देवास जिले में आज 14 कोरोना पॉजिटिव मरीज स्वस्थ होकर अपने घर लौटे,जिले में अब तक कुल 503 मरीज स्वस्थ होकर घर पहुंचे

देवास, 25 अगस्‍त 2020/ देवास जिले में आज 14 कोरोना पॉजिटिव मरीज कोरोना संक्रमण से मुक्त होकर अपने घर लौटे। सभी मरीजों ने जाते समय जिला प्रशासन विशेष रूप से कलेक्टर श्री चंद्रमौली शुक्ला, जिला पंचायत सीईओ श्रीमती शीतला पटले सहित अमलतास अस्पताल के सभी चिकित्सक, कर्मचारी विशेष रूप से कोरोना वार्ड के ड्यूटी डॉक्‍टर नर्सिंग स्टाफ के सहयोग के लिए धन्यवाद दिया। सीएमएचओ डॉ एम.पी. शर्मा ने बताया कि आज जिले के 14 कोरोना पॉजिटिव मरीज स्वस्थ होकर अपने घर पंहुचे। चिकित्सकों द्वारा मरीजों से सोशल डिस्टेंसिग का पालन करने और सभी परिचितो को कोविड जैसे लक्षण दिखाई देने या बीमार होने पर तुरंत डॉक्टर से सम्पर्क करने की सलाह दी। डिस्चार्ज हो रहे मरीजों को अस्पताल की ओर से व्यक्तिगत सुरक्षा किट दी गई तथा उन्हें होम कोरेनटाइन में रहने की सलाह दी गई। इस प्रकार आज दिनांक तक देवास जिले में कुल 503 पॉजिटिव मरीज कोरोना मुक्त हुये तथा 103 एक्टिव मरीज देवास जिले से मौजूद हैं।

देवास – आज आई 229 लोगों की रिपोर्ट मे 12 लोगों की रिपोर्ट आई कोरोना पॉजिटिव

कोविड -19 हेल्थ बुलेटिन दिनांक 25 अगस्त 2020

◆ आज प्राप्‍त रिपोर्ट कोरोना संक्रमित (पाजिटिव) केसेस जानकारीः-

1 पताः-बद्रीधाम नगर,देवास,पुरूष ,उम्र 46 वर्ष
2 पताः-चाणक्यपुरी,देवास, महिला ,उम्र 60 वर्ष
3 पताः-राधा नगर,देवास,पुरूष ,उम्र 51 वर्ष
4 पताः-आवास नगर,देवास,पुरूष ,उम्र 33 वर्ष
5 पताः-कैलादेवी,देवास,पुरूष ,उम्र 24 वर्ष
6 पताः-गोमती नगर,देवास,पुरूष ,उम्र 50 वर्ष
7 पताः-गोमती नगर,देवास, महिला ,उम्र 25 वर्ष
8 पताः-गोमती नगर,देवास,पुरूष ,उम्र 2 वर्ष
9 पताः-राजु नगर,देवास,पुरूष ,उम्र 40 वर्ष
10 पताः-तुलजा विहार ,देवास,पुरूष ,उम्र 55 वर्ष
11 पताः-बी.एन.पी. काॅलोनी,देवास,पुरूष ,उम्र 16 वर्ष
12 पताः-चंद्रशेखर मार्ग,देवास,पुरूष ,उम्र 52 वर्ष

