Dewas देवास में नए कॉलेजों के साथ एक नया मेटरनिटी अस्पताल जो 500 पलंगों का होगा वह शीघ्र ही प्रारंभ हो जाएगा…

• भाजपा जो वादा करती है उसे पूरा निभाती है गायत्री राजे पवार

देवास। भारतीय जनता पार्टी जो वादा करती है, उसे पूरा निभाती है। एक समय था, जब प्रदेश में कांग्रेस की सरकार थी और अव्यवस्थाओं का अंबार लगा हुआ था। ना बिजली थी, न सड़कें थी और तो और पीने के पानी के लिए भी संघर्ष करना पड़ता था। पानी के लिए लंबी-लंबी कतारें और इधर-उधर पानी के ड्रम लेकर दौड़ते-भागते लोग दिखाई देते थे, किंतु जब प्रदेश की बागडोर प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने संभाली तब सबसे पहले उन्होंने मूलभूत आवश्यकताओं की पूर्ति की। बिजली एवं पानी की आपूर्ति के साथ ही पूरे प्रदेश में सड़कों का जाल बिछा दिया।यह उद्गार भाजपा प्रत्याशी गायत्री राजे पवार ने शनिवार को विभिन्न वार्डों में सघन जनसंपर्क के दौरान व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि इस तारतम्य में अब हमारा देवास भी किसी महानगर से कम दिखाई नहीं देने लगा है। चारों और विकास ही विकास दिखाई देता है। अगर हम शिक्षा की बात करें, चिकित्सा की बात करें तो इस क्षेत्र में भी देवास में नए कॉलेजों के साथ एक नया मेटरनिटी अस्पताल जो 500 पलंगों का होगा वह शीघ्र ही प्रारंभ हो जाएगा। अब इलाज के लिए देवासवासियों को इंदौर की तरफ देखना नहीं पड़ता है। यही पर इलाज की सुविधा प्राप्त हो रही है।शनिवार को वार्ड क्रमांक 4, 28, 29, 33 में जनसंपर्क के दौरान भाजपा प्रत्याशी गायत्री राजे पवार का जगह-जगह रहवासियों ने उत्साह के साथ स्वागत किया। महिलाओं ने आरती उतारकर उन्हें जीत के प्रति आश्वासित किया। घर-घर से पुष्पवर्षा कर जीत के नारे लगाए गए। इन वार्डों में हुए विकास कार्यों से रहवासी उत्साहित हैं। इन वार्डों में सीसी रोड निर्माण, बगीचों के निर्माण, डामरीकरण, विभिन्न स्थानों पर पेवर्स ब्लाॅक लगाने सहित करोड़ों की लागत से कार्य हुए हैं। इन विकास कार्यों से वार्डवासियों को सुविधा मिली है।जनसंपर्क के दौरान महापौर प्रतिनिधि दुर्गेश अग्रवाल, सभापति रवि जैन, पूर्व महापौर सुभाष शर्मा, विजय पंडित, भरत चौधरी, मंडल अध्यक्ष सचिन जोशी, महामंत्री गणेश पटेल, धर्मेंद्रसिंह बैस, अजय पंडित, नयन कानूनगो, अखिलेश धूरिया, शिव नारायण शर्मा, मनोज श्रीवास्तव, प्रदीप ठाकुर, सतीश यादव, राम यादव, बाबू यादव, भूपेश ठाकुर, सुरेश सिलोदिया, जितेंद्र जायसवाल, सतीश बंजारे, राजू मल्होत्रा, ममता मोदी, रेशु गुप्ता, पुष्पलता सोनगरा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Dewas देवतुल्य कार्यकर्ता ही मेरी जीत का आधार : गायत्री राजे पवार

