शक्ति स्थल मुखर्जी चोक गांधी चौराहा सहित शासकीय व अर्द्धशासकीय कार्यालयों में किया झण्डा वंदन

कोरोना काल को देखते हुवे नहीं हुवे बड़े आयोजन

कांंटाफोड – नगर में 72 वा गणतंत्र दिवस बड़े ही उत्साह के साथ मनाया गया नगर कांग्रेस द्वारा शक्ति स्थल पर आयोजित कार्यक्रम मे युवा नेता राजेश होलानी महात्मा गांधी राजीव गांधी एवं स्वर्गीय श्याम होलानी के चित्र पर माल्यार्पण कर ध्वजा रोहण किया। इस अवसर पर ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष राजाराम यादव श्रीनिवास तिवारी मुकेश राठौर ब्रजमोहन तिवारी हमीद खान केलाश घावरी रऊफ खान, रजाक खान रामेश्वर शर्मा निर्मल पुरोहित कैलास अमोदिया गणपति शर्मा डा नंदकिशोर शर्मा किरण रत्नपारखी ललित सोनी अरूण राठौर महेश बराया शिव परमार सुरेश जाट सहित बडी संख्या मे कांग्रेसी नेता उपस्थिति रहे। नगर के मुखर्जी चोक पर भाजपा नगर अध्यक्ष सत्यनारायण तिवारी ने भाजपा कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में ध्वजा रोहन किया।
इस अवसर पर भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष महेश दुबे पूर्व विधायक गणपत पटेल पुरुषोत्तम बियाणी संतोष चोबे कुंदन एसके सत्यनारायण शर्मा सुशील पसारी दिलीप अग्रवाल शैलेश जायसवाल संतोष तिवारी अशोक मकवाना दीपक धारीवाल जब्बार शाह मंसूर ठेकेदार सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे। महात्मा गांधी चोराह पर मुख्य परिषद अधिकारी सतीश घावरी की उपस्थिति में राजस्व उप निरीक्षक छितर बछनिया ने समस्त परिषद एवं कर्मचारियों एवं जन समूह की उपस्थिति में ध्वजा रोहन किया। , थाना परिसर में पुलिस परेड व ध्वज सलामी के बाद थाना प्रभारी सी एल कटारे ने ध्वज फहराया
वनपरिक्षेत्र कार्यालय मे परिक्षेत्राधिकारी ऋतु चौधरी शासकीय चिकित्सालय मे चिकित्सक डाक्टर संतोष कोतकर शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परिसर में प्राचार्य राकेश तिवारी ने शिक्षकों की उपस्थिति में ध्वज फहराया नगर परिषद में परिषद अधिकारी सतीश घावरी ने ध्वज पहराया साथ ही मिसा बंदी रहे स्वर्गीय गुरु प्रसाद शर्मा के परिवार को सम्मानित किया वहीं महर्षि गौतम विद्या मंदिर हाई स्कूल मे संचालक बीके शर्मा एवं प्राचार्य अर्चना शर्मा ने , दी सुजान पब्लिक स्कूल में दलजीत भाटिया, एस जी एम एकेडमी में के के बघेल के द्वारा ध्वजा रोहन किया गया।

?️ बालकृष्ण शर्मा कांटाफोड़

कांग्रेस नेताओं के इशारे पर सोनकच्छ प्रशासन डाल रहा हिन्दुओं के धार्मिक स्थल में अड़ंगा…

पीपलरावां के समीपस्थ ग्राम लकुमड़ी में विवाद की स्थिति, बुधवार को हुई मारपीट की गंभीर घटना

देवास। पीपलरावां कस्बे के समीपस्थ ग्राम लकुमड़ी में हिन्दुओं के धार्मिक स्थल, शनि महाराज के ओटले को लेकर विवाद की स्थिति बनी हुई है। सोनकच्छ तहसील प्रशासन कांग्रेस के दबंग नेताओं के इशारे पर ओटले के सीमांकन की कार्यवाही नही कर रहा है। 

