मध्य प्रदेश – साइबर सुरक्षा और जागरूकता के लिए ऑनलाइन हो रहा कोर्स , उत्तीर्ण होने वाले को मिलेगा प्रमाण पत्र

परीक्षा में कुल 30 प्रश्न रहेंगे, पास होने के लिए 90 में से 40% अंक जरूरी

मध्य प्रदेश सरकार पहली बार छात्र और छात्राओं के लिए ऑनलाइन साइबर क्राइम से जुड़ा कोर्स कराने जा रही है। इसमें साइबर क्राइम से सुरक्षा और साइबर सुरक्षा जागरूकता संबंधी पढ़ाई ऑनलाइन कराई जाएगी। इसके लिए छात्र को रजिस्ट्रेशन कराना जरूरी है। रजिस्ट्रेशन कराने वाले छात्रों का टेस्ट लिया जाएगा, जिसमें कुल 30 प्रश्न होंगे।

उन्हें 90 अंकों में से पास होने के लिए 40% अंक लाना जरूरी होगा। पास होने वाले बच्चों को एक सर्टिफिकेट भी दिया जाएगा। रजिस्ट्रेशन कराने वाले छात्र-छात्राओं की 31 दिसंबर तक क्लास ऑनलाइन चलेगी। स्कूल शिक्षा विभाग और एमपीकॉन लिमिटेड (mpcon) द्वारा आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ शनिवार दोपहर स्कूल शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार करेंगे।

पंजीयन या रजिस्ट्रेशन : छात्र mpcon की वेबसाइट mpced.mpconsutancy.org साइबर सिक्योरिटी अवेयरनेस टेस्ट पर ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं। भाग लेने के लिए कोई भी शुल्क नहीं है। छात्रों को 31 दिसंबर तक रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य होगा।

https://mpced.mpconsultancy.org/loginReg.aspx

परीक्षा का तरीका : ऑनलाइन परीक्षा घर या स्कूल के कंप्यूटर या स्मार्टफोन के माध्यम से दी जा सकती है।

पाठ्य सामग्री : पढ़ाई के लिए पाठ्य सामग्री निशुल्क रहेगी। यह वेबसाइट पर छात्र के एकाउंट से डाउनलोड की जा सकेगी।

परीक्षा का विवरण : कुल 30 प्रश्न रहेंगे। 30 मिनट का समय दिया जाएगा। इसमें 90 अंक का टोटल प्रश्नपत्र होगा। इसमें से 40% अंक लाना अनिवार्य है।

प्रमाण पत्र : पास होने वाले छात्र को एमपीकॉन लिमिटेड द्वारा ही प्रमाण पत्र दिया जाएगा। इसे एमपीकॉन की वेबसाइट से डाउनलोड किया जा सके।

बच्चों को यह पढ़ाया जाएगा

  • साइबर स्पेस में होने वाले अपराध एवं उनसे बचाव की जानकारी
  • साइबर क्राइम एवं प्रकार
  • साइबर कानून एवं सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम
  • साइबर शिष्टाचार, कंप्यूटर और मोबाइल का सुरक्षित उपयोग
  • इंटरनेट एवं ई-कॉमर्स सेवाओं का सुरक्षित उपयोग
  • साइबर अटैक एवं उनके बचाव के तरीके
  • ऑनलाइन शॉपिंग के लिए सुरक्षा उपाय
  • सोशल मीडिया का सुरक्षित उपयोग
  • बच्चों के विरुद्ध होने वाले साइबर क्राइम
  • ऑनलाइन यौन शोषण के अपराध की जानकारी और रोकथाम

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने किसानों को पर्याप्त यूरिया मिलने की समीक्षा की,गत वर्ष की तुलना में प्रदेश को दोगुने से अधिक यूरिया प्राप्त

