देवास/ शहर के भूमि, भवन के संपत्तिकर, जलकर, निगम स्वामित्व की दुकान किराया की बकाया राशि दिनांक 15 नवम्बर तक जमा कराये जाने पर छूट का प्रावधान था। करदाताओ की सुविधा को देखते हुये नगर निगम द्वारा बकाया करो पर दी जा रही छूट अब आगामी 31 दिसम्बर 2020 तक रहेगी। साथ ही लकी ड्रा की दिनांक भी अब 31 दिसम्बर 2020 तक बढाई गई है। नगर निगम आयुक्त विशालसिह चौहान द्वारा आयोजित लकी ड्रा मे दिये जाने वाले उपहार (अयटमो) की संख्या भी पहले से अधिक की गई है। करदाताओ द्वारा जमा की जाने वाली करो की सम्पूर्ण चालु वर्ष तक की राशि दिनांक 31 दिसम्बर 2020 तक एक मुश्त जमा करने पर आयोजित लकी ड्रा मे भाग लेकर सुनहरे अवसर का लाभ लें।
Category: देवास
वृद्धाश्रम में बुजुर्गो के संग मनाया प्रकाश का पर्व दीपावली
देवास। रोशनी का पर्व दीपावली यानि खुशियों का त्यौहार, इस त्यौहार पर हर किसी की हसरत होती है कि वो अपनों के बीच इस त्यौहार को मनाए। लेकिन कुछ ऐसे भी है, जिनके अपने इस दुनिया में होते हुए भी रोशनी के इस त्यौहार में उनकी जिंदगी में अंधेरा है। ऐसे ही बेसहारा बुजुर्गो की अंधकारमय जिंदगी में रोशनी डालने की कोशिश की है समाजसेवी संस्था कमलानी ने, जिसने मीठा तालाब के पास स्थित वृद्धाश्रम में बुजुर्गो के साथ दीपावली का त्यौहार मनाया। संस्था के बसंत वर्मा ने बताया कि बुजुर्गो के बीच जाकर भजन गायक आशीष विश्वकर्मा, ममता राव, गोपाल विश्वकर्मा, साक्षी शर्मा आदि ने सुमधुर भजनों की प्रस्तुति दी। जिससे सभी का मन प्रफुल्लित हो उठा और बुजुर्ग नृत्य करने लगे। तत्पश्चात पटाखे फोडक़र मिठाई वितरीत की गई। इस कार्यक्रम से वृद्धाश्रम के बुजुर्गों को अपने पन का अहसास हुआ। संस्था सदस्यों को आशीर्वाद प्रदान करते हुए सभी की सुखमय जीवन की कामना की। इस अवसर पर ममताराव, विशाल शर्मा, जगदीश गोयल, संतोष वर्मा, मनीष मकवाना, संदीप जाटवा सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।
देवास – आज आई 332 लोगों की रिपोर्ट मे 8 लोगों की रिपोर्ट आई कोरोना पॉजिटिव
कोविड -19 हेल्थ बुलेटिन दिनांक 15 नवम्बर 2020
◆ आज प्राप्त रिपोर्ट कोरोना संक्रमित (पाजिटिव) केसेस जानकारीः-
1 पताः- सीआईएसएफ बैरिक देवास ,पुरूष ,उम्र 28 वर्ष
2 पताः- संजय नगर देवास ,महिला ,उम्र 26 वर्ष
3 पताः- आवास नगर देवास ,पुरूष ,उम्र 63 वर्ष
4 पताः- मिश्रीलाल नगर कैलादेवी देवास ,पुरूष ,उम्र 61 वर्ष
5 पताः- वार्ड-3 खातेगांव देवास ,पुरूष ,उम्र 24 वर्ष
6 पताः- कुलाला देवास ,पुरूष ,उम्र 75 वर्ष
7 पताः- कुलाला देवास ,महिला ,उम्र 75 वर्ष
8 पताः- कुलाला देवास ,पुरूष ,उम्र 12 वर्ष
- 1 – आज लिये गये सैम्पल- 329
- 2 -आज लैब से प्राप्त सैंपल रिपोर्ट संख्या- 332
- 3 -आज प्राप्त सैम्पल रिपोर्ट में पाजिटिव संख्या- 8
- 4 -आज प्राप्त कुल सैम्पल रिपोर्ट में नेगेटिव संख्या’- 324
- 5 -आज कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव, मरीज की मृत्यु संख्या- 0
- 6 -आज दिनांक तक लिये गये सैंपल संख्या- 60124
- 7 -आज दिनांक तक लैब से प्राप्त कुल सैंपल रिपोर्ट संख्या- 59919
- 8 -आज दिनांक तक कुल पाजिटिव संख्या- 2043
