मध्यप्रदेश में विदेशी पटाखों की बिक्री पर प्रतिबंध विदेशी पटाखे मिलने पर लाइसेंस होगा रद्द

मध्य प्रदेश में विदेशी पटाखों की बिक्री पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। केंद्र के आदेश के बाद गृह विभाग ने कलेक्टरों को इस संबंध में निर्देश जारी कर दिए हैं। साथ ही, 125 डेसिबल से ज्यादा आवाज़ के उपयोग पर भी पाबंदी लगाई गई है। आदेश में कलेक्टरों को कहा गया है कि वह पटाखा बाजार पहुंचकर जांच कराएं। अगर कोई विदेशी पटाखे बेचते मिले, तो उसका लाइसेंस रद्द किया जाए।

अर्नब गोस्वामी को मुंबई पुलिस ने उनके घर पर से किया गिरफ्तार

आज सुबह मुंबई पुलिस के एक दर्जन से अधिक अधिकारी अर्नब गोस्वामी के आवास पर पहुंचे। मुंबई पुलिस ने अर्नब गोस्वामी को गिरफ्तार कर लिया ओर जानकारी अनुसार पुलिस द्वारा अर्नब को पुलिस वैन में बिठाकर रायगढ़ पुलिस स्टेशन ले गयी है

https://twitter.com/Republic_Bharat/status/1323821152318402562?s=19
https://twitter.com/Republic_Bharat/status/1323829670257852416?s=19

देवास – आज आई 466 लोगों की रिपोर्ट मे 9 लोगों की रिपोर्ट आई कोरोना पॉजिटिव

कोविड -19 हेल्थ बुलेटिन दिनांक 04 नवम्बर 2020


◆ आज प्राप्‍त रिपोर्ट कोरोना संक्रमित (पाजिटिव) केसेस जानकारीः-


1 पताः-गंगा नगर ,देवास ,पुरूष ,उम्र 25 वर्ष
2 पताः-जयसिंह नगर ,देवास ,महिला,उम्र 21 वर्ष
3 पताः-विक्रम मार्ग ,देवास ,पुरूष ,उम्र 45 वर्ष
4 पताः-राजेन्द्र मार्ग सोनकच्छ ,देवास ,पुरूष ,उम्र 52 वर्ष
5 पताः-ग्राम मुरझाल,खातेगांव देवास ,पुरूष ,उम्र 37 वर्ष
6 पताः-भगतसिंह मार्ग ,देवास ,पुरूष ,उम्र 35 वर्ष
7 पताः-मिर्जापुर ,देवास ,पुरूष ,उम्र 52 वर्ष
8 पताः-मुखर्जी नगर ,देवास ,पुरूष ,उम्र 36 वर्ष
9 पताः-बद्रीधाम नगर,देवास ,पुरूष ,उम्र 62 वर्ष

  • 1 – आज लिये गये सैम्‍पल- 564
  • 2 -आज लैब से प्राप्त सैंपल रिपोर्ट संख्या- 466
  • 3 -आज प्राप्त सैम्पल रिपोर्ट में पाजिटिव संख्या- 9
  • 4 -आज प्राप्त कुल सैम्पल रिपोर्ट में नेगेटिव संख्या’- 457
  • 5 -आज कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव, मरीज की मृत्‍यु संख्या- 0
  • 6 -आज दिनांक तक लिये गये सैंपल संख्या- 55592
  • 7 -आज दिनांक तक लैब से प्राप्त कुल सैंपल रिपोर्ट संख्या- 55307
  • 8 -आज दिनांक तक कुल पाजिटिव संख्या- 1909
  • 9 -आज दिनांक तक प्राप्‍त सैम्पल रिपोर्ट में नेगेटिव संख्या’- 52621
  • 10 -आज कोरोना संक्रमित /पॉजिटिव ,मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त हुए संख्या- 2
  • 11 -आज दिनांक तक कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव ,मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त हुए संख्या- 1834
  • 12 -आज दिनांक तक जिले मे कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव, एक्‍टीव मरीजो की संख्या- 52
  • 13 -आज प्राप्त में पैथालॉजी द्वारा रिजेक्ट संख्या- 0
  • 14 -आज दिनांक तक प्राप्त रिपोर्ट में पैथालॉजी द्वारा रिजेक्ट संख्या- 219
  • 15 -आज दिनांक तक कोरोना वायरस सैम्पल रिपोर्ट अप्राप्त /रिपोर्ट आना शेष संख्या’- 285
  • 16 -आज दिनांक तक कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव,मरीज की मृत्‍यु संख्या- 23
  • 17 -जिले में अब तक का कोविड-19 पाॅजिटीविटी रेट (प्रतिशत मे)- 3.45
  • 18 -जिले में अब तक का कोविड-19 रिकवरी रेट (प्रतिशत मे)- 96.07
  • 19 -जिले में अब तक की कोविड-19 मोर्टीलिटी रेट (मृत्युदर) (प्रतिशत मे)- 1.20


