सांसद श्री महेंद्र सिंह सोलंकी एवं कलेक्टर श्री चंद्रमौली शुक्ला ने शंकरगढ़ पहाड़ी व मीठा तालाब का किया निरीक्षण


देवास जिले के पर्यटन स्‍थलों का तैयार किया जाएगा ब्रोशर एवं बुक-लेट

देवास, 02 अगस्त 2020/ सांसद श्री महेंद्र सिंह सोलंकी, कलेक्टर श्री चंद्रमौली शुक्ला ने आज रविवार को शंकरगढ़ पहाड़ी एवं मीठा तालाब का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान नगर निगम आयुक्त विशाल सिंह चौहान, एसडीएम प्रदीप सोनी व अन्य संबंधित उपस्थित थे।

निरीक्षण के दौरान कलेक्‍टर श्री शुक्‍ला ने बताया कि शंकरगढ पहाड़ी पर तीन दिवसीय एडवेंचर स्‍पोर्टस का आयोजन अक्‍टूबर माह में किया जायेगा। उन्होंने बताया कि इस क्षेत्र में मूलभूत सुविधाएं उपलब्‍ध कराई जाएगी। शंकरगढ़ पहाड़ी पर स्थित छोटे तालाब को विकसित किया जाएगा। पहाड़ी के मैदान पर पौधारोपण किया जायेगा। पहाड़ी पर जाने का रास्‍ता, सीढी, बिजली और पानी की व्‍यवस्‍था कराई जाएगी। जिससे यहाँ आने वालों को किसी भी प्रकार की परेशानी न आये।
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री चंद्रमौली शुक्ला ने सांसद श्री महेंद्र सिंह सोलंकी को बताया कि शंकरगढ़ पहाड़ी , मीठा तालाब तथा खिवनी अभ्यारण को विकसित करने के सभी कार्यो की रूपरेखा तैयार कर ली गई है तथा अधिकारियों को मूर्त रूप देने के निर्देश भी दिए गए हैं।

कलेक्‍टर श्री शुक्‍ला ने बताया कि शंकरगढ़ पहाड़ी को भविष्‍य में एडवेंचर पार्क के रूप में विकसित करने की योजना है। शंकरगढ़ पहाड़ी पर 65 एकड मैदानी क्षेत्र है। शंकरगढ़ पहाड़ी को पर्यटन स्‍थल के रूप में विकसित करने पर देवास और आस-पास के शहरों के पर्यटक यहां पर घुमने आ सकेंगे। एडवेंचर ग्रुप के लिए आने वाले समय में सबसे अच्‍छा स्‍थान होगा। देवास के मीठा तालाब को भी विकसित कर एडवेंचर गतिविधियों के लिए तैयार किया जायेगा। इन स्‍थानों को विकसित करने से पर्यटन और रोजगार की सम्‍भावना बड़ेगी।

निरीक्षण के दौरान कलेक्‍टर श्री शुक्‍ला ने बताया कि इन स्थानों के अलावा खिवनी अभ्‍यारण कन्‍नौद को इस तरह विकसित किया जायेगा। कलेक्‍टर श्री शुक्‍ला ने बताया कि जिले में स्थित सभी पर्यटन स्‍थलों को ब्रोशर एवं बुक-लेट तैयार क्या जा रहा है जिसमें जिले की महत्‍वपूर्ण जानकारी का समावेश रहेगी

ग्रहमंत्री अमित शाह की रिपोर्ट आई कोरोना पॉजिटिव,उन्होंने खुद ट्वीट कर दी जानकारी

अमित शाह ने ट्वीट किया, ‘कोरोना के शुरुआती लक्षण दिखने पर मैंने टेस्ट करवाया और रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. मेरी तबीयत ठीक है परन्तु डॉक्टर्स की सलाह पर अस्पताल में भर्ती हो रहा हूं.  मेरा अनुरोध है कि आप में से जो भी लोग गत कुछ दिनों में मेरे संपर्क में आयें हैं, कृपया स्वयं को आइसोलेट कर अपनी जांच करवाएं.