देवास। भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता आधारित पार्टी है। कार्यकर्ताओं की बदौलत ही आज भारतीय जनता पार्टी विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक दल है। देवतुल्य कार्यकर्ता ही मेरी जीत का आधार है और आपके क्षेत्र से लगातार जीत होती है। उपरोक्त उद्गार नगर निगम कॉलोनी, शिवशक्ति नगर, गौरवनगर, विजयनगर, मुखर्जीनगर में जनसंपर्क के दौरान भाजपा प्रत्याशी गायत्री राजे पवार ने व्यक्त किए।

गायत्री राजे ने कहा, कि पटरी के इस पार रहने वाले लोगों की सुविधा के लिए हमने मेंढकी ब्रिज का निर्माण करवाया। साथ ही एक अंडर ब्रिज भी बनकर तैयार हो चुका है और हम उसका भी शीघ्र लोकार्पण करेंगे। आपके क्षेत्र में सुचारू रूप से सफाई व्यवस्था के साथ ही पेयजल और बिजली की आपूर्ति होती है। भाजपा प्रत्याशी गायत्री राजे पवार ने कहा, कि एक समय था जब इस क्षेत्र में लोग आना भी पसंद नहीं करते थे, लेकिन आज जो द्श्य हम देख रहे हैं, वह इसके विपरीत है। आज के माहौल में अच्छी चमचमाती सड़कें, गार्डन, संजीवनी क्लीनिक और साफ-सफाई देख यह क्षेत्र हर किसी के आकर्षण का केंद्र है। आपका स्नेह और आशीर्वाद मुझे हमेशा मिलता रहा है और मिलता रहेगा।

जनसंपर्क के दौरान महापौर प्रतिनिधि दुर्गेश अग्रवाल, सभापति रवि जैन, भरत चौधरी, बहादुर मुकाती, पूर्व महापौर सुभाष शर्मा, मंडल अध्यक्ष सचिन जोशी, महामंत्री गणेश पटेल, विशाल दायमा, राकेश ठक्कर, अशोक झिनीवाल, घनश्याम पाटीदार, शशिकांत यादव, पार्षद अर्पणा जोशी, भाजपा नेता पप्पू जोशी, संजय राखे, हेमंत जाधव, अमित विजयवर्गीय, जय यादव, ओम जायसवाल, हरीश देवलिया, मिलिंद सोलंकी, राहुल शर्मा, हेमेंद्र जादौन, कुणाल जोशी, विमल शर्मा, सुमेर दरबार, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष मधु शर्मा, अनीता राजपूत, मीना भवालकर, युवा मोर्चा अध्यक्ष केशव जोशी आदि उपस्थित थे।

Dewas कांग्रेस ने जनता को झूठे आश्वासन देकर गुमराह करने का ही काम किया है : गायत्री राजे पवार

देवास। कांग्रेस ने हमेशा जनता को झूठे आश्वासन देकर गुमराह करने का काम किया है। कांग्रेसी झूठ बोलते हैं और जोर लगाकर बोलते हैं। कांग्रेस की सरकार का इतिहास उठाकर देखिएं मध्यप्रदेश के हालात कैसे हो गए थे। सड़कें जर्जर थी, बिजली नहीं थी, मूलभूत सुविधाओं का अभाव था। बिजली का तो ये हाल था कि दिनभर में दो घंटे बिजली मिल जाती थी तो बहुत होता था। व्यापारिक प्रतिष्ठानों में तो इन्वर्टर या जनरेटर लगाकर काम चलाया जाता था। किसान वर्ग के लिए और भी अधिक दिक्कत होती थी, क्योंकि 24 घंटे में कब दो घंटे बिजली आएगी, इसका पता भी नहीं चलता था। किसान परिवार को सिंचाई के लिए रात-रातभर जागना पड़ता था। भाजपा सरकार आते ही परिस्थितियां बदल गई। 24 घंटे बिजली, हर दिन हर घर पानी की सुविधाएं जनता को मिलने लगी है। भाजपा सरकार में जनता खुशहाल जीवन जी रही है। भाजपा काे दिया गया वोट प्रदेश के साथ देवास विधानसभा के विकास की गाथा लिखेगा।