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि प्रदेश को गत वर्ष की तुलना में इस बार 2 गुना से अधिक यूरिया प्राप्त हुआ है। गत वर्ष भारत सरकार से इस अवधि तक 3.08 लाख मीट्रिक टन यूरिया मिला था, जबकि इस वर्ष अभी तक 6.09 लाख मीट्रिक टन यूरिया प्रदेश को प्राप्त हो गया है। किसानों को उनकी आवश्यकता के अनुसार समय पर यूरिया प्रदाय सुनिश्चित किया जाए।

मुख्यमंत्री श्री चौहान मंत्रालय में प्रदेश में यूरिया प्रदाय की व्यवस्थाओं की समीक्षा कर रहे थे। बैठक में मुख्य सचिव श्री इकबाल सिंह बैंस, कृषि उत्पादन आयुक्त श्री के.के. सिंह, प्रमुख सचिव श्री अजीत केसरी, प्रमुख सचिव श्री फैज अहमद किदवई, प्रबंध संचालक मार्कफेड श्री पी. नरहरि आदि उपस्थित थे।

4800 विक्रय केन्द्रों से वितरण

प्रदेश में सहकारी क्षेत्र में 4800 विक्रय केन्द्र बनाए गए हैं, जहां से सहकारी समितियों, विपणन संघ, एम.पी. एग्रो के माध्यम से किसानों को यूरिया का नगद वितरण किया जा रहा है। इस वर्ष प्रदेश में सहकारी एवं निजी क्षेत्र में यूरिया के वितरण का अनुपात 70 : 30 रखा गया है।

मोबाइल एप से भी यूरिया प्रदाय

किसानों को यूरिया का प्रदाय POS मशीन द्वारा किया जा रहा है। इसके अलावा भारत सरकार द्वारा ‘बायोमेट्रिक स्कैनर डिवाइस’ एवं ‘एंड्राइड मोबाइल एप’ के माध्यम से भी यूरिया के प्रदाय का विकल्प दिया गया है।

17 लाख 98 हजार मीट्रिक टन का लक्ष्य

गत वर्ष प्रदेश में सर्वाधिक 17 लाख 98 हजार मीट्रिक टन यूरिया का उपयोग किया गया था। इसी को आधार मानकर इतनी ही मात्रा में इस वर्ष किसानों के लिए यूरिया की व्यवस्था की जा रही है।

27 प्रतिशत अधिक वितरण

गत वर्ष की तुलना में इस वर्ष प्रदेश में किसानों को यूरिया का 27 प्रतिशत अधिक वितरण किया गया है। गत वर्ष इस अवधि तक किसानों को 3.07 लाख मीट्रिक टन यूरिया वितरित किया गया था, जबकि इस वर्ष अभी तक 3.91 लाख मीट्रिक टन यूरिया वितरित किया जा चुका है।

माह नवंबर के लिए 7 लाख 3 हजार मीट्रिक टन का आवंटन प्राप्त

इस वर्ष प्रदेश को भारत सरकार द्वारा माह नवंबर के लिए 7 लाख 3 हजार मीट्रिक टन यूरिया का आवंटन प्रदाय किया गया है, जिसमें स्वदेशी यूरिया 2 लाख 30 हजार मीट्रिक टन एवं आयातित यूरिया 4 लाख 73 हजार मीट्रिक टन है।

देवास – विकास नगर निवासी नवविवाहिता ने लगाई फाँसी

देवास – औद्योगिक थाना अंतर्गत क्षेत्र विकास नगर निवासी नवविवाहिता पूजा ने फांसी लगा ली। मृतिका के पति राहुल गोयल ने बताया वह सफाई का काम करता है। सुबह करीब 8 बजे घर से निकल था 9.30 बजे वापस आया तो घर का गेट अटका हुआ था जब मैंने गेट खोला तो कमरे में पत्नी पूजा फांसी के फंदे पर लटक रही थी। मैंने पुलिस को सूचना दी और साले को फोन पर जानकारी दी। मृतिका पूजा के पिता मांगीलाल ने बताया मेरे बेटे ने सुबह पूजा से बात की थी उस समय वह ठीक थी। मई 2019 में ही उसकी शादी हुई थी । जानकारी अनुसार पुलिस द्वारा मृतिका के शव का पीएम कराकर मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया है। आगे की जांच जारी है।