लकुमड़ी ग्राम में प्राचीन शनि महाराज की प्रतिमा स्थापित है। जिसके प्रति लकुमड़ी सहित आसपास के ग्रामीणजनों की भी अटूट श्रृद्धा है। शनि महाराज की मूर्ति के समीप गांव के ही सिसोदिया परिवार द्वारा अपनी जमीन पर ओटला निर्माण किया गया है। जिससे शनि महाराज के प्रति ग्रामीणों की श्रद्धा और आवाजाही ओर बढ़ गई है। गांव के ही कुछ दबंग कांग्रेसी नेताओं को यह बात खटक रही है। इन कांग्रेसी नेताओं के इशारे पर सोनकच्छ अनुविभागीय अधिकारी द्वारा अड़ंगा डाला जा रहा है। तहसील प्रशासन द्वारा दो बार ओटले की भूमि की गलत नप्ती भी की गई है। भूमि स्वामी एवं ग्रामीणों द्वारा मांग की गई है कि भूमि की नप्ती जिला प्रशासन की निगरानी में की जाए। इसके लिए कलेक्टर को आवेदन भी सौंपा गया है। धार्मिक स्थल पर कांग्रेसियों द्वारा किए जा रहे विवाद की स्थिति में 27 जनवरी, बुधवार को अकारण ही खेत पर निंदाई कार्य के दौरान कांग्रेस नेता एलकार सिंह सोनगरा, हेमराज सोनगरा, सीताराम सोनगरा, तौफान सिंह बडग़ुर्जर, संजय बडग़ुर्जर, लाखनसिंह राठौड़ सहित 15-20 लोगों के समूह द्वारा झगड़ा फसाद करते हुए जानलेवा हमला किया गया। इस झगड़े में शनि महाराज के ओटले की जमीन पक्ष से जुड़ी महिला सुशीला बाई को पेर में गंभीर चोट आई है। वहीं बीच बचाव करने गए बनेसिंह सिसोदिया को भी घूटने में गंभीर चोटआई है। बनेसिंह एवं चाकू के वार से घायल हुए उनके लडक़े भूपेन्द्र सिंह सिसोदिया को गंभीरावस्था में देवास जिला चिकित्सालय में भर्ती किया गया है। भविष्य में किसी प्रकार की जानमाल की हानि न हो, इसलिए ग्रामीणजनों ने कलेक्टर से अपनी निगरानी में शीघ्रताशीघ्र भूमि के विधिवत सीमांकन एवं दोषियों के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही की मांग की है

कलेक्टर श्री चन्द्रमौली शुक्ला ने देवास जिले के छ: आरोपियों को किया जिलाबदर

देवास। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री चन्द्रमौली शुक्ला ने मध्य प्रदेश राज्य सुरक्षा अधिनियम के अन्तर्गत छ: आरोपियों को तीन-तीन माह के लिए जिलाबदर किया है।
कलेक्टर श्री शुक्ला ने योगेश पिता शिवकुमार उम्र 32 वर्ष निवासी विक्रम मार्ग भवानीसागर देवास, महेश पिता आज्ञाराम उम्र 36 वर्ष निवासी सामगी थाना टोंकखुर्द, राजेन्‍द्र पिता प्रहलाद उम्र 52 वर्ष निवासी सतवास, रमेश पिता प्रेमा उम्र 50 वर्ष निवासी पुनर्वास सतवास, विक्रम पिता अमरसिंह उम्र 35 वर्ष निवासी सातल तहसील खातेगांव, थाना हरणगांव तथा लालसिंह पिता भाऊसिंह उम्र 35 वर्ष निवासी सन्‍नौद थाना खातेगांव को आदेश दिया है कि वे आदेश प्राप्ति से 24 घण्टे के भीतर, आगामी तीन माह की कालावधि के लिये जिला देवास एवं उसके आस पास के सीमावर्ती जिलों इन्दौर, उज्जैन, शाजापुर, सीहोर, हरदा, खण्डवा, खरगोन की राजस्व सीमाओं से बाहर चले जाए तथा जिला दंडाधिकारी न्यायालय की बिना पूर्व अनुज्ञा के प्रवेश नहीं कर सकेंगे।

