मध्यप्रदेश शासन द्वारा किसानों के फसल बीमा की आखरी तारीख 31 अगस्त तक,विधायक पहाड़सिंह कन्नौजे ने कहा दुख की घड़ी में बैंक किसानों का सहयोग करें

फसल बीमा अब 31 अगस्त तक करवा सकते है । – मध्यप्रदेश शासन द्वारा किसानों के फसल बीमा की तारीख 31 अगस्त कर दी है जिसका फायदा छुटे हुए किसान समय पर ले पटवारी रिपोर्ट आवेदन खसरा नकल आधार कार्ड बैंक पासबुक आवश्यक दस्तावेज में शामिल है इन्हें ले जाकर संबंधित बैंकों में संपर्क करें और क्षेत्रवार अधिसूचित फसलों का बीमा करवाएं प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का लाभ फसल खराब होने की स्थिति में किसानों को मिलेगा यदि कोई परेशानी आती है तो उसकी सूचना अनुविभागीय कार्यालय में दें किसान इस काम में जल्दबाजी न करते हुए संपूर्ण दस्तावेज के साथ ही बैंक परिसर में पहुंचे और बीमा करवाएं बागली विधायक पहाड़ सिहं कन्नौजे ने यह जानकारी देते हुए क्षेत्र के सभी बैंक अधिकारियों से अपील की है कि दुखद घड़ी में अन्नदाता का सहयोग करें और उन्हें डांटने की बजाए उन्हें समझा कर आवश्यक दस्तावेज की पूर्ति करें हम सभी का दायित्व बनता है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा चलाई जा रही प्रधानमंत्री बीमा योजना का लाभ दुखी अन्नदाता को अवश्य मिले इसके लिए पटवारी तहसीलदार तथा बैंक अधिकारी सहयोग भावना से किसानों की मदद करें और अधिक से अधिक प्रचार प्रसार इस योजना का करें ताकि लोग लाभान्वित हो

विधायक पहाड़सिंह कन्नौजे ने कहा दुख की घड़ी में बैंक किसानों का सहयोग करें

? बालकृष्ण शर्मा काटाफोड़

रिंकी राजानी की मौत संदिग्ध, अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई की मांगसिंधी समाज ने एसपी को ज्ञापन सौंपकर गंभीरता से जांच करने की मांग की

देवास। सिंधी समाज की महिला की रविवार रात फौजी नगर में संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई, उसके पास से पुलिस को एक सुसाइड नोट भी मिला है। उसकी लाश को पति हैप्पी जिला अस्पताल लेकर पहुंचा और बताया कि इसने फांसी लगा ली। इसके बाद से ही पति फरार है।  सिंधी समाज की महिला की संदिग्ध अवस्था में मृत्यु होने पर समाज में रोष व्याप्त है। महिला की मौत को लेकर, विरोध स्वरूप पूज्य सिंधु भवन ट्रस्ट के पदाधिकारी एवं सिंधी समाज के लोग पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे और एसपी से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा और आरोपी के शीघ्र गिरफ्तार कर कार्यवाही की मांग की।

ज्ञापन में समाजजनों ने बताया कि रिंकू राजानी नामक  महिला ने मुस्लिम युवक इरफान अली उर्फ हैप्पी अली पिता शाकिर अली फौजी से प्रेम विवाह किया था।  समाजजनों व रिंकी के परिवारजनों का आरोप है कि महिला को शादी के बाद से ही हैप्पी अली एवं उसके परिजनो द्वारा मारपीट कर प्रताडि़त किया जाता था। हैप्पी अली का किसी और महिला से भी अवैध संबंध थे। इसकी शिकायत उसने कई बार माँ-बाप से भी की। जिस रात रिंकी ने आत्महत्या की। उस रात भी उसके साथ मारपीट की गई थी।  इसी के चलते  महिला ने आत्महत्या की है। सिंधी समाज ने रिंकी के शव के पास से जो सुसाईड नोट मिला है। उसे भी संदेहास्पद बताया है। ज्ञापन में रिंकी की आत्महत्या के प्रकरण की गंभीरता से जांच करवाकर अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। इस अवसर पर सिंधी समाज संवरक्षक पूरणमल तलरेजा, अध्यक्ष विष्णु तालरेजा, विश्व हिन्दू परिषद जिलाध्यक्ष मनोहर पमनानी, समाज के वरिष्ठ मनोज राजानी, उपाध्यक्ष अशोक लखमानी, सचिव अशोक पेशवानी, सोनू खेटवानी, दयानंद राजानी, ठाकुरदास राजानी, शंकरराज चंदानी आदि समाजजन उपस्थित थे। R

