अभाविप ने विधि महाविद्यालय में सीट बढ़ाए जाने को लेकर प्रदर्शन कर दिया ज्ञापन

देवास। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने विधि महाविद्यालय में सीट बढ़ाए जाने की मांग को लेकर कुलपति के नाम प्राचार्य को ज्ञापन सौंपा। नगर मंत्री राजवर्धन यादव ने बताया कि देवास जिले में एकमात्र शासकीय विधि महाविद्यालय है, जिसमे पूरे देवास अंचल व अन्य जिलों से भी विद्यार्थी पढ़ाई करने के लिए आते है। परंतु महाविद्यालय में मात्र 120 सीटे ही है। पूर्व में जहां 160 सीटे थी। उन्हें कम कर दिया गया है। तब से अभी तक सीटों में वृद्धि नही की गई। जिससे साफ जाहिर होता है कि सरकार की मंशा प्रायवेट कॉलेजो को लाभ देने की है। एकमात्र कॉलेज होने के कारण विद्यार्थियों में यह उमीद रहती है कि उन्हें अपनी पढ़ाई पूरी करने में सरकार से मदद मिलेगी। जिसके माध्यम से उनका भविष्य बने। परंतु सीट कम होने के कारण विद्यार्थियों को निजी कॉलेजों में जाना पड़ता है। जहाँ उन्हें अतिरिक्त खर्च आता है। साथ ही सरकारी योजनाओं का लाभ भी नही मिल पाता है। अभाविप ज्ञापन के माध्यम से मांग करती है कि छात्रहित में विधि महाविद्यालय में सीटे बढ़ाई जावे। अन्यथा विद्यार्थी परिषद द्वारा उग्र आंदोलन किया जाएगा, जिसकी समस्त जवाबदेही राज्य सरकार की रहेगी। उक्त जानकारी नगर महाविद्यालय सहप्रमुख गौतम पंचोली ने दी।

शिवराज सिहं का बड़ा ऐलान मध्यप्रदेश सरकार अब किसान सम्मान राशि में 4 हजार रुपए बढ़ाकर देगी,अब हर साल किसानों को मिलेंगे 10 हजार रुपए

उपचुनाव से पहले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान नेमंगलवार को एक और बड़ा ऐलान किया है। शिवराजने कहा कि केंद्र सरकार की तरफ से मिलने वालीकिसान सम्मान राशि में राज्य सरकार की ओर से भी4 हजार रुपए बढ़ाकर दिए जाएंगे। अभी तक किसानोंको वार्षिक तौर पर 6 हजार रुपए दिए जाते हैं। अबएक वर्ष में प्रदेश के किसानों को कुल 10 हजार रुपएमिलेंगे।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान मंगलवार को भोपाल केमिंटो हॉल में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहेथे। उन्होंने कहा कि किसानों को शून्य प्रतिशत ब्याजदर पर ऋण देने के लिए राज्य सरकार ने सहकारी बैंकोंको 800 करोड़ रुपए की राशि भी ट्रांसफर की है।किसान क्रेडिट कार्ड एक नए आत्मविश्वास से भरने काकाम करता है। इससे किसानों का न सिर्फ खेती करनेमें सहूलियत होती है, बल्कि उनकी जरूरतें भी पूरी होजाती हैं। मुख्यमंत्री का कहना था कि प्रदेश के किसानसमर्थ, सशक्त हों और सानंद जीवन व्यतीत करें, यहीमेरे जीवन का उद्देश्य है।

देवास जिले में प्रधानमंत्री किसान कल्याण योजना अंतर्गत किसानों को वितरित किए क्रेडिट कार्ड

प्रदेश सरकार किसान हितैषी सरकार है, कोरोना संकट में भी किसानों को शून्‍य प्रतिशत ब्‍याज पर उपलब्‍ध करा रही है ऋण – मंत्री सुश्री ऊषा ठाकुर

