दुर्गावाहिनी की बहनों ने पुलिस थाने पर जाकर कोरोना योद्धाओं को बांधे रक्षासूत्र

देवास। एक और जहां पूरा नगर और देश अपने-अपने घरों में मां-बहनों के साथ पिछले दिनों रक्षाबंधन का पर्व मनाया। घर परिवार से दूर रह रहे पुलिस स्टाफ स्थानीय प्रशासन एवं कोरोना फाइटर्स जन सेवा में लगे थे। वही दूसरी और उन्हें एकांगी पन से दूर करते हुए अपनापन का एहसास कराने के लिए और वसुदेव कुटुंबकम की भावना के अनुरूप दुर्गावाहिनी की सदस्यों ने विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के कार्यकर्ताओं के साथ कोतवाली थाना टीआई उमराव सिंह, लीला सोंलकी और थाने में उपस्थित पुलिसकर्मियों, कोरोना वारियर्स को रक्षा सूत्र बांधे और उनकी निष्ठावान सेवा के लिए बधाई दी। इस अवसर पर दुर्गा वाहिनी प्रांत संयोजिका पिंकी पवार, दुर्गा वाहिनी विभाग संयोजिका बबीता बैरागी,  संजना राजपूत, शशिकिला ठाकुर, बबीता शर्मा, दीक्षा चौहान, नेहा चौहान, तेजस्विनी सोनी सहित बहनो के साथ विहिप जिला अध्यक्ष मनोहर पमनानी, उपाध्यक्ष जसवंतसिंह ठाकुर, बजरंग दल विभाग संयोजक राम बाबू बैरागी उपस्थित थे।

ट्रक ऑपरेटर्स की हड़ताल में कांग्रेस कूदी; कमलनाथ बोले- मुख्यमंत्री को कई बार पत्र लिख चुका हूं, सरकार जल्द मांगें माने

डीजल के दामों की वृद्धि को लेकर तीन दिन की हड़ताल के चलते प्रदेश में ट्रांसपोर्ट के पहिए थम गए हैं ट्रांसपोर्टर 11 को चार आरटीओ बैरियर मुरैना, सेंधवा, मुलताई और मालथौन में जाकर प्रदर्शन करेंगे

मध्य प्रदेश में डीजल के बढ़ते दामों को लेकर ट्रक ऑपरेटर्स की हड़ताल का अब कांग्रेस ने भी समर्थन कर दिया है। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा कि बस ऑपरेटर्स के बाद अब ट्रक ऑपरेटर्स ने भी वाहनों को खड़ा कर दिया है। इससे व्यापार, व्यवसाय प्रभावित होगा। बसों के बंद रहने से आम जनजीवन पहले से ही प्रभावित है। ट्रक बंद होने से तो परेशानी बढ़ जाएगी। कांग्रेस उनकी मांगों का समर्थन करती है।

कमलनाथ ने कहा कि राज्य में ट्रक ऑपरेटर्स और बस ऑपरेटर्स कोरोना के इस संकटकाल को देखते हुए डीजल पर लगने वाले करों में कमी और रोड टैक्स समेत अन्य करों में राहत की मांग कर रहे हैं। मैंने भी कई बार इनकी मांगों को दोहराया है। मुख्यमंत्री को इस संबंध में राहत प्रदान करने संबंधी पत्र भी लिखे हैं, लेकिन कुछ नहीं हुआ। पूरे प्रदेश में बस ऑपरेटर्स ने विरोधस्वरुप बसों का संचालन बंद कर रखा है। अब आज से ट्रक एसोसिएशन ने भी प्रदेश में तीन दिवसीय हड़ताल पर हैं। ऐसे में आम लोगों से लेकर सभी को परेशानी हो रही है। मैं सरकार से जल्द से जल्द मांगों को पूरा करने का अनुरोध करता हूं, ताकि सभी को राहत मिल सके।

“गंदगी भारत छोड़ो-मध्यप्रदेश” अभियान 16 से 30 अगस्त तक नगरीय विकास एवं आवास मंत्री ने अभियान में जुट जाने किया आव्हान

