राष्ट्रीय पुरानी पेंशन योजना वाली संगठन की ऑनलाइन बैठक संपन्न हुई

देवास : कर्मचारियों ने अंशदाई पेंशन योजना का बहिष्कार करने का पुरजोर विरोध शुरू कर दिया है देवास जिला अध्यक्ष सहज सरकार के नेतृत्व में राष्ट्रीय पुरानी पेंशन योजना बहाली संगठन देवास जिला कार्यकारिणी, ब्लाक कार्यकारिणी एवं सदस्यों की ऑनलाइन बैठक का आयोजन संपन्न किया गया बैठक में सोनकच्छ टोंकखुर्द, देवास,बागली, खातेगांव, कन्नौद सतवास हाटपिपलिया, उदयनगर , पिपरी समस्त जिले से संगठन के पदाधिकारियों ने बैठक में अपनी महत्वपूर्ण उपस्थिति दर्ज की एवं 2 अक्टूबर को होने वाले सत्याग्रह उपवास आंदोलन के एजेंडे पर विस्तार से चर्चा की। पुरानी पेंशन बहाली संगठन के जिला अध्यक्ष ने सभी पदाधिकारियों को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए 2 अक्टूबर गांधी जयंती के उपलक्ष में अपने-अपने ब्लॉक पर सांकेतिक धरना एवं सत्याग्रह उपवास कार्यक्रम को संपन्न करना है साथ ही महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण करते हुए प्रशासनिक क्षेत्र के वरिष्ठ अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों को सद्बुद्धि देने हेतु कि वह हम सभी कर्मचारियों की पुरानी पेंशन प्रणाली को बहाल करने में इस बाबत प्रार्थना करते हुए पुरानी पेंशन बहाली की मांग को मजबूत करना है, के निर्देश बैठक में प्रसारित किए गए। पुरानी पेंशन बहाली संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष सुमित शर्मा द्वारा सभी कार्यकारिणी पदाधिकारियों एवं सदस्यों को एकजुटता का संदेश देते हुए कहा कि आगामी समय में पुरानी पेंशन बहाल किए जाने के आंदोलन को जिला स्तर से लेकर प्रदेश स्तर एवं राष्ट्रीय स्तर पर मजबूत करने हेतु अधिक से अधिक सदस्यता लेते हुए संगठन के कार्यों को प्रचारित करना है ऑनलाइन माध्यम से टि्वटर फेसबुक व्हाट्सएप ईमेल इत्यादि द्वारा अपनी मांग को प्रदेश एवं राष्ट्रीय स्तर पर पहुंचाने के कार्य में सभी साथियों को संलग्न रहना है प्रदेश उपाध्यक्ष की बात का समर्थन बैठक में उपस्थित सभी पदाधिकारियों द्वारा किया गया। जिला महामंत्री विक्रम सिंह मालवीय ने भी बैठक को संबोधित किया एवं सभी पदाधिकारियों को देवास जिले में संगठन को मजबूत किए जाने की बात कही। महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष कोमल चौधरी, जिला उपाध्यक्ष नीला रायकवार ने बैठक को संबोधित करते हुए 2 अक्टूबर को होने वाले सांकेतिक धरना एवं सत्याग्रह उपवास कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की एवं जिला स्तर पर संगठन को निरंतर मजबूत किए जाने हेतु तन मन धन से सहयोग करने की बात कही साथ ही कहा कि पुरानी पेंशन हमारे भविष्य क्या महत्वपूर्ण सहारा होकर बुढ़ापे के समय में आर्थिक मजबूती प्रदान किए जाने की महत्वपूर्ण कड़ी है इस बाबत समस्त विभागों में कार्यरत मात्र शक्तियों को एकजुट करने का कार्य किया जावेगा।ललिता पाटीदार द्वारा भी बैठक को संबोधित करते हुए संगठन में अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने की बात कही एवं आगामी समय में वृहत बैठक आयोजन करने के लिए सभी का ध्यान आकर्षित किया ब्लॉक स्तर पर समय समय पर बैठक में आयोजित किए जाने की बात भी सभी के समक्ष रखी गई जिस पर प्रदेश उपाध्यक्ष, जिला अध्यक्ष द्वारा सहमति प्रकट करते हुए आगामी समय में निरंतर जिला स्तर पर भ्रमण किया जाकर पुरानी पेंशन बहाली संगठन की ब्लॉक स्तर तहसील स्तर संकुल स्तर जिला स्तर की बैठक के आयोजित की जावेगी, जिला संरक्षक एनपी सिंह, गजेंद्र वर्मा, चंपालाल काजले, वसीम हाशमी, मीनाक्षी उपाध्याय, प्रियंका पाटीदार, वर्षा सिंह नेगी,हंसा चौधरी, वंदना कौशल, शिवनारायण राणा, नंद किशोर देय्या, नफीस खान, नानूराम बोंदड, संतोष बाकलीवाल, मीराबाई उइके, गोविंद तिवारी,दिनेश काशिव,मोनिका जैन,मोतीलाल सोलंकी, सिया राम राणा,छिंदवाड़ा से विशेष रूप से जुड़े दशरथ सोनी सहित साथियों ने बैठक में अपने विचारों को प्रकट किया एवं संगठन द्वारा किए जा रहे कार्यों की प्रशंसा करते हुए निरंतर संगठन को मजबूत किए जाने में तन मन धन से सहयोग किए जाने की बात कही। राष्ट्रीय पुरानी पेंशन योजना बहाली संगठन के कार्यों का विस्तृत परिचय जिला संगठन मंत्री नफीस खान एवं सहज सरकार द्वारा दिया गया बैठक का संचालन नफीस खान द्वारा किया गया एवं अंत में बैठक में उपस्थित सभी पदाधिकारियों का आभार प्रियंका पाटीदार द्वारा माना गया।