- 9 -आज दिनांक तक प्राप्त सैम्पल रिपोर्ट में नेगेटिव संख्या’- 56786
- 10 -आज कोरोना संक्रमित /पॉजिटिव ,मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त हुए संख्या- 15
- 11 -आज दिनांक तक कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव ,मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त हुए संख्या- 1983
- 12 -आज दिनांक तक जिले मे कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव, एक्टीव मरीजो की संख्या- 37
- 13 -आज प्राप्त में पैथालॉजी द्वारा रिजेक्ट संख्या- 0
- 14 -आज दिनांक तक प्राप्त रिपोर्ट में पैथालॉजी द्वारा रिजेक्ट संख्या- 219
- 15 -आज दिनांक तक कोरोना वायरस सैम्पल रिपोर्ट अप्राप्त /रिपोर्ट आना शेष संख्या’- 205
- 16 -आज दिनांक तक कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव,मरीज की मृत्यु संख्या- 23
- 17 -जिले में अब तक का कोविड-19 पाॅजिटीविटी रेट (प्रतिशत मे)- 3.41
- 18 -जिले में अब तक का कोविड-19 रिकवरी रेट (प्रतिशत मे)- 97.06
- 19 -जिले में अब तक की कोविड-19 मोर्टीलिटी रेट (मृत्युदर) (प्रतिशत मे)- 1.13
जैन समाज के प्रवक्ता विजय जैन को पितृ शोक
देवास। जैन समाज के प्रवक्ता विजय जैन के पिताश्री बसंतीलाल जैन का लम्बी बीमारी के पश्चात 88 वर्ष की आयु में 13 नवम्बर को निधन हो गया। श्री जैन ने श्री शंखेश्वर पाश्र्वनाथ मंदिर ट्रस्ट मंडल के सचिव पद पर 20 वर्षो तक रहते हुए सरल स्वभाव के साथ समाज सेवा में एक मिसाल कायम की। जन सेवा एवं समाज सेवा आपके जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा था। धर्म एवं आध्यात्मिक क्षेत्र के साथ शिक्षा के क्षेत्र में भी आपने महत्वपूर्ण शिक्षक के पद पर रहते हुए अपने दायित्व का बखूबी निर्वहन किया। शिक्षा जगत में आप वैश्य सर के नाम से जाने जाते थेे। आपके निधन पर हुई शोक सभा में धार्मिक, राजनैतिक एवं सामाजिक क्षेत्र के कई गणमान्यजनों ने भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
आज घर घर पर होगी लक्ष्मी जी की पूजा जाने क्या है लक्ष्मी पूजन का शुभ समय
दिवाली का त्योहार जीवन में सुख-समृद्धि लेकर आता है। कार्तिक मास में कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि को दिवाली का त्योहार मनाते हैं। इस वर्ष 14 नवंबर यानी आज दिवाली मनेगी और घरों-घर लक्ष्मी पूजन होगा। माना जाता है कि इस दिन मां लक्ष्मी अपने भक्तों के घर पधारती हैं, इसलिए इस दिन मां लक्ष्मी और बुद्धि के देवता गणपति एवं ज्ञान की देवी सरस्वती की पूजा विधि-विधान के साथ की जाती है।
दिवाली की रात सर्वार्थ सिद्धि की रात मानी जाती है। इस दिन की गई पूजा और अनुष्ठान बहुत शुभता प्रदान करते हैं। दिवाली के दिन पूजा शुभ मुहूर्त और विधिवत रूप से ही करनी चाहिए।
दिवाली पूजा के शुभ मुहूर्त
लाभ – 6 बजे से 7 बजकर 30 मिनिट तक
शुभ – 9 बजे से 10 बजकर 30 मिनिट तक
अमृत मुहूर्त – 10 बजकर 30 मिनट से 12 बजे तक, इसमें कनक धारा स्तोत्र का पाठ,श्री सूक्त का पाठ आदि कर सकते हैं।
देवास – माँ चामुण्डा देवी को भक्तगण व पुजारी परिवार द्वारा सवा 10 तोले के स्वर्ण पहनाए गए
