इंदौर में 214 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले

इंदौर। स्वास्थ्य विभाग द्वारा 15 अगस्त को देर रात जारी बुलेटिन में 214 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। वहीं स्वस्थ होने पर कल 32 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया है।शहर में कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या 3184 है। रिपोर्ट के मुताबिक इन नए मरीजों को मिलाकर इंदौर में अब तक 9804 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिल चुके हैं। वहीं कोरोना से मौत का आंकड़ा 342 पहुंच गया है। 6278 मरीज अब तक स्वस्थ होने के बाद अपने घर लौट चुके।

देवास – आज आई 322 लोगों की रिपोर्ट मे 05 लोगों की रिपोर्ट आई कोरोना पॉजिटिव


कोविड -19 हेल्थ बुलेटिन दिनांक 16 अगस्त 2020

1 – आज लिये गये सैम्‍पल 154
2 -आज लैब से प्राप्त सैंपल रिपोर्ट संख्या 322
3 -आज प्राप्त सैम्पल रिपोर्ट में पाजिटिव संख्या 5
4 -आज प्राप्त कुल सैम्पल रिपोर्ट में नेगेटिव संख्या’ 311
5 -आज कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव, मरीज की मृत्‍यु संख्या 0
6 -आज दिनांक तक लिये गये सैंपल संख्या 24331
7 -आज दिनांक तक लैब से प्राप्त कुल सैंपल रिपोर्ट संख्या 23995
8 -आज दिनांक तक कुल पाजिटिव संख्या 529
9 -आज दिनांक तक प्राप्‍त सैम्पल रिपोर्ट में नेगेटिव संख्या’ 23250
10 -आज कोरोना संक्रमित /पॉजिटिव ,मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त हुए संख्या 11
11 -आज दिनांक तक कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव ,मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त हुए संख्या 453
12 -आज दिनांक तक जिले मे कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव, एक्‍टीव मरीजो की संख्या 62

आज प्राप्‍त रिपोर्ट कोरोना संक्रमित (पाजिटिव) केसेस जानकारीः-

1 पताः-सालेटीमखेडी,टोंकखुर्द, देवास,पुरूष ,उम्र 65 वर्ष
2 पताः-सालेमखेडी टोंकखुर्द, देवास,पुरूष ,उम्र 65 वर्ष
3 पताः-वार्ड .न.-2 खातेगांव, देवास,पुरूष ,उम्र 48 वर्ष
4 पताः-वार्ड .न.-2 खातेगांव, देवास,महिला,उम्र 48 वर्ष
5 पताः-चामुंडापुरी, देवास,पुरूष ,उम्र 42 वर्ष

महेंद्र सिंह धोनी ने इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट लिया, कहा- प्यार और सपोर्ट के लिए शुक्रिया, अब मुझे रिटायर समझें

क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया है। उन्होंने शनिवार शाम इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया और उसके साथ लिखा- आप लोगों के प्यार और सपोर्ट के लिए शुक्रिया। आज शाम 7 बजकर 29 मिनट के बाद से मुझे रिटायर ही समझें।

आज शनिवार से भारत भर में श्वेताम्बर जैन समाज के आठ दिवसीय महान पर्व पर्युषण का हुआ शंखनाद जाने पयूषर्ण पर्व के बारे में

