जनपद पंचायत बागली में शासन द्वारा महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम में स्व सहायता समूह को ऋण वितरित किया गया

आज जनपद पंचायत बागली में शासन द्वारा महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम में स्व सहायता समूह अंतर्गत मध्य प्रदेश के सारे जिलों में ऑनलाइन कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें विकास खंड बागली 3 सेक्टरों में कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें विकासखंड स्तर जनपद पंचायत बागली में प्रातः 11:00 बजे से कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक प्रतिनिधि श्री कमल यादव एवं थाना प्रभारी भदोरिया मैडम के मार्गदर्शन में कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें 11:00 से लेकर 11:51 तक माननीय मुख्यमंत्री जी का उद्बोधन कार्यक्रम सुना गया इसके पश्चात बैंकों द्वारा स्वयं सहायता समूह को स्वीकृति पत्र प्रदान किए गए जिसमें मध्य प्रदेश ग्रामीण बैंक बैंक ऑफ बड़ौदा बैंक ऑफ इंडिय भारतीय स्टेट बैंक ने भाग लिया यह कार्यक्रम मध्य प्रदेश डे राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन जनपद पंचायत बागली विकासखंड बागली तीन स्थानों पर बैंकर्स एवं स्वयं सहायता समूह के सहयोग से विकासखंड बागली बागली एवं ग्राम पंचायत कमलापुर ग्राम पंचायत नेवरी मैं संपन्न जनपद स्तर के कुल 28 समूह को 45 लाख का बैंकों द्वारा स्वीकृति पत्र वितरण किए गए

?उत्तम आचार्य बागली

पुलिया पार करते समय मोटरसाइकिल सहित नदी में बह जाने कारण किसान की मौत

कन्नोद: पुलिस थाने से मिली जानकारी अनुसार किसान गोपाल पिता हजारी निवासी डांगराखेड़ा उम्र 55 वर्ष जाति देशवाली अपने घर से फसल बीमा मुआवजा राशि संबंधित जानकारी के लिए कन्नौद आए थे। रात्रि में घर लौटते समय कोठडा कोठडी की कासरनी नदी में अचानक बारिश का पानी बड़ जाने से किसान गोपाल पुलिया पार करते समय नीले रंग की पैशन मोटरसाइकिल सहित बह गए जिसकी सूचना मिलते ही थाना प्रभारी रामकरण सिंह यादव बल बल के साथ मौके पर पहुंचे थे व आसपास के ग्रामीण जन देर रात से सुबह तक कासरनी नदी में उन्हे ढूंढते रहे। पुलिया से 500 मीटर की दूरी पर सुबह करीबन 11:00 बजे मृतक का शव तैरता हुआ ऊपर आया |

पुलिस व ग्रामीणोंजनों के सहयोग से मृतक का शव नदी से निकाला गया।पुलिस के द्वारा पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच प्रारंभ कर दी है। मृतक के पुत्र राजू मीणा ने बताया की मध्यप्रदेश सरकार की ओर से दिनांक 18 सितंबर 2020 को किसानों को राहत राशि प्रदान की गई थी जिसमें मेरे पिताजी गोपाल मीणा को राहत राशि खाते में नहीं डालने के कारण बहुत परेशान थे।

ग्रामीण जनों ने आरोप लगाए कि कोठडा कोठडी में 2 वर्षों से निर्माणाधीन पुल का काम चल रहा है लेकिन शासन प्रशासन की लापरवाही के चलते कार्य पूर्ण नहीं होने के कारण ग्रामीण जनों को जान जोखिम में डाल के पुलिया पार करना पड़ती है जिसके कारण यह दर्दनाक घटना घटित हुई है।

चंचल भारतीय✍️

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने वर्चुअल कार्यक्रम के माध्‍यम से प्रदेश के 13 हजार स्व-सहायता समूहों 150 करोड़ रुपये वितरित किये

