एमपी में अब तक 32.6 इंच बारिश,9 जिलों में हालात बिगड़े,देवास समेत 18 जिलों में आज ऑरेंज अलर्ट

लगातार हो रही बारिश ने मध्यप्रदेश की सूरत बिगाड़ दी है। सबसे ज्यादा हालात होशंगाबाद में बिगड़े। यहां 33 घंटे में 17 इंच बारिश हो गई। तवा और बरगी डैम से पानी छोड़े जाने से नर्मदा का जलस्तर शनिवार रात 10 बजे तक 983 फीट पर पहुंच गया। यह खतरे के निशान से 19 फीट ऊपर है। होशंगाबाद में 20 से ज्यादा बस्तियां 5 फीट पानी में डूब चुकी हैं। इसके अलावा 52 जिलों के में शनिवार को एक साथ बारिश हुई। प्रदेश में अब तक एक दिन की सामान्य बारिश 0.42 इंच से 397% ज्यादा पानी बरस चुका है।

मौसम केंद्र द्वारा भोपाल, उज्जैन, होशंगाबाद, रायसेन, नरसिंहपुर, सिवनी, बालाघाट, दमोह, सागर, बुरहानपुर, खंडवा, बड़वानी, धार, इंदौर, रतलाम, देवास, नीमच एवं मंदसौर में ऑरेंज अलर्ट और सीहोर, विदिशा, छिंदवाड़ा, राजगढ़, शाजापुर, आगर जिले के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है। इस बीच, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बाढ़ के हालात पर चर्चा के लिए हाई लेवल मीटिंग बुलाई है।

प्रदेश में बाढ़ से स्थिति खराब मुख्यमंत्री शिवराज ने बताया कि 9 जिलों के 394 से ज्यादा गांवों में बाढ़ ने तबाही मचाई है। एयरफोर्स के तीन हेलिकॉप्टर रेस्क्यू में जुटे हैं। तीन अन्य हेलिकॉप्टर रविवार को आएंगे। सीहोर में सेना के चार और रायसेन में दो कॉलम (एक कॉलम में इंजीनियर्स-टेक्नीशियनों समेत 70 जवान) तैनात किए गए हैं। होशंगाबाद में भी सेना मोर्चे पर है। यहां 2500 लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया गया।

• प्रदेश में अब तक 29.72 इंच बारिश होनी थी, लेकिन 32.6 इंच पानी बरस गया।

भर गए प्रदेश के बांध: पिछले साल से ज्यादा आया पानी

देवास – आज आई 333 लोगों की रिपोर्ट मे 20 लोगों की रिपोर्ट आई कोरोना पॉजिटिव

कोविड -19 हेल्थ बुलेटिन , देवास दिनांक 30 अगस्त 2020

◆ आज प्राप्‍त रिपोर्ट कोरोना संक्रमित (पाजिटिव) केसेस जानकारीः-

1 – पताः-शालिनी रोड ,देवास,पुरूष ,उम्र 35 वर्ष
2 – पताः-लाला लाजपतराय मार्ग ,देवास,पुरूष ,उम्र 46 वर्ष
3 – पताः-चाणक्यपुरी ,देवास,पुरूष ,उम्र 27 वर्ष
4 – पताः-मेनरोड पालनगर,देवास,पुरूष ,उम्र 30 वर्ष
5 – पताः-सिविल लाईन ,देवास,पुरूष ,उम्र 30 वर्ष
6 – पताः-सिविल लाईन ,देवास,पुरूष ,उम्र 50 वर्ष
7 – पताः-आवास नगर ,देवास,पुरूष ,उम्र 43 वर्ष
8 – पताः-पुलिस लाईन ,देवास,पुरूष ,उम्र 34 वर्ष
9 – पताः-सिविल लाईन ,देवास,महिला ,उम्र 31 वर्ष
10 – पताः-नई आबादी ,देवास, पुरूष ,उम्र 33 वर्ष
11 – पताः-पुलिस लाईन ,देवास,, पुरूष ,उम्र 31 वर्ष
12 – पताः-ढाचा भवन ,देवास,पुरूष ,उम्र 38 वर्ष
13 – पताः-चुनाखदान नागदा ,देवास, महिला ,उम्र 27 वर्ष
14 – पताः-ढाचा भवन ,देवास,महिला ,उम्र 22 वर्ष
15 – पताः-राजाबाग काॅलोनी ,देवास,महिला ,उम्र 19 वर्ष
16 – पताः-सिदार्थ नगर ,देवास,महिला ,उम्र 40 वर्ष
17 – पताः-सिदार्थ नगर ,देवास,पुरूष ,उम्र 42 वर्ष
18 – पताः-देवगढ,हाटपिपल्या,बागली,देवास,पुरूष ,उम्र 80 वर्ष
19 – पताः-एमआईजी नेहरू नगर,देवास, पुरूष ,उम्र 50 वर्ष
20 – पताः-भगतसिंह मार्ग ,देवास,पुरूष ,उम्र 21 वर्ष

