देवास पुलिस को मिली बड़ी सफलता अवैध मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले के विरूद्ध बड़ी कार्यवाही
पुलिस अधीक्षक जिला देवास डॉ श्री शिवदयाल सिंह के निर्देशन तथा अति. पुलिस अधीक्षक देवास श्री जगदीश डाबर एवं नगर पुलिस अधीक्षक देवास श्री विवेक सिंह चौहान के मार्गदर्शन में अवैध मादक पदार्थ की तस्करी की रोक थाम में कार्यवाही करते दिनांक 13/01/2021 को पुलिस थाना औद्योगिक क्षेत्र देवास को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति इंदौर से देवास कि ओर मोटरसायकल क्रमांक MP09VW0342 से आ रहा है एंव उसके पास बैग में गांजा भरा हुआ है । मुखबिर सूचना पर थाना बल के साथ रसूलपुर चौराहे पहुंचे जहाँ पर आरोपी तेजू रामकुमार पिता रामतीरथ पाल उम्र 38 साल जाति पाल निवासी 504 निरंजनपुर इंदौर से धारा 08/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत 10 किलो 300 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा एवं एचएफ डीलक्स मोटर सायकल क्रमांक MP09 VW0342 कुल कीमत 2.20 लाख रूपये जप्त कर आरोपी तेजू रामकुमार को गिरफ्तार किया गया। आरोपी तेजू रामकुमार के विरूद्ध अपराध क्रमांक 36/2021 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
जप्त मश्रुकाः– 10 किलो 300 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा एवं एचएफ डीलक्स मोटर सायकल क्रमांक MP09 W0342 कुल कीमत 2.20 लाख रुपये
आरोपीः– तेजू रामकुमार पिता रामतीरथ पाल उम्र 38 साल जाति पाल निवासी 504 निरंजनपुर इंदौर
उक्त सराहनीय कार्य में निरीक्षक अनिल शर्मा थाना प्रभारी, उनि जितेन्द्र यादव , उनि मलखान सिंह भाटी , प्र.आर. 424 नितिन सिंह , प्र.आर. 531 देवेन्द्र चौहान , आर 781 रवि सिंह भदौरिया , आर 538 अतुल सिंह एवं आर. 66 राजेन्द्र मालवीय की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