(डॉ एम.पी.शर्मा )
मुख्य चिकित्सा एव स्वास्थ अधिकारी,देवास

जंगल विनाश की समाचार प्रकाशित करने पर तिलमिला उठे रेन्जर ने पत्रकार राकेश अजमेरा झूठे पुलिस प्रकरण व आदिवासी एक्ट में फंसाने की धमकी दी..

पुलिस में तथ्यात्मक शिकायत करने के बावजूद दर्ज नहीं हुआ प्रकरण

देवास :खातेगांव वन परिक्षेत्र के अंतर्गत बीते दिनों हरणगांव सब रेंज में 20 से 25 पेड़ो को घाव देकर लकड़ी माफियाओ ने सूखा दिया गया जिसकी जानकारी के लिए खातेगांव रेन्जर खुमानसिंह सोलंकी को फोन पर कार्रवाई के संबंध में जानकारी लेना चाही तो रेन्जर की बोखलाहट सामने आई, ओर पत्रकार को झूंठे केस में फंसाने, आदिवासी एक्ट में मुकदमा कायम करवाने व जान से मारने की धमकी दे डाली, ताकि जंगल मे हो रहे पेड़ो की कटाई की खबरे प्रकाशित न कर सके।खातेगांव रेन्जर खुमानसिंह सोलंकी मीडिया वालों को या तो खरीदने की कोशिश करता है या फिर उन्हें जान से मारने की धमकी या झूंठे केस में फंसाने की धमकी देता है।
खातेगांव क्षेत्र में पिछले वर्ष रेन्जर सोलंकी के मार्गदर्शन में तालाब निर्माण कार्य, वन कर्मी लाइन क्वार्टर, व अन्य निर्माण कार्यों में करोड़ो रूपये के निर्माण कार्य हुए जिनमे भारी मात्रा में भृष्टाचार किया गया है।
जिले के वन विभाग के अधिकारियों को शिकायत करने के बावजूद बेशर्मी से तमाशा देखते हैं इससे अंदाजा लगाया जा सकता है संरक्षण और मार्गदर्शन मिलने से उनके हौसले बुलंद है जिस कारण एक से बढ़कर एक भ्रष्टाचार के कांड हो रहे हैं जिससे शासन सत्ता और विभाग की छवि धूमिल हो रही है लिखित शिकायत से भोपाल मंत्रालय से लेकर वन विभाग के अधिकारियों को अवगत कराया गया है शासन हित में जिले से लेकर रेंज तक के लापरवाह वन अधिकारियों पर बड़ी कार्रवाई की गाज गिर सकती है और लाखों रुपए का भ्रष्टाचार उजागर होने की प्रबल आशंका है।
चंचल भारतीय✒️

