देवास। पं. रितेश त्रिपाठी मित्र मंडल द्वारा 29 जनवरी को मधुमिलन चौराहा पर हस्ताक्षर अभियान प्रारंभ किया गया। हस्ताक्षर अभियान में बड़ी संख्या में श्रमिक वर्ग ने पोस्टकार्ड हस्ताक्षर के माध्यम से मांग का समर्थन किया । यह हस्ताक्षर अभियान देवास शहर व देवास विधानसभा के 72 गांवों को नर्मदा-कालीसिंध सिंचाई परियोजना अथवा देवास-नर्मदा उदवहन सिंचाई योजना के समर्थन में चलाया जाएगा। पं. त्रिपाठी ने बताया कि देवास-नर्मदा उदवहन सिंचाई योजना की डीपीआर तैयार है जबकि नर्मदा-कालीसिंध सिंचाई योजना से भी देवास शहर को पेयजल व देवास विधानसभा के 72 गांवों को सिंचाई के लिए पानी दिलाया जा सकता है जिससे देवास विधानसभा के 72 गांवों में सिंचाई के लिए पर्याप्त जल की व्यवस्था हो पाएगी। जिस प्रकार पंजाब और हरियाणा के किसान तीन तीन फसले लेते हैं उसी प्रकार देवास विधानसभा के किसानों को भी तीन फसलों का लाभ मिल सकेगा। देवास-नर्मदा उदवहन सिचांई योजना नाम दिया गया है लेकिन देवास को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है। कुछ समय पहले तक उज्जैनी से उज्जैन तक पानी शिप्रा नदी के माध्यम से व्हाया देवास पहुंचाया जाता रहा है। जिसकी वजह से शिप्रा डेम लबालब रहता है। लेकिन जब से पाइप लाइन के माध्यम से सीधे उज्जैन तक नर्मदा का पानी पहुंचाया जाने लगा है देवास को पानी उधार मांगकर डेम भरने की नौबत आ गई है। एक बार तो पाइप लाइन का वाल्व खुलवाकर डेम भरा गया ताकि यह पानी मई-जून तक साथ दे लेकिन यह स्थायी समाधान नहीं है। स्थायी समाधान तभी होगा जब देवास-नर्मदा उदवहन सिंचाई परियोजना अथवा नर्मदा-कालीसिंध परियोजना से पेयजल व सिचांई के लिए देवास शहर व विधानसभा के 72 गांवों को पानी देने की व्यवस्था की जाए। जानकारी के अनुसार केंद्र सरकार के अनुबंध के मुताबिक मध्यप्रदेश ने नर्मदा के अपने हिस्से के पानी का उपयोग नहीं किया तो मध्यप्रदेश के हिस्से का शेष पानी भी 2023 तक गुजरात को मिल जाएगा। ऐसे में एक तरफ जहां देवास में कई उद्योगों ने पानी के अभाव में दम तोड़ दिया, उसी तरह से आगामी समय में भी पानी की किल्लत उद्योगपतियों को देवास में निवेश से दूर कर देगी। पूर्व में देवास-लोदरी परियोजना स्वीकृत की गई। इसके तहत लाखों रुपए खर्च कर काम शुरू किया गया लेकिन बाद में ऐन-केन-प्रकरेण इसे बंद कर दिया गया जिससे उद्योगों में पानी के अभाव की वजह से उत्पादन प्रभावित हुआ। यदि लोदरी परियोजना भी काम करती तो संभव है कि पीथमपुर और नोएडा जैसे देवास में भी उद्योगों की बहार होती। कार्यक्रम का संचालन हिम्मतसिंह चावड़ा ने किया तथा आभार दिग्विजयसिंह झाला ने माना। इस अवसर पर अनिल पटेल, शिवा चौधरी, अजीत भल्ला, उमेश प्रतापसिंह गौड़, इरशाद नागोरी, राकेश शर्मा, रोशन रायकवार, दीपेश कानूनगो, दीपक चौधरी, मुकेश शर्मा, राजेश दांगी, खलील शेख, श्रीराम, डॉ. गजेन्द्र सिंह तोमर, अक्षय बाली, राजेश वर्मा, शुभम धोते, राजेश कुमावत, सुनील सोलंकी आदि उपस्थित थे।
Category: देवास
सुशील पसारी भाजपा नगर अध्यक्ष नियुक्त
कांटाफोड़- क्षेत्रीय सांसद नन्द कुमार सिंह चौहान विधायक पहाड़ सिंह कन्नोजे जिला अध्यक्ष राजीव खंडेलवाल की सहमति से मंडल अध्यक्ष सुनील पटेल ने नगर के मृदु भाषी हर दिल अजीज सुशील पसारी को भाजपा नगर अध्यक्ष नियुक्त किया है साथ ही पूर्व नगर अध्यक्ष सत्यनारायण तिवारी का अच्छे कार्यकाल के लिए सम्मान किया। इनकी नियुक्ति पर भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष महेश दुबे जिला योजना सांसद प्रतिनिधि पोपेंद्र सिंह बग्गा ने बधाई दी साथ विधायक प्रतिनिधि पुरुषोत्तम बियानी मंडल महामंत्री संतोष चोबे मदनलाल जायसवाल संतोष तिवारी हीरालाल जोशी दिलीप अग्रवाल शैलेश जायसवाल ने मिठाई खिलाकर पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया।
