देवास – आज आई 478 लोगों की रिपोर्ट मे 10 लोगों की रिपोर्ट आई कोरोना पॉजिटिव

कोविड -19 हेल्थ बुलेटिन दिनांक 13 नवम्बर 2020

◆ आज प्राप्‍त रिपोर्ट कोरोना संक्रमित (पाजिटिव) केसेस जानकारीः-

1 पताः- न्यू आदर्श कॉलोनी देवास ,पुरूष ,उम्र 59 वर्ष
2 पताः- न्यू आदर्श कॉलोनी देवास ,महिला ,उम्र 79 वर्ष
3 पताः- न्यू आदर्श कॉलोनी देवास ,महिला ,उम्र 55 वर्ष
4 पताः- न्यू आदर्श कॉलोनी देवास ,महिला ,उम्र 51 वर्ष
5 पताः- बीएनपी गेस्ट हाउस देवास ,पुरूष ,उम्र 35 वर्ष
6 पताः- पुलिस लाईन देवास ,पुरूष ,उम्र 38 वर्ष
7 पताः- सिविल लाईन देवास ,महिला ,उम्र 43 वर्ष
8 पताः-ग्राम नेमावर खातेगांव,देवास ,पुरूष ,उम्र 53 वर्ष
7 पताः- आवास नगर देवास ,महिला ,उम्र 37 वर्ष
8 पताः-पिपल्या कायथा ,देवास ,पुरूष ,उम्र 24 वर्ष

  • 1 – आज लिये गये सैम्‍पल- 274
  • 2 -आज लैब से प्राप्त सैंपल रिपोर्ट संख्या- 478
  • 3 -आज प्राप्त सैम्पल रिपोर्ट में पाजिटिव संख्या- 10
  • 4 -आज प्राप्त कुल सैम्पल रिपोर्ट में नेगेटिव संख्या’- 468
  • 5 -आज कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव, मरीज की मृत्‍यु संख्या- 0
  • 6 -आज दिनांक तक लिये गये सैंपल संख्या- 59502
  • 7 -आज दिनांक तक लैब से प्राप्त कुल सैंपल रिपोर्ट संख्या- 59368
  • 8 -आज दिनांक तक कुल पाजिटिव संख्या- 2028
  • 9 -आज दिनांक तक प्राप्‍त सैम्पल रिपोर्ट में नेगेटिव संख्या’- 56250
  • 10 -आज कोरोना संक्रमित /पॉजिटिव ,मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त हुए संख्या- 56
  • { नोट- आज के बुलेटिन मे आज 40 पाॅजिटिव व्यक्तियों को जोडे गयें है, जो देवास जिले के निवासी है लेकिन पाॅजिटिव अन्य जिले मे आयें एवं अन्य जिलो मे उपचार एवं स्वस्थ (कोरोना मुक्त) हुए।}
  • 11 -आज दिनांक तक कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव ,मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त हुए संख्या- 1968
  • 12 -आज दिनांक तक जिले मे कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव, एक्‍टीव मरीजो की संख्या- 37
  • 13 -आज प्राप्त में पैथालॉजी द्वारा रिजेक्ट संख्या- 0
  • 14 -आज दिनांक तक प्राप्त रिपोर्ट में पैथालॉजी द्वारा रिजेक्ट संख्या- 219
  • 15 -आज दिनांक तक कोरोना वायरस सैम्पल रिपोर्ट अप्राप्त /रिपोर्ट आना शेष संख्या’- 134
  • 16 -आज दिनांक तक कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव,मरीज की मृत्‍यु संख्या- 23
  • 17 -जिले में अब तक का कोविड-19 पाॅजिटीविटी रेट (प्रतिशत मे)- 3.42
  • 18 -जिले में अब तक का कोविड-19 रिकवरी रेट (प्रतिशत मे)- 97.04
  • 19 -जिले में अब तक की कोविड-19 मोर्टीलिटी रेट (मृत्युदर) (प्रतिशत मे)- 1.13

                                                         (डॉ एम.पी.शर्मा )                                      
                                    मुख्य चिकित्सा एव स्वास्थ अधिकारी,देवास

आबकारी विभाग द्वारा अवैध मदिरा के निर्माण, संग्रहण, परिवहन तथा विक्रय के विरुद्ध विशेष अभियान