फ्रांस ने आतंकी ठिकानों पर की एयर स्ट्राइक 50 आतंकी के मारे जाने का दावा

फ्रांस ने माली में आतंकी ठिकानों पर एयरस्ट्राइक की है। दावा है 30 अक्टूबर को हुए इस एयर स्ट्राइक मे करीब 50 आतंकी मारे गए हैं। फ्रांस की सेना के प्रवक्ता कर्नल फ्रेडरिक बार्बरी ने बताया कि चार आतंकी पकड़े गए हैं। जानकारी अनुसार यह आतंकी संगठन सेना के ठिकाने पर हमला करने वाला था।

फ्रांस ने पिछले हफ्ते में जिहादियों के खिलाफ अभियान शुरू किया था। फ्रांस की रक्षा मंत्री फ्लोरेंस पार्ली ने कहा, मैं एक ऐसे ऑपरेशन के बारे में बताना चाहूंगी जो बेहद अहम है। इसे 30 अक्टूबर को अंजाम दिया गया। इसके तहत 50 से अधिक आतंकियों को मारा गया है और भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक बरामद किया गया है।

फ्रांस में दो हफ्ते के अंदर हुए दो हमलों हमलों को राष्ट्रपति मैक्रों ने बताया था इस्लामिक आतंकवाद

दो हफ्ते के अंदर हुए दो हमलों ने फ्रांस को हिला दिया है। टीचर का सिर उन्हीं के छात्र ने कलम कर दिया था। इसके बाद नीस में चर्च के बाहर चाकू मारकर तीन लोगों की हत्या कर दी गई। शनिवार को भी एक अज्ञात बंदूकधारी ने चर्च में पादरी को गोली मार दी थी। इस मामले में एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया गया है।
राष्ट्रपति मैक्रों ने हमलों को बताया था इस्लामिक आतंकवाद

कलेक्‍टर श्री शुक्‍ला तथा एसपी डॉ. सिंह ने हाटपीपल्‍या विधानसभा में मतदान केन्‍द्र परिसरों का किया निरीक्षण

देवास। कलेक्‍टर श्री चन्‍द्रमौली शुक्‍ला तथा एसपी डॉ. शिवदयाल सिंह ने हाटपीपल्‍या विधानसभा में राजोदा, बरखेडा कोतापाई तथा अन्‍य मतदान केन्‍द्र परिसरों का किया निरीक्षण किया। हाटपीपल्‍या विधानसभा में मतदान केन्‍द्रों पर मतदाताओं के लिए मास्‍क, थर्मल स्‍क्रीनिग और ग्‍लब्‍ज की व्‍यवस्‍था की है। मतदाताओं के हाथ सेनेटाईज किये जा रहे है, जो मतदाता मास्‍क पहन कर नहीं आ रहा है उन्‍हें मास्‍क वितरित किये जा रहे है। सोशल डिस्‍टेंसिंग के लिए गोले बनाये गये है, सभी मतदाताओं से सोशल डिस्‍टेसिंग का पालन करवाया जा रहा है। सभी मतदाताओं की थर्मल स्‍क्रीनिंग की जा रही है। दिव्‍यांग मतदाताओं के लिए व्‍हील चेयर मतदान केन्‍द्रों पर उपलब्‍ध है। मतदान के लिए पुरूष, महिला, गर्भवती महिला, दिव्यांग मतदाता के लिए पृथक-पृथक बनाई गई है।

अभाविप ने फूंका लव जेहादी का पूतला, फांसी की मांग

देवास। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद निकिता तोमर हत्याकांड के आरोपी लव जेहादी की फांसी की मांग को लेकर मैदान में ऊतरी और नारेबाबी करते हुए पूतला फूंका। नगरमंत्री राजवर्धन यादव ने बताया कि सोमवार को भोपाल चौराहे पर विरोध प्रदर्शन कर लव जेहादी का पूतला फूंका गया और आरोपी को फांसी देने की मांग की गई। यादव ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार तो कर लिया है। परंतु जब तक ऐसे अपराधियों को फांसी की सजा नहीं होगी तब तक अपराधियों में कानून का डर नहीं होगा। केस की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में हो तथा एक महीने में दोषियों को फांसी की सजा सुनाई जाए। दिल्ली के पास फरीदाबाद में निकिता तोमर की दिनदहाड़े तौसीफ खान और उसके दोस्त रेहान खान ने सिर पर गोली मारकर हत्या कर दी। क्योंकि निकिता जबरन धर्म परिवर्तन कर उसके साथ निकाह करने के लिए तैयार नहीं हुई। निकिता ने अपना जीवन आहूत कर दिया।