चंचल भारतीय✍️

शहरी क्षेत्रो मे सिटी बस का संचालन निगम द्वारा प्रारंभ किया


देवास/ शासन निर्देशानुसार नगर निगम द्वारा संचालित देवास शहर मे सिटी बस प्रारंभ की गई है। जिसमे डी-1 रूट मे नये बायपास भोपाल चौराहा से बालगढ होते हुये क्षिप्रा तक तथा डी-2 रूट मे भोपाल चौराहा से शहर मे एबीरोड होते हुये रसुलपुर बायपास तक एवं डी-3 रूट मे ग्राम बिलावली शिव मंदिर से पुलिस लाईन, रेलवे स्टेशन होते हुये उज्जैन रोड अमलतास हास्पिटल तक , डी-4 रूट मे एमजी बस स्टेण्ड से एमआर बीमा हास्पिटल रोड होते हुये मेंढकी तिराहा तक यात्रा की जाने की सुविधा दी जा रही है। जिसमे  नगर निगम द्वारा डी-1 रूट पर संचालित बस मे 2 अक्टुबर 2020 तक नि:शुल्क यात्रा की सुविधा रखी गई है। नगर निगम आयुक्त विशालसिह चौहान ने इस संबंध मे बताया कि निगम को शासन से प्राप्त सिटी बसो के संचालन का दायित्व सौंपा गया है। जिसके अन्तर्गत शहर मे यात्रियो को सुविधाजनक यात्रा की जाने हेतु शहर के विभिन्न क्षेत्रो मे सिटी बस का संचालन किया जा रहा है।

6 महीने बाद खुले खजराना के साथ सभी मंदिरों के कपाट, भक्तो ने कोविड-19 के नियमो का पालन करते हुए किये दर्शन

