देवास – आज आई 170 लोगों की रिपोर्ट में मात्र 1 रिपोर्ट आई कोरोना पॉजिटिव

कोविड -19 हेल्थ बुलेटिन दिनांक 30 जुलाई 2020

  • 1 – आज लिये गये सैम्‍पल 304
  • 2 -आज लैब से प्राप्त सैंपल रिपोर्ट संख्या 170
  • 3 -आज प्राप्त सैम्पल रिपोर्ट में पाजिटिव संख्या 1
  • 4 -आज प्राप्त कुल सैम्पल रिपोर्ट में नेगेटिव संख्या’ 169
  • 5 -आज कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव, मरीज की मृत्‍यु संख्या 0
  • 6-आज दिनांक तक कुल पाजिटिव संख्या 426
  • 7 -आज कोरोना संक्रमित /पॉजिटिव ,मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त हुए संख्या 2
  • 8 -आज दिनांक तक कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव ,मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त हुए संख्या 344
  • 9 -आज दिनांक तक जिले मे कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव, एक्‍टीव मरीजो की संख्या 72

◆ आज प्राप्‍त रिपोर्ट मे पाजिटिव केसेस जानकारीः

1 पताः-वार्ड-9 कन्नोद, देवास, पुरूष,उम्र 52 वर्ष

 (डॉ एम.पी.शर्मा ) 
 मुख्य चिकित्सा एव स्वास्थ अधिकारी   
  जिला-देवास

नई शिक्षा नीति को मिली मंजूरी HRD मंत्रालय का नाम अब शिक्षा मंत्रालय होगा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आज हुई कैबिनेट की बैठक में नई शिक्षा नीति को मंजूरी दे दी गई। 34 साल बाद एजुकेशन पॉलिसी में बदलाव हुए हैं। सरकार ने कहा है कि 2035 तक हायर एजुकेशन में 50%
एनरोलमेंट का लक्ष्य तय किया है। नई शिक्षा नीति के तहत दुनियाभर की बड़ी यूनिवर्सिटी देश में अपना कैंपस बना सकेंगी। कैबिनेट ने एचआरडी
(ह्यूमन रिसोर्स एंड डेवलपमेंट) मिनिस्ट्री का नाम बदलकर मिनिस्ट्री ऑफ एजुकेशन करने की मंजूरी भी दी है। यह फैसला नई शिक्षा नीति के ड्राफ्ट की सिफारिशों के मुताबिक है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति 1986 में बनी थी 34 साल पहले यानी 1986 में राष्ट्रीय शिक्षा नीति बनाई गई थी। करीब तीन दशक से इसमें कोई बड़ा बदलाव नहीं हुआ है। इसकी समीक्षा के लिए 1990 और 1993 में कमेटियां भी बनाई गईं थीं।

नई शिक्षा नीति के कुछ महत्वपूर्ण बिंदु
.
नई शिक्षा नीति के तहत सभी स्कूलों में कक्षा पांचवीं तक के बच्चों को दिए जाने वाले दिशा-निर्देश मातृ भाषा या क्षेत्रीय/स्थानीय भाषा में दिए जाएंगे। हालांकि, यह कक्षा आठवीं या इससे ऊपर तक के
छात्रों के लिए भी लागू हो सकता है। नई शिक्षा नीति 2020 के तहत सभी स्तरों पर संस्कृत और सेकंडरी स्कूल लेवल पर विदेशी भाषाएं भी प्रस्तावित की जाएंगी।हालांकि, नीति में यह स्पष्ट है कि कोई भी भाषा किसी बच्चे पर थोपी नहीं जाएगी।
.
• पिछले साल जून में इसी मुद्दे पर विवाद खड़ा हो गया था। दक्षिण के राज्यों ने इसे लेकर विरोध दर्ज
करवाया था। उनका कहना था कि वहां के स्कूलों में बच्चों को हिंदी पढ़ने के लिए बाध्य नहीं किया जा सकता है।

