देवास – आज आई 310 लोगों की रिपोर्ट मे 7 लोगों की रिपोर्ट आई कोरोना पॉजिटिव

कोविड -19 हेल्थ बुलेटिन दिनांक 12 जनवरी 2021

◆ आज प्राप्‍त रिपोर्ट कोरोना संक्रमित (पाजिटिव) केसेस जानकारीः-

1 पताः- राधागंज देवास ,पुरूष ,उम्र 24 वर्ष
2 पताः- इलासखेडी देवास ,पुरूष ,उम्र 25 वर्ष
3 पताः- इलासखेडी देवास ,पुरूष ,उम्र 08 वर्ष
4 पताः- बालोन टोंकखुर्द देवास ,पुरूष ,उम्र 40 वर्ष
5 पताः- पोलाखाल उदयनगर देवास ,महिला ,उम्र 24 वर्ष
6 पताः- पुंजापुरा उदयनगर देवास ,पुरूष ,उम्र 14 वर्ष
7 पताः- एसपीएस नीमखेडा उदयनगर देवास ,महिला ,उम्र 44 वर्ष

  • 1 -आज लिये गये सैम्‍पल- 301
  • 2 -आज लैब से प्राप्त सैंपल रिपोर्ट संख्या- 310
  • 3 -आज प्राप्त सैम्पल रिपोर्ट में पाजिटिव संख्या- 7
  • 4 -आज प्राप्त कुल सैम्पल रिपोर्ट में नेगेटिव संख्या’- 303
  • 5 -आज कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव, मरीज की मृत्‍यु संख्या- 0
  • 6 -आज दिनांक तक लिये गये सैंपल संख्या- 86020
  • 7 -आज दिनांक तक लैब से प्राप्त कुल सैंपल रिपोर्ट संख्या- 85824
  • 8 -आज दिनांक तक कुल पाजिटिव संख्या- 2839
  • 9 -आज दिनांक तक प्राप्‍त सैम्पल रिपोर्ट में नेगेटिव संख्या’- 82136
  • 10 -आज कोरोना संक्रमित /पॉजिटिव ,मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त हुए संख्या- 3
  • 11 -आज दिनांक तक कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव ,मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त हुए संख्या- 2770
  • 12 -आज दिनांक तक जिले मे कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव, एक्‍टीव मरीजो की संख्या- 42
  • 13 -आज प्राप्त में पैथालॉजी द्वारा रिजेक्ट संख्या- 0
  • 14 -आज दिनांक तक प्राप्त रिपोर्ट में पैथालॉजी द्वारा रिजेक्ट संख्या- 219
  • 15 -आज दिनांक तक कोरोना वायरस सैम्पल रिपोर्ट अप्राप्त /रिपोर्ट आना शेष संख्या’- 196
  • 16 -आज दिनांक तक कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव,मरीज की मृत्‍यु संख्या- 27
  • 17 -जिले में आज का कोविड-19 पाॅजिटीविटी रेट (प्रतिशत मे)- 2.26
  • 18 -जिले में अब तक का कोविड-19 पाॅजिटीविटी रेट (प्रतिशत मे)- 3.31
  • 19 -जिले में अब तक का कोविड-19 रिकवरी रेट (प्रतिशत मे)- 97.57
  • 20 -जिले में अब तक की कोविड-19 मोर्टीलिटी रेट (मृत्युदर) (प्रतिशत मे)- 0.95

