देवास। नगर निगम आयुक्त विशालसिह चौहान द्वारा सहायक ग्रेड-3 आरिफ बैग को विभागीय कार्यो की महत्वपूर्ण नस्तीयो को स्वंय के पास रखने, कार्य मे जानबुझकर टालमटोल एवं विभागीय कार्य मे व्यवधान उत्पन्न करने, कर्तव्यो व दायित्वो का निर्वहन न किये जाने के कारण तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। इसी प्रकार आयुक्त द्वारा वार्ड क्रमंाक 14 के सहायक राजस्व निरीक्षक प्रफुल्ल गिल्लोरे को संपत्तिकर, शहरी विकास उपकर, समेकित कर, शिक्षा उपकर की वसुली निरंतर कम आने से वरिष्ठ अधिकारियो एवं राजस्व अधिकारी द्वारा मौखिक रूप से बार-बार समझाईश दी जाने के पश्चात वसुली मे रूची नही लेने, सौंपे गये दायित्वो का निर्वहन न करने वसुली कार्य मे लापरवाही, आदेशो की अवहेलना व अनुशानहीनता करने के कारण तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया। इनकी निलंबन अवधी मे इन्हें जीवन निर्वाह भत्ता पाने की पात्रता होगी, इनका मुख्यालय सामान्य प्रशासन विभाग नियत किया गया है।
Category: देवास
निगम के स्वास्थ्य कर्मचारियो को आवास सुविधा हेतु किये रिक्त भवनो के पंजीयन
देवास/ प्रधानमंत्री आवास योजनान्तर्गत नगर निगम द्वारा निगम के स्वास्थ्य कर्मचारियो को आवास सुविधा प्रदान करने हेतु उनका पंजीयन स्थानीय मल्हार स्मृति मंदिर आडिटोरियम हाल मे शिविर के माध्यम से किया गया। नगर निगम आयुक्त विशालसिह चौहान के निर्देशन मे अपर आयुक्त प्रिया वर्मा, उपायुक्त तनूजा मालवीय की उपस्थिती मे प्रधानमंत्री आवास योजना के रिक्त भवनो का पंजीयन शिविर मे किया गया। आयुक्त ने बताया कि निगम के स्वास्थ्य कर्मचारियो को उनके रहने, उनकी बुनियादी जरूरतो को पूरा करने की सुविधाओ हेतु 73 भवनो का पंजीयन हेतु पंजीकृत किया गया। आयुक्त ने बताया कि निगम स्वास्थ्य कर्मचारियो को आवास सुविधा उपलब्ध कराने हेतु विभिन्न बैंकींग सेवाओ का लाभ दिये जाने के लिये गत दिनो आयोजित शिविर मे सेन्ट्रल बैंक, नर्मदा मालवा बैंक, महाराष्ट्र बैंक, बैंक ऑफ इन्डिया के अधिकारियो ने कर्मचारी हितेषी योजनाये, कर्मचारितो के बीमा संबंधी विषयो की विस्तृत जानकारी के साथ ही कर्मचारियो के जिज्ञासा प्रश्नो का समधान किया। शिविर मे प्रभारी अधिकारी शाहीद अली, उनेजा खान सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
सुप्रीम कोर्ट का देशभर में मुहर्रम पर मातमी जुलूस निकलने की अनुमति देने से इनकार
सुप्रीम कोर्ट ने मुहर्रम जुलूस निकालने के लिए अनुमित देने वाली याचिका को खारिज कर दिया है। सुप्रीम कोर्ट ने लखनऊ स्थित याचिकाकर्ता को अपनी याचिका को इलाहाबाद हाईकोर्ट ले जाने को कहा। कोर्ट ने कहा कि वह ऐसे आदेश पारित नहीं करेगा जो इतने लोगों के स्वास्थ्य को खतरे में डाल दे। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि इससे एक विशेष समुदाय को निशाना बनाया जाएगा और अराजकता फैलेगी। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हुई सुनवाई में पीठ ने कहा, आप एक सामान्य आदेश के लिए कह रहे हैं और फिर अगर हम इसकी अनुमति देते हैं तो इससे अराजकता फैल सकती है। शीर्ष अदालत ने कहा, वह पूरे देश के लिए एक सामान्य आदेश कैसे पारित कर सकता है। एक अदालत के रूप में हम सभी लोगों के स्वास्थ्य को जोखिम में नहीं डाल सकते हैं। पीठ ने याचिकाकर्ता को लखनऊ में जुलूस की सीमित प्रार्थना के साथ हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाने की स्वतंत्रता देते हुए याचिका वापस लेने की अनुमति दी। शीर्ष अदालत शिया नेता सैयद कल्बे जव्वाद की याचिका पर सुनवाई कर रही थी।