देवास| स्व सहायता समूह की महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए देवास जिले के ग्राम खेताखेड़ी (ग्राम पंचायत बरखेड़ा कोतापाई) में रविवार को गरीब कल्याण स्ताह अन्तर्गत स्व-सहायता समूहों का सशक्तिकरण क्रेडिट कैम्प आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान द्वारा भोपाल से वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से स्व सहायता समूह की महिलाओं चर्चा की गई। प्रदेश स्‍तरी कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने मध्य प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत 13 हजार स्व-सहायता समूहों से जुड़े एक लाख 30 हजार से अधिक जरूरतमंद ग्रामीण परिवारों को एक ही दिन में लगभग 150 करोड़ रूपये का ऋण वितरित किये। प्रदेश में स्व-सहायता समूहों के वार्षिक ऋण वितरण का लक्ष्य बढ़ाकर 1400 करोड़ किया गया है।

आजीविका मिशन के माध्यम से प्रदेश में अब तक 33 लाख से अधिक ग्रामीण परिवारों को स्व-सहायता समूहों से जोड़ कर लगभग 1523 करोड रूपये बैंक ऋण के रूप में वित्तीय सहायता प्रदान की गयी है। आने वाले तीन वर्षों में लगभग 33 लाख महिलाओं को समूहों से जोड़ा जायेगा। इस अवसर पर प्रदेश की पर्यटन मंत्री सुश्री उषा ठाकुर, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री नरेन्द्रसिंह राजपूत, श्री राजीव खंडेलवाल, कलेक्टर श्री चन्द्रमौली शुक्ला, सीईओ जिला पंचायत श्रीमती शीतला पटले, एडीएम श्री प्रकाशसिंह चौहान, श्रीमती रीना धर्मेन्द्र नागर, श्री विनोदसिंह ठाकुर, श्री ईश्वरसिंह, श्री पवनसिंह, श्री धर्मेन्द्र चौधरी, स्व सहायता समूह की महिला सदस्यगण तथा अन्य ग्रामीणजन उपस्थित थे। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने खेताखेड़ी के आशा आजीविका स्व-सहायता समूह की अध्यक्षा श्रीमती साधना नागर से वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से चर्चा की गई। चर्चा के दौरान मुख्यमंत्री ने समूह से जुड़ने से पूर्व की स्थिति, समूह से जुड़ने के पश्चात की स्थिति, आमदनी बढ़ने से जीवन में आये बदलाव, समूह में शामिल होने के बाद आपकी सोच में आये बदलाव आदि के संबंध में विस्तार से चर्चा की। श्रीमती नागर ने बताया कि पूर्व में उनके घर की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी, मजदूरी करके जीवन यापन करना पड़ता था। महिला स्व सहायता समूह से जुडने के बाद उसने 10वीं की पढ़ाई के बाद स्नातक तक की शिक्षा प्राप्त की है, जिससे स्व सहायता समूह को चलाने में काफी मदद मिल रही है। साथ ही वह समूह की अन्य महिलाओं को पढ़ने के लिए प्रेरित भी कर रही हैं। समूह से जुडकर 10 हजार रूपये का ऋण लेकर छोटी से कपड़े की दुकान प्रारंभ की। दुकान चलने के बाद फिर से 75 हजार का ऋण लेकर दुकान को और