देवास के देहरिया साहू गांव में हुआ दो चचेरे भाइयों के बीच खुनी संघर्ष… दोनों की हुई मौत…

देहरिया साहू गांव में हुए दो चचेरे भाइयों ( संतोष पिता अम्बाराम पाटीदार 45 वर्ष , प्रभुलाल पिता सुखराम पाटीदार 42 वर्ष ) के बीच खुनी संघर्ष में दोनों की हुई मौत। प्रारंभिक जानकारी में जमीन विवाद का मामला लग रहा है।
जानकारी के अनुसार सुबह दोनों खेत पर गए थे और दोनों के बीच वही विवाद हो गया। हाटपीपल्या थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है दोनों के शव का पोस्टमार्डम हाटपीपल्या के अस्पताल में किया जा रहा है

? उत्तम आचार्य बागली

उपचुनाव को लेकर विधायक राजे सघन जनसंपर्क कर ले रही बैठकें

देवास। हाटपिपलिया विधानसभा में उपचुनाव की तैयारियों को लेकर देवास विधायक श्रीमंत गायत्री राजे पवार राजमाता द्वारा सघन बैठक व सेक्टर प्रभारियों से चर्चा की जा रही है और साथ ही सेक्टर प्रभारियों को यह निर्देशित किया जा रहा है कि अपने-अपने सेक्टर में हर एक कार्यकर्ता हर एक मतदाताओं को घर से निकाल कर भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी मनोज चौधरी के समर्थन में मतदान कराने की अपील की तथा हाटपिपलिया विधानसभा की सह प्रभारी श्रीमंत गायत्री राजे पवार राजमाता जी द्वारा बैठक शिप्रा मंडल के ग्राम चंदाना, शिप्रा, टिगरिया गोगा, राजोद, खटांबा, सिया, सिगावदा में सेक्टर प्रभारियों की बैठक ली। इस अवसर पर विक्रम सिंह पवार, सुरेश आर्य जी, भाजपा जिला अध्यक्ष राजीव खंडेलवाल, बहादुर मुकाती, भाजपा प्रत्याशी मनोज चौधरी, नीमच विधायक दिलीप सिंह परिहार, हुकुम मुकाती, फूल सिंह चावड़ा, पूर्व महापौर सुभाष शर्मा, मनोहर सिंह बैरागढ़, नारायण सिंह चौधरी, जुगनू गोस्वामी आदि उपस्थित थे। उक्त जानकारी लखन पवार ने दी।

ईदगाह रोड पर निगम द्वारा अवैध रूप से चल रहे निर्माण कार्य को तोडा गया

देवास/ नगर निगम द्वारा शहर के ईदगाह रोड पर बिना निगम की अनुमति के चल रहेे निर्माण कार्य पर कार्यवाही कर निर्माण कार्य को निगम के संसाधनो से तोडा गया। निगम प्रभारी कार्यपालन यंत्री इंदुप्रभा भारती, प्रभारी सहायक यंत्री मुशाहीद हन्फी, उपयंत्री श्याम सुन्दर रघुवंशी, चंदन सोनी द्वारा निगम की टीम के साथ उक्त अवैध रूप से निर्माण कार्य जो कि लिन्टेल हाईट तक निर्मित किये गये निर्माण कार्य को निगम के संसाधनो से तोडा गया। उक्त अवैध निर्माण कार्य के स्वामी मेहमुद पिता अलाउद्दीन, मकसूद पिता अलाउद्दीन, जाकीर पिता अलाउद्दीन को निगम द्वारा पूर्व मे ही बिना अनुमति किये जा रहे निर्माण को रोकने हेतु सूचना पत्र जारी किये गये थे। किन्तु समयावधी उपरांत भी संबंधितो द्वारा अवैध निर्माण नही हटाया जाने एवं सूचना प्राप्ती के पश्चात भी निर्माण कार्य अवैध रूप से चालु रखे जाने पर निगम द्वारा उक्त अवैध निर्माण को तोडा गया। नगर निगम आयुक्त विशालसिह चौहान के निर्देशन मे शहर के समस्त 45 वार्डो मे निगम की बिना अनुमति के किये जा रहे अवैध निर्माण कार्यो का सर्वे कर सूची बनाई जाकर उन पर कार्यवाही की जावेगी।

