उत्तरप्रदेश के हाथरस में युवती की चिता अभी ठंडी भी नहीं हुई थी के बलरामपुर में फिर एक और ह्रदयविदारक घटना सामने आई है,योगी सरकार कटघरे में

यूपी के बलरामपुर में छात्रा के साथ #गैंगरेप, हॉस्पिटल पहुंचने से पहले हुई मौत, दरिदों ने तोड़ दिए थे कमर और पैर

मंगलवार की सुबह करीब 10 बजे 22 वर्षीय छात्रा अपने घर से एक कॉलेज में एडमिशन के लिए गई थी. पीड़िता की मां के मुताबिक, तभी कुछ लड़कों ने उसका अपहरण कर लिया और उसके साथ गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया. शाम तक न लौटने पर परिजनों ने उसे फोन करना शुरू किया तो उसका फोन बंद आ रहा था. लड़की को एक रिक्शा वाला एक नाबालिग बच्चे के साथ बेहोशी की हालत में तकरीबन 7:00 बजे लेकर आता है. लड़की की हालत बेहद खराब थी और वो कुछ भी नहीं बोल पा रही थी. उसके हाथ पर ग्लूकोज चढ़ाने वाला वीगो लगा हुआ था.

मृतका की मां का आरोप है कि उसकी लड़की एक डिग्री कॉलेज में एडमिशन कराने गई थी. तभी उसका अपहरण कर उसे इंजेक्शन लगा कर बेहोश किया गया. फिर गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया गया है. मृतका की मां का यह भी आरोप है कि जिन लोगों ने उसके साथ गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया उन्होंने न केवल उसकी कमर तोड़ी बल्कि उसकी टांग भी तोड़ दी. इससे लड़की न तो खड़ी हो पा रही थी न ही बोल पा रही थी. उसकी जुबान से एक शब्द भी नहीं निकल रहा था. उसने बस इतना कहा कि उसके पेट मे तेज जलन हो रही है और वह मर जाएगी.

चंचल भारतीय✒️

देवास – आज आई 567 लोगों की रिपोर्ट मे 34 लोगों की रिपोर्ट आई कोरोना पॉजिटिव


कोविड -19 हेल्थ बुलेटिन दिनांक 01 अक्टुबर 2020

◆ आज प्राप्‍त रिपोर्ट कोरोना संक्रमित (पाजिटिव) केसेस जानकारीः-

  • 1 पताः-बालोदा,देवास पुरूष ,उम्र 32 वर्ष
  • 2 पताः-अग्रवाल नगर,देवास पुरूष ,उम्र 52 वर्ष
  • 3 पताः-गायत्री नगर,देवास पुरूष ,उम्र 52 वर्ष
  • 4 पताः-राजोदा (बरोठा) ,देवास ,महिला ,उम्र 25 वर्ष
  • 5 पताः-राजोदा (बरोठा) ,देवास, ,पुरूष ,उम्र 21 वर्ष
  • 6 पताः- उदयनगर ,उदयपुरा देवास ,महिला ,उम्र 20 वर्ष
  • 7 पताः-पुलिस स्टेशन कैम्पस टौंकखुर्द,देवास,महिला ,उम्र 37 वर्ष
  • 8 पताः-मुखर्जी नगर ,देवास,,महिला ,उम्र 52 वर्ष
  • 9 पताः-सतवास,देवास,,महिला ,उम्र 34 वर्ष
  • 10 पताः-शांति नगर बिहारी कालोनी ,देवास ,,पुरूष ,उम्र 50 वर्ष
  • 11 पताः-राजाराम नगर,देवास ,,पुरूष ,उम्र 60 वर्ष
  • 12 पताः-श्रीकृष्ण नगर,देवास ,,पुरूष ,उम्र 30 वर्ष
  • 13 पताः-मिश्रीलाल नगर,देवास ,,पुरूष ,उम्र 23 वर्ष
  • 14 पताः-वार्ड-4 सोनकच्छ,देवास ,,पुरूष ,उम्र 72 वर्ष
  • 15 पताः-शिमला कालोनी,देवास,महिला ,उम्र 37 वर्ष
  • 16 पताः-शिमला कालोनी,देवास,पुरूष ,उम्र 6 वर्ष
  • 17 पताः-बालगढ ,देवास ,पुरूष ,उम्र 65 वर्ष
  • 18 पताः-आलरी,देवास ,,पुरूष ,उम्र 19 वर्ष
  • 19 पताः-भैसून,देवास,महिला ,उम्र 19 वर्ष
  • 20 पताः-पौखर बुर्जग,देवास ,,पुरूष ,उम्र 40 वर्ष
  • 21 पताः-लोहारदा,देवास ,पुरूष ,उम्र 50 वर्ष
  • 22 पताः-सतवास,देवास ,महिला ,उम्र 34 वर्ष
  • 23 पताः-किरोदा,देवास ,महिला ,उम्र 22 वर्ष
  • 24 पताः-सतवास,देवास ,महिला ,उम्र 26 वर्ष
  • 25 पताः-वार्ड-2 सोनकच्छ,देवास ,महिला ,उम्र 20 वर्ष
  • 26 पताः-सरसौदा सोनकच्छ,देवास ,पुरूष ,उम्र 29 वर्ष
  • 27 पताः-बालगढ ,देवास ,पुरूष ,उम्र 38 वर्ष
  • 28 पताः-भलाई कला,सोनकच्छ,देवास ,पुरूष ,उम्र 62 वर्ष
  • 29 पताः-सम्यक विहार ,देवास,पुरूष ,उम्र 35 वर्ष
  • 30 पताः-तोडी,देवास ,महिला ,उम्र 50 वर्ष
  • 31 पताः-तोडी ,देवास,पुरूष ,उम्र 23 वर्ष