बढ़ाया। वर्तमान में दुकान अच्छी चल रही है और प्रतिमाह लगभग 12 से 15 हजार रूपये की आमदनी हो रही है। श्रीमती नागर ने बताया कि आमदनी बढ़ने पर बिटिया का अंग्रेजी स्कूल में एडमिशन कराया और आने जाने के लिए एक स्कूटी भी खरीद ली है। अब उसका जीवन खुशहाल और अच्छी तरह से चल रहा है। इसके लिए श्रीमती नागर ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान को बहुत–बहुत धन्यवाद दिया। श्रीमती नागर ने मुख्यमंत्री श्री चौहान को ग्राम खेताखेड़ी में महिला स्व सहायता समूह के साथ भोजन के लिए आमंत्रित भी किया। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने चर्चा के दौरान श्रीमती नागर से पूछा कि गांव में उज्ज्वला योजना, शौचालय निर्माण तथा पात्रता पर्ची से राशन का लाभ मिला है। इस श्रीमती नागर ने बताया कि सभी पात्र हितग्राहियों को शासन की योजनाओं का लाभ मिल रहा है। पर्यटन मंत्री सुश्री उषा ठाकुर ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि महिला स्व सहायता समूह से जुडकर महिलाएं स्वावलम्बी बनी हैं। स्व सहायता समूहों की महिलाओं को सरकार ऋण देकर विभिन्न व्यवसायिक गतिविधियों में जोड़कर आर्थिक रूप से मजबूत बनाने का काम कर रही है। महिलाएं समूह के माध्यम से किराना दुकान, कपड़ा दुकान, जुते चप्पल की दुकान, सिलाई, ब्यूटी पार्लर, सेनेटरी पेड निर्माण, मॉस्क व पीपीई किट निर्माण, पशु पालन व मुर्गीपालन के अलावा दीदी कैफे, ढ़ाबा/होटल व्यवसाय करके अच्छी आमदनी प्राप्त कर रही हैं। इसके पहले महिलाएं खेती व मजदूरी करके अपना गुजारा करती थीं। महिला स्व सहायता समूह के बाद महिलाओं के परिवार की आर्थिक स्थिति में सुधार हुआ है। उल्लेखनीय है कि जिले के 465 महिला स्व सहायता समूहों में 4 हजार 700 महिलाएं जुड़ी हैं। प्रत्येक समूह में लगभग 10 महिलाएं होती हैं। इन समूहों को मध्यप्रदेश ग्रामीण बैंक मुख्य शाखा देवास, बैंक ऑफ इंडिया एवं अन्य बैंकों द्वारा 4 करोड़ 65 लाख रूपये का सीसीएल वितरण किया गया। महिलाओं के स्व सहायता समूहों को बैंक द्वारा समय समय पर ऋण दिया गया है, जिसका नियमित रूप से शतप्रतिशत भुगतान समय पर किया है। जिले का कोई भी स्व सहायता समूह डिफाल्टर नहीं है। उल्लेखनीय है कि सरकार द्वारा प्रायः प्रतिमाह इस तरह के समूह बैंक ऋण शिविर आयोजित कर प्रदेश के दस लाख ग्रामीण परिवारों की आर्थिक स्थिति सुधारने का प्रयास किया जा रहा है। राज्य सरकार ने स्व-सहायता समूहों को सरलता से ऋण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बैंकों के साथ व्यापक समन्वय स्थापित किया है। मध्यप्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले निर्धन परिवारों की महिला सदस्यों को स्व-सहायता समूहों से जोड़ कर उनके सामाजिक, आर्थिक सशक्तिकरण के लिये सतत प्रयत्नशील है।

