देवास। श्री पर्युषण पर्व के अंतर्गत जैन जगत के चौवीसवे तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी का जन्मोत्सव मनाया गया। भगवान महावीर की माता त्रिशला ने भगवान के जन्म के पूर्व जो 14 महास्वप्न देखे थे उनको झूलाने तथा माल्यार्पण का कार्यक्रम हुआ, जिसमें समाज के लोगो ने उत्साहपूर्वक चढ़ावा बोलकर हिस्सा लिया। भगवान महावीर के पलना झूलाने का विशेष आयोजन हुआ। जैन धर्मावलंबियो को केशरिया छापे लगाये गये। श्रद्धालुओ ने श्रीफ ल फ ोड़कर भगवान महावीर के जन्म की खुशी व्यक्त की। सभी कार्यक्रम प्रशासनिक नियमों का पालन करते हुए संपन्न हुए।प्रात सामूहिक स्नात्र पूजन का कार्यक्रम हुआ। जन्म वाचन समारोह दोपहर 2.30 बजे से प्रारंभ हुआ। सुश्रावक विजय भाई ने जन्म वाचन के दौरान जैसे ही प्रभु महावीर के जन्म की घोषणा की उपस्थित जनसमुदाय आत्म विभोर होकर झूमने-नाचने लगा। संपूर्ण वातावरण भगवान महावीर की जय-जयकार से गुंजायमान हो गया। श्रद्धालुओ ने नारियल फ ोड़े तथा एक-दूसरे को खिलाकर खुशी व्यक्त की। जन्म वाचन के पश्चात भगवान महावीर का पलनाजी घर ले जाने का लाभ मिनाक्षी बेन नगीन भाई सोलंकी जैन परिवार ने प्राप्त किया। चांदमल सूरजमल जैन द्वारा प्रभु की नयनरम्य अंगरचना की गई। सुशीलकुमार बम द्वारा प्रभावना वितरित की गई। डूंगर ऊपर श्री आदेश्वर भगवान की अंग रचना अजय कुमार धर्मेन्द्र कुमार मूणत परिवार द्वारा की गई।संस्था जय जिनेन्द्र एवं माणिभद्र मंडल के तत्वाधान में भगवान महावीर की मनोहारी झांकी सजायी गई, जिसमें प्रभु महावीर का उच्च सिंहासन एवं उसके समक्ष झरने एवं बगीचे का सुंदर प्रदर्शन किया गया। इस अवसर पर ट्रस्ट मंडल के अध्यक्ष विलास चौधरी, संरक्षक अशोक जैन मामा, शैलेन्द्र चौधरी एवं ट्रस्टी अजय मूणत , दीपक जैन, भरत चौधरी, अतुल जैन, वीरेन्द्र जैन, राकेश तरवेचा, राजेन्द्र जैन गौतमपुरा, सुशील कुमार बम, अशोक जैन, गौरव जैन भोमियाजी, संतोष सेठिया, चंद्रशेखर जैन, सुधीर जैन, अनूप शेखावत, मनोज कटारिया आदि उपस्थित रहे।श्री आदेश्वर मंदिर बड़ा बाजार, श्री चंदाप्रभु मंदिर एमजी रोड एवं सुतार बाखल, श्री मुनिसुव्रत स्वामी मंदिर सिविल लाईन्स पर भी भगवान महावीर का जन्मोत्सव मनाया गया।
Category: देवास
प्रशासनिक नियमों का पालन करते हुएभगवान महावीर का जन्मोत्सव मनाया प्रभु महावीर के पलनाजी की भक्ति -भावना का कार्यक्रम संपन्न
देवास। श्री पर्युषण पर्व के अंतर्गत जैन जगत के चौवीसवे तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी का जन्मोत्सव मनाया गया। भगवान महावीर की माता त्रिशला ने भगवान के जन्म के पूर्व जो 14 महास्वप्न देखे थे उनको झूलाने तथा माल्यार्पण का कार्यक्रम हुआ, जिसमें समाज के लोगो ने उत्साहपूर्वक चढ़ावा बोलकर हिस्सा लिया। भगवान महावीर के पलना झूलाने का विशेष आयोजन हुआ। जैन धर्मावलंबियो को केशरिया छापे लगाये गये। श्रद्धालुओ ने श्रीफ ल फ ोड़कर भगवान महावीर के जन्म की खुशी व्यक्त की। सभी कार्यक्रम प्रशासनिक नियमों का पालन करते हुए संपन्न हुए।