देवास – आज आई 353 लोगों की रिपोर्ट मे 9 लोगों की रिपोर्ट आई कोरोना पॉजिटिव

कोविड -19 हेल्थ बुलेटिन दिनांक 07 नवम्बर 2020

◆ आज प्राप्‍त रिपोर्ट कोरोना संक्रमित (पाजिटिव) केसेस जानकारीः-

1 पताः-पीएचसी सतवास ,देवास ,पुरूष ,उम्र 52 वर्ष

2 पताः-पुलिस लाईन,देवास ,पुरूष ,उम्र 48 वर्ष

3 पताः-मिश्रीलाल नगर एक्सटेंशन ,देवास ,पुरूष ,उम्र 59 वर्ष

4 पताः-मिश्रीलाल नगर एक्सटेंशन ,देवास ,पुरूष ,उम्र 35 वर्ष

5 पताः-कालानी बागदेवास ,पुरूष ,उम्र 28 वर्ष

6 पताः-अमोना,देवास ,महिला,उम्र 56 वर्ष

7 पताः-बीएनपी,देवास ,पुरूष ,उम्र 50 वर्ष

8 पताः-सनसिटी-2,देवास ,पुरूष ,उम्र 49 वर्ष

9 पताः-आवास नगर ,देवास ,पुरूष ,उम्र 28 वर्ष

  • 1 – आज लिये गये सैम्‍पल- 605
  • 2 -आज लैब से प्राप्त सैंपल रिपोर्ट संख्या- 353
  • 3 -आज प्राप्त सैम्पल रिपोर्ट में पाजिटिव संख्या- 9
  • 4 -आज प्राप्त कुल सैम्पल रिपोर्ट में नेगेटिव संख्या’- 344
  • 5 -आज कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव, मरीज की मृत्‍यु संख्या- 0
  • 6 -आज दिनांक तक लिये गये सैंपल संख्या- 56977
  • 7 -आज दिनांक तक लैब से प्राप्त कुल सैंपल रिपोर्ट संख्या- 56546
  • 8 -आज दिनांक तक कुल पाजिटिव संख्या- 1938
  • 9 -आज दिनांक तक प्राप्‍त सैम्पल रिपोर्ट में नेगेटिव संख्या’- 53831
  • 10 -आज कोरोना संक्रमित /पॉजिटिव ,मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त हुए संख्या- 4
  • 11 -आज दिनांक तक कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव ,मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त हुए संख्या- 1870
  • 12 -आज दिनांक तक जिले मे कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव, एक्‍टीव मरीजो की संख्या- 45
  • 13 -आज प्राप्त में पैथालॉजी द्वारा रिजेक्ट संख्या- 0
  • 14 -आज दिनांक तक प्राप्त रिपोर्ट में पैथालॉजी द्वारा रिजेक्ट संख्या- 219
  • 15 -आज दिनांक तक कोरोना वायरस सैम्पल रिपोर्ट अप्राप्त /रिपोर्ट आना शेष संख्या’- 431
  • 16 -आज दिनांक तक कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव,मरीज की मृत्‍यु संख्या- 23
  • 17 -जिले में अब तक का कोविड-19 पाॅजिटीविटी रेट (प्रतिशत मे)- 3.43
  • 18 -जिले में अब तक का कोविड-19 रिकवरी रेट (प्रतिशत मे)- 96.49
  • 19 -जिले में अब तक की कोविड-19 मोर्टीलिटी रेट (मृत्युदर) (प्रतिशत मे)- 1.19

