बागली | परम पूज्य गुरुदेव जटाशंकर महंत श्री श्री 1008 संत श्री केशव दास जी त्यागी (फलाहारी बाबा) की स्मृति में ओम महाशक्ति ग्रुप संयोजक विपिन शिवहरे व उनके मित्र मंडल द्वारा मात्र 24 दिन में 24 युवाओं द्वारा केशव वाटिका का निर्माण किया गया जिसकी चर्चा नगर ही नहीं अपितु पूरे जिले में हैं एक समय जिस स्थान पर कोई आना जाना पसंद नहीं करता था उस जगह को आज विपिन शिवहरे मित्र मंडल द्वारा बहुत ही सुंदर वाटिका का सृजन किया गया केशव वाटिका का निर्माण बिना किसी सरकारी मदद के करीब ढाई लाख रुपए नगर से एकत्रित कर बाकी स्वयं विपिन शिवहरे मित्र मंडल ने वहन कर किया विपिन शिवहरे मित्र मंडल हमेशा से ही नगर हित के कार्यों में हमेशा तत्पर रहे हैं
कांटाफोड़ – नगर कांटाफोड़ में विगत दिवस ब्राम्हण समाज की वयोवृद्ध एवं शिवनारायण, गजानन, महेश एवं जितेंद्र कटारा की माता जी का 90 वर्ष की आयु में निधन हो गया जिनकी अंतिम यात्रा मे भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष महेश दुबे, आर सी तिवारी,राजेश होलानी, श्री निवास तिवारी, राजाराम यादव, सुशील पंसारी ,निर्मल पुरोहित, हमीद खान गुरमीत भाटिया,हरीश जोशी, सहित नगर के गणमान्य नागरिक आदि शामिल हुवे।
उज्जैन। खाचरौद में प्रतिबंध के बावजूद ताजियों को सावर्जनिक स्थानों पर रखा गया। इमामबाड़े के बाहर रखे ताजिये को दीदार के लिए बड़ी संख्या में भीड़ पहुंची थी। इस दौरान बैंड-बाजे भी बजाए गए। इस धार्मिक कार्यक्रम का वीडियो सामने आने पर विरोध शुरू हो गया, जिसके बाद पुलिस ने सात नामजद लोगों के खिलाफ एफआईआर केस दर्ज कर लिया।
कांटाफोड़। युवा कांग्रेस कोरोना काल में जेईई व नीट की परीक्षा स्थगित करने की मांग कर रही है। युवा कांग्रेस ने परीक्षा करवाने पर परीक्षार्थी का 25 लाख रुपये का बीमा करवाने की मांग भी की है। युवा कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता ओम जाट ने केंद्र सरकार से मांग की है कि कोरोना काल में जेईई और नीट की परीक्षाओं को स्थगित किया जाए। उन्होंने कहा कि जब अप्रैल माह में कोरोना के कारण परीक्षा को स्थगित किया गया था तो क्या अब हम कोरोना के मामले में अच्छी स्थिति में है। केंद्र सरकार 25 लाख परीक्षार्थियों के जीवन को खतरे में डाल रही है। जाट ने कहा कि प्रधानमंत्री पहले ही नमस्ते ट्रंप कार्यक्रम करवाकर बड़ी गलती कर चुके हैं, जिस कारण देश में कोरोना तेजी से फैला। अगर परीक्षा होने पर संक्रमण फैला तो इसकी जिम्मेदारी कौन लेगा। परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र तक आनेजाने में भी परेशानी होगी।