कॉलोनाइजर ने लालच देकर बेच दिए प्लाट, 7 वर्ष से मूलभूत सुविधाओं से वंचित रहवासी

रजिस्ट्री में 20 बाय 45 का बताकर रहवासियों को दिए 20 बाय 40 के प्लाट

देवास। शहर की कॉलोनियों में प्लॉट बेचने के नाम पर एक बार फिर लोगों के साथ छलावा करने का मामला सामने आया। वार्ड क्रमांक 13 स्थित डायमण्ड कालोनी के लोग विगत 7 वर्षों से मूलभूत सुविधा सड़क, बिजली एवं पानी से  से वंचित है। रहवासियों का कहना है कि कॉलोनाइजर ने हमारे साथ धोखाकर प्लाट बेच दिए, लेकिन आज तक सुविधाए उपलब्ध नही कराई गई। उपरोक्त समस्याओं को लेकर कालोनीवासियों ने रविवार को विरोध प्रदर्शन किया। 

रहवासी विशाल शर्मा, विनोद जायसवाल, दिनेश पंचोली एवं संजय सेंधव ने बताया कि कॉलोनाइजर मुशीर हाशमी एवं पंकज देवलिया ने सन 2013 में डायमण्ड कालोनी कांटी थी। दोनो कॉलोनाइजरों द्वारा नियमानुसार सुविधाएं नही दी गई। इन्होंने प्लाट कांटकर रजिस्ट्री भी करवा दी गई। प्लाट विक्रय के समय हमसे कहा गया कि कालोनी बसने के बाद सभी मूलभूत सुविधाएं दी जाएगी, लेकिन आज 7 वर्ष हो गए कॉलोनाइजर इस ओर झांकते भी नही है। रहवासियों ने कहा कि हम अपनी समस्या लेकर वार्ड के पूर्व पार्षद नरेन्द्र यादव के पास भी गए तो उन्होंने कहा कि इस कालोनी की एनओसी नही है। मैं आपका निराकरण नही कर सकता। भले हीं आप हमें वोट दे या न दे। हमारी कालोनी में बिजली के पोल तक नही है। सभी कालोनीवासियों ने सीताराम नगर से अस्थाई कनेक्शन ले रखे है। जिसका बिल 3 हजार से 5 हजार रूपए आता है। थोड़ी सी हवा-आंधी में बिजली गुल हो जाती है। लेकिन हम मध्यमवर्गीय और मजदूर वर्ग से है। इस कारण इतना बिल नही भर सकते। विद्युत मण्डल ने लापरवाही पूर्वक सीताराम नगर में एक ही खम्भे पर बहुत नीचे की ओर सारे मीटर लगा दिए, जिससे दो बार बड़ा फाल्ट भी हो चुका है। कभी भी बड़ी घटना हो सकती है। जहां मीटर लगा है वही पास के निवासी ने कई बड़ी घटना न हो इस हेतु अपने घर मकान बेचने का बोर्ड लगा दिया। जब से कालोनी बसी है तब से सड़क व नाली नही बनी। रहवासी जब कॉलोनाइजर के पास जाते है तो बोलता है कि मैंने प्लाट बेंच दिए है। इससे ज्यादा और कुछ नही कर सकता। कालोनीवासियों ने अपनी समस्या कई बार निगम आयुक्त, कलेक्टर से मिलकर बताई। लेकिन कोई संतोषजनक जवाब नही मिला और ना ही समस्या का निराकरण हुआ। कॉलोनाइजरो ने हमसे सबसे बड़ा धोखा उस समय किया जब विक्रमय के समय रजिस्ट्री में 20 बाय 45 बताई और जबकि हमें 20 बाय 40 के ही प्लाट दिए गए। कालोनीवासी प्रवीण राजपूत, बबलू भैया, ईश्वर भैया, दीपक भैया, राजेश, सुरेश भारती, अनिल शर्मा, जितेन्द्र सेंधव, श्रीमती शकीना, दीपक, लखनलाल तिवारी, हुकूमसिंह, जुझारसिंह, सुरेश कसुमिया, अशोक भैया, शेखर चौधरी, मनोज पटेल, उत्तमसिंह, जितेन्द्र सेंधव, ज्ञानसिंह सहित समस्त लोगों ने निगम प्रशासन व कलेक्टर से मांग की है कि उपरोक्त समस्याओं का 7 दिन की अवधि में निराकरण किया जाए। अन्यथा हमारे द्वारा निगम का घेराव एवं चक्काजाम किया जाएगा।

रोहन लाड को छात्र परिषद का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया

आज पधारे प्रधानमंत्री जनकल्याणकारी योजना प्रचार प्रसार अभियान के प्रदेश अध्यक्ष मा. शिवम द्विवेदी जी छात्र परिषद , प्रदेश अध्यक्ष मा.लोकेन्द्र सिंह जी गुर्जर युवा मोर्चा , मा. रवि तिवारी जी प्रदेश उपाध्यक्ष युवा मोर्चा , जिलाध्यक्ष यश राज सिंह जी पंवार युवा मोर्चा एवं भैया रितेश जी द्विवेदी भाजपा आईटी सेल प्रभारी की उपस्थिति में जवाहर नगर श्री साईं मन्दिर परिसर पर रोहन लाड़ जी को जिलाध्यक्ष छात्र परिषद नियुक्त किया गया।

मध्य प्रदेश में सोमवार से राजस्व विभाग से जुड़ा कोई भी सरकारी काम नहीं होगा,60 हजार अधिकारी और कर्मचारी हड़ताल पर

मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा के एसडीएम सीपी पटेल के मुंह पर कालिख पोतने के विरोध में मध्य प्रदेश राज्य प्रशासनिक सेवा के सभी अधिकारी संघ समेत प्रदेश के लगभग 60 हजार अधिकारी और कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं। जिससे अब आम जनता को परेशानी होने वाली है। सोमवार से आय प्रमाण पत्र से लेकर जाति प्रमाण पत्र और बाढ़ से होने वाले नुकसान का सर्वे तक सभी सरकारी काम नहीं होंग। कर्मचारियों का आरोप है कि राजनीतिक दल सिर्फ चर्चा में आने के लिए इस तरह की बदसलूकी करते हैं। इसी कारण अब आमजनों की तरह ही राजनीतिक पार्टियों को भी ज्ञापन कोर्ट में आकर ही अकेले देना होगा। अब भीड़ में जाकर किसी तरह के ज्ञापन नहीं लिए जाएंगे।