देवास। प्रधानमंत्री किसान योजना अंतर्गत किसान क्रेडिट कार्ड, पशुपालकों एवं मत्स्य पालकों को क्रेडिट कार्ड वितरण का जिला स्तरीय मुख्य कार्यक्रम मल्हार स्मृति मंदिर देवास में आयोजित हुआ। जिला स्‍तरीय मुख्‍य कार्यक्रम में प्रदेश की पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री सुश्री उषा ठाकुर ने प्रधानमंत्री किसान योजना अंतर्गत किसान क्रेडिट कार्ड, पशुपालकों एवं मत्स्य पालकों को क्रेडिट कार्ड का वितरण किया। जिला स्‍तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान का उद्बोधन वर्चुअल माध्यम किसानों ने देखा और सुना। इस दौरान कलेक्‍टर श्री चन्‍द्रमौली शुक्‍ला, श्री नन्‍द किशोर पाटीदार, श्री महेन्‍द्र सिंह मकवाना, श्री रमेशचन्‍द्र जायसवाल तथा श्री भारत सिंह, श्री यशवंत सिंह चौहान सहित अन्‍य जनप्रतिनिधिगण तथा अधिकारियों में श्री अविनाश तिवारी, श्री मनोज गुप्‍ता, डॉ. के.एन. त्रिपाठी सहित अन्‍य अधिकारीगण तथा किसान उपस्थि‍त थे।
प्रदेश की पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री सुश्री ऊषा ठाकुर ने कहा कि प्रदेश सरकार किसान हितैषी सरकार है। कोरोना संकट के काल में प्रदेश सरकार किसानों के साथ खड़ी है। प्रदेश सरकार खेती के साथ-साथ स्‍वसहायता समूह को पशुपालन और मत्‍स्‍य पालन में भी किसानों को शून्‍य प्रतिशत ब्‍याज पर ऋण उपलब्‍ध करा रही है। जिसका उन्‍हें लाभ भी मिल रहा है। शून्‍य प्रतिशत ब्‍याज पर ऋण मिलने से किसानों को साहुकारों को अधिक ब्‍याज देने से छुटकारा मिलेगा। किसान क्रेडिट कार्ड से किसानों को शून्‍य प्रतिशत ब्‍याज पर लोन मिलेगा। आने वाले समय में प्रदेश सरकार ने 100 प्रतिशत किसान क्रेडिट कार्ड देने का लक्ष्‍य रखा है। किसान फसल बीमा का लाभ बैंक और समितियों के माध्‍यम से मिलेगा। कोरोना काल की विषम परिस्थिति में भी प्रदेश सरकार किसानों के हित में कार्य कर रही है।


पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री सुश्री उषा ठाकुर ने कहा प्रदेश सरकार गरीब कल्‍याण सप्‍ताह मना रही है। प्रदेश सरकार गरीबों को एक रूपये में राशन उपलब्‍ध करा रही है। प्रदेश सरकार ने वनवासियों को वनाधिकार पट्टे दिये है। वनवासी बरसों से खेती कर रहे थे पर उनके मालिक नहीं थे, अब उन्हें पट्टे मिलने से सारी सुविधा मिलेगी, पट्टा मिलने से उनकी जिंदगी में बदलाव होगा। प्रदेश सरकार सबका साथ विकास को लेकर कार्य कर रही है।
पर्यटन मंत्री सुश्री ऊषा ठाकुर ने कहा कि कोरोना वायरस का संकट अभी समाप्‍त नहीं हुआ है। हम जब भी घर से बाहर जाये मास्‍क लगाकर रखें, सोशल डिस्‍टेंसिंग का पालन करें तथा हाथों को बार-बार धोये। सभी योगासन एवं प्राणायाम करें जिससे हम स्‍वस्‍थ रह सके।
देवास जिले में प्रधानमंत्री किसान सम्‍मान निधि अन्‍तर्गत 35 हजार 290 किसानों को 21 करोड़ सम्‍मान निधि तथा अल्‍पावधि ऋण साख सीमा 141 करोड़ रूपये प्रदान किये गये। जिला स्‍तरी कार्यक्रम में 06 किसानों को प्रतिक स्‍वरूप किसान क्रेडिट कार्ड का वितरण किया गया। जिसमें नापाखेडी निवासी श्री वृन्‍दावन को 99 हजार 200 रूपये, कानकुंड निवासी श्री भारतसिंह को 1 लाख 72 रूपये, देवर निवासी श्री दिलीप सिंह को 86 हजार रूपये, बाढोली निवासी श्री शक्तिसिंह को 71 हजार रूपये, लोहारी निवासी श्री पवनसिंह को 1 लाख 89 हजार तथा वारोडा निवासी श्री पवन को 41 हजार 250 ऋण वितरीत किया गया। इसके अलावा श्री मुकेश व श्री महेश बरखेड़ा को पशुपालन कार्यशील पूंजी के लिए तथा केसीसी के लिए 3 लाख 5 हजार का ऋण वितरण किया गया।
मत्‍स्‍य पालन करने वाले 68 मछुआरों को 8 लाख 84 की साख सीमा तथा बैंक की 18 कृषि शाखाओं के माध्‍यम से 267 पुशपालकों को 98 लाख 40 हजार की कार्यशील पूंजी उपलब्‍ध कराई गई। खरीफ सीजन में 1 लाख 2 हजार 239 पशुपालकों को 425.72 करोड़ का ऋण उपलब्‍ध कराया गया, जो गत वर्ष से 125 करोड़ अधिक है।
देवास जिले में गेहूं उपार्जन में 57 हजार 37 किसानों से 754 करोड़ का 4 लाख 11 हजार मट्रीक टन गेहूं तथा 16 हजार किसानों से 217 करोड़ का 44 हजार मेट्रिक टन चना खरीदी गया, जिसका शत प्रतिशत भुगतान कर दिया गया है।
जिले में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना मे खरीफ में 1 लाख 2 हजार 444 ऋणी एवं 30 हजार 693 अऋणी किसानों को वर्तमान में सोयाबीन नुकसान से बचाने के लिए फसल बीमा के दायरे में लाया गया है। जिले में पिछले वर्ष की तुलना में 200 प्रतिशत अधिक उपार्जन हुआ है,100 प्रतिशत अधिक उर्वरक वितरण किया है तथा 40 प्रतिशत अधिक साख देवास जिले के किसानों को उपलब्‍ध कराई है।
जिले में गरीब कल्याण सप्ताह अंतर्गत जिले की समस्त 124 प्राथमिक साख संस्थाओं, जिला सहकारी बैंक की 20 शाखाओं, उचित मूल्य की 326 दुकानों पर प्रधानमंत्री किसान योजना अंतर्गत किसान क्रेडिट कार्ड, पशुपालकों एवं मत्स्य पालकों को क्रेडिट कार्ड वितरीत किये गये। इस वर्ष सोयाबीन फसल में प्राकृतिक आपदा से हुए नुकसान की भरवाई के लिए 2 लाख 78 हजार किसानों को फसल बीमा के दायरे में लिया गया है। खरीब 2019 में फसल बीमा के क्लेम किसानों के खातों में डीबीटी के माध्यम से जमा करा दिए गए हैं। 
  देवास जिले में जिले की सभी उचित मूल्य दुकानों, ग्राम पंचायतों, विपणन संघ के गोदामों, जिला सहकारी बैंक की शाखाओं एवं समस्त प्राथमिक कृषि साख संस्थाओं में मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के लाइव प्रसारण को देखने की व्यवस्था की गई।

बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए बिना मास्क निकलने वाले रहगीरो,सोशल डिस्टेंस का पालन नही करने वालों लोगों पर निरंतर चालानी कार्यवाही की जा रही

देवास/ कोविड-19 के संक्रमण से नागरिको के बचाव हेतु नगर निगम आयुक्त विशालसिह चौहान के निर्देश पर बिना मास्क पहने निकलने वाले राहगीरो, सार्वजनिक स्थानो पर गंदगी करने व सोशल डिस्टेंसिग का पालन नही करने पर निगम की टीम द्वारा निरंतर चालानी कार्यवाही की गई। जिसमे बिना मास्क पहने निकलने वाले राहगीरो पर रू. 2400, सार्वजनिक स्थानो पर गंदगी करने पर रू. 800, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नही करने पर रू. 500, अमानक पॉलिथीन पाई जाने पर रू. 200, सीएनडी वेस्ट पर रू. 600, सेनिग्रेशन पर रू. 300 की चालानी कार्यवाही निगम की टीम द्वारा की गई। इसी प्रकार निगम द्वारा शहर मे साफ-सफाई के अन्तर्गत नालियो की सफाई व्यापक रूप से की जा रही है तथा मुख्य मार्गो, व्यवसाईक क्षेत्रो मे दिन के साथ ही रात्री मे भी निगम सफाई मित्रो द्वारा सफाई कार्य किया जा रहा है। आयुक्त ने शहर के नागरिको से अपील की है कि वे बिना मास्क पहने अपने घरो से न निकले अन्यथा आज मंगलवार से निगम की टीम द्वारा सख्ती से चालानी कार्यवाही की जावेगी।