आज 15 अगस्त शनिवार से भारत भर में श्वेताम्बर जैन समाज के आठ दिवसीय महान पर्व पर्युषण का शंखनाद हो गया है । पर्युषण जिसका शाब्दिक अर्थ है ‘परि’ और ‘ऊषण’। परि याने पाप और ऊषण याने उठना । अपने जीवन के समस्त पापो को छोड़कर उनसे ऊपर उठना ही पर्युषण है। इसीलिए इसे पर्वाधिराज की उपाधि दी है। आठ दिवसीय इस लोकोत्तर पर्व के अंतर्गत खाना, पीना, सोना, मिलना, वचन, विलास के स्थान पर त्याग, वैराग्य, भक्ति, सत्संग आदि धार्मिक कार्य कलापो का आत्मसात होगा। प्रभु एवं प्रभु के मंदिर सजेंगे। प्रभु भक्ति का वातावरण निर्मित होगा। समाजजन व्रत उपवास करेंगे तथा हरी वनस्पतियो एवं रात्रि भोजन का त्याग करेंगे। इस वर्ष कोरोना महामारी के चलते प्रशासन के सभी निर्देशो का पालन करते हुए पूर्ण सावधानी के साथ जैन समाजजन यह महापर्व मनाएंगे। आत्म शुद्धि के इस महापर्व की आत्म मंथन करके स्वआत्मा में रमण करते हुए आराधना की जाती हे। पयूषर्ण पर्व कार्यक्रम के अंतर्गत इस वर्ष प्रभु महावीर स्वामी जन्म वांचन 19 अगस्त बुधवार एवं संवत्सरी महापर्व 22 अगस्त शनिवार को मनाया जाएगा। क्षमापना पर्व 23 अगस्त रविवार को होगा। पर्युषण मात्र जैनों का पर्व नहीं है, यह एक सार्वभौम पर्व है, मानव मात्र का पर्व है। पूरे विश्व के लिए यह एक उत्तम और उत्कृष्ट पर्व है, क्योंकि इसमें आत्मा की उपासना की जाती है। संपूर्ण संसार में यही एक ऐसा उत्सव या पर्व है जिसमें आत्मरत होकर व्यक्ति आत्मार्थी बनता है व अलौकिक, आध्यात्मिक आनंद के शिखर पर आरोहण करता हुआ मोक्षगामी होने का सद्प्रयास करता है। संपूर्ण जैन समाज का यह महाकुंभ पर्व है। यह जैन एकता का प्रतीक पर्व है। जैन लोग इसे सर्वाधिक महत्व देते हैं। संपूर्ण जैन समाज इस पर्व के अवसर पर जागृत एवं साधनारत हो जाता है। दिगंबर परंपरा में इसकी ‘दशलक्षण पर्व’ के रूप में पहचान है। यह पर्व 8 दिन तक मनाया जाता है जिसमें किसी के भीतर में ताप, उत्ताप पैदा हो गया हो, किसी के प्रति द्वेष की भावना पैदा हो गई हो तो उसको शांत करने का यह पर्व है।पर्युषण पर्व अंतरआत्मा की आराधना का पर्व है, आत्मशोधन का पर्व है, निद्रा त्यागने का पर्व है। सचमुच में पर्युषण पर्व एक ऐसा सवेरा है, जो निद्रा से उठाकर जागृत अवस्था में ले जाता है। अज्ञानरूपी अंधकार से ज्ञानरूपी प्रकाश की ओर ले जाता है। तो जरूरी है प्रमादरूपी नींद को हटाकर इन 8 दिनों विशेष तप, जप, स्वाध्याय की आराधना करते हुए अपने आपको सुवासित करते हुए अंतरआत्मा में लीन हो जाएं जिससे हमारा जीवन सार्थक व सफल हो पाएगा। ‘क्षमा वीरो का भूषण है’- महान व्यक्ति ही क्षमा ले व दे सकते हैं। पर्युषण पर्व आदान-प्रदान का पर्व है। इस दिन सभी अपनी मन की उलझी हुईं ग्रंथियों को सुलझाते हैं, अपने भीतर की राग-द्वेष की गांठों को खोलते हैं, वे एक-दूसरे से गले मिलते हैं, पूर्व में हुई भूलों को क्षमा के द्वारा समाप्त करते हैं व जीवन को पवित्र बनाते हैं। पर्युषण महापर्व का समापन मैत्री दिवस के रूप में आयोजित होता है, जिसे ‘क्षमापना दिवस’ भी कहा जाता है। इस तरह से पर्युषण महापर्व एवं क्षमापना दिवस- ये एक-दूसरे को निकटता में लाने का पर्व है। यह एक-दूसरे को अपने ही समान समझने का पर्व है।