देवास– आज आई 601 लोगों की रिपोर्ट मे 8 लोगों की रिपोर्ट आई कोरोना पॉजिटिव

◆ आज प्राप्‍त रिपोर्ट कोरोना संक्रमित (पाजिटिव) केसेस जानकारीः-

1 पताः-ईडब्ल्युएस जवाहर नगर देवास ,पुरूष,उम्र 22 वर्ष
2 पताः-गोमती नगर देवास ,महिला,उम्र 27 वर्ष
3 पताः-डेहरिया साहु ,हाटपिपल्या देवास ,पुरूष,उम्र 19 वर्ष
4 पताः-धानीघाटी ,हाटपिपल्या देवास ,पुरूष,उम्र 25 वर्ष
5 पताः-डेहरिया साहु ,हाटपिपल्या देवास ,महिला,उम्र 60 वर्ष
6 पताः-डेहरिया साहु ,हाटपिपल्या देवास ,महिला,उम्र 55 वर्ष
7 पताः-कुलावद,हाटपिपल्या देवास ,पुरूष,उम्र 03 वर्ष
8 पताः-झीकडाखेडा,हाटपिपल्या देवास ,पुरूष,उम्र 38 वर्ष

विवरण संख्या
1 -जिले मे आज तक कोविड-19 टीकाकरण मे टीकाकृत व्यक्तियों की संख्या 1701
2 -आज लिये गये सैम्‍पल- 758
3 -आज लैब से प्राप्त सैंपल रिपोर्ट संख्या- 601
*4 -आज प्राप्त सैम्पल रिपोर्ट में पाजिटिव संख्या- 8*
5 -आज प्राप्त कुल सैम्पल रिपोर्ट में नेगेटिव संख्या’- 593
6 -आज कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव, मरीज की मृत्‍यु संख्या- 0
7 -आज दिनांक तक लिये गये सैंपल संख्या- 94757
8 -आज दिनांक तक लैब से प्राप्त कुल सैंपल रिपोर्ट संख्या- 94161
9 -आज दिनांक तक कुल पाजिटिव संख्या- 2943
10 -आज दिनांक तक प्राप्‍त सैम्पल रिपोर्ट में नेगेटिव संख्या’- 90723
*11 -आज कोरोना संक्रमित /पॉजिटिव ,मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त हुए संख्या- 4*
12 -आज दिनांक तक कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव ,मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त हुए संख्या- 2885
*13 -आज दिनांक तक जिले मे कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव, एक्‍टीव मरीजो की संख्या- 31*
14 -आज प्राप्त में पैथालॉजी द्वारा रिजेक्ट संख्या- 0
15 -आज दिनांक तक प्राप्त रिपोर्ट में पैथालॉजी द्वारा रिजेक्ट संख्या- 219
16 -आज दिनांक तक कोरोना वायरस सैम्पल रिपोर्ट अप्राप्त /रिपोर्ट आना शेष संख्या’- 596
17 -आज दिनांक तक कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव,मरीज की मृत्‍यु संख्या- 27
18 -जिले में आज का कोविड-19 पाॅजिटीविटी रेट (प्रतिशत मे)- 1.33
19 -जिले में अब तक का कोविड-19 पाॅजिटीविटी रेट (प्रतिशत मे)- 3.13
20 -जिले में अब तक का कोविड-19 रिकवरी रेट (प्रतिशत मे)- 98.03
21 -जिले में अब तक की कोविड-19 मोर्टीलिटी रेट (मृत्युदर) (प्रतिशत मे)- 0.92