◆ आज प्राप्‍त रिपोर्ट कोरोना संक्रमित (पाजिटिव) एक 40 वर्षिय पूरूष निवासी-आष्टा,जिला-सिहोर और एक 27 वर्षिय पुरूष निवासी-,जिला-खंडवा एवं एक 77 वर्षिय पुरूष निवासी-,जिला-शाजापुर इन 03 पाॅजिटिव केसेेस को संबंधित निवास वाले जिले में जोड़ा जायेगा।


1 – आज लिये गये सैम्‍पल- 502
2 -आज लैब से प्राप्त सैंपल रिपोर्ट संख्या- 567
3 -आज प्राप्त सैम्पल रिपोर्ट में पाजिटिव संख्या- 34
4 -आज प्राप्त कुल सैम्पल रिपोर्ट में नेगेटिव संख्या’- 533
5 -आज कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव, मरीज की मृत्‍यु संख्या- 0
6 -आज दिनांक तक लिये गये सैंपल संख्या- 41013
7 -आज दिनांक तक लैब से प्राप्त कुल सैंपल रिपोर्ट संख्या- 40746
8 -आज दिनांक तक कुल पाजिटिव संख्या- 1476
9 -आज दिनांक तक प्राप्‍त सैम्पल रिपोर्ट में नेगेटिव संख्या’- 39031
10 -आज कोरोना संक्रमित /पॉजिटिव ,मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त हुए संख्या- 12
11 -आज दिनांक तक कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव ,मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त हुए संख्या- 1171
12 -आज दिनांक तक जिले मे कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव, एक्‍टीव मरीजो की संख्या- 284
13 -आज प्राप्त में पैथालॉजी द्वारा रिजेक्ट संख्या- 0
14 -आज दिनांक तक प्राप्त रिपोर्ट में पैथालॉजी द्वारा रिजेक्ट संख्या- 219
15 -आज दिनांक तक कोरोना वायरस सैम्पल रिपोर्ट अप्राप्त /रिपोर्ट आना शेष संख्या’- 267
16 -आज दिनांक तक कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव,मरीज की मृत्‍यु संख्या- 21
17 -जिले में अब तक का कोविड-19 पाॅजिटीविटी रेट (प्रतिशत मे)- 3.62
18 -जिले में अब तक का कोविड-19 रिकवरी रेट (प्रतिशत मे)- 79.34
19 -जिले में अब तक की कोविड-19 मोर्टीलिटी रेट (मृत्युदर) (प्रतिशत मे)- 1.42

(डॉ एम.पी.शर्मा )
मुख्य चिकित्सा एव स्वास्थ अधिकारी
जिला-देवास

देवास – गंदगी भारत छोडो अभियान मे जनसंख्या के आधार पर देवास ने प्रदेश मे प्रथम स्थान पाया

