देवास – आज आई 449 लोगों की रिपोर्ट मे 09 लोगों की रिपोर्ट आई कोरोना पॉजिटिव

कोविड -19 हेल्थ बुलेटिन, देवास दिनांक 15 अगस्त 2020

  • 1 – आज लिये गये सैम्‍पल 504
  • 2 -आज लैब से प्राप्त सैंपल रिपोर्ट संख्या 449
  • 3 -आज प्राप्त सैम्पल रिपोर्ट में पाजिटिव संख्या 9
  • 4 -आज प्राप्त कुल सैम्पल रिपोर्ट में नेगेटिव संख्या’ 440
  • 5 -आज कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव, मरीज की मृत्‍यु संख्या 0
  • 6 -आज दिनांक तक कुल पाजिटिव संख्या 524
  • 7 -आज कोरोना संक्रमित /पॉजिटिव ,मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त हुए संख्या 0
  • 8 -आज दिनांक तक कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव ,मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त हुए संख्या 442
  • 9 -आज दिनांक तक जिले मे कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव, एक्‍टीव मरीजो की संख्या 68

◆ आज प्राप्‍त रिपोर्ट कोरोना संक्रमित (पाजिटिव) केसेस जानकारीः-

1 पताः-न्यु देवास,महिला,उम्र 32 वर्ष
2 पताः-न्यु देवास,महिला,उम्र 40 वर्ष
3 पताः-वार्ड .न.-2 खातेगांव, देवास,महिला,उम्र 28 वर्ष
4 पताः-वार्ड .न.-2 खातेगांव, देवास,पुरूष ,उम्र 42 वर्ष
5 पताः-वार्ड .न.-2 खातेगांव, देवास,महिला,उम्र 37 वर्ष
6 पताः-वार्ड .न.-2 खातेगांव, देवास,महिला,उम्र 45 वर्ष
7 पताः-घटिया भाना,सोनकच्छ, देवास,पुरूष ,उम्र 26 वर्ष
8 पताः-लक्ष्मी पार्क काॅलोनी, देवास,पुरूष ,उम्र 24 वर्ष
9 पताः-राजाराम नगर, देवास,पुरूष ,उम्र 36 वर्ष

गोगा नवमी त्यौहार पर सफाई मित्रो का अवकाश होने पर भी शहर मे रहवासियो व व्यापारीयो की सराहनीय पहल पर हुई सफाई

देवास/ शहर के रहवासियो व व्यापारीयो द्वारा नगर निगम के सहयोग से सफाई अभियान चलाया गया। नगर निगम आयुक्त विशालसिह चौहान ने इस संबंध मे बताया कि गोगा नवमी का पावन पर्व होने पर निगम के सफाई मित्रो का अवकाश पर रहने के कारण शहर के रहवासियो व व्यापारीयो के द्वारा सराहनीय पहल करते हुये निगम के सहयोग से शहर के वार्डो मे रहवासियो द्वारा अपने-अपने घरो के सामने तथा व्यापारीयो द्वारा मुख्य बाजार की सडको एवं आस-पास मे व्यापक सफाई अभियान चलाया जाकर सडको तथा घरो के आस-पास एवं अपने प्रतिष्ठानो के आस-पास का कचरा सफाई अभियान चलाकर उठाया गया।

 रहवासियो एवं व्यापारीयो द्वारा बताया गया कि निगम के सफाई मित्रो द्वारा वर्ष के 365 दिन सुबह व शाम दोनो समय शहर मे सफाई कर हमे सुरक्षा प्रदान करते है। जिससे बिमारियो के संक्रमण से बचाव होता है। इसी प्रकार माताजी टेकरी पर भी श्रद्धालुओ तथा सामाजिक संस्थाओ द्वारा भी सफाई कार्य किया गया। रहवासिया एवं व्यापारीयो द्वारा सफाई मित्रो के लिये त्यौहार होने पर रहवासियो एवं व्यापारीयो द्वारा एक दिन वार्डो मे अपने-अपने घरो तथा अपने प्रतिष्ठानो के आस-पास सफाई अभियान चलाकर सफाई की जाकर सभी सफाई मित्रो को गोगा नवमी के पावन पर्व की शुभकामनाऐ दी। आयुक्त श्री चौहान द्वारा रहवासियो एवं व्यापारीयो द्वारा की गई इस पहल पर उनकी प्रशंसा की तथा सभी सफाई मित्रो को  पावन पर्व की बधाई दी गई।