देवास – रुपयों के लेनदेन को लेकर चाकु से गोदकर की युवक कि हत्या

देवास। शहर में साेमवार रात करीब 9 बजे रुपयों के लेनदेन को लेकर चार युवकाें ने एक युवक काे पकड़ा चाकूओं से गाेदकर हत्या कर दी। बालगढ़ निवासी याेगेश उर्फ मामू (30) पिता बंशीलाल पटेल पर अतुल पिता मुकेश नामक युवक ने पैसाें के लेन-देने की बात काे लेकर साथियाें के साथ जानलेवा हमला कर दिया, जिससे उसकी माैत हाे गई। मर्डर की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में बालगढ़ के रहने वाले लाेग जिला अस्पताल पहुंचे। प्राप्त जानकारी अनुसार मुख्य आरोपी अतुल निवासी कबीट कॉलोनी को गिरफ्तार कर लिया है। घटना की जानकारी लगते ही हाटपिपलिया विधायक मनोज चाैधरी और देवास विधायक गायत्री राजे पंवार भी जिला अस्पताल पहुंचे उन्हाेंने मृतक के साथियाें से कहा, पुलिस काे सख्त कार्रवाई के लिए कह दिया है। शव का पीएम मंगलवार को किया जाएगा। काेतवाली पुलिस के अनुसार आराेपी अतुल तहसील चाैराहे पर हाेटल चलाता है, जिसका नाम मुकेश रेस्टाेरेंट है। घटना के दाैरान याेगेश के साथ कमलेश चाैधरी भी था, जिसे आए चार से पांच बदमाशाें ने कट्टा अड़ाकर एक तरफ खड़ा कर दिया था। उसके बाद आराेपियाें ने याेगेश पर चाकुओं से वार पर वार कर दिए। चाकू लगते ही याेगेश चिल्लाया और वहीं जमीन पर गिर गया। आराेपी घटना काे अंजाम देकर माैके से भाग गए। मौके पर मौजूद कमलेश ने याेगेश काे खून में लथपथ देख साथियाें काे फाेन लगाकर जानकारी दी।

देवास – अमानक पॉलिथिन पाये जाने पर मौके पर चालानी कार्यवाही के साथ शहरी क्षेत्रो मे नाली सफाई अभियान प्रारंभ

देवास। स्वच्छता सर्वेक्षण 2021 के अन्तर्गत व्यवसायिक क्षेत्रो मे तथा वार्ड क्षेत्रो के व्यवसायको द्वारा किये जा रहे व्यवसाय मे अमानक पॉलिथिन का उपयोग प्रतिबंधित होने के साथ जिन प्रतिष्ठानो पर अमानक पॉलिथिन पाई जाती है व दो अलग-अलग डस्टबीन नही पाई जाती है तो ऐसे व्यवसायको का मौके पर चालानी कार्यवाही किये जाने के निर्देश नगर निगम आयुक्त विशालसिह चौहान द्वारा निगम स्वास्थ्य अधिकारी आरएस केलकर को दिये। साथ ही स्वास्थ्य निरीक्षको को उनके अधिनस्थ सफाई मित्रो के साथ प्रतिदिन विशेष रूप से वार्डक्षेत्रो की नालियो की सफाई मे विशेष रूप से नाली सफाई अभियान चलाये जाने के निर्देश के साथ टीम वर्क मे कार्य कर रिपोर्ट स्वास्थ्य अधिकारी के माध्यम से प्रतिदिन प्रस्तुत करने के निर्देश दिये गये। इसी प्रकार यूजर चार्जेस वसुली को भी संज्ञान मे लेकर निगम स्वास्थ्य निरीक्षको को दिशा निर्देश देते हुये वसुलीकर्ता से समन्वय कर की गई प्रतिदिन वसुली की रिपोर्ट दोपहर पश्चात स्वास्थ्य अधिकारी को देने हेतु कहा गया। यूजर चार्जेस की लक्ष्यानुरूप वसुली नही होने पर संबंधित वसुलीकर्ता के खिलाफ वैद्यानिक कार्यवाही की जाने के निर्देश निगम उपायुक्त तनूजा मालवीय को दिये गये। निगम अधिक्षण यंत्री अरूण मेहता एवं सहायक यंत्री जगदीश वर्मा को सीवरेज संबंधी रेस्टोरेशन का शेष कार्य अतिशीघ्र करवाकर उनका निरीक्षण करने के निर्देश दिये गये। साथ ही आयुक्त द्वारा 45 वार्डो मे किये जा रहे विकास कार्यो के साथ गार्डनो का विकास तथा स्वच्छता संबंधी कार्य की जानकारी संबंधित इंजिनियरो से लेकर किये जा रहे कार्यो का निरीक्षण कर जानकारी प्रस्तुत करने के निर्देश निगम कार्यपालन यंत्री नागेश्वर वर्मा को दिये।