देवास-इंदौर-भोपाल बायपास स्थित शंकरगढ़ पहाड़ी के लिए फोटो प्रतियोगिता का आयोजन

देवास-इंदौर-भोपाल बायपास स्थित शंकरगढ़ पहाड़ी के लिए फोटो प्रतियोगिता का आयोजन

फोटो प्रतियोगिता के लिए इच्छुक आवेदक फोटो 29 अगस्त तक नगर पालिका निगम कार्यालय में जमा करे

फोटो प्रतियोगिता में प्रथम 10 हजार रुपए, द्वितीय 7 हजार रुपए तथा तृतीय स्थान के लिए 5 हजार रुपए का पुरस्कार

देवास । कलेक्टर श्री चंद्रमौली शुक्ला के मार्गदर्शन में देवास-इंदौर-भोपाल बायपास स्थित शंकरगढ़ की पहाड़ी के सौंदृर्यीकरण किया जा रहा है। नगर निगम आयुक्त विशालसिंह चौहान ने बताया कि नगर निगम देवास द्वारा फोटो प्रतियोगता का आयोजन किया जा रहा है। फोटो प्रतियोगिता के लिए इच्छुक आवेदक 29 अगस्त 2020 तक कैमरे से ली गई शंकरगढ़ पहाडी के ही नवीन फोटो लिये जाकर नगर निगम की सहायक यंत्री इंदुप्रभा भारती के कक्ष में जमा कर सकते है। मोबाईल से लिये गए फोटो प्रतियोगिता में शामिल नहीं किये जायेगे। उन्होंने बताया कि फोटो प्रतियोगिता के लिए प्रतिभागी को अलग-अलग एंगल के 3 फोटो जमा कराना होंगे तथा फोटो साइज 12×18 रहेगा। साथ ही साफ्ट कापी जेपीजी फारमेट में नगर निगम कार्यालय में जमा करनी होगी। फोटो प्रतियोगिता में प्रथम स्थान के लिए 10 हजार रुपए, द्वितीय स्थान के लिए 7 हजार रुपए तथा तृतीय स्थान के लिए 5 हजार रुपए का पुरस्कार दिया जाएगा। फोटो प्रतियोगिता का परिणाम निर्णायक मंडल द्वारा चयनित कर किया जाएगा। फोटो प्रतियोगिता का परिणाम 11 सितम्‍बर को घोषित किया जाएगा। फोटो प्रतियोगिता के संबंध में अधिक जानकारी के लिए सहायक यंत्री इंदुप्रभा भारती से कार्यालयीन समय में संपर्क सकते हैं।

कोतवाली पुलिस ने देवास शहर के 2 बडे खाई बाज सटोरियो को दबोचा, 66900/रू नगदी तथा करीबन 09 लाख की सटटा पर्ची जब्त।

श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय देवास श्री डा0 शिव दयाल सिंह द्वारा शहर में चल रही अवैध
गतिविधियो पर नियत्रंण हेतु निर्देशित किया गया था जिसके तारतम्य में अति. पुलिस अधीक्षक श्री
जगदीश डाबर के निर्देशन में तथा श्रीमान नगर पुलिस अधीक्षक श्री विवेक चौहान के मार्गदर्शन में
अवैध गतिविधीयो पर कार्यवाही करते हुए थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक उमरावसिंह के द्वारा
अपनी टीम के साथ एबी रोड पर देवास ऑटो पार्टस के पास से दबीश देते हुए 02 सटोरियो
परवेज उर्फ गोलु उर्फ भोलु पिता निसार उर्फ भय्यु खान तथा इरफान उर्फ राजू पिता निसार उर्फ
भय्यु खान जाति मुसलमान उम्र 28 साल निवासी- 2/3 नई आबादी देवास को सटटा पर्ची सहीत
मोके से सटटा लिखते हुए पकडा गया। आरोपी परवेज पिता निसार खान से 3 लीड पेन,
केल्कुलेटर, 2 किपेड मोबाईल, 121 सट्टा अंक लिखी पर्चियां एवं नगदी
51,900 रुपये मिले
एवं इरफान उर्फ राजू पिता निसार के पास से 1 लीड पैन, 1 किपैड मोबाईल, 15,000 रुपये
नगदी, 10 सट्टा अंक लिखी पर्चियां जब्त की। कुल 66900/रू नगदी एवं 9 लाख रूपये की
131 सटटा पर्चीया,सटटा पाना जब्त की।