  • 1 – आज लिये गये सैम्‍पल 341
  • 2 -आज लैब से प्राप्त सैंपल रिपोर्ट संख्या 229
  • 3 -आज प्राप्त सैम्पल रिपोर्ट में पाजिटिव संख्या 12
  • 4 -आज प्राप्त कुल सैम्पल रिपोर्ट में नेगेटिव संख्या’ 217
  • 5 -आज कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव, मरीज की मृत्‍यु संख्या 0
  • 6 -आज दिनांक तक लिये गये सैंपल संख्या 27659
  • 7 -आज दिनांक तक लैब से प्राप्त कुल सैंपल रिपोर्ट संख्या 27340
  • 8 -आज दिनांक तक कुल पाजिटिव संख्या 621
  • 9 -आज दिनांक तक प्राप्‍त सैम्पल रिपोर्ट में नेगेटिव संख्या’ 26494
  • 10 -आज कोरोना संक्रमित /पॉजिटिव ,मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त हुए संख्या 14
  • 11 -आज दिनांक तक कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव ,मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त हुए संख्या 503
  • 12 -आज दिनांक तक जिले मे कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव, एक्‍टीव मरीजो की संख्या 103
  • 13 -आज प्राप्त में पैथालॉजी द्वारा रिजेक्ट संख्या 0
  • 14 -आज दिनांक तक प्राप्त रिपोर्ट में पैथालॉजी द्वारा रिजेक्ट संख्या 216
  • 15 -आज दिनांक तक कोरोना वायरस सैम्पल रिपोर्ट अप्राप्त /रिपोर्ट आना शेष संख्या’ 319
  • 16 -आज दिनांक तक कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव,मरीज की मृत्‍यु संख्या 15

17 -जिले में अब तक का कोविड-19 पाॅजिटीविटी रेट (प्रतिशत मे) 2.27
18 -जिले में अब तक का कोविड-19 रिकवरी रेट (प्रतिशत मे) 81.00
19 -जिले में अब तक की कोविड-19 मोर्टीलिटी रेट (मृत्युदर) (प्रतिशत मे) 2.42

                                                     (डॉ एम.पी.शर्मा )    
                                मुख्य चिकित्सा एव स्वास्थ अधिकारी   
                                                  जिला-देवास

देवास जिले से एक सितम्‍बर से चलेगी शासकीय अनुबंधित बसें – देवास से इंदौर, उज्‍जैन, हरदा, सोनकच्‍छ और बागली के लिए चलेगी बसें,कलेक्‍टर श्री शुक्‍ला ने देवास जिले के बस ऑपरेटरों की ली बैठक

देवास । कलेक्‍टर श्री चन्‍द्रमौली शुक्‍ला ने आज कलेक्‍टर कार्यालय के सभाकक्ष में देवास जिले के बस ऑपरेटरों की बैठक ली। बैठक में देवास जिले के बस ऑपरेटरों ने अपनी समस्‍या बताई। उन्‍होंने कहा कि कोरोना काल में अप्रैल से अगस्‍त माह तक टैक्‍स, परमीट और बीमा में छूट दी जाये तथा डीजल के भाव भी कम किये जाये। कलेक्‍टर श्री शुक्‍ला ने बताया कि राज्‍य शासन इस संबंध में जो भी निर्णय लेगा वो सभी बस ऑपरेटरों पर लागू होगा। बैठक में अपर कलेक्‍टर श्री प्रकाश सिंह चौहान, ट्राफिक डीएसपी श्री किरण शर्मा, परिवहन अधिकारी श्रीमती जया वसावा, ट्राफिक टीआई सुश्री सुप्रिया चौधरी, बस एसोसिएशन के अध्‍यक्ष श्री विरेन्‍द्र सिंह बैस सहित बस एसोसिएशन के सदस्‍य उपस्थित थे।

