जाने पर चालानी कार्यवाही करना सुनिश्चित किये जाने के निर्देश दिये जिसके पालन मे 10 किलो अमानक पॉलिथीन जप्त की जाकर राशि रूपये 2600 की चालानी कार्यवाही निगम की टीम द्वारा की गई। इसी प्रकार आयुक्त द्वारा शहर के औद्योगिक क्षेत्र मे नव निर्मित विकसीत हो रहे पार्क का भी निरीक्षण किया गया। पार्क मे बच्चो के मनोरंजन हेतु लगाये जा रहे किड झोन एवं अन्य विकास कार्यो का निरीक्षण करते हुये तेज गति से कार्यो को किये जाने के निर्देश निगम सहायक यंत्री जगदीश वर्मा को दिये गये
देवास। पं. रितेश त्रिपाठी मित्र मण्डल और पार्षद दीपक चौधरी द्वारा नावेल्टी चौराहा पर पोस्टकार्ड हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। हस्ताक्षर अभियान के माध्यम से देवास वासियों ने मुख्यमंत्री से मांग की है कि देवास कालीसिंध सिंचाई परियोजना या नर्मदा देवास जल उद्वन सिचाई योजना को स्वीकृत कर देवास शहर केा नर्मदा का जल पेयजल हेतु मिले एवं 72 गांवों को सिंचाई हेतु जल मिले। आज मिल रहा क्षिप्रा जल आवर्धन योजना का पानी कम है जो आने वाले समय में देवास शहर की पेयजल की आपूर्ति को पूर्ण नहीं कर पायेगा। मकर संक्रांति पर ही क्षिप्रा डेम में पानी का लेवल कम होने पर देवास प्रशासन के निवेदन पर बांध में पानी के लेवल को बढ़ाने के लिए नर्मदा घाटी के अधिकारियों से पानी की मांग की गई। जब उन्होने उज्जैन क्षिप्रा नदी में मकर संक्रांति स्नान के लिए छोडे गए पानी में से क्षिप्रा डेम में भी देवास को पेयजल हेतु पानी दिया। अगर नर्मदा कालीसिंध सिंचाई योजना या नर्मदा देवास उद्वहन योजना को स्वीकृति मिलती है तो देवास विधानसभा के 72 गांवों को सिंचाई हेतु जल मिलने से किसानों को 3 फसलों का लाभ मिलेगा । इस अवसर पर शिवा चौधरी, अनिल पटेल, रमेशचंद्र सावलिया, प्रदीप चौधरी, संजय कहार, इरशाद नागोरी, दीपेश कानूनगो, दिग्विजयसिंह झाला, हिम्मतसिंह चावड़ा, नईम एहमद, शाहिद मोदी, राजा पडियार, दीपक बाडोलिया, मजहर खान, घनश्याम चौधरी, गोकुल पटेल, विशाल भाटिया आदि उपस्थित थे।
देवास। अमलतास अस्पताल के चेयरमैन मयंक राज सिंह भदोरिया ने 4 फरवरी 2021 को अमलतास मेडीकल कॉलेज ग्राम बांगर उज्जैन रोड़ देवास के वैक्सीन सेंटर पर कोरोना वैक्सीन टीकाकरण अभियान के ब्लाक नोडल अधिकारी बीएमओ बरोठा डॉ. महेश कुमार धाकड़ एवम् उनकी टीम के अन्य सदस्यों सर्व श्रीअनुराग मेहता, श्रीयोगेंद्र चंदेल, सरोज यादव, शीला यशवन्ते, विवेक वाटसन, दीपक रायकवाल, इमरान शेख़ आदि को सराहनीय कार्य के लिए स्मृति चिन्ह एवम् प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। पीआरओ संतोष वर्मा ने बताया की स्वास्थ्य कर्मचारियों को लगने वाले टीकाकरण का आज अंतिम दिन था। अमलतास अस्पताल के शेष रहे 25 कर्मचारियों को आज अन्तिम दिवस टीका लगाया गया।