देवास- नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्री भूपेन्द्र सिंह ने कहा है कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा शुरू किये गये ‘गंदगी भारत छोड़ो’ अभियान को मध्यप्रदेश में जन-जन तक पहुँचाया जायेगा। श्री सिंह ने कहा है कि ‘गंदगी भारत छोड़ो-मध्यप्रदेश’ अभियान मध्यप्रदेश में 16 अगस्त से 30 अगस्त तक चलाया जायेगा। अभियान में शहरों में व्यक्तिगत तथा सार्वजनिक शौचालयों की साफ-सफाई और कचरा प्रबंधन पर नागरिकों को संवेदित और जागरूक किया जायेगा। श्री सिंह ने कहा है कि मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में अपने शहरों को गंदगी मुक्त करने की दिशा में जुट जाएं।
अभियान में 16 और 17 अगस्त को स्वच्छता शपथ एवं व्यक्तिगत शौचालयों का रखरखाव और सफाई पर अशासकीय संगठनों के माध्यम से झुग्गीबस्तियों एवं अन्य मौहल्लों में नागरिकों से चर्चा की जायेगी। निकाय में आवासीय परिसरों, प्रमुख स्थानों और कार्यालयों में स्वच्छता की शपथ दिलाई जायेगी। 18 से 20 अगस्त तक नो प्लास्टिक और रिसाइकिल, रियूज, रिड्यूज और रिफ्यूज (चार-आर) के संबंध में निकायों, युवाओं और विद्यार्थियों से ऑनलाइन संवाद और परिचर्चाओं का आयोजन किया जायेगा। नागरिक संगठनों एवं जन-प्रतिनिधियों के माध्यम से बाजारों और सार्वजनिक स्थलों पर प्लास्टिक प्रतिबंध के संबंध में जागरूकता गतिविधियाँ आयोजित की जायेंगी। नागरिकों द्वारा प्लॉग रन का आयोजन किया जायेगा।
अभियान में 21 से 23 अगस्त तक कोविड-19 के संबंध में लोगों को नेपकिन और उपयोग किये गये मास्क आदि के सुरक्षित निपटान के संबंध में जागरूक किया जायेगा। नगरीय निकाय द्वारा क्वारेंटाइन केन्द्रों की स्वच्छता, मास्क पहनने की समझाइश और निकायों में सफाईकर्मियों को सम्मानित करने का कार्य किया जायेगा। अभियान में 24 से 26 अगस्त तक आवासीय परिसरों में स्रोत पर अपशिष्ट पृथक्कीकरण, घरेलू हानिकारक कचरे का सुरक्षित निपटान करने के संबंध में जन-जागरूकता के साथ ही स्व-सहायता समूह के सदस्यों एवं आवासीय संघों से चर्चा की जायेगी। अंतिम चरण में 26 से 30 अगस्त तक निकायों एवं सहयोगी संगठनों के सहयोग से स्वच्छता श्रमदान तथा निकायों द्वारा सभी सार्वजनिक शौचालयों के अंदर और बाहर विशेष सफाई अभियान चलाया जायेगा।
कार्यक्रमों में मास्क पहनने और सोशल डिस्टेंसिंग प्रोटोकॉल का अनिवार्य रूप से पालन करने तथा कंटेनमेंट जोन में यह गतिविधियाँ नहीं करने के निर्देश दिये गये हैं। जहाँ भी ये कार्यक्रम किये जायें, वहाँ दान-दाताओं से प्राप्त मास्क वितरित करने के लिये स्टॉल लगाये जायें। गतिविधियों की नियमित रिपोर्टिंग की जाये। इसके लिये गूगल लिंक नगरीय प्रशासन एवं विकास संचालनालय से जारी की जायेगी। अभियान का व्यापक प्रचार-प्रसार कर नागरिकों को जागरूक एवं प्रोत्साहित किया जाये।

शिवराज बोले गांव तक पहुंच रहा कोरोना, सभी सार्वजनिक कार्यक्रमों पर लगाई गई रोक,इंदौर में सोमवार को रिकॉर्ड 208 नए केस सामने आए हैं