मनरेगा की राशि ट्रांसफर करने में भेदभाव से ग्राम पंचायतों में नाराजगी

कन्नौद: मनरेगा के अंतर्गत होने वाले कार्यों की अनियमितताएं दिन ग्राम पंचायत सचिव , सरपंच की शिकायतें आना आम हो गई है। लेकिन इस योजनाओं में जवाबदार अधिकारी ही योजनाओं को पलीता लगाकर कोई कसर छोड़े बगैर अवसर का फायदा उठाने में पीछे नहीं हटते हैं। स्थिति यह है कि मनरेगा के नियमों की धज्जियां उड़ा कर शासन की नीतियों की खिलाफत सरेआम की जा रही है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार नाम नहीं छापने की शर्त पर मध्यप्रदेश राज्य रोजगार गारंटी परिषद के पत्र क्रमांक 3485 – 28 अक्टूबर 2020, एवं पत्र क्रमांक 5903-28 दिसंबर 2020 एवं पत्र क्रमांक 6362-20 जनवरी 2021 के आदेशों की धज्जियां उड़ा कर कुछ विशेष ग्राम पंचायतों को ही मनरेगा की सामग्री का भुगतान किया जा रहा है। जनपद पंचायत कन्नौद को जलअभिषेक एवं हितग्राही मूलक कार्यों के लिए सामग्री के भुगतान की निर्धारित सीमा 56 .41 लाख रुपए का शासन स्तर के आदेशों की अवहेलना कर सुदूर सड़क , निर्मल नीर के कार्यों में भुगतान किया गया है। कन्नौद की अन्य ग्राम पंचायतों में 8 माह से बिलों की एम. आई .एस .की गई है उनकी राशि 177 लाख रुपया का भुगतान नहीं किया गया जिसके कारण ग्राम पंचायत विगत 8 माह से भुगतान की प्रतीक्षा कर रही है। ग्राम पंचायतों के साथ भेदभाव पूर्ण रवैया अपनाया जा रहा है। प्रभांशु कुमार सिंह मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत कन्नौद जिला देवास द्वारा 29 अक्टूबर 2020 को राशि 53.41 लाख की सामग्री का भुगतान ग्राम पंचायत गोला गुटान,बावड़ीखेड़ा ,बिजवाड़, नामानपुर ,पानीगांव, पंचायतों को विशेष रूप से सुदूर सड़कों की राशि भुगतान की गई है। कलवार, ननासा, पानीगांव पिपलानी, ग्राम पंचायतों को निर्मल नीर के कार्यों का भुगतान किया गया है। जिसको लेकर प्रभांशु कुमार सिंह मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत कन्नौद की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं। मध्यप्रदेश राज्य रोजगार गारंटी परिषद के पत्र क्रमांक 6362- 20 जनवरी 2021 के अनुसार सामग्री एवं कुशल, अर्ध कुशल, एवं विलंबित भुगतान की राशि के भुगतान के संबंध में जनपद पंचायत कन्नौद के द्वारा ग्राम पंचायतों को राशि आवंटित की गई थी। प्रभांशु कुमार सिंह मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत कन्नौद के द्वारा मनमर्जी व शासन के आदेश निर्देश मापदंड के विपरीत राशि का भुगतान किया गया है । मनरेगा योजना के अंतर्गत 60/40 अनुपात अनुसार श्रमिक मजदूरी का भुगतान किया जाना था किंतु नियम के विपरीत शासन के आदेशों के विरुद्ध श्रमिक मजदूरी भुगतान राशि से 8 गुना अधिक सामग्री का भुगतान किया गया है जिसको लेकर सरपंच सचिवों में आक्रोश है।

क्या कहते हैं जिम्मेदार?

मनरेगा राशि भुगतान करने में भेदभाव पूर्ण रवैया अपनाने को लेकर आपके द्वारा अवगत कराया गया है जिसको लेकर मैं जांच कर पाती हूं फिर भी बता पाऊंगी

?️ चंचल भारतीय

देवास – बड़े शहरों की तर्ज पर नगर परिषदों का भी कार्ययोजना बनाकर विकास होगा

• विकास योजना के तहत 718 हेक्टेयर का औद्योगिक शहर विकसित होगा, 390 करोड़ की लागत का मिनी सुपर कोरिडोर बनेगा