पूर्व केबिनेट मंत्री सज्जन सिंह वर्मा का किया स्वागत।

कांटाफोड़- पूर्व केबिनेट मंत्री वरिष्ठ कांग्रेस नेता सज्जन सिंह वर्मा अल्प प्रवास पर पंचोली ट्रेडर्स बिजवाड़ पर पधारे।
इस अवसर पर पूर्व सांसद प्रतिनिधी दीपक पटेल, जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष विजय बैरागी के नेतृत्व में जिला युंका सचिव अंकित कलम, सुनील जाधव, बंटी पंचोली प्रथम पंचोली ने पूर्व मंत्री एवं अन्य कांग्रेस नेताओं का स्वागत किया गया।
पूर्व मंत्री वर्मा के साथ देवास शहर कांग्रेस अध्यक्ष मनोज राजानी,जिला कांग्रेस ग्रामीण अध्यक्ष अशोक पटेल कप्तान भी साथ मे मौजूद थे।

बालकृष्ण शर्मा
कांटाफोड़

कलेक्‍टर श्री शुक्‍ला, एसपी डॉ. सिंह, पत्रकारगणों, जिला अधिकारियों तथा बच्‍चों ने किया पहाडी पर पौधारोपण,शंकरगढ़ पहाड़ी को एडवेंचर पार्क के रूप में किया जायेगा विकसित, पहाड़ी पर ऊपर चढ़ने के लिए ट्रेकिंग बनाया जा रहा है

देवास। शंकरगढ पहाडी को एडवेंचर पार्क के रूप में निर्मित करने के लिए आज 15 अगस्‍त के अवसर पर शंकरगढ पहाडी पर पौधारोपण किया गया। शंकरगढ पहाडी पर कलेक्‍टर श्री चन्‍द्रमौली शुक्‍ला, पुलिस अधीक्षक डॉ. शिवदयाल सिंह ने पहाडी पर पौधारोपण किया। इस दौरान कलेक्‍टर श्री शुक्‍ला ने शंकरगढ पहाडी को एडवेंचर पार्क के रूप में निर्मित करने के लिए पत्रकारागणों से सुझाव भी मांगे।
इस दौरान जिला पंचायत सीईओ श्रीमती शीतला पटले, डीएफओ श्री पीएन मिश्रा, कमिश्नर नगर निगम श्री विशालसिंह चौहान, अपर कलेक्‍टर श्री प्रकाशसिंह चौहान, एसडीएम श्री प्रदीप सोनी, प्रेस क्‍लब अध्‍यक्ष श्री श्रीकान्‍त उपाध्‍याय, पत्रकारगण, देवास फोटो एसोसिएशन के सदस्‍य और जय हिन्‍द ग्रुप के बच्‍चे उपस्थित थे।


