कोरोना के कारण साल में एक बार खुलने वाला नागचंद्रेश्वर मंदिर इस साल भक्तों के लिए नहीं खुलेगा,इस साल भक्तों को करने होंगे मंदिर परिसर में लगी एलईडी स्क्रीन पर लाइव दर्शन

उज्जैन में विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर के शिखर के मध्य स्थित नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट नागपंचमी पर शुक्रवार रात 12 बजे खुले। महानिर्वाणी अखाड़े के महंत विनित गिरि ने पूजन-अर्चन किया। करीब एक
घंटे के त्रिकाल पूजन के बाद मंदिर में नागचंद्रेश्वर की आरती की गई। मंदिर के पट शनिवार रात 12 बजे
तक खुले रहेंगे। मंदिर साल में एक बार ही 24 घंटे के लिए खुलता है। इस वर्ष कोरोना संक्रमण के कारण
नागचंद्रेश्वर और महाकालेश्वर के दर्शन केवल वही श्रद्धालुओं कर पा रहे हैं, जिन्होंने ऑनलाइन प्री-बुकिंग
कराई है।कोरोना के कारण इस वर्ष श्रद्धालुओं को शनिवार तड़के 5.30 बजे से प्रवेश दिया गया। हालांकि, नागचंद्रेश्वर मंदिर में तो प्रवेश प्रतिबंधित है, लेकिन श्रद्धालुओं के लिए ओंकारेश्वर परिसर में एलईडी पर लाइव दर्शन की व्यवस्था की गई है। वहीं, शनिवार को महाकाल मंदिर में नागपंचमी का पर्व मनाया गया। तड़के भस्मआरती के बाद भगवान महाकालेश्वर को शेषनाग धारण कराया गया। श्रद्धालुओं को मंदिर में प्रवेश शंख द्वार की ओर से दिया गया। हालांकि, दर्शनार्थियों को पूजन सामग्री,
दूध लेकर प्रवेश पर मनाही है।

आज आई 296 लोगों की रिपोर्ट मे 4 लोगों की रिपोर्ट आई कोरोना पॉजिटिव


कोविड -19 हेल्थ बुलेटिन दिनांक 25 जुलाई 2020

1 – आज लिये गये सैम्‍पल 252
2 – आज लैब से प्राप्त सैंपल रिपोर्ट संख्या 296
3 – आज प्राप्त सैम्पल रिपोर्ट में पाजिटिव संख्या 4
4 – आज प्राप्त कुल सैम्पल रिपोर्ट में नेगेटिव संख्या’ 290
5 – आज दिनांक तक कुल पाजिटिव संख्या 409
6 – आज कोरोना संक्रमित /पॉजिटिव ,मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त हुए संख्या 16
7 – आज दिनांक तक कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव ,मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त हुए संख्या 292
8- आज दिनांक तक जिले मे कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव, एक्‍टीव मरीजो की संख्या 107

◆ आज प्राप्‍त रिपोर्ट मे पाजिटिव केसेस जानकारीः.

1 पता – कलानी बाग ,देवास पुरूष ,उम्र 36 वर्ष
2 पता – जोशीपुरा,देवास महिला ,उम्र 19 वर्ष
3 पता – वार्ड 12-खातेगावं ,देवास महिला ,उम्र 55 वर्ष
4 पता – वार्ड 12-हाटपिपल्या-बागली ,देवास पुरूष ,उम्र 75 वर्ष

  (डॉ एम पी शर्मा )
  मुख्य चिकित्सा एव स्वास्थ अधिकारी   
  जिला-देवास

पानी की टंकियो व सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का आयुक्त द्वारा निरीक्षण कर खाली पडी भूमि पर पौधारोपण के निर्देश

