कलेक्टर श्री शुक्ला, पुलिस अधीक्षक डॉ. सिंह तथा विधायक श्री शर्मा ने नेमावर के बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का लिया जायजा

कलेक्टर श्री शुक्ला, पुलिस अधीक्षक डॉ. सिंह तथा विधायक श्री शर्मा ने नेमावर के बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का लिया जायजा

प्रभावित लोगों को रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया

विधायक श्री आशीष शर्मा, जिला प्रशासन एवं जनप्रतिनिधिगणों ने पूरी रात तक रेस्क्यू कर लोगों को पहुंचाया सुरक्षित स्थानों पर

एसडीआरएफ, जिला प्रशासन एवं पुलिस विभाग की टीम मुस्तैदी से तैनात

देवास। कलेक्टर श्री चंद्रमौली शुक्ला, पुलिस अधीक्षक डॉ. शिवदयालसिंह एवं विधायक खातेगांव श्री आशीष शर्मा ने नेमावर में नर्मदा नदी के जल स्तर बढ़ने व बाढ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान एसडीआरएफ की टीम, अन्य जनप्रतिनिधिगण, जिला प्रशासन एवं पुलिस विभाग के अधिकारीगण/कर्मचारीगण मौजूद थे।
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री शुक्ला, पुलिस अधीक्षक डॉ. सिंह, विधायक श्री शर्मा ने नाव में बैठकर बाढ़ से प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान कलेक्टर श्री शुक्ला ने कहा कि आगामी दो दिन विशेष सावधानी बरतने के हैं। इन दो दिनों में नर्मदा नदी का जल स्तर और बढ़ सकता है। इसलिए हमें और सावधानी बरतना है तथा राहत एवं बचाव कार्य को सतत जारी रखना है। उन्होंने 12 नावों से पेट्रोलिंग करने के निर्देश भी दिए। पेट्रोलिंग में एसडीआरएफ एवं ट्रेफिक पुलिस व अन्य अधिकारीगण निगरानी रखेंगे। एसडीआरएफ, जिला प्रशासन एवं पुलिस विभाग की टीम मुस्तैदी से तैनात है तथा लगातार राहत एवं बचाव कार्य कर रही है।
निरीक्षण के दौरान ने बताया गया कि अतिवृष्टि के कारण 15 हजार लोगों प्रभावित हुए हैं। इसमें कोई भी जनहानि नहीं हुई है। अतिवृष्टि के कारण 230 मकान क्षतिग्रस्त हुए हैं तथा 8 हजार लोगों को भोजन के पैकेट जिला प्रशासन द्वारा प्रदान किए गए हैं तथा 4 हजार लोगों को सुरक्षित स्थान पर ठहरने की व्यवस्था की गई है। कलेक्टर श्री शुक्ला ने एसडीएम खातेगांव को निर्देश दिए कि वे अतिवृष्टि से नुकसानी का आकंलन तैयार करे। जिससे प्रभावित लोगों को राहत राशि मिल सके। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि बाढ़ से जिन लोगों के कपड़े, राशन बह गए हैं उनका भी आकंलन करें।
कलेक्टर श्री शुक्ला ने एसडीएम खातेगांव को निर्देश दिए कि प्रभावितों को राहत शिविर में ठहराने के दौरान किसी भी प्रकार की तकलीफ ना हो का विशेष ध्यान रखा जाएं। उन्होंने शिविर में चिकित्सक की उपस्थिति सुनिश्चित कराते हुए सभी के लिए भोजन, पीने के लिए पानी तथा बिस्तर एवं अन्य वस्त्रों के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए है।