लॉकडाउन के साथ 24 मार्च को बंद हुए धर्मस्थलों के दरवाजे 189 दिन बाद मंगलवार को आम भक्तों के लिए खोल दिए गए। कलेक्टर मनीष सिंह ने सोमवार शाम आदेश जारी कर कहा कि आमजन सोशल डिस्टेंसिंग के साथ, मास्क लगाकर दर्शन, प्रार्थना कर सकते हैं। मंदिर के पट खुलते ही सुबह से ही भक्तों का मंदिर पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। इंदौर में खजराना गणेश, रणजीत हनुमान मंदिर, बड़ा गणपति सहित सभी मंदिरों में भक्तों ने अपने आराध्य के दर्शन किए। इंदौर के साथ ही उज्जैन में भी बाबा महाकाल मंदिर परिसर स्थित अन्य मंदिर दर्शन के लिए खोल दिए गए। हालांकि कोरोना को देखते हुए तिलक लगाने और नाड़ा बांधने की मनाही है। कलेक्टर के आदेशानुसार मंदिर में जाने वाले भक्तों और पुजारियों को कोविड-19 के नियमों का पालन करना होगा। जिसमें भक्तों के बीच 2 गज की दूरी गर्भगृह में प्रवेश पर मनाही है। सभी भक्तों, पुजारी के लिए अनिवार्य होगा कि वह मास्क ठीक से नाक के ऊपर लगाएं, गर्भगृह में प्रवेश नहीं होगा और एक दूरी बनाकर
ही दर्शन कर सकेंगे। धर्मस्थलों पर चलने वाले अन्न क्षेत्र भी शुरू होंगे, लेकिन छह फीट की दूरी रखना जरूरी होगा। सैनिटाइजर भी रहेगा, हाथ धोना अनिवार्य रहेगा। महाकाल परिसर के भी सभी मंदिर खुले सहायक प्रशासक प्रेम नारायण उदेनिया ने बताया कि कोरोना महामारी के चलते महाकाल मंदिर के साथ-साथ मंदिर परिसर के सभी मंदिरों पर प्रशासन ने श्रद्धालुओं के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाया था, जिसे मंगलवार से हटा लिया गया। श्रद्धालु अब बाबा महाकाल के दर्शन करने के बाद मंदिर परिसर में बने सिद्धि विनायक, राधा कृष्ण, नवग्रह मंदिर व अन्य मंदिरों में पूजन-अर्चन और दर्शन का लाभ ले सकते हैं। अब एक बार फिर महाकाल मंदिर प्रांगण में रौनक दिखने लगी है। वहीं, मंदिर परिसर में घूमने व दर्शन के
दौरान सभी दर्शनार्थियों, कर्मचारियों, पुजारी, पुरोहितों को कोविड-19 के सभी सुरक्षा नियमों का पालन करना होगा। हालांकि तिलक लगाने और नाड़ा बांधने की मनाही है।

देवास पुलिस ने अंतरराज्जीय हाईवे डकैती गिरोह का किया पर्दाफाश,15 करोड़ से अधिक के मोबाइल जप्त कर आरोपियों को किया गिरफ्तार

देवास पुलिस को बड़ी सफलता मिली है पुलिस कप्तान डॉक्टर शिवदयाल सिंह ने प्रेस वार्ता में एक अंतरराज्यीय हाईवे डकैती गिरोह का पर्दाफाश करते हुए उनसे करीब 15 करोड़ से अधिक के मोबाइल जप्त किए गए साथ ही आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है पुलिस कप्तान ने खुलासा करते हुए बताया कि आंध्र प्रदेश पुलिस के सहयोग से इस गिरोह का पर्दाफाश हुआ इस गिरोह का मुख्य सरगना राम गाढ़े जो कि एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर है और आई एम ई आई चेक करने का मास्टरमाइंड है जिसने इंदौर मुंबई शहर में अपना कारोबार संचालित कर रखा है जहां पर मोबाइल आईएमइआई चेक करके अंतरराष्ट्रीय बाजार में सप्लाई करता था राम गाड़े उम्र 26 साल जाति मराठा मुख्य रूप से पुणे निवासी है पकड़े गए आरोपियों में अंकित झाझा उम्र 25 साल जाति कंजर निवासी धनिनघाटी हाटपिपलिया रोहित झाला तीन आरोपी पकड़े गए हैं शेष अन्य की तलाश जारी है

पुलिस कप्तान ने बताया कि इन आरोपियों से 15 करोड़ से अधिक के मोबाइल जप्त किया गए दो आइसर वाहन दो ट्रक एक कार एवं चार चार पहिया वाहन बरामद किए गए पुलिस कप्तान ने यह भी बताया कि आंध्र प्रदेश तेलंगाना मुंबई आदि राज्यों के पुलिस के सहयोग से अंतर राज्य हाईवे डकैती गिरोह का पर्दाफाश किया गया पुलिस कप्तान ने इस सफलता को अंजाम देने वाली टीम को पुरस्कार देने की भी घोषणा की है