उक्त आरोपीगण देवास शहर,मक्सी,शाजापुर एवं आसपास के सटटा एजेण्टो से फोन पर सटटा पाना लेकर सटटा खाई बाजी करते थे। संपुर्ण कार्यवाही में उनि लीला सोलंकी, उनि पवन यादव, उनि हर्ष चौधरी, उनि अजय डोड, आर.845 परवेज, प्र.आर.249 मांगीलाल, प्र.आर. 224 ईश्वर आर.1020 सुनिल, आर.861 आर.242 मातादीन, आर.821 जितेन्द्र, आर.646 हेमेन्द्र, आर.426 मनीष, विवेक,महिला आर. वंदना ,महिला आर.मनीषा, महिला प्र.आर.नूरजंहा एवं जयेन्द्रा की भूमीका रही।

जनपद अध्यक्ष डॉ. ओम पटेल द्वारा किसानों की नष्ट हुई फसल का किया मुआयना

।कांटाफोड़- विगत दिनों अंचल समेत सम्पूर्ण क्षेत्र के किसानों की सोयाबीन की फसल सम्पूर्ण रूप से नष्ट हो गयी है। किसानों में हाहाकार व्याप्त है।ग्राम हतनोरी में कन्नौद जनपद अध्यक्ष एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता डॉ.ओम पटेल ने किसानों की नष्ट हुई फसल का मुआयना किया।इस मुआयने में किसान नेता एवं कन्नौद जनपद पंचायत के उपाध्यक्ष करण पटेल, जनपद सदस्य रमण कलम, कांग्रेस नेता दीपक पटेल (पंचोली), जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष विजय बैरागी,मदन पटेल, उपसरपंच जीतू बांवरा, जितेन्द्र अडिग, जिला युंका सचिव अंकित कलम युवा कांगेस नेता शुभम पटेल एवं क्षेत्र के प्रभावित किसानगण अवधेश प्रताप पाटीदार, जगदीश दलोदिया, शेरसिंह दलोदिया,दिनेश कलम,मुकेश भुसारिया, कन्हैया बघेल, कन्हैया कलम,महेश नारोलिया आदि ने शासन प्रशासन से अतिशीघ्र मुआवजे की मांग की है। जनपद अध्यक्ष डॉ.पटेल ने प्रशासन से किसानों को उचित मुआवजा नही मिलने पर आंदोलन की चेतावनी दी।इसी कड़ी में जनपद अध्यक्ष डॉ.ओम पटेल ने कांग्रेस नेता मदन पटेल के सुपुत्र का विगत दिनों देहांत होने पर पटेल निवास पहुच कर शोक संवेदना भी व्यक्त की।

? बालकृष्ण शर्मा काटाफोड़

देवास। कल मकान गिरने से एक बच्चे सहित 2 लोगों की मृत्यु हो गई। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने शोकाकुल परिवार को राज्य सरकार की ओर से ₹8.95 लाख आर्थिक सहायता देने के निर्देश दिये।

देवास। कल मकान गिरने से हुए हादसे में 10 लोगों को सकुशल निकाल लिया गया, जबकि एक बच्चे सहित 2 लोगों की मृत्यु हो गई। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने दुर्घटना पर संवेदना व्यक्त की और शोकाकुल परिवार को राज्य सरकार की ओर से ₹8.95 लाख आर्थिक सहायता देने के निर्देश दिये।..

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने की 08 लाख 95 हजार की आर्थिक सहायता की घोषणा

मृतक के परिजन को 4-4 लाख की आर्थिक सहायता

पक्‍का मकान पूर्ण रूप से नष्‍ट होने पर 95 हजार रूपये की आर्थिक सहायता

कलेक्‍टर श्री शुक्‍ला ने जारी किये आर्थिक सहायता स्‍वीकृति आदेश

देवास। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने देवास में जुनियर स्‍टेशन रोड स्थित मकान गिरने की दुर्घटना होने से शोकाकुल परिवार को आर्थिक सहायता दिए जाने की घोषणा की है।
कलेक्‍टर श्री चन्‍द्रमौली शुक्‍ला ने आर्थिक सहायता स्‍वीकृति के आदेश जारी कर दिये है। जारी आदेशनुसार मकान गिरने से आहिल राजा पिता आदिल शेख उम्र 02 वर्ष तथा सिमरन पिता फिरोज खॉ उम्र 23 वर्ष की मृत्‍यु होने पर निकटम वारिस को 4-4 लाख रूपये की आर्थिक सहायता स्‍वीकृत की है तथा राजस्‍व पुस्‍तक परिपत्र 6-4 की कण्डिका (तीन) के प्रावधानों के तहत पक्‍का मकान पूर्ण रूप से नष्‍ट होने पर 95 हजार रूपये की आर्थिक सहायता स्‍वीकृत की है।
इसके अलावा कण्डिका (चार)-1 के प्रावधानो के तहत दैनिक उपयोग के कपडे एवं बर्तनों के लिए 5 हजार रूपये की आर्थिक सहायता भी अलग से स्‍वीकृत की गई है।