प्रदेश की अर्थव्यवस्था की हालत खस्ता – सिर्फ आठ विभागों को ही स्वीकृत बजट खर्च करने की अनुमति

प्रदेश की 28 विधानसभा सीटों पर वोटिंग के बाद प्रदेश की शिवराज सरकार वित्तीय प्रबंधन में जुट गई है. राज्य सरकार ने लोक निर्माण विभाग, जल संसाधन विभाग सहित आठ विभागों को ही बजट की स्वीकृत राशि खर्च करने की अनुमति दी है. इसके अलावा शेष 46 विभाग स्वीकृत बजट का दस फीसदी से ज्यादा खर्च नहीं कर सकेंगे.

नाजुक वित्तीय स्थिति के चलते राज्य सरकार को लगातार कर्जा लेना पड़ रहा है. हालात यह हैं कि सरकार को कर्मचारियों के वेतन बांटने तक के लिए कर्ज लेना पड़ रहा है. पिछले 30 दिनों में प्रदेश सरकार चार बार बाजार से कर्जा ले चुकी है, इसके बाद सरकार पर जनवरी से अब तक 22 हजार करोड़ का कर्जा बढ़ गया है. शिवराज सरकार सात माह के कार्यकाल में 10 बार कर्ज ले चुकी है. राज्य सरकार पर दो लाख 28 हजार करोड़ का कर्ज पहले से ही सिर पर है. इसमें एक लाख 15 हजार 532 करोड़ रुपए बाजार से, सात हजार 360 करोड़ बाॅन्ड्स से, 10 हजार 766 करोड़ वित्तीय संस्थाओं से 20 हजार 938 करोड़ केंद्र सरकार से एडवांस और लोन के रूप में लिया गया है.

चंचल भारतीय✒️

देवास – मिर्ज़ा बाखल के पास से जुआ खेलते 8 आरोपी को पुलिस ने पकड़ा , मौके से 50,000 से ज्यादा रुपये जप्त

देवास- पुलिस अधीक्षक डॉ शिवदयाल देवास द्वारा अवैध गतिविधियों पर कार्यवाही के अंतर्गत थाना कोतवाली देवास क्षेत्र के मिर्जा बाखल देवास में गुरुवार को दबीश देकर 8 आरोपियों को जुआ खेलते हुए व मौके पर से 50700 रु/- जप्त किये

आरोपीगणों

  • आकिब पिता अकबर खान उम्र 24 साल निवासी मिर्जा बाखल देवास
  • इसरार पिता मुस्ताक शेख उम्र 41 साल निवासी मिर्जा बाखल देवास
  • रईस पिता सरदार खान उम्र 46 साल निवासी स्टेशन रोड देवास
  • अकरम पिता अब्दुल जब्बार खान उम्र 35 साल निवासी मिर्जा बाखल देवास
  • शाहबाज खान पिता रफीक उम्र 25 साल निवासी मंटोला देवास
  • जावेद पिता हबीब सा उम्र 20 साल निवासी मुक्ति मार्ग देवास
  • अंसार पिता अशफाक शेख उम्र 21 साल निवासी गजरा गियर देवास
  • मोहिन पिता सफी खान उम्र 46 साल निवासी जयप्रकाश मार्ग देवास को गिरफ्तार किया गया।

सम्पूर्ण कार्यवाही पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में , नगर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोतवाली उमराव सिंह, उनि दीपक कामले उनि हर्ष चौधरी, सउनि महेंद्र ठाकुर प्रआर मांगीलाल प्रआर ईश्वर परवेज प्रआर राकेश आर मातादीन आर अंतर आर कालू सिंह द्वारा की गई।