देवास। देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा सम्पूर्ण भारत के शहरो मे गंदगी भारत छोडो अभियान चलाये जाने हेतु सम्पूर्ण नगर निगमो, नगर पालिकाओ, नगर परिषदो मे प्रदेश स्तर पर प्रेरित किया गया। जिसमे 1 लाख से 5 लाख तक की जनसंख्या तथा 5 लाख से अधिक जनसंख्या वाले शहरो मे प्रदेश स्तर पर नगर निगमो एवं नगर पालिकाओ द्वारा गंदगी भारत छोडो अभियान चलाया गया। जिसमे मध्य प्रदेश मे देवास नगर निगम 1 लाख से 5 लाख तक की जनसंख्या मे प्रथम स्थान पर रहा तथा 5 लाख से अधिक जनसंख्या मे द्वितीय स्थान पर रहा। नगर निगम आयुक्त विशालसिह चौहान ने बताया कि अभियान की शुरूआत स्वच्छता की शपथ से की गई थी। अभियान मे कुल पांच पडाव शामिल थे। निगम स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा रोजाना रात्रीकालीन मे व्यवसाईक एवं सार्वजनिक स्थानो पर मशीन के माध्यम से सफाई का कार्य किया गया था। इस अभियान मे शहर मे स्थित सामाजिक संस्थाओ को भी जोडा गया था, कचरे का पृथकीकरण एवं निष्पादन हेतु सहयोगी संस्थाओ द्वारा जागरूकता कार्यक्रम चलाये गये। कोरोना महामारी से बचाव हेतु जागरूकता कार्यक्रम भी चलाया गया। निचली बस्तियो मे मास्क का वितरण किया गया। सफाई कर्मचारियो का सम्मान किया गया। कोरोनटाईन क्षेत्रो मे विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। शहर मे स्थित सामुदायिक शौचालयो के आस-पास की सफाई एवं उनकी मरम्मत का कार्य करवाया गया। अस्थाई कचरा पाईंटो को शहर से हटाया गया। होम कम्पोस्टिंग करने वाले नागरिको को सम्मानित किया गया। इस उपलब्धी पर निगम आयुक्त ने देवास शहरवासियो को अपना रचनात्मक सहयोग देने एवं निगम की टीम को कडी मेहनत करने पर बधाई दी है।

मुख्यमंत्री की घोषणा को नही मान रहे प्रायवेट स्कूल पूरी फीस लिए बगैर नहीं जमा कर रहे हैं परीक्षा फीस – कांग्रेस

देवास – लॉकडाउन के दौरान सबसे ज्यादा परेशानी अगर किसी को हो रही है तो वह छात्र छात्राएं और उनके पालक को ,को उनकी पढ़ाई को लेकर स्कूल बंद है बावजूद स्कूल में पूरी फीस देना पड़ रही है । वही आने वाले समय में परीक्षाएं भी होना है पालक को के पास पैसा नहीं है बड़े स्कूल वाले बिना पूरी फीस जमा किए परीक्षा में बैठने हेतु परीक्षा की फीस भी जमा नहीं कर रहे हैं ।खासकर के दसवीं व बारहवीं के वह विद्यार्थी जिनका बोर्ड़ की परीक्षाएं है उनका भविष्य दांव पर लगा है जिनके माता-पिता ने बड़ी मुश्किल से इन प्राइवेट स्कूलों में अपने बच्चों को पढ़ाकर दसवीं , बारहवीं तक लाए हैं ।आज स्कूल वाले लाकडाउन के दौरान की पिछली बकाया फीस होने से दसवीं , बारहवीं बोर्ड परीक्षा की फीस जमा नहीं कर रहे हैं जिससे पालक सबसे ज्यादा परेशान हो रहे हैं । कांग्रेस प्रवक्ता सुधीर शर्मा ने बताया कि विगत दिनों मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने घोषणा की थी कि फीस के अभाव में किसी भी बच्चे को परीक्षा से वंचित नहीं किया जाएगा ना ही स्कूल से निकाला जाएगा ऐसा लगता है कि प्राइवेट स्कूल वाले मुख्यमंत्री की घोषणा को मानना ही नहीं चाहते हैं । वही जिला प्रशासन को पालको ने कई बार ज्ञापन दिए शिकायत की बावजूद आज तक कलेक्टर श्री शुक्ला ने इस संदर्भ में कोई कदम नहीं उठाया । नाही मुख्यमंत्री कार्यालय से कोई आदेश आया है कि जिनके पास पैसा नहीं है उन्हें परीक्षा से वंचित नहीं किया जाए ।कांग्रेस ने मांग की है कि मुख्यमंत्री ने यह घोषणा की है कि फीस के अभाव में बच्चे की परीक्षा से वंचित नहीं किया जाएगा तो वे शीघ्र ही राज्य शासन से आदेश जारी कराएं और स्कूलों को निर्देशित करें कि जिनके पास अभी पैसा नहीं है या फीस नही भर पा रहे हैं उन बच्चों को परीक्षा में बैठने से वंचित नहीं करे उनके फार्म व फ़ीस जमा कर परीक्षा में बैठने की अनुमति दे।