पुलिस अधीक्षक डॉ. सिंह ने कहा कि राहत बचाव कार्य में 8 थानों का दल बल लगा हुआ है। इनके साथ एसडीआरएफ की टीम, ग्रामीणजन व करीब 500 से अधिक शासकीय अधिकारी/कर्मचारियों को राहत बचाव कार्य में लगे हुए हैं। इन दलों ने दिन रात रेस्यूरा कर लोगों का सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया है। उन्होंने पुलिस एवं ट्रेफिक विभाग को निर्देश दिए कि नर्मदा नदी पुल पर आवागमन को एक दो दिन के लिए बंद किया जाए। अतिवृष्टि के कारण पुल क्षतिग्रस्त तो नहीं हुआ है। इसकी जांच कर ही पुल पर आवागमन प्रारंभ किया जाएं। पीड्ल्यूडी विभाग के इंजीनियर पुल की जांच कर पुल पर आवागमन प्रारंभ करें। यातायात विभाग नगर में यातायात को सुचारू करें।
विधायक श्री शर्मा पूरी तरह रहे मुस्तैद
विधायक श्री आशीष शर्मा, अन्य जनप्रतिनिधिगण एवं जिला प्रशासन के अधिकारी/कर्मचारीगण नर्मदा नदी के जल स्तर के बढ़ने के बाद से ही दिन रात रेस्यूें कार्य में लगे रहे हैं। इस दौरान अतिवृष्टि से प्रभावित लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया तथा उनके रहने-खाने पीने की व्यवस्था भी की गई।
25 गांव हुए प्रभावित जिसमें 07 गांव ज्यादा हुए प्रभावित
निरीक्षण के दौरान बताया गया कि जिले में नर्मदा नदी के किनारों वाले 25 गांव प्रभावित हुए है, जिसमें 07 गांव अधिक प्रभावित हुए हैं। जिनमें करोंदमाफी, दैयत, तुरनाल, कुंडगांव खुर्द, कुंडगांव बुजुर्ग, बजवाड़ा, मंडलेश्वर, खलास है। इन ग्रामों के लोग पानी से घिर जाने के कारण उन सभी को रेस्क्यू आपरेशन करते हुए रेस्यूएम टीम की सहायता से सुरक्षित स्थलों पर लाया गया। प्रशासन द्वारा बाढ पीड़ितों के लिए तमाम बुनियादी आवश्यकताओं की पूर्ति सुनिश्चित कराई गई है।
नर्मदा का जल स्तर देखा
कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक एवं विधायक व अन्य जनप्रतिनिधिगणों ने नर्मदा का जल स्तर देखा। बताया गया कि वर्तमान में करीब 3 फीट से अधिक जल स्तर कम हो गया है। स्थिति सामान्य है।
पुलिस अधीक्षक डॉ. सिंह ने व्यक्ति की मदद की
पुलिस अधीक्षक डॉ. सिंह ने नेमावर में एक व्यक्ति जिसे कमर में परेशानी थी उसकी रेस्यूा। कर मदद की तथा उसे नाव द्वारा सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया।
श्री बालमुकुंद सेवाश्रम पहुंचे अधिकारीगण व विधायक
निरीक्षण उपरांत कलेक्टर श्री शुक्ला, पुलिस अधीक्षक डॉ सिंह तथा विधायक श्री शर्मा एवं अन्य जनप्रतिनिधिगण एवं अधिकारीगण श्री बालमुकुंद सेवाश्रम (अन्न क्षेत्र एवं संस्कृत शिक्षा) ट्रस्ट पहुंचे वहां उन्होंने श्री विठ्हल महाराज से आशीर्वाद लिया।