मध्यप्रदेश विधानसभा उपचुनाव की 28 सीटोंपर 3 नवंबर को होगी वोटिंग, 10 को आएँगे नतीजे,16 अक्टूबर तक नामांकन की अंतिम

मध्यप्रदेश में 28 सीटों पर उपचुनाव के लिए तारीखोंकी घोषणा कर दी गई। चुनाव आयोग ने 56 सीटों परउपचुनाव का कार्यक्रम तय किया है। मध्य प्रदेश की 28सीटों पर 3 नवंबर को मतदान होगा। 10 नवंबर कोचुनाव नतीजे आएंगे। जबकि 16 अक्टूबर को नामांकनकरने की अंतिम तारीख होगी। बिहार चुनाव की तारीखोंके ऐलान के समय मध्यप्रदेश में उपचुनाव का ऐलाननहीं किया गया था। तब चुनाव आयोग ने कहा था किउपचुनावों को लेकर 29 सितंबर की मीटिंग में फैसलालिया जाएगा।मध्यप्रदेश के उपचुनावों में भाजपा अपनी सत्ता बचानेऔर कांग्रेस नेता कमलनाथ छह महीने पहले खोई सत्तावापस पाने की लड़ाई लड़ रहे हैं। इस उपचुनावमेंकांग्रेस छोड़कर भाजपा में आए ज्योतिरादित्य सिंधियाकी साख भी दांव पर लगी है, क्योंकि जिन 28 सीटोंपर उपचुनाव हो रहा है उनमें 16 सीटें सिंधिया केप्रभाव वाले ग्वालियर-चंबल क्षेत्र की है।

देवास – आज आई 969 लोगों की रिपोर्ट मे 33 लोगों की रिपोर्ट आई कोरोना पॉजिटिव

कोविड -19 हेल्थ बुलेटिन , देवास दिनांक 29 सितम्बर 2020

◆ आज प्राप्‍त रिपोर्ट कोरोना संक्रमित (पाजिटिव) केसेस जानकारीः-

  • 1 पताः-सुनवानी गोपाल (विजयागंज मण्डी) ,देवास, ,पुरूष ,उम्र 17 वर्ष
  • 2 पताः-सुनवानी गोपाल (विजयागंज मण्डी) ,देवास, ,पुरूष ,उम्र 17 वर्ष
  • 3 पताः-राजोदा (बरोठा) ,देवास, ,पुरूष ,उम्र 23 वर्ष
  • 4 पताः-राजोदा (बरोठा) ,देवास, ,पुरूष ,उम्र 60 वर्ष
  • 5 पताः-राजोदा (बरोठा) ,देवास, ,पुरूष ,उम्र 24 वर्ष
  • 6 पताः-राजोदा (बरोठा) ,देवास, ,पुरूष ,उम्र 51 वर्ष
  • 7 पताः-राजोदा (बरोठा) ,देवास ,महिला ,उम्र 48 वर्ष
  • 8 पताः-राजोदा (बरोठा) ,देवास,,पुरूष ,उम्र 60 वर्ष
  • 9 पताः-राजोदा (बरोठा) ,देवास, ,पुरूष ,उम्र 48 वर्ष
  • 10 पताः-थाना टोंकखुर्द ,देवास ,,पुरूष ,उम्र 40 वर्ष
  • 11 पताः-थाना टोंकखुर्द ,देवास ,,पुरूष ,उम्र 52 वर्ष
  • 12 पताः-भुतिया खुर्द,टोंकखुर्द,,देवास ,महिला ,उम्र 60 वर्ष
  • 13 पताः-जिरवे,टोंकखुर्द,,देवास ,महिला ,उम्र 22 वर्ष
  • 14 पताः-वार्ड-7 लोहारदा कन्नौद,,देवास ,महिला ,उम्र 8 वर्ष
  • 15 पताः-अर्निया ठिकाना,टोंकखुर्द,देवास ,महिला ,उम्र 24 वर्ष
  • 16 पताः-अर्निया ठिकाना,टोंकखुर्द,देवास ,महिला ,उम्र 70 वर्ष
  • 17 पताः-अर्निया ठिकाना,टोंकखुर्द,देवास ,महिला ,उम्र 35 वर्ष
  • 18 पताः-उदय नगर,बागली,देवास ,महिला ,उम्र 13 वर्ष
  • 19 पताः-इमलीपुरा,बागली ,देवास ,पुरूष ,उम्र 32 वर्ष
  • 20 पताः-वार्ड-4 करनावद,बागली,देवास ,पुरूष ,उम्र 35 वर्ष
  • 21 पताः-वार्ड-4 करनावद,बागली,देवास ,पुरूष ,उम्र 22 वर्ष
  • 22 पताः-बागली,देवास ,पुरूष ,उम्र 55 वर्ष
  • 23 पताः-मोहसीनपुरा ,देवास ,,महिला ,उम्र 55 वर्ष
  • 24 पताः-मल्हार रोड तोडी,देवास ,पुरूष ,उम्र 58 वर्ष
  • 25 पताः-मारूती नगर,बागली,देवास ,पुरूष ,उम्र 55 वर्ष
  • 26 पताः-एलआईजी विकास नगर,देवास ,पुरूष ,उम्र 40 वर्ष
  • 27 पताः-बजरंग नगर ,देवास पुरूष ,उम्र 37 वर्ष
  • 28 पताः-जमीदारी मोहल्ला बरोठा,देवास ,महिला ,उम्र 26 वर्ष
  • 29 पताः-ग्राम भेरवाखेडी,देवास ,पुरूष ,उम्र 38 वर्ष
  • 30 पताः-पिपलरावा,देवास ,पुरूष ,उम्र 55 वर्ष
  • 31 पताः-कोतवाली,देवास ,पुरूष ,उम्र 48 वर्ष
  • 32 पताः-जवाहर नगर ,देवास ,पुरूष ,उम्र 32 वर्ष
  • 33 पताः-ओम साई कालोनी ,देवास ,पुरूष ,उम्र 73 वर्ष