देवास – आज आई 423 लोगों की रिपोर्ट मे 29 लोगों की रिपोर्ट आई कोरोना पॉजिटिव

कोविड -19 हेल्थ बुलेटिन दिनांक 22 सितम्बर 2020

◆ आज प्राप्‍त रिपोर्ट कोरोना संक्रमित (पाजिटिव) केसेस जानकारीः

  • 1 पताः-सन्नौड (बरोठा) ,देवास ,महिला ,उम्र 18 वर्ष
  • 2 पताः-सन्नौड (बरोठा) ,देवास ,महिला ,उम्र 65 वर्ष
  • 3 पताः-सन्नौड (बरोठा) ,देवास ,महिला ,उम्र 32 वर्ष
  • 4 पताः-सन्नौड (बरोठा) ,देवास ,महिला ,उम्र 65 वर्ष
  • 5 पताः-सन्नौड (बरोठा) ,देवास ,पुरूष ,उम्र 68 वर्ष
  • 6 पताः-भौंरासा ,देवास ,महिला ,उम्र 10 वर्ष
  • 7 पताः-वार्ड-04 खातेगांव ,,देवास ,पुरूष ,उम्र 50 वर्ष
  • 8 पताः-ग्राम बरोठा,खातेगांव ,,,महिला ,उम्र 24 वर्ष
  • 9 पताः-वार्ड-02 सोनकच्छ ,,देवास ,,,पुरूष ,उम्र 43 वर्ष
  • 10 पताः-वार्ड-02 सोनकच्छ ,,देवास ,,महिला ,उम्र 19 वर्ष
  • 11 पताः-सोनकच्छ थाना ,,देवास ,,महिला ,उम्र 21 वर्ष
  • 12 पताः-सांवेर,सोनकच्छ ,देवास ,,महिला ,उम्र 22 वर्ष
  • 13 पताः-चैबारा जागीर ,सोनकच्छ ,देवास ,,महिला ,उम्र 25 वर्ष
  • 14 पताः-सुकल्या,देवास,,महिला ,उम्र 21 वर्ष
  • 15 पताः-मेंढकीचक ,देवास,,महिला ,उम्र 30 वर्ष
  • 16 पताः-साकेत नगर,देवास,,महिला ,उम्र 70 वर्ष
  • 17 पताः-बंगाली कालोनी ,देवास,,महिला ,उम्र 46 वर्ष
  • 18 पताः-आलरी,सोनकच्छ ,,देवास ,,,पुरूष ,उम्र 46 वर्ष
  • 19 पताः-आवास नगर,देवास,,महिला ,उम्र 70 वर्ष
  • 20 पताः-इदुखा कालोनी बावडिया, देवास, पुरूष ,उम्र 58 वर्ष
  • 21 पताः-राजोदा, देवास, पुरूष ,उम्र 24 वर्ष
  • 22 पताः-राजाराम नगर ,देवास,,महिला ,उम्र 60 वर्ष
  • 23 पताः-अग्रवाल नगर,देवास, पुरूष ,उम्र 38 वर्ष
  • 24 पताः-सनसिटी-1 ,देवास, पुरूष ,उम्र 39 वर्ष
  • 25 पताः-विकास नगर,देवास,,महिला ,उम्र 30 वर्ष
  • 26 पताः-बीएनपी कालोनी,देवास,,महिला ,उम्र 38 वर्ष
  • 27 पताः-बीएनपी कालोनी,देवास,पुरूष ,उम्र 42 वर्ष
  • 28 पताः-विकास नगर,देवास,,महिला ,उम्र 07 वर्ष
  • 29 पताः-सेंथाम स्कुल के पास न्यु देवास,पुरूष ,उम्र 25 वर्ष

◆ दिनांक-21.9.20 को प्राप्‍त रिपोर्ट मे कोरोना संक्रमित (पाजिटिव) एक व्यक्ति निवासी-जिला-होशंगाबाद का देवास मे जोडा गया था अब होशंगाबाद जिले में जोड़ा जायेगा। देवास से आज 01 पाॅजिटिव संख्या कम की गई है।


1 – आज लिये गये सैम्‍पल- 516
2 -आज लैब से प्राप्त सैंपल रिपोर्ट संख्या- 423
3 -आज प्राप्त सैम्पल रिपोर्ट में पाजिटिव संख्या- 29
4 -आज प्राप्त कुल सैम्पल रिपोर्ट में नेगेटिव संख्या’- 394
5 -आज कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव, मरीज की मृत्‍यु संख्या- 0
6 -आज दिनांक तक लिये गये सैंपल संख्या- 36292
7 -आज दिनांक तक लैब से प्राप्त कुल सैंपल रिपोर्ट संख्या- 35929
8 -आज दिनांक तक कुल पाजिटिव संख्या- 1180
9 -आज दिनांक तक प्राप्‍त सैम्पल रिपोर्ट में नेगेटिव संख्या’- 34517
10 -आज कोरोना संक्रमित /पॉजिटिव ,मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त हुए संख्या- 11
11 -आज दिनांक तक कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव ,मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त हुए संख्या- 973
12 -आज दिनांक तक जिले मे कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव, एक्‍टीव मरीजो की संख्या- 188
13 -आज प्राप्त में पैथालॉजी द्वारा रिजेक्ट संख्या- 0
14 -आज दिनांक तक प्राप्त रिपोर्ट में पैथालॉजी द्वारा रिजेक्ट संख्या- 219
15 -आज दिनांक तक कोरोना वायरस सैम्पल रिपोर्ट अप्राप्त /रिपोर्ट आना शेष संख्या’- 363
16 -आज दिनांक तक कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव,मरीज की मृत्‍यु संख्या- 19
17 -जिले में अब तक का कोविड-19 पाॅजिटीविटी रेट (प्रतिशत मे)- 3.28
18 -जिले में अब तक का कोविड-19 रिकवरी रेट (प्रतिशत मे)- 82.46
19 -जिले में अब तक की कोविड-19 मोर्टीलिटी रेट (मृत्युदर) (प्रतिशत मे)- 1.61