मध्य प्रदेश प्रशासनिक सेवा संघ के अध्यक्ष जीपी माली द्वारा कहा कि मध्य प्रदेश में लगातार इस तरह की घटनाएं बढ़ रही हैं। कहीं यह नियम नहीं है कि भीड़ में जाकर ज्ञापन लिया जाए। जिस तरह सामान्य लोग सामान्य तरीके से आकर ज्ञापन देते हैं, उसी तरह अब इस तरह के प्रदर्शन के बाद प्रतिनिधिमंडल आकर ज्ञापन दें। बस, हम इतना ही चाहते हैं। यह विरोध किसी दल के खिलाफ नही व्यवस्था के खिलाफ है। हम हमारा काम पूरी ईमानदारी व नियम अनुसार करते हैं, लेकिन निशाना हमेशा हम ही बनते हैं।

देवास – आज आई 252 लोगों की रिपोर्ट मे 24 लोगों की रिपोर्ट आई कोरोना पॉजिटिव

कोविड -19 हेल्थ बुलेटिन, देवास दिनांक 20 सितम्बर 2020

◆ आज प्राप्‍त रिपोर्ट कोरोना संक्रमित (पाजिटिव) केसेस जानकारीः-

1 पताः-सबलगढ,बागली,देवास,पुरूष ,उम्र 27 वर्ष
2 पताः-कार्तिक,देवास ,महिला ,उम्र 50 वर्ष
3 पताः-कार्तिक,देवास, पुरूष ,उम्र 53 वर्ष
4 पताः-बिंजाना,देवास, पुरूष ,उम्र 24 वर्ष
5 पताः-वार्ड-3 बागली,देवास ,पुरूष ,उम्र 32 वर्ष
6 पताः-इक्लेरा ,बागली,देवास,,महिला ,उम्र 24 वर्ष
7 पताः-मद्यगुराडिया ,बागली,देवास,,महिला ,उम्र 30 वर्ष
8 पताः-साईनाथ नगर ,देवास, पुरूष ,उम्र 65 वर्ष
9 पताः-बिंजाना,देवास, पुरूष ,उम्र 17 वर्ष
10 पताः-बिंजाना,देवास, ,महिला ,उम्र 16 वर्ष
11 पताः-बिंजाना,देवास, ,महिला ,उम्र 37 वर्ष
12 पताः-बिंजाना,देवास, ,महिला ,उम्र 19 वर्ष
13 पताः-बिंजाना,देवास, पुरूष ,उम्र 5 वर्ष
14 पताः-बिंजाना,देवास, ,महिला ,उम्र 57 वर्ष
15 पताः-महावीर नगर,देवास ,पुरूष ,उम्र 28 वर्ष
16 पताः-कानुंगो कालोनी,मोतीबंगला,देवास ,पुरूष ,उम्र 51 वर्ष
17 पताः-अनाबाद सोनकच्छ,देवास,,महिला ,उम्र 24 वर्ष
18 पताः-मोहसीनपुरा,देवास,,महिला ,उम्र 40 वर्ष
19 पताः-साकेत नगर ,देवास, पुरूष ,उम्र 72 वर्ष
20 पताः-साकेत नगर ,देवास, पुरूष ,उम्र 63 वर्ष
21 पताः-सिविल अस्पताल कैम्पस कन्नौद ,देवास, पुरूष ,उम्र 40 वर्ष
22 पताः-राधागंज ,देवास, पुरूष ,उम्र 79 वर्ष
23 पताः-राधागंज ,देवास, पुरूष ,उम्र 49 वर्ष
24 पताः-एक्ता नगर,इटावा(जिला-जेल) ,देवास, पुरूष ,उम्र 20 वर्ष


