हरा भरा हो देवास हमारा इस हेतु एक पौधा अवश्य रोपण करें- आयुक्त

देवास। जिला प्रशासन एवं नगर निगम प्रशासन की पहल हराभरा देवास हो हमारा के तहत शहर में पौधारोपण का कार्य शहरवासियो के सहयोग से किया जा रहा है। जिसमंे निगम प्रशासन के माध्यम से शहर के हरित प्रेमी नागरिको द्वारा ऑन, ऑफ लाईन आवेदन कर पौधो को बुलवाया जा रहा है। जिसमे निगम की टीम द्वारा बारी बारी से आवेदनकर्ता नागरिको को उनके घरो तक पौधा वितरण के साथ पौधा रोपण के लिये सहयोग दिया जा रहा है। रहवासियो द्वारा पूरे उत्साह से अपने-अपने क्षेत्रो, गार्डनो, घरो के आस-पास पौधे रोपे जा रहे है। इसी कडी मे निगम आयुक्त विशालसिंह चौहान के निर्देशानुसार उपयंत्री जितेन्द्र सिसौदिया द्वारा, एक पौधा हम भी लगायें अभियान के तहत शहर के बद्रीधाम नगर, सिद्धराज नगर, कालानी बाग- सी सेक्टर में वहा के रहवासियों द्वारा पौधा रोपण उत्साह पूर्वक किया गया। साथ ही रहवासियों द्वारा लगाये गये पौधौ को जीवित रखने हेतु संकल्प भी लिया गया। इसी प्रकार निगम प्रशासन द्वारा देवास शहर में पौधा रोपण का कार्य हरित प्रेमी रहवासियों के सहयोग से निरंतर जारी रहेगा। आयुक्त ने शहर के पर्यावरण प्रेमी नागरिकों से अपील की है कि वे अपने घरो के आस-पास व अपने क्षेत्रो मंे पौधो का अधिक से अधिक पौधा रोपण कर शहर को हराभरा बनाने मे अपना योगदान अवश्य दें। आयुक्त ने नागरिकांे से कहा कि वे अपने परिवार सहित कोरोना संक्रमण से बचाव किये जाने हेतु अपने घरो के आस-पास साफ सफाई रखे अपने हाथो को साबुन से बार बार धोये तथा मास्क लगा कर घर से बाहर निकले।

देवास नगर निगम द्वारा सिटी बस के लोगो हेतु प्रतियोगिता आम जनता बनेंगी प्रतिभागी चयनित प्रतिभागी को किया जाएगा पुरूस्कृत

देवास। नगर निगम द्वारा भविष्य में शीघ्र ही शहर में देवास सिटी ट्रांसपोर्ट सविसेस लि. द्वारा सिटी बसें चलाई जाएगी। इस हेतु सिटी बस पर लगाये जाने वाला लोगो (मोनो) आम जनता द्वारा चुना जाना है। इस हेतु निगम द्वारा एक (लोगो) प्रतियोगिता आयोजित की गई है। इसमें प्रतिभागी भाग लेकर अपना डिजाईन किया गया स्वयं का बनाया गया लोगो (मोनो) निगम की ई मेल commdewas@mpurban.gov.in पर दिनांक 10.08.2020 तक भेज सकते हैं। निगम द्वारा चयनित प्रतिभागी को पुरूस्कृत किया जाएगा।

देवास में शनिवार ,रविवार दोनो ही दिन खुलेगा बाजार

कलेक्टर श्री शुक्ला ने देवास जिले के लिए जारी किए नवीन प्रतिबंधात्मक आदेश

जिले में शनिवार एवं रविवार को कंटेंमेंट एरिया को छोड़कर दुकानें/प्रतिष्ठान खुली रहेंगी

धार्मिक कार्य/त्यौहार का आयोजन सार्वजनिक स्थलों पर नहीं किया जायेगा

सभी जिलेवासी अपने-अपने घरों में पूजा/उपासना करेंगे

बैण्ड/डीजे/ ध्वनि विस्तारक यंत्र का उपयोग प्रतिबंधित

किसी भी प्रकार के जुलूस, मौन जुलूस, रैली, सभा, आमसभा, धरना प्रदर्शन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा

उल्लंघन करने वालों पर की जाएगी सख्त कार्यवाही

      देवास । कलेक्टर श्री चंद्रमौली शुक्ला ने कोरोना वायरस संक्रमण को रोकने एवं आमजन के स्वास्थ्य, सुरक्षा और आशंकित संकट को दूर करने तथा क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने की दृष्टि से दण्ड प्रक्रिया संहिता, 1973 की धारा 144 में प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए सम्पूर्ण देवास जिले की राजस्व सीमाओं के लिए पूर्व में जारी प्रतिबन्धात्मक आदेश में आंशिक संशोधित करते हुए नवीन प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किया है।
जारी आदेश अनुसार आगामी पर्व/त्यौहार को दृष्टिगत रखते हुए कन्टेनमेंट एरिया को छोड़कर शनिवार एवं रविवार को भी सभी शासकीय दुकाने/निजी प्रतिष्ठान एवं पेट्रोल/ डीजल पम्प खुले रहेंगे। कन्टेन्मेन्ट एरिया के बाहर स्थित औदयोगिक इकाइयां संचालित रहेगी तथा समय-समय पर शासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों/एसओपी (SOP) का पालन करना सुनिश्चित करेंगे। कोई भी धार्मिक कार्य/त्यौहार का आयोजन सार्वजनिक स्थलों पर नहीं किया जायेगा न ही कोई धार्मिक जुलूस या रैली निकाली जायेगी। साथ ही सार्वजनिक स्थानों पर किसी प्रकार की मूर्ति, झांकी, ताजिये आदि स्थापित नहीं किए जाएंगे। सर्व संबंधितों से अपेक्षा है कि अपने-अपने घरों में पूजा/उपासना करेंगे। धार्मिक/उपासना स्थलों पर कोविड-19 के संक्रमण से बचाव के लिए आवश्यक है कि एक समय में 05 से अधिक व्यक्ति इकट्ठे न हों। साथ ही उपासना स्थलों पर फेस कवर (मास्क) एवं सोशल डिस्टेंसिंग के मानकों का कड़ाई से पालन किया जाना सुनिश्चित किया जाए। सार्वजनिक स्थानों/प्रतिष्ठानों पर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना अनिवार्य होगा, जिसके अनुसार परस्पर कम से कम 6 फीट अर्थात् दो गज की दूरी बनाए रखना आवश्यक होगा। संक्रमण रोकने की दृष्टि से प्रत्येक व्यक्ति सार्वजनिक स्थानों और कार्यस्थल पर अनिवार्य रूप से मॉस्क का उपयोग करेगा। मॉस्क/फेस कवर का उपयोग न किये जाने पर दण्डात्मक की कार्यवाही की जावेगी।
सभी प्रकार के सार्वजनिक जुलूस, सम्मेलन, सामूहिक भोज कार्यक्रम आदि पूर्णतः प्रतिबंधित रहेंगे। कोई भी व्यक्ति, समूह, संस्था या अन्य पक्ष सार्वजनिक स्थानों पर किसी भी प्रकार के धारदार या अन्य हथियार, आग्नेय शस्त्र, हॉकी, डण्डा, रॉड इत्यादि लेकर नहीं चलेगा अथवा दुरुपयोग नहीं करेगा और न ही प्रदर्शन करेगा। कोई भी व्यक्ति, समूह/संस्था या अन्य पक्ष किसी भी स्थान पर सभा, धरना, प्रदर्शन, जुलूस, रैली, सार्वजनिक कार्यक्रम आदि का आयोजन नहीं करेगा। कोई व्यक्ति, संस्था, समूह या अन्य पक्ष बैण्ड/डीजे/ ध्वनि विस्तारक यंत्र का उपयोग नहीं करेगा। कोई भी व्यक्ति, संस्था, समूह या अन्य पक्ष किसी भी स्थान पर किसी भी प्रयोजन हेतु टेंट, पंडाल आदि का स्थाई या अस्थाई निर्माण नहीं करेगा। कोई भी व्यक्ति, समूह, संस्था या अन्य पक्ष किसी भी सड़क, रोड, रास्ता, हाईवे, आदि पर एकत्रित होकर यातायात में व्यवधान नहीं करेंगे या किसी अन्य प्रकार से कोई रुकावट उत्पन्न नहीं करेंगे तथा किसी व्यक्ति को आने जाने एवं उसे कार्य करने से नहीं रोकेंगे। सभी व्यक्ति/ संस्थान आदि समय-समय पर शासन द्वारा जारी कोरोना वायरस कोविड -19 रोकथाम एवं उपाय सम्बन्धी जारी दिशा-निर्देशों एवं एडवाइजरी का कडाई पालन सुनिश्चित करेंगे।
जिले के अनुभाग अंतर्गत संबंधित एसडीएम/कार्यपालिक दण्डाधिकारी एवं एसडीओ (पुलिस), उक्त आदेश का पालन कराना सुनिश्चित कराएंगे। उल्लंघन की स्थिति में भारतीय दंड संहिता, 1860 की धारा 187,188, 269, 270, 271 एवं डिजास्टर मैनेजमेंट एक्ट 2005 तथा द एपिडेमिक डिसीज एक्ट 1897 के अंतर्गत कार्यवाही कर उल्लघंनकर्ता के विरुद्ध प्रकरण पंजीबद्ध किया जावेगा। शेष आदेश यथावत् रहेंगे।