देवास – मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने आज बुधवार को नगर‍ निगम देवास में आयोजित देवास विजन 2021-26 का प्रेजटेंशन देखा तथा कहा कि राज्‍य सरकार का उद्देश्य नगरों को भव्य स्वरूप देना है किंतु इसके साथ-साथ काम धंधा और बुनियादी सुविधाओं का ध्यान रखा जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि बड़े शहरों की तर्ज पर जिलों में नगर परिषदों की कार्य योजना बनाकर छोटे शहरों का विकास किया जाए। इसी के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों में योजनाबद्ध कार्य हो। मुख्यमंत्री ने कहा कि देवास में मां चामुंडा एवं तुलजा भवानी के मंदिरों के विकास में जो बेहतर होगा वह करेंगे।
मुख्यमंत्री ने बैठक में देवास विकास योजना के तहत 718 हेक्टेयर के विकास नए औ़द्योगिक क्षेत्र के विकास को मंजूरी दी तथा 390 करोड़ की लागत से निर्मित होने वाले 5.6 किलोमीटर लंबे मिनी सुपर कोरिडोर को बनाने के कार्य को हरी झंडी दिखाते हुए स्वीकृत किया। मिनी कोरिडोर उज्जैन रोड को टाटा एक्सपोर्ट इंदौर रोड तक जोड़ेगा यह 45 मीटर चौड़ा व 6 लेन का होगा। इसके दोनों और 150 मीटर क्षेत्र को विकसित करते हुए पूर्व दिशा में अतिरिक्त 150 मीटर चौड़ी आवासीय पट्टी विकसित की जाएगी।
बैठक में देवास विकास योजना का प्रेजटेंशन करते हुए कलेक्टर श्री चंद्रमौली शुक्ला ने बताया कि मध्यप्रदेश औद्योगिक विकास निगम के सहयोग से नए औद्योगिक क्षेत्र का विकास किया जाएगा। इस नए औद्योगिक विकास में 400 छोटी-बड़ी कंपनी आएगी, जिसमें 20 हजार कर्मचारियों को पूर्णकालिक रोजगार मिलेगा। मुख्यमंत्री ने पूरी योजना को स्वीकृति प्रदान करते हुए कहा कि देवास निवेश के लिए आदर्श स्थान है। औद्योगिक विकास क्षेत्र को आधार बनाकर कलेक्टर द्वारा बैठक में 03 मिनिट का वीडियो भी प्रदर्शित किया गया।
प्रेजटेंशन में एक जिला एक उत्पाद के तहत सिरसौदा पोटेटो क्लस्टर विकसित करने की योजना प्रस्तुत की गई। इसके तहत 4 लाख 95 हजार 600 वर्ग मीटर में 62 आलू उत्पादक किसानों को भूखंड अपनी इकाई स्थापित करने के लिए दिए जाएंगे। कलेक्टर ने बताया कि रेलवे लाइन के बाई तरफ का स्थान खाली पड़ा है जिसको विकसित करने का प्लान बनाया गया है। इस क्षेत्र में 43 मीटर चौड़ा कोरिडोर विकसित किया जाएगा।
65 करोड़ 90 लाख रुपए के प्रोजेक्ट स्वीकृत
मुख्यमंत्री ने बैठक में देवास विकास के लिए 4 प्रोजेक्ट की स्वीकृति प्रदान की। इनमें एमआर-1 से मिनी सुपर कॉरिडोर को जोडेने वाला फ्लाय ओवर, कैला देवी चौराहे से मिनी सुपर कॉरिडोर को जोड़ने वाला फ्लाई ओवर तथा मिसिंग लिंक को जोड़ने वाले शेष कार्य शामिल है।
बैठक में औद्योगिक नीति संवर्धन एवं निवेश प्रोत्साहन मंत्री श्री राजवर्धन सिंह दत्तीगांव, सांसद श्री महेंद्र सिंह सोलंकी, विधायक श्रीमती गायत्री राजे पवार, विधायक श्री मनोज चौधरी, विधायक श्री आशीष शर्मा, विधायक श्री पहाड़ सिंह कनोजे जिला पंचायत अध्यक्ष श्री नरेंद्र सिंह राजपूत, श्री राजीव खंडेलवाल, श्री सुभाष शर्मा, श्री रायसिंह सेंधव, पूर्व विधायक श्री राजेंद्र वर्मा, श्री नंदकिशोर पाटीदार, संभागायुक्त श्री संदीप यादव, आईजी श्री राकेश गुप्ता, डीआईजी श्री मनीष कपूरिया, पुलिस अधीक्षक डॉ शिवदयाल सिंह, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती शीतला पटले, वन मंडल अधिकारी श्री पी एन मिश्रा, श्री अशोक खंडेलिया, श्री फूल सिंह चावड़ा, श्री मनीष सेन, श्री अंसार अहमद आदि गणमान्य जनप्रतिनिधि मौजूद थे ।