देवास । माता टेकरी पर श्रद्धालुओं और पुजारी परिवार ने मिलकर छोटी माता चामुंडा माँ के लिए करीब सवा दस तौले के सोने के कंगन बनवाए और शुक्रवार को रूप चौदस के पावन पर्व पर माता को स्वर्ण कंगन पहनाये गए। रूप चौदस के दिन मां चामुंडा का सुबह से आकर्षक शृंगार किया, उसके बाद हाथ में सोने के कंगन पहनाए गए। पिछले साल रूप चौदस पर मां चामुंडा को सोने की नथ श्रद्धालुओं ने भेंट की थी। उससे पहले हार, पायजेब सहित अन्य सामग्री भी भेंट की जा चुकी हैं ।रोजाना माता टेकरी पर दर्शन के लिए आने वाले भक्तों ने चर्चा कर माता रानी के कंगन की व्यवस्था करने का इंतजाम शुरू किया जिसमे पुजारी परिवार ने भी अपनी तरफ से कंगन लाने में काफी मदद की। सभी की मदद से सोने के कंगन बनवाकर माता रानी को पहनाये गए ओर माता रानी से आराधना की गई कि देश से कोरोना महामारी को खत्म कर सभी श्रद्धालुओं की मनोकामना पूरी करें।
देवास – आज आई 219 लोगों की रिपोर्ट मे 7 लोगों की रिपोर्ट आई कोरोना पॉजिटिव
कोविड -19 हेल्थ बुलेटिन दिनांक 14 नवम्बर 2020
◆ आज प्राप्त रिपोर्ट कोरोना संक्रमित (पाजिटिव) केसेस जानकारीः-
1 पताः- जवाहर नगर देवास ,पुरूष ,उम्र 30 वर्ष
2 पताः- जवाहर नगर देवास ,महिला ,उम्र 28 वर्ष
3 पताः- लसूडिया ब्रहामण देवास ,पुरूष ,उम्र 25 वर्ष
4 पताः- सादीखेडा देवास ,पुरूष ,उम्र 22 वर्ष
5 पताः- बरोठा देवास ,पुरूष ,उम्र 25 वर्ष
6 पताः- शीलाखेडी देवास ,महिला ,उम्र 68 वर्ष
7 पताः- जामगोद देवास ,महिला ,उम्र 65 वर्ष
- 1 – आज लिये गये सैम्पल- 293
- 2 -आज लैब से प्राप्त सैंपल रिपोर्ट संख्या- 219
- 3 -आज प्राप्त सैम्पल रिपोर्ट में पाजिटिव संख्या- 7
- 4 -आज प्राप्त कुल सैम्पल रिपोर्ट में नेगेटिव संख्या’- 212
- 5 -आज कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव, मरीज की मृत्यु संख्या- 0
- 6 -आज दिनांक तक लिये गये सैंपल संख्या- 59795
- 7 -आज दिनांक तक लैब से प्राप्त कुल सैंपल रिपोर्ट संख्या- 59587
- 8 -आज दिनांक तक कुल पाजिटिव संख्या- 2035
- 9 -आज दिनांक तक प्राप्त सैम्पल रिपोर्ट में नेगेटिव संख्या’- 56462
- 10 -आज कोरोना संक्रमित /पॉजिटिव ,मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त हुए संख्या- 0
- 11 -आज दिनांक तक कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव ,मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त हुए संख्या- 1968
- 12 -आज दिनांक तक जिले मे कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव, एक्टीव मरीजो की संख्या- 44
- 13 -आज प्राप्त में पैथालॉजी द्वारा रिजेक्ट संख्या- 0
- 14 -आज दिनांक तक प्राप्त रिपोर्ट में पैथालॉजी द्वारा रिजेक्ट संख्या- 219
- 15 -आज दिनांक तक कोरोना वायरस सैम्पल रिपोर्ट अप्राप्त /रिपोर्ट आना शेष संख्या’- 208
- 16 -आज दिनांक तक कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव,मरीज की मृत्यु संख्या- 23
- 17 -जिले में अब तक का कोविड-19 पाॅजिटीविटी रेट (प्रतिशत मे)- 3.42
- 18 -जिले में अब तक का कोविड-19 रिकवरी रेट (प्रतिशत मे)- 96.71
- 19 -जिले में अब तक की कोविड-19 मोर्टीलिटी रेट (मृत्युदर) (प्रतिशत मे)- 1.13