लोन दिलाने के नाम पर लाखों रूपए की धोखाधड़ी, सेंशन किए 10,80000 का, दिए 4,73,157 रूपए, -पुलिस अधीक्षक एवं थाना प्रभारी से शिकायत कर की कार्यवाही की मांग

देवास। लोन दिलाने के नाम पर इंदौर बैंक मैंनेजर एवं दलाल द्वारा लाखों रूपए की धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। जिसकी शिकायत ग्राम गौरवा के टोंकखुर्द निवासी मनीष पटेल ने देवास पुलिस अधीक्षक एवं टोंकखुर्द में थाना प्रभारी से लिखित में की है। शिकायतकर्ता मनीष पटेल ने बताया कि मैंने इण्डसइंण्ड बैंक शाखा सिल्वर मॉल इंदौर से लोन हेतु अप्लाय किया था। बैंक द्वारा मेरा लोन रुपये 10,80,000/- (दस लाख अस्सी हजार रूपए) दिनांक 23.05.2019 को सेंशन हुआ था। लेकिन मुझे पुरा लोन न देते हुए सिर्फ रूपये 4,73,157/- (चार लाख तिहोत्तर हजार एक सौ सत्तावन रूपए) दिनांक 11.12.2019 को मेरे खाते बैंक ऑफ बडौदा शाखा देवास में जमा किये गये। उक्त पूरे लोन में मुझे बस यही राशि प्राप्त हुई है। लोन के एवज में लोन मैनेजर शिव चौधरी इंदौर एवं सुनिल पटेल निवासी ग्राम गौरवा ने मुझसे लोन पास कराने के लिए रूपए 2,50,000/- (दो लाख पचास हजार) मुझसे अलग से लिए थे। मैं लोन की किश्त दिनांक 07.07.2019 से हर माह रूपये 5170/- (पांच हजार एक सौ सत्तर) मेरे द्वारा नियमित रूप से जमा कर रहा हूँ। मुझे मेरे लोन कि बकाया राशि आज दिनांक तक नही मिल पाई है तथा मेरे द्वारा बैंक में फोन लगाने पर बैंक द्वारा बार-बार झांसा दिया जाता है व ओर रूपये कि मांग की जा रही है। उक्त लोन से मुझ पर कर्ज हो गया है। बैंक मैंनेजर व दलाल द्वारा मुझे बार-बार लालच देकर कहा जा रहा है कि हम आपको प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलवायेंगे। मेरे प्लाट कि रजिस्ट्री मेरी पत्नि के नाम से करवा दी गई। जिसमें भी मेरा काफी खर्च हुआ है। आज दिनांक तक मुझ प्रार्थी को कोई लाभ नही मिल पाया है। मनीष पटेल ने मांग की है कि बैंक मैनेजर शिव चौधरी व मेरे गांव के निवासी सुनील कुमार पर उचित कार्यवाही करते हुए मुझे मेरी बकाया लोन राशि वापस दिलाई जाए। 

? चंचल भारतीय

देवास – जिला पंचायत की कार्यशैली से सदस्य नाराज, सामुहिक इस्तीफा देने को तैयार

देवास। विगत दिनों से सोशल मीडिया पर एक कार्यसूची डाली जा रही है। जिसका दूसरे क्षेत्रों के जिला पंचायत सदस्यों द्वारा सूची का इस आधार पर विरोध किया जा रहा है कि यह सामुहिक निर्णय न होकर एक व्यक्ति निर्णय है। जिसका हम विरोध करते है तथा वरिष्ठ अधिकारियों से मांग करता है कि जो समानांतर राशि वितरण प्रक्रिया से करवाया जाए। प्रतिनिधि मण्डल जिला कलेक्टर से मिला और बताया कि सामुहिक निर्णय की कार्यसूची सदस्यों को विश्वास में लेकर तैयार की जाए। मांग की गई कि यदि ऐसा नही होता है तो समस्त सदस्य सामुहिक इस्तीफा दे देंगे। इस अवसर पर कलेक्टर ने समस्त सदस्यों को आश्वास्ति कर भरोसा दिलाया तब जाकर सदस्य पुन: लौटे