• 10+2 के स्ट्रक्चर के बजाए स्कूली बच्चों के लिए करिकुलम का पैटर्न 5+3+3+4 की तर्ज पर लागू किया गया है। इसके तहत 3-6 साल का बच्चा एक ही तरीके से पढ़ाई करेगा ताकि उसकी फाउंडेशन लिटरेसी को बढ़ाया जा सके।
• इसके बाद मिडिल स्कूल याना 6-8 कक्षा में सब्जेक्ट का इंट्रोडक्शन कराया जाएगा। फिजिक्स के साथ फैशन की पढ़ाई करने की भी इजाजत होगी। कक्षा 6 से ही बच्चों को कोडिंग सिखाई जाएगी। स्कूली शिक्षा में 6-9 वर्ष के जो बच्चे आमतौर पर 1-3 क्लास में होते हैं उनके लिए नेशनल मिशन शुरू किया जाएगा ताकि बच्चे बुनियादी शिक्षा को समझ
सकें।
.
नई शिक्षा नीति के तहत जो बच्चे शोध के क्षेत्र में जाना चाहते हैं उनके लिए भी 4 साल का डिग्री प्रोग्राम होगा। वहीं जो लोग नौकरी में जाना चाहते हैं उनके लिए 3 साल का डिग्री प्रोग्राम होगा। रिसर्च में जाने के इच्छुक विद्यार्थियों के लिए एमफिल करने
की बाध्यता नहीं होगी। वह एक साल के एमए के बाद चार का डिग्री प्रोग्राम में जा सकेंगे।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके साथ ही राज्यपाल लालजी टंडन के अंतिम संस्कार मे गए सभी नेता व मंत्री हुए संक्रमित

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके साथ ही मध्य प्रदेश के राज्यपाल रहे लालजी टंडन के अंतिम संस्कार में लखनऊ जाने वाले सभी नेता और मंत्री संक्रमित हो गए हैं। इसके पहले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश संगठन महामंत्री सुहास भगत और कैबिनेट मंत्री अरविंद भदौरिया की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई थी इन तीनों का इलाज कोविड सेंटर चिरायु अस्पताल में चल रहाहै। प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा की पहली और दूसरी रिपोर्ट निगेटिव आई थी, लेकिन अब तीसरे टेस्ट की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। आखिरी बार वह प्रदेश भाजपा कार्यालय में मांधाता से विधायक नारायण पटेल को पार्टी में शामिल कराने के कार्यक्रम में शामिल हुए थे। इस कार्यक्रम में सीएम शिवराज भी उपस्थित थे। यहां पर प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन भी किया गया था। प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने जुलाई में लगातार प्रदेश भाजपा दफ्तर से वर्चुअल रैलियां करते रहे हैं। साथ ही सीएम शिवराज के साथ लखनऊ से जाने से पहले ग्वालियर और इंदौर के दौरे पर भी गए थे।

Unlock-3 के लिए दिशा-निर्देश जारी, रात्रि कर्फ्यू हटा, मेट्रो और स्कूल फिलहाल बंद रहेंगे

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने अनलॉक-3 के लिए दिशानिर्देश जारी कर दिए हैं। इस दौरान रात में लोगों के आवागमन पर लगे प्रतिबंध को हटा दिया गया है। योग संस्थान और जिम को पांच अगस्त से खुलने की अनुमति होगी। सामाजिक, राजनीतिक, खेल, मनोरंजन, अकादमिक, सांस्कृतिक, धार्मिक समेत भीड़ जमा करने वाले सभी कार्यक्रमों पर रोक जारी रहेगी।

स्कूल, कॉलेज और कोचिंग संस्थान को भी 31 अगस्त तक बंद रखने का निर्देश दिया गया है। दिशानिर्देशों के अनुसार, मेट्रो रेल, सिनेमा हॉल, स्विमिंग पूल, मनोरंजन पार्क, थिएटर, बार, ऑडिटोरियम, असेंबली हॉल व ऐसे अन्य स्थानों पर प्रतिबंध जारी रहेगा। कंटेनमेंट जोन के बाहर के स्थानों पर इन प्रतिबंधों के अलावा बाकी सभी गतिविधियों को अनुमति होगी।