कलेक्‍टर श्री शुक्‍ला द्वारा देवास जिले के लिए स्थानीय अवकाश घोषित

देवास। कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री चन्‍द्रमौली शुक्‍ला द्वारा वर्ष-2021 के लिए स्थानीय अवकाश घोषित किए गए है। घोषित किए गए अवकाशों में मां नर्मदा जयंती (नर्मदा जन्मोत्सव) 19 फरवरी 2021 शुक्रवार को संपूर्ण अनुभाग क्षेत्र खातेगांव में अवकाश रहेगा। भूजरिया 23 अगस्‍त 2021 सोमवार को संपूर्ण अनुभाग क्षेत्र खातेगांव में अवकाश रहेगा। गणेश चतुर्थी 10 सितम्‍बर 2021 शुक्रवार को संपूर्ण अनुभाग क्षेत्र देवास एवं सोनकच्छ में अवकाश रहेगा। डोल ग्यारस 17 सितम्‍बर शुक्रवार को संपूर्ण अनुभाग क्षेत्र कन्नौद एवं बागली में अवकाश रहेगा। महाअष्‍टमी 13 अक्टूबर 2021 बुधवार को संपूर्ण अनुभाग क्षेत्र बागली में अवकाश रहेगा। महा दुर्गा नवमी 14 अक्टूबर 2021 गुरूवार को संपूर्ण अनुभाग क्षेत्र कन्नौद में अवकाश रहेगा। धनतेरस 02 नवम्‍बर 2021 मंगलवार को संपूर्ण अनुभाग क्षेत्र देवास में अवकाश रहेगा। दीपावली का दूसरा दिन (गोवर्धन पूजा) 05 नवम्‍बर 2021 शुक्रवार को संपूर्ण अनुभाग क्षेत्र सोनकच्‍छ एवं बागली में अवकाश रहेगा तथा भाईदूज 06 नवंबर 2021 शनिवार को संपूर्ण अनुभाग क्षेत्र देवास, सोनकच्छ, कन्नौद, खातेगांव में अवकाश रहेगा। यह घोषित स्‍थानीय अवकाश कोषागारों/उप कोषागारों एवं बैंकों पर लागू नहीं होंगे।

देवास – विक्रमअवार्ड,एकलव्य अवार्ड एवं विश्वामित्र अवार्ड प्राप्त खिलाडिय़ों का सम्मान

देवास। प्रगति एथलेटिक क्लब देवास एवं देवास जिला सॉफ्टबॉल एसोसिएशन द्वारा प्रति वर्ष अनुसार इस वर्ष  भी सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इसमें मध्य प्रदेश शासन के खेल अलंकरण से सम्मानित विक्रम अवार्ड सॉफ्टबॉल से पूजा पारखे, सॉफ्ट टेनिस  जय मीणा, एकलव्य अवार्ड से आदित्य दुबे के साथ ही विश्वामित्र अवार्डी सुदेश सांगते, देवास के खेलों के भीष्म पितामह राधेश्याम सोलंकी का सम्मान किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रगति क्लब के अध्यक्ष मनोज राजानी, मदन लाल कहार, मनीष सोलंकी थे । सर्वप्रथम अतिथियों का स्वागत क्लब के संचालक अनिल श्रीवास्तव, सचिव राजीव  श्रीवास्तव, संग्राम साठे, महेश सोनी, कौशल शिवरे, मुकेश श्रीवास्तव, राशिद खान, भरत विश्वकर्मा, दिलीप बारोड, अरुण कुशवंशी, रागिनी चौहान, शिवनारायण टांडी, प्रेम नाथ तिवारी, डॉ सुषमा अरोरा, अनु द्विवेदी, पवन यादव आदि ने किया। कार्यक्रम का संचालन भरत वर्मा ने किया एवं आभार चंद्रपाल सोलंकी ने माना।

