शीलनाथ धूनी संस्थान पर मूर्ति के प्राण प्रतिष्ठा की वास्तु पुजन का हुआ कार्यक्रम

• श्री शीलनाथ धूनी संस्थान को मिला 20 लाख का दान

देवास। शीलनाथ धूनी संस्थान पर 4 फरवरी को मूर्ति के प्राण प्रतिष्ठा की वास्तु पुजन का कार्यक्रम हुआ। मुख्य अतिथि मदन उपेन्द्र टिपनिस एवं रितुराज महाराज पीताम्बरा पीठ इंदौर के हाथो सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर मदन टिपनिस निवासी पुणे ने अपने परिवार की ओर से 20 लाख रूपए का सहयोग देकर 10 लाख रूपए का चेक ट्रस्ट अध्य्क्ष अजित भल्ला, ट्रस्टी भगवान सिंह चावड़ा, राजेन्द्र महंत, महेन्द्र सिंह, प्रबंधक सुरेश गोखले कौ सौंपा। पूजन अर्चन पं. गिरिश चौधरी ने सम्पन्न करवाया। इस अवसर पर ट्रस्ट के विधि सलाहकार जयंत विपट एडवोकेट, पूर्व विधायक एवं भक्त मण्डल अध्यक्ष सुरेंद्र वर्मा, दिव्यांश पडिय़ार, सुरेन्द्रसिंह पंवार एडवोकेट, मंथन पडियार, मुकेश नाथ पुजारी बड़ी माताजी, संजय पंडया एवं आनंद गुप्ता आदि उपस्थित थे। ट्रस्ट अध्यक्ष अजित भल्ला ने टिपनिस परिवार का आभार माना। मदन टिपनिस से वार्तालाप के दौरान बताया कि इनके दादा जी वसंतराव रघुनाथ टीपनिस के जीजा श्री मल्हार राव साहब के समय में दीवान समर्थ हुआ करते थे। तब मेरे दादाजी एवं पिताजी उपेंद्र वसंतराव टीपनिस जी को सतगुरु महाराज के आशीर्वाद का सानिध्य प्राप्त हुआ था। तभी से मेरे मन में सतगुरु महाराज के प्रति असीम श्रद्धा के भाव रहे। ट्रस्ट द्वारा किये जा रहे कार्यो ओर योजनाओ पर प्रकाश डालकर दानदाता परिवार को सभी जानकारी दी। भविष्य मे जो कार्य किये जाने है इसमे प्रमुख शिव मंदिर, गुरु महाराज के शयन कक्ष का नवीनीकरण, खुला मंच, पुराने महल का जीर्णोद्धार कार्य, बगीचे के निर्माण की कार्ययोजना के साथ आगामी गुरु महाराज की 100वी पुण्यतिथी, चैत्र कृष्ण चतुर्दशी 10 अप्रैल 2021 शनिवार को भागवत कथा, मूर्ति स्थापना सहित भव्य विधि विधान से मनाई जावेगी। आयोजन में देश विदेश के भक्तगण के साथ विशिष्ट अतिथि महंत संत नाथ सम्प्रदाय के अनुयायी पधारेंगे। उक्त ट्रस्ट अध्यक्ष अजित भल्ला ने दी।

कोरोना योद्धाओं में पत्रकारों को शामिल कर प्राथमिकता के आधार पर वैक्सीन का टीका लगाया जाए

देवास । कोरोना योद्धाओं में पत्रकारों को शामिल कर प्राथमिकता के आधार पर वैक्सीन का टीका लगाने के संबंध में म.प्र श्रमजीवी पत्रकार संघ की जिला इकाई देवास के सदस्यो ने मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान के नाम एक पत्र प्रभारी कलेक्टर व देवास जिला पंचायत सीईओ शीतला पाटले को सौपा। संगठन के जिला अध्यक्ष आनंद गुप्ता ने बताया कि मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ की सभी जिला ईकाईयो द्वारा जिला कलेक्टरों को संघ की महत्वपूर्ण मांग लेकर एक पत्र सौपा गया है। जिसमे संघ द्वारा मांग की गई है कि मीडिया कर्मियों को फ्रं ट लाईन वर्करों में शामिल कर अगले चरण में शीघ्र कोरोना वेक्सीन का टीका लगाया जाना सुनिश्चित किया जाए, ताकि सभी मीडियाकर्मियों को अगले चरण में परिजनों सहित टीका लग सके। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष आनंद गुप्ता,जिला महासचिव चेतन राठौड़,फरीद खान,वरुण राठौर,जितेंद्र शर्मा,महेश श्रीवास्तव,अमित शर्मा,मुर्तुजा सैफी सहित मीडियाकर्मी उपस्थित थे। उक्त जानकारी जिला महासचिव चेतन राठौड़ द्वारा दी गयी।