◆ पिछले बुलेटिन मे 01 कोरोना संक्रमित (पाजिटिव) व्यक्ति की रिपिट सैम्पल से टोटल पाॅजिटिव मे जोडने के कारण आज के बुलेटिन मे 01 केस कुल पाॅजिटिव मे कम किया गया।

1 – आज लिये गये सैम्‍पल- 622
2 -आज लैब से प्राप्त सैंपल रिपोर्ट संख्या- 969
3 -आज प्राप्त सैम्पल रिपोर्ट में पाजिटिव संख्या- 33
4 -आज प्राप्त कुल सैम्पल रिपोर्ट में नेगेटिव संख्या’- 936
5 -आज कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव, मरीज की मृत्‍यु संख्या- 0
6 -आज दिनांक तक लिये गये सैंपल संख्या- 39960
7 -आज दिनांक तक लैब से प्राप्त कुल सैंपल रिपोर्ट संख्या- 39839
8 -आज दिनांक तक कुल पाजिटिव संख्या- 1418
9 -आज दिनांक तक प्राप्‍त सैम्पल रिपोर्ट में नेगेटिव संख्या’- 38185
10 -आज कोरोना संक्रमित /पॉजिटिव ,मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त हुए संख्या- 8
11 -आज दिनांक तक कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव ,मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त हुए संख्या- 1156
12 -आज दिनांक तक जिले मे कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव, एक्‍टीव मरीजो की संख्या- 241
13 -आज प्राप्त में पैथालॉजी द्वारा रिजेक्ट संख्या- 0
14 -आज दिनांक तक प्राप्त रिपोर्ट में पैथालॉजी द्वारा रिजेक्ट संख्या- 219
15 -आज दिनांक तक कोरोना वायरस सैम्पल रिपोर्ट अप्राप्त /रिपोर्ट आना शेष संख्या’- 121
16 -आज दिनांक तक कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव,मरीज की मृत्‍यु संख्या- 21
17 -जिले में अब तक का कोविड-19 पाॅजिटीविटी रेट (प्रतिशत मे)- 3.56
18 -जिले में अब तक का कोविड-19 रिकवरी रेट (प्रतिशत मे)- 81.52
19 -जिले में अब तक की कोविड-19 मोर्टीलिटी रेट (मृत्युदर) (प्रतिशत मे)- 1.48