देवास – आज आई 268 लोगों की रिपोर्ट मे 6 लोगों की रिपोर्ट आई कोरोना पॉजिटिव , एक कोरोना संक्रमित (पाजिटिव) व्यक्ति की मृत्यु

कोविड -19 हेल्थ बुलेटिन दिनांक 11 जनवरी 2021

◆ आज प्राप्‍त रिपोर्ट कोरोना संक्रमित (पाजिटिव) केसेस जानकारीः-

1 पताः- कालुखेडी देवास ,पुरूष ,उम्र 60 वर्ष
2 पताः- मधुबन कालोनी देवास ,पुरूष ,उम्र 46 वर्ष
3 पताः- एकता नगर देवास ,पुरूष ,उम्र 43 वर्ष
4 पताः- भगतसिंह मार्ग देवास ,महिला ,उम्र 42 वर्ष
5 पताः- इकलेरा टोंकखुर्द देवास ,महिला ,उम्र 13 वर्ष
6 पताः- इकलेरा टोंकखुर्द देवास ,पुरूष ,उम्र 29 वर्ष

◆ आज प्राप्‍त रिपोर्ट मे कोरोना संक्रमित (पाजिटिव) व्यक्ति निवासी खातेगांव उम्र 80 वर्ष की मृत्यु

1 -आज लिये गये सैम्‍पल- 279
2 -आज लैब से प्राप्त सैंपल रिपोर्ट संख्या- 268
3 -आज प्राप्त सैम्पल रिपोर्ट में पाजिटिव संख्या- 6
4 -आज प्राप्त कुल सैम्पल रिपोर्ट में नेगेटिव संख्या’- 262
5 -आज कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव, मरीज की मृत्‍यु संख्या- 1
6 -आज दिनांक तक लिये गये सैंपल संख्या- 85719
7 -आज दिनांक तक लैब से प्राप्त कुल सैंपल रिपोर्ट संख्या- 85514
8 -आज दिनांक तक कुल पाजिटिव संख्या- 2832
9 -आज दिनांक तक प्राप्‍त सैम्पल रिपोर्ट में नेगेटिव संख्या’- 81833
10 -आज कोरोना संक्रमित /पॉजिटिव ,मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त हुए संख्या- 2
11 -आज दिनांक तक कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव ,मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त हुए संख्या- 2767
12 -आज दिनांक तक जिले मे कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव, एक्‍टीव मरीजो की संख्या- 38
13 -आज प्राप्त में पैथालॉजी द्वारा रिजेक्ट संख्या- 0
14 -आज दिनांक तक प्राप्त रिपोर्ट में पैथालॉजी द्वारा रिजेक्ट संख्या- 219
15 -आज दिनांक तक कोरोना वायरस सैम्पल रिपोर्ट अप्राप्त /रिपोर्ट आना शेष संख्या’- 205
16 -आज दिनांक तक कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव,मरीज की मृत्‍यु संख्या- 27
17 -जिले में आज का कोविड-19 पाॅजिटीविटी रेट (प्रतिशत मे)- 2.24
18 -जिले में अब तक का कोविड-19 पाॅजिटीविटी रेट (प्रतिशत मे)- 3.31
19 -जिले में अब तक का कोविड-19 रिकवरी रेट (प्रतिशत मे)- 97.70
20 -जिले में अब तक की कोविड-19 मोर्टीलिटी रेट (मृत्युदर) (प्रतिशत मे)- 0.95