पेट्रोल के विरोध में युवक कांग्रेस का अनूठा प्रदर्शन

देवास:- आज चौबारा धीरा में सांवरिया पेट्रोल पंप पर युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष कृपाल सिंह मकवाना एवं युवा कांग्रेस नेता विजय पाल सिंह राजपूत के नेतृत्व में पेट्रोल पंप पर आए पेट्रोल डलवाने वाले लोगों का गुलाब का फूल देकर सम्मान किया गया ब्लॉक अध्यक्ष गोपाल कृष्ण व्यास द्वारा बताया गया कि देश और प्रदेश में महंगाई में सुरसा की तरह मुह बाहे खड़ी है। महंगाई से आज जनता की कमर टूट रही हैं, गरीब और मध्यमवर्गीय परिवार अपने बच्चों को दो वक्त का भोजन ही बड़ी मुश्किल से उपलब्ध करा पा रहा है, हमारी सोच रोटी कपड़ा मकान और मकान जो आमजन मानस की प्राथमिकता आवश्यकता है। आज देश उससे मरहूम हैं समझ में नही आ रहा है कि हम क्या करे।
आज प्रदेश में अति आवश्यक वस्तुओं की कीमतें जैसे पेट्रोल-डीजल ओर घरेलू रसोई गैस की कीमतों में आग लगी हुई हैं, कीमतें आसमान छू रही है, इसके लिए केंद्र और राज्य सरकार की नीतियां जिम्मेदार हैं देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आमजनता के साथ अच्छे दिनों का वायदा किया था , उन्हें सुनहरे सपने दिखाए थे, आज वास्तविकता क्या है आप जानते हैं, देश के कई हिस्सों में पेट्रोल 100 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है, रसोई गैस पूर्ववर्ती केन्द्र की डॉ. मनमोहनजी की कांग्रेस सरकार में 350 रुपये में बड़ी ही सरलता से मिल जाती थी, आज वही गैस सिलेंडर 850 रुपये में हमे मिल रहा है, केंद्र सरकार ने क्या ऐसे ही अच्छे दिन दिखाने का आपसे वायदा किया था, लोग महंगाई के कारण बिलख रहे हैं ऐसे में हमारा दायित्व है कि ऐसे लोगों के साथ खड़े हो , उनका समर्थन करे ओर उन्हें ऐसी भीषण महंगाई से छुटकारा दिलाने में उनकी मदद करे। युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के द्वारा “पेट्रोल हुआ 100 के पार
क्या कर रही मोदी सरकार”, “अच्छे दिनों का वादा है, आमजन के साथ धोखा है”,”घरेलू गैस हुई 800 पार, क्या कर रही मोदी सरकार” के नारे लगाये गये साथ ही स्लोगन लिखी तख्तियां बनाकर केंद्र ओर मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ नारे लगाए। पेट्रोल पंप पर पेट्रोल डलवाने आये उपभोक्तओं को गुलाब का फूल भेंटकर उनके समक्ष अपनी बात रखी। इस अवसर पर जिला महासचिव इरफान पटेल ब्लॉक महामंत्री हातिम अली बोहरा मंडल अध्यक्ष लोकेंद्र सिंह गोहिल धीरज सिंह जी वीरेंद्र सिंह अल्केश गुर्जर अंकित यादव दिलीप मालवीय लाला गुर्जर गोलू मंसूरी महेश कुशवाह युवराज गोहिल पोप सिंह बना रविंद्र सिंह भाटी राय सिंह जी यादव कान्हा चावड़ा निकुल बना आयुष नायक विजेंद्र सिंह मोहम्मद खेड़ा जितेंद्र सिंह जागीरदार जानकारी दी गई।

LPG सिलिंडर के बड़े दाम

तेल कंपनियां हर महीने एलपीजी सिलिंडर के दामों की समीक्षा करती हैं। हर राज्य में टैक्स अलग-अलग होता है और इसके हिसाब से एलपीजी के दामों में अंतर होता है। आज से आपको 14.2 किलोग्राम के बगैर सब्सिडी वाले एलपीजी रसोई गैस सिलिंडर के लिए ज्यादा कीमत चुकानी होगी। हालांकि 19 किलोग्राम के सिलिंडर की कीमत में कमी आई है।
इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड (आईओसीएल) की वेबसाइट से प्राप्त जानकारी के अनुसार, 14.2 किलोग्राम वाला गैर-सब्सिडी एलपीजी सिलिंडर 25 रुपये महंगा हुआ है। इससे पहले 15 दिसंबर को भी इसकी कीमतों में 50 रुपये का इजाफा किया गया था।19 किलोग्राम के कॉमर्शियल गैस सिलिंडर के दाम में लगभग छह रुपये की कमी आई है।