देवास – आज आई 523 लोगों की रिपोर्ट मे 9 लोगों की रिपोर्ट आई कोरोना पॉजिटिव

कोविड -19 हेल्थ बुलेटिन दिनांक 03 नवम्बर 2020

◆ आज प्राप्‍त रिपोर्ट कोरोना संक्रमित (पाजिटिव) केसेस जानकारीः-

1 पताः-देहरिया ,देवास ,महिला,उम्र 28 वर्ष
2 पताः-देहरिया ,देवास ,पुरूष ,उम्र 25 वर्ष
3 पताः-सन्नौड ,देवास ,महिला,उम्र 50 वर्ष
4 पताः-पिपलरावा ,देवास ,महिला,उम्र 50 वर्ष
5 पताः-विजयागंज मण्डी ,देवास ,महिला,उम्र 19 वर्ष
6 पताः-नई आबादी ,देवास ,महिला,उम्र 11 वर्ष
7 पताः-न्यू देवास ,देवास ,पुरूष ,उम्र 37 वर्ष
8 पताः-आवास नगर ,देवास ,पुरूष ,उम्र 33 वर्ष
9 पताः-सोनकच्छ ,देवास ,पुरूष ,उम्र 25 वर्ष

  • 1 – आज लिये गये सैम्‍पल- 346
  • 2 -आज लैब से प्राप्त सैंपल रिपोर्ट संख्या- 523
  • 3 -आज प्राप्त सैम्पल रिपोर्ट में पाजिटिव संख्या- 9
  • 4 -आज प्राप्त कुल सैम्पल रिपोर्ट में नेगेटिव संख्या’- 514
  • 5 -आज कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव, मरीज की मृत्‍यु संख्या- 0
  • 6 -आज दिनांक तक लिये गये सैंपल संख्या- 55028
  • 7 -आज दिनांक तक लैब से प्राप्त कुल सैंपल रिपोर्ट संख्या- 54841
  • 8 -आज दिनांक तक कुल पाजिटिव संख्या- 1900
  • 9 -आज दिनांक तक प्राप्‍त सैम्पल रिपोर्ट में नेगेटिव संख्या’- 52164
  • 10 -आज कोरोना संक्रमित /पॉजिटिव ,मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त हुए संख्या- 0
  • 11 -आज दिनांक तक कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव ,मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त हुए संख्या- 1832
  • 12 -आज दिनांक तक जिले मे कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव, एक्‍टीव मरीजो की संख्या- 45
  • 13 -आज प्राप्त में पैथालॉजी द्वारा रिजेक्ट संख्या- 0
  • 14 -आज दिनांक तक प्राप्त रिपोर्ट में पैथालॉजी द्वारा रिजेक्ट संख्या- 219
  • 15 -आज दिनांक तक कोरोना वायरस सैम्पल रिपोर्ट अप्राप्त /रिपोर्ट आना शेष संख्या’- 187
  • 16 -आज दिनांक तक कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव,मरीज की मृत्‍यु संख्या- 23
  • 17 -जिले में अब तक का कोविड-19 पाॅजिटीविटी रेट (प्रतिशत मे)- 3.46
  • 18 -जिले में अब तक का कोविड-19 रिकवरी रेट (प्रतिशत मे)- 96.42
  • 19 -जिले में अब तक की कोविड-19 मोर्टीलिटी रेट (मृत्युदर) (प्रतिशत मे)- 1.21

