Dewas – मेरा मुकाबला व्यक्ति विशेष से नहीं विपक्ष से है – गायत्री राजे पवार

  • देवास की जनता मेरा परिवार, इस परिवार ने हमेशा मेरा साथ दिया है..

देवास। मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव का बिगुल बजते ही सभी दावेदार अपनी उम्मीदवार की तैयारी में लग गए थे अब मध्य प्रदेश के लगभग सभी विधानसभा टिकटों पर भाजपा और कांग्रेस ने अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। देवास विधानसभा से भाजपा ने वर्तमान विधायक गायत्री राजे पंवार तो कांग्रेस ने प्रदीप चौधरी को अपना उम्मीदवार बनाया है।

देवास विधानसभा को भाजपा का गढ़ कहा जाता है। क्योंकि यह सीट वर्ष 1990 से लगातार भाजपा के कब्जे में रही है 1990 से 2015 तक स्वर्गीय पवार यहां से विधायक रहे। तुकोजीराव पवार के निधन के बाद वर्ष 2015 में हुए उपचुनाव में उनकी पत्नी श्रीमंत गायत्री राजे पंवार चुनावी मैदान में उतरी और तब से ही श्रीमंत गायत्री राजे पंवार यहां से विधायक है।
विधायक गायत्री राज्य पवार ने बताया कि हम इस बार भी चुनाव में अपने किए गए विकास कार्य को लेकर ही जनता के बीच में जा रहे हैं।

कांग्रेस उम्मीदवार से चुनौती के विषय में विधायक ने बताया कि मैं चुनाव को हल्का न समझ कर महत्वपूर्ण मानती हूं मेरा मुकाबला किसी व्यक्ति विशेष से नहीं विपक्ष से है।देवास की जनता हमारा परिवार है जिसे स्वर्गीय तुकोजीराव पवार मुझे सौप कर गए हैं। इस परिवार ने हमेशा मेरा ध्यान रखा है और मुझे मेरे परिवार पर पूरा भरोसा है।

राजमाता श्रीमंत गायत्रीराजे पवार देवास की पहली महिला विधायक हैं। यही कारण है कि उनके के ह्रदय में आमजन के प्रति संवेदनाएं हैं। ऐसे कई विकास कार्य हैं जो राजमाता को विशेष बनाते हैं जिन्हे ही चिन्हित करके वो अपने चुनावी जनसंपर्क में हथियार बना कर इस्तेमाल कर रही है। राजपरिवार से जुड़ी होने के बावजूद वे जिस सहजता से आमजन के बीच जातीं हैं, उसकी सभी प्रशंसा करते हैं।

कांग्रेस के प्रदीप चौधरी को भाजपा की गायत्री राजे पंवार से मुकाबला करने के पूर्व अपनी ही कांग्रेस से मुकाबला करना होगा क्योंकि कहा यह जाता है कि कांग्रेस का हर बार चुनाव हारने की एक मुख्य व बड़ी वजह अपने अंदर की अंतर कलह भी है अगर इस बार भी ऐसा कुछ होता है तो प्रदीप चौधरी को भाजपा या कहे गायत्री राजे पंवार का यह किला भेदना काफी चुनौतीपूर्ण होगा।

गायत्री राजे पंवार का चुनावी सफर

वर्ष 2015 में विधायक तुकोजीराव के निधन के बाद उपचुनाव में गायत्री राजे पंवार विधायक के रूप में चुनी गई। जिसमें उन्होंने कांग्रेस के जयप्रकाश शास्त्री को 30778 मतों से पराजित कर विजय प्राप्त की थी।
वर्ष 2018 के विधानसभा चुनाव में भाजपा की और से गायत्री राजे पवार प्रत्याशी थीं वहीं कांग्रेस ने जयसिंह ठाकुर को अपना प्रत्याशी बनाया था। जिसमे कुल मतदान का लगभग 55 प्रतिशत मत भाजपा को तो लगभग 40 प्रतिशत वोट शेयर कांग्रेस को प्राप्त हुआ था। जिसमें गायत्री राजे पवार लगभग 28 हजार वोटों से विजयी हुई। हालांकि इस बार कांग्रेस ने उनके सामने प्रदीप चौधरी को मैदान में उतारा है।