शिप्रा में दिखी देश विरोधी गतिविधि,शिप्रा के फारुख खा के मकान के ऊपर लहराया पाकिस्तानी झंडा

देवास। शिप्रा गांव में एक घर पर पाकिस्तानी झंडा लहराते देख हंगामा मच गया जानकारी के बाद प्रशासनिक अधिकारी जांच के लिए पहुंचे जानकारी के अनुसार फारुख खा के मकान के ऊपर लहराया पाकिस्तानी झंडा घर के मालिक फारूक खा के मुताबिक उसका 12 साल का बालक अज्ञानता वश यह पाकिस्तानी झंडा उसने अपने घर पर लगा दिया था। पर सवाल यह है कि पाकिस्तानी झंडा आया कहा से , मामले को संज्ञान में आते ही तहसीलदार के निर्देश पर राजस्व अधिकारी लखन सिंह मौके पर पहुंचे।

विजय जाट द्वारा अपने ग्राम बांगर में अमर शहीद राम चन्द्र एरवाल का स्मारक निर्माण किया गया।

युवाओं को सन्देश देने वाला अनूठा कार्यक्रम- ग्राम बांगर के पूर्व सरपंच ओम प्रकाश जाट के पुत्र विजय जाट ने अपने जन्मदिवस पर ग्राम बांगर में अमर शहीद रामचंद्र जी ऐरवाल शहीद स्मारक का निर्माण किया।मुख्य अतिथि मा.श्री कैलाश जी चांदावतश्री दिनेश जी तेजरा,श्रीपाद जी कुलकर्णी,श्री सत्यनारायण जी वर्मा,श्री महेश चौहान,श्री कपिलसिंह जी पंवार, शहीद रामचंद्र जी के पिताश्री अम्बाराम जी ऐरवाल
ग्राम के वरिष्ठश्री बाबूलाल जी जाट(पूर्व सरपंच) श्री ओमप्रकाश जी जाट (पूर्व सरपंच) श्री तूफानसिंह जी परमार (सरपंच) कार्यक्रम में विजय जाट द्वारा संदेश दिया गया कि देश के शहीदों की शहादत को कभी भुलाया नहीं जा सकता। यह शहीद स्मारक क्षेत्र के युवाओं को शहीदों की याद व उनमें देश भक्ति का जोश भरता रहेगा। उन्होंने कहा कि 13 मई 2007 को जम्मू-कश्मीर के बारामुला मिलेट्री पुलिस चौकी पर आतंकियों ने हमला किया,उस आतंकी मुठभेड़ में लड़ते हुए माँ भारती का सपूत रामचंद्र शहीद हो गया और उसका साथी विनोद घायल हो गया। बांगर की मिट्टी में जन्में अमर शहीद रामचंद्र देश के लिए समर्पित हो गए,उनकी शहादत को बांगर और आसपास का क्षेत्र कभी भूल नहीं सकता है। यह शहीद स्मारक सदैव ही उनकी याद दिलाता रहेगा, जिससे युवाओं में देशभक्ति का जज्बा बढ़ेगा। शहीदों की बदौलत ही आज हम खुली हवा में सांस ले रहे हैं। इस दौरान दो मिनट का मौन रखकर देश के अमर शहीद रामचंद्र जी को श्रद्धांजलि दी गई। मौके पर श्री दत्त युवा मंडल बांगर के सभी सदस्य एवं क्षेत्र के ग्रामीण जन उपस्थित थे।
कार्यक्रम का संचालन श्री कपिल सिंह पंवार द्वारा किया गया एवं आभार बाबूलाल जी जाट (पूर्व सरपंच) ने माना।

शहीद राम चन्द्र एरवाल

देवास के विजेंद्र खरसोदिया महात्मा गांधी इंटरनेशनल नोबेल पीस अवॉर्ड 2020 से सम्मानित

देवास। राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष में देवास नगर की खेल प्रतिभा को निखारने वाले खेल गुरु मार्शल आर्ट कोच विजेंद्र खरसोदिया संचालक फिजिकल एजुकेशन एंड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन इंडिया एवं अध्यक्ष जुजित्सु एसोसिएशन ऑफ मध्य प्रदेश को संस्था होप इंटरनेशनल वल्र्ड रिकॉर्ड मुंबई महाराष्ट्र द्वारा उनकी खेल उपलब्धियों को देखते हुए महात्मा गांधी इंटरनेशनल नोबेल पीस अवॉर्ड 2020 से सम्मानित किया गया। विजेंद्र को यह सम्मान जु-जित्सु मार्शल आर्ट एवं महिलाओं को सशक्त बनाने हेतु महिला आत्मरक्षा अभियान के प्रचार प्रसार हेतु प्राप्त हुआ । विजेंद्र की इस उपलब्धि पर संस्था संरक्षक देवास विधायक गायत्री राजे पवार, पूर्व महापौर सुभाष शर्मा ,प्रेम परमार ,रजनी साहू ,दिलेर पारोसनिया, सहज सरकार ,रोहिणी कलम, विनोद सोलंकी ,रश्मि कलम, अनिकेत चौधरी ,सुयश खरे ,धर्मेंद्र नागर ,रेणुका कलम, पूर्णिमा पवार ,वैदेही शर्मा, ऋ षभ त्रिवेदी आदि ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

उज्जैन रोड पर स्थित सिंधी कालोनी में पसरा कीचड़।कीचड़ से सराबोर रोड पर चलना भी हो रहा मुश्किल

देवास – उज्जैन रोड पर स्थित पुराने RTO ऑफिस के पास सिंधी कालोनी में पसरा कीचड़। रोड के कच्चे होने के कारण व नाली द्वारा बारिश के पानी की सही निकासी व्यवस्था ना होने के कारण बारिश का पानी रोड पर जमा हो जाता हे जिस कारण रोड पर हर तरफ कीचड़ ही कीचड़ जमा हो जाता है जिसमे आए दिन वाहन के फँस जाते है। वही कुछ वाहन कीचड़ के कारण गिरने से क्षतिग्रस्त भी हुए है। कीचड़ के कारण रहवासियों को पैदल चलकर आने जाने में बहुत परेशानी होती है। कालोनाइज़र द्वारा काटी गयी कालोनी में सड़क,नाली की सही व्यवस्था ना होने स्थानीय रहवासी नाराज़ है वही अब रहवासी इस समस्या से निजात पाने के लिए प्रशासन को शिकायत करेंगे।

उज्जैन रोड पर स्थित सिंधी कालोनी में पसरा कीचड़, कीचड़ से सराबोर रोड पर चलना भी हो रहा मुश्किल