प्रात सामूहिक स्नात्र पूजन का कार्यक्रम हुआ। जन्म वाचन समारोह दोपहर 2.30 बजे से प्रारंभ हुआ। सुश्रावक विजय भाई ने जन्म वाचन के दौरान जैसे ही प्रभु महावीर के जन्म की घोषणा की उपस्थित जनसमुदाय आत्म विभोर होकर झूमने-नाचने लगा। संपूर्ण वातावरण भगवान महावीर की जय-जयकार से गुंजायमान हो गया। श्रद्धालुओ ने नारियल फ ोड़े तथा एक-दूसरे को खिलाकर खुशी व्यक्त की। जन्म वाचन के पश्चात भगवान महावीर का पलनाजी घर ले जाने का लाभ मिनाक्षी बेन नगीन भाई सोलंकी जैन परिवार ने प्राप्त किया। चांदमल सूरजमल जैन द्वारा प्रभु की नयनरम्य अंगरचना की गई। सुशीलकुमार बम द्वारा प्रभावना वितरित की गई। डूंगर ऊपर श्री आदेश्वर भगवान की अंग रचना अजय कुमार धर्मेन्द्र कुमार मूणत परिवार द्वारा की गई।संस्था जय जिनेन्द्र एवं माणिभद्र मंडल के तत्वाधान में भगवान महावीर की मनोहारी झांकी सजायी गई, जिसमें प्रभु महावीर का उच्च सिंहासन एवं उसके समक्ष झरने एवं बगीचे का सुंदर प्रदर्शन किया गया। इस अवसर पर ट्रस्ट मंडल के अध्यक्ष विलास चौधरी, संरक्षक अशोक जैन मामा, शैलेन्द्र चौधरी एवं ट्रस्टी अजय मूणत , दीपक जैन, भरत चौधरी, अतुल जैन, वीरेन्द्र जैन, राकेश तरवेचा, राजेन्द्र जैन गौतमपुरा, सुशील कुमार बम, अशोक जैन, गौरव जैन भोमियाजी, संतोष सेठिया, चंद्रशेखर जैन, सुधीर जैन, अनूप शेखावत, मनोज कटारिया आदि उपस्थित रहे।श्री आदेश्वर मंदिर बड़ा बाजार, श्री चंदाप्रभु मंदिर एमजी रोड एवं सुतार बाखल, श्री मुनिसुव्रत स्वामी मंदिर सिविल लाईन्स पर भी भगवान महावीर का जन्मोत्सव मनाया गया।
हिन्दू उत्सव समिति शहरभर में भव्य स्तर पर मनायेगी गणेशोत्सव
देवास। भगवान श्रीगणेश ही शहर का हित करने वाले है और वे ही कोरोना महामारी से बचाने वाले है। इसलिये हिन्दू उत्सव समिति बदले हुए स्वरूप में इस वर्ष भी गणेशोत्सव शहरभर में भव्य स्तर पर मनायेगी।
हिन्दू उत्सव समिति के अध्यक्ष धर्मेन्द्रसिंह बैस ने बताया कि समिति द्वारा विगत 15 वर्षो से प्रथम पूज्य श्रीगणेश चतुर्थी पर विशाल पैमाने पर गणेश प्रतिमाओ का वितरण किया जाता रहा है। यद्यपि इस वर्ष भी पांडालो का निर्माण कर मंदिरो में आरती की भांति सोशल डिस्टेंटिंग का पालन करते हुए गणेश जी की स्थापना की जाकर सार्वजनिक रूप से नियमित आरती की जा सकती थी। गणेशोत्सव के स्वरूप को बरकरार रखते हुए सुबह शाम लाउडीस्पीकर पर भक्तिभावना से परिपूर्ण कर्णप्रिय भजन बजाये जा सकते थे। लेकिन कोरोना महामारी से बचाव के लिये प्रशासनिक निर्देशो का परिपालन करते हुए समिति द्वारा सार्वजनिक रूप से बड़ी गणपति प्रतिमाओं का वितरण नहीं करते हुए गणेश चतुर्थी के दिन राजमाता विधायक श्रीमंत गायत्रीराजे पवार के निर्देशन में सेवा बस्तियों, गरीब बस्तियों में घर घर जाकर हजारों की संख्या में समिति के कार्यकर्ताओं द्वारा छोटी प्रतिमाओं का वितरण किया जायेगा, ताकि घर घर में प्रतिमाओं की स्थापना की जाकर गणेश उत्सव को भव्य पैमाने पर मनाया जा सके। समिति अध्यक्ष श्री बैस ने सभी कार्यकर्ताओं एवं धर्मप्रेमी शहरवासियों से भी अपने अपने घरो, संस्थानों में अधिकाधिक संख्या में गणेश जी की स्थापना करने, कोरोना महामारी के संकट से उबारने की प्रार्थना करने का आग्रह किया है।
गणेशोत्सव एवं नवरात्रि पर्व मनाने की अनुमति को लेकर समितियो ने दिया कलेक्टर को ज्ञापन