कलेक्‍टर श्री शुक्‍ला ने बताया कि देवास जिले में एक सितम्‍बर से नागरिकों के आवागमन के लिए परिवहन सुविधा शुरू की जा रही है। इसके लिए नगर निगम द्वारा संचालित शासकीय अनुबंधित बस ऑपरेटर अर्थ कनेक्‍ट ट्रांसवे प्राईवेट लिमिटेड और विश्‍वास ट्रांसपोर्ट देवास को यह बसें देवास से प्रतिदिन इंदौर, उज्‍जैन, सोनकच्‍छ, हरदा, बागली, पोलायकला और देवास शहर में भोपाल चौराहे से एबी रोड़, मक्‍सी बायपास से अमलतास अस्‍पताल, एमजी रोड़ के बस स्‍टेण्‍ड से मेंढकी तिराहा तक सूत्र सेवा की बसे शुरू की जायेगी। उन्‍होंने निर्देश दिए कि बस संचालन के लिए बस में मास्क लगाना, बस को प्रतिदिन सेनेटाईज करना और राज्‍य शासन द्वारा कोविड-19 संक्रमण को रोकने के लिए जारी सभी दिशा-निर्देशों का पालन करना होगा। बस के सभी कर्मचारियों की रोजाना जांच हो। सर्दी, बुखार तथा खासी के लक्षण होने पर बस संचालन नहीं कराये। कर्मचारी का अस्‍पताल में इलाज कराये।
कलेक्‍टर श्री शुक्‍ला ने जिले के अन्‍य बस ऑपरेटरों से अपील की है कि बस ऑपरेटर जिले के नागरिकों की आवागमन सुविधा के लिए बस संचालन शुरू करें। देवास जिले में परिवहन व्‍यवस्‍था सूचारू रूप से शुरू हो सके तथा अन्‍य जिलों से आने-जाने वाले नागरिकों को आवागमन में सुविधा हो। इसके लिए शासन के निर्देशों का पालन करते हुए बसों का संचालन करे। परिवहन व्‍यवस्‍था सूचारू रूप से शुरू होने से बस ऑपरेटरों का व्‍यवसाय भी शुरू हो सकेगा।

प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष श्याम होलानी के नेतृत्व में मनाया पूर्व मंत्री सज्जन वर्मा का जन्म दिवस

कांटाफोड़ – सोमवार को पूर्व मंत्री एवं कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता सज्जन सिंह वर्मा का जन्मदिन केक कांटकर मनाया , कार्यक्रम में नगर ब्लाक एवं युवक कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा होलानी फिलिंग पाईंट पर एकत्रित होकर प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष श्याम होलानी के नेतृत्व मे केक काटकर एक दुसरे को मिठाई खिलाकर मनाया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष श्याम होलानी ने कहा कि आगामी विधानसभा उपचुनाव मे हम सभी को मिलकर कांग्रेस की सरकार बनाना है। कार्यक्रम के दौरान ब्लाक अध्यक्ष राजाराम यादव श्रीनिवास तिवारी, हमीद खान, रामेश्वर शर्मा आदि ने संबोधित किया।इस अवसर पर गणपति शर्मा, कुंदन आस्के, गुरमीत भाटिया, महेश बाराया ,सुरेश पटेल,असलम खान, अर्पित जायसवाल, ललित सोनी आदि उपस्थित थे।

? बालकृष्ण शर्मा काटाफोड़

बागली विधायक पहाड़ सिंह कन्नोजे ने मुख्यमंत्री एवं कृषि मंत्री को पत्र के माध्यम से नष्ट फसल की जानकारी देकर उचित बीमा एवं राहत राशि की मांग की

कांटाफोड़- नगर कांटाफोड़ के साथ ही संपूर्ण क्षेत्र में इस समय सोयाबीन एवं मक्का की फसल में लगे रोग के कारण किसानों की आर्थिक स्थिति पर संकट नजर आ रहा है क्षेत्र का किसान आज परेशान है इन सब परेशानियों को देखते हुए क्षेत्रीय विधायक पहाड़ सिंह कन्नौजे ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं कृषि मंत्री कमल पटेल को पत्र के माध्यम से अवगत कराया कि बागली विधानसभा क्षेत्र 174 के अंतर्गत बागली उदयनगर सतवास में सोयाबीन की फसल कीट प्रकोप के कारण लगभग नष्ट हो चुकी हैं साथ ही मक्का की फसल भी अतिवृष्टि एवं हवा से गिर कर नष्ट हो गई और कीट पतंगों से फसल में भारी नुकसान हुआ है बागली विधानसभा में गरीब लघु एवं सीमांत आदिवासी किसान निवास करते हैं जो छोटे-छोटे रकबो में फसल की बुवाई करते है इन किसानों का भारी नुकसान हुआ है भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष महेश दुबे, मंडल अध्यक्ष सुनील पटेल, विधायक प्रतिनिधि पुरुषोत्तम बियानी,जिला योजना समिति विधायक प्रतिनिधि लोकेंद्र जोशी,मंडल उपाध्यक्ष संतोष चौबे ने बताया कि विधायक पहाड़ सिंह कन्नौजे ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं कृषि मंत्री कमल पटेल से पत्र के माध्यम से मांग की है कि इन किसानों की फसलों का सर्वे कराकर अति शीघ्र राहत राशि एवं बीमा राशि जारी करवाएं ताकि ये किसान अपनी अगली फसल की तैयारी कर सकें।