ये व्यक्तव्य मंगलवार को वार्ड क्रमांक 14 एवं 18 में जनसंपर्क के दौरान भाजपा प्रत्याशी गायत्री राजे पवार ने व्यक्त किए। जनसंपर्क के दौरान उनका ढोल-धमाकों तथा आतिशबाजी के साथ स्वागत किया गया। इस दौरान दोनों ही वार्डों के रहवासियों में उत्साह देखा गया। रहवासियों ने पुष्पवर्षा कर भाजपा प्रत्याशी को जीत के प्रति आश्वासित किया।

इन वार्डों में करोड़ों रुपए के विकास कार्य हुए हैं। इन विकास कार्यों से वार्डवासियों की समस्याओं का निराकरण हुआ है। वार्ड क्रमांक 14 में 1 करोड़ 21 लाख 58 हजार 302 रुपए, वार्ड क्रमांक 18 में 2 करोड़ 8 लाख 55 हजार 760 रुपए के विकास कार्य हुए हैं। इन वार्डों में सीसी रोड, डामरीकरण, गार्डन की बाउंड्रीवॉल, पेवर ब्लॉक लगाने के कार्य, बगीचों का निर्माण जैसे कार्य हुए हैं।

जनसंपर्क के दौरान महापौर प्रतिनिधि दुर्गेश अग्रवाल, सभापति रवि जैन, देवास विधानसभा प्रवासी प्रभारी योगेश बापजी, भरत चौधरी, पूर्व महापौर सुभाष शर्मा, मंडल अध्यक्ष सचिन जोशी, विशाल रघुवंशी, महामंत्री गणेश पटेल, धर्मेंद्रसिंह बैस, रामेश्वर दायमा, पार्षद राहुल दायमा, मदन धाकड़, छोगालाल अहिरवार, संतोष पंचोली, विशाल दायमा, नयन कानूनगो, राजकिशोर यादव, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष राखी झालानी, ममता मोदी, हिना राठौर, रितु सवनेर, मीना भवालकर, ऊषा बुंदेला, मधु शर्मा, नीतू जाधव, मोनिका शर्मा, रेशु गुप्ता, कुसुम नवगोत्री, बबीता राणावत, प्रिया शर्मा, जुगनू गोस्वामी, हरीश देवलिया, प्रेम बालोदिया, राहुल तेजी, अनिल भीलवाड़ा, महेश फुलेरी आदि मौजूद थे।

Dewas सिद्धिविनायक एवं खेड़ापति सरकार की पूजा अर्चना कर कन्याओं के पूजन के बाद कांग्रेस प्रत्याशी चौधरी ने दाखिल किया अपना नामांकन पत्र

देवास। कांग्रेस प्रत्याशी प्रदीप चौधरी ने शुक्रवार को नागदा स्थित सिद्धिविनायक मंदिर में दर्शन के पश्चात खेड़ापति सरकार के दर्शन कर पूजा अर्चना एवं नौ कन्याओं के पूजन करने के पश्चात वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं के साथ कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर निर्वाचन अधिकारी को अपना नामांकन दाखिल किया। पूजा अर्चना के बाद प्रदीप चौधरी ने कहा कि मैं बहुत ही साधारण तरीके से पांच लोगों के साथ जाकर अपना नामांकन दाखिल कर रहा हूं। साथ ही उपस्थित पत्रकारो से बात करते हुए कहा कि निश्चित रूप से इस बार कांग्रेस की जीत होगी। देवास को चिकित्सा के क्षेत्र में, शिक्षा के क्षेत्र में, रोजगार के क्षेत्र में आगे ले जाना है वहीं नशा मुक्त शहर बनाना है।

पूजा अर्चना के दौरान पूर्व महापौर रेखा वर्मा शहर कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष सुधीर शर्मा विक्रम पटेल जितेंद्र सिंह गौड़ अनिल गोस्वामी चंद्रपाल सिंह प्रतीक शास्त्री निलेश वर्मा सुजीत सांगते राजेश राठौड़ अलका शर्मा वंदना पांडे सहित कांग्रेस जन उपस्थित थे।