देवास। शहर की विभिन्न पानी सप्लाय की टंकियो व सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का निरीक्षण नगर निगम आयुक्त विशालसिह चौहान द्वारा किया गया। जिसके अन्तर्गत शहर मे विभिन्न स्थानो रानीबाग, राजाराम नगर, उत्तम नगर पर स्थित पानी वितरण की टंकियो के आस-पास तथा 14 एमएलडी मेंढकी पर खाली जगहो की भूमि को समतल कर पौधारोपण कर उसे हराभरा बनाने के निर्देश आयुक्त द्वारा निगम के संबंधित अधिकारियो को मौके पर ही दिये गये। इसी प्रकार ग्राम बिलावली मे सीवरेज ट्रीटमेंट प्लाट पर खाली पडी भूमि पर भी पौधारोपण कर उसे भी हरा भरा बनाने के निर्देश दिये गये। आयुक्त के साथ निगम प्रभारी कार्यपालन यंत्री इंदुप्रभा भारती, प्रभारी सहायक यंत्री जगदीश वर्मा, शाहीद अली, तौफीक खान आदि उपस्थित रहे।

नगर निगम आयुक्त विशालसिह चौहान के निर्देश शहर मे बिना मास्क के निकलने वाले राहगीरो पर सतत रूप से चालानी कार्यवाही

देवास। नगर निगम द्वारा कोविड-19 के संक्रमण से नागरिको के बचाव हेतु बिना मास्क के शहर मे निकलने वाले राहगीरो पर सतत रूप से चालानी कार्यवाही नगर निगम आयुक्त विशालसिह चौहान के निर्देश पर की जा रही है। इसी प्रकार सोशल डिस्टेंसिग का पालन नही करने पर भी निगम द्वारा सतत रूप से चालानी कार्यवाही की जा रही है। जिसके अन्तर्गत बिना मास्क के राहगीरो पर चालानी कार्यवाही मे 3100 तथा सोशल डिस्टेंसिग का पालन नही करने पर 1000 की चालानी कार्यवाही भी निगम द्वारा की गई। इसी प्रकार निगम वसुली दल क्रमांक 2 द्वारा अमोना क्षेत्र मे बकाया जलकर की राशि 10705 की राशि वसुली गई। आयुक्त ने शहर के छोटे, बडे व्यवसाईयो से अपील की है कि वे अपने व्यवसाय स्थल पर नागरिको से सोशल डिस्टेंस का पालन करावे तथा मास्क पहनने हेतु प्रेरित करें।

2 दिन के लॉकडाउन के पहले बाजार में उमडी भारी-भीड़। बाजारों में ट्रैफिक जाम के हालात रहे। बाजारों में भीड़ के कारण सोशल डिस्टेंसिंग का पालन होता नजर नहीं आया।

देवास। जिले में 2 दिन (शनिवार और रविवार) का टोटल लॉकडाउन रहेगा । लॉकडाउन से पहले शुक्रवार को बाजारों में भीड़ उमड़ पड़ी। लोगों ने अपनी जरूरत का सामान खरीदा। दरअसल लॉकडाउन के बाद बकरीद और रक्षाबंधन के त्योहार हैं, इसके चलते लोगों ने त्योहार के लिए भी खरीदारी की। ऐसे में शुक्रवार को एम जी रोड और शुक्रवारिया हाट के बाज़ारो में भीड़ रही। बाजारों में भीड के कारण आस पास के इलाकों में ट्रैफिक जाम के हालात रहे। बाजारों में भीड़ के कारण सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कहीं होता नजर नहीं आया। तमाम लोग बिना मास्क के ही बाजारों में खरीदारी करते नजर आए। कई दुकानदार भी बिना मास्क दिखे।

उज्जैन में मास्क नहीं पहनने वाले को भेजा जा रहा जेल, सुबह से 200 से ज्यादा लोगों को अस्थाई जेल में किया बंद

• प्रशासन बिना मास्क के पकड़े गए लोगों को दो प्रकार की सजा दे रहा है, पहला दो मास्क खरीदना है, दूसरा शाम 5 बजे तक जेल में रहना होगा

• उज्जैन में अब तक 1080 लोग संक्रमित हो चुके हैं, इनमें में से 71 की मौत हुई, 823 लोग ठीक होकर अपने घर लौटे