(डॉ एम.पी.शर्मा )
मुख्य चिकित्सा एव स्वास्थ अधिकारी
जिला-देवास

महंगाई पूरी तरह से सरकार के नियंत्रण से बाहर लॉकडाउन में जिन चीजों के दाम निश्चित किए गए थे आज वे बेकाबू- कांग्रेस

देवास जैसे ही लाक डाउन खुला और कोरोनावायरस की बीमारी ने अपने पैर फैलाए वैसे ही महंगाई ने भी अपना रौद्र रूप दिखाना शुरू कर दिया ऐसा लगता है कि दवाई ,किराना और सब्जी वालों ने ठान लिया है कि ऐसा मौका अब आने वाला नहीं है जितना भी हो सके कमा लो । लॉकडाउन के दौरान जो भाव नियंत्रित किए गए थे आज वह पूरी तरह से बेकाबू हो चुके हैं । शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष मनोज राजानी व प्रवक्ता शर्मा ने बताया कि आज धड़ल्ले से दवाई की कालाबाजारी हो रही है वही किराना बाजार में भी महंगाई ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है ।आज सब्जी के भाव आसमान छू रहे हैं रोजमर्रा के काम आने वाले आलू ₹40 किलो गिलकी ₹80 किलो पालक ₹80 किलो करेले ₹80 किलो टमाटर ₹80 किलो  मेथी 40 रु की 250 ग्राम तक पहुंच गए हैं यहां तक कि हरा धनिया भी ₹10 का 50 ग्राम मिल रहा है। यह स्थिति सरकार और प्रशासन की अनदेखी के चलते हुई है हम बार-बार जनहित के मुद्दों को लेकर प्रशासन को आगाह कर आ रहे हैं बावजूद सरकार और प्रशासन दोनों ही इस ओर से पूरी तरह से उदासीन और बेफिक्र हो चुके हैं इसका खामियाजा आम नागरिकों को भुगतना पड़ रहा है ।कांग्रेस ने मांग की है कि प्रशासन शीघ्र ही इस दिशा में कदम उठाए और लॉक डाउन के दौरान जिस तरह से भावो को नियंत्रित किया गया था उसी तरह सब्जी, किराना के दामों को नियंत्रित किया जाए वही दवाइयों के संदर्भ में  दवाइयों की कमी बताकर  मनमाने दाम वसूले जा रहे हैं । प्रशासन मेडिकल एसोसिएशन के सदस्यों को बुलाकर बात करें और जनता को राहत प्रदान करवाएं । समय रहते अगर प्रशासन ने कदम नहीं उठाया तो इस बार कांग्रेस को बड़ा आंदोलन करना पड़ेगा जिसकी समस्त जिम्मेदारी जिला प्रशासन की

देवास जिले मे राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस कार्यक्रम का शुभारंभ

07 अक्टूबर तक चलेगा राष्ट्रीय कृमि मुक्ति अभियान

देवास। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.एम.पी.शर्मा ने बताया कि कोविड-19 महामारी को दृष्टिगत रखते हुये मध्यप्रदेश शासन द्वारा समुदाय में समुचित स्वास्थ्य एवं पोषण स्तर को बनाये रखने हेतु विभिन्न प्रयास किये जा रहे हैं। भारत सरकार के निर्देशानुसार कोविड-19 के दौरान समुदाय स्तर पर समस्त आवश्यक स्वास्थ्य सेवाओं को जारी रखने एवं कैपेनमोड सर्विसेस के अंतर्गत 1 से 19 वर्ष के समस्त हितग्राही वर्ग का कृमिनाशन किया जाना अत्यंत आवश्यक है। इसी उपलक्ष्य मे आज राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस दिनांक 28 सितम्बर को सम्पुर्ण जिले मे कार्यक्रम का शुभांरभ किया गया। मास डिर्वामिंग के लक्ष्य की प्राप्ति हेतु कोविड-19 के कारण प्रदेश में विद्यालयों एवं आंगनवाड़ी केन्द्रों का संचालन संभव ना होने की दशा में राष्ट्रीय कृमिमुक्ति कार्यक्रम का क्रियान्वयन समुदाय आधारित गृह भ्रमण रणनीति कम्यूनिटी वेस्ट डोर टू डोर अप्रोच के माध्यम से प्रदेश में दिनांक 28 सितम्बर से 07 अक्टूबर 2020 तक ‘‘ राष्ट्रीय कृमिमुक्ति कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।