मध्यप्रदेश के इंदौर में सोमवार को कोरोना का विस्फोट हुआ है। यहां एक दिन में रिकॉर्ड 208 नए केस सामने आए हैं। इसके अलावा भोपाल में 117 और ग्वालियर में 96 नए केस सामने आने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या करीब 39 हजार 446 तक पहुंच गई है। यह आंकड़े बीते 24 घंटे में आए संक्रमितों में इंदौर, भोपाल और ग्वालियर के सोमवार सुबह नए मरीजों की संख्या के आधार पर है। रविवार को एक दिन में 868 नए केस आए, जबकि शनिवार को इनकी संख्या 859 और शुक्रवार को 734 थी। इधर, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि अब कोरोना गांवों तक पहुंचने लगा है। इंतजाम करना जरूरी हो गए हैं। गृह विभाग के निर्देश के बाद भोपाल में सभी तरह के सार्वजनिक कार्यक्रमों पर रोक लगा दी गई है। इसी तरह अन्य जिलों में दो दिन के अंदर सार्वजनिक और धार्मिक कार्यक्रमों को लेकर नई गाइडलाइन तैयार करना है। रविवार को 19 संक्रमितों की मौत के बाद अब तक प्रदेश में 996 लोगों की मौत की पुष्टि कोरोनावायरस से हो चुकी है। डिस्ट्रिक्ट क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप को दो दिन के अंदर नई गाइडलाइन जारी करना है। मुख्यमंत्री ने कहा- गांव तक फैलने लगा कोरोना मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि कोरोना अब शहरों से कस्बों और कस्बों से गांवों की ओर फैल रहा है। इससे बचाव के लिए आवश्यक सावधानियों पर जागरूकता अभियान चलाना होगा। मेडिकल कॉलेज से लेकर जिला चिकित्सालयों तक की क्षमता में सुधार करना भी आवश्यक है। एंबुलेंस सुविधा और गंभीर बीमारी से ग्रस्त व्यक्तियों को तत्काल चिकित्सालय तक पहुंचाने में देरी नहीं होना चाहिए। कोरोना मरीजों के उपचार संबंधी प्रोटोकॉल और गाइडलाइन पर जिला अस्पतालों का प्रशिक्षण आवश्यक है, जिसमें मेडिकल कॉलेज तथा एम्स जैसी संस्थाओं को महत्वपूर्ण भूमिका निभानी होगी।

अस्पतालों में गंभीर मरीजों का उपचार ठीक से हो, इसके लिए सामान्य लक्षण वाले मरीजों के होम आइसोलेशन को प्रोत्साहित करना चाहिए। कोरोना संक्रमित कुल 29020 मरीज़ ठीक हो चुके हैं। रविवार को 667 लोग स्वास्थ्य होकर घर लौट गए। राज्य में अब एक्टिव केस की संख्या 9009 हो गई है।

अनुमानित 250 किलो सोने से सिंहस्थ 2028 तक मंडित होगा महाकाल मंदिर का गर्भग्रह व शिखर

मुंबई के हीरा व्यापारी और देश के अनेक दानदाताओं से स्वर्ण शिखर आरोहण समिति ने किया संपर्क के श्रद्धालु,सवा किलो सोने का पहला दान शहर देंगे

महाकालेश्वर का स्वर्णकलश और 110 स्वर्ण शिखरियों के बाद अब पूरे शिखर और गर्भगृह को स्वर्ण मंडित करने का बीड़ा स्वर्ण शिखर आरोहण संकल्प समिति ने ले लिया है। इसके लिए सबसे पहला दान सवा किलो सोना शहर के एक श्रद्धालु देने को तैयार हैं। इसके अलावा मुंबई के हीरा व्यापारी और देश के अनेकदानदाताओं के साथ समिति ने चर्चा की है। इस संबंध में जल्दी ही समिति महाकाल मंदिर प्रबंध समिति को प्रस्ताव देगी। समिति का सिंहस्थ 2028 के पहले यह काम पूरा करने लक्ष्य है। स्वर्ण शिखर आरोहण संकल्प समिति के सदस्य पं. रमण त्रिवेदी का दावा है कि शिखर और गर्भगृह को स्वर्ण मंडित करने पर करीब 250 किलो सोना लगेगा।

250 किलो सोना लगने का अनुमान, कारीगर कर चुके अवलोकन

इसकी प्रेरणा मुंबई के हीरा व्यापारी ने दी। उक्त दानदाता ने अकेले बद्रीनाथ और सोमनाथ मंदिर के स्वर्ण शिखर के लिए दान दिया है। सोमनाथ पर उनका काम चल रहा है जो अंतिम दौर में है। इसके बाद महाकाल मंदिर पर काम शुरू हो सकता है। उक्त व्यापारी ने उज्जैन यात्रा के दौरान स्वर्ण शिखर बनाने वाले कारीगर से शिखर और गर्भगृह पर लगने वाले सोने का इस्टीमेट तैयार करा लिया है। उस समय मंदिर समिति के तत्कालीन अधिकारियों के साथ बातचीत भी हो चुकी थी। स्वर्ण कलश आरोहण संकल्प समिति इस योजना को अब आगे बढ़ाने के लिए फिर से लामबंद हुई है। इस कड़ी में उज्जैन के एक दानदाता सवा किलो सोना दान देकर इसकी शुरुआत करने को तैयार हैं। इस संबंध में जल्दी ही महाकाल मंदिर समिति अध्यक्ष कलेक्टर आशीष सिंह को प्रस्ताव दिया जाएगा। मंजूरी मिल जाने के बाद इस काम शुरू हो जाएगा।

Dewas-आज आई 396 लोगों की रिपोर्ट में 7 लोगों की रिपोर्ट आई कोरोना पॉजिटिव?

