देवास। विधानसभा क्षेत्र विकास योजना अन्तर्गत बागली विधायक श्री पहाड़सिंह कन्नौजे की अनुशंसा पर कलेक्टर श्री चन्द्रमौली शुक्ला द्वारा बागली विकासखण्ड में 02 निर्माण कार्यों के लिए 3 लाख रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति जारी की गई है। जारी आदेश अनुसार बागली विकासखंड के नगर करनावद में शेड निर्माण के लिए 2 लाख रूपये एवं चौपाल निर्माण के लिए 1 लाख रूपये की प्रशासकीय स्वीकृति जारी की है।
Category: देवास
प्रसिद्ध भजन गायक नरेंद्र चंचल का 80 वर्ष की उम्र में निधन
प्रसिद्ध भजन गायक नरेंद्र चंचल का शुक्रवार को निधन हो गया है। वह 80 साल के थे। उन्होंने कई प्रसिद्ध भजनों के साथ हिंदी फिल्मों में भी गाने गाए हैं। ‘चलो बुलावा आया है’ हो या ‘ओ जंगल के राजा मेरी मैया को लेके आजा’ जैसे भजन नरेंद्र चंचल की ही देन थे। अब नरेंद्र पिछले लंबे समय से बीमार चल रहे थे। पिछले तीन दिन से उनका इलाज दिल्ली के अपोलो अस्पताल में चल रहा था। आज दोपहर करीब 12.15 बजे अंतिम सांस ली।
अन्तर्राज्यीय ए.टी.एम.डकैती गिरोह का पदाफार्श एक दर्जन से अधिक वारदाते कबुली कार,गैस कटर सहित लगभग 10 लाख का मश्रुका बरामद
देवास – 19-20.01.2021 की रात को देवास शहर में बीएनपी थानान्तर्गत आवास नगर एचा रोड पर एक्सिस बैंक के एटीएम को बदमाशों ने निशाना बनाया था। उक्त पटना को गंभीरतापूर्वक लेते हुए पुलिस अधीक्षक देवास द्वारा तत्काल 4 टीमें बनाई गई एवं आठ टीमों को अलग अलग दिशाओ मे भेजा गया टीम के द्वारा पेराबंदीकर उक्त आरोपियों को ग्वालियर से पकड़ा गया बदमाशों ने पूछताछ में आवास नगर देवास स्थित एक्सिस बैंक के एटीएम को गैस कटर से काटने की घटना कारित करना स्वीकार किया । बदमाशों से ओरेज मिन्ट रम की बेर्जा कार,घटना में प्रयुक्त उपकरण,पाने पिंचीस तथा कैमरों पर स्प्रे की बोतल.मोबाईल तथा 100000 रूपये नगद जप्त किये गये। मौका पाकर बदमाशों ने एटीएम बूथ में प्रवेश कर उसमें साथ लाये गैस कटर से काटने से पूर्व बूथ में तो कैमरों पर कालिख स्प्रे कर दी तथा एटीएम को काटना शुरू किया। अन्तरपान्तीय गिरोह है जिन्होनें देश के विभिन्न हिस्सों में वारदाते की है। जानकारी सभी जिला पुलिस अधीक्षकों, एसटीएफ को भेजी गई
तरीका वारदात :- गैस कटर एवं सिलेण्डर के माध्यम से सुने एटीम को निशाना बनाकर गैस कटर के माध्यम से काटकर उसमें पैसे लेकर फरार हो जाते हैं।।
जप्तशुदा सामग्री :- ओरेज मिन्ट रंग की ब्रेजा कार,पाने-पिविस स्प्रे की बोतल,मोबाईल कीमत लगभग 10 लाख रूपये की जप्त की गई है।
गिरफ्तार आरोपियों के नाम :- 1. नासिर पिता तैयब हुसेन मेवाती उम्र 26 साल निवासी ग्राम हथीन जिला नूह हरियाणा हाल जुलवानिया जिला बडवानी 2. खूबी खान पिता नासिर खान उम्र 19 साल निवासी ग्राम शिकारपुर जिला नूह मेवात हरियाणा 3. राशिद खान पिता जफरूटीन मेवाती उम्र 19 साल निवासी शिकारपुर जिला नूह मेवात हरियाणा 4. अजरू पिता आमीन खान उम्र 24 साल निवासी शिकारपुर जिला नूह मेवात हरियाणा 5. साजिद खान पिता रईस खान मेवाती उम्र 24 साल निवासी शिकारपुर जिला नूह मेवात हरियाणा