    कार्यक्रम अंतर्गत स्वास्थ्य विभाग एवं महिला बाल विकास विभाग के मैदानी कार्यकर्ताओं द्वारा घर-घर जाकर 01 से 19 वर्षीय समस्त हितग्राहियों का कृमिनाशन किया जा रहा है ताकि मिट्टी जनित कृमि संक्रमण की रोकथाम सुनिश्चित हो। बच्चों में कृमि संक्रमण व्यक्तिगत अस्वच्छता तथा संक्रमित दूषित मिट्टी के संपर्क से संभावित होता है। कृमि संक्रमण के बच्चों का जहां एक ओर शारीरिक और बौद्धिक विकास बाधित होता है कि वहीं दूसरी ओर उनके पोषण स्तर पर दुष्‍प्रभाव पड़ता हैं 01 से 19 वर्षीय बच्चों का कृमिनाशन करना विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा अनुसंसित एक साक्ष्य आधारित सकारात्मक रणनीति है।
    ‘‘राष्ट्रीय कृमिमुक्ति कार्यक्रम” का क्रियान्वयन स्वास्थ्य विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग के समन्वय से किया जा रहा है मैदानी कार्यकर्ता ए.एन.एम., आशा, आशा सहयोगी तथा आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा समुदाय में घर-घर जाकर 01 से 19 वर्षीय समस्त हितग्राहियों को सूचीबद्ध कर एल्वेंडाजोल 400 मि.ग्रा. मीठी चबाने वाली गोली खिलाई जा रही है।
  कार्यक्रम में 01 से 02 वर्ष के आयु वर्ग के लिए एल्वेंडाजोल 400 मि.ग्रा. की आधी गोली चूरा करके पीने का साफ पानी मिलाकर चम्मच से पिलाई जाएगी। 01 से 03 वर्ष आयु वर्ग के लिए एल्वेंडाजोल 400 मि.ग्रा. चूरा करके पीने के साफ पानी के साथ दी जाएगी। 03 से 19 वर्ष आयु वर्ग के लिए एल्वेंडाजोल 400 मि.ग्रा. की पूरी गोली पीने के साफ पानी के साथ दी जाएगी (इसे चबाकर खाना होगा)। ‘‘राष्ट्रीय कृमिमुक्ति कार्यक्रम‘‘ अंतर्गत ग्रह भेंट के दौरान मैदानी कार्यकर्ताओं द्वारा कोविड 19 प्रोटोकॉल का पालन किया जावेगा। मास्क का प्रयोग अनिवार्य है। हाथों को अच्छी तरह से साबुन से साफ पानी से अथवा सेनेटाईजर से साफ करने के उपरांत ही बच्चों को एल्वेंडाजोल गोली का सेवन कराया जायेगा। जिन बच्चों को आई.डी.सी.एफ. कार्यक्रम के दौरान 05 वर्ष तक के बच्चों को ओ.आर.एस, का वितरण नहीं किया गया है उन्हें ओ.आर.एस. पैकेट का वितरण किया जाएगा। सेक्टर, ब्लॉक एवं जिला स्तर से अधिकारियों द्वारा कार्यक्रम की निरन्तर मॉनिटरिंग और समीक्षा कर लक्ष्य अनुसार जिले के 1 से 19 वर्षीय समस्त हितग्राही वर्ग का कृमिनाशन किया जायेगा। 