1 – आज लिये गये सैम्‍पल- 316
2 -आज लैब से प्राप्त सैंपल रिपोर्ट संख्या- 252
3 -आज प्राप्त सैम्पल रिपोर्ट में पाजिटिव संख्या- 24
4 -आज प्राप्त कुल सैम्पल रिपोर्ट में नेगेटिव संख्या’- 228
5 -आज कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव, मरीज की मृत्‍यु संख्या- 0
6 -आज दिनांक तक लिये गये सैंपल संख्या- 35421
7 -आज दिनांक तक लैब से प्राप्त कुल सैंपल रिपोर्ट संख्या- 35193
8 -आज दिनांक तक कुल पाजिटिव संख्या- 1126
9 -आज दिनांक तक प्राप्‍त सैम्पल रिपोर्ट में नेगेटिव संख्या’- 33836
10 -आज कोरोना संक्रमित /पॉजिटिव ,मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त हुए संख्या- 24
11 -आज दिनांक तक कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव ,मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त हुए संख्या- 926
12 -आज दिनांक तक जिले मे कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव, एक्‍टीव मरीजो की संख्या- 181
13 -आज प्राप्त में पैथालॉजी द्वारा रिजेक्ट संख्या- 0
14 -आज दिनांक तक प्राप्त रिपोर्ट में पैथालॉजी द्वारा रिजेक्ट संख्या- 219
15 -आज दिनांक तक कोरोना वायरस सैम्पल रिपोर्ट अप्राप्त /रिपोर्ट आना शेष संख्या’- 228
16 -आज दिनांक तक कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव,मरीज की मृत्‍यु संख्या- 19
17 -जिले में अब तक का कोविड-19 पाॅजिटीविटी रेट (प्रतिशत मे)- 3.20
18 -जिले में अब तक का कोविड-19 रिकवरी रेट (प्रतिशत मे)- 82.24
19 -जिले में अब तक की कोविड-19 मोर्टीलिटी रेट (मृत्युदर) (प्रतिशत मे)- 1.69

(डॉ एम.पी.शर्मा )
मुख्य चिकित्सा एव स्वास्थ अधिकारी
जिला-देवास

देवास – बीमा फसल राशि को लेकर ग्राम टिनोनिया के किसानों ने सौंपा ज्ञापन

देवास। सरकार व बीमा कंपनी द्वारा लगातार दावा किया जा रहा है कि जिन किसानों की फसल नष्ट हुई है और जिन किसानों ने बीमे की प्रीमियम जमा की थी, उन्हें फसल नुकसानी का मुआवजा बीमा कंपनी द्वारा दिया जाएगा, किंतु देवास विकासखंड की ग्राम पंचायत टिनोनिया के सैकड़ों किसान इस लाभ से वंचित है, उन्हें 2019 की बीमा राशि आज तक नहीं मिली है और इस बार फिर उनकी सोयाबीन की फसल पूरी तरह बर्बाद हो चुकी है। वर्ष 2019 की बीमा राशि उपलब्ध कराने की मांग को लेकर ग्राम पंचायत टिनोनिया के दर्जनों किसान पूर्व सरपंच अजयसिंह राजपूत के नेतृत्व में शनिवार को कलेक्टर कार्यालय पहुंचे और यहां पर उन्होंने नारेबाजी करते हुए एक ज्ञापन कलेक्टर के नाम नायब तहसीलदार राजश्री ठाकुर को सौंपा, जिसमें उन्होंने मांग की कि वर्ष 2019 की बीमा राशि उन्हें अविलंब दिलाई जाए। साथ ही वर्ष 2020 की बीमा राशि भी उन्हें तत्काल दिलाई जाए। इस दौरान दिनेशसिंह बैस, सुरेंद्रसिंह बैस, रमेश सिंह, अर्जुन सिंह, दिनेश जाट, भारतसिंह पटेल, राजेंद्र सिंह, महिपाल सिंह, समंदरसिंह सेठ, रूपसिंह रुपट्टा आदि उपस्थित थे।

बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए स्कूल खोलने के निर्णय पर पुनर्विचार किया जाए- कांग्रेस