देवास जिले में आबकारी विभाग द्वारा अवैध मदिरा के विरूद्ध लगातार कार्यवाही जारी

सहायक आबकारी आयुक्त श्री विक्रम दीप सांगर ने बताया कि कलेक्टर श्री चन्‍द्रमौली शुक्ला के निर्देशन में देशी, विदेशी मदिरा एवं हाथ भट्टी मदिरा का अवैध रुप से निर्माण कर विक्रय कर रहे लोगों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाहियां जारी है। इसी कड़ी में आज अलसुबह वृत्त देवास ब प्रभारी उपनिरीक्षक श्री महेश पटेल द्वारा अम्बेडकर, प्रतापनगर तथा ग्राम बरोठा में कार्यवाही की गई जिसमे 55 लीटर हाथभट्टी मदिरा जप्त की गई तथा 05 आरोपियों को गिरफ्तार कर आबकारी अधिनियम में प्रकरण पंजीबद्ध किये गए। यहां किर्लोस्कर की बाउंडरी के पास से तथा बरोठा तालाब से लगे नाले के किनारे से अलग अलग जगहों से 8 चलित हाथभट्टियाँ पाई गई जिनसे लगभग 45 लीटर हाथभट्टी मदिरा तथा 400 लीटर महुआ लहान बरामद किया गया। लहान को मौके पर ही विधिवत नष्ट किया गया तथा भट्टियों को तहस नहस किया गया। बरामद सामग्री का बाजार मूल्य लगभग 31000 रुपये है ।

इसी प्रकार 29 सितम्‍बर की रात्रि में डबलचोकी, बरोठा तथा इनसे लगे आसपास के क्षेत्रों में स्थित होटल/ढाबों पर कार्यवाही की गई जिसमें आबकारी अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत 05 प्रकरण पंजीबद्ध कर 05 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। कार्यवाही में आरक्षक बालकृष्ण जायसवाल तथा नितिन सोनी का सक्रिय योगदान रहा। प्रकार की कार्यवाही लगातार जारी रहेगी

ढांचा ढहाने के 28 साल बाद आडवाणी-मुरली-उमा भारती समेत 32 आरोपी बरी, कुल 48 आरोपी में से लगे 16 की हो चुकी है मौत।

बाबरी का विवादित ढांचा ढहाए जाने को लेकर लखनऊ की स्पेशल कोर्ट ने सोमवार को बड़ा फैसला सुनाया। जज एसके यादव ने लालकृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी, उमा भारती समेत 32 आरोपियों को बरी कर दिया। कुल 48 लोगों पर आरोप लगे थे, जिनमें से 16 की मौत हो चुकी है

।ये 32 आरोपी थे

लालकृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी, कल्याण सिंह, उमा भारती, विनय कटियार, साध्वी ऋतंभरा, महंत नृत्य गोपाल दास, डॉ. राम विलास वेदांती, चंपत राय, महंत धर्मदास, सतीश प्रधान, पवन कुमार पांडेय, लल्लू सिंह, प्रकाश शर्मा, विजय बहादुर सिंह, संतोष दुबे, गांधी यादव, रामजी गुप्ता, ब्रज भूषण शरण सिंह, कमलेश त्रिपाठी, रामचंद्र खत्री, जय भगवान गोयल, ओम प्रकाश पांडेय, अमरनाथ गोयल, जयभान सिंह
पवैया, साक्षी महाराज, विनय कुमार राय, नवीन भाई शुक्ला, आरएन श्रीवास्तव, आचार्य धर्मेंद्र देव, सुधीर कुमार कक्कड़ और धर्मेंद्र सिंह गुर्जर।

ग्लब्ज पहन कर दबाना होगा बटन,दूसरा हाथ स्याही लगवाने के लिए खुला रहेगा थर्मल स्कैनर में शरीर का तापमान ज्यादा निकला तो आखिरी घंटे में ही डाल सकेंगे वोट

