देवास – आज आई 671 लोगों की रिपोर्ट मे 8 लोगों की रिपोर्ट आई कोरोना पॉजिटिव

कोविड -19 हेल्थ बुलेटिन दिनांक 21 जनवरी 2021

◆ आज प्राप्‍त रिपोर्ट कोरोना संक्रमित (पाजिटिव) केसेस जानकारीः-

1 पताः-उदयनगर देवास ,पुरूष ,उम्र 37 वर्ष
2 पताः-खारी बावडी देवास ,महिला,उम्र 80 वर्ष
3 पताः-बडा बाजार देवास ,महिला,उम्र 65 वर्ष
4 पताः-लिम्बोदा हाटपिपल्या देवास ,महिला,उम्र 6 वर्ष
5 पताः-लिम्बोदा हाटपिपल्या देवास ,पुरूष,उम्र 7 वर्ष
6 पताः-लिम्बोदा हाटपिपल्या देवास ,पुरूष,उम्र 42 वर्ष
7 पताः-राजाराम नगर देवास ,पुरूष,उम्र 30 वर्ष
8 पताः-आवास नगर देवास ,पुरूष ,उम्र 37 वर्ष

  • 1 -आज लिये गये सैम्‍पल- 688
  • 2 -आज लैब से प्राप्त सैंपल रिपोर्ट संख्या- 671
  • 3 -आज प्राप्त सैम्पल रिपोर्ट में पाजिटिव संख्या- 8
  • 4 -आज प्राप्त कुल सैम्पल रिपोर्ट में नेगेटिव संख्या’- 663
  • 5 -आज कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव, मरीज की मृत्‍यु संख्या- 0
  • 6 -आज दिनांक तक लिये गये सैंपल संख्या- 90342
  • 7 -आज दिनांक तक लैब से प्राप्त कुल सैंपल रिपोर्ट संख्या- 89826
  • 8 -आज दिनांक तक कुल पाजिटिव संख्या- 2909
  • 9 -आज दिनांक तक प्राप्‍त सैम्पल रिपोर्ट में नेगेटिव संख्या’- 86062
  • 10 -आज कोरोना संक्रमित /पॉजिटिव ,मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त हुए संख्या- 12
  • 11 -आज दिनांक तक कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव ,मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त हुए संख्या- 2832
  • 12 -आज दिनांक तक जिले मे कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव, एक्‍टीव मरीजो की संख्या- 50
  • 13 -आज प्राप्त में पैथालॉजी द्वारा रिजेक्ट संख्या- 0
  • 14 -आज दिनांक तक प्राप्त रिपोर्ट में पैथालॉजी द्वारा रिजेक्ट संख्या- 219
  • 15 -आज दिनांक तक कोरोना वायरस सैम्पल रिपोर्ट अप्राप्त /रिपोर्ट आना शेष संख्या’- 516
  • 16 -आज दिनांक तक कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव,मरीज की मृत्‍यु संख्या- 27
  • 17 -जिले में आज का कोविड-19 पाॅजिटीविटी रेट (प्रतिशत मे)- 1.19
  • 18 -जिले में अब तक का कोविड-19 पाॅजिटीविटी रेट (प्रतिशत मे)- 3.24
  • 19 -जिले में अब तक का कोविड-19 रिकवरी रेट (प्रतिशत मे)- 97.35
  • 20 -जिले में अब तक की कोविड-19 मोर्टीलिटी रेट (मृत्युदर) (प्रतिशत मे)- 0.93

राज परिवार में गूंजी किलकारी युवराज का हुआ नामकरण

देवास विधायक गायत्री राजे पवार के सुपुत्र युवराज विक्रम सिंह पवार के यहां पुत्र रत्न की प्राप्ति हुई युवराज तुलजादित्य सिंह पवार का राजमहल मे नामकरण के शुभ अवसर पर बागली नगर के ओम महाशक्ति ग्रुप विपिन शिवहरे मित्र मंडल द्वारा बावड़ी चौराहा पर भव्य आतिशबाजी वह मिठाई वितरित की गई