स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रमों को मिली अनुमति
अनलॉक के तीसरे चरण में स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रमों के आयोजन को सोशल डिस्टेंसिंग और अन्य स्वास्थ्य मानकों का पालन करने के निर्देश के साथ अनुमति रहेगी। इस दौरान मास्क पहनने जैसे नियमों के साथ-साथ केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा जारी स्वास्थ्य संबंधी दिशा-निर्देशों का पालन करना अनिवार्य होगा।

कंटेनमेंट जोन में 31 अगस्त तक लॉकडाउन
कंटेनमेंट जोन में 31 अगस्त तक लॉकडाउन सख्ती के साथ लागू रहेगा। इस दौरान इन स्थानों पर केवल आवश्यक सेवाओं और गतिविधियों को ही अनुमति रहेगी। कंटेनमेंट जोन संबंधित जिलों और राज्यों की वेबसाइट पर सूचित किए जाएंगे। यहां सख्त निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं।

आबकारी विभाग द्वारा अवैध हाथभट्टी मदिरा, महुआ लहान तथा देशी/विदेशी मदिरा जप्त

देवास । कलेक्टर श्री चन्द्रमौली शुक्ला के निर्देशन एवं सहायक आबकारी आयुक्त श्री विक्रमदीप सिंह सांगर के मार्गदर्शन में  देशी, विदेशी मदिरा एवं हाथ भट्टी मदिरा का अवैध रुप से निर्माण कर विक्रय कर रहे हैं लोगों के विरुद्ध कंट्रोल रूम प्रभारी श्री नागेन्द्र सिंह जादौन के नेतृत्व में  को आबकारी  वृत  देवास ब  में विभिन्न स्थानों  ग्राम बरोठा, ग्राम राजोदा तथा देवास से बरोठा रोड पर स्थित विभिन्न  ढाबों पर कार्रवाई की गई। जिसमें मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियमम 1915 की धारा 34(1) के तहत 12  प्रकरण  कायम किए गए,  कार्यवाही में  77  पाव देशी मदिरा प्लेन,  04  पाव विदेशी मदिरा  व्हिस्की, 160  लीटर  हाथ भट्टी मदिरा बरामद कि गई तथा ग्राम बरोठा में  विभिन्न स्थानों पर तालाब के आसपास नाले के किनारे लगभग  5000 लीटर महुआ लहान जो कि ड्रमों में भरा हुआ तथा जमीन में गड़ा हुआ बरामद किया जिसे मौके पर ही सैंपल लेकर विधिवत नष्ट किया। जप्त समस्त सामग्री की  कीमत लगभग  2 लाख 88 हजार 350  रूपय है। कार्यवाही में वृत्त प्रभारी आबकारी उपनिरीक्षक  महेश पटेल, श्री डी पी सिंह, मुख्य आरक्षक विष्णु प्रसाद कलोसिया, राजाराम रैकवार, गोपाल सिंह, दीपक धुरिया, आरक्षक, बालकृष्ण जायसवाल, नितिन सोनी,गोविंद बड़ावदिया, दीपक ततवाड़े आदि सम्मिलित थे।  आबकारी  वृत कन्नौद एवं खातेगांव में विभिन्न स्थानों जिसमें  ग्राम मालजीपुरा, कन्नौद, पहाडियादेह, खातेगांव में हरिजन मुहल्ला सतवास आदि संदिग्ध स्थलों पर दबिस कार्रवाई की गई जिसमें मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियमम 1915 की धारा 34(1) के तहत 12 प्रकरण  कायम किए गए जिनमें 05 लोगों को मौके पर गिरफ्तार कर विधिवत कार्यबाही की  गई। उक्त कार्यवाही में 30 पाव देशी मदिरा प्लेन, 05 बोतल वीयर विदेशी मदिरा एवं 40 लीटर  हाथ भट्टी मदिरा बरामद कि गई, जिसकी किमत लगभग 70 हजार 700 रूपये लगभग है। विभाग द्वारा इस प्रकार की कार्यवाही लगातार जारी रहेगी।