देवास जिले के किसान प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना अन्‍तर्गत अपनी फसलों का बीमा 07 सितम्‍बर तक कराये

देवास । कलेक्‍टर श्री चन्‍द्रमौली शुक्‍ला ने बताया कि देवास जिले के किसान प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना अन्‍तर्गत अपनी खरीफ फसलों का बीमा 07 सितम्‍बर 2020 तक करा सकते हैं। देवास जिले के अलावा रायसेन, सिहोर, होशंगाबाद और हरदा जिले में प्रधान मंत्री फसल बीमा की तिथि बढा कर 07 सितम्‍बर कर दी है। अतिवृष्टि और बाढ़ के कारण जिले के जो किसान 31 अगस्‍त तक फसल बीमा नहीं करवा पाये हैं, ऐसे किसानों के लिये फसल बीमा की तारीख बढ़ाकर 07 सितम्‍बर कर दी गई है। उन्होंने किसानों से आग्रह किया कि समय रहते फसल बीमा करायें।

नर्मदा बाढ़ आपदा पीड़ितों को महिला मंडल के द्वारा खाद्य सामग्री वितरित

नेमावर| अखिल भारतीय मारवाडी महिला सम्मेलन शाखा कन्नौद के द्वारा नेमावर मे बाढ पीडितो दर्जन भर से अधिक गांवों में दौरा कर हजारों की संख्या में भोजन के पेकेट साथ जरूरत की सामग्री का वितरण किया इस अवसर पर प्रांत प्रमुख श्रीमती किरण गर्ग हरदा , प्रांत अध्यक्ष श्रीमती माया सिंहल, प्रांत बाल विकास प्रमुख श्रीमती रेणु भूतडा इंदौर, श्रीमती उज्जवला भूतडा अध्यक्ष मारवाड़ी महिला मंडल कन्नौद, श्रीमती शानू नायक , श्रीमती रंजना उपाध्याय, श्रीमती प्रमीला गोरानी, श्रीमती लीना सोनी, श्रीमती पूनम मोदी, श्रीमती प्रियकां सोनी, श्रीमती प्रिया राठी , श्रीमती गायत्री जाट पूर्व जनपद अध्यक्ष कन्नौद, श्रीमती ममता सेन सहित मारवाड़ी महिला मंडल के कार्यकारी सदस्य मौजूद थी।

? चचल भारतीय कान्नोद

मजदूरों के परिवहन के लिए अधिग्रहित की गई बसों का तीन माह बीत जान पर भी नहीं किया भुगतानबस मालिकों नेे दिया जिलाधीश को ज्ञापन

देवास। देवास जिला बस मालिक संघ ने मजदूरों के परिवहन के लिए अधिकृत की गई बसों के भुगतान के लिए जिलाधीश को ज्ञापन दिया। ज्ञापन में बताया गया कि कोरोना महामारी के चलते श्रमिक मजदूरों को दवेास से गुना, मालथोन, यात्री बसों द्वारा छोडा गया था समस्त यात्री बसें का अधिग्रहण शासन द्वारा किया गया था। यात्री बसों में स्वयं वाहन मालिकों द्वारा डीजल भरवाया गया और अपने अपने बस स्टाफ को वेतन दिया गया । बस मालिकों द्वारा अपने अपने बिल जिला परिवहन अधिकारी को प्रस्तुत कर दियेे गए थे। जिसे तीन माह से उपर हो चुके है, यात्री बसों को प्रतिमाह का टेक्स बकाया हो गया है व बस मालिक आर्थिक तंगी से गुजर रहा है। बस मालिक अपने पैसे के लिए कलेेकटर ऑफिस, आर.टी.ओ. ऑफिस के चक्कर लगा कर परेशान हो गए है। फिर भी भुगतान नही हो रहा है। समस्त बस मालिकों ने मांग की है कि अतिशीघ्र उनका भुगतान किया जाए जिससे कि पुन: बसों का सुचारू संचालन किया जा सके। इस अवसर पर महेन्द्र व्यास, राजु पुराणिक, मोहनदादा, अफसर, अकिल, बबलू शर्मा, अबरार शेख आदि बस मालिक उपस्थित थे।