देवास – 26 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रांतीय शिक्षक संघ ने मुख्यमंत्री के नाम जिला कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
देवास। प्रांतीय शिक्षक संघ के आव्हान पर प्रदेश के हर जिले में ज्ञापन दिया जा रहा है। प्रांतीय शिक्षक संघ जिला देवास ने 26 सूत्रीय माँगो को लेकर गुरूवार को मुख्यमंत्री के नाम जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। कार्यकारी अध्यक्ष अरूण मिश्रा ने ज्ञापन में बताया कि अध्यापक एवं नवीन शिक्षक संवर्ग की विभिन्न लम्बित माँगो से समय-समय पर सरकार को अवगत किया गया है, किन्तु सरकार द्वारा माँगो का निराकरण नही किए गए। सरकार द्वारा हमेशा ही गुरुजी, अनुदेशक, पर्यवेक्षक, शिक्षाकर्मी, संविदा शिक्षकों, अध्यापकों के साथ भेदभाव कर संवर्ग शिक्षकों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया है। संवर्ग की माँग है कि मूल शिक्षा विभाग में संविलियन कर मूल पदनाम देते हुए भारतीय संविधान के नियम 1976 से प्रथम नियुक्ति दिनाँक सेवा से सेवा की गणना कर वरिष्ठता लाभ देते हुए पूर्व पेंशन एवं परिवार पेंशन लाभ, ग्रेच्यूएटी लाभ, बीमा, अनुकम्पा सहित विभिन्न मांगे रही है। सरकार ने ऐसा न कर 01 जुलाई 2018 से मप्र राज्य स्कूल शिक्षा सेवा में नवीन शैक्षणिक संवर्ग का गठन कर संविलियन के स्थान पर नियुक्ति आदेश जारी किए। जिससे प्रथम नियुक्ति 1998 से 2014 तक कि सेवा अधिकतम 20 वर्ष की सेवा 30 जून 2018 तक शून्य कर दी गई, जिससे हजारों परिवार ग्रेच्यूएटी, बीमा,पेंशन, चिक्तिसा सुविधा सहित अन्य लाभों से वंचित हो गए है। 2 वर्ष बाद भी सेवा की स्पष्ट शर्ते जारी नही, विभिन्न वेतन विसंगति के साथ आज भी गुरुजी, संविदा, अध्यापक के नाम से सेवा की अद्र्धवार्षिकी या आकस्मिक दिवांगत होने से मूलभूत लाभो से वंचित हो रहे हजारों परिवार अनुकम्पा ओर नवीन पेंशन की राशि प्राप्त की माँग करते करते कबाड़ में काम करने को मजबूर है। वहीं कोरोना संकट काल मे कोरोना वॉरियर्स के रूप में सेवा देते हुए दिवंगत शिक्षक के परिवार के साथ भेद भाव किया जा रहा है। न 50 लाख का बीमा, न आश्रित को अनुकम्पा नियुक्ति, और 16 शिक्षकों को पिछली सरकार ने गलत ढंग से 20-50 नियंम से बाहर का रास्ता दिखा दिया। जिसमे से 03 शिक्षकों की सदमे में दिवांगत हो गए थे किंतु सरकार ने दिवंगत शिक्षक के परिवार कोई सूद नही ली। यदि समय रहते केंद्र के सामान सातवें वेतन पर 5 प्रतिशत एवं छठवें वेतन पर अनुपातिक 10 प्रतिशत महंगाई के साथ पेंशनरों को पेंशन राहत ओर वार्षिक वेतन वृद्धि जुलाई 20 को शीघ्र बहाली नही की जाती है तो संघ बड़ा निर्णय लेने के लिए विवश होगा कि जिम्मेदारी शासन की होगी। ज्ञापन देंने में प्रांतीय शिक्षक संघ के पदाधिकारी शेख साबिर, अरुण मिश्र, के.के.मिश्र, पवन पटेल, संजय पालीवाल, जितेंद्र मालवीय, दिलीपसिंह नरवरिया, सुजीत पवार आदि उपस्थित थे।
जिले में सुखद खबरों का सिलसिला जारी,देवास जिले में आज 26 कोरोना पॉजिटिव मरीज स्वस्थ होकर ,अपने घर लौटे जिले में अब तक कुल 529 मरीज स्वस्थ होकर घर पहुंचे