अपर कलेक्टर श्री चौहान ने देवास जिले के खाद्य वितरण की समीक्षा बैठक ली


देवास, 14 अगस्त 2020/ कलेक्टर श्री चंद्रमौली शुक्ला के मार्गदर्शन में अपर कलेक्टर श्री प्रकाश सिंह चौहान ने आज कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में खाद्य सामग्री वितरण के संबंध में खाद्य विभाग के अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली। अपर कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि हितग्राहियों को समय पर खाद्य सामग्री वितरण हो। बैठक में डिप्टी कलेक्टर एवं प्रभारी जिला आपूर्ति अधिकारी अंकिता जैन, सहायक/कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी, सहित अन्य संबंधित अधिकारीगण उपस्थित थे।


बैठक में अपर कलेक्टर श्री चौहान ने नवीन हितग्राहियों को पर्ची जारी करने की प्रगति तथा पृथक किए जाने वाले हितग्राहियों की प्रगति संबंधी जानकारी, आधार सीडिंग, नियमित आवंटन माह जुलाई/अगस्त के विरूद्ध वितरण, प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना अंतर्गत माह जुलाई/अगस्त तथा माह जून में तुवर दाल वितरण की कार्य समीक्षा की गई।

भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष जीतू जिराती हुए कोरोना पॉजिटिव, ट्वीट कर दी जानकारी

जिराती ने कहा – जो भी मेरे संपर्क में आए हैं, वह अपना कोरोना टेस्ट करवा लें और क्वारैंटाइन रहें अब भाजपा के एक और नेता कोरोना की चपेट में आ गए हैं। इस बार कोरोना ने पूर्व विधायक और भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष जीतू जिराती को अपनी चपेट में ले लिया है। जिराती ने खुद अपने संक्रमित होने की जानकारी दी। उन्होंने ट्वीट किया – मुझे एक-दो दिन से जुकाम व बुखार था, टेस्ट के बाद मेरी रिपोर्ट कोविड – 19 पॉज़िटिव आई है। मेरी सभी साथियों से अपील है कि जो भी मेरे संपर्क में आए हैं, वह अपना कोरोना टेस्ट करवा लें, और मेरे निकट संपर्क वाले लोग क्वारैटाइन में चले जाएं।

खुद ट्वीट कर दी जानकारी

सीएम हेल्प लाईन तथा समयावधी पत्रो की समीक्षा बैठक निगम आयुक्त विशालसिह चौहान द्वारा ली गई

देवास। सीएम हेल्प लाईन मे निगम संबंधी की गई शिकायतो का प्राथमिकता से निराकरण करने हेतु संबंधित अधिकारी निरंतर मानटिरींग कर शिकायतकर्ता से समक्ष मे या दूरभाष पर सम्पर्क कर संतुष्टि पूर्वक निराकरण करावे तथा समयावधी पत्रो की समीक्षा कर उनका भी शीघ्र निराकरण करें। उक्त निर्देश नगर निगम आयुक्त विशालसिह चौहान द्वारा सीएम हेल्प लाईन की शिकायतो तथा समयावधी पत्रो की बैठक के दौरान निगम अधिकारियो को दिये गये। आयुक्त द्वारा समयावधी पत्रो की समीक्षा की गई तथा समयावधी पत्रो को भी समय सीमा मे उनका निराकरण करने के निर्देश संबंधित अधिकारियो को दिये गये साथ ही एमआर-1, 12 मे किये जाने वाले कार्यो की जानकारी निगम प्रभारी सहायक यंत्री जगदीश वर्मा से ली गई। साथ ही मीठाा तालाब पर आउट डोर जीम की तैयारी कर चालु करने के निर्देश के साथ मयूर गार्डन के शेष बचे कार्यो को 7 दिवस मे पूर्ण करवाने के निर्देश प्रभारी अधिकारी शाहीद अली को बैठक के दौरान दिये गये। आयुक्त द्वारा फीश मार्केट के टेण्डर की कार्यवाही अतिशीघ्र करने के निर्देश भी संबंधित अधिकारी को दिये गये। निगम द्वारा किये जाने वाले विकास कार्यो के टेण्डरो के निराकरण करने हेतु संबंधित अधिकारियो के साथ बैठक आहूत कर टण्डरो की समीक्षा कर कार्यो को शीघ्र प्रारंभ करवाने हेतु आयुक्त द्वारा अपर आयुक्त प्रिया वर्मा को निर्देश दिये गये।