(डॉ एम.पी.शर्मा )
मुख्य चिकित्सा एव स्वास्थ अधिकारी
जिला-देवास

क्रमी मुक्ती प्रशीक्षण बागली में

शासन की योजनाअनुसार ,सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बागली में मुख्य खंड चिकित्सा अधिकारी के निर्देशन में दिनांक 28 सितंबर से 7 अक्टूबर तक कृमि मुक्ति कार्यक्रम मनाया जाना है ।इस कार्यक्रम को शत प्रतिशत सफल बनाने के लिये बि ई ई राधेश्याम चौहान ,बि पी एम रतन सिंह जामले बि सी एम यतिन्द्र बैरागी,द्वारा दिया गया जिसमे एं एन एम, एम पीं ड़ब्लू ,आशा सहयोगी ,आशा कार्यकर्ता ,आंगनवाड़ी कार्यकर्ता ,सी एच ओ को प्रशिक्षण दिया गया इस अभियान में 1 वर्ष से 19 वर्ष तक की समस्त बच्चों को कृमि मुक्ति की गोली घर घर जाकर आशा आंगनवाड़ी कार्यकर्ता द्वारा बच्चो को खिलाई जाएगी।इस अवसर पर सि बि एम ओ डाक्टर विष्णुलता उईके , डॉ हेमंत पटेल,बागली सुपरवाइजर नंदकिशोर मोहवाल ,शहजाद खान किशोर मण्डलोई ,राजेश गुर्जर भारद्वाज ,भगत सिंह राठौड़ एवं स्वा विभाग के कर्मचारी उपस्थित थें ।नागरिकों से अपील की गई है कि आप इस अभियान में सहभागिता निभाते हुए इसे शत-प्रतिशत सफल बनाएंगे,,।।

?उत्तम आचार्य बागली

प्रशासन निजी नर्सिंग होम में अपना रिसीवर नियुक्त करें और फ्री में इलाज हो। इलाज का खर्च शासन वहन करें ।

वही निजी विद्यालय के लिए भी मानिटरिंग कमेटी बनाई जाए । शहर युवक कांग्रेस ने दिया कलेक्टर के नाम ज्ञापन।

देवास। शहर युवक कांग्रेस अध्यक्ष दिग्विजय सिंह झाला के नेतृत्व में एवं शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष मनोज राजानी की विशेष उपस्थिति में सोमवार को कलेक्टर चंद्रमौली शुक्ला के नाम एक ज्ञापन बड़ी संख्या में उपस्थित युवके कांग्रेस के युवा साथयो व कांग्रेस जनों ने एस डी एम प्रदीप सोनी को सौंपा जिसमें मांग की के देवास शहर के निजी नर्सिंग होम में इलाज के नाम पर बड़ी लूट मची हुई है छोटी-छोटी बीमारियों के मरीजों को अस्पताल में भर्ती नहीं कर रहे हैं। रिकमेन्ट पर भर्ती किया जा रहा है ,इसके क्या मतलब ? हम आपसे मांग करते हैं कि निजी नर्सिंग होमो को आप अधिग्रहित करें एवं डिप्टी कलेक्टर रेंक के अधिकारी को रिसीवर नियुक्त कर उसकी देखरेख में इन अस्पतालों का संचालन हो साथ ही मरीजो का फ्री में इलाज किया जाए। इलाज का खर्च का शाशन वहन करें इसी के साथ शहर कांग्रेस अध्यक्ष मनोज राजानी ने कहा कि अगर सात दिन में व्यवस्था नहीं सुधरी तो हमारे युवक कांग्रेस के साथी किसी भी नर्सिंग होम के सामने प्रदर्शन करेंगे जिसकी जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी। इसी के साथ पत्रकारों से बात करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि मैं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से मांग करता हूं कि एक माह के लिए निजी नर्सिंग होम को अधिग्रहित कर लें एवं प्रशासन रिसीवर नियुक्त करवा दे निश्चित रूप से एक महीने में प्रदेश में आज बीमारी के नाम पर जो हाहाकार मचा है वह पूरी तरह से समाप्त हो जाएगा और बीमारी पूरी तरह से नियंत्रित हो जाएगी। वही पत्रकार साथयो से कहा कि आप भी अपनी पत्रकारिता का धर्म निभादे और जनता के इस दुख तकलीफ में उनकी आवाज बन कर उनका साथ दें ।आज सर्दी, खांसी, बुखार, मलेरिया ,टाइफाइड ,जौंडिस, निमोनिया जैसी बीमारियों से ग्रस्त मरीजों को अस्पताल में भर्ती नहीं कर रहे हैं ।जबकि यह बीमारी आज की नहीं है इनका का इलाज भी है बावजूद उन्हें कोरोनावायरस के डर से इन का इलाज भी नहीं कर रहे हैं जो कि जनता के साथ धोखा है। जबकि लोगों का पहला अधिकार है स्वास्थ्य। इसी के साथ निजी विद्यालयों में हाईकोर्ट के आदेश अनुसार ट्यूशन फीस निर्धारित की गई है बावजूद निजी विद्यालय संचालक अत्याधिक ट्यूशन फीस बता कर मनमानी फीस वसूल कर रहे हैं अतः यहां पर भी अधिकारियों का एक दल बनाकर इन निजी स्कूलों की भी मानिटरिंग की जाए । युवक कांग्रेस अध्यक्ष दिग्विजय सिंह झाला ने चेतावनी देते हुवे कहा कि आज हमने ज्ञापन दिया है आगे और जरूरत पड़ी तो हम उग्र आंदोलन भी करेंगे जिसकी संपूर्ण जवाबदारी जिला प्रशासन की रहेगी ।ज्ञापन का वाचन युवा नेता अमितेश पांडे ने किया व आभार दीपक शर्मा ने माना ।

इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता नजर शेख विक्रम पटेल जितेंद्र सिंह गोड़ हिम्मत सिंह चावड़ा अनिल गोस्वामी इम्तियाज़ शेख भल्लू रोहित शर्मा राहुल पंवार चन्द्रपाल सिंह सोलंकी हाफिज घोसी इरफान कुरैशी कुद्दुस शेख ओम राठौड़ आदित्य दुबे निलेश वर्मा सतीश पुजारी संजय रेकवाल गोवर्धन देसाई सलीम पठान सचीन पाठक वसीम हुसेन जय प्रकाश मालवीय गोलू हाजी अमन श्रीवास्तव कुलदीप मालवीय मनोज नायक अंकित सिंह ठाकुर अजय जैसवाल कुलदीप सिंह परिहार प्रवीण श्रीवास्तव विशाल सिंह पंवार शांति सिंह संजू दरबार मयूर सिंह राजपूत अर्पित तिवारी रितेश लखनपाल नवीन दरबार सुमित मकवाना शिखर गुप्ता श्रवण शेट्टी कुलदीप सिंह सोनगरा सहित बड़ी संख्या में युवा उपस्थित थे

भाजपा का 25 सितम्बर से महाजनसम्पर्क अभियान, घर-घर जायेंगे भाजपा कार्यकर्ता,कांग्रेस की 15 महीने की सरकार ने कई योजनाएं बंद की- श्रीमंत पवार

देवास। हाटपिपल्या विधानसभा उपचुनाव को लेकर चुनाव सह-प्रभारी श्रीमंत गायत्रीराजे पवार ने भाजपा कार्यालय पर आयोजित प्रेसवार्ता में हाटपिपल्या विधानसभा के आगामी उपचुनाव में संगठन की कार्ययोजना से अवगत कराया। पार्टी द्वारा एकात्म मानव दर्शन के प्रणेता एवं हमारे मार्गदर्शक पं. दीनदयाल उपाध्यायजी की जयंती पर 25 सितम्बर से 27 सितम्बर तक हाटपिपल्या विधानसभा के घर-घर सम्पर्क कर महाजनसम्पर्क अभियान चलाया जायेंगा। जिसके अंतर्गत झण्डे, स्टीकर, पमप्लैट, फैस मॉस्क का वितरण किया जायेंगा। इस अभियान में संगठन के सभी पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि निर्धारित बुथों पर उपस्थित रहेंगे। महाजनसम्पर्क अभियान के अंतर्गत कोविड-19 के सम्पूर्ण नियमों का पालन भी किया जायेंगा।
श्रीमंत पवार ने पत्रकारवार्ता में कहा कि प्रदेश की 15 महीने की कमलनाथ सरकार ने शिवराज सरकार की कई जन कल्याणकारी योजनाओं को बंद कर दिया था एवं किसानों के साथ भी छल करते हुए 2 लाख रूपयें कर्जमाफी की घोषणा करने के बाद भी किसानों का कर्ज माफ नही किया। इस प्रकार के झूठे वादे कर सिर्फ जुमलों की सरकार चलाकर 15 महीने निकाल दिये थे, उसके बाद शिवराज सरकार ने आते ही पहले तो जनहितकारी योजनाओं को पुनः चालू कर गरीबों एवं किसानों को राहत प्रदान की। श्रीमंत पवार ने कहा कि इस चुनाव में कांग्रेस के पास मुद्दा नही है, वह केवल जनता को भ्रमित करने की कोशिश कर रही है, विगत् 15 माह की कांग्रेस सरकार ने सिर्फ लोकार्पण का कार्य ही किया है।
श्रीमंत पवार ने देवास जिले में विभिन्न योजनाओं के माध्यम से लाभार्थी हितग्राहियों की जानकारी देते हुए कहा कि कोरोना काल के दौरान परेशान हुए 1200 ग्रामीण पथ विक्रेताओं को 1 करोड़ 27 लाख की राशी का वितरण किया जायेंगा तथा शहरी पथ विक्रेताओं के 3737 हितग्राहियों के प्रकरण स्वीकृत हुए, जिसमें 2000 हितग्राहियों के खाते में 2 करोड़ रूपयें पहुंच गये है एवं 1737 हितग्राहियों के खाते में 1,73,70000 ओर पहुंचेगे। साथ ही 37785 किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के अंतर्गत लगभग 1.50 करोड़ का वितरण किया जायेंगा तथा संबंल योजना के अंतर्गत 354 हितग्राहियों को 7 करोड़ 78 लाख रूपयें की राशी (अनुग्रह/अन्त्येष्ठि) प्रकरणों में वितरित की जायेंगी,  जिले में आदिवासी हितग्राहियों को 3915 वनाधिकार पट्टे वितरित किये गये एवं एस.एच.जी. कैम्प के अन्तर्गत 465 समूहों की 4 करोड़ 65 लाख की बैंक से क्रेडिट राशी वितरित की कराई गई। इसी प्रकार बिजली विभाग द्वारा एक किलोवॉट के घरेलु कनेक्शन के अंतर्गत 31 अगस्त तक की बकाया राशी 61 करोड़ रूपयें स्थगित की गई व उपभोक्ताओं को सितम्बर माह का चालू बिल दिया गया है। खाद्य विभाग द्वारा 15961 परिवारों के औसतन 8 हजार सदस्यों को पात्रता पर्ची वितरित की गई। इस महीने के अंत तक कुल 1 लाख लोग इस योजना के अंतर्गत लाभान्वित होगे। महिला बाल विकास द्वारा प्रधानमंत्री मातृत्व योजना में 5066 महिलाओं को प्रथम प्रसव का लाभ दिया गया, साथ ही 2755 लाड़ली लक्ष्मी योजना के प्रमाण पत्र भी वितरित किये गये। इसके साथ ही कृषि विभाग द्वारा कृषि फसल बीमा योजना के अंतर्गत 141695 किसान लाभान्वित हुए जिनकी कुल राशी लगभग 133 करोड़ है। पत्रकारवर्ता में श्रीमंत पवार के साथ भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव खंडेलवाल, हाटपिपल्या विधानसभा चुनाव संचालक सुरेश आर्य, विधायक प्रतिनिधि रवि जैन, भाजपा जिला प्रवक्ता शंभु अग्रवाल भी उपस्थित रहे।  