सराहनीय कार्य :-नगर पुलिस अधीक्षक विवेक सिंह चैहान एवं श्री किरण शर्मा डीएसपी (मुख्यालय) के मार्गदर्शन में थाना बीएनपी के था0प्र0 निरीक्षक मुकेश इजारदार, उनि बी0एन0सिंह, उनिnपूजा सोलंकी, उनि अरूण पिपल्दे, सउनि अजय साहनी, सउनि राकेश सिंह, प्रआर मनोज पटेल,प्रआर देवेन्द्र सिंह,आर रामप्रताप सिंह, आर शिव वसुनिया, आर शिवप्रताप सिंह सेंगर सायबर सेल, आर अलोक सिह आर प्रदीप शर्मा आर0 भगवानसिंह, सैनिक भगवान सिंह ने सूझबूझ पूर्वक बदमाशों की धरपकड की कार्यवाही को अंजाम दिया।
नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को 20 साल की सज़ा और 10हज़ार रुपए से दण्डित किया
थाना औघोगिक क्षेत्र देवास के अपराध क्रमांक 883/2019 धारा 363 बढाने धारा 376 (2) (एन). 376 (3) भादवि एवं लैंगिक अपराधो से बालको का संरक्षण अधिनियम में माननीय न्यायाधीश श्री विकास भटेले विशेष न्यायाधीश ( पास्को एक्ट 2012 ) देवास के न्यायालय देवास द्वारा आरोपी विजय उर्फ विज्जु पिता मुन्नालाल उम्र 23 साल निवासी नई आबादी बालगढ देवास को दोष सिद्धी पाये जाने पर 20 वर्ष का सश्रम कारावास एवं 10,000/- रुपये के अर्थ दण्ड से दण्डित किया गया है। दिनांक 04.12.2019 को आरोपी विजय उर्फ विज्जु पिता मुन्नालाल उम्र 23 साल निवासी नई आबादी बालगढ देवास का नाबालिग 15 वर्ष की पिडिता को बहला फुसला कर भगा कर ले गया एवं दुषकर्म किया जिसके विरुद्ध थाना हाजा पर अपराध क्रमांक 883/2019 धारा 363 बढाने धारा 376 (2) (एन), 376 (3) भादवि एवं , लैंगिक अपराधो से बालको का संरक्षण अधिनियम का दर्ज किया जाकर अनुसंधान के दौरान आरोपी विजु उर्फ विजय को गिरफ्तार किया जाकर चालानी कार्यवाही पुलिस औघोगिक क्षेत्र देवास द्वारा की गई थी जिसमे माननीय न्यायाधीश श्री विकास भटेले, विशेष न्यायाधीश
( पास्को एक्ट 2012 ) देवास के न्यायालय देवास द्वारा आरोपी विजय उर्फ विज्जु पिता मुन्नालाल उम्र 23 साल निवासी नई आबादी बालगढ देवास को दोष सिद्धी पाये जाने पर 20 वर्ष का सश्रम कारावास एवं 10,000/- रुपये के अर्थ दण्ड से दण्डित किया गया है । प्रकरण का अनुसंधान उपनिरीक्षक श्री जगदीश पटेल थाना औघोगिक क्षेत्र देवास द्वारा की गई थी । प्रकरण में निरीक्षक अनिल शर्मा द्वारा श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री शिवदयाल सिंह , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री जगदीश डावर के निर्देशन एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री विवेक सिंह चौहान के मार्गदर्शन में सभी साक्षियों का सफलता पूर्वक परिक्षण कराने में अहम भूमिका निभाई है।
देवास – आज आई 707 लोगों की रिपोर्ट मे 4 लोगों की रिपोर्ट आई कोरोना पॉजिटिव
कोविड -19 हेल्थ बुलेटिन दिनांक 22 जनवरी 2021
◆ आज प्राप्त रिपोर्ट कोरोना संक्रमित (पाजिटिव) केसेस जानकारीः-