? बालकृष्ण शर्मा काटाफोड़

देवास – आज आई 516 लोगों की रिपोर्ट मे 11 लोगों की रिपोर्ट आई कोरोना पॉजिटिव

कोविड -19 हेल्थ बुलेटिन,देवास दिनांक 24 अगस्त 2020

◆ आज प्राप्‍त रिपोर्ट कोरोना संक्रमित (पाजिटिव) केसेस जानकारीः-

1 पताः-गंगा नगर,देवास,पुरूष ,उम्र 31 वर्ष
2 पताः-सिरोलिया (बरोठा) ,देवास,पुरूष ,उम्र 22 वर्ष
3 पताः-सिरोलिया (बरोठा) ,देवास,पुरूष ,उम्र 22 वर्ष
4 पताः-सिरोलिया (बरोठा) ,देवास,महिला ,उम्र 75 वर्ष
5 पताः-सिरोलिया (बरोठा) ,देवास,महिला ,उम्र 44 वर्ष
6 पताः-टिगरिया गोगा (बरोठा),देवास,महिला ,उम्र 60 वर्ष
7 पताः-थाना भौरासा,सोनकच्छ,देवास,पुरूष ,उम्र 50 वर्ष
8 पताः-सोनकच्छ वार्ड-3,देवास,महिला ,उम्र 66 वर्ष
9 पताः-हाटपिपल्या,बागली,देवास,महिला ,उम्र 42 वर्ष
10 पताः-जमोनिया, टोंकखुर्द,देवास,पुरूष ,उम्र 38 वर्ष
11 पताः-जमोनिया, टोंकखुर्द,देवास,पुरूष ,उम्र 23 वर्ष

  • 1 – आज लिये गये सैम्‍पल 202
  • 2 -आज लैब से प्राप्त सैंपल रिपोर्ट संख्या 516
  • 3 -आज प्राप्त सैम्पल रिपोर्ट में पाजिटिव संख्या 11
  • 4 -आज प्राप्त कुल सैम्पल रिपोर्ट में नेगेटिव संख्या’ 504
  • 5 -आज कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव, मरीज की मृत्‍यु संख्या 0
  • 6 -आज दिनांक तक लिये गये सैंपल संख्या 27318
  • 7 -आज दिनांक तक लैब से प्राप्त कुल सैंपल रिपोर्ट संख्या 27111
  • 8 -आज दिनांक तक कुल पाजिटिव संख्या 609
  • 9 -आज दिनांक तक प्राप्‍त सैम्पल रिपोर्ट में नेगेटिव संख्या’ 26277
  • 10 -आज कोरोना संक्रमित /पॉजिटिव ,मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त हुए संख्या 0
  • 11 -आज दिनांक तक कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव ,मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त हुए संख्या 489
  • 12 -आज दिनांक तक जिले मे कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव, एक्‍टीव मरीजो की संख्या 105
  • 13 -आज प्राप्त में पैथालॉजी द्वारा रिजेक्ट संख्या 1
  • 14 -आज दिनांक तक प्राप्त रिपोर्ट में पैथालॉजी द्वारा रिजेक्ट संख्या 216
  • 15 -आज दिनांक तक कोरोना वायरस सैम्पल रिपोर्ट अप्राप्त /रिपोर्ट आना शेष संख्या’ 207
  • 16 -आज दिनांक तक कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव,मरीज की मृत्‍यु संख्या 15