देवास / कलेक्टर श्री चंद्रमौली शुक्ला के निर्देशानुसार आबकारी विभाग द्वारा सहायक आबकारी आयुक्त श्री विक्रम दीप सांगर के मार्गदर्शन में अवैध मदिरा के निर्माण, संग्रहण, परिवहन तथा विक्रय के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में आज दिनांक 12 नवम्बर 2020 को आबकारी विभाग द्वारा अलसुबह ग्राम बरोठा सांसी मोहल्ला तथा तालाब किनारे कार्यवाही की गई। कार्यवाही में कुल 84 लीटर अवैध हाथभट्टी मदिरा जप्त और लगभग 7 हजार लीटर महुआ लहान जप्त कर विधिवत नष्ट किया गया। जप्त समस्त सामग्री की कीमत 3 लाख 66 हजार 800 रुपये है । कार्यवाही में कुल 07 प्रकरण मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1) के तहत पंजीबद्ध कर विवेचना में लिये गये। आज की कार्यवाही में आबकारी उपनिरीक्षक महेश पटेल, विजय कुचेरिया, प्रेम यादव, आबकारी मुख्य आरक्षक विष्णु प्रसाद कलोसिया, राजाराम रैकवार ,दीपक धुरिया आबकारी आरक्षक बालकृष्ण जायसवाल , अशोक सेन,नितिन सोनी , संगीता यादव आदि सम्मिलित थे। इस प्रकार की कार्यवाही लगातार जारी रहेगी

धनतेरस त्यव्हार पर जीवन रक्षा का दिया सन्देश ,यातायात नियम पालन शपथ के साथ बाटे नियम के पर्चे

देवास| भोपाल कॉरिडोर फोर लेन प्रबंधन, मध्यप्रदेश सड़क विकाश निगम व् कंपनी प्रबंधन के निर्देशन में सी. एस.आर.मैनेजर उमा शंकर पांडेय द्वारा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस प्रशांत सिंह भदौरिया , प्रभारी निलेश्वरी डाबर के मार्गदर्शन में हमारी सड़कें हमारे जीवन रक्षा उद्देश्य के साथ धनतेरस त्यव्हार के ट्रैफिक को ध्यान में रखकर दुर्घटना बचाव व सड़क सुरक्षा के लिए जागरूकता कार्यक्रम चलाया गया। कंपनी प्रबंधन के आशिष थिटे व् किरण बाबू के निवेदन पर आज टोल प्लाजा भौंरासा से गुजर रहे वाहन चालकों को यातायात नियम की जानकारी , नियम पालन हेतु सपथ के साथ अनुविभागीय अधिकारी पुलिस प्रशांत सिंह भदौरिया , प्रभारी निलेश्वरी डाबर द्वारा सड़क सुरक्षा व् दुर्घटना बचाव हेतु यातायात नियम के पर्चे बितरित करने के साथ सामाजिक दुरी का पालन करते हुवे , उपस्थितों से नियम पालन के साथ मैनेजर नरेश साह ,उमा शंकर पांडेय व् अरुण शर्मा ने बताया की समाज को दुर्घटनाओं से बचाने , परिवार को बिखरने से बचाने के उद्देश्य के साथ हमने धनतेरस त्यव्हार पर सड़क पर बरती जाने वाली सावधानी के लिए हेल्मेट, सीटवेल्ट,गतिसीमा , ओवर टेक , मोबाइल पर बात न करने, वाईक पर तीन सवारी न विठाने, रात्रि मे डीपर का प्रयोग करने, वाहन का परिचालन गायों के छेत्र में धीमी गति से करने आदी यातायात नियमों के पालन का महत्त्व समझा रहे है लोगो को शपथ के साथ ही दुर्घटना के प्रमुख बिन्दुओं पर चर्चा के साथ बचाव के उपाय सुझाए जा रहे है। कम्पनी का उद्देश्य सी. एस. आर. के माध्यम से त्यावहार पर सुरक्षा के प्रति लोंगो को सचेत कर जागरूकता लाना है ताकि समाज दुर्घनारहित खुशी से त्यौहार मनाये। इस मौके पर निशांत श्रीवास्तव, प्लाजा कंट्रोलर राजकुमारी जी, डॉक्टर अबुजर प्रधान आरक्षक जोजन सिंह, दीवान सिंह,सब इंस्पेक्टर चेत सिंह जी,भद्रपाल सिंह, जयपाल जी, जाकिर खान, व सभी सम्माननीय उपस्थिति थे।