एम.जी रोड पर स्थित जवेरी राम मंदिर मे पशुपतिनाथ महादेव का किया गया मन मोह लेने वाला आकर्षक श्रृंगार

देवास। आज गुरुवार को एम.जी रोड स्थित जवेरी राम मंदिर मे पशुपतिनाथ महादेव का आकर्षक मनमोहक श्रृंगार किया गया। श्रृंगार शुजालपुर के अमन कारपेंटर द्वारा भांग से किया गया। अमन को पूरा श्रृंगार करने में लगभग 4 से 5 घन्टे का समय लगा। महादेव पर हुए श्रृंगार को एक बार देखते ही भक्तो के मन को आकर्षित करने लगता है। अमन द्वारा बुधवार को देवास के प्रसिद्ध खेड़ापति हनुमान मंदिर पर भी महादेव का महाँकाल राजा के स्वरूप का आकर्षक श्रृंगार के साथ-साथ पिछले दिनों भी देवास के प्रसिद्ध बिलावली महादेव मंदिर पर शिवलिंग का अद्भुत श्रृंगार करते हुए देवास माता टेकरी पर विराजित माँ तुलजा भवानी व माँ चामुंडा के मुख स्वरूप का मुखारविंद श्रृंगार किया गया था साथ ही बालगढ़ रोड पर स्थित भोलेनाथ महादेव मंदिर के शिवलिंग पर भी अर्धनारीश्वर और साँवरिया सेठ के स्वरूप का श्रृंगार किया गया था।

उज्जैन मे मास्क नहीं पहनने पर 1007 लोगों को जेल में रखा, दुकान संचालकों को चेतावनी- गाइड लाइन का पालन करें अन्यथा प्रतिष्ठान सील

बुधवार को राजस्व, पुलिस व नगर निगम की संयुक्त टीमों ने शहरभर के विभिन्न चौराहों पर खड़े रहकर मास्क नहीं पहनने वालों के खिलाफ कार्रवाई की। ऐसे 1007 लोगों को माधव कॉलेज की अस्थाई जेल भेजा।

एक दिन में इतने लोगों पर कार्रवाई का यह अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है। चार घंटे जेल में रखने के बाद संबंधितों को छोड़ा गया। इससे पहले उन्हें गाइड लाइनों का पालन करने की शपथ दिलाई गई। रिहाई के वक्त उन्हें दस-दस रुपए के दो मास्क खरीदने के लिए भी कहा गया।

इधर एडीएम ने दुकान व प्रतिष्ठान संचालकों को चेतावनी दी है कि वे भी कारोबार के समय मास्क पहनकर रखें। आने वाले ग्राहकों को भी इसके लिए सलाह दें। सोशल डिस्टेसिंग का पालन भी करें और करवाएं। उल्लंघन करने पर वे कार्रवाई के दायरे में आएंगे। उनकी दुकान व प्रतिष्ठान सील किए जाएंगे।

मुख्यमंत्री श्री चौहान के निर्देश, हर जिले में बनेंगे कमांड कंट्रोल रूम, दिन में दो बार लेंगे होम आइसोलेशन वालों की जानकारी

अब कोरोना संक्रमित व संदिग्धों की देखभाल के लिए मध्यप्रदेश के हर जिले में बनेंगे कमांड कंट्रोल रूम। यही से होम आइसोलेशन व होम क्वारेंटाइन वाले हर व्यक्ति से दिन में कम-से-कम दो बार उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली जाएगी। उन्होंने निजी अस्पतालों में इलाज कराने वालों के लिए निर्देश दिए कि अधिकारी देखें कि वहां प्रोटोकॉल का पालन हो और वे मनमानी फीस न वसूले। प्राइवेट हॉस्पिटल के पास सभी संसाधन और मेडिकल सुविधा उपलब्ध हों।उन्होंने कलेक्टरों को निर्देश दिए कि वे अपने क्षेत्र में प्राइवेट हॉस्पिटल के साथ समन्वय कर उनके पास उपलब्ध संसाधनों और मेडिकल सुविधाओं की जानकारी प्राप्त लें।