देवास – आज आई 437 लोगों की रिपोर्ट मे 1 0 लोगों की रिपोर्ट आई कोरोना पॉजिटिव

कोविड -19 हेल्थ बुलेटिन दिनांक 06 नवम्बर 2020

◆ आज प्राप्‍त रिपोर्ट कोरोना संक्रमित (पाजिटिव) केसेस जानकारीः-

1 पताः-देवास लाईफ स्टाईल नागुखेडी बायपास ,देवास ,पुरूष ,उम्र 35 वर्ष

2 पताः-कर्मचारी कालोनी,देवास ,पुरूष ,उम्र 48 वर्ष

3 पताः-चाणक्यपुरी,देवास ,पुरूष ,उम्र 48 वर्ष

4 पताः-आवास नगर ,देवास ,पुरूष ,उम्र 39 वर्ष

5 पताः-वैशाली एवेन्यू कैलादेवी देवास ,पुरूष ,उम्र 35 वर्ष

6 पताः-संजय नगर,देवास ,महिला,उम्र 26 वर्ष

7 पताः-सेनथामस स्कूल के पीछे पाल रोड,देवास ,पुरूष ,उम्र 22 वर्ष

8 पताः-अर्जुन नगर चूना खदान,देवास ,पुरूष ,उम्र 25 वर्ष

9 पताः-देवली,देवास ,महिला,उम्र 23 वर्ष

10 पताः-बेडामव,देवास ,महिला,उम्र 23 वर्ष

  • 1 – आज लिये गये सैम्‍पल- 353
  • 2 -आज लैब से प्राप्त सैंपल रिपोर्ट संख्या- 437
  • 3 -आज प्राप्त सैम्पल रिपोर्ट में पाजिटिव संख्या- 10
  • 4 -आज प्राप्त कुल सैम्पल रिपोर्ट में नेगेटिव संख्या’- 427
  • 5 -आज कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव, मरीज की मृत्‍यु संख्या- 0
  • 6 -आज दिनांक तक लिये गये सैंपल संख्या- 56372
  • 7 -आज दिनांक तक लैब से प्राप्त कुल सैंपल रिपोर्ट संख्या- 56193
  • 8 -आज दिनांक तक कुल पाजिटिव संख्या- 1929
  • 9 -आज दिनांक तक प्राप्‍त सैम्पल रिपोर्ट में नेगेटिव संख्या’- 53487
  • 10 -आज कोरोना संक्रमित /पॉजिटिव ,मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त हुए संख्या- 15
  • 11 -आज दिनांक तक कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव ,मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त हुए संख्या- 1866
  • 12 -आज दिनांक तक जिले मे कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव, एक्‍टीव मरीजो की संख्या- 40
  • 13 -आज प्राप्त में पैथालॉजी द्वारा रिजेक्ट संख्या- 0
  • 14 -आज दिनांक तक प्राप्त रिपोर्ट में पैथालॉजी द्वारा रिजेक्ट संख्या- 219
  • 15 -आज दिनांक तक कोरोना वायरस सैम्पल रिपोर्ट अप्राप्त /रिपोर्ट आना शेष संख्या’- 179
  • 16 -आज दिनांक तक कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव,मरीज की मृत्‍यु संख्या- 23
  • 17 -जिले में अब तक का कोविड-19 पाॅजिटीविटी रेट (प्रतिशत मे)- 3.43
  • 18 -जिले में अब तक का कोविड-19 रिकवरी रेट (प्रतिशत मे)- 96.73
  • 19 -जिले में अब तक की कोविड-19 मोर्टीलिटी रेट (मृत्युदर) (प्रतिशत मे)- 1.19
  • (डॉ एम.पी.शर्मा )
  • मुख्य चिकित्सा एव स्वास्थ अधिकारी,देवास

प्रधानमंत्री आवास योजना अन्तर्गत हितग्राहियो द्वारा पंजीकृत भवनो की बकाया राशि जमा नही होने पर निगम द्वारा पंजीयन निरस्त करने की कार्यवाही