बाजार में लौटी रौनक , धनतेरस पर सजे बाज़ार

आज आज से दीपावली तक बाजार में जमकर होगी खरीदी , बाजारों में भीड़ देखकर व्यापारी हुए उत्साहित

देवास। दीपों के पर्व दीपावली का आगाज आज धनतेरस के साथ शुरू हो गया है दीपावली पर्व को देखते हुए शहर भर में पूरा बाजार कारोबार के लिए तैयार है पुष्प नक्षत्र के बाद से ही लगातार बाजार में रौनक देखने को मिल रही है आज धनतेरस पर ऑटोमोबाइल इलेक्ट्रॉनिक्स सर्राफा बाजार में ग्राहकों की अच्छी भीड़ देखने को मिल रही है। सर्राफा बाजार में आभूषणों की बिक्री मैं काफी तेजी देखने को मिली है ग्राहकों द्वारा विभिन्न प्रकार के आभूषण खरीदे जा रहे हैं । शहर के मॉल के साथ-साथ फुटकर विक्रेताओं के यहां पर भी ग्राहकों की अच्छी भीड़ देखने को मिल रही है । वहीं ऑटोमोबाइल मैं भी काफी कारोबार हो रहा है ग्राहक दोपहिया वाहनों की खरीदारी जमकर कर रहे हैं आज धनतेरस पर इलेक्ट्रॉनिक्स सर्राफा ऑटोमोबाइल में और अच्छी ग्राहकी की उम्मीद कारोबारियों को है आज धनतेरस पर बर्तन खरीदने का भी विशेष महत्व रहता है इसीलिए शहर के सभी व्यापारियों ने अपनी बर्तनों की दुकान को सजा कर तैयार किया है आज व्यापारियों को अच्छे कारोबार का पूरा विश्वास है कोरोना काल के बाद देवउठनी ग्यारस से विवाह समारोह भी शुरू हो जायेगे हैं इसी का फायदा भी कारोबारियों को मिलेगा

दीपावली की पावन रात्रि में होगा भव्य महाकाली पूजन, हवन और भजन निशा

देवास। नगर की सामाजिक और धार्मिक कार्यो में सदैव अग्रणी रहने वाली संस्था नमो-नमो द्वारा वैश्विक महामारी कोरोना से मुक्ति,नगर के चहुमुखी विकास एवं नगरवासियों की खुशहाली की कामना के साथ दीपावली की पावन रात्रि 14 नवंबर, शनिवार को भव्य महाकाली पूजन, हवन और भजन निशा का आयोजन स्थानीय नावेल्टी चौराहे पर किया जाएगा। जानकारी देते हुए संस्था संयोजक राजेश यादव और अध्यक्ष वरुण अग्रवाल ने बताया प्रतिवर्षानुसार इस 7 वे वर्ष मे भी पश्चिम बंगाल में की जाने वाली महाकाली पूजा पद्धति अनुसार ही देवास में भी ये अनूठा आयोजन किया जा रहा है। इस वर्ष भी रात्रि 11 बजे से महाकाली पूजन बंगाल के पुरोहितों द्वारा प्रारम्भ होगा, जो पूरी रात चलेगा। जिसका समापन भव्य हवन के साथ होगा। पूजन के साथ ही देवास के भजन गायक द्वारका मंत्री, सस्कृति पगारे, आकाश अग्रवाल, विजय चौहान, ललीत बंशीवाल, जितेन्द्र शर्मा एवं जितेन्द्र पटेल की भजन गंगा का प्रवाह भी बहेगा। महाकाली के रोद्र रूप की प्रत्यक्ष प्रस्तुति भी कलाकारों द्वारा दी जाएगी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद महेन्द्रसिंह सोलंकी, विधायक गायत्रीराजे पवार, जिलाध्यक्ष राजीव खण्डेलवाल, हाटपीपल्या विधायक मनोज चौधरी, महाराज विक्रमसिंह पवार,नंदकिशोर पाटीदार,रायसिंह सेंधव, बहादुर मुकाती, नरेन्द्रसिंह राजपूत,सुभाष शर्मा,शरद पाचुनकर रहेंगे। संस्था नमो नमो के सुमेरसिंह ठाकुर, मनीष सेन, राजेश पहलवान यादव, संजय दायमा, नरेंद्र सोलंकी, महेश गवली, राकेश गुप्ता, दीपक सोनी, अजय अग्रवाल, रोहित शर्मा, मनोज गर्ग, नीरज वर्मा, प्रभात कल्याणे, भोजराज जादौन, संदीप सांगते, नितिन शेलके, राजू पहाडिय़ा, संदीप चौधरी, लख्खा खत्री, मनीष पंड्या काका, धीरेंद्र दवे, महेन्द्र व्यास, अजय धुरिया, नवीन संघवी, कैलाश मेहरा, बंटी प्रजापत, बंटी माँगरोलिया, मुकुल बांगर, महेंद्र व्यास,निरपेश चौहान, जयवंत शिंदे, वैभव रेगे, विक्की खोड़े आदि ने कार्यक्रम में पधार कर पूजन, हवन एवं भजन निशा का लाभ उठाने की अपील की है।