एक दिवसीय दौरे पर कांटाफोड़ पहुंचे पूर्व शिक्षा मंत्री

देवास (कांटाफोड़) – मध्य प्रदेश शासन के पूर्व शिक्षा मंत्री दीपक जोशी शनिवार को कांटाफोड़ क्षेत्र के शोक संतृप्त परिवारों के बीच पहुंचे। जोशी वन विभाग के पूर्व एसडीओ रहे श्याम सुंदर पाराशर, भारतीय जनता पार्टी के जनसंघ के समय के नेता लक्ष्मी नारायण गोमलाडू व जोशी परिवार के निज निवास पर पहुंचकर शोक संतृप्त परिवारों को ढांढस बंधाया। दीपक जोशी ने कहां की कांटाफोड़ क्षेत्र से मेरे पिताजी के समय के पारिवारिक संबंध रहे हैं यहां के नागरिकों का हर समय मुझे सहयोग मिला है और इस दुख की घड़ी में मैं हर समय इन परिवारों के साथ खड़ा हू। भाजपा पूर्व जिला अध्यक्ष महेश दुबे, मंडल अध्यक्ष सुनील पटेल, सत्यनारायण तिवारी, मदन जायसवाल पुरुषोत्तम बियानी, संतोष चौबे, सुशील पसारी, शैलेश जायसवाल, दीपक धारीवाल,दिलीप अग्रवाल सहित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

? बालकृष्ण शर्मा कांटाफोड़

रक्षाबंधन पर्व पर उज्जैन स्थित विश्व प्रसिद्ध बड़े गणेश मंदिर में 51 फीट की राफेल वाली राखी गणेश जी को बांधी जाएगी

पुजारी आनंद शंकर व्यास के अनुसार, इस बार राष्ट्र रक्षा राफेल और राखी को लेकर इस राखी को तैयार किया गया,इंदौर, भोपाल, पुणे, मुंबई समेत देशभर से बहनों ने भगवान गजानन के लिए राखियां भेजी, कुछ में सोने की गिन्नी भी लगी

रक्षाबंधन पर्व पर उज्जैन स्थित विश्व प्रसिद्ध बड़े गणेश मंदिर में 51 फीट की राखी बांधी जाएगी। गजानन को बंधने वाली यह राखी इसलिए खास है क्योंकि इसमें राफेल की फोटो लगी है। इस बार राष्ट्र रक्षा राफेल और राखी को लेकर त्योहार को मनाया जा रहा है। इसके अलावा दुनियाभर से बहनों ने भगवान गजानन को राखी पोस्ट की है।

विश्व प्रसिद्ध बड़े गणेश मंदिर में रक्षाबंधन पर 51 फीट की बड़ी राफेल राखी भगवान गणेश को बांधी जाएगी। बड़े गणेश मंदिर के पुजारी आनंद शंकर व्यास के अनुसार इस बार राष्ट्र रक्षा राफेल और राखी को लेकर इसे तैयार किया गया है, इसमें राफेल का फोटो लगी राखी भगवान गणेश की प्रतिमा को बांधी जाएगी। इसके साथ हर साल की तरह इस बार भी दुनियाभर से भगवान गणेश के लिए राखी आई है।इंदौर, भोपाल, पुणे, मुंबई सहित देशभर से राखियां भगवान गणेश के लिए उनकी बहनों ने भेजी है। इसके पीछे मान्यता यही बताई गई है कि भगवान गणेश को कई महिलाएं अपने भाई की तरह मानती हैं और इसी को लेकर रक्षाबंधन पर हर साल राखी बड़े गणेश मंदिर के लिए भेजी जाती है। इसमें कुछ राखी चांदी से निर्मित हैं तो कुछ पर सोने की गिन्नी लगी हैं।

Dewas-आज आई 258 लोगों की रिपोर्ट में 6 लोगों की रिपोर्ट आई कोरोना पॉजिटिव

कोविड -19 हेल्थ बुलेटिन देवास दिनांक 02 अगस्त 2020

  • 1 – आज लिये गये सैम्‍पल 198
  • 2 -आज लैब से प्राप्त सैंपल रिपोर्ट संख्या 258
  • 3 -आज प्राप्त सैम्पल रिपोर्ट में पाजिटिव संख्या 6
  • 4 -आज प्राप्त कुल सैम्पल रिपोर्ट में नेगेटिव संख्या’ 245
  • 5 -आज दिनांक तक कुल पाजिटिव संख्या 443
  • 6 -आज कोरोना संक्रमित /पॉजिटिव ,मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त हुए संख्या 7
  • 7 -आज दिनांक तक कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव ,मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त हुए संख्या 392
  • 8 -आज दिनांक तक जिले मे कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव, एक्‍टीव मरीजो की संख्या 41

◆ आज प्राप्‍त रिपोर्ट मे पाजिटिव केसेस जानकारीः.