7 माह से अधर में अतिथि विद्वानों का वेतन, प्राचार्य कर रही तानाशाही, शासकीय पॉलिटेक्नीक महाविद्यालय देवास के 7 अतिथि विद्वान कोरोना में हो रहे हैं बेहाल


देवास। एक ओर तो कोरोना ने कमर तोड़ के रख दी है। वही दूसरी ओर रोजगार प्राप्त लोगों को उनके मेहनत का फल समय पर नही मिल रहा है। मामला देवास के शासकीय पॉलिटेक्नीक महाविद्यालय का है। देवास में स्थित शासकीय पॉलिटेक्नीक महाविद्यालय में सेवा देने वाले अतिथि शिक्षक जो कि व्याख्याता के तौर पर पिछले कई वर्षों से पदस्थ हैं, अपने वेतन के लिए भटक रहे हैं। इन्हीं मे ंसे व्याख्याता नवीन पाटीदार ने बताया कि हम यहां कई वर्षों से अपनी सेवाएं दे रहे हैं, लेकिन हमें शासन के 23 मई 2020 को जारी आदेशानुसार पूर्वव्यवस्था के अनुसार मार्च, अप्रैल और मई माह का मानदेय पूर्व आवंटित कालखंड के अनुसार नही दिया गया। केवल देवास के ही शासकीय पॉलिटेक्नीक महाविद्यालय के अतिथि विद्वानों का मानदेय रुका हुआ है जबकि प्रदेश के अन्य सभी शासकीय पॉलिटेक्नीक महाविद्यालयों में पूर्वव्यवस्था के अनुसार मानदेय दिया जा चुका है। लेकिन जब हमने उक्त मानदेय का आवेदन पत्र प्राचार्य श्रीमति सोनल भाटी को दिया तो उन्होंने इस मानदेय को देने से इनकार कर दिया। हमने प्राचार्य को तीन बार यह आवेदन दिया, लेकिन उन्होंने इस विषय में कोई भी कार्यवाही नही की। उल्टा तानाशाही रवैया अपनाते हुए पदरिक्त करने की मांग की। कोरोना काल में सभी शासकीय पॉलिटेक्नीक महाविद्यालयों में पूर्वव्यवस्था अनुरुप मानदेय दिया गया। लेकिन केवल देवास के ही अतिथि विद्वानों के साथ भेदभाव किया गया। इस तानाशाही के लिए अतिथि विद्वानो ने सीएम हेल्पलाइन पर भी शिकायत की थी, लेकिन कोई उचित न्याय नही मिल सका। मानदेय नही मिलने से समस्त अतिथि व्याख्याता आर्थिक व मानसिक रुप से परेशान हैं। इनमें दीप्तांशु पंड्या, महेन्द्र पाटीदार, गणेशप्रसाद मस्करे, नितिन जैन, प्रियंका जैन, रज्जू जूमलेकर कई वर्षों से शासकीय पॉलिटेक्नीक महाविद्यालय में सेवा दे रहे हैं। कई समय से समस्या का समाधान नही होने से अतिथि विद्वानो ने कलेक्टर को आवेदन पत्र देकर उक्त विषय मे न्याय की मांग की है।