Dewas विजयादशमी पर 32 बस्तियों में एक साथ निकलेगा चरैवेति संचलन

देवास। परम्परानुसार इस वर्ष भी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का पथ संचलन विजयादशमी के अवसर पर नगर की 32 बस्तियों में एक साथ संचलन निकलेगा। जो कि चरैवेति संचलन के स्वरूप में रहेगा। पहला संचलन इटावा से आरंभ होकर उत्तम नगर, विजय नगर, मुखर्जी नगर, राजाराम नगर, रामनगर, मोती बंगला से होते हुए नई आबादी में पहुंचेगा। यहां इसका समापन होगा। दूसरा संचलन श्री केलादेवी से आरंभ होकर विकास नगर, बावडिय़ा, सन सिटी, बालगढ़ से होकर मल्हार बस्ती में समापन होगा। तीसरा संचलन जवाहर नगर से आरंभ होकर कॉलोनी बाग, बजरंगपुरा, शांतिपुरा, मालीपुरा, उपासना, रेवाबाग से होकर भवानी सागर में समापन होगा। चौथा संचलन बिलावली से आरंभ होकर तुलजा भवानी,राजाभाऊ महाकाल, बीएनपी, राधागंज, आदर्श नगर से होकर भोंसले कॉलोनी बस्ती में समापन होगा। इस चरैवेति संचलन में बस्तियों का संगम स्थल आकर्षण का केंद्र होंगे। संचलन पूरे नगर में लगभग 80 किलोमीटर का रहेगा। 32 बस्तियों के लगभग हजारों स्वयंसेवक घोष की धुन पर कदमताल करते हुए निकलेंगे। संचलन दिनांक 24 अक्टूबर 2023 मंगलवार, विजया दशमी को प्रात: 8.30 बजे प्रारंभ होगा। जो नगर की 32 बस्तियों से होते हुए संगम स्थल पर ध्वज प्रदान करते हुए अंतिम बस्ती के समापन स्थल तक पहुंचेंगे।

Dewas गौ माता को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मंन्नत 7 वर्ष से जारी, घुटनों के बल की माता टेकरी की परिक्रमा

देवास। श्री कुबेर राज गौ सेवा संगठन के जिलाध्यक्ष गौ सेवक सचिन प्रजापति विगत 7 साल से शारदीय नवरात्रि में गुटनों के बल चलकर मॉ तुलजा भवानी एवं मॉ चामुण्डा माता केे दर्शन करते हैं। सचिन प्रजापति ने इस वर्ष भी गुटनों के बल चलकर माता रानी के दर्शन किये तथा माता टेकरी की परिक्रमा की। श्री प्रजापति ने बताया कि वे गौ माता को राष्ट्रीय पशुु घोषित किया जाए इसी मन्नत को लेकर वे प्रतिवर्ष गुटनों के बल माता टेकरी की परिक्रमा करते हैं। प्रजापति ने बताया कि जब तक भारत में गौ माता को राष्ट्रीय पशुु का दर्जा नहीं मिल जाता तब तक वे प्रतिवर्ष इसी प्रकार से माता रानी की आराधना करेंगे। परिक्रमा में श्री प्रजापति के साथ के मनोज शर्मा, अभिषेक मालवीय, गौरव सोनी, शुभम सोनी, प्रदीप लोधी, सुनील मालवीय, राजा प्रजापति, प्रशांत निम्बालकर, गौतम प्रजापति, सुमित राव, आकाश, देवेन्द्र वर्मा, अनुज जोशी आदि उपस्थित रहे।

कांग्रेस ने जारी की पहली सूची, 144 सीटों पर उम्मीदवारों के नामों की घोषणा

देवास। कांग्रेस ने मध्यप्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। इसमें 144 सीटों पर नामों की घोषणा की है। देवास जिले की 2 विधानसभा सीटों पर नमो की घोषणा हुई है। सोनकच्छ से सज्जन सिंह वर्मा, और हाटपिपलिया से राजवीर सिंह बघेल को पार्टी ने टिकट दिया है। दिल्ली में ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के दफ्तर में केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में यह निर्णय लिया गया। कांग्रेस ने अपने एक्स (ट्विटर) अकाउंट पर इसकी जानकारी दी है।

Dewas नौ दिन माता की आराधना में लीन रहेंगे भक्त, गरबों की मचेगी धूम

• गरबा और डांडिया कार्यक्रमों पर नज़र रखेगी संस्थाएं, संगठन

• असामाजिक तत्वों एवं गरबा के नाम पर अश्लीलता फैलाने वालों पर कराएगी कार्यवाही

देवास। आज 15 अक्टूबर से शक्ति की आराधना के पर्व शारदीय नवरात्रि की शुरुआत हो रही है। शहर के सभी देवी मंदिरों, सार्वजनिक पांडालों और घरों में शुभ मुहूर्त के साथ पूजा-अर्चना और आरती के साथ विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान आरंभ होंगे। माता टेकरी पर विराजित माताओं खासकर (माँ तुलजा भवानी और माँ चामुंडा) के साथ सभी देवी मंदिरों एवं सार्वजनिक पांडालों में स्थापित देवी प्रतिमाओं के दर्शन के लिए भक्तों का तांता लगेगा। इसी के साथ पांडालों में गरबों के साथ माता की आराधना भी शुरू हो जाएगी।