?️ उत्तम आचार्य

शिवा चौधरी ने श्री राम मंदिर निर्माण हेतु 111111 रू की सहयोग राशि प्रदान की

देवास। उत्तर प्रदेश के अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण हेतु रामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र निधि समर्पण अभियान में प्रदेश कांगे्रस महासचिव शिवा चौधरी (पहलवान) ने एक लाख ग्यारह हजार एक सौ ग्यारह रु. का समर्पण दिया। इस अवसर पर पापुनि के पूर्व अध्यक्ष रायसिंह सेंधव, विभाग सहकार्यवाह अजय गुप्ता, विभाग संघ संचालक कैलाश चंदावत, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष बहादुर मुकाती, पूर्व भाजपा जिला महामंत्री राजेश यादव, भाजपा पिछड़ा वर्ग प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य संदीप चौधरी, घनश्याम पहलवान, प्रदीप यादव, कुंदन चौधरी, महेन्द्र मामा आदि उपस्थित थे।

कांग्रेस सेवादल की प्रदेश व्यापी किसान संघर्ष यात्रा का सागर जिले में भव्य स्वागत

सागर जिले में प्रवेश के साथ कांग्रेस सेवादल की किसान सहर्ष यात्रा का शाहगढ बण्डा सहित समस्त ग्रामों में बुंदेली परम्परा के साथ किया गया भव्य स्वागत