1 पताः-तुलजा विहार देवास ,पुरूष,उम्र 29 वर्ष
2 पताः-बावलिया हाटपिपल्या देवास ,महिला,उम्र 84 वर्ष
3 पताः-गुरिया हाटपिपल्या देवास ,पुरूष,उम्र 59 वर्ष
4 पताः-सिया देवास ,पुरूष,उम्र 7 वर्ष
- 1 -आज लिये गये सैम्पल- 1183
- 2 -आज लैब से प्राप्त सैंपल रिपोर्ट संख्या- 707
- 3 -आज प्राप्त सैम्पल रिपोर्ट में पाजिटिव संख्या- 4
- 4 -आज प्राप्त कुल सैम्पल रिपोर्ट में नेगेटिव संख्या’- 703
- 5 -आज कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव, मरीज की मृत्यु संख्या- 0
- 6 -आज दिनांक तक लिये गये सैंपल संख्या- 91525
- 7 -आज दिनांक तक लैब से प्राप्त कुल सैंपल रिपोर्ट संख्या- 90529
- 8 -आज दिनांक तक कुल पाजिटिव संख्या- 2913
- 9 -आज दिनांक तक प्राप्त सैम्पल रिपोर्ट में नेगेटिव संख्या’- 86765
- 10 -आज कोरोना संक्रमित /पॉजिटिव ,मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त हुए संख्या- 6
- 11 -आज दिनांक तक कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव ,मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त हुए संख्या- 2838
- 12 -आज दिनांक तक जिले मे कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव, एक्टीव मरीजो की संख्या- 48
- 13 -आज प्राप्त में पैथालॉजी द्वारा रिजेक्ट संख्या- 0
- 14 -आज दिनांक तक प्राप्त रिपोर्ट में पैथालॉजी द्वारा रिजेक्ट संख्या- 219
- 15 -आज दिनांक तक कोरोना वायरस सैम्पल रिपोर्ट अप्राप्त /रिपोर्ट आना शेष संख्या’- 996
- 16 -आज दिनांक तक कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव,मरीज की मृत्यु संख्या- 27
- 17 -जिले में आज का कोविड-19 पाॅजिटीविटी रेट (प्रतिशत मे)- 0.57
- 18 -जिले में अब तक का कोविड-19 पाॅजिटीविटी रेट (प्रतिशत मे)- 3.22
- 19 -जिले में अब तक का कोविड-19 रिकवरी रेट (प्रतिशत मे)- 97.43
- 20 -जिले में अब तक की कोविड-19 मोर्टीलिटी रेट (मृत्युदर) (प्रतिशत मे)- 0.93
सीवरेज कनेक्शन निशुल्क की मांग को लेकर 25 जनवरी को नगर निगम का घेराव करेगी शहर कांग्रेस
देवास = शहर कांग्रेस अध्यक्ष मनोज राजानी के नेतृत्व में शहर के 45 वार्डों में कांग्रेस ने एक अभियान चलाकर नगर निगम द्वारा सीवरेज प्रोजेक्ट में कनेक्शन को लेकर जो ढाई से तीन हजार रुपये की राशि ली जा रही थी ।उसके विरोध में एक अभियान चलाया था और वार्ड वासियों को बताया था कि सीवरेज प्रोजेक्ट की स्वीकृति के दौरान कहीं भी यह नहीं दर्शाया गया था कि जब यह प्रोजेक्ट पूरा होगा तो इसमें रहवासियों को अपने घरों की नालियों को जोड़ने के लिए नगर निगम को राशि देना होगी , बावजूद नगर निगम ने भारी-भरकम राशि निश्चित कर अनेक कॉलोनी के निवासियों से राशि जमा भी करा ली। अब 19 जनवरी को सीवरेज कलेक्शन का शुल्क घटा कर ₹250 कर दिया वह भी अनुचित है कांग्रेस की मांग है कि सीवरेज में कनेक्शन निशुल्क हो । कांग्रेस अध्यक्ष श्री राजानी ने कमिश्नर श्री चौहान के उस व्यकतव्य को भी हास्यास्पद बताया जिसमें उन्होंने कहा है कि रहवासी स्वयं सीवरेज से कनेक्शन जोड़ ले और मेंटेनेंस भी स्वयं ही करें, ऐसा नहीं होता है। नगर निगम स्वयं कनेक्शन करें और मेंटेनेंस भी करें कमिश्नर आज है कल चले जाएंगे आए दिन सिवरेज की लाईन चोक होगी उसके परिणाम तो शहर को भुगतना होगे, नगर निगम अपना नियंत्रण सीवरेज प्रोजेक्ट पर रखे ।