?️बालकृष्ण शर्मा कांटाफोड़
समाजसेवी यशपाल भाटिया पल्ली मामा का दुखद निधन
कांटाफोड़- शुक्रवार को यशपालसिंह भाटिया पल्ली मामा का आकस्मिक निधन हो गया। पल्ली मामा के नाम से विख्यात यशपाल सिंह भाटिया हर वर्ग सर्व समाज मे अपनी विशेष पहचान रखते थे। बस स्टेंड पर स्थित मा राज राजेश्वरी के सेवक रहे मामा धार्मिक प्रवृत्ति के व्यक्ति थे साथ ही सामाजिक कार्यो मे भी उनका योगदान रहा है। स्थानीय मुक्तिधाम पर पहुंचकर दलजीतसिंह भाटिया राजेश होलानी नटवर बियाणी श्रीनिवास तिवारी बीरू बग्गा वासुदेव सिंह त्रेहन ओम जायसवाल सजंय गुप्ता सतीष घावरी सुशील पंसारी डॉ आनन्द मालवीया रतनलाल बागडी टेनु भाटिया सुरेश जाट केदार पटेल मनोज तिवारी जितेंद्र शर्मा मुकेश चौबे राजेंद्र मालवीया शेलेष जायसवाल बबलू तिवारी हरिओम तिवारी बालकृष्ण शर्मा सोहन राठौर मनीष शर्मा जब्बार शाह बाबी अरोरा मोहन सोलंकी चेतन जायसवाल आनंद अमोदिया सहित बडी संख्या मे नागरिकों ने श्रृद्धांजलि अर्पित की
?️ बालकृष्ण शर्मा कांटाफोड़
नगर में 800 पेन कापी बच्चों को भेंट की
कांटाफोड़। 72 वे गणतंत्र दिवस के अवसर पर नगर के विभिन्न वार्डों में शासकीय विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों को भाजपा के युवा नेता कुंदन मामा के नेतृत्व में 800 कापी एवं पेन का वितरण किया गया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की इस अवसर पर भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष महेश दुबे पुरुषोत्तम बियानी संतोष चौबे सत्यनारायण तिवारी सुशील पसारी रुकडीया अलावा अनिरुद्ध शर्मा कान्हा तिवारी जब्बार शाह मंसूर ठेकेदार बलदाऊ दुबे मनीष शर्मा सौरभ तिवारी अंकित जायसवाल आदि उपस्थित थे।
?️ बालकृष्ण शर्मा कांटाफोड़
अभाविप द्वारा पुरस्कार वितरण समारोह सम्पन्न
देवास। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा स्वामी विवेकानंद जयंती अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस के उपलक्ष्य में युवा पखवाड़े का आयोजन किया गया था। नगरमंत्री राजवर्धन यादव ने बताया कि युवा दिवस पर विभिन्न चौराहों पर नुक्कड़ नाटक के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया गया और देवास नगर के विद्यालय महाविद्यालय में चित्रकला प्रतियोगिता, भाषण प्रतियोगिता, निबंध प्रतियोगिता और बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में 184 छात्र-छात्रा ने प्रतिभागियों ने भाग लिया। जिसका पुरस्कार वितरण समारोह विक्रमसभा भवन में सम्पन्न हुआ। घुंघरू नृत्य अकादमी द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के संदेश के साथ नृत्य की प्रस्तुति दी गई। जिसमे मुख्य रूप से अभाविप मध्य क्षेत्र के क्षेत्रिय संगठन मंत्री चेतस सुखाडिया व मध्यभारत प्रांत अध्यक्ष योगेश रघुवंशी उपस्थित थे।
इंदौर-बैतूल नेशनल हाईवे पर अंधगति से चल रहा डंपर घर मे घुसा ,6 वर्षीय बालिका की हुई मौके पर मौत