देवास, जिले में आज 26 कोरोना पॉजिटिव मरीज कोरोना संक्रमण से मुक्त होकर अपने घर लौटे। सभी मरीजों ने जाते समय जिला प्रशासन विशेष रूप से कलेक्टर श्री चंद्रमौली शुक्ला, जिला पंचायत सीईओ श्रीमती शीतला पटले सहित अमलतास अस्पताल के सभी चिकित्सक, कर्मचारी विशेष रूप से कोरोना वार्ड के ड्यूटी डॉक्टर नर्सिंग स्टाफ के सहयोग के लिए धन्यवाद दिया। सीएमएचओ डॉ एम.पी. शर्मा ने बताया कि आज जिले के 26 कोरोना पॉजिटिव मरीज स्वस्थ होकर अपने घर पहुंचे। चिकित्सकों द्वारा मरीजों से सोशल डिस्टेंसिग का पालन करने और सभी परिचितों को कोविड जैसे लक्षण दिखाई देने या बीमार होने पर तुरंत डॉक्टर से सम्पर्क करने की सलाह दी। डिस्चार्ज हो रहे मरीजों को अस्पताल की ओर से व्यक्तिगत सुरक्षा किट दी गई तथा उन्हें होम कोरेनटाइन में रहने की सलाह दी गई। इस प्रकार आज दिनांक तक देवास जिले में कुल 529 पॉजिटिव मरीज कोरोना मुक्त हुये तथा 101 एक्टिव मरीज देवास जिले में मौजूद हैं।
सोयाबीन मक्का की फसल का बीमा , मुआवजा के साथ हीं विद्युत बिल की वसूली स्थगित का दिया ज्ञापन
कांटाफोड़। क्षेत्र में सोयाबीन मक्का की फसल पूर्ण रूप से खराब हो चुकी है जिसको लेकर आज किसान कांग्रेस के द्वारा क्षेत्र के किसानों के साथ थाना परिसर कांटा फोड़ में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कन्नौद को माननीय मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा
ज्ञापन में कहा गया कि हमारे क्षेत्र की संपूर्ण फसल खराब हो चुकी है मौसमी बीमारी की वजह से आफलन एवं बांझपन की स्थिति है और फसल नष्ट हो चुकी है पहले ही किसान कोरोना महामारी के चलते आर्थिक बोझ के तले दबा हुआ है ऊपर से प्राकृतिक मार ने भी किसान को परेशान कर दिया और साथ ही किसानों के परिवार पर आर्थिक संकट आ गया है जबकि वर्ष 2018 में भी किसानों की फसल बर्बाद हो गई थी जिसके बीमा भी शासन के द्वारा तकनीकी त्रुटि के कारण आज दिनांक तक भी नहीं मिला हालात यह है कि किसानों के खेत में कटाई करने की भी क्षमता नहीं बची है और बैंकों एवं सोसाइटी का कर्जा भी उनके सिर पर है और तो और इन सभी समस्याओं के बाद भी गरीब किसानों के पास समस्याओं का अंबार है जिसमें बिजली के बिलों भारी बढ़ोतरी की गई है और किसानों का उपवास हो रहा है हर व्यक्ति के विद्युत बिल खपत से अधिक आना किसानों को आर्थिक बोझ पैदा करता है कमलनाथ सरकार के द्वारा वर्ष 18-19 की राहत राशि किसानों को दी गई थी जब राहत राशि मिली है तो बीमा भी किसानों का हक है इन सभी समस्याओं को लेकर कांटा फोड़ लोहारदा संपूर्ण क्षेत्र के सभी गांव के किसान कोरोना काल में मार्क्स लगाकर सोशल डिस्टेंसिंग एवं अन्य नियमों का पालन करते हुए यहां संपूर्ण क्षेत्र के नुकसानी का आकलन कर मुआवजा राशि एवं बीमा अति शीघ्र दिया जाए संपूर्ण क्षेत्र को आपदा ग्रस्त घोषित करने की मांग का ज्ञापन दिया।
? बालकृष्ण शर्मा काटाफोड़
वन कर्मी एवं सर्व ब्राह्मण समाज के वरिष्ठ ख्याल एस जी व्यास के निधन से नगर में शोक व्याप्त
रिटायर वन कर्मी और सर्व ब्राह्मण समाज के वरिष्ठ हमारे मार्गदर्शक श्री ख्याली जी व्यास का देवलोक गमन होने से नगर में शोक की लहर छा गई है वह हमेशा सामाजिक एवं धार्मिक गतिविधियों में अग्रणी रहे हैं उनके निधन पर सतीश ईनाणी राजेंद्र पाल सिंह सिंगर कमल बड़ौदा अभिव्यक्ति मंच के अध्यक्ष राकेश नागोरी मुकेश जी गुर्जर गोपी शर्मा सोमेश उपाध्याय सुनील उपाध्याय उत्तम आचार्य तरुण गोस्वामी आदि ने श्रद्धांजलि अर्पित की
?उत्तम आचार्य बागली
पैलेस पहुंचकर विधायक के समक्ष भाजपा में शामिल हुए कांग्रेसी नेता