देवास – आज आई 118 लोगों की रिपोर्ट मे 13 लोगों की रिपोर्ट आई कोरोना पॉजिटिव

कोविड -19 हेल्थ बुलेटिन,देवास दिनांक 26 अगस्त 2020

◆ आज प्राप्‍त रिपोर्ट कोरोना संक्रमित (पाजिटिव) केसेस जानकारीः-

1 पताः- कर्मचारी काॅलोनी,देवास, पुरूष ,उम्र 45 वर्ष
2 पताः- ढांचा भवन,देवास, महिला ,उम्र 40 वर्ष
3 पताः-नई आबादी ,देवास, पुरूष ,उम्र 36 वर्ष
4 पताः-राजाराम नगर,देवास, महिला ,उम्र 30 वर्ष
5 पताः-राजाराम नगर,देवास, महिला ,उम्र 10 वर्ष
6 पताः-राजाराम नगर,देवास, पुरूष ,उम्र 59 वर्ष
7 पताः-राजाराम नगर,देवास, पुरूष ,उम्र 12 वर्ष
8 पताः-राजाराम नगर,देवास, पुरूष ,उम्र 53 वर्ष
9 पताः-राजाराम नगर,देवास, पुरूष ,उम्र 32 वर्ष
10 पताः-राजाराम नगर,देवास, महिला ,उम्र 50 वर्ष
11 पताः-काटाफोड-वार्ड 11 ,बागली,देवास,महिला ,उम्र 35 वर्ष
12 पताः-काटाफोड -वार्ड 11 ,बागली,देवास,महिला ,उम्र 20 वर्ष
13 पताः-बिछाखेडी,,कन्नोद ,देवास,महिला ,उम्र 45 वर्ष

  • 1 – आज लिये गये सैम्‍पल 317
  • 2 -आज लैब से प्राप्त सैंपल रिपोर्ट संख्या 118
  • 3 -आज प्राप्त सैम्पल रिपोर्ट में पाजिटिव संख्या 13
  • 4 -आज प्राप्त कुल सैम्पल रिपोर्ट में नेगेटिव संख्या’ 105
  • 5 -आज कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव, मरीज की मृत्‍यु संख्या 0
  • 6 -आज दिनांक तक लिये गये सैंपल संख्या 27976
  • 7 -आज दिनांक तक लैब से प्राप्त कुल सैंपल रिपोर्ट संख्या 27458
  • 8 -आज दिनांक तक कुल पाजिटिव संख्या 634
  • 9 -आज दिनांक तक प्राप्‍त सैम्पल रिपोर्ट में नेगेटिव संख्या’ 26599
  • 10 -आज कोरोना संक्रमित /पॉजिटिव ,मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त हुए संख्या 0
  • 11 -आज दिनांक तक कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव ,मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त हुए संख्या 503
  • 12 -आज दिनांक तक जिले मे कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव, एक्‍टीव मरीजो की संख्या 116
  • 13 -आज प्राप्त में पैथालॉजी द्वारा रिजेक्ट संख्या 0
  • 14 -आज दिनांक तक प्राप्त रिपोर्ट में पैथालॉजी द्वारा रिजेक्ट संख्या 216
  • 15 -आज दिनांक तक कोरोना वायरस सैम्पल रिपोर्ट अप्राप्त /रिपोर्ट आना शेष संख्या’ 518
  • 16 -आज दिनांक तक कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव,मरीज की मृत्‍यु संख्या 15
  • 17 -जिले में अब तक का कोविड-19 पाॅजिटीविटी रेट (प्रतिशत मे) 2.31
  • 18 -जिले में अब तक का कोविड-19 रिकवरी रेट (प्रतिशत मे) 79.34
  • 19 -जिले में अब तक की कोविड-19 मोर्टीलिटी रेट (मृत्युदर) (प्रतिशत मे) 2.37
                                                     (डॉ एम.पी.शर्मा )  
                                मुख्य चिकित्सा एव स्वास्थ अधिकारी   
                                                  जिला-देवास

रामेश्वर शर्मा को किसान कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष बनाए जाने पर हर्ष