शहर कांग्रेस प्रवक्ता सुधीर शर्मा ने बताया कि शहर कांग्रेस की बैठक में यह निर्णय लिया है कि नगर निगम निशुल्क रूप से सीवरेज के कनेक्शन दे इसी को लेकर 25 जनवरी को सुबह 11:00 बजे सभी कांग्रेसजन जवाहर चौक स्थित शहर जिला कांग्रेस कार्यालय पर इकट्ठा होंगे और वहीं से पूर्व मंत्री विधायक श्री सज्जन सिंह वर्मा के नेतृत्व में नगर निगम पहुंचकर घेराव कर रहवासियों ने जो निशुल्क कनेक्शन देने की कांग्रेस की मांग का समर्थन करते हुए हस्ताक्षर किए हैं वह सारे पत्र कमिश्नर को सौपे जायगे । वही उनसे मांग की जाएगी कि निगम घोषणा करें के सीवरेज में कनेक्शन निशुल्क रूप से दिया जाएगा ।
इसी के साथ 23 जनवरी को सुबह 8:00 बजे नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती कांग्रेस कार्यालय पर मनाई जाएगी। पश्चात बड़ी संख्या में कांग्रेसी जन भोपाल में राज भवन घेरने का जो प्रदेश कांग्रेस का आंदोलन है उस में भाग लेंगे। बैठक में वरिष्ठ नेताओ सहित विभिन्न प्रकोष्ठ के अध्यक्ष पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित थे ।
देवास – खनिज विभाग द्वारा कम रायल्टी काटे जाने वाले खनिज पट्टाधारियों के विरुद्ध कार्यवाही 59 लाख से ज्यादा अतिरिक्त रॉयल्टी जमा करने हेतु सूचना पत्र दिया
क्रेशर को सील कर, 1 पोकलेन 1 जेसीबी मशीन एवं 2 डंपर जप्त
देवास – कलेक्टर श्री चन्द्रमौली शुक्ला द्वारा दिए गए निर्देश के परिपेक्ष्य में खनिज विभाग द्वारा कम रायल्टी काटे जाने वाले खनिज पट्टाधारियों के विरुद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है।
देवास खनिज विभाग की टीम ने आज तहसील खातेगांव के ग्राम मनोरा में श्री विशाल अग्रवाल को स्वीकृत खदान सर्वे नंबर 589 रकबा 1.520 हेक्टेयर पर जांच की गई। जांच में पाया गया कि ठेकेदार द्वारा वर्ष 2018 से आज दिनांक तक खनिज की कोई भी राशि जमा ना कर अवैधानिक रूप से उत्खनन कार्य कर क्रेशर चलाया जा रहा था। खदान की प्रदूषण सम्मति भी समाप्त हो चुकी थी। खनिज टीम द्वारा मौके पर क्रेशर को सील किया गया तथा 1 पोकलेन 1 जेसीबी मशीन एवं 2 डंपर को भी जप्त किया गया है।
जिला खनिज अधिकारी श्री आरिफ खान ने बताया कि खनिज निरीक्षक श्री रमेश सोलंकी एवं खनिज सर्वेयर तन्वी आप्टे द्वारा खदानों की जांच की गई। अभी तक की गई कार्रवाई में ऐसे 8 पट्टाधारी पाये गए। जिनके द्वारा रायल्टी कम काटकर खनिज राजस्व की चोरी की जा रही है। इन सभी को आज कुल 59 लाख 77 हजार रूपये की अतिरिक्त रायल्टी एक सप्ताह में जमा करने के लिए सूचना पत्र जारी कर दिया हैं। अभी तक जिले में 3 क्रेशर को सील किया गया है। अतिरिक्त रायल्टी की राशि जमा नहीं करने पर पट्टा निरस्त की कार्यवाही की जावेगी।