बिजली वितरण कंपनियों के निजीकरण का विरोध कर्मचारियों द्वारा कार्य बंद कर किया गया प्रदर्शन

कन्नौद- बिजली वितरण कंपनियों के निजीकरण के विरोध में बुधवार को बिजली कार्यालय पर कलम बंद काम बंद शाम 5:00 बजे तक विरोध प्रदर्शन कर धरना प्रदर्शन किया गया इसमें कन्नौद खातेगांव, सतवास, तहसील के नियमित संविदा एवं आउट सोर्स कर्मचारियों ने सरकार की नीतियों के विरुद्ध विरोध किया है।

कार्यपालन यंत्री राजेंद्र प्रसाद कुंडल ने बताया कि मध्य प्रदेश यूनाइटेड फोरम फॉर पावर एम्पलाई एवं इंजीनियर एसोसिएशन से संबंध बिजली कर्मचारी सात संगठनों द्वारा बिजली वितरण कंपनियों के निजीकरण प्रस्ताव के विरोध में बुधवार को कार्य का बहिष्कार कर विरोध दर्ज किया, श्रमिक संगठनों के आह्वान पर 7 फरवरी को भोपाल में शक्ति प्रदर्शन किया जाएगा इसमें सुधार बिल 2021 वापस लिया जाए एवं एस बी डी वापस किया जाए प्रदेश एवं केंद्र शासित प्रदेशों में बिजली वितरण कंपनी के निजीकरण को वापस किया जाए नई पेंशन योजना को समाप्त कर पुरानी पेंशन योजना लागू की जाए अधोसंरचना के आधार पर नए पद बनाए जाएं संविदा एवं आउटसोर्स कर्मचारियों को नियमित किया जाए इस दौरान कनिष्ठ यंत्री नरेंद्र बेले, विजय माथनकर, धनंजय सिंह परिहार, शंकर दलवी, प्रदीप मालवीय, प्रेम परमार भारमल यादव, सैकड़ों की संख्या में अधिकारी कर्मचारी विरोध दर्ज कार्यक्रम में शामिल हुए हैं

?️चंचल भारतीय

आज आई 292 लोगो की रिपोर्ट में मिली मात्र 1 की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव

कोविड -19 हेल्थ बुलेटिन दिनांक 04 फरवरी 2021

◆ आज प्राप्‍त रिपोर्ट कोरोना संक्रमित (पाजिटिव) केसेस जानकारीः-

1 पताः-बडा बाजार देवास ,महिला ,उम्र 32 वर्ष

  • 1 -जिले मे आज तक कोविड-19 टीकाकरण मे टीकाकृत व्यक्तियों की संख्या 6246
  • 2 -आज लिये गये सैम्‍पल- 296
  • 3 -आज लैब से प्राप्त सैंपल रिपोर्ट संख्या- 292
  • 4 -आज प्राप्त सैम्पल रिपोर्ट में पाजिटिव संख्या- 1
  • 5 -आज प्राप्त कुल सैम्पल रिपोर्ट में नेगेटिव संख्या’- 291
  • 6 -आज कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव, मरीज की मृत्‍यु संख्या- 0
  • 7 -आज दिनांक तक लिये गये सैंपल संख्या- 97116
  • 8 -आज दिनांक तक लैब से प्राप्त कुल सैंपल रिपोर्ट संख्या- 96957
  • 9 -आज दिनांक तक कुल पाजिटिव संख्या- 2956
  • 10 -आज दिनांक तक प्राप्‍त सैम्पल रिपोर्ट में नेगेटिव संख्या’- 93506
  • 11 -आज कोरोना संक्रमित /पॉजिटिव ,मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त हुए संख्या- 0
  • 12 -आज दिनांक तक कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव ,मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त हुए संख्या- 2923
  • 13 -आज दिनांक तक जिले मे कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव, एक्‍टीव मरीजो की संख्या- 6
  • 14 -आज प्राप्त में पैथालॉजी द्वारा रिजेक्ट संख्या- 0
  • 15 -आज दिनांक तक प्राप्त रिपोर्ट में पैथालॉजी द्वारा रिजेक्ट संख्या- 219
  • 16 -आज दिनांक तक कोरोना वायरस सैम्पल रिपोर्ट अप्राप्त /रिपोर्ट आना शेष संख्या’- 159
  • 17 -आज दिनांक तक कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव,मरीज की मृत्‍यु संख्या- 27
  • 18 -जिले में आज का कोविड-19 पाॅजिटीविटी रेट (प्रतिशत मे)- 0.34
  • 19 -जिले में अब तक का कोविड-19 पाॅजिटीविटी रेट (प्रतिशत मे)- 3.05
  • 20 -जिले में अब तक का कोविड-19 रिकवरी रेट (प्रतिशत मे)- 98.88
  • 21 -जिले में अब तक की कोविड-19 मोर्टीलिटी रेट (मृत्युदर) (प्रतिशत मे)- 0.91