हाटपिपल्या उपचुनाव के लिए मंगलवार को आचारसंहिता लागू हो गई। मतदान 3 और मतगणना 10नवंबर को होगी। आचार संहिता केवल हाटपिपल्याविधानसभा क्षेत्र में लागू रहेगी। बाकी जिले मेंप्रभावशील नहीं होगी। यह चुनाव कई मायनों में अलगहोगा।कोरोनाकाल में हो रहे चुनाव में आयोग ने कई नियमऔर व्यवस्थाएं बदल दी हैं। नामांकन, प्रचार, मतदान,मतगणना सभी की व्यवस्थाओं में परिवर्तन किया गयाहै। मतदान के लिए मास्क लगा कर जाना अनिवार्यहोगा। जिस हाथ से वोट देंगे, उसमें ग्लब्ज पहननाजरूरी होगा। दूसरा हाथ स्याही लगवाने के लिए खुलारखना होगा। मास्क पहनना होगा, पहचान के लिएमास्क नीचे कर चेहरा दिखाना होगा। इसी तरह के कईबदलाव किए गए हैं, जानिए उन सभी के बारे में

वोटिंग : थर्मल स्कैनर में शरीर का तापमान ज्यादानिकला तो आखिरी घंटे में ही डाल सकेंगे वोटमतदान केंद्र पर थर्मल स्कैनर से वोटर का तापमाननापा जाएगा। तय मानकों से ज्यादा तापमान निकलनेपर फिर नापेंगे। दूसरी बार भी ज्यादा निकला तो वोटरको टोकन देकर मतदान के आखिरी घंटे में वोट डालनेके लिए आना पड़ेगा। क्वारेंटाइन लोग भी इसी दौरानवोटिंग के लिए आ सकेंगे। इसके पहले मतदान केंद्र के सभी अधिकारी-कर्मचारी पीपीई कीट समेत तमामसंसाधन पहनेंगे।फिर संदिग्धों से मतदान करवाया जाएगा। सोशलडिस्टेंस के लिए लाइन में 6 फीट दूरी पर गोलेबनाए जाएंगे। बीएलओ और स्वयंसेवक वोटरों मेंसोशल डिस्टेंस बनवाएंगे। महिला और पुरुष के लिएअलग-अलग एक छाया वाला प्रतीक्षा स्थल मतदानकेंद्र परिसर में ही रहेगा। मतदान केन्द्र के प्रवेश औरनिकासी स्थल पर साबुन, पानी व सैनिटाइजर रखेजाएंगे। जो मतदाता मास्क लगा कर नहीं आएंगे, उन्हेंमास्क दिया जाएगा। ग्लब्ज की व्यवस्था भी बूथ पररहेगी।

नामांकन : प्रत्याशी व दो लोगों को ही प्रवेश कीअनुमति रहेगीनामांकन ऑनलाइन उपलब्ध रहेगा। प्रत्याशी इसेऑनलाइन भर कर प्रिंट लेकर रिटर्निंग अधिकारी केसमक्ष जमा कर सकेगा। सुरक्षा निधि को भी ऑनलाइनतरीके से निर्धारित प्लेटफार्म पर जमा कर सकताहै। नामांकन जमा करने के लिए प्रत्याशी के साथअधिकतम दो व्यक्ति ही जा सकते हैं। इस दौरान वाहनोंकी संख्या भी अधिकतम संख्या भी 5 की जगह दो हीरखी गई है। प्रत्याशियों का पूर्व से नामांकन भरने कासमय बुक करवाना होगा।