देवास – दीपावली की पूर्व संध्या पर गरीब बस्तियों में बांटी पूजन सामग्री व वस्त्र
देवास। गरीब बस्तियों में दीपावली की पूर्व संध्या पर धर्मेंद्रसिंह बैस एवं दीपक बैरागी मित्र मंडल द्वारा विधायक गायत्री पवार के नेतृत्व में कोराना महामारी को देखते हुए लोगों के घर जाकर साड़ी, दीपक, धानी, पताशे, माँ लक्ष्मी माता का कैलेंडर, पूजा सामग्री वितरण की गई। कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा वरिष्ठ नेता विजय पंडित थे। इस अवसर दीपक बैरागी, नितिन जलोदिया, विश्वराजसिंह बैस, प्रिंस सिरोनीय, राम जाने आदि ने गरीब बस्तियों में दीपावली सामग्री का वितरण किया। उक्त जानकारी सौदानसिंह परिहार ने दी।
PUBG Mobile की भारत में वापसी, कंपनी ने किया ऐलान
PUBG मोबाइल एक नए अवतार में भारत में अपनी वापसी करेगा। साउथ कोरियन कंपनी PUBG कॉर्पोरेशन ने गुरुवार को ऐलान कर दिया है। कंपनी ने अपने बयान में कहा कि वह भारतीय मार्केट के लिए नया गेम लेकर आ रही है जिसे सिर्फ भारत के लिए ही बनाया गया है। इस बार चीनी कंपनी के साथ कंपनी कोई पार्टनरशिप नहीं करेगी।
PUBG कॉर्पोरेशन की पेरेंट कंपनी Krafton Inc ने भारत में 100 मिलियन डॉलर निवेश करने का ऐलान किया है। कंपनी ने यह दावा किया है कि ये निवेश भारत में किसी भी कोरियन कंपनी द्वारा किया जाने वाला सबसे बड़ा निवेश होगा। बता दें कि केंद्र सरकार ने साइबर सिक्योरिटी और देश संप्रभुता पर खतरे के चलते इस गेम पर बैन लगा दिया था। तभी पबजी कार्प ने पहले घोषणा की थी कि वह भारत में वापसी करेगा।
कंपनी ने अपने बयान में कहा है कि पबजी भारत में PUBG Mobile India लॉन्च करेगा। हालाकि, कंपनी ने अभी यह नहीं बताया है कि नया गेम कब तक लॉन्च किया जाएगा। लेकिन कंपनी के आधिकारिक स्टेटमेंट में ये जरूर कहा है कि इससे जुड़ी जानकारी जल्द ही शेयर की जाएगी। साथ ही कंपनी ने भारतीय यूजर्स को सिक्योर और हेल्दी गेम प्ले का ऑप्शन देने का दावा भी किया है।
PUBG कॉर्पोरेशन द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि पबजी कॉर्प यह निवेश लोकल वीडियो गेम्स, ई स्पोर्ट्स मनोरंजन और IT इंडस्ट्रीज में करेगी। साथ ही कंपनी यहां 100 से ज्यादा कर्मचारियों की हायरिंग भी करेगी, इसके लिए लोकल ऑफिस तैयार किए जाएंगे।
30 नवम्बर तक बंद रहेंगी आठवीं तक की कक्षाएँ
देवास 13 नवम्बर 2020/ कोविड-19 संक्रमण को दृष्टिगत राज्य शासन द्वारा निर्णय लिया गया है कि कक्षा 1 से 8वीं तक की कक्षाओं के लिए प्रदेश के समस्त शासकीय/अशासकीय स्कूल 30 नवम्बर, 2020 तक बन्द रहेंगे। पूर्व में जारी निर्देशों के अनुरूप डिजीटल मोड से लर्निंग कक्षाएं जारी रहेंगी।
स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा विभागीय समसंख्यक आदेश 12 अक्टूबर के अनुसार कक्षा 1 से 8वीं तक की कक्षाएँ 15 नवम्बर 2020 तक बंद रखे जाने एवं कक्षा 9वीं से 12वीं के विद्यार्थियों को शिक्षकों से मार्गदर्शन प्राप्त करने के लिये माता-पिता/अभिभावकों की अनुमति से विद्यालय आने की अनुमति दी गई थी। कक्षा 9वीं से 12वीं तक की कक्षाएं विभागीय समसंख्यक आदेश 12 अक्टूबर के अनुसार यथावत संचालित रहेंगी।