उज्जैन में कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए प्रशासन ने एक बड़ा निर्णय लिया है। अब जो भी व्यक्ति मास्क नहीं लगाएगा, वह सीधा अस्थाई जेल जाएगा। निर्णय के बाद शुक्रवार सुबह से शहरभर में पुलिस तैनात हो गई और बिना मास्क वालों को पकड़कर अस्थाई जेल भेजने लगी। दोपहर 12 बजे तक ही 200 से ज्यादा लोगों को जेल भेज दिया गया। अस्थाई जेल के बाहर देखते ही देखते लंबी लाइन लग गई। इनके लिए सजा दो प्रकार से प्रावधान किया गया है। पहला शाम 5 बजे तक जेल में रहना होगा। दूसरा प्रत्येक व्यक्ति को स्वसहायता समूह से दो-दो मास्क खरीदना होगा।

धारा 144 के तहत की जा रही कार्रवाई

एडीएम विदिशा मुखर्जी के अनुसार दोपहर तक मास्क नहीं पहनने वाले 198 लोगों को अस्थाई जेल भेजा गया है। प्रशासन ने कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए धारा 144 में कई बार प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किए, जिसमें साफ कहा गया कि सभी लोगों को मास्क पहनना अनिवार्य है। मास्क भी सही तरीके से पहनना होगा। वह नाक के नीचे या गले में लटका नहीं होगा, लेकिन यह देखने में सामने आया कि लोग कानून का पालन नहीं कर रहे हैं। बार-बार चेतावनी के बाद भी लोगों के आदत में सुधार नहीं हुआ तो धारा 144 के तहत यह तय किया गया कि ऐसे लोगों को पकड़कर सीधे अस्थाई जेल भेजा जाए।

दो-दो मास्क खरीदना अनिवार्य

मुखर्जी के अनुसार इनके लिए दो प्रकार की सजा है। पहला स्वयं सहायता समूह द्वारा बनाए गए मास्क को खरीदना होगा। प्रत्येक मास्क की 10 रुपए रखी गई है। ऐसा इसलिए कि एक मास्क को वे एक दिन धोएं तो दूसरे को पहन सकें। दूसरी सजा इन्हें शाम 5 बजे तक अस्थाई जेल में रहेंगे। प्रशासन किसी को जेल नहीं भेजना चाहती, लेकिन कोरोना को रोकने के लिए यह कार्रवाई की जा रही है। यह तब तक जारी रहेगी, जब तक की कोरोना के संख्या में कमी नहीं आ जाती है।

महाकाल वन की मिट्टी और महाकाल मंदिर की भस्म राम मंदिर निर्माण के लिए जाएगी

देश के करोड़ों लोगों की आस्था का केंद्र अयोध्या का राम मंदिर का निर्माण होने जा रहा है। मंदिर
निर्माण के लिए 5 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अयोध्या पहुंचकर पूजन करेंगे। नींव निर्माण के लिए उज्जैन के महाकाल वन से मिट्टी और विश्व प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर की भस्म भी पूजन के लिए
अयोध्या पहुंचाई जाएगी। भगवान राम का हर ज्योतिर्लिंग से रिश्ता रहा है। मान्यता है कि भगवान राम जब उज्जैन आए थे, जब उन्होंने भगवान शंकर की पूजा की थी। उनके नाम पर ही शिप्रा नदी के राम घाट बना हुआ है। उज्जैन वासी यहां की मिट्टी भगवान राम की जन्मस्थली परपहुंचाने जा रहे हैं। साधू-संत ही इसकी पहल कर रहे हैं। भगवान शंकर पर चढ़ी भस्म भगवान राम को बहुत प्रिय है इसलिए विल्व पत्र और भस्म भी पहुंचाई जाएगी।