• गरबा और डांडिया कार्यक्रमों पर रहेगी नज़र रखेगी संस्थाएं, संगठन

• असामाजिक तत्वों एवं गरबा के नाम पर अश्लीलता फैलाने वालों पर कराएगी कार्यवाही

विगत दिनों संस्था राम-राम की बैठक आयोजित हुई। बैठक में संस्था राम राम के संस्थापक शैलेन्द्र सिंह पवार ने कहा कि नवरात्रि पर्व के दौरान शहरभर में माँ दुर्गा की घटस्थापना की जाकर विभिन्न सांस्कृति आयोजन गरबा, डांडिया, नृत्य, प्रतियोगिताएं होगी। नवरात्रि के महापर्व में किसी प्रकार का विघ्न न पड़े और शांतिपूर्वक हिन्दु समाज अपना त्यौहार मनाए। इसी को लेकर बैठक रखी गई। श्री पवार ने संस्थ समितियों व मण्डलो से आग्रह किया कि गरबा पाण्डालो में होने वाले आयोजन में युवतियों से पूरे वस्त्र पहनकर आने का आग्रह करे। साथ ही गैर समाज के युवकों को पाण्डाल में अनुमति न दी जाए। माँ की आराधना के पर्व पर फिल्मी गीतों को न बजाते हुए सिर्फ भजनों पर सांस्कृति कार्यक्रम सम्पन्न हो। आधार कार्ड के माध्यम से लोगों को एंट्री दी जाए। तिलक लगाकर प्रवेश करने हेतु अपील आमजनों से करे आदि अन्य विषयों पर चर्चा की गई। श्री पवार ने आगे कहा कि नवरात्रि जो कि माँ की आराधना का पर्व है। उसमें किसी प्रकार की अश्लीलता न फैलाते हुए हमारी संस्कृति कायम रखने के लिए यह आवश्यक कदम उठाए, जिससे हमारे त्यौहार मनाने की परम्परा कायम रहे। संस्था राम राम के कार्यकर्ता नवरात्रि पर्व के दौरान पाण्डाल-पाण्डाल घूमकर समितियों द्वारा होने वाले आयोजनों की व्यवस्था भी देखेंगे। यदि ऐसे में किसी प्रकार की अश्लीलता आयोजन के दौरान दिखती है तो संस्था राम राम प्रशासन को साथ में लेकर कार्यवाही कराएगी। जिसका जिम्मेदार स्वयं आयोजक होगा।

वही बजरंग सेना संस्थापक उमेश चौधरी ने बताया कि शहर सहित मालवांचल में बढ़ती लव जिहाद की घटनाओं को देखते हुए संगठन पदाधिकारी व कार्यकर्ता गरबा एवं डांडिया स्थलों खासकर बड़ी होटलों, गार्डनों, शिक्षण संस्थानों में होने वाले गरबा, डांडिया स्थल का भ्रमण कर नजर रखेंगे। चौधरी ने बताया कि नवरात्रि महोत्सव भारतीय धर्म, संस्कृति के अनुरूप मनाया जाना चाहिए। वर्तमान में गैर हिन्दू एवं विधर्मी तत्वों द्वारा जिस प्रकार से समाज की बहन बेटियों को प्रेमजाल में फंसाकर लव जिहाद का शिकार बनाते है, ऐसे विधर्मी तत्व हमारे उत्सवों, नवरात्रि में आयोजित गरबा, डांडिया में भी झूठे सौहार्द एवं एकता का दिखावा करते हुए, लव जिहाद फैलाने की मंशा से घुसकर आयोजन बिगाडऩे का प्रयास करते है। मातृभूमि का वंदन करते है, लेकिन आजकल राष्ट्रघाती, अलगावी, जेहादी मानसिकता को पहचानने की आवश्यकता है। समितियों द्वारा आधार कार्ड के माध्यम से ही आयोजन स्थल पर प्रवेश दिया जाए, जिससे आसामाजिक तत्वों की पहचान हो सके। चौधरी ने शहर की आयोजन समितियों से अपील की है कि सांस्कृति कार्यक्रम, गरबा व डांडिया में अश्लील गानों का उपयोग न करे एवं युवक युवतियों को भारतीय परिधान में ही प्रवेश दे। जिससे हमारे पवित्र त्यौहार की परम्परा बरकरार रहे और कोई हमारे आयोजन का मजाक न उड़ा सके। साथ ही प्रवेश के दौरान मस्तिष्क पर तिलक लगाकर ही प्रवेश दिया जाए। उमेश चौधरी ने कहा कि यदि आयोजन के दौरान अश्लील गाने बजाते हुए यदि कोई पकड़ाया जाता है तो उस पर संगठन कानूनी कार्यवाही कराएगा। जिसकी जिम्मेदारी आयोजन समिति की होगी।

Dewas: नवरात्रि पर्व पर भारी आचार संहिता, सजावट में नगर सुनसान मुख्य सड़क वीरान….

देवास। जिले का सबसे बड़ा धार्मिक पर्व शारदीय नवरात्रि कल रविवार से शुरू हो रही है। नवरात्रि के दौरान माता टेकरी पर विराजित माताओं खासकर (माँ तुलजा भवानी और माँ चामुंडा देवी) के दर्शन के लिए देशभर से लाखों की संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए देवास आते हैं। नवरात्रि महापर्व पर प्रशासन द्वारा ट्रैफिक कंट्रोल एवं पार्किंग की सभी व्यवस्थाएं, सुरक्षा के लिए पर्याप्त मात्रा में पुलिस बल सहित तमाम तैयारिया की गई या कहे की जाएगी। परंतु आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर लगी हुई आचार संहिता का असर नवरात्रि पर्व में भी असर देखा जा रहा है। हर नवरात्रि में सजने वाला शहर इस वर्ष सुना पड़ा है। पिछले वर्ष नवरात्रि के दौरान सुसज्जित मुख्य सड़क ए बी रोड वीरान नजर आ रही है।