17 -जिले में अब तक का कोविड-19 पाॅजिटीविटी रेट (प्रतिशत मे) 2.25
18 -जिले में अब तक का कोविड-19 रिकवरी रेट (प्रतिशत मे) 80.30
19 -जिले में अब तक की कोविड-19 मोर्टीलिटी रेट (मृत्युदर) (प्रतिशत मे) 2.46

कलेक्टर श्री शुक्ला ने वर्षाकाल के दौरान फैलने वाली बीमारियों की रोकथाम के लिए सीएमएचओ आवश्यक तैयारी के निर्देश दिए

वर्षाकाल के दौरान फैलने वाली बीमारियों की रोकथाम के लिए सीएमएचओ आवश्यक तैयारी रखे – कलेक्टर श्री शुक्ला

मैदानी अमले के माध्यम से पर्याप्त सुरक्षात्मक कार्यवाही करे

देवास। कलेक्टर श्री चंद्रमौली शुक्ला द्वारा बाढ़ एवं अतिवृष्टि को ध्यान में रखते हुए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को निर्देशित किया गया है, कि वर्तमान में वर्षा का दौर अनवरत जारी है। ऐसे समय में आमजन में सामान्यत: मलेरिया, डेंगु, डायरिया, हैजा, मौसमी बुखार आदि के फैलने की संभावना रहती है। इन बीमारियों को रोकने के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम पूरी तैयारी के साथ सतर्क रहें। उन्होंने नगर निगम देवास व जिले की सभी नगर निकायों के अधिकारियों को भी निर्देश दिए कि मैदानी अमले के माध्यम से पर्याप्त सुरक्षात्मक कार्यवाही यथा आवश्यक टीकाकरण, कीटाणु नाशक दवाईयों का छिड़काव आदि की जावें। उन्होंने
मैदानी अमले को निर्देशित करें कि वे अपने क्षेत्रान्तर्गत निरंतर भ्रमण करें और स्थिति पर सतत निगरानी रखें। साथ ही आवश्यक दवाईयों का वितरण, ब्लिचिंग पावडर का छिड़काव करें।

गायों की मौत के विरोध में बजरंग सेना आई मैदान में, सौंपा ज्ञापन

देवास। शंकरगढ़ स्थित गौशाला में गायो की मौत का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। आए दिन हो रही गायो की मौत को लेकर बजरंग सेना ने जिला प्रभारी महेंद्र सांगते के नेतृत्व में औद्योगिक थाने पर पहुँचकर सीएसपी से मुलाकात कर ज्ञापन सौपा। श्री सांगते ने बताया कि शंकरगढ़ गौशाला में निगम द्वारा गाय तो हमेशा छोड़ी जाती है, लेकिन उनके रखरखाव एवं खाने पीने के लिए कोई व्यवस्था नहीं की जा रही है। कुछ आसामाजिक तत्वों ने गौशाला पर कब्जा कर रखा है व अपना गढ़ बना रखा है। यहां तक की गायों के लिए शासन द्वारा निर्धारित फंड भी आता है, लेकिन वह फंड कहां जाता है ये भी पता नहीं है। गायों को न तो ठीक से खिलाने की व्यवस्था है और ना ही उनके रहने की कोई व्यवस्था है। जिसके चलते यहां पर कीतनी गायों की मौत हो चुकी है। बजरंग सेना ने औद्योगिक थाने पर सीएसपी विवेकसिंह चौहान को ज्ञापन देते हुए घटना के लिए दोषियों पर पर कड़ी कार्यवाही करने की मांग की है। गौरतलब है कि बजरंग सेना द्वारा शनिवार को भी जब गौशाला का मुआयना किया गया उस वक्त भी वहां पर गाय मृत अवस्था मे पाई गईं थी। जो कि एक निंदनीय बात है।