सागर कांग्रेस सेवादल की किसान जो कांग्रेस कि राष्ट्रीय अध्यक्षा श्रीमती सोनिया गांधी व कांग्रेस सेवादल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालजी देसाई के निर्देशानुसार केन्द्र सरकार के द्वारा लाये गए तीनो काले कानूनों के खिलाफ व किसानों के समर्थन में संपूर्ण मध्यप्रदेश में कांग्रेस सेवादल के प्रदेश अध्यक्ष रजनीश हरवंश ठाकुर ,कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष दिनेश पांडे, व कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष हरिशंकर राय द्वारा निकाली जा रही है यह यात्रा सोमवार के दिन सेवादल के कार्यकारीअध्यक्ष हरिशंकर राय के नेतृत्व में जैसे ही सागर जिले की सीमा के ब्लॉक मुख्यालय शाहगढ़ के टीकमगढ़ तिराहे पर पहुंची तो यात्रा का बुंदेली वाद्य यंत्र रमतूला के साथ साथ बाजे गाजे व पुष्प वर्षा के साथ कांग्रेस सेवादल ग्रामीण के जिला अध्यक्ष डॉ राजेंद्र चौबे के नेतृत्व में भव्य स्वागत किया गया यात्रा में मुख्यातिथि के सेवादल के वरिष्ठ साथी अशोक क्रांतिकारी ने यात्रा के साथ चल रहे राष्ट्रीय सम्मान के प्रतीक राष्ट्रीय ध्वज को सलामी के साथ छतरपुर महिला सेवादल के की जिलाध्यक्ष दीप्ति पाण्डेय से कांग्रेस सेवादल के जिला पदाधिकारी पी डी चौधरी तथा किसानों के सम्मान का प्रतीक हल महिला सेवादल पदाधिकारी सुनीता अहिरवार ने सागर सेवादल ग्रामीण जिलाउपाध्यक्ष उमेश तिवारी को सलामी सहित सौंपा गया जिसे लेकर जिला पदाधिकारी कार्यक्रम स्थल पहुंचे कार्यक्रम स्थल पर यात्रा के साथ पधारे मुख्य अतिथि सहित उनके साथी दिनेश सिंह बुंदेला बृजेंद्र तिवारी एवं जिला पदाधिकारियों का पुष्पबर्षा सहित पुष्पहारों से ब्लॉक अध्यक्ष शाहगढ़ बलवंत सिंह दोनों मंडलम अध्यक्ष दीपक सिंह, रघुवीर यादव, सेवादल के नगरअध्यक्ष डॉ मनोहर आठया ब्लॉक अध्यक्ष श्याम सुंदर कटारे ,मुकेश जैन, राकेश सेठ ,सहित शाहगढ़ के उपस्थित सभी कांग्रेसी जनों ने स्वागत किया गया।
स्वागत उपरांत सेवादल की महिला नेत्री पूर्वी बुंदेला ने किसानों के सम्मान में कविता का गायन किया तदोपरांत कार्यक्रम की रूपरेखा पर प्रकाश डालते हुए यात्रा के साथ चल रहे अशोक क्रांतिकारी ने शाहगढ़ के टीकमगढ़ तिराहे से अगले कार्यक्रम स्थल नगर अध्यक्ष के कार्यालय तक सेवादल के अनुशासन अनुसार पदयात्रा के दिशा निर्देश के साथ राष्ट्रगीत के गायन उपरांत पदयात्रा भारत माता की जयकारे के साथ शुरू करे संम्पूर्ण पदयात्रा के दौरान सभी कांग्रेसिजनों ने वंदे मातरम, कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद, किसानों के सम्मान में सेवा दल मैदान में, पहली लड़े थे गोरों से अब लड़ेंगे चोरों से, के गगनभेदी नारे लगाए गए कार्यक्रम के द्वितीय चरण में कार्यक्रम स्थल पर उपस्थित सभी किसानों का मुख्य अतिथि कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष सेवादल हरिशंकर राय जी द्वारा पुष्प माला पहनाकर स्वागत किया गया इस अवसर पर जिलापदधिकारियों द्वारा मिट्टी, जल और अनाज प्रतीक स्वरुप मुख्यातिथि को सौपा गया ।
इस अवसर पर किसानों और कांग्रेसियों को संबोधित करते हुए कांग्रेस सेवा दल के जिला अध्यक्ष डॉ राजेन्द्र चौबे ने केंद्र सरकार द्वारा किसानों पर जबरन थोपे गए तीनों कालों कानूनों के दुष्परिणाम को उदाहरण सहित विस्तृत रूप में समझाया तथा इन काले कानूनों को वापस लेने की मांग केन्द्र सरकार से रखी,मुख्यातिथि श्री राय ने इस अवसर पर कहा कि केंद्र सरकार द्वारा बनाए गए काले कानूनों के बारे में कांग्रेस के सभी अनुषांगिक संगठनों को गांव गांव तक इसके दुष्परिणामों के बारे में अवगत कराना है इस यात्रा का उद्देश्य जहां यह प्रदर्शित करना है कि कांग्रेस किसानों के साथ हमेशा से खड़ी रही वह आज भी उनके साथ खड़ी है और जब तक काले कानून वापस नहीं होते कांग्रेस किसानों के साथ संघर्ष करती रहेगी । अशोक क्रांतिकारी ने इस अवसर पर यात्रा के शुरुआत से समापन कहां और कैसा होगा इस बारे में विस्तृत जानकारी दी कार्यक्रम के समापन पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता द्वारका यादव ने किसानों तथा उपस्थित सभी कांग्रेसी जनों को कार्यक्रम को गरिमा पूर्ण बनाने के लिए हार्दिक धन्यवाद ज्ञापित किया तथा जिले से पधारे सभी पदाधिकारियों एवं किसानों के लिए संघर्ष यात्रा के रूप में चल रहे सभी वरिष्ठ नेताओं का हार्दिक आभार प्रकट करते हुए कार्यक्रम के समापन की घोषणा की तथा फिर यह यात्रा बंडा की ओर रवाना हुई।
यात्रा के बंडा में प्रवेश करने पर स्थानीय विधायक तरवर सिंह के नेतृत्व में बुंदेली परंपराओं के साथ पुष्प वर्षा एवं पुष्प मालाओं से जिला एवं प्रदेश पदाधिकारियों का भव्य स्वागत किया गया स्वागत के पूर्व उपस्थित सभी प्रदेश, जिला एवं बंडा के कांग्रेसी जनों के साथ साथ किसानों ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
कार्यक्रम का संचालन करते हुए कांग्रेस सेवा दल के जिला महासचिव श्याम दुबे करबरिया ने यात्रा के बारे में विस्तृत जानकारी देने के लिए अशोक क्रांतिकारी जी को बुलाया क्रांतिकारी के बाद कार्यक्रम में उपस्थित विधायक तरवर सिंह जी वरिष्ठ कांग्रेसी श्याम सराफ जिलाध्यक्ष सेवादल ग्रामीण डॉ राजेंद्र चौबे के साथ मुख्य अतिथि हरिशंकर राय जी ने कृषि को लेकर केंद्र सरकार द्वारा लागू किये गए काले कानूनों और यात्रा के बारे में विस्तृत जानकारी दी इस अवसर पर सेवादल ग्रामीण के जिला संयुक्त सचिव पद पर बबलू रजक को मुख्य अतिथि एवं विधायक द्वारा संयुक्त रुप से नियुक्ति पत्र का लिफाफा सौंपा गया इस कार्यक्रम में ब्लॉक अध्यक्ष बंडा अशोक छापरी,नगर अध्यक्ष संतोष सराफ जिला अध्यक्ष यूथ बिग्रेड मनोज सोनवार,नगरअध्यक्ष सेवादल भागचंद अठया,सेवादल ब्लॉक अध्यक्ष ओकार दुबे सेवादल जिलासचिव राहुल जैन सेवादल संयुक्त सचिव राघवेंद्र सिंह,सेवादल महिला जिला महासचिव निधि जैन, गिरीश विश्वकर्मा, प्रशांत मिश्रा गौरव जैन ,श्रीकांत सराफ, राजेंद्र सिंह ,भूपेंद्र सिंह सहित सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं किसानों ने भाग लिया।
कार्यक्रम के अंत में अशोक क्रांतिकारी ने उपस्थित सभी कांग्रेसियों एवं किसानों से दिल्ली की बॉर्डर पर काले कानूनों की मुखालफत कर रहे 70 किसान साथियों के असमय काल कल्वित हो जाने तथा कांग्रेस सेवादल के प्रदेश अध्यक्ष रजनीश हरबंशसिंह की माताश्री के देहावसान हो जाने को लेकर उपस्थित सभी जन समुदाय से 2 मिनट का मौन रखकर मृत व्यक्तियों की आत्मा को शांति तथा उनके परिजनों को इस दुख को सहन करने की परमात्मा शक्ति प्रदान करें इस कामना के साथ मौन श्रद्धांजलि दी गई तदोपरांत यात्रा सागर जिला मुख्यालय के लिए रवाना हुई ।
सागर जिला मुख्यालय और बंडा के बीच पढ़ने वाले समस्त ग्रामों में यात्रा का पुष्प वर्षा एवं फूलमालाओं से स्वागत किया गया इस यात्रा का सागर जिले के भगवानगंज चौराहे पर लगी संविधान निर्माता भारत रत्न डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर मुख्यातिथि सहित, प्रदेश, जिला,ब्लॉक के पदाधिकारियों द्वारा माल्यार्पण कर समापन किया गया और यात्रा मुरैना को रवाना कर दी गई..