इंदौर-बैतूल नेशनल हाईवे 59A ग्राम ननासा में खड़ीपुरा पर करीब अंधगति से चल रहे डंफर ने घर में घुसकर के छः वर्षीय बालिका को रौंदा बालिका की घटनास्थल पर ही मौत प्राप्त जानकारी के अनुसार इंदौर-बैतूल नेशनल हाईवे पर ग्राम ननासा की खयड़ीपुरा पर कन्नौद की तरफ से जा रहे डंपर क्रमांक एमपी 09 एचजे 6496 के चालकने लापरवाही पूर्वक चलाकर घर में घुस गया दुर्घटना में किरण पिता मेहताब उम्र 6 वर्ष को रौंद दिया इससे बालिका की घटनास्थल पर ही मौत हो गई घटना के बाद डंपर चालक मौके से फरार हो गयाग्रामीणों के द्वारा नेशनल हाईवे पर सड़क के दोनों और जाम लग गया लोगो में काफी आक्रोश देखा गया हाईवे पर स्पीड ब्रेकर नहीं होने से आए दिन यह घटना ऐसी घटना होती रहती है गांव वालों ने स्पीड ब्रेकर बनवाने की मांग की गई
?️चंचल भारतीय
सैनिक के पिता और बेटी का राजमाता ने किया सम्मान
देवास। गणतंत्र दिवस पर कालानी बाग मे आयोजित ध्वजा रोहण समारोह मे मुख्य अतिथी विधायक राजमाता श्रीमन्त गायत्री राजे पवार ने तिरंगा फहराने के पश्चात भारतीय सेना मे पदस्थ अभिजीत उपाध्याय के पिता चेतन उपाध्याय (पत्रकार) एवं बेटी अद्विका दोनो दादा पौती का सम्मान कर सैनिको के प्रति सम्मानित भाव प्रकट करते हुए शुभकामनाए प्रेषित की । इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष ओम जोशी, भाजपा जिला अध्यक्ष राजीव खांडेलवाल, यशवंत तिवारी, धर्मेंद्र सिंह बैस सहित भाजपा के पदाधिकारी एवं कालोनी के गणमान्य तथा आयोजक अर्जुन चौधरी उपस्थित थे ।
आदिम जाति सेवा सहकारी संस्था बावडीखेडा के सदस्य ग्राम बावठीखेडा के निवासी ने सौपा ज्ञापन
एसडीएम-बैंक प्रबंधक से सचिव द्वारा संस्था में भ्रष्टाचार की जांच कि मांग की
कन्नौद। आदिम जाति सेवा सहकारी संस्था बावडीखेडा के सचिव श्री रामचन्द्र पिता गंगाराम देसवाली निवासी बावडीखेडा के द्वारा संस्था में गभीर रूप से किये गये भ्रष्टाचार की जांच किये जाने के लिए आदिम जाति सेवा सहकारी संस्था बावडीखेडा के सदस्य ग्राम बावठीखेडा के निवासी काश्तकारगण ने एसडीएम एवं बैंक शाखा प्रबंधक को ज्ञापन सौपा
ज्ञापन में कहा गया कि आदिम जाति सेवा सहकारी संस्था बावडीखेडा मे सचिव के पद पर रामचन्द्र पिता गंगाराम देसवाली विगत कई वर्षो से पदस्थ है। इस संस्था में सेल्समेन के पद का कार्य भी सचिव रामचन्द्र उनके लडके मनीष से करवाता है। इसके साथ ही संस्था में कम्प्यूटर का कार्य सचिव रामचन्द्र देसवाली द्वारा रवि राठौर से करवाया जाता है और इस प्रकार ये तीनो ही इस संस्था के हितबद्ध व्यक्ति है और संस्था को सचिव रामचन्द्र देसवाली मनमाने ढंग से संचालित करता है और काश्तकारो के खातो मे राशि मनमाने ढंग से डाली जाकर खातो मे गंभीर हेरा फेरी की गई है और काश्तकारो के खातो से राशि हडपी गई है।
• शासन द्वारा काश्तकारो को ऋण माफी की है और ऋण माफी की द्वितीय किश्त की राशि व बीमा राशि संस्था के सदस्य काश्तकारों के खातो में समायोजित न की जाकर इस राशि को सचिव द्वारा अपने निजी कार्य में लेकर हडप ली गई हैं। इसी प्रकार कोरोना के लॉकडाउन समय मे शासन द्वारा ग्राम के निवासीयो को जो राशन निःशुल्क वितरित किये जाने हेतु संस्था को प्रदान किया गया था उस राशन को भी सचिव द्वारा ग्रामवासियों व पात्र हितग्राहियों को नही बांटा गया और उसे अन्यत्र विकय कर उसकी राशि की सचिव द्वारा हडप ली गई है।
• जिन सजग काश्तकारो द्वारा बीमा राशि आदि की मांग किये जाने पर उन सजग काश्तकारो को तो उन्हे दी गई राशि को अदा कर दी है और शेष काश्तकारो को राशि अदा नही की है और निजी उपयोग कर उस राशि को सचिव ने हड़प लिया है।