देवास। सार्वजनिक गणेशोत्सव एवं नवरात्रि उत्सव मनाने अनुमति को लेकर विभिन्न उत्सव समितियों के कार्यकर्ता बुधवार को कलेक्ट्रेट ज्ञापन देने पहुंचे। ज्ञापन में बताया कि प्रशासन द्वारा निर्णय लिया गया है कि सार्वजनिक स्थानों पर रिद्धी-सिद्धी के दाता श्री गणेश जी की स्थापना नहीं की जाएगी। यह निर्णय धार्मिक भावनाओं के खिलाफ और ठेस पहुंचाने वाला है। हम जानते है कि वर्तमान दौर में कोरोना महामारी को देखते हुए ऐसा निर्णय लिया। परन्तु हम सनातन धर्म के लोगों द्वारा गणेशोत्सव मनाने की परम्परा वर्षों पुरानी है। समितियो ने विश्वास दिलाया कि प्रशासन द्वारा दी गई गाईड लाइन का पूरी तरह से पालन करेंगे। ज्ञापन में संस्था स्वयं सिद्धाय, हैप्पी गणेश उत्सव समिति, स्टार ग्रुप, जय जागृति, संस्था श्री पार्वतीपुत्र, वक्रतुंड गणेशोत्सव समिति, डायमंड क्लब, संस्था श्रीराम सेना, मोतीबंगला गणेशोत्सव समिति, पशुपतिनाथ गणेशोत्सव समिति, श्री सिद्धी विनायक गणेशोत्सव समिति, शिवशक्ति, आदर्श, संस्था आये महाकाल, मल्हार कालोनी मित्र मण्डल, श्रीरामराज परिवार गणेशोत्सव समिति, श्रीराम सेना विजयनगर, संस्था विश्वनाथ, संस्था रामराम, ऊं गणेशोत्सव समिति, भगवाधारी, भवानी ग्रुप श्री लोकेश्वर सेवा समिति, नवयुवा क्लब सहित अन्य संस्थाओं के कार्यकर्ता उपस्थित थे।
सोयाबीन की फसल में अफलन की समस्या को लेकर ग्रामीणों दिया सर्वे करवाना का ज्ञापन
कांटाफोड़। किसानों के साथ कम वर्ष के साथ ही नई नई समस्या पैर पसारे खड़ी रहती हैं पहले ही अल्प वर्ष को लेकर किसान चिंतिंत है वहीं किसानों के सर पर कर्ज का भार दिखाई देने लगा है क्योंकि उनकी मेहनत की फसल उनसे वैसे ही छीन रही है जैसे सामने रखी भोजन की थाली कोई छिनती ले ।सतवास तहसील के पूरे क्षेत्र में सोयाबीन कि फसल अपने आप ही सूखने लगी उनके पत्ते पीले होने लगे साथ ही उनमें अफ़लन की समस्या होने लगी ।इस समस्या को लेकर ग्रामीणों ने तहसीलदार प्रियंका चोरसिया को ज्ञापन देकर सर्वे की मांग की है।
कांग्रेस नेता विष्णु मीणा ने ज्ञापन के माध्यम से बताया कि किसानों द्वारा सोयाबीन की फसल लगभग दो महीने पहले बोई गई मगर फसल में अफलन की स्थिति निर्मित हो रही है फसल अधिकांश खेतो में बांझ है। खेतो में बीज बुआई दवाई खरपतवार नाशक और मजदूरी इन सब का खर्च करने के बाद किसान को एक ही चिंता है कि यदि फसल नहीं हुई तो इसका कर्ज कहां से चुकाया जाएगा। इस हेतु तहसीलदार मैडम को ज्ञापन के माध्यम से सर्वे करवाने का ज्ञापन सौंपा साथ ही फसल नुकसानी के हिसाब से राहत राशि के साथ बीमा स्वीकृत कर तत्काल दिया जाने की मांग की उन्होंने कहा कि किसान के पास फसल के अलावा आय का कोई और स्त्रोत नहीं है। जल्द ही राहत राशि प्रदान की जाए ज्ञापन में ग्राम के खल के किसान कमल पटेल, शिवनारायण सत्तावन, मनोहर पटेल, सुरेश, सुनील जोनवाल, अभिषेक मीणा, निर्मल मीणा, कन्हैया सत्तावन, जगदीश, राम अवतार, राजेश ,लाल सिंह, उपस्थित थे।
बालकृष्ण शर्मा , कांटाफोड़
देवास – आज आई 346 लोगों की रिपोर्ट मे 7 लोगों की रिपोर्ट आई कोरोना पॉजिटिव
◆ आज प्राप्त रिपोर्ट कोरोना संक्रमित (पाजिटिव) केसेस जानकारीः-
- 1 – आज लिये गये सैम्पल 448
- 2 -आज लैब से प्राप्त सैंपल रिपोर्ट संख्या 346