Dewas सड़क डामरीकरण कार्य करने वाली दो दो फर्मों को निगम आयुक्त ने किया ब्लेक लिस्टेड…

देवास। नगर निगम द्वारा शहर में किये जा रहे कायाकल्प अभियान अन्तर्गत सड़क डामरीकरण, कार्य के दो निविदा दाताओं को आयुक्त रजनीश कसेरा ने ब्लेक लिस्टेड किया ।

उल्लेखनीय है कि शासन की कायाकल्प योजनान्तर्गत शहर में सड़क डामरीकरण हेतु आन लाईन निविदा आमंत्रित की गई थी जिसमें विभिन्न वार्डों में सड़क डामरीकरण का कार्य होना है। निगम के लोक निर्माण विभाग में फर्म मेसर्स नीलेश यादव ठेकेदार देवास द्वारा 24 वार्डों में सड़क निर्माण कार्य के टेण्डर लिये गये थे। जिसमें 24 ही वार्डों के डामरीकरण कार्य के लिये कार्य आदेश क्र. 487 दिनांक 11.04.2023 जारी किया गया था। जिसमें 06 स्थानों पर डामरीकरण कार्य किया गया किन्तु 18 स्थानों के कार्य नहीं किये गये। इसी प्रकार मेसर्स आर.आर. अग्रवाल इन्फ्रास्ट्रक्चर एण्ड डेवलपर्स प्रा.लि.द्वारा 03 वार्डों के डामरीकरण कार्य के टेण्डर लिये गये जिसका कार्य आदेश क्र.837 दिनांक 08.06.2023 से कार्य आदेश जारी किया गया था। कार्य आदेश जारी उपरांत डामरीकरण कार्य समय सीमा में किया जाना था किन्तु दोनों ही फर्म द्वारा कार्य आदेश प्राप्ती के उपरांत भी कार्य प्रारंभ नहीं किया गया। फर्म मेसर्स नीलेश यादव को अंतिम सूचना पत्र 1801 दिनांक 10.10.2023 तथा फर्म आर.आर. अग्रवाल इन्फ्रास्ट्रक्चर एण्ड डेवलपर्स प्रा.लि.को अंतिम सूचना पत्र 1802 दिनांक 10.10.2023 दिया जाकर सूचित करने के साथ समक्ष में भी कार्य प्रारंभ करने हेतु बोला गया किन्तु दोनों ही फर्म द्वारा डामरीकरण कार्य प्रारंभ नहीं किया गया। आयुक्त रजनीश कसेरा द्वारा किये जाने वाले कार्यों को लेकर गत माह ठेकेदारों की बैठक आहुत कर कार्य प्रारंभ करने हेतु निर्देश दिये गये थे। दोनों ही फर्मों द्वारा दिये गये निर्दैशों की अव्हेलना तथा अनुबंध लेख का स्पष्ट उल्लंघन करते हुए कार्य प्रारंभ नहीं किया गया। आयुक्त ने फर्म मेसर्स नीलेश यादव की शेष 18 स्थानों की तथा आर.आर.अग्रवाल इन्फ्रास्ट्रक्चर एण्ड डेवलपर्स प्रा.लि. की तीनों स्थानों की निविदा निरस्त करते हुए जमा प्रतिभूति/सिक्यूरिटी डिपॉजिट राशि राजसात कर फर्म मेसर्स नीलेश यादव ठेकेदार देवास को कार्यालयीन आदेश क्र. 7806 दिनांक 26.10.2023 तथा फर्म मेसर्स आर.आर.अग्रवाल इन्फ्रास्ट्रक्चर एण्ड डेवलपर्स प्रा.लि. को कार्यालयीन आदेश क्र.7799 दिनांक 26.10.2023 से ब्लेक लिस्टेड किया गया।