सागवान की लकड़ी के साथ मोटरसाइकिल जप्त आरोपी फरार

कन्नौद: वन परिक्षेत्र कन्नौद अंतर्गत अवैध कटाई की मुखबिर की सुचना पर एसडीओ कैलाश वर्मा के नेतृत्व में ग्राम सोनखेडी के बाहर संवेदनशील मार्ग पर नाकाबंदी की गयी डिप्टी रेंजर सज्जन वर्मा, बीट गार्ड भगवान , वनरक्षक पवन यादव ,डिप्टी रेंजर मालवीय , ड्राइवर श्याम , मनफूल धावरी , चौकीदार शेजराम , आदि ने मोटरसायकल पर परिवहन हो रही अवैध सागवान की 6 सिल्ली 2.75 घन मीटर जिसकी कीमत ₹14986, एक पैशन प्रो मोटरसाइकिल जप्त की गई है। आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर भागने मे सफल हो गये अधीनस्थ स्टाफ को अपराधियों का पता लगाने व लकडी किस जंगल से कटी यह भी पता लगाने के निर्देश दिये गये है।
गौरतलब रहे कि देवास जिले की वन परीक्षेत्र पानीगांव, खातेगांव, कन्नौद विगत एक माह से अधिक समय से प्रभारी रेंजरों के भरोसे चल रही है।

लकड़ी जप्ती की जानकारी के संबंध में प्रभारी रेंजर कन्नौद एन एस भूरिया ने बताया कि मुझे कुछ भी जानकारी नहीं है मैं कार्रवाई के दौरान नहीं था।