◆ आज प्राप्त सैम्पल रिपोर्ट मे ग्राम बेगमखेडी ,जिला इन्दौर निवासी एक व्यक्ति की रिपोर्ट कोरोना संक्रमित (पाॅजिटिव) आने पर जानकारी/सूचना इन्दौर भेजी जायेगी। तथा केस इन्दौर जिले मे जोडा जायेगा।

  • 1 – आज लिये गये सैम्‍पल 335
  • 2 -आज लैब से प्राप्त सैंपल रिपोर्ट संख्या 333
  • 3 -आज प्राप्त सैम्पल रिपोर्ट में पाजिटिव संख्या 20
  • 4 -आज प्राप्त कुल सैम्पल रिपोर्ट में नेगेटिव संख्या’ 313
  • 5 -आज कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव, मरीज की मृत्‍यु संख्या 0
  • 6 -आज दिनांक तक लिये गये सैंपल संख्या 29573
  • 7 -आज दिनांक तक लैब से प्राप्त कुल सैंपल रिपोर्ट संख्या 29008
  • 8 -आज दिनांक तक कुल पाजिटिव संख्या 703
  • 9 -आज दिनांक तक प्राप्‍त सैम्पल रिपोर्ट में नेगेटिव संख्या’ 28076
  • 10 -आज कोरोना संक्रमित /पॉजिटिव ,मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त हुए संख्या 25
  • 11 -आज दिनांक तक कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव ,मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त हुए संख्या 572
  • 12 -आज दिनांक तक जिले मे कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव, एक्‍टीव मरीजो की संख्या 115
  • 13 -आज प्राप्त में पैथालॉजी द्वारा रिजेक्ट संख्या 0
  • 14 -आज दिनांक तक प्राप्त रिपोर्ट में पैथालॉजी द्वारा रिजेक्ट संख्या 219
  • 15 -आज दिनांक तक कोरोना वायरस सैम्पल रिपोर्ट अप्राप्त /रिपोर्ट आना शेष संख्या’ 565
  • 16 -आज दिनांक तक कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव,मरीज की मृत्‍यु संख्या 16

17 -जिले में अब तक का कोविड-19 पाॅजिटीविटी रेट (प्रतिशत मे) 2.42
18 -जिले में अब तक का कोविड-19 रिकवरी रेट (प्रतिशत मे) 81.37
19 -जिले में अब तक की कोविड-19 मोर्टीलिटी रेट (मृत्युदर) (प्रतिशत मे) 2.28

                                                     (डॉ एम.पी.शर्मा )      
                                मुख्य चिकित्सा एव स्वास्थ अधिकारी       
                                                  जिला-देवास

मध्यप्रदेश में खेती की ज़मीन का बंटवारा अब आसानी से हो सकेगा

शिवराज सरकार ने ग्रामीण क्षेत्र में खेती की जमीन का बंटवारा आसान कर दिया है। इसके लिये राजस्व विभाग के अंतर्गत मत भू-राजस्व संहिता कृषि खाते का विभाजन नियम 2000 बनाये गये हैं। आगामी दिनों में यह प्रावधान प्रभावशील हो जायेगा।