Dewas शिप्रा नदी में पूजा-अर्चना कर भाजपा प्रत्याशी ने किया चुनावी अभियान का श्रीगणेश

देवास। भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी गायत्री राजे पवार ने बुधवार को मोक्षदायिनी नदी शिप्रा मैय्या की पूजा-अर्चना कर चुनावी अभियान की शुरुआत की। भारतीय संस्कृति में नदियों को माता का स्वरूप माना गया है। उसी तारतम्य में मां शिप्रा की आराधना कर मां को चुनरी भेंट कर आशीर्वाद लिया। प्रसिद्ध विद्वतजनों ने शास्त्रोक्त मंत्रोच्चार के साथ पूजन-अर्चन करवाया तथा आरती संपन्न करवाई।

इस अवसर पर गायत्री राजे पवार ने कहा हमारी भारतीय संस्कृति और परंपरा महान है। किसी भी शुभ कार्य की शुरुआत हम अपने देवी-देवताओं की पूजा-अर्चना से करते हैं। पूजा-अर्चना के उपरांत स्थानीय निवासियों द्वारा राजे का भव्य स्वागत किया तथा आतिशबाजी कर उपस्थित लोगों ने उनकी प्रचंड जीत की कामना की।

इसके पश्चात देवास के प्रसिद्ध नागदा स्थित प्राचीन गणेश मंदिर जाकर उन्होंने भगवान श्रीगणेश की पूजा कर आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने कहा कि नागदा का प्राचीन गणेश मंदिर हमारी आस्था एवं श्रद्धा का केंद्र है। परंपरागत रूप से मैं और मेरा परिवार यहां आकर पूजा-अर्चना करता रहा है। भगवान श्री गणेश का आशीर्वाद मुझ पर और मेरे परिवार पर हमेशा रहा है।

इस अवसर पर महापौर प्रतिनिधि दुर्गेश अग्रवाल, भाजपा नेता ओम जोशी, हुकम मुकाती, भरत चौधरी, मिलिंद सोलंकी, मंडल अध्यक्ष सचिन जोशी, चिंटू रघुवंशी, महामंत्रीद्वय गणेश पटेल, धर्मेंद्रसिंह बैस, रघु भदौरिया, जुगनू गोस्वामी, गुणपालसिंह पवार, विष्णु मोदी, मुकेश मोदी, बाबूलाल झंवर, छोगालाल अहिरवार, भेरूलाल चौहान, विजयसिंह सिसौदिया, रामचरण पटेल, आत्माराम पटेल, बाबूलाल मुकाती, यशवंत तिवारी, मौसम पटेल, योगेश पटेल, राजू सोनी आदि उपस्थित थे।

Dewas कार्य मे लापरवाही बरतने पर 11 निगम कर्मचारियो पर आयुक्त ने की सख्त कार्यवाही…


• 8 दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियो की सेवा समाप्त की तथा 3 कर्मचारी निलंबित किये