देवास – निगम द्वारा नगर निगम आयुक्त विशालसिह चौहान के निर्देशन मे निगम संबंधी बकाया करो एवं अन्य बकाया करो की राशियो के विशेष वसुली अभियान के अन्तर्गत बालगढ क्षेत्र मे प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत निर्माण किये गये 27 भवनो के ऐसे हितग्राही जिनके द्वारा भवनो का पंजीयन कराने के उपरांत आज दिनांक तक बकाया राशि जमा करने या बैंक से लोन स्वीकृति हेतु आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध कराने हेतु कार्यालय मे सम्पर्क नही किया गया है। उनके भवनो के पंजीयन निरस्त करने एवं पंजीयन राशि राजसात करने के संबंध मे प्रभावी कार्यवाही के अन्तर्गत सूचना पत्र जारी किये गये है। यद्यपी उपरोक्त डिफाल्टर हितग्राहियो को प्रधानमंत्री आवास योजना शाखा द्वारा भवन पेटे बकाया राशि जमा कराने अथवा बैंक के माध्यम से ऋण स्वीकृति हेतु आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध कराने हेतु कई बार दूरभाष से सूचना दी जा चुकी है। उल्लेखनिय हो कि यदि हितग्राहियो द्वारा सूचना पत्र मे उल्लेखित निर्धारित समयावधी मे राशि जमा नही करवाई गई अथवा बैंक ऋणो हेतु दस्तावेज उपलब्ध नही करवाये गये तो ऐसे 27 भवनो  का पंजीयन नगर निगम द्वारा निरस्त कर अन्य इच्छुक पात्र हितग्राही को भवन पंजीयन करने संबंधी कार्यवाही की जावेगी।

मप्र शासन ने दिवाली के पहले कर्मचारियों को दो बड़ी राहत दी है।

• 40 हजार रुपये से कम वेतन वाले कर्मचारियों को 10 हजार रुपये दिवाली फेस्टिवल एडवांस के रूप में मिलेंगे।

• कर्मचारियों को सातवें वेतनमान की तीसरी किश्त की 25% राशि मिलेगी।

आज से 10 हजार रुपए दिवाली एडवांस मिलेगा,10 बराबर किश्तों में वापस लिया जाएगा

10 हजार रू.के दिवाली फेस्टिवल एडवांस की राशि 40 हजार रू.से कम वेतन वाले कर्मचारियों को मिलेगी। यह पैसा उनके खाते से एडवांस लेने के अगले माह से 10 बराबर किश्तों में वापस लिया जाएगा। कर्मचारी यह राशि नवंबर 2020 से लेकर 31 मार्च 2021 के पहले कभी भी ले सकेंगे। जो कर्मचारी सेवानिवृत्त होने वाले हैं या संविदा कर्मी हैं यदि उनकी सेवा समाप्त होने वाली है, तो उनसे फेस्टिक्ल एडवांस की वसूली सेवानिवृत्ति और सेवा समाप्ति से पहले की जाएगी। स्थाई कर्मियों में फेस्टिवल एडवांस उन्हें ही मिलेगा, जिनका मासिकवेत वेतन 12 हजार या इससे कम है।

7वें वेतनमान की तीसरी किश्त का 25% मिलेगा,आधा कैश, आधा जीपीएफ में जमा होगा

सातवें वेतनमान के एरियर की तीसरी किश्त (अंतिम किश्त) का 25 फीसदी का फायदा 7.5 से आठ लाख से ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा। इससे सरकार पर 375 करोड़ रु.का भार आएगा। परियर की यह किश्त इस साल एक मई 2020 को देनी थी, लेकिन 15 मई को इस पर रोक लगा दी गई थी। अक्टूबर में जाकर एरियर की अंतिम किश्त की एक चौथाई राशि दिए जाने का फैसला हुआ। तृतीय और चतुर्थ श्रेणी को आधा नगद मिलेग, बाकी जीपीएफ में होगा जमा। प्रथम व द्वितीय वर्ग के अधिकारियों की पूरी राशि पहले की तरह जीपीएफ में ही जाएगी। पेंशनर्स को पूरा पैसा नगद ही दिया जाएगा।