ग्रामीण क्षेत्र में परिवार के मुखिया द्वारा अपने परिजनों को खेती की भूमि का बंटवारा करने के लिये तहसीलदार के समक्ष आवेदन करना होगा। इसके लिये एक नया प्रारुप बनाया गया है जिसे भरकर देना होगा। तहसीलदार इस आवेदन पर भूमि के वारिसदारों को सूचना जारी करेगा। इस सूचना पर न्यूनतम 15 दिन एवं अधिकतम 45 दिन के अंदर वारिसदारों को तहसीलदारों के समक्ष उपस्थित होना होगा। सुनवाई के बाद तहसीलदार कृषि खाते के विभाजन का आदेश जारी करेगा। इसके बाद प्रत्येक वारिसदार को आदेश की प्रति, अद्यतन खसर, नक्शा तथा नई भू-अधिकार पुस्तिका निशुल्क दी जायेगी। राज्य सरकार साठ साल पहले 6 जनवरी 1960 को बनाये नियमों के तहत कृषि खातों का विभाजन करती थी जिन्हें अब निरस्त किया गया है।

खेती की जमीन के असली वारिसदारों का पता चल सकेगा। यदि विभाजन वाली खेती की भूमि पांच एकड़ से कम है तो सभी वारिसदारों को पीएम किसान निधि जो सालाना छह हजार रुपये होती है, का लाभ मिलेगा। बंटवारा के बाद मिलने वाले प्रमाण-पत्र निशुल्क होंगे। इन पर बैंकों से ऋण भी लिया जा सकेगा। विभागीय अधिकारी ने बताया कि राज्य सरकार ने नये प्रावधान के तहत खेती की भूमि के बंटवारे को आसान किया है। इससे वारिसदारों को अनेक लाभ मिल सकेंगे। परिवार का मुखिया भी बंटवारे में कुछ भूमि अपने पास रख सकेगा।

देवास विधायक गायत्री राजे पंवार बनी हाटपिपलिया विधानसभा उपचुनाव की विधानसभा सह प्रभारी

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री विष्णु दत्त जी शर्मा ने आगामी विधानसभा उपचुनाव हेतु विधानसभा के प्रभारी एवं सह प्रभारी की घोषणा की जिसमें देवास विधायक गायत्री राजे पवार हाटपिपलिया विधानसभा उपचुनाव की विधानसभा सह प्रभारी बनी।

अनलॉक-4 के लिए गाइडलाइन जारी: 7 सितंबर से दिल्ली में मेट्रो शुरू होगी, 21 सितंबर से धार्मिक, राजनीतिक कार्यक्रमों में 100 लोगों शामिल होने की मंजूरी दी

• सोशल डिस्टेंसिंग रखना होगा, इस पर गृह मंत्रालय खुद निगरानी रखेगा • किसी को भी देश में कहीं भी जाने के लिए अलग से अनुमति लेने की जरूरत नहीं पड़ेगी

भारत सरकार ने अनलॉक-4 के लिए शनिवार शाम गाइडलाइन जारी कर दी। यह 30 सितंबर तक लागू रहेंगी। इसके तहत, 7 सितंबर से चरणबद्ध तरीके से मेट्रो रेल शुरू करने की अनुमति होगी। 21 सितंबर से सोशल, अकादमिक, स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, कल्चरल, धार्मिक, राजनीतिक कार्यक्रम भी आयोजित हो सकेंगे। हालांकि, इसमें 100 लोगों को शामिल होने की अनुमति ही होगी।इंटर और इंट्रा स्टेट मूवमेंट पर अब कोई रोक नहीं होगी। किसी को भी देश में कहीं भी जाने के लिए अलग से अनुमति लेने की जरूरत नहीं पड़ेगी। सभी को राष्ट्रीय स्तर पर दिए गए निर्देशों का पालन करना होगा। सोशल डिस्टेंसिंग रखना होगा। दुकानों पर ग्राहकों के बीच भी सोशल डिस्टेंसिंग रखना अनिवार्य है। इस पर गृह मंत्रालय खुद निगरानी रखेगा।