वैश्य महा सम्मेलन में कैलेंडर का विमोचन किया

कन्नौद :महेश्वरी भवन में रविवार को वैश्य महा सम्मेलन कर कैलेंडर का विमोचन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि वैश्य महासभा के प्रदेश महामंत्री सत्यनारायण लाठी, प्रदेश मंत्री अशोक सोमानी कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष गौरव खंडेलवाल ने की प्रदेश महामंत्री एवं वैश्य महा सम्मेलन के वरिष्ठ कार्यकर्ता लाठी ने बताया कि आज के परिवेश में एवं विकट परिस्थिति को देखते हुए वैश्य संगठन की एकता बहुत जरूरी है एवं बताया कि किस तरह वैश्य महा सम्मेलन वैश्य एकता के लिए कार्य कर रही है अशोक सोमानी ने वैश्य महा सम्मेलन के अगले कार्यक्रम की रूपरेखा पर प्रकाश डाला जिले की एवं ब्लॉक की कार्यकारिणी को किस तरह कार्य करना चाहिए इस बात को इस तरीके से जिलाध्यक्ष गौरव खंडेलवाल ने बताया।
तत्पश्चात वैश्य महा सम्मेलन की महिला इकाई ललिता मेहता एवं संतोष गुप्ता ने महिलाओं की भागीदारी पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम के बीच में ही दुखद समाचार प्राप्त हुआ कि पूर्व विधायक श्याम होलनी का निधन हो गया है कार्यक्रम को स्थगित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला महामंत्री भानु अग्रवाल एवं कोषाध्यक्ष राजेंद्र उपस्थित थे। अंत में कार्यक्रम का आभार ब्लॉक अध्यक्ष नंदकिशोर तापड़िया ने माना एवं संचालन प्रकाश जैन ने किया| कन्नौद से मुख्य रूप से पंकज चांडक, विनोद भूतड़ा वरिष्ठ पत्रकार, गोविंद गर्ग, रवि गोयल, संतोष गोरानी, नंदकिशोर काबरा, संजय तापड़िया, दीपक बजाज, मुकेश जैन,कन्नौद माहेश्वरी समाज के अध्यक्ष गोपाल धूत आदि उपस्थित थे।

चंचल भारतीय✒️

खनिज विभाग दल ने ग्राम भिलाखेड़ा में खदान का किया निरीक्षण, खदान पर स्थापित क्रेशर को किया सील

मुरम खनिज का बिना रॉयलटी परिवहन करने पर तीन डंपर जप्त

देवास । खनिज अधिकारी देवास श्री आरिफ खान ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार एवं कलेक्टर श्री चंद्रमौली शुक्ला ने मार्गदर्शन में देवास जिले में खनिज विभाग द्वारा दल बनाकर खदानो का निरीक्षण कर कार्यवाही की जा रही है। इसी कड़ी में देवास तहसील के ग्राम भिलाखेड़ा में सर्वे क्रं. 82 के रकबा 4.900 हे. में मेसर्स के. एन. डेवलपर्स एवं बिल्डकॉन प्रा. लि. की खदान पर खनिज निरीक्षक श्री रमेश सोलंकी एवं खनि सर्वेयर तनवी आप्टे द्वारा जाँच कि गई। उक्त खदान वर्ष 2017 से 2027 तक की अवधि के लिये स्वीकृत है। जाँच मे पाया गया की कंपनी द्वारा खदान का वर्ष 2020 का डेड रेन्ट जमा नहीं किया गया है तथा सी. टी. ओ. की अवधि भी समाप्त हो चुकी है। खदान क्षेत्र में क्षेत्रफल सीमा चिन्ह एवं बोर्ड भी नहीं पाए गये। खनिज विभाग के दल द्वारा खदान पर स्थापित क्रेशर को सील किया गया। इसी प्रकार मेसर्स के. एन. डेवलपर्स एण्ड बिल्डकॉन प्रा. लि. का स्वीकृत एक अन्य उत्खनिपट्टे में अनुबंध निष्पादन नहीं कराए जाने से उस पट्टे को लेप्स किये जाने कि कार्यवाही की जा रही हैं। इसी प्रकार अवैध परिवहन की जाँच के दौरान इंदौर-भोपाल बायपास रोड पर मुरम खनिज का बिना रॉयलटी परिवहन करते हुए तीन डंपर जप्त किये गए। खनिज अधिकारी देवास ने बताया कि इस प्रकार की कार्यवाही आगे भी जारी रहेगी