- 3 -आज प्राप्त सैम्पल रिपोर्ट में पाजिटिव संख्या 7
- 4 -आज दिनांक तक कुल पाजिटिव संख्या 556
- 5 -आज दिनांक तक प्राप्त सैम्पल रिपोर्ट में नेगेटिव संख्या’ 24468
- 6 -आज कोरोना संक्रमित /पॉजिटिव ,मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त हुए संख्या 12
- 7 -आज दिनांक तक कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव ,मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त हुए संख्या 465
- 8 -आज दिनांक तक जिले मे कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव, एक्टीव मरीजो की संख्या 76
(डॉ एम.पी.शर्मा )
मुख्य चिकित्सा एव स्वास्थ अधिकारी
जिला-देवास
सोयाबीन की फसल में अफलन की समस्या को लेकर जिलाधीश को दिया सर्वे कराने का आवेदन पत्र
कांटाफोड़। किसानों के साथ कम वर्ष के साथ ही नई नई समस्या पैर पसारे खड़ी रहती हैं पहले ही अल्प वर्ष को लेकर किसान चिंतिंत है वहीं किसानों के सर पर कर्ज का भार दिखाई देने लगा है क्योंकि उनकी मेहनत की फसल उनसे वैसे ही छीन रही है जैसे सामने रखी भोजन की थाली कोई छिनती ले ।सतवास तहसील के पूरे क्षेत्र में सोयाबीन कि फसल अपने आप ही सूखने लगी उनके पत्ते पीले होने लगे साथ ही उनमें अफ़लन की समस्या होने लगी ।इस समस्या को लेकर कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष उपाध्यक्ष श्याम होलानी ने कलेक्टर देवास को सतवास तहसील के कांटाफोड़ के अंतर्गत आने वाले किसानों की सोयाबीन फसल मैं अफलन की समस्या का सर्वे शीघ्र कराने की मांग की है। होलानी ने जिलाधीश महोदय को आवेदन पत्र देकर किसानों की समस्याओं से अवगत कराया है। साथ ही वर्ष 2018 -19 की अनुदान राशि का भुगतान सेवा सहकारी संस्था कांटाफोड़ के किसानों को नही किया गया है जिसका भी निराकरण शीघ्र करने की मांग की है। इस अवसर पर इनके साथ गूरमीत भाटिया नानूराम सरपंच भी उपस्थित थे।
✒️ बालकृष्ण शर्मा , कांटाफोड़
केवल मध्य प्रदेश के युवाओं को ही मिलें प्रदेश की सरकारी नौकरियां इसके लिए कानूनी कदम उठाएंगे -मुख्यमंत्री श्री चौहान
अन्य राज्यों के लोगों को सरकारी नौकरी से रोकने के लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ऐलान किया कि केवल मध्य प्रदेश के युवाओं को सरकारी नौकरियां मिलें, इसके लिए कानूनी कदम उठाएंगे। मुख्यमंत्री शिवराज ने वीडियो जारी कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इसके लिए जरूरी कानून बनाया जाएगा। मध्य प्रदेश के संसाधन केवल प्रदेश के बच्चों के लिए होंगे। अब तक मध्य प्रदेश सरकार की भर्ती के लिए पूरे देश से आवेदन मांगे जाते थे। इसमें कोई बंदिश नहीं थी, नौकरियों के देशभर से कोई भी आवेदन कर सकता था। हाल ही में जेल प्रहरी भर्ती का विज्ञापन भी ऑल इंडिया लेवल पर निकाला गया था। इसे लेकर मध्य प्रदेश के युवाओं ने काफी विरोध भी किया था।
देवास – आज आई 565 लोगों 11 की रिपोर्ट मे लोगों की रिपोर्ट आई कोरोना पॉजिटिव
आज प्राप्त रिपोर्ट कोरोना संक्रमित (पाजिटिव) केसेस जानकारीः-
- 1 – आज लिये गये सैम्पल 358
- 2 -आज लैब से प्राप्त सैंपल रिपोर्ट संख्या 565
- 3 -आज प्राप्त सैम्पल रिपोर्ट में पाजिटिव संख्या 11
- 4 -आज दिनांक तक कुल पाजिटिव संख्या 549