आज दोपहर भारत पहुँचा आसमानी बाहुबली राफेल, देश ने किया स्वागत

दोपहर युद्धक विमान राफेल अम्बाला एयरपोर्ट पर पहुँचा। एयरपोर्ट सहित आसपास के इलाकों में धारा 144 लागू कर दी गई है। राफेल विमानों की लैंडिंग के वक्त लोगों के छतों पर चढ़ने और सेल्फी लेने पर भी प्रतिबंध लगा दिया गया है। अंबाला में ही राफेल फाइटर जेट्स की पहली स्क्वॉड्रन तैनात होगी। उधर राफेल के भारत पर अम्बाला के अलावा देश के कई शहरों में भी स्वागत के लिए पूजा-हवन किया गया। बेहद शक्तिशाली इन विमानों में 3 तरह की मिसाइलें तैनात की जा सकती हैं।

वायुसेना चीफ ने करा स्वागत

अम्बाला एयरपोर्ट पर विमान राफेल के स्वागत की अभूतपूर्व तैयारी की गई है। यहां विमान की विधि विधान से पूजा की गई। विमान के स्वागत के लिए वायुसेना चीफ धनोआ भी उपस्थित रहेंगे। भारत ने 36 राफेल विमानों का करार किया है। अगले एक साल में 5 और विमान मिल जाएंगे।

अम्बाला एयरबेस से पाक-चीन को एक साथ किया जा सकता है टारगेट

भारतीय वायुसेना ने राफेल को लैंड कराए जाने के लिए अम्बाला एयरबेस इसलिए चुना कि यहां से पाकिस्तान और चीन की सीमा 300 किलोमीटर के दायरे में है। पाकिस्तान सीमा यहां से 200 किलोमीटर, जबकि लेह की दूरी 300 किलोमीटर है। युद्ध की स्थिति में राफेल से तत्काल कार्रवाई होती है।,

मध्य प्रदेश सरकार के दो मंत्री हुए कोरोना पॉजिटिव

मध्य प्रदेश सरकार के दो मंत्री हुए कोरोना पॉजिटिव
• तुलसी सिलावट(जल संसाधन मंत्री)

•रामखेलावन पटेल(पिछड़ा वर्ग अल्पसंख्यक घुमक्कड़ जनजाति स्वतंत्र प्रभार एवं पंचायत राज्य मंत्री)

मंत्री तुलसी सिलावट ने ट्विटर के माध्यम से जानकारी दी की उनकी और उनकी पत्नी की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव प्राप्त हुई है . ट्विटर पर उन्होंने लिखा “कोई लक्षण ना होने पर भी मुख्यमंत्रीजी के निर्देश पर मैंने COVID टेस्ट करवाया था। मेरी और मेरी धर्मपत्नी की रिपोर्ट पॉज़िटिव आई है। उन्होंने उनके संपर्क में आए सभी व्यक्तियों से टेस्ट कराने का आग्रह किया| जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट सीएम शिवराज सिंह चौहान के संपर्क में आए थे। वे सीएम के साथ वन टू वन और कैबिनेट बैठक में भी शामिल हुए थे।


मंत्री रामखेलावन पटेल राजधानी भोपाल में नवीन पारिवारिक परिसर, MLA रेस्ट हाउस में रहते हैं. कोरोना टेस्ट के दौरान मंत्री की रिपोर्ट आज कोरोना पॉजिटिव आई और साथ ही उनके ड्राइवर की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है

इससे पहले कैबिनेट मंत्री अरविंद सिंह भदौरिया और तुलसीराम सिलावट भी कोरोना संक्रमण के चपेट में आ चुके हैं. मंत्री तुलसीराम सिलावट की पत्नी भी कोरोना संक्रमण की चपेट में आ गई हैं. मध्य प्रदेश में कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ र​हा है. इंदौर के बाद राजधानी भोपाल राज्य का सबसे बड़ा कोरोना हॉट स्पॉट बना हुआ है.