पिछले वर्ष नवरात्रि के दौरान तीन दिवसीय नगर गौरव दिवस मनाया गया था। जिसमे महाआरती, भजन संध्‍या, दीपोत्‍सव, चुनरी यात्रा, कन्या पूजन/कन्या भोजन, रंगारंग खेल उत्सव का आयोजन हुआ था। प्रशासन द्वारा कहा गया था की हर वर्ष नवरात्रि के पहले दिन गौरव दिवस मनाया जायेगा परंतु ऐसा हो न सका।न ही नगर निगम द्वारा टेकरी मार्ग की सजावट की गई। जिस शहर को दुल्हन सा सजना था उसको सुना देख नगर की सामाजिक संस्थाए आगे आई है और उन्होंने शहर को सजाने का बीड़ा उठाया है सर्वप्रथम संस्था कृपालु द्वारा ए बी रोड पर स्थित सभी खम्बो पर लाइटिंग करने का बीड़ा उठाते हुए लाइटिंग का काम करवाया साथ ही अनेक संस्थाओं द्वारा अब रोड पर भगवा ध्वज लगाए जाएंगे।

देवास विकास प्राधिकरण अध्यक्ष राजेश यादव द्वारा सोशल मीडिया पर लिखा की नगर निगम देवास को प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी नवरात्रि में टेकरी मार्ग की सजावट करनी चाहिए इसमें संहिता कहीं आड़े नहीं आती..

वही संस्था सार्थक के संयोजक पं. दीपेश कानूनगो एवं संस्था श्री सिद्धिविनायक भक्त मंडल संयोजक प्रदीप चौधरी ने जिलाधीश से मांग कर गुहार लगाई है कि नवरात्रि महापर्व को देखते हुए 9 दिनों के लिए ध्वनि विस्तारक यंत्रों की अवधि रात्रि 12 बजे तक की जाए। क्योंकि नवरात्रि महापर्व में ध्वनि विस्तारक यंत्रों का उपयोग धार्मिक गरबे, भंडारे एवं श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए उपयोग किए जाते है।

Dewas नवरात्रि पर्व देवास जिले का सबसे बड़ा धार्मिक उत्‍सव, ट्रैफिक कंट्रोल एवं पार्किंग की सभी व्यवस्थाएं की गई : कलेक्‍टर

• नवरात्रि पर सुरक्षा के लिए पर्याप्त मात्रा में पुलिस बल लगाया जाएगा : एसपी

देवास। जिले में आगामी नवरात्रि पर्व 15 अक्टूबर से मनाया जाएगा। नवरात्रि पर्व पर माताजी की टेकरी पर की गई व्‍यवस्‍थाओं के संबंध में कलेक्‍टर श्री ऋषव गुप्‍ता की अध्‍यक्षता में पत्रकारों एवं अधिकारियों की संयुक्‍त बैठक कलेक्‍टर कार्यालय सभाकक्ष में आयोजित हुई।

कलेक्‍टर श्री गुप्‍ता ने कहा कि इस वर्ष सप्तमी और अष्टमी वीकेंड पर आ रही है और नवरात्रि का पहला दिन भी रविवार के दिन आ रहा है। अवकाश वाले दिन होने से नवरात्रि पर माताजी की टेकरी पर इन दिनों में ज्यादा श्रद्धालु दर्शन करने आयेंगे। प्रशासन द्वारा ट्रैफिक कंट्रोल एवं पार्किंग की सभी व्यवस्थाएं की गई है। कलेक्‍टर श्री गुप्‍ता ने कहा कि इस वर्ष आचार संहिता भी लागू है। इस संबंध में भी सभी आवश्‍यक तैयारियां की गई है। देवास जिले का सबसे बड़ा धार्मिक उत्‍सव है। सुरक्षा की दृष्टि से भंडारों में बनने खाने की सैंपलिंग करने संबंधी निर्देश भी दिये जायेंगे। बैठक में कलेक्‍टर श्री गुप्‍ता ने पत्रकारों से सुझाव भी मांगे।

कलेक्‍टर ने बताया कि टेकरी पर दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को सुगमता से दर्शन हों, इसके लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई है। नवरात्रि पर्व के दौरान श्रद्धालुओं के लिए सुविधाजनक दर्शन की दृष्टि से टेकरी पर पानी व छाया सहित आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई। टेकरी पर कंट्रोल रूम बनाया गया है। 24 घंटे मॉनिटरिंग के लिए कैमरे लगाये गये है।

पुलिस अधीक्षक श्री संपत उपाध्याय ने कहा कि दर्शनार्थी एक जगह इक्‍ट्ठा न हो इसका विशेष ध्‍यान रखा जायेगा। ट्रॉफिक कंट्रोल की पर्याप्‍त व्‍यवस्‍था की गई है। नवरात्रि पर सुरक्षा के लिए पर्याप्त मात्रा में पुलिस बल लगाया जाएगा।बैठक में एसडीएम देवास श्री बिहारी सिंह ने नवरात्रि पर देवास शहर एवं माताजी टेकरी पर की गई संपूर्ण व्यवस्थाओं की जानकारी दी।