देवास = जैसे जैसे कोरोनावायरस फैल रहा है वैसे वैसे सभी लोग कोरोनावायरस के प्रति लापरवाह होते चले जा रहे हैं और इसका नतीजा यह हो रहा है कि आज लगातार कोरोना संक्रमण के केस पहले से अधिक रफ्तार में बढ़ते चले जा रहे हैं ।इस बीच यह निर्णय लिया गया है कि 21 सितंबर से 9वीं से लेकर 12वीं तक के स्कूलों को खोला जाएगा । शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष मनोज राजानी व प्रवक्ता सुधीर शर्मा ने बताया कि यह निर्णय बढ़ते कोरोनावायरस के खतरे को देखते हुए उचित नहीं होगा । जब हम इतने दिन तक रुके हैं तो हमें स्कूल कॉलेज तब तक बंद रखना चाहिए तब तक कोरोना वैक्सीन ना आ जाए ।जब 9वीं से लेकर 12वीं तक के बच्चे स्कूल जाएंगे, स्कूल में वे बच्चे आपस में बात भी करेंगे, खेलेंगे भी सही आप उन्हें कितना डिस्टेंस रख पाएंगे या कितना सैनिटाइजिंग करेंगे यह सोचने वाली बात है । कांग्रेस ने इस संदर्भ में सभी विद्यार्थियों के माता-पिता से भी अपील की है कि वह भी अपने बच्चों को स्कूल भेजने के पहले पुनर्विचार कर ले भगवान नहीं करे किसी बच्चे को संक्रमण हो अगर एक बच्चा संक्रमित हुआ तो परिवार के अन्य लोग जो 8 माह से बचते हुए आ रहे हैं वह भी संक्रमित हो जाएंगे और साथ पढ़ रहे विद्यार्थी अलग से कांग्रेस ने केंद्र सरकार से व राज्य सरकार से मांग की है कि वह नौवीं से बारहवीं तक के स्कूल खुलने वाले 21 सितंबर के अपने निर्णय पर पुनर्विचार करें एवं अभी चल रहे कोरोना के पीक कवर के दौरान स्कूल नहीं खोलेजाना यह बच्चों के हक में होगा ।

राज्‍य मंत्री स्‍कूल शिक्षा श्री इंदर सिंह परमार ने देवास जिले के बागली में किया वनाधिकार पट्टो का वितरण

देवास 19 सितम्बर 2020/ राज्‍य मंत्री स्‍कूल शिक्षा (स्‍वतंत्र प्रभार), सामान्‍य प्रशासन श्री इंदर सिंह परमार ने बागली में विकासखण्‍ड मुख्‍यालय पर मण्डी प्रांगण में वन अधिकार अधिनियम 2006 अन्तर्गत वनाधिकार पट्टों का वितरण किया। इस अवसर पर बागली विधायक श्री पहाड़ सिंह कन्नौजे, श्री राजीव खंडेलवाल, श्री टिकेंद्र प्रताप सिंह, श्री शैलेन्द्र अग्रवाल, श्रीमती शारदा बोथरा, राजेश यादव, मनीष सेन अन्य जनप्रतिनिधिगण, कलेक्टर श्री चंद्रमौली शुक्ला, एसडीएम श्री अरविंद चौहान, श्रीमती सु्प्रिया बिसेन, सहित अन्य अधिकारीगण तथा हितग्राही उपस्थित थे। राज्‍य मंत्री स्‍कूल शिक्षा (स्‍वतंत्र प्रभार), सामान्‍य प्रशासन श्री इंदर सिंह परमार ने कहा कि मुख्‍यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान गरीबों के मसीहा है। उन्‍होंने गरीबों के कल्‍याण के लिए कई योजनाये शुरू की है। प्रदेश सरकार द्वारा 16 सितम्‍बर से 24 सितम्‍बर तक गरीब कल्‍याण सप्‍ताह का आयोजन किया जा रहा है। जिसके तहत आज वन अधिकार अधिनियम 2006 अन्तर्गत वनाधिकार पट्टों का वितरण किया जा रहा है। देवास जिले में लगभग 1 हजार वनाधिकार दावे स्वीकृति किये गए है। जिसमे जिले में आज लगभग 300 हितग्राहियों को वन अधिकार पट्टो का वितरण किया गया है। जिसमें सर्वाधिक वनाधिकार पट्टे बागली विकासखण्‍ड में बाटे गये है। कार्यक्रम मे राज्य स्तर पर होने वाले मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के कार्यक्रम का वनवासियों ने लाईव प्रसारण देखा और सुना।