देवास। आयुक्त रजनीश कसेरा के निर्देशन मे नवदुर्गा प्रतिमाओ के कालूखेडी तालाब पर प्रतिमाओ के विसर्जन के लिए तथा जनसुविधाओ को दृष्टिगत रखते हुए अन्य स्थानो पर निगम कर्मचारियो की राउंड द् क्लाक ड्युटी लगाई गई, कर्मचारियो को सौंपे गये कार्याे को संपादित किये जाना था। निगम द्वारा की गई व्यवस्था सुचारू रूप से हो इस हेतु निगम के ड्युटीरत कर्मचारियो एवं की गई व्यवस्थाओ का आयुक्त द्वारा औचक निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान 11 ड्युटीरत कर्मचारी अनुपस्थित पाये गये। अपने कर्तव्य पर उपस्थित नही होकर कार्य मे लापवाही बरतने पर 2 स्थाई, 1 विनियमित एवं 8 दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियो पर कार्यवाही करते हुए आयुक्त द्वारा स्थाई कर्मचारी कैलाश पिता गंगाराम, दिनेश पिता ओमप्रकाश मिश्रा व विनियमित कर्मचारी राधेश्याम पिता नागुलाल को निलंबित किया तथा दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी अरूण पिता अर्जुन, अल्ताफ पिता मो. ईशाक, अनिल पिता रामचन्द्र, शकील पिता आरिफ हुसैन, पवन पिता जीवन, नितीन पिता मांगीलाल, राहूल पिता दुलेसिह, अजय पिता ओमप्रकाश की सेवा समाप्त की जाने की कार्यवाही की गई। आयुक्त द्वारा कालूखेडी तालाब पर नवदुर्गा प्रतिमाओ के विसर्जन को लेकर की गई व्यवस्थाओ की सतत मानिटरिंग किये जाने के निर्देश उपायुक्त वित्त पुनित शुक्ला एवं उपायुक्त देवबाला पिपलोनिया को दिये गये। आयुक्त ने नागरिको से अपील की है कि वे नवदुर्गा प्रतिमाओ का विसर्जन कालूखेडी तालाब पर ही करें।

Dewas नगर की 32 बस्तियों में हजारों स्वयंसेवकों का विजयादशमी पर एक साथ चरैवेति संचलन, 112 किमी चला पथ संचलन

देवास। परंपरानुसार राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का पथ संचलन विजयादशमी के अवसर पर नगर की 32 बस्तियों में एक साथ निकला। जो कि चरैवेति संचलन के स्वरूप में रहा। पहला संचलन इटावा बस्ती से आरंभ होकर उत्तम नगर, विजय नगर, मुखर्जी नगर, राजाराम नगर, रामनगर, मोती बंगला से होते हुए नई आबादी में पहुंचा, यहाँ इसका समापन हुआ। दूसरा संचलन श्री कैलादेवी बस्ती से आरंभ होकर विकास नगर, बावडिय़ा, सन सिटी, बालगढ़ से होकर मल्हार बस्ती में समापन हुआ। तीसरा संचलन जवाहर नगर से आरंभ होकर कालानीबाग,बजरंगपुरा, शांतिपुरा, मालीपुरा, उपासना, रेवाबाग से होकर भवानी सागर बस्ती में समापन हुआ। चौथा संचलन बिलावली से आरंभ होकर तुलजा भवानी,राजाभाऊ महाकाल, बीएनपी, राधागंज, आदर्श नगर से होकर भोंसले कॉलोनी बस्ती में समापन हुआ।इस चरैवेति संचलन में बस्तियों का संगम स्थल आकर्षण का केंद्र रहा। संचलन पूरे नगर में लगभग 112 किलोमीटर का रहा। 32 बस्तियों के हजारों स्वयंसेवक घोष की धुन पर कदमताल करते हुए निकलें, जो सभी बस्तियों से होते हुए संगम स्थल पर ध्वज प्रदान करते हुए अंतिम बस्ती के समापन स्थल तक पहुंचे।

सभी संचलन के वक्ताओं ने स्व की संकल्पना को लेकर स्वभाषा, स्वभूषा, स्वदेशी, स्वावलंबन, पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक समरसता, कुटुंब प्रबोधन, नागरिक शिष्टाचार के लिए समाज को जागृत करने का आह्वान किया। संघ का पथ संचलन समाज में शक्ति और अनुशासन का प्रतीक है। शक्ति के बगैर कोई भी राष्ट्र महान नहीं बन सकता, गत वर्ष भारत में स्वराज का 75 वा अमृत महोत्सव मनाया गया। 2047 में स्वराज के शताब्दी वर्ष में भारत को विश्व गुरु के सिंहासन पर आरूढ करना है। इसलिए देश के प्रत्येक नागरिक को देश के हित में एवं राष्ट्र के लिए जीना होगा। आज वैश्विक बाजारवाद एवं सांस्कृतिक माक्र्सवाद ने भारत की मूल संस्कृति व आत्मा को मिटाने का प्रयास किया है।भारत के प्रत्येक नागरिक को जातिगत भेदभाव को भुलाकर सामाजिक समरसता को बढ़ाना होगा,राष्ट्र निर्माण का यह कार्य हमें स्वयं के उदाहरण से ही करना होगा। आज भारत विश्व पटल पर अग्रणी देश है,ये विश्व गुरु होने के  ही संकेत है। हम सभी आज के दिन अपने देश की उन्नति के लिए कार्य करने का संकल्प ले। देश के प्रत्येक व्यक्ति युवा, वृद्ध, बाल, मातृ  शक्ति हम सभी को मिलकर अपनी भारत माता को परम वैभव पर पहुंचाना है, साथ ही समाज से लोकतंत्र के पर्व में भागीदारी करते हुए शत प्रतिशत मतदान का आह्वान किया गया।