अक्‍टूबर में किया जायेगा शंकरगढ़ पहाडी पर तीन दिवसीय एडवेंचर स्‍पोर्टस का आयोजन

खिवनी अभ्‍यारण कन्‍नौद बनेगा मालवा का बांधवगढ अभ्‍यारण

देवास जिले के पर्यटन स्‍थलों का तैयार किया जाएगा ब्रोशर एवं बुक-लेट

कलेक्‍टर श्री चन्‍द्रमौली शुक्‍ला की अध्‍यक्षता में जिला पर्यटन संवर्धन परिषद की कार्यका‍रिणी समिति की हुई बैठक

देवास, 31 जुलाई 2020/ कलेक्‍टर श्री चन्‍द्रमौली शुक्‍ला की अध्‍यक्षता में आज शुक्रवार को कलेक्‍टर कार्यालय के सभाकक्ष में जिला पर्यटन संवर्धन परिषद की कार्यका‍रिणी समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में मुख्‍य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रीमती शीतला पटले, नगर निगम आयुक्‍त श्री विशाल सिंह चौहान, डीएफओ श्री पीएन मिश्रा, एडीएम श्री प्रकाश सिंह चौहान, एएसपी श्री जगदीश डावर के अलावा पर्यटन विभाग इन्‍दौर से श्री अजय शर्मा सहित अन्‍य अधिकारी उपस्थित थे। बैठक कलेक्‍टर श्री शुक्‍ला ने बताया कि शंकरगढ पहाड़ी पर तीन दिवसीय एडवेंचर स्‍पोर्टस का आयोजन अक्‍टूबर माह में किया जायेगा। इसके लिए संबंधित विभागों को पहाड़ी पर जाने का रास्‍ता, सीढी, बिजली और पानी की व्‍यवस्‍था करने के निर्देश दिये। इस क्षेत्र में मूलभूत सुविधाएं उपलब्‍ध कराने के निर्देश भी दिए। शंकरगढ़ पहाड़ी पर स्थित छोटे तालाब को विकसित करने के निर्देश दिये। पहाड़ी के मैदान पर पौधारोपण किया जायेगा।बैठक कलेक्‍टर श्री शुक्‍ला ने बताया कि शंकरगढ़ पहाड़ी को भविष्‍य में एडवेंचर पार्क के रूप में विकसित करने की योजना है। शंकरगढ़ पहाड़ी पर 65 एकड मैदानी क्षेत्र है। शंकरगढ़ पहाड़ी को पर्यटन स्‍थल के रूप में विकसित करने पर देवास और आस-पास के शहरों के पर्यटक यहां पर घुमने आ सकेंगे। एडवेंचर ग्रुप के लिए आने वाले समय में सबसे अच्‍छा स्‍थान होगा। देवास के मीठा तालाब को भी विकसित कर एडवेंचर गतिविधियों के लिए तैयार किया जायेगा। इन स्‍थानों को विकसित करने से पर्यटन और रोजगार की सम्‍भावना बड़ेगी। बैठक में कलेक्‍टर श्री शुक्‍ला ने बताया कि खिवनी अभ्‍यारण कन्‍नौद को इस तरह विकसित किया जायेगा कि लोग इसे मालवा के बांधवगढ अभ्‍यारण के रूप में जानेगे। इसकी भौगोलिक स्‍थिति ऐसी है कि यह भोपाल और इन्‍दौर से लगभग 100 किलोमीटर दूरी पर है। खिवनी अभ्‍यारण लगभग 135 वर्ग किलोमीटर में फैला है। पर्यटन विभाग को निर्देश दिये कि टेंट रूम और रिर्सोट तथा डे-नाईट प्रायवेट सफारी जिप्‍सी की सुविधा पर्यटकों के लिए उपलब्‍ध कराने के निर्देश दिये। वर्तमान में जुलाई से सितम्‍बर तक अभ्‍यारण बंद रहता है। दिनांक 01 अक्‍टूबर से पर्यटकों के लिए अभ्‍यारण खोला जायेगा। बैठक में डीएफओ पीएन मिश्रा बताया कि खिवनी अभ्‍यारण में अभी 08 बाघ है। बाघ के अलावा यहा पर मुख्‍य रूप से तेंदुआ, चिंकारा, चीतल, सॉभर, नीलगाय, लंगूर और बंदर के अलावा विभिन्‍न प्रकार के पक्षी अभ्‍यारण में देखे जा सकते है। खिवनी अभ्‍यारण के उत्‍तर में अनेक पहाडियां एवं घाटिया है। उंची-नीची पहाडियों एवं घाटियों युक्‍त भोगोलिक स्थिति के कारण इसकी प्राकृतिक छटा अनुपम है। जामनेर नदी एवं अनेक छोटे-बडे नदी नाले नर्मदा बेसिन का भाग बनाते है। बैठक में कलेक्‍टर श्री शुक्‍ला ने पर्यटन विकास विभाग को निर्देश दिये कि अधिकारी देवास जिले में स्थित सभी पर्यटन स्‍थलों को ब्रोशर एवं बुक-लेट तैयार करे। ब्रोसर में देवास जिले की महत्‍वपूर्ण जानकारी का समावेश करे। देवास में फोटोग्राफी प्रतियोगिता का आयोजन करने के निर्देश दये। जिसमें फोटो कैमरा, ड्रोन और मोबाईल से खिचें गये अच्‍छे फोटोग्राफ का चयन कर उनकों परूस्‍कृत किया जायेगा। चयि‍नत फोटोग्राफ पोस्‍टर के रूप में देवास जिले के सभी कार्यालयों के परिसरों में लगाने के निर्देश दिये। कलेक्टर श्री शुक्ला ने पर्यटन विभाग को खिवनी अभ्यारण, शंकरगढ़ पहाड़ी तथा मीठा तालाब का अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश भी दिए।

कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए सरकार के दिशा निर्देशा को सख्‍ती से पालन करे – सीईओ श्रीमती पटले

प्रतिष्‍ठान खोलने से पहले अच्छे से सेनेटाइज करे

सीईओ जिला पंचायत श्रीमती शीतला पटले ने होटल और कपड़ा एसोसिएशन की ली बैठक

देवास, 31 जुलाई 2020/ कलेक्‍टर श्री चन्‍द्रमौली शुक्‍ला के निर्देशन में मुख्‍य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रीमती शीतला पटले ने आज शुक्रवार को कलेक्‍टर कार्यालय के सभाकक्ष में कोराना वायरस संक्रमण को रोकने के संबंध में होटल और कपड़ा एसोसिएशन की बैठक ली। बैठक में होटल एसोसिएशन के अध्‍यक्ष श्री गुरूचरणसिंह सलुजा, कपड़े एसोसिएशन के सचिव श्री दिनेश भूतडा सहित होटल और कपड़ा एसोसिएशन के पदाधिकारी और सदस्‍यगण उपस्थित थे।बैठक में सीईओ जिला पंचायत श्रीमती पटले ने निर्देश दिए कि सभी होटल संचालक रजिस्‍टर मेन्‍टेन करे होटल में आने वालों का नाम, पता और मोबाईल नम्‍बर रजिस्‍टर में दर्ज करे। होटल में प्रवेश द्वार पर थर्मल स्‍क्रीनिक की व्‍यवस्‍था हो। प्रवेश द्वार पर ही सेनेटाईजेशन की व्‍यवस्‍था कर शासन के द्वारा जारी निर्देशों और गाइड लाइन का पालन करे। आप सभी आवश्यक सावधानियां रखेंगे तो कोरोना संक्रमण को रोकने में आसानी होगी। कोरोना से लडाई अभी लम्‍बी है, इसके लिए आपका सहयोग भी जरूरी है। हमें अपने दिमाग से यह बात निकालना है कि हम सुरक्षित है। इसलिए सभी सावधानियां अपनाएं। जिससे कोरोना संक्रमण को फैलने से रोका जा सके। शासन के निर्देशों और गाइड लाइन का पालन न करने पर सख्‍त कार्यवाही की जायेगी।