कांटाफोड़- क्षेत्र के उद्योगपति शैलेश होलानी का जन्म दिन nsui प्रदेश महासचिव कुंदन मामा के नेतृत्व में महात्मा गांधी चौराह पर केक काटकर मनाया गया।इस अवसर पर राजेश होलानी, महेश बराया, सुरेश पटेल, शिव परमार, अमित जोशी,शैलेश तिवारी, अर्पित जायसवाल, विशाल बराया, सचिन लड़ोलिया, मनीष मालवीया, दिलीप, नारायण शर्मा, शहीद ठेकेदार, इरफान शाह, रईस खान, आदि ने केक खिलाकर बधाई दी।
लगातार हो रही बारिश ने मध्यप्रदेश की सूरत बिगाड़ दी है। सबसे ज्यादा हालात होशंगाबाद में बिगड़े। यहां 33 घंटे में 17 इंच बारिश हो गई। तवा और बरगी डैम से पानी छोड़े जाने से नर्मदा का जलस्तर शनिवार रात 10 बजे तक 983 फीट पर पहुंच गया। यह खतरे के निशान से 19 फीट ऊपर है। होशंगाबाद में 20 से ज्यादा बस्तियां 5 फीट पानी में डूब चुकी हैं। इसके अलावा 52 जिलों के में शनिवार को एक साथ बारिश हुई। प्रदेश में अब तक एक दिन की सामान्य बारिश 0.42 इंच से 397% ज्यादा पानी बरस चुका है।
मौसम केंद्र द्वारा भोपाल, उज्जैन, होशंगाबाद, रायसेन, नरसिंहपुर, सिवनी, बालाघाट, दमोह, सागर, बुरहानपुर, खंडवा, बड़वानी, धार, इंदौर, रतलाम, देवास, नीमच एवं मंदसौर में ऑरेंज अलर्ट और सीहोर, विदिशा, छिंदवाड़ा, राजगढ़, शाजापुर, आगर जिले के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है। इस बीच, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बाढ़ के हालात पर चर्चा के लिए हाई लेवल मीटिंग बुलाई है।
प्रदेश में बाढ़ से स्थिति खराब मुख्यमंत्री शिवराज ने बताया कि 9 जिलों के 394 से ज्यादा गांवों में बाढ़ ने तबाही मचाई है। एयरफोर्स के तीन हेलिकॉप्टर रेस्क्यू में जुटे हैं। तीन अन्य हेलिकॉप्टर रविवार को आएंगे। सीहोर में सेना के चार और रायसेन में दो कॉलम (एक कॉलम में इंजीनियर्स-टेक्नीशियनों समेत 70 जवान) तैनात किए गए हैं। होशंगाबाद में भी सेना मोर्चे पर है। यहां 2500 लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया गया।
• प्रदेश में अब तक 29.72 इंच बारिश होनी थी, लेकिन 32.6 इंच पानी बरस गया।
भर गए प्रदेश के बांध: पिछले साल से ज्यादा आया पानी
कोविड -19 हेल्थ बुलेटिन , देवास दिनांक 30 अगस्त 2020
◆ आज प्राप्त रिपोर्ट कोरोना संक्रमित (पाजिटिव) केसेस जानकारीः-
1 – पताः-शालिनी रोड ,देवास,पुरूष ,उम्र 35 वर्ष 2 – पताः-लाला लाजपतराय मार्ग ,देवास,पुरूष ,उम्र 46 वर्ष 3 – पताः-चाणक्यपुरी ,देवास,पुरूष ,उम्र 27 वर्ष 4 – पताः-मेनरोड पालनगर,देवास,पुरूष ,उम्र 30 वर्ष 5 – पताः-सिविल लाईन ,देवास,पुरूष ,उम्र 30 वर्ष 6 – पताः-सिविल लाईन ,देवास,पुरूष ,उम्र 50 वर्ष 7 – पताः-आवास नगर ,देवास,पुरूष ,उम्र 43 वर्ष 8 – पताः-पुलिस लाईन ,देवास,पुरूष ,उम्र 34 वर्ष 9 – पताः-सिविल लाईन ,देवास,महिला ,उम्र 31 वर्ष 10 – पताः-नई आबादी ,देवास, पुरूष ,उम्र 33 वर्ष 11 – पताः-पुलिस लाईन ,देवास,, पुरूष ,उम्र 31 वर्ष 12 – पताः-ढाचा भवन ,देवास,पुरूष ,उम्र 