65 साल से ऊपर के लोगों, 10 साल की आयु से नीचे के बच्चों, गर्भवती महिलाओं, अन्य घातक बीमारियों से जूझ रहे लोगों को जब तक जरूरी न हो बाहर नहीं निकलने की सलाह दी गई है। राज्य सरकारें अब बिना केंद्र सरकार की अनुमति के स्थानीय स्तर पर लॉकडाउन नहीं लगा पाएंगे। केवल कंटेनमेंट जोन में ही लॉकडाउन लगा सकेंगे।

11 करोड की जमीन का घोटाला करने वाले जादूगरों के नाम का खुलासा

देवास। देवास के इतिहास की सबसे बड़ी धोखाधड़ी की घटना फर्जी दस्तावेज को आधार बनाकर कालोनी काट दी गई तथा गरीबों के खून पसीने की कमाई को फर्जी तरीके से लूटा गया। एडव्होकेट देवेन्द्रसिंह व्यास ने बताया कि नवरत्न हेरीटीज नाम से कालोनी विकसित की गई यह जमीन पारस जैन पिता रकब जैन के नाम पर कभी थी ही नहीं। नवरत्न हेरीटेज कालोनी के दस्तावेजों में जो सर्वे नम्बर 274/5/1, 274/5/2 व 275/3 का उल्लेख है असल में वो सर्वे नम्बर शासकीय दस्तावेज में कभी था ही नहीं। नवरत्न कालोनी का जो सर्वे नम्बर 275/5 है उसे पारस जैन, गौरव जैन व अन्य के द्वारा फर्जी तरीके से राजस्व रिकार्ड में दर्ज किया गया। इनके पास उस सर्वे नम्बर 275/5 का कोई आधार नहीं है। यह कि सर्वे नम्बर 275/5 की रजिस्ट्री पारस जैन, गौरव जैन व अन्य के पास कभी थी ही नहीं। पारस जैन ने जब राजस्व रिकार्ड में छोड़छाउ की तब किसी शशिबाई नामक महिला को शामिल किया जबकि गौरव जैन व अन्य को रजिस्ट्री की गई जब सुशीला बाई नामक महिला को खड़ा किया गया। नवरत्न हेरीटेज कालोनी की भूमि में पारस जैन, गौरव जैन व अन्य के द्वारा एक सर्वे नम्बर 275/3 को शामिल किया गया जो किसी अन्य संस्था के नाम से राजस्व रिकार्ड में दर्ज है। नवरत्न हेरीटेज कालोनी शासकीय रिकार्ड में काटापीटी कर कूट रचित दस्तावेज के आधार पर विकसित की गई। कालोनी की जो मान्यता है वह भी फर्जी दस्तावेजों क ो आधार बनाकर शासकीय अधिकारियों से सांठगांठ कर प्राप्त की गई है। नवरत्न हेरीटेज कालोनी से पारस जैन, गौरव जैन व अन्य के द्वारा लगभग 11 करोड से अधिक रूपये देवास की आम जनता सेे ऐठने की पूरी योजना बना ली । जिसकी शिकायत करने पर भी शासन प्रशासन द्वारा कोई कार्यवाही नहीं की गई।

5 सितम्बर शिक्षक दिवस का प्रदेशव्यापी बहिष्कार, मप्र प्रांतीय अशासकीय संघ का आव्हान