26 जनवरी को होगा राष्ट्रीय दंगल का आयोजन

देवास। प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी 26 जनवरी को राष्ट्रीय दंगल का आयोजन किया जाएगा। जिला कुश्ती एम्युचर संघ के अध्यक्ष मना पहलवान ने बताया कि राष्ट्रीय दंगल का आयोजन नवश्रृंगारित छत्रपति साहू कुश्ती एरिना पर किया जाएगा। जिसमें भारत वर्ष के चुनिंदा पहलवान भाग लेगे। दंगल की संरक्षक विधायक श्रीमंत गायत्री राजे पवार हैं। आयोजन में नगर निगम का सहयोग रहेगा। 13 जनवरी को नगर निगम प्रांगण में कुश्तियां तय की जाएगी। दंगल सायंकाल 4 बजे प्रारंभ होगा। उक्त दंगल भारतीय कुश्ती संघ के तत्वावधान में आयोजित किया जा रहा है। पहलवानों को नकद राशि से सम्मानित किया जाएगा। दंगल को सफल बनाने की अपील अशोक उस्ताद, मुकेश सांगते पहलवान, भेरू पहलवान, नंदू पहलवान, शंकर पहलवान, हनीफ मौलाना, रमजान उस्ताद, राधेश्याम पंवार, शाकिर पहलवान, लियाकत भार्ई मिलन, अर्जुन दादा कलंदरी, मदनदादा वैष्णव, साबिर उस्ताद नईम पहलवान, शैलेन्द्रसिंह ठाकुर, राजेन्द्र उस्ताद आदि ने की है। उक्त जानकारी जिला प्रवक्ता एस.पी.एस. ठाकुर ने दी।

मध्यप्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष व पूर्व विधायक श्याम होलानी का निधन

मध्यप्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष व पूर्व बागली विधायक श्याम होलानी का आज दोपहर आकस्मिक निधन हो गया। होलानी जी कांग्रेस के बड़े नेता थे। लंबे समय तक वह जिला कांग्रेस अध्यक्ष भी रहे है। होलानी जी की अंतिम यात्रा 4 बजे ले जायी जाएगी। होलानी के निधन की खबर मिलते ही कई लोग गृह नगर की ओट पहुंच रहे हैं! श्याम होलानी प्रदेश में अपनी बड़ी पहचान बना चुके हैं उन्होंने बागली क्षेत्र के भाजपा के अवैध गढ़ को तोड़कर विधानसभा सीट जीती थी! तभी से कांग्रेस हाईकमान दिल्ली से लेकर भोपाल तक उनका सम्मान होता आ रहा है! कांग्रेस निगरानी समिति के सदस्य होने के साथ-साथ देवास जिला अध्यक्ष पद पर भी दायित्व संभाला कई महत्वपूर्ण पदों पर रहने के साथ निगम मंडल पद पट भी 5 वर्ष प्रदेश को सेवा दी उनके कार्यकाल में बंद पड़ी मंडी शुरू हो गई 68 वर्ष के श्याम होलानी कांग्रेस के सफेद कोट के रूप में पहचाने जाते थे! कपास व्यवसाई होने के नाते क्षेत्र के कई किसानों से उनका जीवित संपर्क था बागली विधानसभा में आरक्षण के पूर्व उनकी दावेदाटी सदैव बनी रहती थी! उनके निधन पर कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष कैलाश कुंडल राजेन्द्र इनानी, प्रवीण चौधटी , राजेश बजाज ,टामेश्वर गुर्जट श्यामा तोमट ,महेंद्र तवट, कमल सोनी, दिलीप गुर्जट, टाजपाल भाटिया, अजीज मंसूटी, विपिन शिवहरे, सहित कई लोगों ने श्रद्धांजलि देते हुए श्रद्धा सुमन अर्पित किए हैं।