(डॉ एम.पी.शर्मा )

मुख्य चिकित्सा एव स्वास्थ अधिकारी,देवास

शहर के कुछ वार्ड क्षेत्रो मे कल जल वितरण नही हो सकेगा

देवास/ नगर निगम जलप्रदाय विभाग से प्राप्त जानकारी अनुसार क्षिप्रा वाटर वर्कस के सम्पवेल के पास 15 एमएलडी लाईन की 600 एमएम डाया सप्लाय लाईन लिकेज होने से देवास शहर मे आज दिनांक 3 नवम्बर को पीने के पानी का सप्लाय नही हो सकेगा। जलप्रदाय प्रभावित क्षेत्रो मे शंख द्वार टंकी , सनसीटी पार्ट-2 टंकी के वार्ड क्षेत्रो मे गीता भवन, इंदिरा नगर, बिहारी गंज एवं आस-पास के क्षेत्रो, कर्मचारी कालोनी, नई आबादी, आनंद नगर, शिवम स्टेट कालोनी , तिलक नगर आदि क्षेत्रो मे तथा बावडिया, ढांचाभवन, बालगढ, नागदा, पालनगर, विकास नगर, जवाहर नगर, रामचन्द्र नगर, मृदुल विहार, सनसीटी-1, सनसीटी-2 से आस-पास के सम्पूर्ण क्षेत्रो मे निगम द्वारा किये जाने वाले जल का वितरण नही हो सकेगा।

धर्मांतरण एवं निकाह से मना किया तो लव जेहादियों ने कर दी हिन्दू बेटी निकिता की हत्या

देवास। देश में बढ़ते लव जिहाद एवं धर्मांतरण की घटनाओं के विरोध में विश्व हिन्दू परिषद बजरंग दल द्वारा पूरे मालवा प्रान्त में विरोध प्रदर्शन सोमवार प्रात: 10 बजे प्रखंड केंद्र के प्रमुख चौराहे किया गया। जिसके अंतर्गत शहर के एमजी रोड़ स्थित श्री खेड़ापति मंदिर एवं भोपाल चौराहे पर संगठन के पदाधिकारियों ने हाथों में तख्तियां लेकर मौन प्रदर्शन किया एवं दोषियों पर कार्यवाही की मांग की। विभाग संयोजक रामबाबू बैरागी, जिला सहमंत्री संदीप चौबे एवं जिला उपाध्यक्ष धर्मेन्द्र चौधरी ने बताया कि दिल्ली के पास फरीदाबाद में निकिता तोमर की दिनदहाड़े तौसीफ खान और उसके दोस्त रेहान खान ने सिर पर गोली मारकर हत्या कर दी थी। क्योंकि वह जबरन धर्म परिवर्तन कर उसके साथ निकाह करने के लिए तैयार नहीं हुई। निकिता ने अपना जीवन आहूत करके अपने समाज के आदर्शों को स्थापित कर किया है। इस तरह के बेटियों के साथ होने वाले अमानवीय व्यवहार का एक साथ एक स्वर में इसका विरोध और समाज का रोष अभिव्यक्त होना चाहिए। इस तरह की अमानवीय घटना ना हो विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल व हिंदू समाज घटना का घोर विरोध करता है। अंत में निकिता को मौनधारण कर श्रद्धांजलि दी गई। प्रदर्शन के दौरान जिला सह संयोजक प्रवीण सोनी, जिला कोषाध्यक्ष विजय पांचाल, धर्म प्रचार-प्रसार प्रमुख प्रितेश शर्मा, जिला सुरक्षा प्रमुख अभिषेक माली, मठ मंदिर प्रमुख देवेन्द्र चौधरी, शिव यादव, शिवाजी प्रखण्ड मंत्री अभिजीतसिंह ठाकुर, प्रखण्ड संयोजक लोकेश लिम्बे, राहुल जाट सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।