वन विभाग की लापरवाही के चलते लकड़ी माफिया सक्रिय हैं

बेशकीमती सागवान के पेड़ काटने का सिलसिला बहुत लंबे समय से चल रहा है सागवान के बेशकीमती जंगल अंदर से खोखले होते जा रहे हैं ।

वन विभाग वनों की सुरक्षा के लिए करोड़ों रुपया हर महीने खर्च कर रहा है। लेकिन वन विभाग के जिले से लेकर बीट प्रभारी तक के वन कर्मियों की कार्यप्रणाली पर जंगल काटने को लेकर हमेशा सवाल उठते रहे हैं लेकिन इन पर विभागीय कार्रवाई नहीं होती।

इसी कड़ी में विगत दिनों कुसमानिया सब रेंज के अंतर्गत सागवान की अवैध कटाई को लेकर समाचार प्रकाशित होने पर जिले के वन मंडल के अधिकारियों की कुर्सियां हलने लगी थी.. ताबड़तोड़ वन विभाग की इज्जत बचाने के लिए जांच दल के द्वारा आसपास के क्षेत्रों में छापामार कार्रवाई के लिए मुखबिर माहुर किए गए थे .. 26 जनवरी की सुबह मुखबिर की सूचना पर वन विभाग एसडीओ कैलाश वर्मा एवं कन्नौद वन परिक्षेत्र अधिकारी नाहर सिंह भूरिया के द्वारा दल बल के साथ छापामार कार्यवाही के दौरान कुसमानिया के महेंद्र पिता बाबूलाल परमार के खेत पर बने टप्पर बड़ी मात्रा में अवैध सागवान की लकड़ी का जखीरा बरामद किया गया है ।

महेंद्र परमार वन विभाग की छापामार कार्रवाई से तिलमिला उठे और एसडीओ कैलाश वर्मा को विधायक जी का नाम लेकर धमकाने लगा कि मैं भाजपा का कार्यकर्ता हूं ..

वन विभाग के अमले ने सागवान के विशालकाय पेड़ों की लकड़ी को ट्रैक्टर की सहायता से भरकर कन्नौद जंजाल खेड़ी वन डिपो को लाया गया यहां पर लकड़ियों का मूल्यांकन किया जाकर नियमानुसार कार्रवाई की गई है।

?️चंचल भारतीय

देवास भाजपा की नींव की ईंट भाजपा के वरिष्ठ नेता अशोक काका का देहावसान

देवास । भाजपा के महान नेता, पूर्व नगर अध्यक्ष अशोक वर्मा काका साहब का गणतंत्र दिवस की रात्रि दुखद निधन हो गया । 26 जनवरी को ही उनका जन्मदिन भी था । सयोंग से उसी रात्रि उनका देवलोकगमन हुआ ।
सरल, सहज, मृदभाषी, मिलनसार व्यक्तित्व के धनी अशोक काका महान इसलिये थे कि वे छोटे से छोटे कार्यकर्ता से भी स्नेह रखते थे । सभी से प्रेम से मिलते थे । देवास में भाजपा की जड़ो को उन्होंने विपरीत परिस्थितियों में सींचा । भाजपा में उन्हें नींव का पत्थर कहा जा सकता है । अनेक प्रादेशिक एवम राष्ट्रीय आंदोलनों में उन्होंने नेतृत्व करते हुए हिस्सा लिया । श्रीराम जन्मभूमि मुक्ति आंदोलन में भी संगठन के साथ उनकी सक्रिय एवम संघर्षशील भूमिका रही । काका साहब स्वर्गीय तुकोजीराव पवार, आनन्द भवन पैलेस के अति विश्वसनीय नेता थे । हिन्दूत्व एवम सांस्कृतिक राष्ट्रवाद से वे गहराई से जुड़े थे और इसके लिये वे संघर्ष से भी पीछे नही हटते थे । जीवन पर्यन्त उनकी छवि एक निच्छल, ईमानदार, संघर्षशील कर्मयोगी की रही । शहर में वे जिधर भी पैदल निकल जाते थे । लोग श्रद्धा से खड़े हो जाते थे । अनेक सामाजिक, धार्मिक, सांस्कृतिक संगठनों को उनका सवरक्षणं प्राप्त था । काका साहब अपने पीछे पुत्र सुनील वर्मा, निलेष वर्मा, नितेष वर्मा सहित भरा पूरा परिवार छोड़ गये । भाजपा में उनके अविस्मरणीय योगदान को भुलाया नही जा सकता । काका साहब के निधन से शहर में शोक की लहर है ।