कोविड -19 हेल्थ बुलेटिन,देवास दिनांक 10 अगस्त 2020

  • 1 – आज लिये गये सैम्‍पल 869
  • 2 -आज लैब से प्राप्त सैंपल रिपोर्ट संख्या 396
  • 3 -आज प्राप्त सैम्पल रिपोर्ट में पाजिटिव संख्या 7
  • 4 -आज प्राप्त कुल सैम्पल रिपोर्ट में नेगेटिव संख्या’ 387
  • 5 -आज कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव, मरीज की मृत्‍यु संख्या 0
  • 6 -आज दिनांक तक कुल पाजिटिव संख्या 483
  • 7 -आज कोरोना संक्रमित /पॉजिटिव ,मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त हुए संख्या 0
  • 8 -आज दिनांक तक कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव ,मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त हुए संख्या 413
  • 9 -आज दिनांक तक जिले मे कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव, एक्‍टीव मरीजो की संख्या 57

◆ आज प्राप्‍त रिपोर्ट कोरोना संक्रमित (पाजिटिव) केसेस जानकारीः-

1 पताः-बडा बाजार,देवास, पुरूष,उम्र 50 वर्ष
2 पताः-तराणी काॅलोनी देवास, पुरूष,उम्र 49 वर्ष
3 पताः-वार्ड न-9,टोंकखुर्द,देवास, पुरूष,उम्र 21 वर्ष
4 पताः-कर्मचारी काॅलोनी,देवास, महिला,उम्र 30 वर्ष
5 पताः-श्री किशन नगर,देवास, महिला,उम्र 54 वर्ष
6 पताः-श्रीनगर काॅलोनी,देवास, पुरूष,उम्र 41 वर्ष
7 पताः-विश्वकर्मा काॅलोनी,देवास, महिला,उम्र 51 वर्ष

(डॉ एम.पी.शर्मा )    
 मुख्य चिकित्सा एव स्वास्थ अधिकारी   
जिला-देवास

शहर कांग्रेस कार्यालय पर युवा कांग्रेस का 60 वा स्थापना दिवस मनाया गया


देवास । आज  स्थानीय शहर कांग्रेस कार्यालय पर युवा कांग्रेस का 60 वा स्थापना दिवस युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष  जितेन्द्र सिंह गौड़ के नेतृत्व में झंडावंदन कर मनाया गया। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री सज्जनसिंह वर्मा ,शहर कांग्रेस अध्यक्ष  मनोज राजानी ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज देश में मोदी सरकार ने युवाओं के साथ छलावा किया है। दो करोड़ युवाओं को रोजगार देने का वादा किया था, किंतु आज देश में दो करोड़ लोगों को रोजगार तो नहीं मिला अपितु युवाओं का रोजगार जरूर छीन गया है। आज देश में आजादी के बाद सबसे ज्यादा 23% बेरोजगारी  हो गई और कोरना काल के बाद स्थिति और ज्यादा विकट हो गई हैं और आज करोड़ों लोगों का रोजगार छिन गया है आज जो भारतीय युवा कांग्रेस ने “रोजगार दो अभियान” सोशल मीडिया के माध्यम से बेरोजगारो की लड़ाई लड़ने  का संकल्प लिया है । उसका स्वागत करता हूं। देश को समृद्ध बनाना है तो युवाओं को रोजगार देना होगा कार्यक्रम का संचालन हिम्मतसिंह चावड़ा ने किया एवं आभार दिग्विजयसिंह झाला ने माना इस अवसर पर हर्षप्रतापसिंह गौड़, आदित्य दुबे ,अभिजीतसिंह चावड़ा, गौरव सोनी ,पंकज वर्मा विजय कटेसरिया चिंटू धारू उमेश गवली रोहित गाडगे हर्ष प्रताप सिंह राठौर पृथ्वीराज सिंह चौहान अमन पाटीदार सर्वजीत सिंह और शुभम जलोदिया अंकित गौड़ हर्ष वीर सिंह सूर्यवंशी भुरू कुरेशी संजू दरबार रवि देवड़ा विमल राठौर, नरेश बैरागी शुभम घूमे, सीताराम मालवीय, विजय बरखेड़ा पृथ्वीराज सिंह चौहान अभिषेकसिंह चौहान ,विनोद राठौर आदि उपस्थित थे