Dewas भाजपा प्रत्याशी गायत्री राजे पवार ने भरा नामांकन…

• माता टेकरी पर सीढ़ी मार्ग द्वार पर पूजा कर शुभ मुहूर्त में जमा किया नामांकन

देवास। देवास विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी गायत्री राजे पवार ने सोमवार को शुभ मुहूर्त में कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर अपना नामांकन फार्म जमा किया। नामांकन फार्म के पूर्व उन्होंने माता टेकरी के सीढ़ी द्वार पर पूजन अर्चन किया जिसके बाद उन्होंने कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर नामांकन जमा किया।नामांकन जमा करने हेतु उनके साथ बड़ी संख्या में रेली के रूप में भाजपा समर्थित लोग भी शामिल हुए। नामांकन फार्म भरने के साथ ही भाजपा प्रत्याशी राजे ने जनसम्पर्क की शुरुआत की।

मेरा मुकाबला व्यक्ति विशेष से नहीं विपक्ष से है – गायत्री राजे पवार

देवास की जनता मेरा परिवार, इस परिवार ने हमेशा मेरा साथ दिया है..

देवास विधानसभा को भाजपा का गढ़ कहा जाता है। क्योंकि यह सीट वर्ष 1990 से लगातार भाजपा के कब्जे में रही है 1990 से 2015 तक स्वर्गीय पवार यहां से विधायक रहे। तुकोजीराव पवार के निधन के बाद वर्ष 2015 में हुए उपचुनाव में उनकी पत्नी श्रीमंत गायत्री राजे पंवार चुनावी मैदान में उतरी और तब से ही श्रीमंत गायत्री राजे पंवार यहां से विधायक है।विधायक गायत्री राज्य पवार ने बताया कि हम इस बाहर भी चुनाव में अपने किए गए विकास कार्य को लेकर ही जनता के बीच में जा रहे हैं।