वित्तीय अनियमितताओं में दोषी शासकीय शिक्षक धर्मेंद्र मेहता पर प्रशासन मेहरबान लाखों रुपए की हेराफेरी करने वाले पर नाम मात्र निलंबन की कार्यवाही

कन्नौद : शिक्षा विभाग में आज भी आलम है कि अंधेरी नगरी चौपट राजा का काम चल रहा है। शिक्षक की जिम्मेदारी अच्छी शिक्षा देना है एक विद्यार्थी के अच्छे भविष्य का निर्माण करना है। सरकारी शिक्षक को अपनी दबंग प्रभाव के कारण वित्तीय प्रभार की जिम्मेदारी क्या मिली कोई कसर छोड़े बगैर शासन का अहित कर लाखों रुपए का षडयंत्र पूर्वक चुना लगाता रहा। जिसका मामला शिक्षिका श्रीमती ममता अग्रवाल ने लिखित शिकायत व तथ्यात्मक पर अत्याचार किए गए सबूत के माध्यम से कलेक्टर चंद्रमौली शुक्ला देवास व मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत शीतला पटले देवास को शिकायत कर मामले को उजागर किया जिसके बावजूद जिले के जिम्मेदार अधिकारियों की लापरवाही के चलते कोई कार्यवाही नहीं की जा रही थी जिसके बाद हमारे पेपर मध्यप्रदेश टाइम्स मैं भ्रष्टाचार का समाचार प्रकाशित करने के बाद शासन प्रशासन की छवि को धूमिल होता देख देवास कलेक्टर चंद्रमौली शुक्ला के अनुमोदन पर धर्मेंद्र मेहता प्रभारी मूल पद उच्च श्रेणी शिक्षक शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कन्नौद जिला देवास द्वारा शासकीय कन्या छात्रावास में कार्यरत रहते हुए गंभीर वित्तीय अनियमितताओं करने के कारण कलेक्टर चंद्रमौली शुक्ला द्वारा निलंबन करने का अनुमोदन करते हुए विस्तृत जांच के निर्देश दिए गए हैं। धर्मेंद्र मेहता द्वारा की गई उक्त अनियमितता कृत्य मध्यप्रदेश सिविल सेवाएं आचरण नियम 1965 के नियम 3(1)(एक)(दो)(तीन) के विपरीत होकर कदाचरण की श्रेणी मैं आता है। अतः कलेक्टर जिला देवास के अनुमोदन अनुसार धर्मेंद्र मेहता प्रभारी प्राचार्य मूल पद उच्च श्रेणी शिक्षक शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कन्नौद जिला देवास को उक्त गंभीर अनियमितता कृत्य के लिए मध्यप्रदेश सिविल सेवा वर्गीकरण नियंत्रण एवं अपील नियम 1966 के नियम 9(1 )(क) के अंतर्गत निहित शक्तियों का प्रयोग करते हुए तत्काल प्रभाव से निलंबन किया जाकर निलंबन आदेश के प्रभावशीलता के दौरान धर्मेंद्र मेहता का मुख्यालय कार्यालय विकास खंड शिक्षा अधिकारी खातेगांव रहेगा जिसका आदेश पत्र क्रमांक/ सतर्कता/ 2020/3445 श्रीमती शीतला पटले मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत देवास मध्य प्रदेश के द्वारा आदेश पारित कर किया गया है। गौरतलब रहे कि उक्त मामले में बारीकी से जांच की जाए तो शासन हित में लाखों रुपए का भ्रष्टाचार ओर उजागर होने की प्रबल आशंका है व शासन के जिम्मेदार क्या शासन के लाखों रुपए का षडयंत्र पूर्वक भ्रष्टाचार किया गया है जिसका पुलिस प्रकरण दर्ज होना चाहिए वह ऐसे भ्रष्ट शिक्षक पर नियमानुसार शासकीय सेवाओं से निष्कासन किए जाने को लेकर अंतरराष्ट्रीय भ्रष्टाचार मिटाओ सेना के प्रदेश के अध्यक्ष चंचल भारतीय के द्वारा लिखित पत्र के माध्यम से प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से मांग की गई है