प्रदेश में शिवराज और पटेल के अलावा कई विधायक और नेता कोरोना पॉजिटिव हो चुके हैं। इनमें ज्योतिरादित्य सिंधिया, कांग्रेस विधायक कुणाल चौधरी, धार विधायक नीना वर्मा, जावद से विधायक ओमप्रकाश सकलेचा, पूर्व केंद्रीय मंत्री विक्रम वर्मा, जबलपुर से विधायक लखन घनघोरिया, सिरमौर से विधायक दिव्यराज सिंह और टीकमगढ़ के विधायक राकेश, अरविंद भदौरिया, संगठन महामंत्री सुहास भगत, तुलसी सिलावट, भाजपा विधायक ठाकुरदास नागवंशी के नाम शामिल हैं।

Dewas- आज आई 159 लोगों की रिपोर्ट मे 7 लोगों की रिपोर्ट आई कोरोना पॉजिटिव

कोविड -19 हेल्थ बुलेटिन दिनांक 29 जुलाई 2020 देवास

  • 1- आज लिये गये सैम्‍पल 192
  • 2 -आज लैब से प्राप्त सैंपल रिपोर्ट संख्या 159
  • 3 -आज प्राप्त सैम्पल रिपोर्ट में पाजिटिव संख्या 7
  • 4 -आज प्राप्त कुल सैम्पल रिपोर्ट में नेगेटिव संख्या’ 152
  • 5 -आज कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव, मरीज की मृत्‍यु संख्या 0
  • 6 -आज दिनांक तक कुल पाजिटिव संख्या 425
  • 7 -आज कोरोना संक्रमित /पॉजिटिव ,मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त हुए संख्या 9
  • 8 -आज दिनांक तक कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव ,मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त हुए संख्या 342
  • 9 -आज दिनांक तक जिले मे कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव, एक्‍टीव मरीजो की संख्या 73

◆ आज प्राप्‍त रिपोर्ट मे पाजिटिव केसेस जानकारीः.

1 पता- अल्कापुरी देवास, पुरूष,उम्र 44 वर्ष
2 पता- इमली चौक बावडिया देवास, पुरूष,उम्र 46 वर्ष
3 पता – इमली
चौक बावडिया देवास, महिला,उम्र 39 वर्ष
4 पता – नई आबादी, देवास, पुरूष,उम्र 42 वर्ष
5 पता – वार्ड-3 लोहारदा,(कन्नोद) देवास, पुरूष,उम्र 49 वर्ष
6 पता – वार्ड-1 लोहारदा,(कन्नोद) देवास, पुरूष,उम्र 17 वर्ष
7 पता – वार्ड-14 सतवास,(कन्नोद) देवास,महिला,उम्र 25 वर्ष

(डॉ एम पी शर्मा
मुख्य चिकित्सा एव स्वास्थ अधिकारी
जिला-देवास

इंदौर- 30 जुलाई से 4 अगस्त तक पूरा शहर खुलेगा


इंदौर। क्राइसिस मैनेजमेंट समिति की बैठक में शहर को 30 जुलाई से लेकर 4 अगस्त तक खोलने पर सहमति बनी है। इसके लिए कलेक्टर मनीष सिंह अलग से आदेश जारी करेंगे। समिति के वरिष्ठ सदस्य कृष्ण मुरारी मोघे ने बताया कि अभी समिति के सदस्य विधायक रमेश मेंदोला, आकाश विजयवर्गीय, पूर्व विधायक सुदर्शन गुप्ता, मनोज पटेल तथा भाजपा अध्यक्ष गौरव
रणदिवे, राजेश सोनकर ने कलेक्टर और डीआईजी के साथ
मीटिंग की है, उसमें विभिन्न व्यापारी एसोसिएशन की ओर से
जो सुझाव आए थे, उसको प्रशासन के सामने रखा गया। सभी व्यापारी एसोसिएशन ने त्योहारों को देखते हुए पूर्ण शर्तों के साथ अपनी दुकानें खोलने की अनुमति मांगी थी, जिस पर यह
निर्णय लिया गया है। इस संबंध में कलेक्टर मनीष सिंह जल्द ही आदेश जारी करेंगे।

सत्ता की लड़ाई में कूदे कम्युटर बाबा सिंधिया गूट के विधायकों का विरोध करने लोकतंत्र बचाओ यात्रा लेकर देवास पंहुचे