स्वास्थ्य एवं जेल विभाग ने संयुक्त रूप से जारी किये निर्देश,न्यायिक हिरासत में जेल भेजे जाने वालों का हो कोरोना टेस्ट

देवास । न्यायिक हिरासत में जेल भेजे जाने वाले बंदियों को कोरोना संबंधी टेस्ट कराने के उपरांत ही जेलों में दाखिल कराये जाने के संबंध में न्यायालयीन आदेश हुआ है। उक्त आदेश के परिपालन में स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव श्री मोहम्मद सुलेमान एवं जेल विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ. राजेश राजौरा ने संयुक्त रूप से कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, सिविल सर्जन एवं समस्त जेल अधीक्षकों को पत्र लिखकर उक्त आदेश का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिये हैं।
वर्तमान में कोरोना संक्रमण के फैलाव तथा जेलों में आने वाले बंदियों की संख्या में वृद्धि को दृष्टिगत रखते हुए प्रदेश में अस्थायी 14 जेल आरंभ की गई हैं। इन अस्थाई जेलों में नई आमद के बंदियों को प्रविष्ट कराया जा रहा है। शेष जेलों में नई आमद सीधे मुख्य जेलों में प्रविष्ट हो रही हैं। वर्तमान में प्रदेश में अस्थायी एवं मूल जेल और मूल जेल की व्यवस्था है। इन जेलों में कोरोना संक्रमण को देखते हुए व्यवस्थाएँ सुनिश्चित करने के निर्देश दिये गये हैं। अस्थाई एवं मूल जेल में जिला मुख्यालय में सभी बंदियों को आरटीपीसीआर या एंटीजन टेस्ट के बाद ही पुलिस द्वारा अस्थायी जेल में प्रविष्ट किया जायेगा। रिपोर्ट प्राप्त होने के उपरांत यदि बंदी की रिपोर्ट पॉजिटिव आती है, तो उन्हें उपचार के लिये पुलिस अभिरक्षा में उपचार के लिये कोविड-19 सेंटर भेजा जायेगा। जिन बंदियों की रिपोर्ट निगेटिव आती है, तो उन्हें मूल जेल की क्वारेंटाइन बैरेक में 14 दिन के लिये रखा जायेगा। क्वारेंटाइन बैरेक में रखे गये बंदियों में से किसी में भी कोविड-19 के लक्षण दिखाई देते हैं, तो उनका पुन: आरटीपीसीआर कराया जायेगा। पॉजिटिव आने पर उपचार के लिये भेजा जायेगा और निगेटिव आने पर मूल जेल की क्वारेंटाइन बैरेक में 14 दिन के लिये रखा जायेगा।
मूल जेल में जो व्यवस्थाएँ सुनिश्चित करने के निर्देश दिये हैं, उनमें अस्थाई जेल से क्वारेंटाइन बैरेक में 14 दिन रखने के बाद बंदियों को मूल जेल में शिफ्ट कराया जायेगा। मूल जेल में भी समस्त बंदियों की प्रतिदिन स्क्रीनिंग की जायेगी। स्क्रीनिंग में लक्षण दिखाई देने पर टेस्ट कराया जायेगा। यदि रिपोर्ट पॉजिटिव प्राप्त होती है, तो बंदी को पुलिस अभिरक्षा में जिला कोविड-।9 उपचार केन्द्र भेजा जायेगा। निगेटिव रिपोर्ट आने पर उन्हें मूल जेलों में क्वारेंटाइन बैरेक में 14 दिन के लिये रखा जायेगा।
आदेश में यह भी कहा गया है कि जेलों को सामूहिक संक्रमण से बचाने के लिये जेल, पुलिस एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को समन्वय एवं सामूहिक उत्तरदायित्व की भावना से कार्य करना आवश्यक है। संबंधित अधिकारियों को उक्त निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के लिये कहा गया है।