देश सेवा कर लौटे दो फौजी भाईयों का किया स्वागत

देश सेवा कर लौटे दो फौजी भाईयों का किया स्वागतदेवास। वैभव क्षत्रिय राजपूत उत्थान संघ के दो सगे भाई राजेन्द्रसिहं पंवार एवं रविन्द्रसिंह पंवार 17 वर्ष देशसेवा कर भारतीय सेना की राजपूत रेजिमेंट से सेवा निवृत्त हुए। दोनो की सेवानिवृत्ति पर वैभव क्षत्रिय राजपूत उत्थान संघ द्वारा सम्मान समारोह आयोजित कर स्वागत किया एवं बधाई दी। इस अवसर पर क्षत्रिय राजपूत उत्थान संघ के अध्यक्ष समंदरसिह राठौड़, संवरक्षक हटेसिह दरबार, वरिष्ठ संयोजक गंगासिंह सोलंकी, सचिव सुनिलसिंह ठाकुर, अभिजीतसिह बैस, नरेन्द्रसिहं राजपूत, इश्वरसिंह राजपूत, शेलेंद्रसिह चौहान,  संजयसिह ठाकुर, भूपेंद्रसिंह पंवार, महेश मामा, संतोषसिह ठाकुर, श्रवणसिंह बैस आदि उपस्थित थे। उक्त जानकारी प्रवक्ता ठाकुर उदयसिंह बैस ने दी।

देवास जिले में आज 7 लोगों ने जीती कोरोना से जंग, जिले में अब तक कुल 413 मरीज स्वस्थ होकर घर पहुंचे,जिले में एक्टिव मरीज की संख्या 50

देवास जिले में 07 कोरोना पॉजिटिव कोरोना संक्रमण से मुक्त होकर अपने घर लौटे

जिले में अब तक कुल 413 मरीज स्वस्थ होकर घर पहुंचे

जिले में एक्टिव मरीजों की संख्‍या 50

देवास, 09 अगस्‍त 2020/ देवास जिले में आज 07 कोरोना पॉजिटिव मरीज कोरोना संक्रमण से मुक्त होकर अपने घर लौटे। सभी मरीजों ने जाते समय जिला प्रशासन विशेष रूप से कलेक्टर श्री चंद्रमौली शुक्ला, जिला पंचायत सीईओ श्रीमती शीतला पटले सहित अमलतास अस्पताल के सभी चिकित्सक, कर्मचारी विशेष रूप से कोरोना वार्ड के ड्यूटी डॉक्‍टर नर्सिंग स्टाफ के सहयोग के लिए धन्यवाद दिया। जिले में कलेक्टर श्री चंद्रमौली शुक्ला के निर्देशन में कोरोना वायरस संक्रमण की रोकथाम हेतु विशेष रणनीति के तहत कार्य किया जा रहा है।सीएमएचओ डॉ एम.पी. शर्मा ने बताया कि जिले के 07 कोरोना पॉजिटिव मरीज स्वस्थ होकर अपने घर पंहुचे। चिकित्सकों द्वारा मरीजों से सोशल डिस्टेंसिग का पालन करने और सभी परिचितो को कोविड जैसे लक्षण दिखाई देने या बीमार होने पर तुरंत डॉक्टर से सम्पर्क करने की सलाह दी। डिस्चार्ज हो रहे मरीजों को अस्पताल की ओर से व्यक्तिगत सुरक्षा किट दी गई तथा उन्हें होम कोरेनटाइन में रहने की सलाह दी गई। इस प्रकार आज दिनांक तक देवास जिले में कुल 413 पॉजिटिव मरीज कोरोना मुक्त हुये तथा 50 एक्टिव मरीज देवास जिले से मौजूद हैं।

लक्ष्मीकांत बाजपेयी को एमपी का राज्यपाल बनने के वायरल मैसेज को बाजपेयी ने कहा- सोशल मीडिया पर चल रहे आधार हीन समाचारों का संज्ञान न ले।

उत्तर प्रदेश में बीजेपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. लक्ष्मीकांत बाजपेयी को मध्य प्रदेश का राज्यपाल बनाने की चर्चा शनिवार को होती रही.प्रदेश के राज्यपाल लालजी टंडन का निधन होने के बाद नए राज्यपाल की नियुक्ति का इंतजार है

बाजपेयी को उनके समर्थकों द्वारा सोशल साइटों पर शुभकामना देने का दौर शुरु हो गया। हालांकि देर रात बाजपेयी ने खुद राज्यपाल बनने की खबर इसका खंडन किया।