नकली दवा बिकने की शिकायत थाने में दर्ज कराएं – ग्रह मंत्री नरोत्तम मिश्रा

मध्यप्रदेश। सरकार मिलावटखोरों के बाद अब दवा माफियाओं पर नकेल कसने जा रही है। प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा है कि अमानक और नकली दवाओं के बिकने की शिकायतें मिल रही हैं। ऐसे माफियाओं के खिलाफ सरकार सख्त कार्रवाई करेगी। उन्होंने आमजन से अपील की है कि नकली दवा बिकने की शिकायत संबंधित थाने में दर्ज कराएं। मिश्रा ने कहा है कि प्रदेश की जनता के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करने नहीं दिया जाएगा।
इससे पहले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान कह चुके हैं कि सरकार का फोकस मिलावटखोरों पर ज्यादा है। ऐसे में व्यापारियों के लिए नहीं, बल्कि मिलावट खोरों पर शिकंजा कसने कानून में सख्त प्रावधान किए हैं। उन्होंने ऐसे माफियाओं को सख्त चेतावनी देते हुए कहा था कि लोगों की जान से खिलवाड़ करने वालों को जीवन भर जेल में चक्की चलाना पड़ेगी।
बता दें कि शिवराज सरकार ने खाद्य सुरक्षा अधिनियम में संशोधन कर मिलावटखोरों व एक्सपायरी डेट की दवाएं बेचने वालों के लिए सजा के प्रावधान को सख्त किया है। संशोधित अधिनियम को अध्यादेश के माध्यम से 29 दिसंबर 2020 को लागू कर दिया गया।

• यह है सजा का प्रावधान

खाद्य सुरक्षा अधिनियम की धारा 272 से 276 में मिलावट करने वाले को 6 माह की सजा और 1 हजार रुपए जुर्माने का प्रावधान था, लेकिन अब इसे संशोधित कर आजीवन कारावास की सजा और जुर्माने का प्रावधान किया गया है। इसी तरह अधिनियम की धारा 277 (क) में एक्सपायरी डेट की दवाएं बेचने पर सजा 3 साल से बढ़ा कर 5 साल और एक लाख रुपए का जुर्माने का प्रावधान किया गया है।

निगम का बकाया कर जमा कर पुनः लकी ड्रा के माध्यम से विदेश यात्रा पर जाने का अवसर पायें- आयुक्त

देवास। शहर के बकाया संपत्तिकर दाताओ जिन्होने अपना बकाया संपत्तिकर जमा नही कराया है, ऐसे बकाया करदाताओ के लिये नगर निगम द्वारा पुनः लकी ड्रा ईनामी योजना का आयोजन किया गया है। जिसमे दिनांक 25 मार्च 2021 चालु वित्तीय वर्ष तक करदाताओ द्वारा अपना बकाया कर एक मुश्त जमा करे ओर आयोजित लकी ड्रा मे सम्मिलित होवें, चयनित होने पर विदेश यात्रा से लेकर 150 से ज्यादा पुरस्कार प्राप्त करें। जिसमे प्रथम पुरस्कार विदेश यात्रा तथा अन्य पुरस्कारो मे सोने के सिक्के व अन्य पुरस्कार टेबलेट, स्मार्ट फोन, स्मार्ट वॉच से लेकर अन्य पुरस्कार पायें।नगर निगम आयुक्त विशालसिह चौहान ने शहर के निगम संबंधी बकाया करदाताओ से अपील की है कि वे अपने करो का 25 मार्च तक एक मुश्त भुगतान कर लकी ड्रा के माध्यम से चयनित होकर विदेश यात्रा सहित अन्य ईनाम पायें।