देवास – आज आई 333 लोगों की रिपोर्ट मे 12 लोगों की रिपोर्ट आई कोरोना पॉजिटिव

कोविड -19 हेल्थ बुलेटिन,देवास दिनांक 23 अगस्त 2020

◆ आज प्राप्‍त रिपोर्ट कोरोना संक्रमित (पाजिटिव) केसेस जानकारीः-

1 पताः-अजुर्न नगर,देवास,महिला ,उम्र 29 वर्ष
2 पताः-अजुर्न नगर,देवास,महिला ,उम्र 48 वर्ष
3 पताः-अजुर्न नगर,देवास,महिला ,उम्र 08 वर्ष
4 पताः-अजुर्न नगर,देवास,महिला ,उम्र 19 वर्ष
5 पताः-अजुर्न नगर,देवास,पुरूष ,उम्र 45 वर्ष
6 पताः-अजुर्न नगर,देवास,महिला ,उम्र 13 वर्ष
7 पताः-अजुर्न नगर,देवास,महिला ,उम्र 35 वर्ष
8 पताः-अजुर्न नगर,देवास,महिला ,उम्र 43 वर्ष
9 पताः-सोनकच्छ,,देवास,पुरूष ,उम्र 66 वर्ष
10 पताः-नांदेल,टोंकखुर्द,देवास,महिला ,उम्र 21 वर्ष
11 पताः-बी.एन.पी.काॅलोनी,देवास,पुरूष ,उम्र 48 वर्ष
12 पताः-माताजी मंदिर सीढ़ी के पास देवास,पुरूष ,उम्र 53 वर्ष

  • 1 – आज लिये गये सैम्‍पल 219
  • 2 -आज लैब से प्राप्त सैंपल रिपोर्ट संख्या 333
  • 3 -आज प्राप्त सैम्पल रिपोर्ट में पाजिटिव संख्या 12
  • 4 -आज प्राप्त कुल सैम्पल रिपोर्ट में नेगेटिव संख्या’ 321
  • 5 -आज कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव, मरीज की मृत्‍यु संख्या 0
  • 6 -आज दिनांक तक लिये गये सैंपल संख्या 27116
  • 7 -आज दिनांक तक लैब से प्राप्त कुल सैंपल रिपोर्ट संख्या 26595
  • 8 -आज दिनांक तक कुल पाजिटिव संख्या 598
  • 9 -आज दिनांक तक प्राप्‍त सैम्पल रिपोर्ट में नेगेटिव संख्या’ 25773
  • 10 -आज कोरोना संक्रमित /पॉजिटिव ,मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त हुए संख्या 0
  • 11 -आज दिनांक तक कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव ,मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त हुए संख्या 489
  • 12 -आज दिनांक तक जिले मे कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव, एक्‍टीव मरीजो की संख्या 94
  • 13 -आज प्राप्त में पैथालॉजी द्वारा रिजेक्ट संख्या 0
  • 14 -आज दिनांक तक प्राप्त रिपोर्ट में पैथालॉजी द्वारा रिजेक्ट संख्या 215
  • 15 -आज दिनांक तक कोरोना वायरस सैम्पल रिपोर्ट अप्राप्त /रिपोर्ट आना शेष संख्या’ 521
  • 16 -आज दिनांक तक कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव,मरीज की मृत्‍यु संख्या 15

17 -जिले में अब तक का कोविड-19 पाॅजिटीविटी रेट (प्रतिशत मे) 2.25
18 -जिले में अब तक का कोविड-19 रिकवरी रेट (प्रतिशत मे) 81.77
19 -जिले में अब तक की कोविड-19 मोर्टीलिटी रेट (मृत्युदर) (प्रतिशत मे) 2.51

 (डॉ एम.पी.शर्मा )      
 मुख्य चिकित्सा एव स्वास्थ अधिकारी       
 जिला-देवास