क्रमी नाशक प्रोग्राम की शुरुआत स्वास्थ्य केंद्र बागली से

कृमि नाशक प्रोग्राम के तहत 1 वर्ष से 19 वर्ष तक के बच्चों को मेमेंडाजोल टेबलेट घर घर जाकर बच्चों को खिलाई गई ।ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर विष्णु लता उईके के निर्देशानुसार यह अभियान 28.09.2020 से 07.10.2020 तक चलेगा ।खंड विस्तार प्रशिक्षक राधेश्याम चौहान एवं बागली सुपरवायजर नंदकिशोर मोहवाल,की उपस्थिति में महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता प्रेम वास्केल, रेखा नागर आंगनवाड़ी कार्यकर्ता रेखा कारपेंटर, मीना भाटी एवं सहयोगियों ने बच्चों को मेमिनाडाझोल की गोली खिलवाई। नगर पंचायत अधिकारी श्री मुकेश चौबे के निर्देशन में कचरा गाड़ी पर प्रचार प्रसार किया गया, स्वास्थ्य विभाग एवं नगर पंचायत ने संयुक्त रूप सभी से सहयोग की अपील की ।दिनांक 20 .09. 2020 से 20 .10. 2020 तक टीबी खोज अभियान भी स्वास्थ्य विभाग के माध्यम से चल रहा है। इस अभियान में टीवी के मरीजों को खोज कर उन्हें बागली उदय नगर हाटपिपलिया के शासकीय चिकित्सालयों में भेजा जाएगा ।टीवी के मरीजों का समय रहते हुए इलाज हो जाए इसके लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम पूरी मुस्तैदी से क्षेत्र में सर्वे कार्य कर रही है ।राजेश गुर्जर एवं बागली सुपरवायजर नंदकिशोर मोहावाल ने क्षेत्रवासियों से अपील की है ।कि क्रर्मी नाशक सप्ताह,, एवं एनटीइपी टीबी खोज अभियान मैं क्षेत्रवासी अपनी सजगता का परिचय देते हुए स्वास्थ्य विभाग को सहयोग प्रदान करें। स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें स्वस्थ रहें।

?उत्तम आचार्य बागली

चामुण्डा टेकरी की समस्याओं को लेकर एसडीएम से मिला नगर जनहित सुरक्षा समिति का प्रतिनिधि मण्डल

देवास। चामुण्डा टेकरी पर व्याप्त समस्याओं के समाधान के लिए नगर जनहित सुरक्षा समिति के प्रतिनिधि मंडल ने समिति अध्यक्ष अनिलसिंह बैस के नेतृत्व में अनुविभागीय अधिकारी से चर्चा कर समस्याओं से अवगत कराया। प्रतिनिधि मण्डल ने समस्याओं की ओर ध्यानाकर्षण करते हुए बताया कि शारदीय नवरात्रि पर्व प्रारंभ होने वाला है जबकि टेकरी पर अनेक समस्याएं अपने पैर पसारे हुए है जैसे कई जगहों पर फर्शियां उखड़ गई है, कुर्सियां टूटी पड़ी है, बड़ी माता मंदिर के पास के शेड का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया है। जगह जगह गाजर घांस एवं जंगली झाडियां उग आई है जिससे कि जहरीले जानवरों का खतरा बढ़ गया है उन्हें कटवाया जाए। पानी की टंकी केे पास बनी बाउंड्री वाल भी धराशायी हो गयी है जिससे कि पुन: अतिक्रमण का खतरा बढ़ गया है। परिक्रमा मार्ग एवं पाथवे पर कुछ जगह स्ट्रीट लाईट बंद पड़ी है, पथवे पर असामाजिक तत्वों का जमावड़ा रहता है, जिससे कि आमजन को खतरा हो सकता हैै। समिति ने मांग की है कि इन सभी समस्याओं का समाधान शारदीय नवरात्रि के पूर्व किया जाए जिससे कि आने वाले श्रद्धालुओं को परेशानियों का सामना न करना पड़े साथ ही परिक्रमा मार्ग पर एक और आर.ओ मशीन की अतिरिक्त व्यवस्था की जाए। प्रतिनिधि मंडल में विनोदसिंह गौड़, अनुप दुबे, सुनीलसिंह ठाकुर, रूद्र बारोड़, सुभाष वर्मा, राजेन्द्र जैन, उमेश राय, विजयसिंह तंवर, कमलेश सांगते, अमन चावड़ा, तकीउद्दीन काजी, रफीक पठान आदि उपस्थित थे।