कलेक्टर श्री चन्द्रमौली शुक्ला ने तीन आरोपियों को किया जिलाबदर
देवास । कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री चन्द्रमौली शुक्ला ने मध्य प्रदेश राज्य सुरक्षा अधिनियम के अन्तर्गत तीन आरोपियों को तीन-तीन माह के लिए जिलाबदर किया है।
कलेक्टर श्री शुक्ला ने कचरू पिता छगनलाल माली निवासी जियागांव थाना खातेगांव, धर्मेन्द्र उर्फ धर्मा पिता रामौतार राठौर निवासी खपरास थाना सतवास तथा गोविन्द उर्फ चोटी पिता लालसिंह निवासी नेमावर थाना नेमावर को आदेश दिया है कि वे आदेश प्राप्ति से 24 घण्टे के भीतर, आगामी तीन-तीन माह की कालावधि के लिये जिला देवास एवं उसके आस पास के सीमावर्ती जिलों इन्दौर, उज्जैन, शाजापुर, सीहोर, हरदा, खण्डवा, खरगोन की राजस्व सीमाओं से बाहर चले जाए तथा जिला दंडाधिकारी न्यायालय की बिना पूर्व अनुज्ञा के प्रवेश नहीं कर सकेंगे।
पुष्पगिरि तीर्थ पर पद्मप्रभु स्वामी की 68 फीट की 100 टन वजनी प्रतिमा हाेगी विराजित
देवास। भोपाल रोड पर स्तिथ पुष्पगिरि तीर्थ पर प्रणेता गणाचार्य पुष्पदंतसागरजी महाराज के आत्मीय शिष्य मुनि सौरभसागरजी महाराज की प्रेरणा से तीर्थ पर भगवान पद्मप्रभु स्वामी की बैदी से लेकर ऊपर तक 68 फीट ऊंची व 100 टन वजनी प्रतिमा विराजित की जाएगी। इसका निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। जानकारी अनुसार गुरुदेव सौरभसागरजी के आशीर्वाद से प्रतिमा विराजमान कार्य एक माह में पूर्ण हो जाएगा। प्रतिमा विजोलिया राजस्थान से बनकर आई है। प्रतिमा का वजन करीब 100 टन से अधिक है। इसी तारतम्य में पहाड़ पर शीप मंदिर का निर्माण करवाया जा रहा है, जो कि शंख कलाकृति के रूप में बनाया जा रहा है। जहां शंख कलाकृति के ऊपर तीर्थंकर पुष्पदंत भगवान की प्रतिमा विराजमान की जाएगी, जो तीर्थ के पहाड़ पर आकर्षण का केंद्र बनेगी।
ट्रक ड्राइवर ने दी राम मंदिर निर्माण के लिए 11000 की समर्पण राशि
देवास। शहर में बने राम मंदिर समर्पण निधि कार्यालय पर एक ट्रक ड्राइवर बाबू राम निवासी जोधपुर- राजस्थान ने 11000 रुपये राम मंदिर निर्माण के लिए समर्पण निधि का दान दिया उन्होंने बताया कि उनके गांव में मंदिर के निर्माण हेतु समर्पण निधि की मीटिंग आयोजित की गई थी लेकिन उनके ट्रक ड्राइवर होने के कारण वह उस मीटिंग में उपस्थित नहीं हो सके इसलिए उन्होंने यहीं पर दान देने का फैसला लिया । अभी बाबूराम उनका ट्रक लेकर गुजरात से इंदौर जा रहे है। उन्होंने इसके पहले पीथमपुर में दान देने की प्रयास किया था लेकिन वहां पर उन्हें दान हेतु कोई कार्यालय नहीं मिला तभी उन्होंने देवास आते हुए बाईपास पर ट्रक खड़ा कर वहां से रिक्शा में आकर देवास में बने कार्यालय पर समर्पण निधि का दान दिया। बाबूराम के इस हृदय से दिए हुए दान के लिए कार्यालय पर उनका हार पहनाकर सम्मान भी किया गया।