एसडीएम देवास श्री बिहारी सिंह ने बताया कि माताजी की टेकरी पर साफ-सफाई, पेयजल, मेडिकल की सम्‍पूर्ण व्यवस्था की गई है। माताजी टेकरी पर दो एंबुलेंस की व्यवस्था रहेगी। जिला अस्पताल एवं अमलतास के डॉक्टर और स्‍टॉफ की ड्यूटी लगाई जाएगी।

डीएसपी ट्रैफिक श्री हरिनारायण बाथम ने नवरात्रि पर की गई ट्रैफिक व्यवस्था के संबंध में जानकारी दी। उन्‍होंने कहा कि पार्किंग स्‍थानों पर पुलिस जवानों की ड्यूटी लगाई जाएगी। अवैध पार्किंग पर कार्यवाही की जायेगी। पार्किंग व्यवस्था पुराना नगर निगम, (टू व्हीलर), मुकेश स्वीटस से ब्रिज के नीचे तक (फोर व्हीलर/टू व्हीलर), जिला शिक्षा कार्यालय परिसर में (टू व्हीलर) पार्किंग, उत्कृष्ट विद्यालय क्रमांक-2 में (फोर व्हीलर/टू व्हीलर), डोमीनोज से जिला न्यायालय तक सर्विस रोड तक (फोर व्हीलर/टू व्हीलर) कैलादेवी मंदिर रोड सर्विस रोड (फोर व्हीलर/टू व्हीलर),विकास नगर से बालगढ़ सर्विस रोड (फोर व्हीलर/टू व्हीलर), मधुमिलन चौराहा थाना औद्योगिक क्षेत्र के सामने (फोर व्हीलर/टू व्हीलर), टाटा चौराहा से मधुमिलन तक स्‍पोर्टस मैदान से लगा सर्विस रोड (फोर व्हीलर/टू व्हीलर),मण्डी क्र. 1, 2, 3 मक्सी एवं भोपाल रोड से आने वाले वाहन (फोर व्हीलर/टू व्हीलर), सर्किट हाउस से भोपाल बायपास तक सर्विस रोड पर (फोर व्हीलर/टू व्हीलर), पुलिस लाईन नवीन क्वाटर के पास मैदान में पार्किंग (फोर व्हीलर/टू व्हीलर), बीमा रोड उज्जैन से आने वाले वाहन को बीमा सर्विस रोड (फोर व्हीलर/टू व्हीलर) तथा व्हीआईपी मार्ग राजोदा रोड से होते हुए सर्किट हाउस होते हुए मीठा तालाब के पास स्टेडियम में रहेगी।

Dewas नवरात्रि पर्व की तैयारियों के संबंध में कलेक्टर की अध्‍यक्षता में बैठक आयोजित

देवास। जिले में आगामी नवरात्रि पर्व 15 अक्टूबर से मनाया जाएगा। नवरात्रि पर्व की तैयारियों के संबंध में कलेक्‍टर श्री ऋषव गुप्‍ता की अध्‍यक्षता में मॉ चामुंडा शासकीय देवस्‍थान प्रबंध समिति कार्यालय में बैठक आयोजित हुई।

बैठक में कलेक्‍टर श्री गुप्‍ता ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि नवरात्रि पर्व प्रारंभ होने से पहले सभी तैयारियां पूर्ण कर लें। टेकरी पर दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को सुगमता से दर्शन हों, इसके लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें। नवरात्रि में माता जी के दर्शन करने के बाद धुनि मार्ग से उतरने की सुविधा रहेगी। माताजी टेकरी पर ऊपर जाने के लिए धुनि मार्ग बंद रहेगा। नवरात्रि पर माताजी टेकरी और भीड़ वाले स्‍थानों पर वॉच टॉवर बनाये जायेंगे। माताजी टेकरी पर मंदिर समिति वॉलेंटियर को टी शर्ट उपलब्‍ध करायेगी। नवरात्रि में उज्‍जैन से आने वाली बसों के लिए अस्‍थाई बस स्‍टैण्‍ड ईटावा, इंदौर से आने वाली बसों के लिए अस्‍थाई बस स्‍टैण्‍ड मुधमिलन चौराहा, भोपाल की ओर से आने वाली बसों के लिए सर्किट हॉउस से मीठा तालाब की ओर तथा मक्‍सी बायपास से आने वाली बसो के लिए कृषि उपज मण्‍डी में अस्‍थाई बस स्‍टैण्‍ड बनाया जायेगा। देवास शहर का वर्तमान बस स्‍टैण्‍ड नवरात्रि में अस्‍थाई रूप से बंद रहेगा।

कलेक्‍टर श्री गुप्‍ता ने कहा कि टेकरी स्थिति समस्त मंदिरों एवं सम्पूर्ण टेकरी क्षेत्र की चौबीसों घंटे साफ-सफाई की जाये। नवरात्रि के दौरान श्रद्धालुओं के लिए सुविधाजनक दर्शन की सुविधा की दृष्टि से टेकरी पर पानी व छाया सहित आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाये।टेकरी पर कंट्रोल रूम बनाये, कैमरे लगाये और 24 घंटे मॉनिटरिंग करें।

