देवास। आयुक्त विशालसिंह चौहान द्वारा सीएम हेल्प लाईन एवं टीएल पत्रों की समीक्षा बैठक आहूत की गई। जिसमें सीएम हेल्प लाईन पर समस्या का निवारण एल.1 पर करना सुनिश्चित करने के लिए विभाग प्रमुखों को कहा गया। आयुक्त द्वारा एल.2, एल.3 पर जाने वाली समस्याओं पर प्रकाश डालते हुए संबंधितों को एल.1 पर ही समस्या का निराकरण करने के निर्देश दिए। साथ ही टाईम लिमिट के कार्यो के पत्रों को समय सीमा में कार्यवाही निराकृत करने के भी निर्देश दिए गए।
आयुक्त श्री सिंह ने चल रहे विकास कार्यो पर भी चर्चा की जिसमें कार्यो को समय सीमा में पूर्ण करने के निर्देश संबंंधित विभाग प्रमुखों को दिए गए। मीठा तालाब पर पौधा रोपण तथा साफ सफाई के साथ बच्चों के मनोरंजन केे लिए कार्य योजना तैयार किए जाने हेतु प्रभारी सहायक यंत्री सौरभ त्रिपाठी को निर्देश दिए गए। एन.जी.टी द्वारा ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के संबंध में जानकारी ली गई तथा एन.यू.एल.एम.द्वारा पथ विक्रेता कार्यशील पूंजी ऋण बैंक से उपलब्ध कराने के संबंध में प्रभारी जगताप को इस संबंध में बैकों के साथ सामंजस्य बनाकर कार्य में प्रगति लाने को कहा गया। रे योजना केे अंतर्गत प्रभारी अधिकारी शाहिद अली को निर्देशित किया गया। कार्य को अतिशीघ्र पूर्ण कर कम्पलिशन देने का कार्य आरंभ करें। जिन निविदाओं मेंं अनुबंध सम्पादित हो गए है उन कार्यो को अतिशीघ्र प्रारंभ कराया जाए। शहर में दोनों समय साफसफाई पर चर्चा करते हुए स्वास्थ्य अधिकरी को निर्देशित किया गया कि वे नालियों से निकलने वाली गाद को तत्काल उठवावें। आयुक्त ने नागरिकों से अपील की है कि वे बिना मास्क के बाहर नहीं निकले।
देवास केसीएसपी अनिल सिंह राठौर का तबादला इंदौर और उनकी जगह जबलपुर साइबर सेल से विवेक चौहान होंगे देवास के नगर पुलिस अधीक्षक। इसी तरह बदनावर से इंदौर के दबंग सीएसपी रहे जयंत राठौर की भी वापसी इंदौर की गई हैअनिल राठौर ने भी देवास में अच्छी पारी खेली सभी में सामंजस्य बनाने के साथ सेवानिवृत्ति के अंतिम समय में कांग्रेस कार्यकाल में तो इनकी एक तरफा चली । अब पुलिस विभाग में एसपी शिवदयाल के बाद एडिशनल एसपी शर्मा ग्रामीण और अब तीसरा बड़ा परिवर्तन सीएसपी अनिल राठौर की जगह विवेक चौहान के साथ हुआ है।
देवास। पुराना बस स्टेण्ड स्थित श्री मनकामनेश्वर महादेव का आकर्षक श्रृंगार का आरती की गई। पं. कुलदीप मोदी ने बताया कि सावन माह के अंतिम सोमवार पर रात्रि में श्री मनकामनेश्वर महादेव का मावे से आकर्षक श्रृंगार हुआ। कोरोना को ध्यान में रखते हुए सामाजिक दूरी का पालन कर संगीतमय आरती भक्तों ने की। तत्पश्चात प्रसादी का वितरण हुआ। अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण के भूमिपूजन के उपलक्ष्य में बुधवार को शाम 7 बजे मंदिर में दीप प्रज्जवलित किए जायेंगे। मंदिर में मातृशक्तियां घरो से 5-5 दीपक लेकर आयेंगी। मंदिर प्रांगण 2100 दीपों से जगमगाएगा। दीप प्रज्जवलन के साथ महाआरती होगी एवं प्रसादी का वितरण किया जाएगा। मंदिर के नीतिन आहूजा, अजय अग्रवाल, मदनसिंह धाकड़, विद्युत मालाकार, भगवानसिंह चौधरी, पवन पंडित, गोपाल पंडित, किशोर पंडित, ज्ञानेश्वर मोदी, योगेश पंडित, पं. विजय व्यास, पं. अजय व्यास, पं. रितेश व्यास, पं. नरेन्द्र, ममत मोदी, अर्चना व्यास, पूजा व्यास, पिंकी पंडित श्रद्धालुओं से दीपक लेकर मंदिर पहुंचने की अपील की है।