चंचल भारतीय✒️

यूनियन बैंक के 102 वर्ष पूर्ण होने पर काटा केक

कांटाफोड़- यूनियन बैंक के 102 वर्ष पूर्ण होने पर यूनियन बैंक शाखा लोहारदा में केक काट कर स्थापना दिवस मनाया गया इस अवसर पर बैंक मैनेजर गजेंद्र गोदावले ,अनिल कुमार, कु भाग्यश्री कचवाये, सुरेश सनोटिया, गोविंद चौरसिया, उद्योगपति शैलेश होलानी, रूपेश तापड़िया, सीताराम नोगजा, श्याम मालू, योगेश पाटोदी, मनोज होलानी, नीलेश कासलीवाल आदि ने उपस्थित होकर बैंक मैनेजर एवं समस्त स्टाफ को बधाई दी।

? बालकृष्ण शर्मा कांटाफोड

देवास – आज आई 363 लोगों की रिपोर्ट मे 8 लोगों की रिपोर्ट आई कोरोना पॉजिटिव

कोविड -19 हेल्थ बुलेटिन दिनांक 12 नवम्बर 2020

◆ आज प्राप्‍त रिपोर्ट कोरोना संक्रमित (पाजिटिव) केसेस जानकारीः-

1 पताः- कैलादेवी देवास ,पुरूष ,उम्र 32 वर्ष
2 पताः- शांतिनगर अमोना देवास ,महिला ,उम्र 18 वर्ष
3 पताः- खातेगांव वार्ड -5 देवास ,पुरूष ,उम्र 48 वर्ष
4 पताः-बीराखेडी,देवास ,पुरूष ,उम्र 23 वर्ष
5 पताः-रानीबाग देवास ,महिला ,उम्र 54 वर्ष
6 पताः- राधागंज देवास ,पुरूष ,उम्र 39 वर्ष
7 पताः- राधागंज देवास ,पुरूष ,उम्र 12 वर्ष
8 पताः-ग्राम आनंदनगर उदयनगर,देवास ,पुरूष ,उम्र 24 वर्ष

  • 1 – आज लिये गये सैम्‍पल- 435
  • 2 -आज लैब से प्राप्त सैंपल रिपोर्ट संख्या- 363
  • 3 -आज प्राप्त सैम्पल रिपोर्ट में पाजिटिव संख्या- 8
  • 4 -आज प्राप्त कुल सैम्पल रिपोर्ट में नेगेटिव संख्या’- 355
  • 5 -आज कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव, मरीज की मृत्‍यु संख्या- 0
  • 6 -आज दिनांक तक लिये गये सैंपल संख्या- 59228
  • 7 -आज दिनांक तक लैब से प्राप्त कुल सैंपल रिपोर्ट संख्या- 58890
  • 8 -आज दिनांक तक कुल पाजिटिव संख्या- 1978
  • 9 -आज दिनांक तक प्राप्‍त सैम्पल रिपोर्ट में नेगेटिव संख्या’- 55782
  • 10 -आज कोरोना संक्रमित /पॉजिटिव ,मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त हुए संख्या- 9
  • 11 -आज दिनांक तक कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव ,मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त हुए संख्या- 1912
  • 12 -आज दिनांक तक जिले मे कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव, एक्‍टीव मरीजो की संख्या- 43
  • 13 -आज प्राप्त में पैथालॉजी द्वारा रिजेक्ट संख्या- 0
  • 14 -आज दिनांक तक प्राप्त रिपोर्ट में पैथालॉजी द्वारा रिजेक्ट संख्या- 219
  • 15 -आज दिनांक तक कोरोना वायरस सैम्पल रिपोर्ट अप्राप्त /रिपोर्ट आना शेष संख्या’- 338
  • 16 -आज दिनांक तक कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव,मरीज की मृत्‍यु संख्या- 23
  • 17 -जिले में अब तक का कोविड-19 पाॅजिटीविटी रेट (प्रतिशत मे)- 3.36
  • 18 -जिले में अब तक का कोविड-19 रिकवरी रेट (प्रतिशत मे)- 96.66
  • 19 -जिले में अब तक की कोविड-19 मोर्टीलिटी रेट (मृत्युदर) (प्रतिशत मे)- 1.16