बैठक में कलेक्टर श्री गुप्ता ने निर्देश दिए कि माताजी की टेकरी पर बने सुविधा घरों को दुरूस्त किया जाएं तथा आवश्यकतानुसार बनाए जाएं। टेकरी पर उच्च गुणवत्ता की सुविधा हों, जिससे बाहर से आने वाले श्रद्धालु देवास के इस प्रसिद्ध स्थान की व्यवस्थाओं की प्रशंसा भी करें। कलेक्टर श्री गुप्ता ने कहा कि टेकरी पर स्थित अन्न क्षेत्र को ओर अच्छे से विकसित करें। यहां जो भी कमी पेशी है, उसको दूर कर ली जाएं। कलेक्टर श्री गुप्ता ने कहा कि टेकरी स्थिति समस्त मंदिरों एवं सम्पूर्ण टेकरी क्षेत्र की नियमित साफ सफाई की जाये। श्रद्धालुओं के लिए सुविधाजनक दर्शन की सुविधा की दृष्टि से शेड लगाए। टेकरी पर पानी व छाया सहित आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें। श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए पर्याप्‍त व्‍यवस्‍था करें। बैठक में कलेक्टर श्री गुप्ता ने कहा कि नवरात्रि पर्व के दौरान शहर के महत्वपूर्ण स्थानों पर एलईडी लगाई जाएं तथा एलईडी के माध्यम से दोनों माताजी के दर्शन की सुविधा आमजन को उपलब्ध कराई जाए।

कलेक्‍टर श्री गुप्‍ता ने कहा कि नवरात्रि के दौरान बैरिकेट्स की पर्याप्‍त व्‍यवस्‍था की जाए। टेकरी पर बिजली के तार सही करवा लें। रोप-वे का फिजिकल वैरिफिकेशन कर लें। टेकरी पर समस्त मंदिरों, रपट मार्ग, सीढ़ी मार्ग, परिक्रमा मार्ग पर प्रकाश की उचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। टेकरी पर सौंदर्यीकरण का कार्य कर लें। श्रद्धालुओं के सुरक्षा के लिए पर्याप्‍त व्‍यवस्‍था करें। टेकरी पर पीने के पानी की समुचित व्यवस्था की जाए। पानी के स्‍टॉल लगाने के लिए जगह चिन्हित करे लें। टेकरी पर जहां कारपेट की जरूरत है, वहां कारपेट बिछाये।कलेक्‍टर श्री गुप्‍ता ने निर्देश दिए हैं कि टेकरी क्षेत्र में निर्बाध विद्युत व्यवस्था हो। विद्युत व्यवस्था के लिए कर्मचारियों की तैनाती की जाये। लाइट की पर्याप्‍त व्‍यवस्‍था होनी चाहिए। ट्रांसफार्मर का रख रखाव और जनरेटर की व्‍यवस्‍था करें। इसके लिए 24×7 विद्युत विभाग के कर्मचारियों की ड्यूटी लगाये। विद्युत विभाग टेकरी क्षेत्र की विद्युत के पोल, स्‍ट्रीट लाइट, झुलते तार को ठीक कर लें। विद्युत कनेक्शन की जांच करें। नवरात्रि के समय सम्‍पूर्ण टेकरी पर सतत विद्युत व्‍यवस्‍था के लिए कर्मचारियों की ड्यूटी लगाये।

कलेक्टर श्री गुप्ता ने नगर निगम को निर्देश दिए कि मां चामुंडा टेकरी पर संपूर्ण साफ सफाई की व्यवस्था की जाए, टेकरी के प्रमुख स्थानों पर फिक्स डस्टबिन लगाए जाए एवं प्रतिदिन कचरे का संग्रहण किया जाए। फायर ब्रिगेड की व्‍यवस्‍था करें। नगर निगम के कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जाए। कलेक्टर श्री गुप्ता ने स्‍वास्‍थ्‍य विभाग को निर्देश दिये कि शंख द्वार, सीड़ी द्वार एवं जैन मंदिर के पास मेडिकल काउंटर लगाएं। डाक्‍टरों एवं स्‍टॉफ की मय एंबुलेंस, ऑक्‍सीजन, दवाइयों के 24 घंटे ड्यूटी लगाएं। अमलतास अस्‍पताल के डाक्‍टरों की ड्यूटी भी लगाई जायेगी। मॉ चामुण्‍डा शासकीय देवस्‍थान प्रबंध समिति लड्डू काउंटर एवं भोजन प्रसादी की व्यवस्था करें। मॉ चामुंडा व मॉ तुलजा भवानी मंदिर परिसर में आकर्षक साज-सज्‍जा करें। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए दिशा-निर्देश के पोस्‍टर लगाएं।बैठक में पुलिस अधीक्षक श्री संपत उपाध्याय ने कहा कि दर्शनार्थी एक जगह इक्‍ट्ठा न हो इसका विशेष ध्‍यान रखें। नवरात्रि के दौरान अनाधिकृत पार्किंग नहीं होनी चाहिए। ट्रॉफिक कंट्रोल की पर्याप्‍त व्‍यवस्‍था की जाएं। सुरक्षा की पूर्ण व्‍यवस्‍था करें। पुलिस अधीक्षक श्री उपाध्याय ने पुलिस विभाग के अधिकारियों से कहा कि नवरात्रि पर्व के दौरान दर्शनार्थियों की सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था रखें। इसके लिए पर्याप्त मात्रा में पुलिस बल लगाया जाए। परिक्रमा पथ पर चीता पार्टी द्वारा समय-समय पर गश्त लगाई जाए। पार्किंग व्यवस्था स्टेशन रोड, डीआरपी लाइन सीढ़ी मार्ग पर रहेगी।