कलेक्‍टर श्री शुक्‍ला ने बताया कि शंकरगढ़ पहाड़ी पर पौधा रोपण कर पहाड़ी को एडवेंचर पार्क के रूप में निर्मित किया जाएगा। जिससे आसपास के जिले और मालवा-निमाण क्षेत्र के लोग यहा घुमने आ सके। शंकरगढ़ पहाड़ी को सिटी फॉरेस्‍ट के रूप में निर्मित करने से देवास जिले की अलग पहचान बनेगी। पहाड़ी पर जाने का रास्‍ता बनाया जा रहा है, पहाडी पर बिजली और पानी की व्‍यवस्‍था के लिए कार्य किया जा रहा है। पहाडी पर सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्‍ध कराई जायेगी। शंकरगढ़ पहाड़ी पर स्थित छोटे तालाब को विकसित किया जायेगा।
कलेक्‍टर श्री शुक्‍ला ने बताया कि शंकरगढ़ पहाड़ी को एडवेंचर पार्क के रूप में विकसित करने की योजना है। शंकरगढ़ पहाड़ी पर 65 एकड मैदानी क्षेत्र है। शंकरगढ़ पहाड़ी को पर्यटन स्‍थल के रूप में विकसित करने पर देवास और आस-पास के शहरों के पर्यटक यहां पर घुमने आ सकेंगे। एडवेंचर ग्रुप के लिए आने वाले समय में सबसे अच्‍छा स्‍थान होगा।
शंकरगढ़ पहाड़ी पर ऊपर चढ़ने के लिए ट्रेकिंग बनाया जा रहा है ताकि महिला, पुरुष  दोनों आसानी से चढ़ सके। पथरीली जमीन होने से पहाड़ी पर जगह-जगह पानी को संग्रहित करने के स्पॉट बनाये जायेगे। जिससे बरसात के पानी को रोक कर पौधों को सींचा जा सकेगा।

देवास जिले में आबकारी विभाग ने शुष्क दिवस को मद्देनजर रखते हुए अवैध मदिरा विक्रय/संग्रह करने के वाले व्यक्तियो के विरुद्ध अभियान चलाकर कार्रवाई की गई।

देवास। आबकारी विभाग द्वारा आज  स्वतंत्रता दिवस  के दिन शुष्क दिवस को मद्देनजर रखते हुए नागेंद्र सिंह जादौन कंट्रोल रूम प्रभारी के नेतृत्व में अवैध मदिरा विक्रय/संग्रह करने के  वाले व्यक्तियो  के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया गया। जिसमें आबकारी वृत्त  देवास अ, ब और स  द्वारा  संयुक्त कार्रवाई की गई। उक्त कार्यवाही में  336 पाव देशी मदिरा प्लेन, 50 पाव देशी मदिरा मसाला, 36 बोतल विदेशी मदिरा बियर   जप्त  की गई।  जिसकी कुल कीमत रुपए 33 हजार 920  है।  08 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34 (1) के कुल 8 प्रकरण पंजीबद्ध किए गए ।
       उक्त कार्रवाई में आबकारी उपनिरीक्षक  सुश्री राजकुमारी मंडलोई, श्रीमती  निधि शर्मा, श्री महेश पटेल, मुख्य आरक्षक विष्णु प्रसाद कलोसिया दीपक धुरिया, आरक्षक बालकृष्ण जायसवाल तथा नितिन सोनी सम्मिलित थे।इस प्रकार की कार्यवाही लगातार जारी रहेगी।

देवास – निगम कार्यालय पर निगम आयुक्तविशालसिह चौहान ने किया ध्वजारोहण


देवास। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नगर निगम कार्यालय पर निगम आयुक्त विशालसिह चौहान द्वारा प्रात: 7.30 बजे ध्वजारोहण किया गया। इसके पश्चात परम्परानुसार जवाहर चौक पर प्रात: 8 बजे निगम आयुक्त द्वारा ध्वजारोहण किया गया तथा तिरंगे गुब्बारो को भी छोडा गया।

इन अवसरो पर निगम उपायुक्त तनूजा मालवीय, शिवी उपाध्याय, सहित निगम अधिकारी रविकांत मिश्रा, मो. हनीफ शेख, जगदीश वर्मा, इंदु भारती, आसीम शेख, जितेन्द्र सिसोदिया, सौरभ त्रिपाठी, तौफीक खान, प्रवीण पाठक आरएस केलकर, राजकुमारी शर्मा, पलक श्रीवास्तव आदि सहित निगम कर्मचारी उपस्थित रहे। 