देवास – आज आई 239 लोगों की रिपोर्ट मे 5 लोगों की रिपोर्ट आई कोरोना पॉजिटिव

◆ आज प्राप्‍त रिपोर्ट कोरोना संक्रमित (पाजिटिव) केसेस जानकारीः-


1 पताः-डेहरिया ,हाटपिपल्या देवास ,पुरूष,उम्र 38 वर्ष
2 पताः-डेहरिया ,हाटपिपल्या देवास ,पुरूष,उम्र 38 वर्ष
3 पताः-डेहरिया ,हाटपिपल्या देवास ,महिला,उम्र 62 वर्ष
4 पताः-डेहरिया ,हाटपिपल्या देवास ,पुरूष,उम्र 22 वर्ष
5 पताः-डेहरिया ,हाटपिपल्या देवास ,पुरूष,उम्र 83 वर्ष

विवरण संख्या
1 -जिले मे आज तक कोविड-19 टीकाकरण मे टीकाकृत व्यक्तियों की संख्या 1125
2 -आज लिये गये सैम्‍पल- 480
3 -आज लैब से प्राप्त सैंपल रिपोर्ट संख्या- 239
*4 -आज प्राप्त सैम्पल रिपोर्ट में पाजिटिव संख्या- 5*
5 -आज प्राप्त कुल सैम्पल रिपोर्ट में नेगेटिव संख्या’- 234
6 -आज कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव, मरीज की मृत्‍यु संख्या- 0
7 -आज दिनांक तक लिये गये सैंपल संख्या- 93999
8 -आज दिनांक तक लैब से प्राप्त कुल सैंपल रिपोर्ट संख्या- 93560
9 -आज दिनांक तक कुल पाजिटिव संख्या- 2935
10 -आज दिनांक तक प्राप्‍त सैम्पल रिपोर्ट में नेगेटिव संख्या’- 89770
*11 -आज कोरोना संक्रमित /पॉजिटिव ,मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त हुए संख्या- 9*
12 -आज दिनांक तक कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव ,मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त हुए संख्या- 2881
*13 -आज दिनांक तक जिले मे कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव, एक्‍टीव मरीजो की संख्या- 27*
14 -आज प्राप्त में पैथालॉजी द्वारा रिजेक्ट संख्या- 0
15 -आज दिनांक तक प्राप्त रिपोर्ट में पैथालॉजी द्वारा रिजेक्ट संख्या- 219
16 -आज दिनांक तक कोरोना वायरस सैम्पल रिपोर्ट अप्राप्त /रिपोर्ट आना शेष संख्या’- 439
17 -आज दिनांक तक कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव,मरीज की मृत्‍यु संख्या- 27
18 -जिले में आज का कोविड-19 पाॅजिटीविटी रेट (प्रतिशत मे)- 2.09
19 -जिले में अब तक का कोविड-19 पाॅजिटीविटी रेट (प्रतिशत मे)- 3.14
20 -जिले में अब तक का कोविड-19 रिकवरी रेट (प्रतिशत मे)- 98.16
21 -जिले में अब तक की कोविड-19 मोर्टीलिटी रेट (मृत्युदर) (प्रतिशत मे)- 0.92

देवास जिले में उल्लास और गरिमा के साथ मनाया गया गणतंत्र दिवस

 • जिला मुख्यालय पर परेड ग्राउण्‍ड में कलेक्‍टर श्री शुक्‍ला ने ध्वजारोहण कर सलामी ली