- 5 -आज दिनांक तक प्राप्त सैम्पल रिपोर्ट में नेगेटिव संख्या’ 24129
- 6 -आज कोरोना संक्रमित /पॉजिटिव ,मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त हुए संख्या 0
- 7 -आज दिनांक तक कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव ,मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त हुए संख्या 453
- 8 -आज दिनांक तक जिले मे कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव, एक्टीव मरीजो की संख्या 81
- 9 -आज दिनांक तक कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव,मरीज की मृत्यु संख्या 15
देवास मे प्राप्त सैम्पल रिपोर्ट से दिनांक-17 अगस्त 2020 को जारी बुलेटिन मे 01 व्यक्ति को आईटीआई,देवास,महिला,उम्र 35 वर्ष देवास मे दर्शाया गया । इन्दौर जिले के निवासी होने से देवास से इन्दौर शिफ्ट किया गया। एवं इन्दौर जिले मे जोडा है।
(डॉ एम.पी.शर्मा )
मुख्य चिकित्सा एव स्वास्थ अधिकारी
जिला-देवास
कलेक्टर श्री चंद्रमौली शुक्ला ने देवास जिले में सोशल मीडिया के लिए जारी किया प्रतिबंधनात्मक आदेश
कोई भी व्यक्ति, समूह या ग्रुप एडमिन सोशल मीडिया पर किसी दल , धर्म , जाति , सम्प्रदाय , संस्था , व्यक्ति विरोधी एवं आमजन की भावना भड़काने वाले मेसेज अपलोड/अग्रेषित नहीं करेगा
कोई भी व्यक्ति , समूह/संस्था किसी दल , धर्म , जाति , सम्प्रदाय , संस्था , व्यक्ति विरोधी एवं आमजन की भावना भड़काने वाले अथवा किसी को ठेस पहुचाने वाले बैनर एवं पोस्टर नही लगायेगा
देवास । कलेक्टर श्री चंद्रमौली शुक्ला ने कोरोना वायरस संक्रमण को रोकने एवं आमजन के स्वास्थ्य , सुरक्षा और आशंकित संकट को दूर करने एवं आगामी त्यौहारों को दृष्टिगत रखते हुए क्षेत्र में शांति , सुरक्षा और कानून – व्यवस्था बनाए रखने के लिए दण्ड प्रक्रिया संहिता , 1973 की धारा 144 में प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए सम्पूर्ण देवास जिले की राजस्व सीमाओं के लिए प्रतिबन्धात्मक आदेश जारी किया है।
जारी आदेशानुसार कोई भी व्यक्ति , समूह या ग्रुप एडमिन द्वारा इलेक्ट्रानिक साधनों जैसे मोबाईल , कंप्यूटर तथा फेसबुक , ट्विटर , व्हाट्सएप्प आदि सोशल मीडिया पर किसी दल , धर्म , जाति , सम्प्रदाय , संस्था , व्यक्ति विरोधी एवं आमजन की भावना भड़काने वाले अथवा किसी को ठेस पहुचाने एवं आहत करने वाले आपत्तिजनक मेसेज / चित्र / कमेंट / आदि अपलोड/अग्रेषित नहीं करेगा । कोई भी व्यक्ति , समूह/संस्था द्वारा किसी दल , धर्म , जाति , सम्प्रदाय , संस्था , व्यक्ति विरोधी एवं आमजन की भावना भड़काने वाले अथवा किसी को ठेस पहुचाने वाले बैनर एवं पोस्टर नही लगायेगा तथा न ही प्रदर्शन करेगा । समस्त अनुविभागीय दण्डाधिकारी , नगर पुलिस अधीक्षक देवास , अनुविभागीय अधिकारी पुलिस, कार्यपालिक दण्डाधिकारी तथा थाना प्रभारी अपने – अपने क्षेत्र में उक्त आदेश का पालन कराया जाना सुनिश्चित करेंगे तथा उल्लंघन की स्थिति में भारतीय दंड संहिता , 1860 की धारा 187,188 , 269,270,271 एवं डिजास्टर मैनेजमेंट एक्ट 2005 तथा द एपिडेमिक डिसीज एक्ट 1897 के अंतर्गत कार्यवाही कर उल्लघंनकर्ता के विरुदध प्रकरण पंजीबद्ध किया जाएगा । शेष आदेश यथावत् रहेंगा ।