• 500 से ज्यादा कलश कार्यालय पहुंच गए हैं जिनसे पूरा एक कमरा भर गया है, लोग तो कुरियर के जरिये चेक और मिट्टी भेज रहे हैं
5 अगस्त को रामलला मंदिर के लिए होने वाले भूमिपूजन की लगभग सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। 100 करोड़ रुपए से बनने वाले मंदिर के लिए भक्त श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को खूब दान-दक्षिणा भी भेज रहे हैं। कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरी महाराज कह चुके हैं कि इस समय उनके पास दान में आए लगभग 15 करोड़ रुपए रखे हुए हैं।
लॉकडाउन में सबसे बड़ा दान 2 करोड़ रुपए का आया है। पिछले पांच महीनों में लगभग 5 करोड़ रुपए आ गए हैं। जबकि पहले से आए दान के 10 करोड़ रुपए हैं। मोरारी बापू ने जिस फंड में 5 करोड़ रु देने के लिए लोगों से अपील की थी उसमें 18 करोड़ रुपए आ गए हैं। इस तरह लगभग 33 करोड़ रुपए का दान ट्रस्ट के पास माना जा सकता है। पटना के हनुमान मंदिर के महावीर ट्रस्ट से ही 2 करोड़ रु का चंदा आया है। जानकारी यह भी है कि महावीर ट्रस्ट 10 करोड़ रु का चंदा देगा, हर साल 2-2 करोड़ रु की किश्त भेजी जाएगी।
क्विंटल भर से ज्यादा चांदी और 500 से ज्यादा कलश आ चुके हैं
देश भर से लोग रामलला को चांदी की ईंट भेंट करने का ऐलान कर रहे हैं, लेकिन ट्रस्ट उन्हीं शिलाओं की गिनती कर रहा है जो कार्यालय के रिकॉर्ड में आ रही है। अनुमान है कि अब तक क्विंटल भर से ज्यादा चांदी की शिलाएं आ चुकी हैं। हालांकि, ट्रस्ट ने अपील की है कि चांदी की ईंट के बजाए रुपए अकाउंट में डालें।
वहीं, लगभग 500 से ज्यादा कलश कार्यालय पहुंच गए हैं, जिनसे पूरा एक कमरा भर गया है। इसमें हथेली की साइज से लेकर बड़े बड़े फूल के कलश भी शामिल हैं। लोग तो थोड़ी-थोड़ी मिट्टी भी कुरियर के जरिए भेज रहे हैं। कार्यालय में कुरियर का ढेर लग गया है।
गाडरवारा नांदनेर के पास तेल के कंटेनरों से भरा ट्रक पलटा, 2 बच्चों समेत दंपती की दर्दनाक मौत। जबलपुर रिश्तेदारी में सोनकच्छ से आ रहा था परिवार।गाडरवारा से पिपरिया रोड पर क़रीब आठ किलोमीटर दूर ट्रक क्रमांक MP46G1222 जो तेल के डिब्बों (प्लास्टिक के) से भरा हुआ है पलट गया है उसमें ट्रक के पीछे सवार 1 महिला 1 पुरुष और दो बच्चों की मृत्यु हो गई है,
पुलिस घटनास्थल पर है। ड्राइवर व कंडक्टर घटना के बाद फ़रार हो गए हैं।मृतकों की शिनाख्त हुई:-1. वीरेंद्र बजाज (35) लगभग2. पूजा बजाज (32) लगभग 3. लक्ष्य बजाज (11-12) लगभग4. मयंक बजाज (11-12) लगभगसभी निवासी सोनकच्छ ज़िला देवास