देवास – आज आई 340 लोगों की रिपोर्ट मे 27 लोगों की रिपोर्ट आई कोरोना पॉजिटिव

कोविड -19 हेल्थ बुलेटिन दिनांक 30 सितम्बर 2020

◆ आज प्राप्‍त रिपोर्ट कोरोना संक्रमित (पाजिटिव) केसेस जानकारीः-

  • 1 पताः-पुलिस लाईन ,देवास पुरूष ,उम्र 38 वर्ष
  • 2 पताः-पुलिस लाईन ,देवास,महिला ,उम्र 35 वर्ष
  • 3 पताः-जेतपुरा,देवास,महिला ,उम्र 80 वर्ष
  • 4 पताः-सिविल लाईन ,देवास,महिला ,उम्र 60 वर्ष
  • 5 पताः-सोनकच्छ ,देवास पुरूष ,उम्र 75 वर्ष
  • 6 पताः-सम्यक विहार ,देवास,महिला ,उम्र 58 वर्ष
  • 7 पताः-सम्यक विहार ,देवास,पुरूष ,उम्र 62 वर्ष
  • 8 पताः-राम मंदिर के पास राजोदा (बरोठा) ,देवास,,महिला ,उम्र 60 वर्ष
  • 9 पताः-कर्मचारी काॅलोनी ,देवास, ,पुरूष ,उम्र 23 वर्ष
  • 10 पताः-सिरोल्या(बरोठा) ,देवास ,,पुरूष ,उम्र 38 वर्ष
  • 11 पताः-राजाराम नगर,देवास ,,पुरूष ,उम्र 37 वर्ष
  • 12 पताः-एम.जी रोड,देवास ,,पुरूष ,उम्र 32 वर्ष
  • 13 पताः-सरदार पटेल मार्ग कन्नौद,देवास ,,पुरूष ,उम्र 60 वर्ष
  • 14 पताः-वार्ड-3 करनावद,देवास ,,पुरूष ,उम्र 22 वर्ष
  • 15 पताः-वार्ड-11 हाटपिपल्या,देवास ,,पुरूष ,उम्र 55 वर्ष
  • 16 पताः-कजलास,देवास ,,पुरूष ,उम्र 61 वर्ष
  • 17 पताः-गौरवा टौंकखुर्द,देवास ,,पुरूष ,उम्र 75 वर्ष
  • 18 पताः-कालानी बाग,देवास ,,पुरूष ,उम्र 47 वर्ष
  • 19 पताः-बालगढ ,देवास ,पुरूष ,उम्र 30 वर्ष
  • 20 पताः-बालगढ,देवास,,महिला ,उम्र 30 वर्ष
  • 21 पताः-इमलीपुरा उदयनगर ,देवास ,पुरूष ,उम्र 30 वर्ष
  • 22 पताः-टाटा कालोनी ,देवास ,पुरूष ,उम्र 47 वर्ष
  • 23 पताः-मेंढकीचक ,देवास ,पुरूष ,उम्र 22 वर्ष
  • 24 पताः-राधागंज ,देवास ,पुरूष ,उम्र 55 वर्ष
  • 25 पताः-सनसिटी,देवास ,महिला ,उम्र 52 वर्ष
  • 26 पताः-अष्ट विनायक,देवास ,महिला ,उम्र 20 वर्ष
  • 27 पताः-बालगढ ,देवास ,पुरूष ,उम्र 38 वर्ष


1 – आज लिये गये सैम्‍पल- 551
2 -आज लैब से प्राप्त सैंपल रिपोर्ट संख्या- 340
3 -आज प्राप्त सैम्पल रिपोर्ट में पाजिटिव संख्या- 27
4 -आज प्राप्त कुल सैम्पल रिपोर्ट में नेगेटिव संख्या’- 313
5 -आज कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव, मरीज की मृत्‍यु संख्या- 0
6 -आज दिनांक तक लिये गये सैंपल संख्या- 40511
7 -आज दिनांक तक लैब से प्राप्त कुल सैंपल रिपोर्ट संख्या- 40179
8 -आज दिनांक तक कुल पाजिटिव संख्या- 1445
9 -आज दिनांक तक प्राप्‍त सैम्पल रिपोर्ट में नेगेटिव संख्या’- 38498
10 -आज कोरोना संक्रमित /पॉजिटिव ,मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त हुए संख्या- 3
11 -आज दिनांक तक कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव ,मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त हुए संख्या- 1159
12 -आज दिनांक तक जिले मे कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव, एक्‍टीव मरीजो की संख्या- 265
13 -आज प्राप्त में पैथालॉजी द्वारा रिजेक्ट संख्या- 0
14 -आज दिनांक तक प्राप्त रिपोर्ट में पैथालॉजी द्वारा रिजेक्ट संख्या- 219
15 -आज दिनांक तक कोरोना वायरस सैम्पल रिपोर्ट अप्राप्त /रिपोर्ट आना शेष संख्या’- 332
16 -आज दिनांक तक कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव,मरीज की मृत्‍यु संख्या- 21
17 -जिले में अब तक का कोविड-19 पाॅजिटीविटी रेट (प्रतिशत मे)- 3.60
18 -जिले में अब तक का कोविड-19 रिकवरी रेट (प्रतिशत मे)- 80.21
19 -जिले में अब तक की कोविड-19 मोर्टीलिटी रेट (मृत्युदर) (प्रतिशत मे)- 1.45

(डॉ एम.पी.शर्मा )
मुख्य चिकित्सा एव स्वास्थ अधिकारी
जिला-देवास