देवास- आज आई 369 लोगों की रिपोर्ट मे 5 लोगों की रिपोर्ट आई कोरोना पॉजिटिव

कोविड -19 हेल्थ बुलेटिन दिनांक 24 जुलाई 2020

1 – आज लिये गये सैम्‍पल 253
2 -आज लैब से प्राप्त सैंपल रिपोर्ट संख्या 369
3 -आज प्राप्त सैम्पल रिपोर्ट में पाजिटिव संख्या 5
4 -आज प्राप्त कुल सैम्पल रिपोर्ट में नेगेटिव संख्या’ 363
5 -आज दिनांक तक कुल पाजिटिव संख्या 405
6 -आज कोरोना संक्रमित /पॉजिटिव ,मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त हुए संख्या 12
7 -आज दिनांक तक कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव ,मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त हुए संख्या 276
8 -आज दिनांक तक जिले मे कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव, एक्‍टीव मरीजो की संख्या 119

◆ आज प्राप्‍त रिपोर्ट मे पाजिटिव केसेस जानकारीः.

1 पता – पुलिस लाईन ,देवास पुरूष ,उम्र 25 वर्ष
2 पता – पुलिस लाईन ,देवास पुरूष ,उम्र 25 वर्ष
3 पता – ओम साॅई विहार , देवास महिला ,उम्र 55 वर्ष
4 पता – आनंद नगर, देवास पुरूष ,उम्र 70 वर्ष
5 पता – सदाशिव नगर, देवास पुरूष ,उम्र 73 वर्ष

   (डॉ एम पी शर्मा )  
   मुख्य चिकित्सा एव स्वास्थ अधिकारी
   जिला-देवास

मध्य प्रदेश को 30 मई के बाद नहीं मिला केंद्र से फंड , लेना पड़ा 4,250 करोड़ का ऋण

आर्थिक संकट से जूझ रही मध्यप्रदेश सरकार को केंद्र से भी मदद नहीं मिल पा रहीहै। केंद्र नेअप्रैल और मई में मप्रको सिर्फ 13,776 करोड़ रुपए ही फंड और केंद्रीय करों के रूप में जारी किए थे। इसके चलते सरकार को कोरोना काल में बाजार से 4,250 करोड़ रुपए का कर्ज लेना पड़ा है 2,000 करोड़ का कर्ज सरकार ने इसी माह लिया है। केंद्र ने 30 मई के बाद मप्र को कोई भी राशि रिलीज नहीं की। वित्त विभाग के सूत्रों के अनुसार,केंद्र सरकार ने वित्तीय वर्ष 2020-21 के लिए अप्रैल और मई में केंद्रीय करों में मप्र के हिस्से के रूप 9,147 करोड़, केंद्रीय सहायता अनुदान नगरीय प्रशासन विभाग को 117.76 करोड़, राहत आपदा में 462.80 करोड़, स्कूल शिक्षा में 51 करोड़, प्राथमिक शिक्षा के लिए 113.75 करोड़, सड़कों के लिए 15.59 करोड़, स्वास्थ्य सेवाओं के लिए 827 करोड़, सहकारिता विभागको 15 करोड़, राजस्व विभागको 592 करोड़, सामाजिक क्षेत्र के लिए 592 करोड़, महिला एवं बाल विकास के लिए 215.59 करोड़, ग्रामीण विकास के लिए 1738.41 करोड़, पेयजल के लिए 223.98 करोड़, एग्रीकल्चर क्षेत्र के लिए 102.84 करोड़ , पिछड़े वर्ग के लिए 107.49 करोड़ जारी किया है।

कोरोनाकाल में मप्र सरकार ने बाजार से लिया इतना कर्ज

30 मार्च 2020 – 750 करोड़
7 अप्रैल 2020 . – 500 करोड़
2 जून 2020. – 500 करोड़
9 जून2020. – 500 करोड़
7 जुलाई 2020 – 1000 करोड़
14 जुलाई 2020 – 1000 करोड़

36लाख 86हजार जरूरतमंदों को मिलेगा राशन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किया एलान, जारी की जाएगी पात्रता पर्ची

मंत्रालय में मुख्यमंत्री ने खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की बैठक में लिया गया फैसला।