• यह कि इस प्रकार सचिव ने संस्था के सदस्य काश्तकारो के द्वाराअल्पकालीन लिये जाने वाले ऋण के खातो में भी मनमाने ढंग से राशि काश्तकारो के खाते में नामे डाली गई और उस राशि को भी सचिव ने अपने निजी उपयोग में लेकर गंभीर कदाचरण किया है।
• इस प्रकार आदिम जाति सेवा सहकारी संस्था मे गंभीर घोटाले सचिव द्वारा किये है। इसकी विस्तृत निष्पक्ष जांच किये जाने पर ओर भी गई मामले उजागर होंगे इसलिये इस संस्था के उक्त सचिव के कार्यकाल के समस्त रेकार्ड की जांच किया जाना आवश्यक हो गया है ताकि संपूर्ण घोटाला रेकार्ड पर आ सके।
ज्ञापन में निवेदन किया गया कि आदिम जाति सेवा सहकारी संस्था बावडीखेडा के सचिव रामचन्द्र देसवाली के कार्यकाल के समस्त जांच की जाकर घोटालो को उजागर करने की कृपा करे और हडपी गई राशि काश्तकारो के खाते में जमा करवाने की कृपा करे।
गणतंत्र दिवस पर सुबह 8 बजे झंडा चौक बाजार गढ़ाकोटा में कांग्रेसिजनों ने किया झंडावन्दन तदोउपरांत किया कमलनाथ जी के संदेश का वाचन
गढाकोटा(सागर) कांग्रेस कमेटी गढाकोटा के तत्वाधान में झंडा चौक बाजार में प्रतिबर्षानुसार इस बर्ष भी सुबह 8 बजे अम्बिका सोनी जी द्वारा ध्वजारोहण किया गया ,तदोउपरांत पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कमलनाथ जी के संदेश का वाचन डॉ राजेन्द्र चौबे जिलाध्यक्ष कांग्रेस सेवादल ग्रामीण द्वारा किया गया ।
गणतंत्र दिवस पर अधिवक्ता संघ गढ़ाकोटा में आयोजित सुबह 8:30बजे झंडावन्दन के कार्यक्रम में अधिवक्ता संघ के संरक्षक के रूप में डॉ राजेन्द्र चौबे के साथ उमेश तिवारी ने शिरकत की।
नदीपार स्थित साबूलाल स्मारक पर सुबह 9 बजे झंडावन्दन किया गया जिसमें डॉ राजेन्द्र चौबे, जिलाध्यक्ष कांग्रेस सेवादल व जिलाउपाध्यक्ष उमेश तिवारी,गढ़ाकोटा के कांग्रेस के मण्डलम अध्यक्ष आदेश सेठ, विधानसभा के कांग्रेस प्रत्याशी रहे कमलेश साहू,बलदाऊ सोनी,शम्भू दुबे,अली खान,लक्ष्मी कोरी,दम्मू पटेल,मोती लड़िया,अमित सोनी पत्रकार सन्तोष रजक ,नीलेश दुबे और रवि सोनी सहित नगर और साबूलाल स्कूल के प्राचार्य,प्रधानाध्यापक, शिक्षक-शिक्षिकाओं सहित नगर के नागरिकों ने बढ़कर हिस्सा लिया इस अवसर सभी लोगों ने एक दूसरे को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी तथा अमर शहीद साबूलाल अमर रहे,गणतंत्र दिवस अमर रहे,महात्मा गाँधी के जयकारे सहित सभी महान पुरषों के नाम के जयकारे लगाए गए
साथ ही स्वतंत्रता संग्राम में महापुरुषों के योगदान उपरांत मिला आजादी और 72 वें गणतंत्र दिवस पर उपस्थित गणमान्य लोगों ने प्रकाश डाला गया ।
कार्यक्रम के समापन पर आदेश सेठ ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए नगर के गणमान्य लोगों,स्कूल के समस्त स्टाफ,पत्रकारगणों का आभार प्रकट किया..
विधायक पहाड़ सिंह कनोजे ने किया बागली नगर का दौरा
बागली विधानसभा के लोकप्रिय विधायक पहाड़ सिंह कनोजे चंपा बाग में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के समापन समारोह पर पधारे एवं व्यासपीठ की पूजा की मध्यप्रदेश शासन की ओर से गवर्नमेंट हॉस्पिटल बागली में एंबुलेंस स्वीकृत की गई उस को हरी झंडी बताई रेस्ट हाउस पर सभी विभागों के अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली इस मौके पर विधायक प्रतिनिधि कमल यादव, मुकेश गुप्ता, अधिवक्ता प्रवीण चौधरी, मोती लाल जी पटेल, दुली चंद जी सकलेचा, सांसद प्रतिनिधि कमल जयसवाल गोविंद यादव देवेंद्र गिरी गोस्वामी, ईशान उपाध्याय, अवध गुप्ता, पत्रकार गण एवं नगर के सभी गणमान्य नागरिक मौजूद थे.
?️ उत्तम आचार्य