बैठक में सीईओ जिला पंचायत श्रीमती पटले ने कपडा दुकान संचालकों को निर्देश दिये कि आपकी दुकान पर चादर को रोज बदले। यदि कोई बगैर मास्‍क का आता है तो उन्‍हें मास्‍क उपलब्‍ध कराये। दुकान पर हाथो को सेनेटाईज करने की व्‍यवस्‍था रखे। सभी संचालक शासन के द्वारा जारी निर्देश और गाइड लाइन का पालन करे और आपकी दुकान पर काम कर रहें कर्मचारियों से भी गाइड लाइन का पालन करवाये। दुकान खोलने से पहले दुकान को अच्छे से सेनेटाइज करें तथा दुकान पर काम करने वाले व्यक्ति को भी सेनेटाइज करें। इस बात का विशेष ध्यान रखें कि आपके प्रतिष्ठान पर कन्टेंमेंट एरिया से कोई भी कर्मचारी न आएं। शासन के निर्देशों और गाइड लाइन का पालन न करने वाले दुकान संचालको पर सख्‍त कार्यवाही की जायेगी।

बैठक में मुख्‍य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रीमती पटले ने निर्देश दिए कि सभी होटल और कपड़ा दुकानों के संचालक शासन के निर्देशों और गाइड लाइन का पालन करे तथा ग्राहकों से भी कराएं। आगामी त्‍योहारों को ध्‍यान में रखते हुए विशेष सावधानियां बरते सभी मास्क लगाएं, हाथों को बार-बार धोयें तथा हाथों को सेनेटाइज करें तथा दुकान तथा सार्वजनिक स्थानों पर दूरी बनाए रखें। सभी मास्क लगाकर दुकान/प्रतिष्ठान का संचालन करें। आपके प्रतिष्‍ठान पर काम करने वाले कर्मचारियों से नियमों का सख्‍ती से पालन करवाया जाए। अगर कोई व्यक्ति बगैर मास्क लगाकर आपके प्रतिष्‍ठान पर सामान खरीदने आता है तो उसे समान देने से मना करें। शासन के निर्देशों और गाइड लाइन के पालन के साथ ही एसोसिएशन अपनी-अपनी गाइड लाइन भी बनाये। ऐसोसिएशन कोरोना के संबंध में जागरूकता और दिशा निर्देश के फ्लैक्‍स दुकानों पर लागाये और पम्‍पलेट वितरीत करे। साथ ही ग्राहकों को समस्त सावधानियां बरतने के लिए जागरूक करें।

सरकार ने चीन से कलर टेलीविजन के आयात पर लगाया प्रतिबंध, पिछले साल चीन से 5836 करोड़ के टीवी आए थे भारत

•घरेलू उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए लगाया प्रतिबंध

• 36 से 105 सेंटीमीटर के टीवी सेट्स पर पड़ेगाअसर

कोरोना से लड़ाई के बीच आत्मनिर्भर बनने की दिशा में केंद्र सरकार ने एक और बड़ा कदम उठाया है। सरकार ने चीन जैसे देशों से कलर टेलीविजन के आयात पर रोक लगा दी है। यह कदम घरेलू उत्पादन बढ़ाने और गैर-जरूरी उत्पादों के आयात में कमी लाने के मकसद से उठाया गया है। सरकार के इस कदम को चीन पर एक और स्ट्राइक माना जा रहा है।