• प्रदेश के ये जरूरतमंद राशन पात्र थे, लेकिन इन्हें राशन नहीं मिलता था • इनके लिए राशन की पर्ची खाद्य एवं आपूर्ति विभाग जारी करेगा

मध्य प्रदेश सरकार ने गुरुवार को बड़ा फैसला करते हुए प्रदेश के उन 36 लाख 86 हजार जरूरतमंदों को राशन देने का निर्णय लिया है। ये जरूरतमंद राशन के पात्र तो थे, लेकिन इनके पास पात्रता पर्ची नहीं थी, जिस कारण ये सरकार राशन नहीं ले पाते थे। अब इन जरूरतमंदों को भी राशन मिलेगा। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की बैठक में इसका निर्णय लिया

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने कोरोना महामारी संकट के समय गरीब परिवारों को राशन दिया गया। इन गरीब परिवारों को राशन पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता रही है। हमने इसके लिए हमने 25 अलग-अलग श्रेणियां बनाईं, जिन्हें राशन नहीं मिला रहा था। उन्हें राशन दिया गया। प्रवासी मजदूरों को भी राशन मिला। सीएम ने कहा कि इन सभी 36 लाख 86 हज़ार जरूरतमंदों को 1 माह में पात्रता पर्ची दे दी जाएगी और अगले महीने से ही राशन भी मिलने लगेगा। इन्हें खाद्य एवं आपूर्ति विभाग पात्रता पर्ची जारी करेगा। इसके बाद सरकारी राशन की दुकान से ये राशन ले सकेंगे।

सीएम हेल्पलाइन में दर्ज सभी शिकायतों का त्वरित निराकरण करें -कलेक्टर श्री शुक्ला

देवास । कलेक्टर श्री चन्द्रमौली शुक्ला ने सभी अधिकारियों को सी.एम. हेल्पलाईन 181 पोर्टल पर माह जून 2020 की स्थिति में दर्ज शिकायतों का समय सीमा में त्वरित निराकरण करने के के निर्देश दिए हैं। उन्होंने निर्देश दिए कि सी.एम. हेल्पलाईन 181 पोर्टल पर विभिन्न विभाग के अंतर्गत माह में विभिन्न लेवलों (एल-1, एल-2, एल-3, एल-4) पर अनअटेंडेड शिकायतों को दर्ज किया गया है, उनका निराकरण सुनिश्चित करें,
कलेक्टर श्री शुक्ला ने कहा कि सी.एम. हेल्पलाईन के अंतर्गत शिकायत की श्रेणी अनुसार निर्धारित समय-सीमा में अटेंडकर पोर्टल पर दर्ज किया जाना अनिवार्य हैं। लेवल-1 पर प्राप्त कुछ शिकायतों में अटेंड नहीं होने से शिकायतें लेवल-2 पर अंतरित हुई हैं एवं कुछ शिकायतों का लेवल-2 पर अटेंड नहीं होने से शिकायतें लेवल-3 पर अंतरित हुई जिसके कारण जिले की ग्रेडिंग भी प्रभावित हो रही हैं तथा बड़ी संख्या में शिकायतें अनअटेंडेड लंबित हैं। जिले को प्राप्त अनअटेंडेट शिकायतों में समय सीमा में अटेंड न किये जाने के फलस्वरूप शिकायतों का निम्न स्तर से उच्च स्तर तक मूवमेंट होता हैं एवं लेवल-3 पर स्पेशल क्लोज का विकल्प उपयोग करने में अनावश्यक विलंब होता हैं। कलेक्टर ने निर्देशित किया हैं कि सभी अधिकारी अपने अधीनस्थ समस्त अधिकारियों को अपने स्तर से समय-सीमा में अटेंड करने हेतु पाबंद करते हुए निरंतर समीक्षा कर आगामी माह में प्रसारित होने वाली नोट-अटेंडेड शिकायतों की विभाग सम्मिलित न हो यह सुनिश्चित करें।