देवास – आज आई 223 लोगों की रिपोर्ट मे 02 लोगों की रिपोर्ट आई कोरोना पॉजिटिव

कोविड -19 हेल्थ बुलेटिन दिनांक 14 अगस्त 2020,देवास

1 – आज लिये गये सैम्‍पल 446
2 -आज लैब से प्राप्त सैंपल रिपोर्ट संख्या 223
3 -आज प्राप्त सैम्पल रिपोर्ट में पाजिटिव संख्या 2
4 -आज प्राप्त कुल सैम्पल रिपोर्ट में नेगेटिव संख्या’ 221
5 -आज कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव, मरीज की मृत्‍यु संख्या 0
6 -आज दिनांक तक कुल पाजिटिव संख्या 515
7 -आज कोरोना संक्रमित /पॉजिटिव ,मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त हुए संख्या 20
8 -आज दिनांक तक कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव ,मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त हुए संख्या 442
9 -आज दिनांक तक जिले मे कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव, एक्‍टीव मरीजो की संख्या 59

◆ आज प्राप्‍त रिपोर्ट कोरोना संक्रमित (पाजिटिव) केसेस जानकारीः-

1 पताः-सर्वोदय काॅलोनी, देवास,महिला,उम्र 60 वर्ष
2 पताः-एलआईजी जवाहर नगर ,देवास,महिला,उम्र 35 वर्ष

◆ आज प्राप्‍त सैम्पल रिपोर्ट में इन्दौर जिला निवासी 01 व्यक्ति कोरोना संक्रमित (पाजिटिव) पाया गया जिसको इन्दौर जिले मे जोडा जायेगा।

(डॉ एम.पी.शर्मा )
मुख्य चिकित्सा एव स्वास्थ अधिकारी
जिला-देवास

तीन बच्चों का पिता अपहरणकर्ता गिरफ्तार नाबालिक लड़की के अपहरण की रिपोर्ट थी दर्ज

कांटाफोड़। भंडारिया निवासी एक पिता ने उसकी नाबालिग बालिका उम्र 17 साल 11 माह के संबंध में अपहरण का मामला दर्ज करवाया था कि वहां अपने परिवार के साथ ससुराल ग्राम तुमडीखेड़ा राखी का त्यौहार मानने गया था। वहीं पर दिनांक 4 अगस्त को गांव में उसकी पुत्री भुजरिया देखने के लिए गई थी जो वापस नहीं आई उसकी नाबालिग पुत्री का अज्ञात व्यक्ति द्वारा बहला-फुसलाकर अपहरण कर लिया था जिसमें उसी के गांव के दिनेश पिता जयलाल पर संदेह व्यक्त किया था रिपोर्ट पर से थाना कांटाफोड़ पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था उक्त प्रकरण की विवेचना के दौरान अपहरत बालिका एवं दिनेश की तलाश चौतरफा की गई साइबर सेल से जानकारी प्राप्त की गई इस घटना को लेकर दिनांक 11 अगस्त को आदिवासी समाज के लोगों द्वारा थाने पर ज्ञापन भी दिया गया था प्रकरण में श्री पुलिस अधीक्षक महोदय देवास, अति पुलिस अधिक्षक ग्रामीण कन्नौद, एसडीओपी बागली के निर्देशन में कांटाफोड़ थाना प्रभारी जय राम चौहान द्वारा थाने के एस एस मीणा, पीएस गौर कुलदीप सिंह, महिला आरक्षक कविता वर्मा की टीम गठित कर सरगर्मी से अपहृत बालिका एवं आरोपी दिनेश की तलाश की करवाई की गई तो 12 अगस्त को उसके रिश्तेदार के ग्राम नयापूरा नसरुल्लागंज जिला सीहोर से अपह्रत बालिका एवं आरोपी दिनेश को पकड़ा गया जिस पर से आरोपी दिनेश को गिरफ्तार किया गया। आरोपी दिनेश शादी शुदा होकर तीन बच्चो का पिता है जिसे न्यायालय कन्नौद पेश किया गया जिस पर से आरोपी को जेल भेजा गया।