देवास – आज आई 449 लोगों की रिपोर्ट मे 10 लोगों की रिपोर्ट आई कोरोना पॉजिटिव

कोविड -19 हेल्थ बुलेटिन दिनांक 05 नवम्बर 2020

◆ आज प्राप्‍त रिपोर्ट कोरोना संक्रमित (पाजिटिव) केसेस जानकारीः-

1 पताः-बद्रीधाम नगर एक्सटेंसन ,देवास ,महिला,उम्र 60 वर्ष
2 पताः-प्रभुनगर ,देवास ,पुरूष ,उम्र 53 वर्ष
3 पताः-नुतन नगर ,देवास ,महिला,उम्र 64 वर्ष
4 पताः-तिलक नगर ,देवास ,पुरूष ,उम्र 60 वर्ष
5 पताः-बिजवाड कन्नोद देवास ,पुरूष ,उम्र 23 वर्ष
6 पताः-भाटखेडी ,देवास ,पुरूष ,उम्र 70 वर्ष
7 पताः-मल्हार कालोनी,देवास ,पुरूष ,उम्र 56 वर्ष
8 पताः-न्यू मुखर्जी नगर ,देवास ,पुरूष ,उम्र 30 वर्ष
9 पताः-वेनस प्लाजा तेहसील चैराहा,देवास ,पुरूष ,उम्र 69 वर्ष
10 पताः-चामुण्डापुरी,देवास ,महिला,उम्र 28 वर्ष

  • 1 – आज लिये गये सैम्‍पल- 427
  • 2 -आज लैब से प्राप्त सैंपल रिपोर्ट संख्या- 449
  • 3 -आज प्राप्त सैम्पल रिपोर्ट में पाजिटिव संख्या- 10
  • 4 -आज प्राप्त कुल सैम्पल रिपोर्ट में नेगेटिव संख्या’- 439
  • 5 -आज कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव, मरीज की मृत्‍यु संख्या- 0
  • 6 -आज दिनांक तक लिये गये सैंपल संख्या- 56019
  • 7 -आज दिनांक तक लैब से प्राप्त कुल सैंपल रिपोर्ट संख्या- 55756
  • 8 -आज दिनांक तक कुल पाजिटिव संख्या- 1919
  • 9 -आज दिनांक तक प्राप्‍त सैम्पल रिपोर्ट में नेगेटिव संख्या’- 53060
  • 10 -आज कोरोना संक्रमित /पॉजिटिव ,मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त हुए संख्या- 17
  • 11 -आज दिनांक तक कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव ,मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त हुए संख्या- 1851
  • 12 -आज दिनांक तक जिले मे कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव, एक्‍टीव मरीजो की संख्या- 45
  • 13 -आज प्राप्त में पैथालॉजी द्वारा रिजेक्ट संख्या- 0
  • 14 -आज दिनांक तक प्राप्त रिपोर्ट में पैथालॉजी द्वारा रिजेक्ट संख्या- 219
  • 15 -आज दिनांक तक कोरोना वायरस सैम्पल रिपोर्ट अप्राप्त /रिपोर्ट आना शेष संख्या’- 263
  • 16 -आज दिनांक तक कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव,मरीज की मृत्‍यु संख्या- 23
  • 17 -जिले में अब तक का कोविड-19 पाॅजिटीविटी रेट (प्रतिशत मे)- 3.44
  • 18 -जिले में अब तक का कोविड-19 रिकवरी रेट (प्रतिशत मे)- 96.46
  • 19 -जिले में अब तक की कोविड-19 मोर्टीलिटी रेट (मृत्युदर) (प्रतिशत मे)- 1.20

(डॉ एम.पी.शर्मा )

मुख्य चिकित्सा एव स्वास्थ अधिकारी,देवास