देवास – उज्जैन रोड पर स्थित पुराने RTO ऑफिस के पास सिंधी कालोनी में पसरा कीचड़। रोड के कच्चे होने के कारण व नाली द्वारा बारिश के पानी की सही निकासी व्यवस्था ना होने के कारण बारिश का पानी रोड पर जमा हो जाता हे जिस कारण रोड पर हर तरफ कीचड़ ही कीचड़ जमा हो जाता है जिसमे आए दिन वाहन के फँस जाते है। वही कुछ वाहन कीचड़ के कारण गिरने से क्षतिग्रस्त भी हुए है। कीचड़ के कारण रहवासियों को पैदल चलकर आने जाने में बहुत परेशानी होती है। कालोनाइज़र द्वारा काटी गयी कालोनी में सड़क,नाली की सही व्यवस्था ना होने स्थानीय रहवासी नाराज़ है वही अब रहवासी इस समस्या से निजात पाने के लिए प्रशासन को शिकायत करेंगे।

परम पूज्य गुरुदेव जटाशंकर महंत श्री श्री 1008 संत श्री केशव दास जी त्यागी की स्मृति में ओम महाशक्ति ग्रुप संयोजक विपिन शिवहरे व उनके मित्र मंडल द्वारा केशव वाटिका का निर्माण किया गया

बागली | परम पूज्य गुरुदेव जटाशंकर महंत श्री श्री 1008 संत श्री केशव दास जी त्यागी (फलाहारी बाबा) की स्मृति में ओम महाशक्ति ग्रुप संयोजक विपिन शिवहरे व उनके मित्र मंडल द्वारा मात्र 24 दिन में 24 युवाओं द्वारा केशव वाटिका का निर्माण किया गया जिसकी चर्चा नगर ही नहीं अपितु पूरे जिले में हैं
एक समय जिस स्थान पर कोई आना जाना पसंद नहीं करता था उस जगह को आज विपिन शिवहरे मित्र मंडल द्वारा बहुत ही सुंदर वाटिका का सृजन किया गया केशव वाटिका का निर्माण बिना किसी सरकारी मदद के करीब ढाई लाख रुपए नगर से एकत्रित कर बाकी स्वयं विपिन शिवहरे मित्र मंडल ने वहन कर किया विपिन शिवहरे मित्र मंडल हमेशा से ही नगर हित के कार्यों में हमेशा तत्पर रहे हैं

? उत्तम आचार्य, बागली

ब्राम्हण समाज की वयोवृद्ध धापू बाई का निधन

कांटाफोड़ – नगर कांटाफोड़ में विगत दिवस ब्राम्हण समाज की वयोवृद्ध एवं शिवनारायण, गजानन, महेश एवं जितेंद्र कटारा की माता जी का 90 वर्ष की आयु में निधन हो गया जिनकी अंतिम यात्रा मे भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष महेश दुबे, आर सी तिवारी,राजेश होलानी, श्री निवास तिवारी, राजाराम यादव, सुशील पंसारी ,निर्मल पुरोहित, हमीद खान गुरमीत भाटिया,हरीश जोशी, सहित नगर के गणमान्य नागरिक आदि शामिल हुवे।

प्रतिबंध के बाद भी रखे ताजिये, पुलिस ने 7 लोगों पर केस दर्ज किया, दीदार को उमड़ी थी भीड़, बैंड-बाजे भी बजाए

उज्जैन। खाचरौद में प्रतिबंध के बावजूद ताजियों को सावर्जनिक स्थानों पर रखा गया। इमामबाड़े के बाहर रखे ताजिये को दीदार के लिए बड़ी संख्या में भीड़ पहुंची थी। इस दौरान बैंड-बाजे भी बजाए गए। इस धार्मिक कार्यक्रम का वीडियो सामने आने पर विरोध शुरू हो गया, जिसके बाद पुलिस ने सात नामजद लोगों के खिलाफ एफआईआर केस दर्ज कर लिया।

परीक्षार्थियों के जीवन को खतरे में डाल रही सरकार

कांटाफोड़। युवा कांग्रेस कोरोना काल में जेईई व नीट की परीक्षा स्थगित करने की मांग कर रही है। युवा कांग्रेस ने परीक्षा करवाने पर परीक्षार्थी का 25 लाख रुपये का बीमा करवाने की मांग भी की है। युवा कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता ओम जाट ने केंद्र सरकार से मांग की है कि कोरोना काल में जेईई और नीट की परीक्षाओं को स्थगित किया जाए। उन्होंने कहा कि जब अप्रैल माह में कोरोना के कारण परीक्षा को स्थगित किया गया था तो क्या अब हम कोरोना के मामले में अच्छी स्थिति में है। केंद्र सरकार 25 लाख परीक्षार्थियों के जीवन को खतरे में डाल रही है। जाट ने कहा कि प्रधानमंत्री पहले ही नमस्ते ट्रंप कार्यक्रम करवाकर बड़ी गलती कर चुके हैं, जिस कारण देश में कोरोना तेजी से फैला। अगर परीक्षा होने पर संक्रमण फैला तो इसकी जिम्मेदारी कौन लेगा। परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र तक आनेजाने में भी परेशानी होगी।

?बालकृष्ण शर्मा काटाफोड़