 देवास। म.प्र . प्रातीय अशासकीय शिक्षण संस्था संघ प्रांताध्यक्ष कैलाश आचार्य के द्वारा आयोजित प्रांतीय समिति एवं जिलाध्यक्षो की संयुक्त बैठक में अशासकीय विद्यालय नही खोलने की सरकार की नीति की घोर निन्दा करते हुए म.प्र. शासन शिक्षा मंत्री एवं मुख्यमंत्री के निर्णयो को पक्षपात पूर्ण, किसी षडय़ंत्र के तहत होने तथा अशासकीय विद्यालयो को समाप्त करने, कार्यरत शिक्षको एवं कर्मचारियो को आत्महत्या करने को मजबूर करने वाला कदम बताया। श्री आचार्य ने प्रांत सचिव दीपेश ओझा, प्रांतीय उपाध्यक्ष जयंत हलधर, मोनू शर्मा, प्रात कोषाध्यक्ष महेन्द्र शाह, प्रांत सहसचिव दिलीप सिरवाल एवं अमित आचार्य, जिलाध्यक्ष अजरुद्दीन दमोह, अखिलेश दुबे खरगोन, विजय शकर यादव, मनोज कुलकर्णी खण्डवा, यशवंत गोयल धार, पंकज वर्मा आगर, अविनाश उपाध्याय, उज्जैन, ओमप्रकाश पुरोहीत रतलाम, गणेश पाटीदार नागदा, संभागीय अध्यक्ष उज्जैन अशोक परमार एवं सचिव राजेश शर्मा की उपस्थिति में कई शासन विरोधी एवं अशासकीय शिक्षको के हित में प्रस्ताव पारित किए गए। 31 अगस्त को प्रदेश के सभी जिलो पर प्रेस वार्ता का आयोजन किया जाएगा। 31 अगस्त से 10 सितंबर तक सभी अशासकीय विद्यालय संचालक एवं शिक्षक, कर्मचारी गण काली पट्टी बाये बाँह पर बाँधकर विरोध करेंगे। द्वितीय चरण में दिनांक 01 सितंबर से दिनांक 10 सितंबर तक सभी अशासकीय विद्यालयो की हड़ताल रहेगी। पूर्ण रूप से बंद रहेंगे। कोई प्रवेश, टी.सी., शासन को जानकारी देना सभी काम बंद रहेंगे। दिनांक 05 सितंबर शिक्षक दिवस का पूर्ण बहिष्कार करते हुए शासन द्वारा आयोजित कार्यक्रमो के बाहर काली पट्टी बाँधकर काले झण्डे दिखाये जायेंगे। चतुर्थ चरण में प्रदेश की राजधानी भोपाल में सभी जिलो से न्यूनतम 500 विद्यालय संचालक एवं शिक्षक एकत्रित होकर विधान सभा का घेराव करेंगे, मुख्यमंत्री एवं शिक्षामंत्री के बंगलो का घेराव व प्रदर्शन करेंगे। शेष रूपरेखा इस चरण बाद तय की जायेगी। कार्यक्रम में अन्य जिलो के पदाधिकारी गगन शर्मा, सीताराम, अतुल उपाध्याय, संजय, अमित जैन, नरेन्द्र राठौर, दिनेश मेहता, पंकज शर्मा, शेलेन्द्र त्रिवेदी की उपस्थिति में आगर जिलाध्यक्ष पंकज शर्मा ने संचालन किया। बैठक का समापन स्वरुचि भोज से सम्पन्न हुआ।

अतिवर्षा की स्थिति की समीक्षा के लिए उच्चस्तरीय बैठक संपन्न

अतिवर्षा और बाढ़ से प्रदेशवासियों की रक्षा हमारा कर्तव्य भी है और धर्म भी : मुख्यमंत्री श्री चौहान

आवश्यक होने पर सेना तथा वायुसेना की मदद ली जाएगी

देवास। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि प्रदेश में बनी अतिवर्षा और बाढ़ की स्थिति से कोई जनहानि न हो, यह सुनिश्चित करना हमारा कर्तव्य भी है और धर्म भी। उन्होंने विशेष रूप से भोपाल, होशंगाबाद तथा जबलपुर संभाग में आगामी 48 घंटों में बन रही अतिवृष्टि की संभावनाओं को देखते हुए, जिला प्रशासन को निरंतर सतर्क रहने के निर्देश दिए। आवश्यकता होने पर सेना और वायुसेना की मदद ली जाए। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, नावों, गोताखोरों तथा उपकरणों की तत्काल उपलब्धता सुनिश्चित करें। निचली बस्तियों में पानी भरने की आशंकाओं को देखते हुए लोगों को समय रहते राहत शिविरों में शिफ्ट किया जाए। शिविरों में कोरोना से बचाव की सभी सावधानियाँ बरती जाएं। अतिवृष्टि तथा बाढ़ से प्रभावित व्यक्ति डायल-100 तथा फोन नं. 1079 पर मदद के लिए संपर्क कर सकते हैं।