38 वर्ष 13 – पताः-चुनाखदान नागदा ,देवास, महिला ,उम्र 27 वर्ष 14 – पताः-ढाचा भवन ,देवास,महिला ,उम्र 22 वर्ष 15 – पताः-राजाबाग काॅलोनी ,देवास,महिला ,उम्र 19 वर्ष 16 – पताः-सिदार्थ नगर ,देवास,महिला ,उम्र 40 वर्ष 17 – पताः-सिदार्थ नगर ,देवास,पुरूष ,उम्र 42 वर्ष 18 – पताः-देवगढ,हाटपिपल्या,बागली,देवास,पुरूष ,उम्र 80 वर्ष 19 – पताः-एमआईजी नेहरू नगर,देवास, पुरूष ,उम्र 50 वर्ष 20 – पताः-भगतसिंह मार्ग ,देवास,पुरूष ,उम्र 21 वर्ष
◆ आज प्राप्त सैम्पल रिपोर्ट मे ग्राम बेगमखेडी ,जिला इन्दौर निवासी एक व्यक्ति की रिपोर्ट कोरोना संक्रमित (पाॅजिटिव) आने पर जानकारी/सूचना इन्दौर भेजी जायेगी। तथा केस इन्दौर जिले मे जोडा जायेगा।
1 – आज लिये गये सैम्पल 335
2 -आज लैब से प्राप्त सैंपल रिपोर्ट संख्या 333
3 -आज प्राप्त सैम्पल रिपोर्ट में पाजिटिव संख्या 20
4 -आज प्राप्त कुल सैम्पल रिपोर्ट में नेगेटिव संख्या’ 313
5 -आज कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव, मरीज की मृत्यु संख्या 0
6 -आज दिनांक तक लिये गये सैंपल संख्या 29573
7 -आज दिनांक तक लैब से प्राप्त कुल सैंपल रिपोर्ट संख्या 29008
8 -आज दिनांक तक कुल पाजिटिव संख्या 703
9 -आज दिनांक तक प्राप्त सैम्पल रिपोर्ट में नेगेटिव संख्या’ 28076
10 -आज कोरोना संक्रमित /पॉजिटिव ,मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त हुए संख्या 25
11 -आज दिनांक तक कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव ,मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त हुए संख्या 572
12 -आज दिनांक तक जिले मे कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव, एक्टीव मरीजो की संख्या 115
13 -आज प्राप्त में पैथालॉजी द्वारा रिजेक्ट संख्या 0
14 -आज दिनांक तक प्राप्त रिपोर्ट में पैथालॉजी द्वारा रिजेक्ट संख्या 219
16 -आज दिनांक तक कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव,मरीज की मृत्यु संख्या 16
17 -जिले में अब तक का कोविड-19 पाॅजिटीविटी रेट (प्रतिशत मे) 2.42 18 -जिले में अब तक का कोविड-19 रिकवरी रेट (प्रतिशत मे) 81.37 19 -जिले में अब तक की कोविड-19 मोर्टीलिटी रेट (मृत्युदर) (प्रतिशत मे) 2.28
(डॉ एम.पी.शर्मा )
मुख्य चिकित्सा एव स्वास्थ अधिकारी
जिला-देवास
शिवराज सरकार ने ग्रामीण क्षेत्र में खेती की जमीन का बंटवारा आसान कर दिया है। इसके लिये राजस्व विभाग के अंतर्गत मत भू-राजस्व संहिता कृषि खाते का विभाजन नियम 2000 बनाये गये हैं। आगामी दिनों में यह प्रावधान प्रभावशील हो जायेगा।