कांटाफोड़- पूर्व मंत्री सज्जनसिंह वर्मा की सहमति से एवं प्रदेश उपाध्यक्ष श्याम होलानी की अनुशंसा पर किसान कांग्रेस जिला अध्यक्ष विक्रम मुकाती के द्वारा नगर के किसान नेता रामेश्वर शर्मा को किसान कांग्रेस का जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया।इनकी नियुक्ति पर प्रदेश उपाध्यक्ष श्याम होलानी, श्री निवास तिवारी, मुकेश राठौर, ब्रजमोहन तिवारी, निर्मल पुरोहित, कैलाश अमोदिया ने मिठाई खिलाकर बधाई दी। शर्मा के मनोनयन पर राजाराम यादव गणपति शर्मा हामिद खान रज्जाक खान कुंदन अस्के मुकेश चौबे कमल पाराशर पप्पू बारवाल महेश बराया शिव परमार सुरेश पटेल सहित श्री राम सेवा समिति सदस्यों ने हर्ष व्यक्त कर बधाई दी।

देवास में बड़ा हादसा: दो मंजिला मकान गिरा, मलबे में दबे सभी 6 लोगों का रेस्क्यू; जर्जर हालत में थी इमारत

• देवास स्टेशन रोड स्थित नई आबादी में हादसा, आरा मशीन संचालक का बताया जा रहा मकान

देवास के नई आबादी इलाके में मंगलवार शाम दो मंजिला मकान ढह गया। मलबे के नीचे परिवार के 6 लोग दब गए। नगर निगम और पुलिस की टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से सभी 6 लोगों को रेस्क्यू कर अस्पताल पहुंचाया। सभी की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

मकान जर्जर हालत में था। इसमें आरा मशीन संचालक जाकिर शेख और उनके परिवार के लोग रहते थे। सुबह घर के पुरुष काम पर निकल गए थे। घर में महिलाएं और बच्चे ही थे। शाम करीब पौने पांच बजे एक जोर की आवाज आई और मकान जमींदोज हो गया। मलबे में दबने वाले सभी 6 लोग अस्पताल में भर्ती हैं।

देवास जिले में डायग्नोस्टिक टीम ने विकासखण्ड देवास के ग्रामों में सोयाबीन फसल का किया निरीक्षण,किसानों को सोयाबीन फसल में एन्थ्रेकनोज बीमारी एवं कीटव्याधि की रोकथाम की दी जानकारी

देवास, 25 अगस्‍त 2020/ उप संचालक कृषि श्रीमती नीलमसिंह चौहान ने बताया कि जिले में वर्तमान में सोयाबीन की फसल में रोग एवं कीटव्याधि का प्रकोप होने की स्थिति बनी हुर्इ्र है। जिसको ध्यान में रखते हुये, डायग्नोस्टिक टीम द्वारा विकासखण्ड देवास राजोदा, खेताखेडी, बरखेडा कोतापार्इ, एवं बापचा गुर्जर आदि ग्रामों के कृषकों के खेतों में सेायाबीन फसल का निरीक्षण किया, जिसमें सोयाबीन की फसल में फफूंद जनित एन्थ्रेकनोज एवं पीला मोजेक बीमारी का प्रकोप पाया गया।
उपसंचालक कृषि श्रीमती चौहान ने कृषकों को सलाह दी की सोयाबीन की फसल में फफूंद जनित एन्थ्रेकनोज नामक बीमारी का प्रकोप हुआ है, जिसके नियंत्रण हेतु टेबूकोनाझोल 625 मिली प्रति हैक्टर अथवा टेबूकोनाझोल+सल्फर 1 किलोग्राम प्रति हैक्टर अथवा पायरोक्लोस्ट्रोबीन 20 प्रतिशत डब्ल्यू.जी. 500 ग्राम प्रति हैक्टर या हेक्सोकोनोझोल 5 प्रतिशत ईसी 800 मिली. प्रति हैक्टर का छिडकांव करने से उक्त बीमारी पर नियंत्रण पाया जा सकता है।
सहायक संचालक कृषि श्री लोकेश गंगराडे द्वारा कृषकों को सफेद मक्खी एवं कीट नियंत्रण के लिए थायमिथोक्सोजाम 12.6 प्रतिशत+लेम्डा सायहेलोथ्रिन 9.5 प्रतिशत 125 मिली. प्रति हैक्टर की दर से 500 लीटर पानी में घोल बनाकर छिड़काव करने की सलाह दी।
डायग्नोस्टिक टीम में उपसंचालक कृषि श्रीमती नीलमसिंह चौहान, सहायक संचालक कृषि एवं नोडल अधिकारी श्री लोकेश गंगराड़े, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी श्री जे.एस. तोमर, क्षेत्रीय ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी शामिल है।