? बालकृष्ण शर्मा काटाफोड़

उज्जैन के नानाखेड़ा क्षेत्र में हुई सनसनीखेज घटना,गेस्ट हाउस में युवती की गला रेतकर हत्या

उज्जैन के नानाखेड़ा क्षेत्र में गेस्ट हाउस पर एक युवती की लाश मिली । पुलिस के अनुसार आरोपी ने युवती का गला रेतकर हत्या की है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है। नानाखेड़ा बस स्टैंड के समीप नटराज गेस्ट हाउस की तीसरी मंजिल पर स्थित रूम नंबर 308 मैं एक युवती का शव पड़ा होने की सूचना पुलिस को मिली। पुलिस तुरंत मौके पर जांच के लिए पहुंची। जांच के दौरान सामने आया कि युवती की मौत गला रहने के कारण हुई है। पुलिस ने घटनास्थल के सीसीटीवी फुटेज जुटाकर आरोपी तलाश शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरुवार सुबह 11:30 बजे नानाखेड़ा स्थित नटराज गेस्ट हाउस में मैनेजर दुर्गेश पटेल को फोन करके विशाल पोरवाल नमक युवक ने एक रूम बुक किया था। कुछ देर बाद एक ऑटो में सवार होकर एक युवक और युवती गेस्ट हाउस में पहुंचे थे। गेस्ट हाउस मैनेजर ने युवक और युवती को रूम नंबर 308 की चाबी दे दी। कुछ देर बाद ऑटो चालक वहां से चला गया। 1 घंटे बाद मैनेजर जब कमरे में पहुंचा तो कमरे में युवती की लाश पड़ी मिली। मैनेजर की सूचना मिलते हैं मौके पर नानाखेड़ा थाना प्रभारी ओपी अहीर पुलिस बल के साथ पहुंच गए थे।

कलेक्टर श्री चंद्रमौली शुक्ला ने देवास जिले में जारी किए नवीन प्रतिबंधनात्मक आदेश

जिले में धार्मिक कार्य / त्यौहार का आयोजन सार्वजनिक स्थलों पर न करे न ही कोई धार्मिक जुलूस या रैली, चल समारोह निकाले

सार्वजनिक स्थानों पर किसी प्रकार की मूर्ति , झांकी , ताजियें आदि की स्थापना पूर्णतः प्रतिबंधित रहेंगे

धार्मिक / उपासना स्थलों पर एक समय में 05 से अधिक व्यक्ति इकट्ठे न हों

15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम राज्य शासन द्वारा प्रसारित निर्देशों के अनुरूप आयोजित किए जाये