बैठक में बताया गया कि पार्किंग व्यवस्था उज्‍जैन रोड, पुलिस लाइन आवास मैदान, कैलादेवी रोड, सिविल लाईन, उत्‍कृष्‍ट विद्यालय, भोपाल चौराहा, जिला शिक्षा कार्यालय, मुकेश स्‍वीट्स मोती बंगला, बीमा तिराहा, पुराना नगर निगम और मण्‍डी क्रमांक 01 और 02 में रहेगी। प्रत्येक पार्किंग स्थल पर प्रकाश की पर्याप्‍त व्‍यवस्‍था की जायेगी। प्रत्‍येक पार्किंग स्‍थल पर फलेक्स, संकेतक, चलित शौचालय, पीने के पानी की व्यवस्था, जूता-चप्पल स्टेण्ड की व्यवस्था की जायेगी। प्रत्येक पार्किंग स्थल पर साफ-सफाई की व्यवस्था की जायेगी। यातायात पार्किंग व्‍यवस्‍था के लिए नगर निगम द्वारा डॉप-गेट लगाये जायेंगे। लोक निर्माण विभाग द्वारा जिक-जैक बनाये जायेंगे। वॉच टॉवर बनाये जायेंगे। अवैध पार्किंग पर कार्यवाही की जाये। दुकानों को व्‍यवस्थित लगवाये। गजरा गियर्स से स्टेशन चौराहा एसबीआई बैंक तक के कट पाईंट में फिक्‍स बैरिकेटिंग की जायेगी। स्‍टेशन रोड से भोपाल चौराहे तक के कट पाईंट, भोपाल चौराहे से रामरहीम चौराहे, रामरहीम चौराहे से गजरा गियर्स चौराहे तक के कट पाईंट में फिक्‍स बैरिकेटिंग की जायेगी।

प्रवेश, प्रदीप या…. देवास विधानसभा से कौन होगा कांग्रेस का प्रत्याशी ?

देवास। मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव तारीखों का ऐलान हो चुका है। प्रदेश में 17 नवंबर को सभी 230 विधानसभा सीटों पर मतदान होंगे एक साथ मतदान होंगे। एक ओर भाजपा ने अभी तक अपने प्रत्याशियों की 4 सूची जारी कर दी है तो कांग्रेस की सूची जारी होंगे का सभी को इंतजार है। जहां भाजपा के प्रत्याशी टिकट मिलने का जश्न मना रहे तो वही कांग्रेस के कार्यकर्ता अपने नाम का इंतजार करते दिखाई दे रहे है।
भाजपा की ओर से देवास विधानसभा से पुनः वर्तमान विधायक गायत्री राजे पवार को प्रत्याशी घोषित किया गया है।
वही सभी को इस बात का इंतजार है की कांग्रेस देवास विधानसभा जो की भाजपा का अभेद किला माना जाता है यहां से किसको अपना प्रत्याशी घोषित करती है।
कांग्रेस के प्रत्याशी के लिए दो नामो की चर्चा बाजारों में चल रही है। एक है प्रवेश अग्रवाल तो दूसरा नाम है प्रदीप चौधरी।
कांग्रेस जब तक अपना प्रत्याशी घोषित नही कर देती तब तक कांग्रेस प्रत्याशी कौन होगा इसपर चर्चा जारी रहेगी की कांग्रेस इन दोनो में से किसी को अपना प्रत्याशी घोषित करती है या कोई अन्य बाजी मार कर टिकट ले जाएगा। मतलब प्रवेश, प्रदीप या कोई अन्य कांग्रेसी देवास विधानसभा से कौन होगा कांग्रेस का प्रत्याशी ?

बाजार में चल रही चर्चाओं के अनुसार विगत कुछ सालो से नर्मदे युवा सेना के नाम से राजनीति में प्रवेश करने वाले प्रवेश अग्रवाल को क्या इस बार देवास विधानसभा से कांग्रेस की ओर से टिकट मिलेगा या महापौर चुनाव की तरह इस बार भी उनका नाम फाइनल होते होते रह जाएगा। क्योंकि महापौर चुनाव में प्रवेश अग्रवाल की पत्नी श्वेता अग्रवाल का टिकट कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में तय हो ही गया था मीडिया में उनका नाम भी आ गया था परंतु कांग्रेस की आंतरिक उलझनों के चलते टिकट उनके हाथ से निकल गया था। दावे तो प्रदीप चौधरी द्वारा भी किए जाते रहे है परंतु अभी तक उन्हें भी टिकट नही मिला है।
अब देखते है की को कांग्रेस देवास विधानसभा से किसे अपने प्रत्याशी के रूप में वर्तमान विधायक के सामने उतारेगी।