देवास। मध्यप्रदेश में कांग्रेस एवं भाजपा के बीच सत्ता के संघर्ष में कम्प्युटर बाबा भी कूद गये है। यद्यपि सर्वविदित है कि फिलहाल प्रदेश में भाजपा का शासन है, लेकिन आगामी विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आये ज्योतिरादित्य सिंधिया गूट के 25 विधायको की हार-जीत पर ही सत्ता का भविष्य टिका हुआ है। भाजपा और कांग्रेस के बीच छिड़े सत्ता के इस संघर्ष में मुख्यमंत्री शिवराजसिंह की सरकार में राज्यमंत्री का दर्जा प्राप्त करने के बाद सुर्खियों में आये कम्प्युटर बाबा भी कूद पड़े है। नर्मदा के अवैध उत्खनन के मुद्दे पर कम्प्युटर बाबा ने शिवराज का दामन छोड़ दिया और कांग्रेस के पाले में चले गये। 2018 के विधानसभा आम चुनाव में उन्होने शिवराज के विरोध में खासा प्रचार किया। 2019 के लोकसभा चुनाव से पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने उन्हे मॉ नर्मदा, मॉ क्षिप्रा, मॉ मंदाकनी नदी न्यास का अध्यक्ष बनाकर उपकृत कर दिया। 

लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान, बिना अनुमति भाजपा का विरोध करते हुए धुनी रमाकर खुब चर्चाओं में रहे। विधानसभा के आगामी उपचुनाव से पूर्व लोकतंत्र बचाओं यात्रा लेकर निकले कम्प्युटर बाबा एक प्रकार से सीधे सीधे राजनीति से जुड़े नजर आ रहे है। लोकतंत्र बचाओ यात्रा लेकर मंगलवार को देवास आये बाबा का कहना है कि वे भगवा लेकर लोकतंत्र बचाने निकले है, इतिहास गवाह है कि जब जब देश को नुकसान पंहुचाने की चेष्टा हुई है। संत आगे आये है। उन्हे कांगे्रस एवं भाजपा से कोई मतलब नहीं है, लेकिन यहॉ उनकी प्रेस वार्ता की पत्रकारो को सूचना, स्वागत से लेकर सम्पूर्ण व्यवस्था कांग्रेस द्वारा ही की गई। कांग्रेस के पक्ष में पत्रकारो के सवाल का जवाब देते हुए उन्होने कहा कि हम यह तो नहीं कह रहे कि आप फलॉ पार्टी को वोट देवे। हम तो उन विधायको का विरोध कर रहे है, जिन्हे जनता ने कांग्रेस में रहते हुए कमलनाथ के नेतृत्व में सरकार बनाने के लिये वोट दिये और बाद में मोटी रकम लेकर बिक गये, पाला बदलकर भाजपा में चले गये। हम अभी कोरोना काल में लोकतंत्र बचाओ यात्रा के माध्यम से मीडिया के द्वारा अपनी बात रख रहे है। उपचुनाव में हजारो की संख्या में संतो के साथ, 25 ही विधानसभा क्षेत्र में पाला बदलकर, लोकतंत्र का चीरहरण करने वाले विधायको के विरोध में प्रचार करेंगे।   5 अगस्त को अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण के भूमिपुजन के मुहूर्त पर उन्होने कहा कि आपने कहां सुना है चार्तुमास में कहीं शुभ कार्य होता है। वहीं नर्मदा जी के अवैध उत्खनन के प्रश्र पर कहा कि वे इसको लेकर लगातार आवाज उठाते रहेंगे। हमने अवैध उत्खनन करने वाली 35 पोकलेंड मशीनो का पकड़ा है। पत्रकार वार्ता में संत लोकतंत्र के हत्यारो को, जूते मारो गद्दारो को, नारे लिखी तख्तिया लिये हुए थे। कम्प्युटर बाबा सहित संतो का स्वागत शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष मनोज राजानी, पूर्व महापौर जय सिंह ठाकुर, शौकत हुसैन, पोप सिंह परिहार ,सुधीर शर्मा, संतोष मोदी, चंद्रपाल सिंह सोलंकी, जाकिर उल्ला ने किया। इस अवसर पर सेकड़ो की संख्या में कांग्रेस नेता उपस्थित थे।