देवास – आज आई 313 लोगों की रिपोर्ट मे 26 लोगों की रिपोर्ट आई कोरोना पॉजिटिव

कोविड -19 हेल्थ बुलेटिन , देवास दिनांक 21 सितम्बर 2020

◆ आज प्राप्‍त रिपोर्ट कोरोना संक्रमित (पाजिटिव) केसेस जानकारीः-


1 पताः-राजाराम नगर,देवास ,महिला ,उम्र 28 वर्ष
2 पताः-कन्नौद ,देवास, पुरूष ,उम्र 75 वर्ष
3 पताः-हाउसिंग बोर्ड म.प्र.,देवास, पुरूष ,उम्र 61 वर्ष
4 पताः-सनसिटी-2 ,देवास, पुरूष ,उम्र 65 वर्ष
5 पताः-हाटपिपल्या ,बागली,देवास ,पुरूष ,उम्र 62 वर्ष
6 पताः-भौसले काॅलोनी ,,देवास ,पुरूष ,उम्र 62 वर्ष
7 पताः-मोति बंगला ,,देवास ,पुरूष ,उम्र 36 वर्ष
8 पताः-हनुमान रोड बालगढ,देवास ,महिला ,उम्र 45 वर्ष
9 पताः-धुण्डियाखेडी खातेगांव ,देवास, पुरूष ,उम्र 53 वर्ष
10 पताः-बरल्यिा,कन्नौद ,देवास, पुरूष ,उम्र 7 वर्ष
11 पताः-चंदवार,खातेगांव ,देवास, पुरूष ,उम्र 32 वर्ष
12 पताः-पिपल्या नांनकर,खातेगांव ,देवास, पुरूष ,उम्र 18 वर्ष
13 पताः-कन्नौद ,देवास, पुरूष ,उम्र 40 वर्ष
14 पताः-सिरसोदिया,कन्नौद ,देवास, पुरूष ,उम्र 14 वर्ष
15 पताः-सुकल्या,देवास, पुरूष ,उम्र 85 वर्ष
16 पताः-सुकल्या,देवास,,महिला ,उम्र 70 वर्ष
17 पताः-बरोठा,देवास ,पुरूष ,उम्र 56 वर्ष
18 पताः-खतेडिया,देवास,,महिला ,उम्र 70 वर्ष
19 पताः-अर्निया,सोनकच्छ, देवास, पुरूष ,उम्र 30 वर्ष
20 पताः-अर्निया,सोनकच्छ, देवास, पुरूष ,उम्र 19 वर्ष
21 पताः-अर्निया,सोनकच्छ, देवास, पुरूष ,उम्र 21 वर्ष
22 पताः-बिंजाना,देवास,,महिला ,उम्र 12 वर्ष
23 पताः-बिंजाना,देवास,,महिला ,उम्र 11 वर्ष
24 पताः-देवेनखेडी ,देवास, पुरूष ,उम्र 65 वर्ष
25 पताः-भौसले काॅलोनी ,,देवास ,,महिला ,उम्र 51 वर्ष
26 पताः-निमाड नगर,देवास, पुरूष ,उम्र 65 वर्ष


1 – आज लिये गये सैम्‍पल- 355
2 -आज लैब से प्राप्त सैंपल रिपोर्ट संख्या- 313
3 -आज प्राप्त सैम्पल रिपोर्ट में पाजिटिव संख्या- 26
4 -आज प्राप्त कुल सैम्पल रिपोर्ट में नेगेटिव संख्या’- 287
5 -आज कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव, मरीज की मृत्‍यु संख्या- 0
6 -आज दिनांक तक लिये गये सैंपल संख्या- 35776
7 -आज दिनांक तक लैब से प्राप्त कुल सैंपल रिपोर्ट संख्या- 35506
8 -आज दिनांक तक कुल पाजिटिव संख्या- 1152
9 -आज दिनांक तक प्राप्‍त सैम्पल रिपोर्ट में नेगेटिव संख्या’- 34123
10 -आज कोरोना संक्रमित /पॉजिटिव ,मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त हुए संख्या- 36
11 -आज दिनांक तक कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव ,मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त हुए संख्या- 962
12 -आज दिनांक तक जिले मे कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव, एक्‍टीव मरीजो की संख्या- 171
13 -आज प्राप्त में पैथालॉजी द्वारा रिजेक्ट संख्या- 0
14 -आज दिनांक तक प्राप्त रिपोर्ट में पैथालॉजी द्वारा रिजेक्ट संख्या- 219
15 -आज दिनांक तक कोरोना वायरस सैम्पल रिपोर्ट अप्राप्त /रिपोर्ट आना शेष संख्या’- 270
16 -आज दिनांक तक कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव,मरीज की मृत्‍यु संख्या- 19
17 -जिले में अब तक का कोविड-19 पाॅजिटीविटी रेट (प्रतिशत मे)- 3.24
18 -जिले में अब तक का कोविड-19 रिकवरी रेट (प्रतिशत मे)- 83.51
19 -जिले में अब तक की कोविड-19 मोर्टीलिटी रेट (मृत्युदर) (प्रतिशत मे)- 1.65

                                                         (डॉ एम.पी.शर्मा )      
                                    मुख्य चिकित्सा एव स्वास्थ अधिकारी       
                                                      जिला-देवास