चंचल भारतीय✒️

देवास – आज आई 511 लोगों की रिपोर्ट मे 9 लोगों की रिपोर्ट आई कोरोना पॉजिटिव

कोविड -19 हेल्थ बुलेटिन दिनांक 20 जनवरी 2021

◆ आज प्राप्‍त रिपोर्ट कोरोना संक्रमित (पाजिटिव) केसेस जानकारीः-

1 पताः-भेरूगढ देवास ,महिला,उम्र 32 वर्ष
2 पताः-बंगाली कालोनी देवास ,महिला,उम्र 14 वर्ष
3 पताः-जवाहर नगर देवास ,पुरूष ,उम्र 65 वर्ष
4 पताः-बीएनपी कालोनी देवास ,महिला,उम्र 76 वर्ष
5 पताः-ईडब्ल्युएस जयप्रकाश नगर देवास ,पुरूष ,उम्र 21 वर्ष
6 पताः-लक्ष्मण नगर देवास ,पुरूष ,उम्र 32 वर्ष
7 पताः-एमआईजी सिविल लाईन देवास ,महिला,उम्र 16 वर्ष
8 पताः-मुरादपुरा,हाटपिपल्या देवास ,पुरूष ,उम्र 12 वर्ष
9 पताः-एचआईजी चामुण्डा काम्पलेक्स देवास ,पुरूष ,उम्र 22 वर्ष

  • 1 -आज लिये गये सैम्‍पल- 671
  • 2 -आज लैब से प्राप्त सैंपल रिपोर्ट संख्या- 511
  • 3 -आज प्राप्त सैम्पल रिपोर्ट में पाजिटिव संख्या- 9
  • 4 -आज प्राप्त कुल सैम्पल रिपोर्ट में नेगेटिव संख्या’- 502
  • 5 -आज कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव, मरीज की मृत्‍यु संख्या- 0
  • 6 -आज दिनांक तक लिये गये सैंपल संख्या- 89654
  • 7 -आज दिनांक तक लैब से प्राप्त कुल सैंपल रिपोर्ट संख्या- 89155
  • 8 -आज दिनांक तक कुल पाजिटिव संख्या- 2901
  • 9 -आज दिनांक तक प्राप्‍त सैम्पल रिपोर्ट में नेगेटिव संख्या’- 85399
  • 10 -आज कोरोना संक्रमित /पॉजिटिव ,मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त हुए संख्या- 8
  • 11 -आज दिनांक तक कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव ,मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त हुए संख्या- 2820
  • 12 -आज दिनांक तक जिले मे कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव, एक्‍टीव मरीजो की संख्या- 54
  • 13 -आज प्राप्त में पैथालॉजी द्वारा रिजेक्ट संख्या- 0
  • 14 -आज दिनांक तक प्राप्त रिपोर्ट में पैथालॉजी द्वारा रिजेक्ट संख्या- 219
  • 15 -आज दिनांक तक कोरोना वायरस सैम्पल रिपोर्ट अप्राप्त /रिपोर्ट आना शेष संख्या’- 499
  • 16 -आज दिनांक तक कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव,मरीज की मृत्‍यु संख्या- 27
  • 17 -जिले में आज का कोविड-19 पाॅजिटीविटी रेट (प्रतिशत मे)- 1.76
  • 18 -जिले में अब तक का कोविड-19 पाॅजिटीविटी रेट (प्रतिशत मे)- 3.25
  • 19 -जिले में अब तक का कोविड-19 रिकवरी रेट (प्रतिशत मे)- 97.21
  • 20 -जिले में अब तक की कोविड-19 मोर्टीलिटी रेट (मृत्युदर) (प्रतिशत मे)- 0.93

देवास – सिवरेज लाईन् से घरों की सिवरेज कनेक्शन शुल्क 250 रू..