राज्‍य मंत्री इंदर सिंह परमार ने कहा कि लंबे समय से वनवासियों को पट्टो का इंतजार था। आज मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सबको पट्टा दिया है। प्रदेश सरकार आज प्रदेश में 23 हजार वनवासियों को पट्टे वितरित कर रही है। वनवासी बरसों से खेती कर रहे थे पर उनके मालिक नहीं थे, अब उन्हें पट्टे मिलने से सारी सुविधा मिलेगी, पट्टा मिलने से उनकी जिंदगी में बदलाव महसूस होगा। वनाधिकार पट्टे मिलने से अब वनवासियों को भूमि पर सिचाई की सुविधा मिलेगी, भूमि को कृषि योग्य बनाने के लिए भूमि सुधार एवं मेढ़ बांधन की सुविधा मिलेगी। खाद बीज, कृषि यंत्र और सिचाई पम्प की सुविधा मिलेगी। वन अधिकारी पट्टा मिलने से अब 50 हजार रुपये तक का अल्प अवधि ऋण हितग्राहियों को मिल सकेगा। राज्‍य मंत्री इंदर सिंह परमार ने कहा कि प्रदेश सरकार की मंशा है कि सभी गरीबों को योजनाओं का लाभ मिले। मध्यप्रदेश में 2024 तक सभी गरीबों को पक्का मकान दिया जाएगा। मजदूर भाई जो अन्य प्रदेश में काम के लिए गए थे परंतु कोरोना के कारण उन्हें वहां से वापस आना पड़ा उनके लिए भी प्रदेश सरकार ने खाद्यान्न की व्यवस्था की और उन्हें निशुल्क खाद्य सामग्री वितरित की। प्रदेश सरकार ने ऐसे छूटे हुए लोगों को जिन्हें अभी तक खाद्य सामग्री नहीं मिलती थी उन्हें पात्रता पर्ची वितरित की है। प्रदेश में 37 लाख लोगों को पात्रता पर्ची वितरित की है। स्ट्रीट वेंडर योजना में देश मे सर्वाधिक पंजीयन मध्यप्रदेश में हुए है। प्रदेश सरकार में स्ट्रीट वेंडर योजना में 8 लाख पंजीयन हुए हैं। उन्होंने कहा कि 24 तारीख को प्रदेश सरकार ग्रामीण पथ विक्रेताओ के खातों में राशि डालेगी। जिससे वह अपना व्यवसाय पुन: शुरू कर सकेंगे। ग्रामीण पथ विक्रेता योजना में प्रदेश सरकार हितग्राहियों को 10 हजार रुपये की राशि बैंक द्वारा दिलवायेगी। जिसका ब्याज प्रदेश सरकार देगी। प्रदेश सरकार द्वारा स्‍वच्‍छ भारत अभियान तहत शौचालय बनाने का कार्य किया जा रहा है। राज्‍य मंत्री इंदर सिंह परमार ने सभी से अपील की है कि रोजमर्रा की आवश्यकताओं के लिए बाजार खोला गया है। आप जब भी घर से बाहर निकले हैं मास्‍क जरूर लगाएं और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें। उन्‍होने बताया कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने सभी नागरीकों से कहा है कि ‘’दो गज की दूरी मास्‍क जरूरी’’ अपने जीवन में इसका सभी को पालन करना चाहिए। उन्‍होंने आत्‍म निर्भर भारत बनाने में सभी को अपना योगदान देने को कहा है। बागली विधायक श्री पहाड सिंह कन्‍नौजे ने कहा कि प्रदेश सरकार वनवासियों के साथ है। प्रदेश सरकार गरीबों की सरकार है, वर्षों से रह रहे वनवासीयों के पास पट्टा नहीं था आज प्रदेश सरकार उन्‍हें पट्टा दे रही है। उन्होंने प्रशासन को भी धन्यवाद दिया है कि प्रशासन ने भी इस काम के लिए दिन रात कार्य किया है। सरकार ने गांव-गांव सड़क बनाई है। हर गांव में पक्के मकान बन रहे हैं। उन्‍होंने किसानों से अपील की है खेतों के मेडों पर बास के पेड लगाये, सुरजना फली लगाये। किसान खेतों की मेडो की भूमि का पूरा उपयोग करें।