1 पताः-ईएसआईसी हाॅस्पिटल कैम्पस,देवास, पुरूष,उम्र 50 वर्ष
2 पताः-कालानी बाग,देवास, पुरूष ,उम्र 56 वर्ष
3 पताः-एम.जी.रोड, देवास, पुरूष,उम्र 45 वर्ष
4 पताः-सोनकच्छ,देवास, पुरूष,उम्र 50 वर्ष
5 पताः-वार्ड-13 कन्नौद,देवास, महिला,उम्र 51 वर्ष
6 पताः-भैरूगढ,देवास, महिला,उम्र 52 वर्ष

 (डॉ एम.पी.शर्मा )    
 मुख्य चिकित्सा एव स्वास्थ अधिकारी   
 जिला-देवास

अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए इंदौर से कैलाश विजयवर्गीय जी के द्वारा 11 किलो चांदी की ईंट अयोध्या भेजी गई

विजयवर्गीय ने कहा कि मैं जिला प्रशासन से अनुरोध करूंगा 5 अगस्त से सभी मंदिर खोल दिए जाएं।

देश की लगभग 492 साल पुरानी समस्या का निराकरण होने जा रहा है। प्रधानमंत्री व गृह मंत्री के प्रयासों से सुप्रीम कोर्ट ने विवादित विषय को सेटल करके राम मंदिर निर्माण के आदेश दिए। हमारी पीढ़ी के लिए गर्व की बात है। हमने आंदोलन देखे, न्यायिक प्रक्रिया देखी अब मंदिर निर्माण होते हुए देखेंगे। मंदिर की आधार शिला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रखने वाले हैं। इंदौर की ओर से 11 किलो चांदी की एक शिला, भगवान परशुराम की जन्मस्थली जानापाव का एक लौटा जल व एक लोटा मिट्टी टोकन स्वरूप नीरज याग्निक साइकिल से अयोध्या लेकर जा रहे हैं। यह बात भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने शनिवार को पितृ पर्वत पर मीडिया से चर्चा में कही।

उन्होंने कहा अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया अन्य देशों से प्रधानमंत्री को बधाई मिल रही हैं। रामजन्म भूमि के भूमिपूजन को लाइव देखने का भी विश्व रिकॉर्ड होगा। मैं जनता से अपील करता हूं कि 5 अगस्त को अपने घरों पर दोपहर 12 बजकर 15 मिनट और 15 सेकंड पर शंख, घंटी, थालियां बजाएं। रात को ग्लास में 10 हजार दीपक पर्वत पर जलाए जाएंगे। घरों के बाहर दीपक जलाएं इसे दीवाली से भी बड़ा उत्सव बनाएं। क्योंकि बहुत दिनों बाद भगवान राम के टेंट से निकलकर एक महल में जाने की प्रक्रिया शुरू हो रही है। हम और भी धन संग्रह भेजेंगे। मंदिर निर्माण कार्य रुकना नहीं चाहिए।

देवास- आशीष जैन ने पूर्ण की 30 दिन की गर्मजल आधारित मासक्षमण की तपस्या

देवास। आचार्य भगवंत पूज्य गुरुदेव श्री उमेश मुनि जी म सा अणु एवं प्रवर्तक पूज्य गुरुदेव श्री जिनेंद्र मुनि जी म सा के परम भक्त धर्मनिष्ठ सुश्रावक बाबूलाल बोहरा जैन के सुपुत्र आशीष जैन ने 30 दिन केे गर्मजल पर आधारित मासक्षमण की तपस्या की। आज इनका तीसवां उपवास है जिसका पारणा 3 अगस्त सोमवार को होगा। प्रवक्ता विजय जैन ने बताया कि साधु साध्वीजी भगवंत की अनुपस्थिति एवं वर्तमान की प्रतिकूल परिस्थिति को अनुकूल बनाते हुए इतनी कठोर एवं उग्र तपस्या सही मायने में अनुमोदनीय है, अनुकरणीय है एवं हम सभी के लिए प्रेरणादाई भी है। आशीष जैन के द्वारा पूर्व में अनगिनत तेले अ_म तप सन् 2002 में 11 उपवास, 2011 में मासक्षमण 31 उपवास, आज 30 उपवास मासक्षमण पूर्ण हुआ। रक्षाबंधन पूर्णिमा 3 अगस्त को पारणा होगा । श्री शंखेश्वर पाश्र्वनाथ मंदिर ट्रस्ट मण्डल, श्री वर्धमान श्वेताम्बर स्थानकवासी जैन श्रावक संघ व आराधना मंडल, रमणिक मंडल आदि ने आशीष के तप की अनुमोदना की।