देवास। नगरपालिक निगम के वार्डो में सिवरेज लाईनडाली गई। एस.टी.पी. प्लांट चालू किया  किया जाकर सिवरेज लाईन् से घरों की सिवरेज का कनेक्शन किया जा रहा हे। जिसमें कनेक्शन शुल्क 1100 रू प्रति घर रखा गया था। इस संबंध में विधायक श्रीमंत गायत्री राजे पवार के साथ निगम आयुक्त कक्ष में साधारण बैठक आयोजित की गई जिसमें सिवरेज लाईन से घरों के सिवरेज कनेक्शन को जोड़े जाने की शुल्क पर चर्चा की गई। चर्चानुसार निर्धारित शुल्क घटाकर सिवरेज कनेक्शन शुल्क 250 रू प्रति घर से लिये जाने का निर्णय लिया गया। आयुक्त ने अपील की है कि वार्ड वासी अपने घरो का सिवरेज कनेक्शन डाली गई सिवरेज लाईन से जोड़े जिससे कि सिवरेज समस्या से निदान मिल सके। 

32वां राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह आज से हुआ प्रारम्भ

“सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा” पर आयोजित किये जायेंगे विभिन्न कार्यक्रम

देवास। जिले में 32वां राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह का शुभारम्‍भ आज परेड ग्राउण्‍ड देवास में हुआ। कार्यक्रम का शुभारम्‍भ विधायक श्रीमती गायत्री राजे पवार, कलेक्‍टर श्री चन्‍द्रमौली शुक्‍ला एवं एसपी डॉ. शिवदयाल सिंह ने कन्‍या पूजन कर किया। इस दौरान नारी सम्‍मान के लिए सांस्‍कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया तथा जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने सम्‍मान अभियान में चलाये जा रहे हस्‍ताक्षर अभियान के तहत हस्‍ताक्षर भी किये। अभियान के अंतर्गत ‘सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा’ थीम के अन्तर्गत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे। इसके लिये विभिन्न विभागों से भी समन्वय स्थापित किया जायेगा। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के शुभारम्‍भ अवसर पर श्री राजीव खण्‍डेलवाल, पूर्व महापौर श्री सुभाष शर्मा, श्री दुर्गेश अग्रवाल, सीईओ जिला पंचायत श्रीमती शीतला पटले, एएसपी श्री जगदीश डावर, नगर निगम आयुक्‍त श्री विशाल सिंह चौहान, ट्राफिक डीएसपी श्री किरण शर्मा, यातायात निरीक्षक सुश्री सुप्रिया चौधरी सहित अन्‍य अधिकारी एवं पुलिसकर्मी, मैजिक वाहन चालक उपस्थित थे।

नागरिक रक्षक बने भक्षक नहीं – विधायक श्रीमती पवार

इस अवसर पर देवास विधायक श्रीमती गायत्री राजे पवार ने कहा कि नागरिक रक्षक बने भक्षक नहीं। राज्‍य शासन द्वारा प्रदेश में महिलाओं के सम्‍मान के लिए ‘’सम्‍मान अभियान’’ भी चलाया जा रहा है। हम सभी को महिलाओं का सम्‍मान करना चाहिये। ‘’सम्‍मान अभियान’’ का उद्देश्य महिला अपराध के उन्मूलन में समाज की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना है और आम लोगों को कानूनी प्रावधानों के प्रति इस तरह जागरूक करना है कि वे महिला सुरक्षा के प्रति अपनी जिम्मेदारी को निभा सकें। उन्‍होंने कहा कि दुर्घटनाओं से बचाव के लिए यातायात के नियमों का पालन अनिवार्य रूप से करना ही होगा ताकि जीवन सुरक्षित रहे। कोई भी व्यक्ति अकाल मृत्यु का शिकार नहीं हो इसके लिए सावधानी से वाहन चलाएं।

सड़क नियमों का पालन करें और दूसरे लोगों को भी जागरूक करें – कलेक्‍टर श्री शुक्‍ला

कलेक्‍टर श्री शुक्‍ला ने कहा कि महिलाओं और बच्‍चों के प्रति आदर रखें। अपराध रोकने के लिए सभी वर्ग की जिम्‍मेदारी है। नियमों का पालन करें और दूसरे लोगों को भी जागरूक करें। वाहन चालक रोल मॉडल होते है, अपराध रोकने में वाहन चालकों की बडी भूमिका होती है। उन्‍होंने कहा कि लापरवाही के साथ वाहन चलाना सड़क दुर्घटनाओं में मृत्यु का प्रमुख कारण है, लोगों को यातायात के नियमों का पालन अपनी आदत में लाना होगा। वाहन चलाते वक्त सावधानी बरतें, सीट बेल्ट लगाएं, दो पहिया वाहन चालक हेलमेट पहने तथा मोबाईल पर बात करते वक्‍त वाहन न चलाए। माता-पिता अपने बच्चों को यातायात नियमों के बारे में जागरूक करें, समझाइश देवें। लाइसेंस के साथ ही वाहन चलाएं, सबको जागरूक करें ताकि सब सुरक्षित रहें।