मप्र सहकारिता समिति कर्मचारी महासंघ ने मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन, आज से अनिश्चिकालीन हड़ताल पर

देवास। मध्यप्रदेश सहकारिता समिति कर्मचारी महासंघ भोपाल की देवास इकाई ने बुधवार को रैली के रूप में नारेबाजी करते हुए कलेक्टर कार्यालय, सहकारिता उपायुक्त विभाग एवं जिला सहकारी बैंक के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को जिलाध्यक्ष कुं. हरेन्द्र सिंह सेंधव ने जिले की 124 प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियों के कर्मचारियों, समस्त राशन, उपभोक्ता, दुकानों के सैल्समेनों के साथ मिलकर मुख्यमंत्री एवं सहकारिता मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। श्री सेंधव ने ज्ञापन में बताया कि सहकारी समितियों के प्रभारी प्रबधंक, सहायक प्रबंधक, विक्रेताओं, लेखापाल, लिपिक, कम्प्यूटर ऑपरेटर, भृत्य, चौकीदार को शासकीय कर्मचारी घोषित कर मप्र सरकार के कर्मचारियों की भांति वेतन, भत्ते, बीमा एवं अन्य सुविधाओं का लाभ दिया जाने के आदेश दिए जाए। सार्वजनिक वितरण प्रणाली में शासन द्वारा जो राशन काटा गया है उसे तुरंत आवंटन जारी किया जावे एवं प्रशासन द्वारा कर्मचारियों पर दर्ज मामलों को वापस लेने के आदेश प्रसारित किए जावे। संस्थाओं का पीडीएस कमीशन कई वर्षों से भुगतान नही किया गया है, उसे तत्काल भुगतान कर आगे प्रत्येक माह के अंदर भुगतान किया जाए। संस्थाओं द्वारा खरीदी कार्य में कमीशन, प्रासंगिक व्यय जो कई वर्षों से भुगतान नही किया गया है, जिसे तुरंत भुगतान के आदेश प्रस्तारित किए जावे। ई-उपार्जन में कार्यरत ऑपरेटर को संस्थाओं में 12 माह कार्य लिया जावे आदि मांगे शामिल है। श्री सेंधव ने बताया कि सहकारी समिति के कर्मचारियों का सभी विभाग द्वारा शोषण किया जा रहा है। आज के समय में सहकारी समितियों के कर्मचारियों का वेतन मजदूर से भी कम है। मांगे पूरी नही होने तक महासंघ के आव्हान पर 4 फरवरी, गुरूवार से अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन, कलमबंद आंदोलन जिला स्तर पर किया जाएगा। जिसके अंतर्गत सभी पदाधिकारी व कर्मचारी प्रात: 11 बजे से मण्डुक पुष्कर पर धरना देंगे। इसके बाद भी आदेश जारी नही होने पर 18 फरवरी को प्रदेश के समस्त 55 हजार कर्मचारी भोपाल जाकर मुख्यमंत्री निवास का घेराव कर सामुहिक इस्तीफा देंगे। आंदोलन के दौरान जिले में सहकारी संस्थाएं, उपभोक्ता दुकान, उपार्जन पंजीयन कार्य बंद रहेंगे। इसकी जवाबदारी शासन प्रशासन रहेगी। ज्ञापन के दौरान बड़ी संख्या संगठन के पदाधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे। 

देवास जिले में सैनिक भर्ती रैली 20 से 30 मार्च तक कुशाभाऊ ठाकरे स्‍टेडियम में

देवास, 03 फरवरी 2021/ देश सेवा और सेना में भ‍र्ती होने के लिए देवास जिले के नौजवानों को सुनहरा अवसर मिला है। जिले में सैनिक भर्ती रैली का आयोजन 20 से 30 मार्च तक कुशाभाऊ ठाकरे स्‍टेडियम देवास विकास नगर चौराहा के पास होगा। देवास जिले के नौजवान इसमें भाग ले सकते है। जिले के नौजवान 05 मार्च तक सैनिक भर्ती रैली में भाग लेने के लिए अपना पंजीयन कराये। सैनिक भर्ती रैली के माध्‍यम से विभिन्‍न पदो के लिए भर्ती की जायेगी। सैनिक भर्ती रैली के लिए अधिक जानकारी वेब साईट www.joinindianarmy.nic.in पर देख सकते है। सैनिक भर्ती रैली प्रदेश के 15 जिलों मे आयोजित की जा रही है।

https://joinindianarmy.nic.in/Authentication.aspx