देवास- नगर निगम द्वारा 1 से 14 अगस्त तक चलने वाले एक मास्क अनेक जिंदगी अभियान की शुरूआत हुई

देवास। नगर निगम द्वारा 1 से 14 अगस्त तक चलने वाले एक मास्क अनेक जिंदगी अभियान की शुरूआत 1 अगस्त को मल्हार स्मृति मंदिर से की गई। अभियान के अंतर्गत मल्हार स्मृति मंदिर से नावेल्टी चौराहा तक जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। मल्हार स्मृति मंदिर पर मास्क बैंक की स्थापना की गई। रैली का शुभारंभ निगम उपायुक्त तनुुजा मालवीय द्वारा किया गया। अभियान में निगम उपायुक्त द्वारा कोरोना महामारी से बचने हेतु शहर की सामाजिक संस्थाओं, दानदाताओं से अपील की है कि शहरवासियों को निशुल्क मास्क का दान करें तथा लोगों को संक्रमण से बचाव हेतु जागरूक करें। अभियान में दानदाता भानुकुल व्यास ने मास्क बैंक पर जाकर 200 मास्क का दान दिया। इस अवसर पर प्रभारी स्वास्थ्य अधिकारी जितेन्द्रसिंह सिसोदिया, सिटी मिशन मेनेजर विशाल जगताप आदि उपस्थित रहे।

कांग्रेस विधायक और पूर्व मंत्री कोरोना पॉजिटीव

कांग्रेस विधायक और पूर्व मंत्री पीसी शर्मा की रिपोर्ट देर शाम कोविड-19 पॉजिटिव आई है. रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद पीसी शर्मा को चिरायु हॉस्पिटल के कोविड-19 अस्पताल में भर्ती किया गया है. चिरायु हॉस्पिटल में भर्ती होने के बाद उन्होंने बयान जारी कर कहा कि उनका इलाज चल रहा है और वे स्वस्थ्य हैं. साथ ही उन्होंने अपील करते हुए कहा कि जो भी लोग पिछले दिनों उनके संपर्क में आए हैं. वे अपना कोविड-19 टेस्ट करा लें और क्वॉरंटीन हो जाएं.

Dewas-आज आई 207 लोगों की रिपोर्ट में 5 लोगों की रिपोर्ट आई कोरोना पॉजिटिव

कोविड -19 हेल्थ बुलेटिन देवास, दिनांक 01 अगस्त 2020

  • 1 – आज लिये गये सैम्‍पल 395
  • 2 – आज लैब से प्राप्त सैंपल रिपोर्ट संख्या 207
  • 3 – आज प्राप्त सैम्पल रिपोर्ट में पाजिटिव संख्या 5
  • 4 – आज प्राप्त कुल सैम्पल रिपोर्ट में नेगेटिव संख्या’ 202
  • 5 – आज दिनांक तक कुल पाजिटिव संख्या 437
  • 6 – आज कोरोना संक्रमित /पॉजिटिव ,मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त हुए संख्या 0
  • 7 – आज दिनांक तक कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव ,मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त हुए संख्या 385
  • 8 – आज दिनांक तक जिले मे कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव, एक्‍टीव मरीजो की संख्या 42

◆ आज प्राप्‍त रिपोर्ट मे पाजिटिव केसेस जानकारीः.

1 पता – एचआईजी विकास नगर ,देवास, पुरूष,उम्र 47 वर्ष
2 पता – सनसीटी पार्ट-1,देवास, महिला ,उम्र 65 वर्ष
3 पता – वार्ड-15 खातेगांव, देवास, पुरूष,उम्र 48 वर्ष
4 पता – रानीबाग,देवास, पुरूष,उम्र 55 वर्ष
5 पता – रानीबाग,देवास, पुरूष,उम्र 21 वर्ष

   (डॉ एम.पी.शर्मा )    
   मुख्य चिकित्सा एव स्वास्थ अधिकारी   
   जिला-देवास