देवास भाजपा कार्यालय पर किया गया झंडावंदन

देवास। 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के पावन पर्व पर भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय पर 74 वॉ स्वतंत्रता दिवस जिलाध्यक्ष राजीव खंडेलवाल द्वारा ध्वजारोहण एवं भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण कर हर्षोल्लास के साथ मनाया गया एवं मिठाई वितरित की गई। इस अवसर पर सांसद महेन्द्रसिंह सोलंकी, विधायक श्रीमंत गायत्रीराजे पंवार, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बहादुर मुकाती, पूर्व विधायक राजेन्द्र वर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष नरेन्द्रसिंह राजपूत, पूर्व महापौर सुभाष शर्मा, पूर्व पा.पु.नि. अध्यक्ष रायसिंह सेंधव, ओम जोशी, राजेश यादव, दुर्गेश अग्रवाल, शशिकांत यादव, गणेश पटेल, सुमेरसिंह ठाकुर, मनीष सेन, ईश्वरसिंह सोलंकी, धर्मेन्द्र चौधरी, जुगनू गोस्वामी, सतीश उपाध्याय, मनीष पनवार, सचिन जोशी, राजेन्द्र पटेल, पवनसिंह चंदाना, रेवन्त राजोले, मनोहर जाधव, अशोक जाट, मनीष पारिक, विकास गिरी, रवि जायसवाल, कमल अहिरवार, संतोष जायसवाल, दुर्गेश खिंची, ओम श्रीवास्तव, मनीष डांगी, विमल शर्मा, अनिल चावड़ा, आयुष भूतड़ा, नयन कानूनगो, दीपक बैरागी, दुर्गेश चिल्लौरिया, राजू पटेल, अमर अवस्थी, श्रीमती शोभा नायक, श्रीमती पुष्पलता सोनगरा, श्रीमती कुसुम नवगौत्री, अर्पण उपाध्याय, डालचंद कलमोदिया, धर्मेन्द्र चौधरी, विक्रम धिंगान, शुभम जाधव, विजेन्द्र बैस, राजा भाटिया, देवेन्द्र नवगौत्री, नीरज चौहान, रोहित शर्मा, संजय राखे, सुरेन्द्र गायकवाड, पवन जाधव, राजू पहलवान पहाडिया, दिनेश जाट, प्रतीक सोलंकी, तनय चौधरी, आलोक साहु, कुणाल जोशी सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

भारत सरकार के डिजिटल इंडिया लैंड रिकार्ड मॉडर्नाईजेशन प्रोग्राम के तहत प्रदेश के समस्त भू-अभिलेखों का किया जाएगा डिजिटाइलेजशन

प्रोजेक्ट पर लगभग 59.89 करोड़ रुपये का खर्च आएगा

मध्यप्रदेश – प्रदेश के समस्त भू-अभिलेखों का डिजिटाइलेजशन का काम भारत सरकार के डिजिटल इंडिया लैंड रिकार्ड मॉडर्नाईजेशन प्रोग्राम के तहत पूरा किया जाएगा। बताया जाता है कि इस प्रोजेक्ट पर लगभग 59.89 करोड़ रुपये का खर्च आएगा, जिसकी प्रशासकीय स्वीकृति राज्य सरकार ने दे दी है। इसमें लोक सेवा प्रबंधन विभाग द्वारा संचालित ई-डिस्ट्रिक्ट परियोजना में उपलब्ध राशि में से करीब 15 करोड़ रूपये का उपयोग किया जायेगा। इसके अलावा डीआईएलआरएमपी परियोजना के तहत मध्यप्रदेश भू-अभिलेख प्रबंधन समिति के बैंक खाते में राज्यांश की कुल राशि से प्राप्त ब्याज की राशि का उपयोग भी इसी काम में होगा। यह राशि लगभग 8 करोड़ रुपए है। गौरतलब है कि काफी समय से प्रदेश के समस्त भू अभिलेखों को डिजिटल करने का काम चल रहा था, लेकिन अब इसे भारत सरकार की परियोजना के तहत किया जाएगा।