देवास। जिले में गणतंत्र दिवस पूरे हर्षोल्लास एवं गरिमा के साथ मनाया गया। राष्ट्रीय ध्वज फहराकर राष्ट्रगान गाया गया। जिला मुख्यालय पर पुलिस परेड ग्राउण्ड पर आयोजित मुख्य समारोह में कलेक्‍टर श्री चन्‍द्रमौली शुक्‍ला ने ध्वजारोहण कर सलामी ली।  कलेक्‍टर श्री शुक्‍ला ने सुसज्जित सफेद जिप्सी पर सवार होकर परेड का निरीक्षण किया। जिप्सी में पुलिस अधीक्षक डॉ. शिवदयाल सिंह उनके साथ थे। परेड निरीक्षण उपरांत कलेक्‍टर श्री शुक्‍ला ने मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान का प्रदेश की जनता के नाम संदेश का वाचन किया। इसके बाद सशस्त्र बलों द्वारा तीन बार हर्ष फायर किए गए। हर्ष फायर उपरांत परेड कमांडर निलेश्वरी डावर के नेतृत्व में आकर्षक मार्च पास्ट किया गया। परेड उपरांत कलेक्‍टर श्री शुक्‍ला द्वारा परेड कमाउंडरों से परिचय प्राप्त किया गया। मार्च पास्ट के उपरांत कलेक्‍टर श्री शुक्‍ला ने रंग बिरंगे गुब्बारों को खुले आसमान में छोड़ा। कार्यक्रम में न्यायाधीशगण, पुलिस अधीक्षक डॉ. शिव दयाल सिंह, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रीमती शीतला पटले, अपर कलेक्टर प्रकाश सिंह चौहान, अपर कलेक्‍टर श्री महेन्‍द्र सिंह कवचे, एएसपी श्री जगदीश डावर, संयुक्‍त कलेक्‍टर शोभाराम सोलंकी, ट्रेफिक डीएसपी किरण शर्मा, सीएसपी श्री विवेक सिंह चौहान, एसएडीएम श्री प्रदीप सोनी, डिप्‍टी कलेक्‍टर सुश्री प्रिया वर्मा, डिप्‍टी कलेक्‍टर श्री त्रिलाचन गौड़, जिला अधिकारीगण, कर्मचारीगण, पत्रकारगणों के अलावा गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन श्री अरविंद त्रिवेदी तथा प्रिती पवार ने किया।
परेड में जिला पुलिस बल को मिला प्रथम पुरस्‍कार
परेड में जिला पुलिस बल को प्रथम, 32वीं वाहिनी विसबल को द्वितीय, जिला होम गार्ड को तृतीय तथा जिला पुलिस बल महिला प्लाटून को सांत्वना पुरस्कार मिला।
झांकियों में स्‍वास्‍थ्‍य विभाग को मिला प्रथम स्थान
मुख्य समारोह में विभिन्न शासकीय विभागों द्वारा झांकियां बनाई गई। झांकियों में स्‍वास्‍थ्‍य विभाग की झांकी को प्रथम, महिला बाल विकास विभाग की झांकी को द्वितीय, कृषि विकास विभाग की झांकी को तृतीय पुरस्कार मिला।स्वास्थ्य विभाग द्वारा कोविड-19 के नियंत्रण एवं टीकाकरण पर अधारित, वन विभाग द्वारा आत्‍म निर्भर भारत – बॉस मिशन, कृषि‍ विभाग द्वारा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के पांच वर्ष, उद्यानिकी विभाग विभाग द्वारा ‘’एक जिला एक उत्‍पाद’’ अंतर्गत आलू चिप्‍स बनाने की खाद्य प्रसंस्‍करण इकाई का प्रदर्शन, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा मुख्‍यमंत्री पथ विक्रेता ऋण योजना एवं स्‍व सहायता समूह  के सशक्तिकरण से महिलाओं के बढते कदम, पशु पालन विभाग द्वारा उन्‍नत पशुपालन एवं पशुधन उत्‍पाद, शिक्षा विभाग द्वारा हमार-हमारा विद्यालय आधारित, महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा ‘’सम्‍मान’’-‘’बेटी बचाओं’’ अभियान पर अधारित, लोक स्‍वास्‍थ्‍य यांत्रिकी विभाग द्वारा जल जीवन मिशन पर आधारित तथा आदिम जाति कल्‍याण विभाग द्वारा समाजिक समरसता एवं वनवासियों को भूअधिकार आधारित झांकी शामिल हैं ।
उत्कृष्ट कार्य करने वाले हुए सम्मानित