देवास। कई कांग्रेस के पदाधिकारियों व कार्यकर्ता भाजपा में शामिल हुए। भाजपा मण्डल महामंत्री गणेश पटेल एवं धर्मेन्द्रसिंह बैस ने बताया कि जिला युवा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष जयप्रकाश चौधरी, शहर कांग्रेस उपाध्यक्ष हरीश देवलिया, दिलीप पटेल, देवेन्द्र चौहान, निरंजन हरोड़े, विष्णु मीणा, सचिन बोथीवाल सहित सैकड़ों कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने गुरूवार को आनंद भवन पैलेसे पहुंकर विधायक गायत्रीराजे पवार के समक्ष भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने पर विधायक पवार ने सभी को भाजपा का दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया व बधाई दी। इस अवसर पर जुगनू गोस्वामी, राजेन्द्र ठाकुर, मधु शर्मा, सरोज मालवीय, नमन शर्मा सहित अन्य भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।
देवास – आज आई 355 लोगों की रिपोर्ट मे 11 लोगों की रिपोर्ट आई कोरोना पॉजिटिव
◆ आज प्राप्त रिपोर्ट कोरोना संक्रमित (पाजिटिव) केसेस जानकारीः-
- 1 – आज लिये गये सैम्पल 453
- 2 -आज लैब से प्राप्त सैंपल रिपोर्ट संख्या 355
- 3 -आज प्राप्त सैम्पल रिपोर्ट में पाजिटिव संख्या 11
- 4 -आज प्राप्त कुल सैम्पल रिपोर्ट में नेगेटिव संख्या’ 344
- 5 -आज कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव, मरीज की मृत्यु संख्या 0
- 6 -आज दिनांक तक लिये गये सैंपल संख्या 28429
- 7 -आज दिनांक तक लैब से प्राप्त कुल सैंपल रिपोर्ट संख्या 27813
- 8 -आज दिनांक तक कुल पाजिटिव संख्या 645
- 9 -आज दिनांक तक प्राप्त सैम्पल रिपोर्ट में नेगेटिव संख्या’ 26943
- 10 -आज कोरोना संक्रमित /पॉजिटिव ,मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त हुए संख्या 26
- 11 -आज दिनांक तक कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव ,मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त हुए संख्या 529
- 12 -आज दिनांक तक जिले मे कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव, एक्टीव मरीजो की संख्या 101
- 13 -आज प्राप्त में पैथालॉजी द्वारा रिजेक्ट संख्या 0
- 14 -आज दिनांक तक प्राप्त रिपोर्ट में पैथालॉजी द्वारा रिजेक्ट संख्या 216
- 15 -आज दिनांक तक कोरोना वायरस सैम्पल रिपोर्ट अप्राप्त /रिपोर्ट आना शेष संख्या’ 616
- 16 -आज दिनांक तक कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव,मरीज की मृत्यु संख्या 15
17 -जिले में अब तक का कोविड-19 पाॅजिटीविटी रेट (प्रतिशत मे) 2.32
18 -जिले में अब तक का कोविड-19 रिकवरी रेट (प्रतिशत मे) 82.02
19 -जिले में अब तक की कोविड-19 मोर्टीलिटी रेट (मृत्युदर) (प्रतिशत मे) 2.33
(डॉ एम.पी.शर्मा )
मुख्य चिकित्सा एव स्वास्थ अधिकारी
जिला-देवास
गंदगी भारत छोडो अभियान अन्तर्गत निगम द्वारा निरंतर साफ-सफाई का कार्य किया जा रहा है
देवास/ गंदगी भारत छोडो अभियान अन्तर्गत शहर मे नगर निगम आयुक्त विशालसिह चौहान के मार्गदर्शन मे निगम सफाई मित्रो द्वारा दिन के साथ-साथ रात्रीकालीन सफाई का कार्य भी निरंतर किया जा रहा है। जिसमे नाला, नालियो की सफाई का कार्य दिन के साथ-साथ रात्रीकालीन सफाई करवाई जाने का कार्य भी निरंतर रूप से साफ-सफाई करवाई जाकर उससे निकलने वाली गाद एवं कचरे को उठवाये जाने का कार्य भी निगम की टीम द्वारा किया जा रहा है। इसी के साथ दिन मे व्यापारीयो के व्यापार को दृष्टिगत रखते हुये निगम की टीम द्वारा शहर के प्रमुख मार्गो व व्यवसाईक क्षेत्रो मे रात्रिकालीन सफाई कार्य किया जा रहा है।