देवास। कलेक्टर श्री चंद्रमौली शुक्ला ने कोरोना वायरस संक्रमण को रोकने एवं आमजन के स्वास्थ्य , सुरक्षा और आशंकित संकट को दूर करने तथा गणेश चतुर्थी , तेजादशमी , डोलग्यारस , मोहर्रम आदि पर्व को दृष्टिगत रखते हुए कानून व्यवस्था एवं शांति , सुरक्षा बनाए रखने हेतु दण्ड प्रक्रिया संहिता 1973 की धारा 144 के तहत पूर्व में जारी आदेश में आंशिक संशोधन करते हुए नवीन प्रतिबंधनात्मक आदेश किया है ।
जारी आदेशानुसार कोई भी धार्मिक कार्य / त्यौहार का आयोजन सार्वजनिक स्थलों पर नहीं किया जावे तथा न ही कोई धार्मिक जुलूस या रैली , चल समारोह निकाला जावे । सार्वजनिक स्थानों पर किसी प्रकार की मूर्ति , झांकी , ताजियें आदि की स्थापना पूर्णतः प्रतिबंधित रहेंगे तथा किसी प्रकार का पंडाल , टेन्ट , शामियाना नही लगाए जायेंगे । सर्व संबंधितों से अपेक्षा की जाती है कि अपने – अपने घरों में ही पूजा / उपासना करेंगे । धार्मिक / उपासना स्थलों पर कोविड 19 के संक्रमण से बचाव के लिए आवश्यक है कि एक समय में 05 से अधिक व्यक्ति इकट्ठे न हों । साथ ही उपासना स्थलों पर फेस कवर एवं सोशल डिस्टेंसिंग के मानकों का कड़ाई से पालन किया जाना सुनिश्चित किया जाए । 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम राज्य शासन द्वारा प्रसारित निर्देशों के अनुरूप आयोजित किए जाये । निजी तौर पर आयोजित किए जाने वाले समारोह में 5 से अधिक व्यक्ति इकटठा न हो साथ ही फेस कव्हर एवं सोशल डिस्टेसिंग के मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए ।अनुविभागीय दण्डाधिकारी ( समस्त ) / नगर पुलिस अधीक्षक देवास / अनुविभागीय अधिकारी ( पुलिस ) समस्त / कार्यपालिक दण्डाधिकारी ( समस्त ) / थाना प्रभारी ( समस्त ) अपने – अपने क्षेत्र में उक्त आदेश का कड़ाई से पालन कराएंगे। आदेश के उल्लंघन की स्थिति में भारतीय दंड संहिता , 1860 की धारा 187,188 , 269 , 270 , 271 एवं डिजास्टर मैनेजमेंट एक्ट 2005 तथा द एपिडेमिक डिसीज एक्ट 1897 के अंतर्गत कार्यवाही कर उल्लघंनकर्ता के विरूद्ध प्रकरण पंजीबद्ध किया जावेगा। शेष आदेश यथावत् रहेंगे ।

शिक्षकों की मांगों को लेकर प्रांतीय शिक्षक संघ ने सौंपा ज्ञापन

देवास। प्रांतीय शिक्षक संघ म.प्र. के आव्हान पर जिला देवास द्वारा प्रांतीय आवाहन पर गुरुजियों, औपचारिकेत्तर अनुदेशकों, पर्यवेक्षकों, शिक्षाकर्मियों, संविदा शिक्षकों एवं अध्यापक संवर्ग को 01 जुलाई 2018 से गठित म.प्र. राज्य स्कूल सेवा के शैक्षिक संवर्ग प्रथम नियुक्ति दिनांक से वरिष्ठता का लाभ दिया जाकर राजपत्र में नियुक्ति के स्थान पर संविलियन शब्द प्रतिस्थापित किया जाकर ग्रेज्युटी, अनुकम्पा नियुक्ति व पुरानी पेंशन का लाभ देने, कोरोना आपदा में कार्यरत शिक्षकों को 50 लाख का बीमा देने, वेतन पुनरीक्षण नियम 2009 के अनुसार छठवें वेतनमान का लाभ देने,वेतन पुनरीक्षण नियम 2017 के अनुसार सातवें वेतनमान का लाभ देने, शेष बचे सभी शिक्षकों का एम्पलाई कोड जारी करने, अनुकम्पा नियुक्ति हेतु डीएड/बीएड की बाध्यता समाप्त करते हुए दिवंगत शिक्षकों के परिजनों को अनुकम्पा नियुक्ति प्रदान करने,2013 में सम्पन्न हुई एईओ परीक्षा में उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को एईओ के पद पर नियुक्त करने, उच्च माध्यमिक शिक्षकों को आहरण संवितरण अधिकार देने,विभागीय स्वैच्छिक स्थानांतरण नीति जारी करने, प्रतिमाह 01 तारीख को वेतन भुगतान करने आदि विभिन्न मांगों को लेकर देवास जिला अंतर्गत विभिन्न ब्लॉकों में मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन गया । देवास में अनुविभागीय अधिकारी पूनम तोमर को ज्ञापन दिया गया । इस अवसर पर देवास बीआरसी दिनेश चौधरी, शेख साबिर, अरूण मिश्रा, के.के. मिश्रा, जितेन्द्र मालवीय, मुकेश तिवारी, राजेश चौधरी, रमाशंकर सोनी, बालकृष्ण चतुर्वेदी, हंसराज बघेला सहित प्रांतीय शिक्षक संघ केे पदाधिकारी उपस्थित रहे। उक्त जानकारी अरूण मिश्रा ने दी।