नियम पालन करते हुए दुर्घटनाओं से बचे और अपने परिवार को भी बचाएं – एसपी डॉ. सिंह

एसपी डॉ. शिवदयाल सिंह ने कहा कि कानून का पालन अतिआवश्‍यक है। सड़क दुर्घटनाओं से तभी बचा जा सकता है जब सभी लोग यातायात के नियमों का पालन करें। नियमों की अवहेलना दुर्घटनाओं का प्रमुख कारण है। इस बारे में व्यक्ति को स्वयं जागरूक रहना पडेगा औरों को भी जागरूक करना पड़ेगा। नियम पालन करते हुए दुर्घटनाओं से बचे और अपने परिवार को भी बचाएं, नशा नहीं करें। 32वां राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह अंतर्गत शहर के चौराहों पर आमजन के लिये सड़क सुरक्षा हेतु जन-जागरण अभियान का आयोजन किया जायेगा और सीट बेल्ट एवं हेलमेट चेकिंग अभियान चलाया जायेगा। अभियान अंतर्गत सड़क सुरक्षा से सम्बन्धित आवश्यक जानकारी और निर्देश दिये जायेंगे।

देवास – आज आई 610 लोगों की रिपोर्ट मे 9 लोगों की रिपोर्ट आई कोरोना पॉजिटिव

कोविड -19 हेल्थ बुलेटिन दिनांक 19 जनवरी 2021

◆ आज प्राप्‍त रिपोर्ट कोरोना संक्रमित (पाजिटिव) केसेस जानकारीः-

1 पताः-घटिया गयासूर बागली देवास ,पुरूष ,उम्र 45 वर्ष
2 पताः-मुरादपुरा,हाटपिपल्या देवास ,पुरूष ,उम्र 70 वर्ष
3 पताः-घटिया गयासूर बागली देवास ,पुरूष ,उम्र 25 वर्ष
4 पताः-घटिया गयासूर बागली देवास ,पुरूष ,उम्र 25 वर्ष
5 पताः-घटिया गयासूर बागली देवास ,पुरूष ,उम्र 15 वर्ष
6 पताः-मुरादपुरा,हाटपिपल्या देवास ,महिला,उम्र 22 वर्ष
7 पताः-थाना कोतवाली देवास ,पुरूष ,उम्र 32 वर्ष
8 पताः-थाना सिविल लाईन देवास ,पुरूष ,उम्र 45 वर्ष
9 पताः-थाना बीएनपी देवास ,पुरूष ,उम्र 23 वर्ष

  • 1 -आज लिये गये सैम्‍पल- 455
  • 2 -आज लैब से प्राप्त सैंपल रिपोर्ट संख्या- 610
  • 3 -आज प्राप्त सैम्पल रिपोर्ट में पाजिटिव संख्या- 9
  • 4 -आज प्राप्त कुल सैम्पल रिपोर्ट में नेगेटिव संख्या’- 601
  • 5 -आज कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव, मरीज की मृत्‍यु संख्या- 0
  • 6 -आज दिनांक तक लिये गये सैंपल संख्या- 88983
  • 7 -आज दिनांक तक लैब से प्राप्त कुल सैंपल रिपोर्ट संख्या- 88644
  • 8 -आज दिनांक तक कुल पाजिटिव संख्या- 2892
  • 9 -आज दिनांक तक प्राप्‍त सैम्पल रिपोर्ट में नेगेटिव संख्या’- 84897
  • 10 -आज कोरोना संक्रमित /पॉजिटिव ,मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त हुए संख्या- 5
  • 11 -आज दिनांक तक कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव ,मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त हुए संख्या- 2812
  • 12 -आज दिनांक तक जिले मे कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव, एक्‍टीव मरीजो की संख्या- 53
  • 13 -आज प्राप्त में पैथालॉजी द्वारा रिजेक्ट संख्या- 0
  • 14 -आज दिनांक तक प्राप्त रिपोर्ट में पैथालॉजी द्वारा रिजेक्ट संख्या- 219
  • 15 -आज दिनांक तक कोरोना वायरस सैम्पल रिपोर्ट अप्राप्त /रिपोर्ट आना शेष संख्या’- 339
  • 16 -आज दिनांक तक कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव,मरीज की मृत्‍यु संख्या- 27
  • 17 -जिले में आज का कोविड-19 पाॅजिटीविटी रेट (प्रतिशत मे)- 1.48
  • 18 -जिले में अब तक का कोविड-19 पाॅजिटीविटी रेट (प्रतिशत मे)- 3.26
  • 19 -जिले में अब तक का कोविड-19 रिकवरी रेट (प्रतिशत मे)- 97.23
  • 20 -जिले में अब तक की कोविड-19 मोर्टीलिटी रेट (मृत्युदर) (प्रतिशत मे)- 0.93