महाकालेश्वर मंदिर भी मथुरा के प्रेम मंदिर की तरह रंग-बिरंगी लाइट्स से दमकेगा। लाइट के साथ साउंड सिस्टम भी होगा। जिस अंदाज में लाइटिंग चलेगी, उसी के साथ संगीत की स्वर लहरियां भी सुनाई देंगी। जब आरती होगी तो उसके साथ लाइटिंग के शेड्स बदलेंगे। मंदिर के विभिन्न हिस्सों में अलग शेड्स होंगे। कोटि तीर्थ कुंड के चारों तरफ व कुंड के भीतर भी लाइटिंग की रौनक बिखरेगी।
यह प्रोजेक्ट स्मार्ट सिटी में शामिल कर लिया है। मंदिर प्रबंध समिति टेंडर निकाल कर यह काम कराएगी। मथुरा का प्रेम मंदिर रंग-बिरंगी लाइटिंग के लिए भी जाना जाता है। स्मार्ट सिटी इससे आगे की नई तकनीकी वाली लाइटिंग कराएगी। चेयरमैन कलेक्टर आशीष सिंह के अनुसार महाकाल देश-विदेश के यात्रियों को आकर्षित करने के लिए यह प्रोजेक्ट बनाया है। मंगलवार को हुई स्मार्ट सिटी कंपनी की बोर्ड बैठक में मंदिर समिति के प्रशासक सुजानसिंह रावत ने इसका प्रजेंटेशन दिया। रावत के अनुसार अब टेंडर निकाल कर काम कराया जा सकता है। बोर्ड ने महाकाल मंदिर के त्रिवेणी संग्रहालय के नजदीक प्रस्तावित नए द्वार के सामने लोटस कुंड में फव्वारा बनाने को भी मंजूरी भी देदी। यह काम 29.56 लाख रुपए में होगा।
एलईडी फिक्सिंग लाइटिंग, बिजली की बचत भी
इस तरह की लाइटिंग करने वाली कंपनी के विशद तिवारी के अनुसार इस तरह की लाइटिंग को एलईडी फिक्सिंग लाइटिंग कहते हैं। इसके साथ साउंड भी दिया जाता है। साउंड के आधार पर लाइटिंग के शेड्स भी बनाए जा सकते हैं। इसके अलावा प्लानिंग कर भी लाइटिंग को फिक्स किया जा सकता है। अलग-अलग हिस्सों पर अलग शेड्स दे सकते हैं। मंदिर के मामले में भीतर और बाहरी हिस्सों में अलग लाइटिंग की जा सकती है। लगाए गए पैटर्न को चेंज भी किया जा सकता है। पर्व-त्योहार के आधार पर भी पैटर्न बनाए जा सकते हैं।
कोविड -19 हेल्थ बुलेटिन, देवास दिनांक 03 अगस्त 2020
1 – आज लिये गये सैम्पल 120
2 -आज लैब से प्राप्त सैंपल रिपोर्ट संख्या 327
3 -आज प्राप्त सैम्पल रिपोर्ट में पाजिटिव संख्या 5
4 -आज प्राप्त कुल सैम्पल रिपोर्ट में नेगेटिव संख्या’ 310
5 -आज दिनांक तक कुल पाजिटिव संख्या 448
6- -आज कोरोना संक्रमित /पॉजिटिव ,मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त हुए संख्या 1
7-आज दिनांक तक कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव ,मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त हुए संख्या 393
8 -आज दिनांक तक जिले मे कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव, एक्टीव मरीजो की संख्या 45
◆ आज प्राप्त रिपोर्ट मे पाजिटिव केसेस जानकारीः.
1 पता – बंगल्दी सोनकच्छ,देवास, महिला,उम्र 21वर्ष 2 पता – बालगढ,देवास, महिला,उम्र 08 वर्ष 3 पता – बालगढ,देवास, महिला,उम्र 58 वर्ष 4 पता – बालगढ,देवास, महिला,उम्र 50 वर्ष 5 पता – कनेरिया,टोंकखुर्द,देवास, महिला,उम्र 01 वर्ष
(डॉ एम.पी.शर्मा )
मुख्य चिकित्सा एव स्वास्थ अधिकारी
जिला-देवास