नगर पालिका निगम देवास के क्षेत्रांर्तगत 01 दिसम्बर तक ग्रीन श्रेणी के पटाखों के अतिरिक्त अन्य समस्त प्रकार के पटाखो का विक्रय एवं उपयोग पर अस्थायी प्रतिबंध

देवास । कलेक्टर श्री चंद्रमौली शुक्ला ने राष्ट्रीय हरित अधिकरण ( NGT ) नई दिल्ली एवं मध्यप्रदेश शासन गृह विभाग के आदेशानुसार जिला दंडाधिकारी दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 144 के अंतर्गत दिनांक 11 नवम्बर 2020 से 01 दिसम्बर 2020 की मध्यरात्रि तक ” सम्पूर्ण नगर पालिका निगम देवास के क्षेत्रांर्तगत ” के अंर्तगत ग्रीन श्रेणी के पटाखों के अतिरिक्त अन्य समस्त प्रकार के पटाखो का विक्रय एवं उपयोग पर अस्थायी प्रतिबंध लगाया है। उपरोक्त अवधि में नगर पालिका निगम देवास के अंर्तगत ग्रीन श्रेणी के पटाखों के अतिरिक्त अन्य समस्त प्रकार के पटाखा विक्रय हेतु स्वीकृति समस्त स्थायी एवं अस्थायी अनुज्ञप्तियां निलंबित रहेगी । यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा एवं उक्त आदेश के उल्लंघन पर कार्रवाई की जाएगी।

25 दिनों से लापता पति, एसपी व पुलिस थाने में शिकायत के बाद पत्नी ने कलेक्टर से लगाई गुहार

देवास। करीबन 25 दिनों से लापता पति की शीघ्र तलाश करने की मांग को लेकर ग्राम अगरदा निवासी महिला सुमनबाई बुधवार को कलेक्टर कार्यालय पहुंची और गुहार लगाते हुए आवेदन दिया। श्रीमती सुमनबाई ने बताया कि मेरे पति मोतीसिंह पिता भागीरथ का अपहरण (लापता) दिनांक 18.10.2020 को हो गया। इस विषय को लेकर मैंने दिनांक 26.10.2020 को थाना खातेगांव एवं पुलिस अधीक्षक को दिनांक 22.10.2020 को पति की गुमशुदगी की शिकायत करते हुए आवेदन दिया था। उक्त आवेदन के आधार पर मेरे पति मोतीसिंह के अपहरण के विषय में थाना खातेगांव रिपोर्ट भी दर्ज कराई गयी है। मेरे पति को गुमशुदा हुए 24 से 25 दिन हो गये है। मैंने व मेरे परिवार ने कई जगहों पर बहुत तलाश की, लेकिन मेरे पति का कोई भी पता नहीं चला। सुमनबाई ने आशंका जताते हुए बताया कि मेरे पति का अपहरण गांव के ही लक्ष्मण पिता गुलाब किया है। क्योकि लक्ष्मण पिता गुलाबसिंह जाति कलोता दिनांक 18.10.2020 को कुछ रूपयो के संबंध मे लेना-देना था। उस विषय मे मेरे पति को बुलाया गया था। उक्त दिनांक से ही मेरे पति गुमशुदा है। सुमनबाई ने कलेक्टर को आवेदन सौंपते हुए मांग की है कि शीघ्र ही मेरे पति की तलाश करने के निर्देश देते हुए उपरोक्त आरोपियों से भी पूछताछ कर कार्यवाही की जाए।