अब आयात के लिए लेना पड़ेगा लाइसेंस

कलर टेलीविजन के आयात पर प्रतिबंध लगाने के संबंध में विदेश व्यापार महानिदेशालय (डीजीएफटी) ने नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। नोटिफिकेशन के मुताबिक, अब कलर टेलीविजन के आयात को मुक्त श्रेणी से निकालकर प्रतिबंधित कर दिया गया है। प्रतिबंधित श्रेणी का मतलब है कि आयातकों को अब आयात के लिए वाणिज्य मंत्रालय के विदेश व्यापार महानिदेशालय से लाइसेंस लेना पड़ेगा। भारत में मुख्य रूप से चीन समेत वियतनाम, मलेशिया, हॉन्गकॉन्ग, कोरिया, इंडोनेशिया, थाइलैंड और जर्मनी से कलर टेलीविजन का आयात होता है। सरकार की ओर से लगाए गए प्रतिबंधों का असर 36 सेमी से 105 सेमी के टीवी सेट और 63 सेमी से कम के एलसीडी टीवी सेट पर पड़ेगा।

2019-20 में 781 मिलियन डॉलर के टीवी का आयात

वित्त वर्ष 2019-20 में 781 मिलियन डॉलर करीब 5836 करोड़ रुपए के कलर टीवी का आयात किया गया था। इसमें वियतनाम से 428 मिलियन डॉलर करीब 3199 करोड़ रुपए और चीन से 293 मिलियनडॉलर करीब 2190 करोड़ रुपए के कलर टीवी का आयात शामिल है। पैनासोनिक इंडिया के सीईओ मनीष शर्मा का कहना है कि इससे घरेलू उत्पादों पर सकारात्मक असर पड़ेगा और उपभोक्ताओं को हाई क्वालिटी असेम्बल्ड टीवी सेट मिलेंगे।

कांटाफोड़ 75 वर्षीय बुजुर्ग ने कोरोना से जीती जंग, कांटाफोड़ हुआ कोरोना मुक्त,नगर में खुशी की लहर

देवास (कांटाफोड़)-नगर में कुछ समय पूर्व मिले 75 वर्षीय कोरोना पॉजिटिव स्वस्थ्य होकर घर लौटे। विगत 10 दिन पूर्व कांटाफोड़ में पहले कोरोना पॉजिटिव 75 वर्षीय बुजुर्ग प्रेमनारायण राठौर निवासी वार्ड 3 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी उन्हें कन्नौद क्वॉरेंटाइन सेंटर में रखा गया था। साथ ही परिवार को घर पर ही क्वॉरेंटाइन किया गया था गुरुवार को 75 वर्षीय बुजुर्ग स्वस्थ्य की रिपोर्ट नेगेटिव आने पर वो अपने घर लौट आए। इनके पुत्र मुकेश राठौर ने बताया कि उनके पिता जी अब पूर्ण रूप से ठीक है साथ ही इनकी रिपोर्ट भी नेगेटिव आई है इनके ठीक होकर घर आने पर नगर में खुशी की लहर है साथ ही नगर कोरोना से मुक्त हो गया है। इस संबंध मे कांटाफोड़ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डा राजीव त्रिपाठी से चर्चा की गई तब उन्होंने बताया की कांटाफोड़ के वार्ड नंबर 3 के 75 वर्षीय बुजुर्ग की रिपोर्ट नेगेटिव आई है।

बालकृष्ण शर्मा कांटाफोड़

देवास – आज आई 325 लोगों की रिपोर्ट में 6 लोगों की रिपोर्ट आई कोरोना पॉजिटिव

कोविड -19 हेल्थ बुलेटिन (देवास) दिनांक 31जुलाई 2020

  • 1 – आज लिये गये सैम्‍पल 347
  • 2 -आज लैब से प्राप्त सैंपल रिपोर्ट संख्या 325
  • 3 -आज प्राप्त सैम्पल रिपोर्ट में पाजिटिव संख्या 6
  • 4 -आज प्राप्त कुल सैम्पल रिपोर्ट में नेगेटिव संख्या’ 311
  • 5 -आज दिनांक तक कुल पाजिटिव संख्या 432
  • 6 -आज कोरोना संक्रमित /पॉजिटिव ,मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त हुए संख्या 41
  • 7 -आज दिनांक तक कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव ,मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त हुए संख्या 385
  • 8 -आज दिनांक तक जिले मे कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव, एक्‍टीव मरीजो की संख्या 37

◆ आज प्राप्‍त रिपोर्ट मे पाजिटिव केसेस जानकारीः.