नर्मदा नदी के लगातार बढ़ते जलस्तर और विभिन्न बांधों के गेट खुलने तथा सहायक नदियों से आ रहे पानी के कारण होशंगाबाद, शाहगंज तथा बरेली में जिला प्रशासन को आगामी 10 दिन के लिए मुस्तैद रहने के निर्देश भी दिए गए हैं। बैठक में डूब में आने वाले संभावित निचले इलाकों की जिलावार जानकारी ली गई। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश में बनी अतिवर्षा और बाढ़ की स्थिति की समीक्षा कर रहे थे। मुख्यमंत्री निवास में आयोजित बैठक में संभागवार स्थिति पर चर्चा हुई।
बैठक में जानकारी दी गई की भोपाल, होशंगाबाद तथा जबलपुर संभाग में निरंतर अतिवर्षा जारी है तथा अगले 48 घंटों में भी वर्षा की संभावना है। साथ ही सागर तथा उज्जैन संभाग भी वर्षा से प्रभावित हैं। ग्वालियर संभाग भी इससे प्रभावित होगा। प्रदेश के सभी बांध लगभग भर गए हैं। तवा डेम के 13 में 13 गेट खोले गए हैं, इंदिरा सागर बांध के 22 गेट, ओंकारेश्वर में 23 में से 21 गेट, राजघाट बांध पर 18 में से 14 गेट, बरगी बांध 21 में से 17 गेट खोले गए हैं। सरदार सरोवर बांध भी हाई लेवल से 7 मीटर नीचे है। मण्डला तथा पेंच बांध के भी गेट खोले गए हैं। जबलपुर संभाग में छिंदवाड़ा और नरसिंहपुर में सबसे अधिक बारिश हुई है। छिंदवाड़ा के बेलखेड़ा में 150 लोगों को सुरक्षित केम्प में पहुँचाया गया। यहां बाढ़ में फंसे मधु कहार को सुरक्षित निकाला गया। नर्मदा नदी की सहायक नदियों से आ रहे पानी के कारण जलस्तर भी लगातार बढ़ रहा है। इन्दौर संभाग में सर्वाधिक वर्षा खण्डवा में दर्ज की गई है। सागर संभाग के दमोह, छतरपुर, निवाड़ी भी अतिवर्षा से प्रभावित हैं तथा राहतगढ़ में कुछ परिवारों को कैम्प पहुँचाया गया है।उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में मुख्य सचिव श्री इकबाल सिंह बैंस, पुलिस महानिदेशक श्री विवेक जौहरी, अपर मुख्य सचिव गृह श्री राजेश राजौरा तथा अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