कांग्रेस उम्मीदवार से चुनौती के विषय में विधायक ने बताया कि मैं चुनाव को हल्का न समझ कर महत्वपूर्ण मानती हूं मेरा मुकाबला किसी व्यक्ति विशेष से नहीं विपक्ष से है।देवास की जनता हमारा परिवार है जिसे स्वर्गीय तुकोजीराव पवार मुझे सौप कर गए हैं। इस परिवार ने हमेशा मेरा ध्यान रखा है और मुझे मेरे परिवार पर पूरा भरोसा है।राजमाता श्रीमंत गायत्रीराजे पवार देवास की पहली महिला विधायक हैं। यही कारण है कि उनके के ह्रदय में आमजन के प्रति संवेदनाएं हैं। ऐसे कई विकास कार्य हैं जो राजमाता को विशेष बनाते हैं जिन्हे ही चिन्हित करके वो अपने चुनावी जनसंपर्क में हथियार बना कर इस्तेमाल कर रही है। राजपरिवार से जुड़ी होने के बावजूद वे जिस सहजता से आमजन के बीच जातीं हैं, उसकी सभी प्रशंसा करते हैं।कांग्रेस के प्रदीप चौधरी को भाजपा की गायत्री राजे पंवार से मुकाबला करने के पूर्व अपनी ही कांग्रेस से मुकाबला करना होगा क्योंकि कहा यह जाता है कि कांग्रेस का हर बार चुनाव हारने की एक मुख्य व बड़ी वजह अपने अंदर की अंतर कलह भी है अगर इस बार भी ऐसा कुछ होता है तो प्रदीप चौधरी को भाजपा या कहे गायत्री राजे पंवार का यह किला भेदना काफी चुनौतीपूर्ण होगा।गायत्री राजे पंवार का चुनावी सफरवर्ष 2015 में विधायक तुकोजीराव के निधन के बाद उपचुनाव में गायत्री राजे पंवार विधायक के रूप में चुनी गई। जिसमें उन्होंने कांग्रेस के जयप्रकाश शास्त्री को 30778 मतों से पराजित कर विजय प्राप्त की थी।वर्ष 2018 के विधानसभा चुनाव में भाजपा की और से गायत्री राजे पवार प्रत्याशी थीं वहीं कांग्रेस ने जयसिंह ठाकुर को अपना प्रत्याशी बनाया था। जिसमे कुल मतदान का लगभग 55 प्रतिशत मत भाजपा को तो लगभग 40 प्रतिशत वोट शेयर कांग्रेस को प्राप्त हुआ था। जिसमें गायत्री राजे पवार लगभग 28 हजार वोटों से विजयी हुई। हालांकि इस बार कांग्रेस ने उनके सामने प्रदीप चौधरी को मैदान में उतारा है।

Dewas मातारानी की आरती के साथ शुरू हुई चुनरी यात्रा, टेकरी पहुंचकर माँ तुलजेश्वरी-माँ चामुण्डेश्वरी को ओढ़ाई चुनरी

देवास। जय मां भगवती क्लब व पत्रकार स्व. राजेश पवार की स्मृति में प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी चुनरी यात्रा परम्परा अनुसार निकाली गई।

आयोजक ओमप्रकाश सेन ने बताया कि 9वें नवे वर्ष भी भव्य चुनरी यात्रा का आयोजन हुआ। भोलेनाथ मंदिर पर माता की आरती पश्चात चुनरी यात्रा प्रारंभ हुई। यात्रा में बड़ी संख्या में माता के भक्त शामिल हुए। माता, बहने, बड़े, बुजुर्ग, युवाजन हाथों में मां की चुनरी पकडक़र चल रहे थे। यात्रा में डीजे, बैंड, बाजा, ताशा, गरबा मंडली, भूतों की टोली, चलित कालका माता के साथ रथ पर स्व. पत्रकार राजेश पवार आकर्षण का केन्द्र रहा। मुख्य अतिथि किशोर चौधरी पहलवान, चिंटू चौधरी, राजमणि सेन, मांगीलाल विजयवर्गीय, कार्तिक प्रजापति, पत्रकार हेमंत शर्मा, चेतन योगी, रोहित उपधायाय आदि थे। यात्रा स्थानीय मिल रोड भोलेनाथ मंदिर से प्रारंभ होकर शहर के प्रमुख मार्गो से होते हुए माता टेकरी पहुंची। जहां माँ तुलजा भवानी और माँ चामुण्डेश्वरी को चुनरी अर्पित कर शहर व देश में सुख, समृद्धि की कामना की गई। यात्रा का कई स्थानों पर पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। यात्रा के सफल आयोजन में क्लब अध्यक्ष आनन्द सेन, सदस्य राजकुमार प्रजापत, महेश पिपलाजे, पंकज यादव, हर्ष कुशवाहा, कुणाल चौहान, लकी चौहान, लखन वर्मा, कपिल चौधरी, अजय चौधरी, अमन चौधरी, नीरज चौधरी, नेता रोहित चौधरी, रितेश चौधरी, राजा वर्मा, सद्दाम लाला आदि का सराहनीय योगदान रहा।