ग्रामीण क्षेत्र में परिवार के मुखिया द्वारा अपने परिजनों को खेती की भूमि का बंटवारा करने के लिये तहसीलदार के समक्ष आवेदन करना होगा। इसके लिये एक नया प्रारुप बनाया गया है जिसे भरकर देना होगा। तहसीलदार इस आवेदन पर भूमि के वारिसदारों को सूचना जारी करेगा। इस सूचना पर न्यूनतम 15 दिन एवं अधिकतम 45 दिन के अंदर वारिसदारों को तहसीलदारों के समक्ष उपस्थित होना होगा। सुनवाई के बाद तहसीलदार कृषि खाते के विभाजन का आदेश जारी करेगा। इसके बाद प्रत्येक वारिसदार को आदेश की प्रति, अद्यतन खसर, नक्शा तथा नई भू-अधिकार पुस्तिका निशुल्क दी जायेगी। राज्य सरकार साठ साल पहले 6 जनवरी 1960 को बनाये नियमों के तहत कृषि खातों का विभाजन करती थी जिन्हें अब निरस्त किया गया है।
खेती की जमीन के असली वारिसदारों का पता चल सकेगा। यदि विभाजन वाली खेती की भूमि पांच एकड़ से कम है तो सभी वारिसदारों को पीएम किसान निधि जो सालाना छह हजार रुपये होती है, का लाभ मिलेगा। बंटवारा के बाद मिलने वाले प्रमाण-पत्र निशुल्क होंगे। इन पर बैंकों से ऋण भी लिया जा सकेगा। विभागीय अधिकारी ने बताया कि राज्य सरकार ने नये प्रावधान के तहत खेती की भूमि के बंटवारे को आसान किया है। इससे वारिसदारों को अनेक लाभ मिल सकेंगे। परिवार का मुखिया भी बंटवारे में कुछ भूमि अपने पास रख सकेगा।
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री विष्णु दत्त जी शर्मा ने आगामी विधानसभा उपचुनाव हेतु विधानसभा के प्रभारी एवं सह प्रभारी की घोषणा की जिसमें देवास विधायक गायत्री राजे पवार हाटपिपलिया विधानसभा उपचुनाव की विधानसभा सह प्रभारी बनी।
• सोशल डिस्टेंसिंग रखना होगा, इस पर गृह मंत्रालय खुद निगरानी रखेगा • किसी को भी देश में कहीं भी जाने के लिए अलग से अनुमति लेने की जरूरत नहीं पड़ेगी
भारत सरकार ने अनलॉक-4 के लिए शनिवार शाम गाइडलाइन जारी कर दी। यह 30 सितंबर तक लागू रहेंगी। इसके तहत, 7 सितंबर से चरणबद्ध तरीके से मेट्रो रेल शुरू करने की अनुमति होगी। 21 सितंबर से सोशल, अकादमिक, स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, कल्चरल, धार्मिक, राजनीतिक कार्यक्रम भी आयोजित हो सकेंगे। हालांकि, इसमें 100 लोगों को शामिल होने की अनुमति ही होगी।इंटर और इंट्रा स्टेट मूवमेंट पर अब कोई रोक नहीं होगी। किसी को भी देश में कहीं भी जाने के लिए अलग से अनुमति लेने की जरूरत नहीं पड़ेगी। सभी को राष्ट्रीय स्तर पर दिए गए निर्देशों का पालन करना होगा। सोशल डिस्टेंसिंग रखना होगा। दुकानों पर ग्राहकों के बीच भी सोशल डिस्टेंसिंग रखना अनिवार्य है। इस पर गृह मंत्रालय खुद निगरानी रखेगा।
65 साल से ऊपर के लोगों, 10 साल की आयु से नीचे के बच्चों, गर्भवती महिलाओं, अन्य घातक बीमारियों से जूझ रहे लोगों को जब तक जरूरी न हो बाहर नहीं निकलने की सलाह दी गई है। राज्य सरकारें अब बिना केंद्र सरकार की अनुमति के स्थानीय स्तर पर लॉकडाउन नहीं लगा पाएंगे। केवल कंटेनमेंट जोन में ही लॉकडाउन लगा सकेंगे।