1 पताः-बालगढ,देवास, पुरूष,उम्र 40 वर्ष
2 पताः-आर्दश नगर,देवास, महिला ,उम्र 52 वर्ष
3 पताः-सदाशिवपुरा,देवास, पुरूष,उम्र 30 वर्ष
4 पताः-काकडदा,भौरासा,सोनकच्छ देवास, महिला ,उम्र 45 वर्ष
5 पताः-काकडदा,भौरासा,सोनकच्छदेवास, पुरूष,उम्र 49 वर्ष
6 पताः-मोमनटोला,देवास, महिला ,उम्र 24 वर्ष

(डॉ एम.पी.शर्मा )    
मुख्य चिकित्सा एव स्वास्थ अधिकारी   
जिला-देवास

सरकारी जमीन से अतिक्रमण हटाने गई टीम पर हुआ पथराव , कार्रवाई रुकवाने के लिए महिला ने पेट्रोल डालकर खुद को आग के हवाले किया।

देवास। सतवास थाना क्षेत्र के अतवास के पटवारी हल्का नंबर 30 में शासकीय जमीन पर किए गए अतिक्रमण को हटाने गई राजस्व और पुलिस की टीम पर करीब दर्जनभर लोगों ने हमला कर दिया। इतना ही नहीं एक महिला ने कार्रवाई रुकवाने के लिए पेट्रोल डालकर खुद को आग के हवाले कर दिया।जिसके बाद महिला को परिजन तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे। महिला करीब 20 फीसदी जली है, उसका इंदौर में इलाज चल रहा है, वह अब हालत ठीक है। वहीं, पटवारी किशोर चावरे के कान में गंभीर चोट आने से उन्हें सुनाई देना बंद हो गया। राजस्व निरीक्षक राजेंद्र धुर्वे व एक अन्य पटवारी दिलीप जाट को भी चोट आई। मामले में सतवास पुलिस ने 11 लोगों के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा, बलवा सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया।

टीम पर पत्थरबाजी भी की गई

अधिकारियों का कहना है कि सतवास थाने के अतवास गांव की घटना है। रास्ते के विवाद को लेकर तहसील में एक शिकायत आई थी। शिकायत के बाद तहसीलदार और पटवारी टीम के साथ मौके पर निराकरण गए थे रास्ता को खुलवाने के दौरान कुछ विवाद हो गया और एक महिला ने खुद को जलाने का प्रयास किया। इस दौरान लोगों ने पत्थरबाजी भी की गई। वहां मौजूद लोगों ने आग बुझाकर अस्पताल पहुंचाया गया। इस मामले में फरियादी पटवारी किशोर चावरे की शिकायत पर आरोपी छोटे खां, रमजान खां, शरीफ खां, शेर खां,हबीब खां, मोइन खां, शहीद खां, सफदर खां, हमीद खां, अनीसा बी, साबरा बी के खिलाफ धारा 147, 353, 332, 294, 506 के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।

घटना की वस्तु स्थिति की जानकारी देवास कलेक्टर श्री चंद्रमौली शुक्ला ने दी ?

मध्यप्रदेश के 52 जिलों में से 34 जिलों में हुई सामान्य से बहुत कम बारिश ,अब तक हुई कुल बारिश औसत से 11%कम

मध्यप्रदेश में मानसून आने के दो महीने बाद भी प्रदेश में ठीक से बारिश नहीं हो रही है। ऐसे में अब तक यह औसत तक भी नहीं पहुंच पाई है। अभी तक हुई बारिश औसत से 11% कम है। जून में 114% से भी ज्यादा बारिश हुई थी, लेकिन जुलाई में मानसून की बेरुखी चल है। ऐसे में 1 जून से 28 जुलाई तक 399.8 मिमी पानी गिर जाना था, लेकिन अब तक सिर्फ 357.6 मिमी बारिश ही हुई है। राज्य के अलग-अलग जिलों की बात की जाए जिलों में से 34 जिलों में तो सामान्य बारिश से बहुत कम बारिश हुई हे। अब तक पश्चिमी मध्यप्रदेश की अपेक्षा पूर्वी मध्यप्रदेश में ज्यादा बारिश होनी चाहिए थी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। इसी कारण प्रदेश में बारिश की स्थिति ठीक नहीं है। पूर्वी हिस्से में इस समय तक 447.5 मिमी बारिश होनी थी, लेकिन यह 13% कम 389.9 मिमी ही हुई है। इधर अगर पश्चिमी हिस्से की बात की जाए तो 363.2 मिमी बारिश की तुलना में 8% कम 332.8 मिमी बारिश दर्ज
की गई।