सेंट जॉन स्कूल चापडा में अवैध फीस वसूली जारी,अवैध शिक्षण शुल्क वसूलने के लिए विधार्थी का टी.सी. रोका

बागली। कोरोना महामारी के इस मुश्किल दौर में शासन के स्पष्ट निर्देश के बाद सेंट जॉन स्कूल चापडा में अवैध फीस वसूली का कारोबार जारी है। पालक वारिस अली ने बताया कि उनका पुत्र उबेद अली नर्सरी कक्षा से 11वी तक विधालय का नियमित छात्र रहा है और उसके द्वारा नवोदय कांटेस्ट में नेशनल लैबल तक 77 रेक बनाई है तथा इस वर्षे भी 11वी उच्च गणित से 95% अंको से उत्तीर्ण की हैं।वर्तमान में विशेषज्ञों के अभाव में बडी कक्षाओं के विधार्थियों की कठिन अवधारणा स्पष्ट नहीं होने के कारण पालक श्री अली ने भविष्य की चिंता करते हुए अपने बच्चे को अन्य संस्था में प्रवेश दिलाने के लिए टी सी हेतु आवेदन दिनांक 26 जून 2020 को नियत प्रारूप पर प्रेषित किया

लेकिन जानबूझकर अवैध फीस वसूली करने हेतु पालक के जुलाई-अगस्त में बहुत बार स्कूल जाने पर भी टी सी नहीं दी और न आवेदन की प्राप्ति प्रदान की दोबारा आवेदन करवाया और उसकी भी प्राप्ति प्रदान नहीं की गई और टी सी के लिए पहले 6000रूपये फीस जमा करने की बात कहीं गई और बाद में 4940 रूपये प्रथम इन्सटालमेट की फीस ली गई

जो कि जून में टी सी के लिए आवेदन करने के कारण पुरी तरह अवैध हैं। साथ ही अवैध फीस वसूली करने के बाद प्राप्ति रसीद तक नहीं दी जा रही थी पालक के मांगने पर पहले एक सामान्य लाल पर्ची पर जिसमें स्कूल का कोई उल्लेख नहीं है पर रसीद दी जाने लगी जब पालक ने प्रिन्टेड रसीद मांगी तब दी गई है। टी सी पर विधालय के कार्य दिवस और छात्र उपस्थिति भी शून्य बताई गई है

और आनलाईन कक्षा का जुलाई से सितम्बर तक की फीस वसूली गई है जो कि अवैध लूट का प्रमाण है। पालक के द्वार टी सी प्राप्ति रसीद पर स्पष्ट लिखा है कि आवेदन 26जून को किया गया था लेकिन टी सी 2 सितम्बर को प्राप्त हो रही हैं। संपूर्ण घटनाक्रम की विडियो भी पालक ने बनाई है और फोटो ग्राफ भी हैं जिसमे स्पष्ट है कि पालक की प्राप्ति टीप पर उंगली रखकर तारीख छुपाई जा रही है। पीड़ित पालक के द्वारा संपूर्ण तथ्यों और दस्तावेजी प्रमाणों के साथ संस्था की अवैध फीस वसूली के गौरखधंधे की शिकायत मुख्यमंत्री,शिक्षा मंत्री,लोकसंचनालय,नेता प्रतिपक्ष से लगाकर क्षेत्रीय विधायक, कलेक्टर देवास और जिला शिक्षा अधिकारी सहित हर जवाबदार अधिकारी तक करते हुए अवैध फीस वसूली करने वालों के विरूद्ध कठोर कार्यवाही करने की मांग की है। विधालय में शासन और शिक्षा अधिकार अधिनियम के मापदण्डों की सरेआम धज्जियां उड़ाई जा रही हैं और अभिभावकों के साथ दबाव बनाकर जैसे टी सी व अंकसूची रोककर अवैध फीस वसूली जा रही है। अभिभावकों में आक्रोश हैं और स्कूल प्रबंधन के विरूद्ध कार्यवाही की मांग की गई है।

✒️ बागली से उत्तम आचार्य की खास रिपोर्ट