देवास शहर तीसरी बार बना ओ.डी.एफ. प्लस प्लस शहर

देवास। स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) के महत्वपूर्ण कार्यक्रम खुले में शौच से मुक्त में देवास नगर पालिक निगम ने लगातार तीसरी बार ओडीएफ प्लस प्लस का सम्मान प्राप्त किया, तथा इसी के साथ मार्च में होने वाली वार्षिक स्वच्छ सर्वेक्षण 2021 में अपने लिये 500 अंक भी सुनिश्चित कर लिये हैं। केन्द्र सरकार के शहरी विकास एवं मंत्रालय की चयनीकृत एजेंसी क्यूसीआई द्वारा शहर में दिसम्बर माह में तीन दिवस तक रहकर ओ.डी.एफ प्लस प्लस का मूल्यांकन  किया गया था। जिससे टीम द्वारा शहर के सभी सार्वजनिक शौचालयों, सामुदायिक शौचालयों, मूत्रालयों, तालाबों, व्यावसायिक क्षेत्रों, स्लम बस्तियों का दौरा कर मापदंडों के अनुसार निरीक्षण किया गया । टीम द्वारा एस.टी.पी. प्लांट का भी भ्रमण किया गया। ट्रीटमेंट प्लांट की सुविधाओं को देखा। देवास शहर से निकलने वाले सीवरेज का उपयोग बिलावली एस.टी.पी. प्लांट में किया जा रहा है उपचारित किए गये जल का पुन: उपयोग गार्डन में पौधों को पानी देने में, सड़क धुलाई में एवं डिवाईडर धुलाई में किया जा रहा है। निगम द्वारा 4 नवीन सामुदायिक शौचालयों का पुन: निर्माण किया गया तथा इन शौचालयों में विकलांग एवं बच्चों हेतु पृथक रूप से सुविधाओं को सुनिश्चित किया गया। निगम द्वारा अब तक 5030 व्यक्तिगत शौचालयों का निर्माण किया गया। मापदंडों केे अनुसार 8 उत्कृष्ट शौचालयों को तैयार किया गया। इन सभी शौचालयों में महिलाओं हेतु सेनेट्री पेड की व्यवस्था भी की गई। इन सभी शौचालयों में उपयोग किये गये सेनेटरी पेड को जलाने की व्यवस्था भी की गई। घरों के सेप्टिक टेंक को खाली करने हेतु 2 मैला टेंक की सुविधा प्रदान की जा रही है। सहयोगी संस्थाओं द्वारा नागरिकों को जागरूक किया जा रहा है कि अपने घरों के सेप्टिक टेंक को 3 वर्ष में एक बार खाली करे इस हेतु जागरूक किया गया था। टीम द्वारा शहर केे नागरिकों से फीडबेक लिया गया । इस बार का परिणाम इस लिये भी अतिमहत्वपूर्ण है, कि इस बार टीम द्वारा आकस्मिक निरीक्षण किया गया था। बिना किसी सूचना के क्यूसीआई टीम द्वारा मापदंडों के अनुसार शहर का भ्रमण किया गया। ओडीएफ प्लस प्लस हासिल करने मेेंं शहर के नागरिकों की सहभागिता रही। आगामी सर्वेक्षण को देखते हुए निगम की यह उपलब्धि टीम के लिये उत्साह बढानेे वाली है