देवास के खिलाडियों को बुनियादी सुविधाऐ उपलब्ध कराई जावेगी – कलेक्टर

देवास । देवास जैसे छोटे शहर में मेहनती खिलाडियों की कमी नही है। यहॉ के प्रतिभावान खिलाडियों ने अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर देवास का नाम गौरवान्वित किया है । उक्त विचार कलेक्टर चंद्रमौली शुक्ला ने हॉकी के जादुगर मेजर ध्यानचंद की जयंती राष्ट्रीय खेल दिवस (29 अगस्त) के अवसर पर व्यक्त किये। नारायण क्रीडा मंडल द्वारा पायोनियर पब्लिक स्कूल में हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद का जयंती को राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में मनाया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि चंद्रमौली शुक्ला कलेक्टर देवास ने मेजर ध्यानचंद के चित्र पर माल्यार्पण किया। इस अवसर पर देवास के अंतर्राष्ट्रीय सॉफ्ट टेनिस खिलाडिय़ों को मध्यप्रदेश शासन द्वारा प्रदत्त सर्वोच्च खेल शिखर अंलकरण पुरूस्कार विक्रम अवार्ड जय मीणा एवं एकलव्य अवार्ड आदित्य दुबे मिलने पर मुख्य अतिथि द्वारा पुष्पगुच्छ प्रदान कर सम्मानित किया एवं उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामना दी साथ ही कहा कि देवास के खिलाडियों को बुनियादी सुविधाऐ उपलब्ध कराई जावेगी। साथ ही दोनो खिलाडियों को सॉफ्टटेनिस किट रेकैट, ट्रेक सूट एवं शूज दिये जाएंगे। दोनों खिलाडियों के कोच विश्वामित्र. अवार्डी सुदेश सांगते एवं गौरव कदम है। खिलाडिय़ों की इस उपलब्धि पर नगर निगम आयुक्त विशालसिंह चौहान ने दोनो खिलाडिय़ों को बधाई दी। इस अवसर पर विभिन्न खेल संघों, श्रीकांत उपाध्याय,हेमेन्द्र निगम, मनीष जायसवाल, प्रवीण सांगते, मुजीब शेख विजय वर्मा, एस.एन. नामदेव, निसार खान, महेश सोनी, विपुल चौहान आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन सलीम शेख ने किया एवं आभार गौरव कदम ने माना। उक्त जानकारी विश्वामित्र अवार्डी सुदेश सांगते ने दी।

गंदगी भारत छोडो अभियान के तहत स्वच्छ देवास हेतु हुई विशेष सफाई

देवास/ शहर मे गंदगी भारत छोडो अभियान मे नगर निगम आयुक्त विशालसिह चौहान के निर्देशन मे निगम की टीम द्वारा शहर मे नालियो की एवं कचरा पाईंटो की तथा कचरा पेटीयो के साथ-साथ सडको की भी सफाई की जा रही है। एक ओर वर्षा होने से सफाई कार्यो मे आ रही समस्याओ को देखते हुये भी निगम की टीम द्वारा शहरी क्षेत्रो के व्यवसाईक क्षेत्रो मे विशेष रूप से नालियो की सफाई की गई तथा एकत्रित कचरा उठाया गया। जिससे नालियो मे बारीश का पानी जमा न हो, झोनल प्रभारियो द्वारा व्यवसाईक क्षेत्रो मे गिरते पानी मे नालियो का कचरा निकलवाया जा रहा है। जिससे सफाई के साथ-साथ नाली चौक न हो। इसी प्रकार वार्ड क्रमांक 37 की बावडी की भी सफाई करवाई जाकर उसका कचरा निकाला गया तथा वार्ड क्रमांक 4, 38, 39, मे कचरा पाईंटो की सफाई की गई साथ ही सम्पूर्ण वार्डो मे सफाई अभियान जारी है। झोनल प्रभारी द्वारा सुभाष चौक एवं कचरा पाईंटो के आस-पास के रहवासियो को कचरा सडक पर नही डालने हेतु समझाई दी गई तथा कहा कि कचरा सडक पर डालते हुये पाये जाने पर चालानी कार्यवाही की जावेगी।

निगम की आईसी मेम्बर टीम द्वारा रहवासियो को सेग्रीगेशन, दो डस्टबीनो मे गीला, सुखा कचरा अलग-अलग रखने तथा सेनेट्री पेड को कागज मे लपेटकर कचरा गाडी की तीसरी डस्टबीन मे डालने की समझाई दी गई। इसी प्रकार शहर मे बिना मासक के निकलने वाले राहगीरो पर निगम की टीम द्वारा सतत रूप से चालानी कार्यवाही की जा रही है तथा सार्वजनिक स्थान पर थुकने व सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नही करने पर भी चालानी कार्यवाही की जा रही है।