Dewas राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में 35 स्वर्ण पदक के साथ देवास बना ओवरऑल चैंपियन…

देवास। पेंचक सिलाट एसोसिएशन मप्र के सानिध्य में इंदौर जिला पेंचक सिलाट एसोसिएशन द्वारा 6 से 8 अक्टूबर 2023 को 9वीं जूनियर पेंचक सिलाट राज्य स्तरीय प्रतियोगिता गंगा परिसर लिंबोदी भंवरकुआं इंदौर में आयोजित हुई।

पेंचक सिलाट एसोसिएशन मप्र अध्यक्ष अबरार अहमद शेख एवं पेंचक सिलाट एसो. मप्र महासचिव अभय श्रीवास ने बताया कि 9वी जूनियर राज्य स्तरीय पेंचक सिलाट प्रतियोगिता में मप्र के अनेक जिलों के 310 खिलाडिय़ों, रैफरी व ऑफिशियल ने भाग लिया। प्रतियोगिता के समापन अवसर पर विजेता खिलाडिय़ों को मुख्य अतिथि जगदीश डावर (डीसीपी) हेडक्वार्टर इंदौर द्वारा मेडल पहनाकर सम्मानित किया। 9वीं राज्य स्तरीय पेंचक सिलाट प्रतियोगिता में देवास के खिलाडिय़ों ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर 35 स्वर्ण, 7 रजत व 4 कांस्य पदक जीतकर ओवरऑल चैंपियनशिप का खिताब आठवी बार जीतकर शहर को गौरवान्वित किया।

विजेता खिलाडिय़ों में सनी इवेंट्स, मेकन इवेंट्स में टुंगल में यार्निका वर्मा ने स्वर्ण पदक। प्री टीन इवेंट्स में कृष अन्नामलाई स्वर्ण पदक अर्शी सोमानी ने रजत पदक। सब जूनियर में आर्य शिव स्वामी और हर्षिल पटेरिया ने टुंगल इवेंट्स में स्वर्ण पदक। सब जूनियर सोलो इवेंट्स में हर्षिल पटेरिया स्वर्ण पदक। जूनियर में अंशु पटेल टुंगल इवेंट में स्वर्ण पदक। जूनियर बालक वर्ग में में अंशु पटेल, आयुष पटेल व वैष्णवी झाला, वैष्णवी सूर्यवंशी ने गांडा इवेंट में स्वर्ण पदक। रेगू इवेंट्स में बालक वर्ग में जीत वडेर, अंशु पटेल, आयुष पटेल बालिका वर्ग में जागृति योगी, महिमा पटेल, रौनक चौहान ने स्वर्ण पदक जीता। टेंडिंग (फाइट) के विजेता खिलाड़ी, भुविष थेवर, यर्णिका वर्मा, कृष अन्नामलाई, अर्शी सोमानी, अफरद्दीन, यश चौहान आरोही श्रीवास, नकुल जादौन वैष्णवी सूर्यवंशी, देव रघुवंशी, जीत वडेर, हर्षिल पटेरिया, मीत प्रजापति ,आयुष पटेल, वैष्णवी झाला, जागृति योगी, मनीष विश्वकर्मा, महिमा पटेल ,धैर्य पांडे, रौनक चौहान जानवी सरकार ने स्वर्ण पदक जीता। रजत पदक विजेता खिलाड़ी जीत वधेर, आर्य शिव स्वामी,भूमिका थेवर, अमर प्रताप सिंह कुशवाहा, प्रज्ञा, गोरी सोनी ने रजत पदक जीता। रोहित गोदेला,खुशी कौशल, श्रेयश पटेरिया, हर्षिता ने कांस्य पदक जीता। राजवीर गडवाल, समीक्षा रैकवार, त्रिलोकमा बीसे ने अच्छा प्रदर्शन किया। निर्णायक गण रोहित श्रीवास, सौरभ गौतम, निधिष दुबे, भूमिका जैन, लक्ष्मी मालवीय, दिशा रेड्डी, जैनब खान, हर्ष जयसवाल, प्रांजल बुडानिया, अमन रिटोलिया ने निभाई।

खिलाडियों की इस उपलब्धि पर देवास विधायिका श्रीमंत राजमाता गायत्री राजे पवार, महाराज विक्रम सिंह पवार, सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी, देवास जिलाध्यक्ष राजीव खंडेलवाल, सभापति रवि जैन,विकाश प्राधिकरण अध्यक्ष राजेश यादव, मनीष सेन नेता प्रतिपक्ष, पार्षद रामयादव, खेल अधिकारी हेमंत सुवीर, उत्कृष्ट विद्यालय प्राचार्य सुधीर सोमानी, प्राचार्य अशोक साहू, डॉ. भारत सिंह गोयल, संदीप जाधव, मिर्जा सर और सभी क्लब के खिलाड़ी, कोच और पालको ने बधाई दी।